Home | जंतर-मंतर | विकास विस्थापन और उत्तराखण्ड

विकास विस्थापन और उत्तराखण्ड

image टिहरी के विस्थापित

अफवाह और खबर दोनों है िक रतन टाटा सिंगूर छोड़ उत्तराखण्ड आ रहे हैं. वे पन्तनगर में नैनो का मुख्य असेम्बली प्लांट बना सकते हैं. उत्तराखण्ड के लिए इसे सौभाग्य की बात बतानेवाले जरा उत्तराखण्ड के उस टीस को भी अनुभव करें जो टिहरी जैसी बड़ी परियोजनाओं के कारण उसे विरासत में मिली है. उद्योगपतियों को बिना टैक्स प्रदेश में घुसानेवाली सरकारें यह आंकलन क्यों नहीं करती कि इससे आम उत्तराखण्डी को क्या मिला? उनके हिस्से में तो पलायन, विस्थापन और विनाश ही आता है.

'जब अमीर लोग अपनी सुविधा के लिए किसी बड़ी परियोजना के नाम नर गरीबों की बस्तिीयों को उजाड़ते हैं इसका अर्थ है बस्ती का विकास होने वाला है।' टिहरी के छाम गांव से विस्थापित पूरन सिंह राणा के लिए विकास के मायने यहीं हैं। टिहरी में उनका घर गंगा के ठीक किनारे हुआ करता था। पूरन याद करके बताते हैं,`कई बार हमारे खेत में फसल बिना सींचाई के सूख जाती थी लेकिन हम गंगा से पानी नहीं लेते थे। चूंकि गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी मात्र नहीं थी, वह हमारी मां थी. हमारे जीवन का हिस्सा थी।´ उन्हें अपने जीवन के इस हिस्से से काटकर आज अलग कर दिया गया है। टिहरी पर बन रहे बांध की वजह से उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा।

1980 में इंदिरा गांधी के निर्देश पर विज्ञान एवं तकनीकी विभाग की समिति द्वारा अगस्त 1986 में जो रिपोर्ट दी गई थी, उसके आधार पर तो परियोजना पर उसी वक्त रोक लग जानी चाहिए थी। बाद में इस परियोजना को छोड़ देने की सिफारिश वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने भी की। लेकिन सरकार इन सिफारिशों की परवाह करे तो हो चुका विकास। टिहरी से उजड़े पूरन को ज्वालापुर (हरिद्वार के पास ) स्थित वन विभाग की जमीन पर बसाया गया है। नई जमीन के मालिकाना हक से संबंधित सिर्फ एक पर्ची सींचाई विभाग ने काट कर उन्हें दी। इस पर्ची के अलावा उनके पास अन्य कोई सबूत नहीं है, जिससे वे साबित कर सकें की पुर्नवास की जमीन के मालिक वे हैं। उनके पास ना इस जमीन से जुड़ा कोई पट्टा है। ना उन्हें अब तक कोई मतदाता पहचान पत्र मिला। ना ही उनका इस नई जगह पर अधिकारी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने को तैयार है। वे अपनी जमीन जरूरत पड़ने पर किसी को बेच भी नहीं सकते। इस जमीन पर अपने बच्चों की अच्छी िशक्षा के लिए बैंक से वे कर्ज भी नहीं ले सकते। यह कहानी केवल पूरन की नहीं हैं। यह कहानी है, टिहरी से विस्थापित हुए 5000 ग्रामीण और 3000 शहरी परिवारों की। सरकार ने विकास के नाम पर उन्हें घर निकाला दे दिया और वे लोग अपने ही घर में शरणार्थी बनकर जीने को मजबूर हैं।

