Home | जंतर-मंतर | आंदोलन हो तो ऑनलाइन हो

आंदोलन हो तो ऑनलाइन हो

image

गोपाल कृष्ण दिल्ली की एक संस्था टाक्सिक्स लिंक में काम करते थे. टाक्सिक्स लिंक जहरीले रसायनों पर काम करती है और उनके खिलाफ आंदोलन चलाती है. काम का तरीका एनजीओवादी है. इसलिए यहां काम करनेवाले लोग जमीन से ज्यादा कम्प्यूटर से जुड़े रहते हैं. गोपाल भी बाहर मैदान से ज्यादा बेसमेन्ट में अपने कम्प्यूटर पर सक्रिय रहते थे. तब आनलाइन दुनिया की अपनी कोई खास समझ नहीं थी.

इसलिए जब भी मिलने के लिए जाते तो कोफ्त होती. मैं जमीन पर काम करनेवाला आदमी. चिट्ठी लिखकर भेजो फिर फोन करो और लोगों को बुलाकर मीटिंग करो. फिर मिनट्स बनाओ और उन मिनट्स को डाक तार विभाग की मदद से लोगों को भेजो. मुझे ऐसा लगता था कि आंदोलन या विरोध का स्वरूप तो यही हो सकता है. इसमें प्रत्यक्ष तौर काम होता दिखाई दे रहा है. इसलिए अक्सर मैं गोपाल का यह कहते हुए मजाक बनाता था कि तुम लोग ईमेल से आंदोलन करके कोई क्रांति नहीं कर सकते. पांच साल बाद आज जब अपनी ही कही वह बात याद आती है तो अपनी अज्ञानता और आनलाईन दुनिया की अपार संभावना के बीच की दूरी का अहसास होता है. अब गोपाल मेरा मजाक उड़ाते हैं क्योंकि उनसे अधिक आनलाइन सक्रियता मेरी हो गयी है. फिर भी गोपाल इस माध्यम के महत्व को कभी कम करके नहीं आंका.

इसका सबसे बड़ा प्रमाण मिला है बीटी बैंगन के फैसले पर. बीटी बैंगन पर माहिको कंपनी के जबर्दस्त दबाव के बावजूद सरकार को बैकफुट पर जाना पड़ा. केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने बीटी पर जब अनिश्चितकालीन रोक का ऐलान किया तो कई दिनों तक इंटरनेट पर उन ग्रुप्स, वेबसाईटों और फोरम पर खुशियां मनाई जाती रहीं जो पिछले साल सवा साल से बीटी बैंगन के खिलाफ नाक में दम किये हुए थे. एक पत्रकार होने के नाते सूचनाओं के स्रोत तक पहुंचना अपनी भी पहली प्राथमिकता है इसलिए ऐसे दर्जनों समूहों, फोरमों से जुड़ना जरूरी है जो किसी न किसी खास विषय पर केन्द्रित हैं. पूरे बीटी बैंगन आंदोलन के दौरान यह साफ महसूस हुआ कि आंदोलनकारी किसी भी सूरत में हार मानने के लिए तैयार नहीं थे. सरकार और कंपनी की ओर से जो भी चाल चली जाती इंटरनेट के माध्यम से उस चाल का जवाब तुरंत आंदोलन से जुड़े लोगों तक पहुंचा दिया जाता. मैंने देखा कि किस तरह से दुनिया भर के बीटी बैंगन विरोधी लोग आनलाईन माध्यम से अपने विरोध को पुख्ता कर रहे थे. जब बीटी बैंगन पर फैसला हुआ तो लोगों ने कहा कि यह जनसुनवाई का दबाव था. मेरा मानना इससे भिन्न है. अगर इंटरनेट न होता तो शायद बीटी बैंगन पर सरकार की अस्थाई रोक भी न होती. देशभर में नाम के लिए सुनवाई पूरी की जाती और दिल्ली आकर फैसला वही किया जाता जो कंपनी का हितसाधन करता. किसी कंपनी के खिलाफ यह फैसला एक ऐसी सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने लिया जो कहती है कि निजी क्षेत्र का विकास ही विकास के केन्द्र में आ गये हैं. ऐसे में भला सरकार किसी कंपनी को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत कैसे जुटा पाती? लेकिन आजादी के इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ जब सरकार ने कंपनी, कंपनी समर्थक मीडिया के खिलाफ जाकर कोई फैसला किया. ऐसा सिर्फ इसलिए संभव हो सका क्योंकि आनलाईन दुनिया की ताकत को मंत्री जी दरकिनार नहीं कर सकते थे. बीटी बैंगन पर लड़ाई लड़नेवाली संस्था ग्रीनपीस ने तो समूचे बीटी आंदोलन को ही ई-आकार में ढाल दिया है. इसी तरह पंजाब में खेती विरासत मिशन भी जितना जमीन पर सक्रिय है उतना ही इंटरनेट पर भी.

