Home | जंतर-मंतर | इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्रों का आंदोलन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्रों का आंदोलन

image छात्रों के समर्थन में बोलते हुए आजादी बचाओ आंदोलन के संस्थापक बनवारी लाल शर्मा

इधर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जिस वक्त केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी देश में चार और आईआईएमसी खोले जाने की घोषणा कर रही थी उसी वक्त दिल्ली से दूर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के छात्र अपने ही कुलपति के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े पत्रकारिता के छात्रों का यह आंदोलन थोड़ा बेतुका जरूर है लेकिन अप्रासंगिक नहीं है. मसलन आंदोलन करनेवाले छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय परिसर में निजी पत्रकारिता संस्थान न खोला जाए भले ही विश्वविद्यालय के जर्जर पत्रकारिता संकाय में एक ही शिक्षक उन्हें पत्रकारिता पढ़ाता रहे.

यह बात तो बेतुकी है लेकिन इस आंदोलन को समझते हुए यह भी समझ में आता है कि छात्र असल में शिक्षा क्षेत्र में निजीकरण का विरोध कर रहे हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन चाहता है कि पत्रकारिता संकाय को धीमी मौत मारकर उसकी जगह निजी सहयोग से पत्रकारिता की पढ़ाई शुरू की जाए. इस काम के लिए उसने निजी क्षेत्र की एक संस्था का सहयोग लिया है और विश्वविद्यालय परिसर में पत्रकारिता स्कूल की शुरूआत का प्रस्ताव किया है. इस निजी क्षेत्र के पत्रकारिता स्कूल की परिकल्पना का विरोध करते हुए वर्तमान छात्र जो सबसे मजबूत तर्क देते हैं वह यह कि पत्रकारिता की पढ़ाई मंहगी हो जाएगी. आज जो पढ़ाई वे पंद्रह बीस हजार में पूरी कर लेते हैं उसी के लिए उनको लाख सवा लाख रूपये चुकाने होंगे. ये छात्र यह पैसा कभी अदा नहीं कर सकते इसलिए वे पढ़ाई से ही वंचित हो जाएंगे.

शिक्षा के क्षेत्र में जैसे जैसे निजी क्षेत्र का दखल बढ़ रहा है वैल्यू एडिशन के नाम पर जगह जगह यह खेल किया जा रहा है कि पढ़ाई में निजी संस्थान आ रहे हैं. एमिटी में भ्रष्टाचार और व्यापार की कहानी यह साबित करती है कि शिक्षा भविष्य का सबसे लाभदायी व्यापार साबित होनेवाला है जिसमें गरीब विद्यार्थियों के लिए कहीं कोई जगह नहीं होगी. इसी बात के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र यह विरोध कर रहे हैं किसी भी कीमत पर विश्विविद्यालय परिसर में निजी क्षेत्र को प्रवेश नहीं करने देंगे. वैसे भी छात्रों का आरोप है कि जिस व्यक्ति जी के राय को यह परिसर चलाने का जिम्मा सौंपा रहा है उनके पास पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई खास अनुभव नहीं है. छात्र उन्हें "अचार चटनी मुरब्बा" बेचनेवाला कहकर उनकी आलोचना करते हैं.

आंदोलन चला रहे लोगों का कहना है कि एक तरफ सालों से खट रहा पत्रकारिता और जनसंचार विभाग है जिसमें छात्रों के बैठने के लिए ढंग की कुर्सियां तक नहीं हैं। ऐसे में पैसा देकर पत्रकार बनाने वाली डिग्री शुरू करना कहां तक उचित है? वहां पर एक छात्र की फीस एक लाख बीस हजर रूपए है जबकि हमारे यहां चौदह हजार रूपए। इस नए पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालय प्रशासन प्रोत्साहित कर रहा है जबकि सालों से पत्रकारिता पढ़ाने वाले विभाग की उपेक्षा की ज रही है। एक ही विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के दो तरह के छात्र तैयार किए ज रहे हैं। एक में धनाड्य वर्ग के लोग आ रहे हैं तो दूसरी तरफ गरीब और मध्यम वर्ग के छात्र जरूरी सुविधाओं के बिना पढ़ाई कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस मुद्दे को लेकर कुलपति, डीन कला संकाय, डीन स्टूडेंट वेलफेयर और अध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग को जो ज्ञापन दिया है, उसमें कई मुद्दे उठाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि यूजीसी के नियमों को ताक पर रखकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले २५ वर्षो से चल रहे पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के होते हुए भी -मीडिया अध्ययन केन्द्र- के रूप में नए व्यावसायिक संस्थान की स्थापना की है। इसमें कई और सर्टिफिकेट और डिप्लोमा शुरू किए ज रहे हैं। छात्रों ने पूछा है कि एक ही विश्वविद्यालय में किसी विभाग के समानांतर दूसरा पाठ्यक्रम चलाने का औचित्य क्या है। खासकर तब जब दोनों का पाठ्यक्रम यूजीसी के तय पाठ्यक्रम के समान हो। दूसरे इसको अभी तक विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी से मंजूरी तक नहीं मिली।

