Home | जंतर-मंतर | गांधी के शिक्षाग्राम में अंबेडकर कर रहे हैं विरोध

गांधी के शिक्षाग्राम में अंबेडकर कर रहे हैं विरोध

image वर्धा में आंदोलन के शुरूआत की तस्वीर

वर्धा गांधी की प्रयोगभूमि है. दुनिया वर्धा को इसीलिए जानती है क्योंकि अपनी कर्मभूमि के लिए गांधी ने इसका चुनाव किया था. लेकिन गांधी के नाम पर बने यहां के एक शिक्षाग्राम में अब अम्बेडकर को माननेवाले ही गांधी के नाम पर शिक्षा में हो रही धोखाधड़ी का विरोध कर रहे हैं. वर्धा में गांधी और अंबेडकर को माननेवाले आमने-सामने खड़े हैं.

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के नाम पर यहां स्थापित अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में दलित छात्रों के साथ कथित रूप से भेदभाव बरते जाने की शिकायतों को लेकर एक आंदोलन पिछले 13 दिनों से जारी है। छात्रों का अरोप है कि योग्यता के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी पाठयक्रम में प्रवेश देने से इनकार कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आंबेडकर स्टुडेंट फोरम के बैनर तले आंदोलनकारी विद्यार्थी छात्रगण विश्वविद्यालय परिसर में पिछले 13 दिन से अनशन पर बैठे हैं। उन्हें विश्वविद्यालय के गैरदलित छात्रों और विदर्भ क्षेत्र के अन्य दलित संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है। आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठे राहुल कांबले को जब स्वाथ्य बिगडऩे लगा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उसकी जगह दूसरी छात्र ओम प्रकाश बैरागी अनशन पर बैठ गए। बैरागी को भी जब उनके खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा तो क्रमिक अनशन शुरू हो गया जिसमें 20 से भी अधिक छात्रों ने शिरकत की। छात्रों का कहना है कि इस आंदोलन के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को पूरी जानकारी है। इसके बाद भी उनकी समस्या के हल के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो रहा है। आंदोलन के पांचवे दिन से ही दो छात्र राहुल कांबले और बैरागी अस्पताल में हैं. फिर भी जब हमने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस बारे में पुष्टि की कोशिश की तो कोई भी बात करने के लिए तैयार नहीं हुआ.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष सुखदेव थोरात गत 9 दिसंबर को विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लेने यहां आए थे, तब उन्होंने अनशन स्थल पर जाकर आंदोलनरत छात्रों से जाकर बातचीत की थी। पर उनके चले जाने के बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रख्यात हिंदी समालोचक नामवर सिंह तथा कुलपति, चर्चित हिंदी साहित्यकार एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे विभूति नारायण राय हैं। आंबेडकर स्टुडेंट फोरम की केन्द्रीय समिति के सदस्य देवानन्द कुम्हारे का कहना है कि कुलपति छात्र समस्या का निवारण करने के बजाए वर्धा से बाहर चले गए हैं। विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी अनशन के बारे में कुछ बातचीत करने से हिचकते हैं। राहुल कांबले को इसी विश्वविद्यालय में अनुवाद और निर्वचन विद्यापीठ के एमफिल पाठ्यक्रम में स्वर्ण पदक मिला था। उन्होंने सूचना के अधिकार का इस्तेमाल कर जब यह जानना चाहा के उन्हें प्रवेश क्यों नहीं दिया गया तो विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जवाब मिला कि वह प्रवेश परीक्षा में तीसरे स्थान पर आए थे, लेकिन विभाग ने इस वर्ष दो ही सीटों पर नामांकन करने का निर्णय किया है।

प्रवेश परीक्षा में दूसरे स्थान पर आयी एक छात्रा ने जब प्रवेश नहीं लिया तो कांबले ने उनकी जगह नामांकन दिए जाने की मांग की लेकिन विभाग इसके लिए तैयार नहीं हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन काम्बले के सूचना के अधिकार का उपयोग करने की बात के कारण उनसे खफा है। छात्रों का अरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकतर अधिकारी दलित विरोधी हैं और उसने आम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर गत 6 दिसम्बर को यहां दलित छात्रों द्वारा निकाले मोमबत्ती मार्च में शामिल एक प्रोफेसर, कारूण्यकारा तक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। उसी दिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक कविता पाठ का आयोजन किया था जिसमें वह प्रोफेसर नहीं गए थे। पिछले वर्ष भी विश्वविद्यालय में नामांकन से वंचित कुछ दलित छात्रों ने आन्दोलन किया था। बाद में दलित संगठनों आदि के हस्तक्षेप के बाद आरक्षण अधिनियम के तहत उन्हें नामांकन दिए जाने के बाद आन्दोलन समाप्त हो सका था।