इंटरनेट के उदय और विस्तार से आंदोलनकारियों को वह मौका प्रदान कर दिया है जो कारपोरेट मीडिया माध्यम उन्हें नहीं दे रहे थे. अब अगर कोई उनका पक्ष जानना चाहे तो समग्रता में उनकी बात जान सकता है. इंटरनेट की महिमा के कारण अब आंदोलन समूहों को भी वही पहुंच प्राप्त है जो कारपोरेट मीडिया जगत को. इंटरनेट के रूप में आंदोलन समूहों को ऐसा हथियार मिल गया है जिसे वे कारपोरेट मीडिया के समानांतर संचालित कर सकते हैं और कम ही सही लेकिन आसानी से उन लोगों के पास अपनी बात पहुंचा सकते हैं जो उनका पक्ष सुनना चाहते हैं.

ऐसा नहीं है कि आनलाईन दुनिया की ताकत समूह में ही पैदा हो रही है. एक अकेला आदमी भी चाहे तो आनलाईन दुनिया का इस्तेमाल करके असर पैदा कर सकता है. दिल्ली में रहनेवाले मैथिली गुप्त और उनकी पत्नी निशा ने आनलाइन माध्यम का ही इस्तेमाल करके नोएडा में मोबाइल टावरों को रहिवासी इलाकों से न केवल हटाने पर मजबूर कर दिया बल्कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और कंपनियों को मजबूर कर दिया कि आगे से वे रहिवासी इलाकों में कोई मोबाइल टावर नहीं लगा सकेंगे. जैसे बीटी बैंगन के सवाल पर मीडिया का बड़ा वर्ग कंपनी की तरफदारी कर रहा था और कह रहा था कि सरकार के इस फैसले से "वैज्ञानिक शोध" को धक्का पहुंचेगा उसी तरह से मैथिली गुप्त की लड़ाई में भी मीडिया ने तब खबर प्रकाशित की जब प्राधिकरण के आदेश के बाद मोबाइल टावरों को निष्क्रिय कर दिया गया. खबर भी सिर्फ यही आयी कि इससे नागरिकों को परेशानी हो रही है लेिकन रहिवासी इलाकों में मोबाइल टावर इंसानों के लिए कितने खतरनाक हैं इसे मीडिया ने कभी जिक्र करने की जहमत नहीं उठायी. मैथिली गुप्त बताते हैं कि उन्होंने न तो किसी अखबार और टीवी चैनल वाले का सहारा लिया और न ही किसी नेता को इस मामले में शामिल किया. उन्होंने सिर्फ आरटीआई और इंटरनेट के जरिए यह पूरी लड़ाई लड़ी और वे लोग विजयी साबित हुए. अब नोएडा प्राधिकरण ने गाईडलाईन जारी की है जिसमें मोबाइल टावर लगाने के लिए विस्तृत प्रावधान किये गये हैं. ई-आंदोलन की यह दूसरी बड़ी सफलता है.

ई-आंदोलनों की भारत में सफलता की कुछ इक्का दुक्का कहानियों के सहारे साफ तौर पर समझा जा सकता है कि देश में न केवल ई-पत्रकारिता की भरपूर संभावना है बल्कि ई-आंदोलनों ने आंदोलनकारियों को लड़ाई का नया हथियार दे दिया है जहां वे द्रुत गति से सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकते हैं और अपना समर्थक वर्ग पैदा कर सकते हैं. इसमें न तो देश की कोई सीमारेखा आड़े आती है और न ही संवाद के साधन कभी कोई बाधा बनते हैं. हालांकि अभी भी सिर्फ राजनीतिक रूप से जितने भी ई-प्रयास किये गये हैं वे दिखावटी और सजावटी ही साबित हुए हैं लेकिन सामाजिक क्षेत्र में ई-आंदोलनों ने सफलता की कहानी लिखनी शुरू कर दी है. इंटरनेट पर उदित होते इस जंतर-मंतर की अहमियत दिल्ली के उस जंतर-मंतर से कतई कम नहीं है जो विरोध प्रदर्शन का प्रतीक है. उस जंतर-मंतर से भले ही परिणाम शायद ही कभी निकलते हों लेकिन इंटरनेट का यह जंतर-मंतर परिणामकारी साबित हो रहा है. देर से ही सही गोपाल की कम्प्यूटर क्रांति का महत्व अब समझ में आने लगा है.