विश्वविद्यालय के छात्र धर्मेन्द्र सिंह ने कहा-यह सारा मामला चंद लोगों के निजी फायदा पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन के शीर्ष पर बैठे लोग शामिल हैं। यही वजह है कि बिना किसी अर्हता के सेंटर फार फोटो जर्नलिज्म एंड विजुअल कम्युनिकेशन के प्रभारी के प्रस्ताव को विद्वत परिषद ने आंख मूंदकर मुहर लगा दी। कुल मिलाकर यह प्रस्ताव दोहरी शिक्षा प्रणाली का प्रतीक है जिसे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र स्वीकार नहीं करेंगे और आंदोलन बढ़ाया जएगा। आंदोलन में शामिल पूर्वोतर के छात्र लोडाम गंगो ने कहा-अभी तक हम लोग देश के उत्तर पूर्वी हिस्से से आकर यहां सस्ती शिक्षा पा लेते थे। लेकिन अब इसी पाठ्यक्रम को महंगा कर जो समानांतर व्यवस्था शुरू की गई है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में पत्रकारिता का मौजूदा विभाग समाप्त कर लाखों रूपए फीस पर लोगों को पत्रकारिता की शिक्षा दी जएगी। यह एक बड़ा खतरा है।

इस खतरे को टालने के लिए पत्रकारिता के छात्र कुलपति को पत्र लिखने से लेकर बुद्धि शुद्धि यज्ञ और लोगों तक बात को ले जाने के हर संभव रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं. समय ही बताएगा कि लंबे समय बाद निजीकरण की कोशिशों के खिलाफ उठ खड़े हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ये छात्र सफल होते हैं या विफल. लेकिन इस आंदोलन को कहीं से नाजायज नहीं ठहराया जा सकता. पूर्वी उत्तर प्रदेश की जैसी आर्थिक परिस्थिति है उसमें लाख सवा लाख की फीस का मतलब है वहां के नौजवानों को उच्च शिक्षा से सीधे बेदखल कर देना. विश्वविद्यालय प्रशासन को कम से कोई फैसला लेने से पहले आस पास के सामाजिक आर्थिक परिवेश का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from जंतर-मंतर
Previous
image
पान बनाम खान की जंग
दक्षिण कोरियाई और विश्व की अग्रणी स्टील निर्माता बहुराष्ट्रीय कंपनी पोस्को के उड़ीसा स्थित जगतसिंहपुर जिले के प्रस्तावित स्टील फैक्ट्री परियोजना का पारादीप के समीप के गांओं में पान की खेती करने वाले किसानों का विरोध जारी है. पान बनाम लोहे के खान की इस जंग को जानते हुए हमें यह भी सोचना होगा कि आखिरकार हमें किसानों की पान अर्थव्यवस्था को बचाना है या फिर कोरियाई स्टील कंपनी की खान अर्थव्यवस्था को बढ़ाना है. ...
image
कैसे बांधोगे नर्मदा की विरोध धारा?
पिछले दिनों विकास संवाद के एक कार्यक्रम में महेश्वर जाने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में काफी तादाद में मीडियाकर्मी जमा हुए। यूं तो बहस का एजेंडा- मीडिया के मानक और लोग- था, लेकिन चूंकि ये इलाका नर्मदा पर बन रहे बांध की वजह से नर्मदा बचाओ आंदोलन की कर्मभूमि है, सो फिजा में डूब से प्रभावित लोगों का सवाल भी घुला रहा। खुद आयोजकों ने भी कार्यक्रम कुछ इस तरह से ऱखा कि मीडियाकर्मी नर्मदा पर बन रहे बांध और उससे प्रभावित लोगों की हकीकत से दो-चार हुए और उन्हें ये मुद्दा उद्वेलित कर गया।...
image
आंदोलन हो तो ऑनलाइन हो
गोपाल कृष्ण दिल्ली की एक संस्था टाक्सिक्स लिंक में काम करते थे. टाक्सिक्स लिंक जहरीले रसायनों पर काम करती है और उनके खिलाफ आंदोलन चलाती है. काम का तरीका एनजीओवादी है. इसलिए यहां काम करनेवाले लोग जमीन से ज्यादा कम्प्यूटर से जुड़े रहते हैं. गोपाल भी बाहर मैदान से ज्यादा बेसमेन्ट में अपने कम्प्यूटर पर सक्रिय रहते थे. तब आनलाइन दुनिया की अपनी कोई खास समझ नहीं थी. ...
image
15 हजार मछुआरे क्या मराठी माणुस नहीं हैं?
मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र का एक जिला है- रत्नागिरी। जिले की आबादी लगभग 17 लाख है जिले में कुल 9 तालुकाएं है मंडनगढ़, दापोली, खेड़, चिपलून, गुहागर, संगमेश्वर, लोज़ा, राजापुर, और रत्नागिरी। रत्नागिरी तालुका में समुद्र के किनारे दो गाँव है (1) गोलप मोहल्ला (2) पावस, इन दोनों गावों में लगभग 5000 मछुआरों का परिवार रहता है जिसमें हिन्दू कोली समुदाय और मुस्लिम दाल्दी समुदाय के लोग है और यह दोनों समुदाय मिलजुल कर समुद्र से मछली पकड़कर अपनी आजीविका चलाते है।...