छात्रों द्वारा कुलपति विभूति नारायण राय को दिया गया ज्ञापन

प्रति,
कुलपति,
म.गां.अं.हिं.वि.वि.,वर्धा.
विनम्र आग्रह है कि राहुल काम्बले के मामले को लेकर फोरम माननीय महोदय से कई बार अनुरोध कर चुका है लेकिन प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की सकारात्मक प्रतिक्रीया न आने के कारण हम आज दि.08.12.2009, मंगलवार को विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय के निकट आमरण अनशन पर बैठने जा रहे है। हमारी दो मुख्य मांगे है -
1. राहुल काम्बले का तत्काल पीएच.डी. में नामांकन दिया जाए।
2. राहुल काम्बले को मानसिक एवं भावनात्मक उत्पीड़न देनेवाले प्रो.आत्मप्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ कारवाई की जाए।
इन दोनों मांगों के साथ हम कोई समझौता नहीं करने वाले है और न ही प्रशासन के दलित विरोधी रवैए के आगे झुकने वाले है। न्याय पाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही हम दि. 09 दिसम्बर 2009 को आयोजित होनेवाले दीक्षान्त समारोह के बहिष्कार की भी घोषणा करते है।

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय स्वदेश किरोडीमल कॉलेज स्नातकोत्तर के बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा। दैनिक हिंदुस्तान, नवभारत टाईम्स, सहारा समय, दैनिक भास्कर में काम. कई पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र लेखन के साथ स्थानीय जनअभियानों से जुड़े हैं। sanjayinmedia@rediffmail.com
Rate this article
5.00
More from जंतर-मंतर
Previous
image
पान बनाम खान की जंग
दक्षिण कोरियाई और विश्व की अग्रणी स्टील निर्माता बहुराष्ट्रीय कंपनी पोस्को के उड़ीसा स्थित जगतसिंहपुर जिले के प्रस्तावित स्टील फैक्ट्री परियोजना का पारादीप के समीप के गांओं में पान की खेती करने वाले किसानों का विरोध जारी है. पान बनाम लोहे के खान की इस जंग को जानते हुए हमें यह भी सोचना होगा कि आखिरकार हमें किसानों की पान अर्थव्यवस्था को बचाना है या फिर कोरियाई स्टील कंपनी की खान अर्थव्यवस्था को बढ़ाना है. ...
image
कैसे बांधोगे नर्मदा की विरोध धारा?
पिछले दिनों विकास संवाद के एक कार्यक्रम में महेश्वर जाने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में काफी तादाद में मीडियाकर्मी जमा हुए। यूं तो बहस का एजेंडा- मीडिया के मानक और लोग- था, लेकिन चूंकि ये इलाका नर्मदा पर बन रहे बांध की वजह से नर्मदा बचाओ आंदोलन की कर्मभूमि है, सो फिजा में डूब से प्रभावित लोगों का सवाल भी घुला रहा। खुद आयोजकों ने भी कार्यक्रम कुछ इस तरह से ऱखा कि मीडियाकर्मी नर्मदा पर बन रहे बांध और उससे प्रभावित लोगों की हकीकत से दो-चार हुए और उन्हें ये मुद्दा उद्वेलित कर गया।...
image
आंदोलन हो तो ऑनलाइन हो
गोपाल कृष्ण दिल्ली की एक संस्था टाक्सिक्स लिंक में काम करते थे. टाक्सिक्स लिंक जहरीले रसायनों पर काम करती है और उनके खिलाफ आंदोलन चलाती है. काम का तरीका एनजीओवादी है. इसलिए यहां काम करनेवाले लोग जमीन से ज्यादा कम्प्यूटर से जुड़े रहते हैं. गोपाल भी बाहर मैदान से ज्यादा बेसमेन्ट में अपने कम्प्यूटर पर सक्रिय रहते थे. तब आनलाइन दुनिया की अपनी कोई खास समझ नहीं थी. ...
image
15 हजार मछुआरे क्या मराठी माणुस नहीं हैं?
मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र का एक जिला है- रत्नागिरी। जिले की आबादी लगभग 17 लाख है जिले में कुल 9 तालुकाएं है मंडनगढ़, दापोली, खेड़, चिपलून, गुहागर, संगमेश्वर, लोज़ा, राजापुर, और रत्नागिरी। रत्नागिरी तालुका में समुद्र के किनारे दो गाँव है (1) गोलप मोहल्ला (2) पावस, इन दोनों गावों में लगभग 5000 मछुआरों का परिवार रहता है जिसमें हिन्दू कोली समुदाय और मुस्लिम दाल्दी समुदाय के लोग है और यह दोनों समुदाय मिलजुल कर समुद्र से मछली पकड़कर अपनी आजीविका चलाते है।...