(अगर आपके पास भी इस तरह के ई-आंदोलन की कोई जानकारी है तो आप हमें visfot@visfot.com पर भेज सकते हैं जिसके बारे में हम लोगों को बताएंगे.)

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

सोनू on 05 March, 2010 10:21;37
avatar
विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा
http://hindi.gougram.org/

वैबसाइट अंग्रेज़ी, हिंदी और कन्नड़ में है। हिंदी कच्ची है।
Thumbs Up Thumbs Down
1
Sandeep on 23 March, 2010 12:50;39
avatar
Kamyabi e-kranti ki.
dur huyi baten Bhranti ki.
chamtkar ghar ghar ho raha.
Jago Insan jago computer har paksh me chha raha.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from जंतर-मंतर
Previous
image
पान बनाम खान की जंग
दक्षिण कोरियाई और विश्व की अग्रणी स्टील निर्माता बहुराष्ट्रीय कंपनी पोस्को के उड़ीसा स्थित जगतसिंहपुर जिले के प्रस्तावित स्टील फैक्ट्री परियोजना का पारादीप के समीप के गांओं में पान की खेती करने वाले किसानों का विरोध जारी है. पान बनाम लोहे के खान की इस जंग को जानते हुए हमें यह भी सोचना होगा कि आखिरकार हमें किसानों की पान अर्थव्यवस्था को बचाना है या फिर कोरियाई स्टील कंपनी की खान अर्थव्यवस्था को बढ़ाना है. ...
image
कैसे बांधोगे नर्मदा की विरोध धारा?
पिछले दिनों विकास संवाद के एक कार्यक्रम में महेश्वर जाने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में काफी तादाद में मीडियाकर्मी जमा हुए। यूं तो बहस का एजेंडा- मीडिया के मानक और लोग- था, लेकिन चूंकि ये इलाका नर्मदा पर बन रहे बांध की वजह से नर्मदा बचाओ आंदोलन की कर्मभूमि है, सो फिजा में डूब से प्रभावित लोगों का सवाल भी घुला रहा। खुद आयोजकों ने भी कार्यक्रम कुछ इस तरह से ऱखा कि मीडियाकर्मी नर्मदा पर बन रहे बांध और उससे प्रभावित लोगों की हकीकत से दो-चार हुए और उन्हें ये मुद्दा उद्वेलित कर गया।...
image
आंदोलन हो तो ऑनलाइन हो
गोपाल कृष्ण दिल्ली की एक संस्था टाक्सिक्स लिंक में काम करते थे. टाक्सिक्स लिंक जहरीले रसायनों पर काम करती है और उनके खिलाफ आंदोलन चलाती है. काम का तरीका एनजीओवादी है. इसलिए यहां काम करनेवाले लोग जमीन से ज्यादा कम्प्यूटर से जुड़े रहते हैं. गोपाल भी बाहर मैदान से ज्यादा बेसमेन्ट में अपने कम्प्यूटर पर सक्रिय रहते थे. तब आनलाइन दुनिया की अपनी कोई खास समझ नहीं थी. ...
image
15 हजार मछुआरे क्या मराठी माणुस नहीं हैं?
मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र का एक जिला है- रत्नागिरी। जिले की आबादी लगभग 17 लाख है जिले में कुल 9 तालुकाएं है मंडनगढ़, दापोली, खेड़, चिपलून, गुहागर, संगमेश्वर, लोज़ा, राजापुर, और रत्नागिरी। रत्नागिरी तालुका में समुद्र के किनारे दो गाँव है (1) गोलप मोहल्ला (2) पावस, इन दोनों गावों में लगभग 5000 मछुआरों का परिवार रहता है जिसमें हिन्दू कोली समुदाय और मुस्लिम दाल्दी समुदाय के लोग है और यह दोनों समुदाय मिलजुल कर समुद्र से मछली पकड़कर अपनी आजीविका चलाते है।...
image
राजनीति की पहली पाठशाला में चाहिए आरक्षण
राजस्थान में छात्र संघ चुनावों पर रोक थी. अब आगामी शिक्षण सत्र से ये चुनाव आरम्भ हो जाऐगें. इसके लिए मुख्यमंत्री घोषणा पत्र के किये वायदे के अनुरूप मंजूरी दे दी है. राजनीति की पहली पाठशाला माने जाने वाले कालेज छात्रसंघों की क्लास अब फिर से शुरू होने जा रही है. लेकिन इसके फिर से शुरू होने से पहले ही छात्राओं ने अपने लिए आरक्षण की माँग करके राजनीति को फिर से गरमा दिया है....
image