image
राजनीति की पहली पाठशाला में चाहिए आरक्षण
राजस्थान में छात्र संघ चुनावों पर रोक थी. अब आगामी शिक्षण सत्र से ये चुनाव आरम्भ हो जाऐगें. इसके लिए मुख्यमंत्री घोषणा पत्र के किये वायदे के अनुरूप मंजूरी दे दी है. राजनीति की पहली पाठशाला माने जाने वाले कालेज छात्रसंघों की क्लास अब फिर से शुरू होने जा रही है. लेकिन इसके फिर से शुरू होने से पहले ही छात्राओं ने अपने लिए आरक्षण की माँग करके राजनीति को फिर से गरमा दिया है....
image
विदर्भ के दर्द की दवा दे गये हरित प्रदेश के हिमायती
विदर्भ की मांग का लेकर दिन प्रति दिन ज्वाला भड़कती जा रही है। इस आंदोलन को आज उस समय और अधिक बढ़ावा मिला, तब लोकदल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता चौधरी अजीत सिंह नागपुर पहुंचकर इस मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि संसद के घेराव से ही पृथक विदर्भ के गठन के लिए सरकार जागेगी।...
image
महात्मा गांधी के नाम पर
वर्धा के महात्मा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में एक ओर आज जहां ’स्थापना दिवस’ मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर दलित विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर अपने अधिकार को हासिल करने के लिए अनशन पर बैठे हैं। इन विद्यार्थियों ने इस दिन को ’शोक दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया है।...
image
दस थाली टूट गयी पर सरकार नींद में गाफिल
थाली बजाकर विरोध करने का तरीका बहुत निराला और मार्मिक होता है. थाली उस वक्त बजायी जाती है जब दरिद्र से मुक्ति पानी हो. नागपुर में धरने पर बैठी ये विधवा महिलाएं थाली बजाकर अपने दरिद्रपन से मुक्ति पाने की गुहार कर रही हैं लेकिन दस थालियों के टूट जाने के बाद भी अब तक सरकार को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी है....
image
गांधी के शिक्षाग्राम में अंबेडकर कर रहे हैं विरोध
वर्धा गांधी की प्रयोगभूमि है. दुनिया वर्धा को इसीलिए जानती है क्योंकि अपनी कर्मभूमि के लिए गांधी ने इसका चुनाव किया था. लेकिन गांधी के नाम पर बने यहां के एक शिक्षाग्राम में अब अम्बेडकर को माननेवाले ही गांधी के नाम पर शिक्षा में हो रही धोखाधड़ी का विरोध कर रहे हैं. वर्धा में गांधी और अंबेडकर को माननेवाले आमने-सामने खड़े हैं....
image
लोकतंत्र के योद्धाओं की खानाबदोश बस्ती
वैसे तो देश भर में हर राज्य की राजधानी में एक ऐसा स्थान नियत किया गया है जहां लोकतात्रिक तरीके से लोग अपनी बात कह सकते हैं. लेकिन संसद और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र होने की वजह से दिल्ली का अपना महत्व है. देश भर से हताश और निराश लोग इस उम्मीद में जंतर मंतर आते हैं कि यहां उनकी बात सुनी जाएगी. लेकिन संवेदनशून्य हो चुकी हमारी व्यवस्था और प्रशासन या तो उनकी बात सुनता ही नहीं, या फिर कार्रवाई इतनी लंबी होती है कि न्याय मिलते-मिलते जीवन का एक लंबा अरसा गुजर जाता है. कहते हैं दिल्ली उंचा सुनती है. जंतर-मंतर पर यह सही साबित होती है....
image
दिल्ली में देश के दो लाख गन्ना किसान
रामलीला मैदान से जंतर-मंतर पहुंचना हो तो बीच में दिल्ली का प्रतिष्ठित कनाट प्लेस पड़ता है. लेकिन गुरुवार को गन्ना किसानों की रैली को देखते हुए इस प्रतिष्ठित व्यावसायिक जगह को एहतियातन बंद करवा दिया गया था. हो सकता है पुलिस ने दुकानदारों की जानमाल की रक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया हो लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के कहने पर दिल्ली आये लगभग दो लाख गन्ना किसानों ने छुटपुट उपद्रव के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया जिससे "कानून व्यवस्था" का संकट खड़ा होता. ...