image
राजनीति की पहली पाठशाला में चाहिए आरक्षण
राजस्थान में छात्र संघ चुनावों पर रोक थी. अब आगामी शिक्षण सत्र से ये चुनाव आरम्भ हो जाऐगें. इसके लिए मुख्यमंत्री घोषणा पत्र के किये वायदे के अनुरूप मंजूरी दे दी है. राजनीति की पहली पाठशाला माने जाने वाले कालेज छात्रसंघों की क्लास अब फिर से शुरू होने जा रही है. लेकिन इसके फिर से शुरू होने से पहले ही छात्राओं ने अपने लिए आरक्षण की माँग करके राजनीति को फिर से गरमा दिया है....
image
विदर्भ के दर्द की दवा दे गये हरित प्रदेश के हिमायती
विदर्भ की मांग का लेकर दिन प्रति दिन ज्वाला भड़कती जा रही है। इस आंदोलन को आज उस समय और अधिक बढ़ावा मिला, तब लोकदल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता चौधरी अजीत सिंह नागपुर पहुंचकर इस मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि संसद के घेराव से ही पृथक विदर्भ के गठन के लिए सरकार जागेगी।...
image
महात्मा गांधी के नाम पर
वर्धा के महात्मा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में एक ओर आज जहां ’स्थापना दिवस’ मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर दलित विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर अपने अधिकार को हासिल करने के लिए अनशन पर बैठे हैं। इन विद्यार्थियों ने इस दिन को ’शोक दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया है।...
image
दस थाली टूट गयी पर सरकार नींद में गाफिल
थाली बजाकर विरोध करने का तरीका बहुत निराला और मार्मिक होता है. थाली उस वक्त बजायी जाती है जब दरिद्र से मुक्ति पानी हो. नागपुर में धरने पर बैठी ये विधवा महिलाएं थाली बजाकर अपने दरिद्रपन से मुक्ति पाने की गुहार कर रही हैं लेकिन दस थालियों के टूट जाने के बाद भी अब तक सरकार को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी है....
image
गांधी के शिक्षाग्राम में अंबेडकर कर रहे हैं विरोध
वर्धा गांधी की प्रयोगभूमि है. दुनिया वर्धा को इसीलिए जानती है क्योंकि अपनी कर्मभूमि के लिए गांधी ने इसका चुनाव किया था. लेकिन गांधी के नाम पर बने यहां के एक शिक्षाग्राम में अब अम्बेडकर को माननेवाले ही गांधी के नाम पर शिक्षा में हो रही धोखाधड़ी का विरोध कर रहे हैं. वर्धा में गांधी और अंबेडकर को माननेवाले आमने-सामने खड़े हैं....
image
लोकतंत्र के योद्धाओं की खानाबदोश बस्ती
वैसे तो देश भर में हर राज्य की राजधानी में एक ऐसा स्थान नियत किया गया है जहां लोकतात्रिक तरीके से लोग अपनी बात कह सकते हैं. लेकिन संसद और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र होने की वजह से दिल्ली का अपना महत्व है. देश भर से हताश और निराश लोग इस उम्मीद में जंतर मंतर आते हैं कि यहां उनकी बात सुनी जाएगी. लेकिन संवेदनशून्य हो चुकी हमारी व्यवस्था और प्रशासन या तो उनकी बात सुनता ही नहीं, या फिर कार्रवाई इतनी लंबी होती है कि न्याय मिलते-मिलते जीवन का एक लंबा अरसा गुजर जाता है. कहते हैं दिल्ली उंचा सुनती है. जंतर-मंतर पर यह सही साबित होती है....
image
दिल्ली में देश के दो लाख गन्ना किसान
रामलीला मैदान से जंतर-मंतर पहुंचना हो तो बीच में दिल्ली का प्रतिष्ठित कनाट प्लेस पड़ता है. लेकिन गुरुवार को गन्ना किसानों की रैली को देखते हुए इस प्रतिष्ठित व्यावसायिक जगह को एहतियातन बंद करवा दिया गया था. हो सकता है पुलिस ने दुकानदारों की जानमाल की रक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया हो लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के कहने पर दिल्ली आये लगभग दो लाख गन्ना किसानों ने छुटपुट उपद्रव के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया जिससे "कानून व्यवस्था" का संकट खड़ा होता. ...
image