विदर्भ के दर्द की दवा दे गये हरित प्रदेश के हिमायती
विदर्भ की मांग का लेकर दिन प्रति दिन ज्वाला भड़कती जा रही है। इस आंदोलन को आज उस समय और अधिक बढ़ावा मिला, तब लोकदल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता चौधरी अजीत सिंह नागपुर पहुंचकर इस मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि संसद के घेराव से ही पृथक विदर्भ के गठन के लिए सरकार जागेगी।...
image
महात्मा गांधी के नाम पर
वर्धा के महात्मा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में एक ओर आज जहां ’स्थापना दिवस’ मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर दलित विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर अपने अधिकार को हासिल करने के लिए अनशन पर बैठे हैं। इन विद्यार्थियों ने इस दिन को ’शोक दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया है।...
image
दस थाली टूट गयी पर सरकार नींद में गाफिल
थाली बजाकर विरोध करने का तरीका बहुत निराला और मार्मिक होता है. थाली उस वक्त बजायी जाती है जब दरिद्र से मुक्ति पानी हो. नागपुर में धरने पर बैठी ये विधवा महिलाएं थाली बजाकर अपने दरिद्रपन से मुक्ति पाने की गुहार कर रही हैं लेकिन दस थालियों के टूट जाने के बाद भी अब तक सरकार को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी है....
image
गांधी के शिक्षाग्राम में अंबेडकर कर रहे हैं विरोध
वर्धा गांधी की प्रयोगभूमि है. दुनिया वर्धा को इसीलिए जानती है क्योंकि अपनी कर्मभूमि के लिए गांधी ने इसका चुनाव किया था. लेकिन गांधी के नाम पर बने यहां के एक शिक्षाग्राम में अब अम्बेडकर को माननेवाले ही गांधी के नाम पर शिक्षा में हो रही धोखाधड़ी का विरोध कर रहे हैं. वर्धा में गांधी और अंबेडकर को माननेवाले आमने-सामने खड़े हैं....
image
लोकतंत्र के योद्धाओं की खानाबदोश बस्ती
वैसे तो देश भर में हर राज्य की राजधानी में एक ऐसा स्थान नियत किया गया है जहां लोकतात्रिक तरीके से लोग अपनी बात कह सकते हैं. लेकिन संसद और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र होने की वजह से दिल्ली का अपना महत्व है. देश भर से हताश और निराश लोग इस उम्मीद में जंतर मंतर आते हैं कि यहां उनकी बात सुनी जाएगी. लेकिन संवेदनशून्य हो चुकी हमारी व्यवस्था और प्रशासन या तो उनकी बात सुनता ही नहीं, या फिर कार्रवाई इतनी लंबी होती है कि न्याय मिलते-मिलते जीवन का एक लंबा अरसा गुजर जाता है. कहते हैं दिल्ली उंचा सुनती है. जंतर-मंतर पर यह सही साबित होती है....
image
दिल्ली में देश के दो लाख गन्ना किसान
रामलीला मैदान से जंतर-मंतर पहुंचना हो तो बीच में दिल्ली का प्रतिष्ठित कनाट प्लेस पड़ता है. लेकिन गुरुवार को गन्ना किसानों की रैली को देखते हुए इस प्रतिष्ठित व्यावसायिक जगह को एहतियातन बंद करवा दिया गया था. हो सकता है पुलिस ने दुकानदारों की जानमाल की रक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया हो लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के कहने पर दिल्ली आये लगभग दो लाख गन्ना किसानों ने छुटपुट उपद्रव के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया जिससे "कानून व्यवस्था" का संकट खड़ा होता. ...
image
हमारी शक्लें चीनीयों से मिलती हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम चीनी हैं
अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है, हमलोग भारत के वासी हैं। यह हमलोग दिल और दिमाग से कह रहे हैं, हमलोगों की भावनाएं भारत के साथ वर्षों से जुड़ हुई है। चीन ने अरूणाचल में आ कर वहां चाइना लिख दिया और हमलोग चुप रह गये। भारत सरकार इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है बल्कि वे तो यह भी कह रही है कि कुछ मीडिया इस तरह के गलत खबरे दे रहे हैं।´´...
image
सीमा पर बचे लेकिन सरकार से घायल
मातृभूमि पर अपनी जान की बाजी लगा देने वाले सैनिकों को अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद पैंशन के असमान वितरण से जूझना पड़ रहा है। आज के दौर में सरकार सैनिकों को पैंशन उनके रिटायरमेंट के समयानुसार प्रदान करती है। जिससे एक समान रैंक वाले दो सैनिकों को अलग-अलग सत्र में रिटायर होने के कारण अलग-अलग पैंशन मिलती है, जिसमें काफी बड़ा अंतर है। समान रैंक, समान पैंशन की मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने 25 अक्टूबर को रविवार के दिन जंतर-मंतर पर धरना किया और पांचवी बार अपने पदकों को राष्ट्रपति को वापिस लौटा दिया। ...
image
डॉ कोठारी का 'दाल सत्याग्रह'
अंग्रेजों द्वारा नमक पर कर लगाए जाने के विरोध में राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा कर 'सत्याग्रह' किया था। उस दौरान महात्मा गांधीजी के साथ हजारों लोगों का हूजूम उमड़ गड़ा था किन्तु इस दौर में गांधीजी को प्रेरणास्रोत मानकर उनकी विचारधारा पर पिछले कई सालों से संघर्षरत एक आधुनिक गांधी सरकार से बात मनवाने के लिए अन्न त्याग कर प्राण त्यागने की जिद पर अड़े हैं लेकिन अभी तक उनके आस-पास कोई इकट्ठा नहीं हुआ है....
image
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्रों का आंदोलन
इधर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जिस वक्त केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी देश में चार और आईआईएमसी खोले जाने की घोषणा कर रही थी उसी वक्त दिल्ली से दूर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के छात्र अपने ही कुलपति के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े पत्रकारिता के छात्रों का यह आंदोलन थोड़ा बेतुका जरूर है लेकिन अप्रासंगिक नहीं है. मसलन आंदोलन करनेवाले छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय परिसर में निजी पत्रकारिता संस्थान न खोला जाए भले ही विश्वविद्यालय के जर्जर पत्रकारिता संकाय में एक ही शिक्षक उन्हें पत्रकारिता पढ़ाता रहे. ...
image
दोहा दौर का दोहरा संकट
तीन सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हुए दो दिन के मिनी मिनिस्टीरियल कांफ्रेस और उसका विरोध दोनों शुरू हुए. दिल्ली में हो रही इस दो दिवसीय मिनी मिनिस्टीरियल कांफ्रेस का हजारों किसानों और प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और भारत सरकार से किसी भी कीमत पर दोहा दौर से समझौता न करने की मांग की....
image
नरेगा के प्याले में कर्मचारियों का तूफान
मजदूरों को काम का अधिकार देने वाले नरेगा कानून से अब उसके कार्मिक ही खफा हो गये है। राजस्थान भर में 15 हजार नरेगा कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल कर रखी है। 17 जुलाई के राज्य सरकार के एक आदेश ने इन कार्मिकों की परेशानियॉ बढा दी है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को उनके संविदा नियमों से हटकर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगाने की योजना है। जबकि कर्मचारी नियमित नियुक्ति के सपने पाले हुऐ थे। देश भर में काम के हिसाब से नंबर वन राजस्थान में नरेगा भ्रष्टाचार और शिकायतों में भी नंबर वन ही है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2