image
हमारी शक्लें चीनीयों से मिलती हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम चीनी हैं
अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है, हमलोग भारत के वासी हैं। यह हमलोग दिल और दिमाग से कह रहे हैं, हमलोगों की भावनाएं भारत के साथ वर्षों से जुड़ हुई है। चीन ने अरूणाचल में आ कर वहां चाइना लिख दिया और हमलोग चुप रह गये। भारत सरकार इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है बल्कि वे तो यह भी कह रही है कि कुछ मीडिया इस तरह के गलत खबरे दे रहे हैं।´´...
image
सीमा पर बचे लेकिन सरकार से घायल
मातृभूमि पर अपनी जान की बाजी लगा देने वाले सैनिकों को अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद पैंशन के असमान वितरण से जूझना पड़ रहा है। आज के दौर में सरकार सैनिकों को पैंशन उनके रिटायरमेंट के समयानुसार प्रदान करती है। जिससे एक समान रैंक वाले दो सैनिकों को अलग-अलग सत्र में रिटायर होने के कारण अलग-अलग पैंशन मिलती है, जिसमें काफी बड़ा अंतर है। समान रैंक, समान पैंशन की मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने 25 अक्टूबर को रविवार के दिन जंतर-मंतर पर धरना किया और पांचवी बार अपने पदकों को राष्ट्रपति को वापिस लौटा दिया। ...
image
डॉ कोठारी का 'दाल सत्याग्रह'
अंग्रेजों द्वारा नमक पर कर लगाए जाने के विरोध में राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा कर 'सत्याग्रह' किया था। उस दौरान महात्मा गांधीजी के साथ हजारों लोगों का हूजूम उमड़ गड़ा था किन्तु इस दौर में गांधीजी को प्रेरणास्रोत मानकर उनकी विचारधारा पर पिछले कई सालों से संघर्षरत एक आधुनिक गांधी सरकार से बात मनवाने के लिए अन्न त्याग कर प्राण त्यागने की जिद पर अड़े हैं लेकिन अभी तक उनके आस-पास कोई इकट्ठा नहीं हुआ है....
image
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्रों का आंदोलन
इधर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जिस वक्त केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी देश में चार और आईआईएमसी खोले जाने की घोषणा कर रही थी उसी वक्त दिल्ली से दूर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के छात्र अपने ही कुलपति के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े पत्रकारिता के छात्रों का यह आंदोलन थोड़ा बेतुका जरूर है लेकिन अप्रासंगिक नहीं है. मसलन आंदोलन करनेवाले छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय परिसर में निजी पत्रकारिता संस्थान न खोला जाए भले ही विश्वविद्यालय के जर्जर पत्रकारिता संकाय में एक ही शिक्षक उन्हें पत्रकारिता पढ़ाता रहे. ...
image
दोहा दौर का दोहरा संकट
तीन सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हुए दो दिन के मिनी मिनिस्टीरियल कांफ्रेस और उसका विरोध दोनों शुरू हुए. दिल्ली में हो रही इस दो दिवसीय मिनी मिनिस्टीरियल कांफ्रेस का हजारों किसानों और प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और भारत सरकार से किसी भी कीमत पर दोहा दौर से समझौता न करने की मांग की....
image
नरेगा के प्याले में कर्मचारियों का तूफान
मजदूरों को काम का अधिकार देने वाले नरेगा कानून से अब उसके कार्मिक ही खफा हो गये है। राजस्थान भर में 15 हजार नरेगा कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल कर रखी है। 17 जुलाई के राज्य सरकार के एक आदेश ने इन कार्मिकों की परेशानियॉ बढा दी है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को उनके संविदा नियमों से हटकर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगाने की योजना है। जबकि कर्मचारी नियमित नियुक्ति के सपने पाले हुऐ थे। देश भर में काम के हिसाब से नंबर वन राजस्थान में नरेगा भ्रष्टाचार और शिकायतों में भी नंबर वन ही है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2