हमारी शक्लें चीनीयों से मिलती हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम चीनी हैं
अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है, हमलोग भारत के वासी हैं। यह हमलोग दिल और दिमाग से कह रहे हैं, हमलोगों की भावनाएं भारत के साथ वर्षों से जुड़ हुई है। चीन ने अरूणाचल में आ कर वहां चाइना लिख दिया और हमलोग चुप रह गये। भारत सरकार इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है बल्कि वे तो यह भी कह रही है कि कुछ मीडिया इस तरह के गलत खबरे दे रहे हैं।´´...
image
सीमा पर बचे लेकिन सरकार से घायल
मातृभूमि पर अपनी जान की बाजी लगा देने वाले सैनिकों को अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद पैंशन के असमान वितरण से जूझना पड़ रहा है। आज के दौर में सरकार सैनिकों को पैंशन उनके रिटायरमेंट के समयानुसार प्रदान करती है। जिससे एक समान रैंक वाले दो सैनिकों को अलग-अलग सत्र में रिटायर होने के कारण अलग-अलग पैंशन मिलती है, जिसमें काफी बड़ा अंतर है। समान रैंक, समान पैंशन की मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने 25 अक्टूबर को रविवार के दिन जंतर-मंतर पर धरना किया और पांचवी बार अपने पदकों को राष्ट्रपति को वापिस लौटा दिया। ...
image
डॉ कोठारी का 'दाल सत्याग्रह'
अंग्रेजों द्वारा नमक पर कर लगाए जाने के विरोध में राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा कर 'सत्याग्रह' किया था। उस दौरान महात्मा गांधीजी के साथ हजारों लोगों का हूजूम उमड़ गड़ा था किन्तु इस दौर में गांधीजी को प्रेरणास्रोत मानकर उनकी विचारधारा पर पिछले कई सालों से संघर्षरत एक आधुनिक गांधी सरकार से बात मनवाने के लिए अन्न त्याग कर प्राण त्यागने की जिद पर अड़े हैं लेकिन अभी तक उनके आस-पास कोई इकट्ठा नहीं हुआ है....
image
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्रों का आंदोलन
इधर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जिस वक्त केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी देश में चार और आईआईएमसी खोले जाने की घोषणा कर रही थी उसी वक्त दिल्ली से दूर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के छात्र अपने ही कुलपति के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े पत्रकारिता के छात्रों का यह आंदोलन थोड़ा बेतुका जरूर है लेकिन अप्रासंगिक नहीं है. मसलन आंदोलन करनेवाले छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय परिसर में निजी पत्रकारिता संस्थान न खोला जाए भले ही विश्वविद्यालय के जर्जर पत्रकारिता संकाय में एक ही शिक्षक उन्हें पत्रकारिता पढ़ाता रहे. ...
image
दोहा दौर का दोहरा संकट
तीन सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हुए दो दिन के मिनी मिनिस्टीरियल कांफ्रेस और उसका विरोध दोनों शुरू हुए. दिल्ली में हो रही इस दो दिवसीय मिनी मिनिस्टीरियल कांफ्रेस का हजारों किसानों और प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और भारत सरकार से किसी भी कीमत पर दोहा दौर से समझौता न करने की मांग की....
image
नरेगा के प्याले में कर्मचारियों का तूफान
मजदूरों को काम का अधिकार देने वाले नरेगा कानून से अब उसके कार्मिक ही खफा हो गये है। राजस्थान भर में 15 हजार नरेगा कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल कर रखी है। 17 जुलाई के राज्य सरकार के एक आदेश ने इन कार्मिकों की परेशानियॉ बढा दी है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को उनके संविदा नियमों से हटकर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगाने की योजना है। जबकि कर्मचारी नियमित नियुक्ति के सपने पाले हुऐ थे। देश भर में काम के हिसाब से नंबर वन राजस्थान में नरेगा भ्रष्टाचार और शिकायतों में भी नंबर वन ही है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2