वर्ष 1977 में टिहरी परियोजना के लिए अनुमानित लागत 197.9 करोड़ था, जो बढ़कर आज 50,000 करोड़ से भी ऊपर चला गया है। विकास की गति वहां तेज है लेकिन किसी को इस बात की चिन्ता नहीं है कि किसी दिन यदि टिहरी बांध क्षतिग्रस्त हो गया तो इसका क्या परिणाम हो सकता है। पर्यावरणशास्त्री और समाजसेवी सुंदरलाल बहुगुणा के अनुसार-यदि बांध क्षतिग्रस्त हुए तो जलाशय 22 मिनट में खाली हो जाएगा, 63 मिनट के अंदर श्रृषिकेश 260 मीटर ऊंची पानी की लहरों के नीचे गोता खाता नजर आएगा। अगले 20 मिनटों में यही दशा हरिद्वार की होगी। 232 मीटर ऊंची पानी के लहरों के कारण। इसी प्रकार बिजनौर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर आदि 12 घंटों के अंदर 8ण्5 मीटर ऊंची बाढ़नुमा पानी की चादर के नीचे हमेशा-हमेशा के लिए दब जाएंगे। इस वक्त विकास के लिए उत्तरांचल में उठा-पटक बहुत तेज है। एक तरफ टिहरी विस्थापितों को बसाने के लिए वन विभाग ने ज्वालापुर में जंगल की कटाई की। दूसरी तरफ यही सरकार देहरादून के पास हरकीदून (उत्तरकाशी) में गोवन्द विहार, गंगोत्री नेशनल पार्क बनाने के नाम पर बड़ी संख्या में गांव वालों को उजाड़ रही है।

नई टिहरी में पत्रकार देवेन्द्र दुमोगा कहते हैं- पूरे उत्तरांचल में विकास के नाम पर विनाशलीला चल रही है। आम लोग व्यवस्था की नजर में कीड़े-मकोड़ों से अधिक अहमियत नहीं रखते। विकास के नाम पर यहां अव्यवस्था ही फैलाया जा रहा है। जो इस अव्यवस्था के खिलाफ बोले, वह विकास विरोधी है। आज मेरे लिए अपने गांव जाना अधिक मुिश्कल है, दिल्ली पहुंचना आसान हो गया। यह कैसा विकास है? आप कभी उत्तरांचल जाएं तो वहां हर तरफ चल रही मशीनी गतिविधियों को देखकर सोच सकते हैं, यहांं विकास की गति बहुत तेज है। बकौल दुमोगा-`यह विकास नहीं है। यह तो साफ तौर से उत्तरांचल की नदियों पहाड़ों और जंगलों के साथ बलात्कार है। जमकर उत्तरांचल में नदियों का दोहन किया गया। यह नया दौर है, नदियों में सुंरग निकालने का।´ उत्तरांचल फैल रहे लगातार प्रदूषण की वजह स ेअब प्रशासन ने गोमुख तक यात्रियों के जाने पर पाबंदी लगा दी है। गोमुख लगातार सिकुरता जा रहा है। यदि गोमुख नहीं होगा तो गंगा को बचाना मुिश्कल होगा। अब जिन लोगों को गोमुख तक जाना है, उनके लिए परमिट बनाना अनिवार्य कर दिया गया है।

देवप्रयाग स्थित श्री लक्ष्मीधर विद्यामंदिर वेधशाला के प्रभाकर जोशी सामने लगे एक बोर्ड की तरफ इशारा करते हैं, जिसपर लिखा है- `सावधान, नदी के जलस्तर में 1 से 5 मीटर का उतार एवं चढ़ाव किसी भी समय हो सकता है। कृपया घाट पर अत्यधिक सावधानी बरतें।- टिहरी हाइड्रो डेवलमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड´ श्री जोशी बताते हैं- `जिस खतरे से हमें सावधान किया जा रहा है, वह प्राकृतिक नहीं है। वह मानव निर्मित है।´ वे बताते हैं- `टिहरी के पानी को रोकने और छोड़ने के खेल में ना जाने कितने लोग बह गए।´ पूरे उत्तरांचल में सबसे अधिक लोगों का पलायन टिहरी से हुआ। वजह टिहरी का पिछड़ापन है। पूरा देश 1947 में आजाद हुआ लेकिन टिहरी को आजादी मिली 1948 में। यह राज्य राजा के अधिन था। यहां अंग्रजों का शासन नहीं रहा। राजा ने कभी अपने राज्य के लोगों को िशक्षित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास नहींं किया। इसलिए यह क्षेत्र शिक्षा-दीक्षा के मामले में फिसड्डी रहा। अपने बीच से नीचे उतर कर काम-काज करने वालों को पहाड़ के समाज ने अधिक सम्मान दिया। इससे वहां पलायन का चलन बढ़ा। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बहुगुणा कहते हैं, `लोग पलायन कर ही रहे थे। सरकार ने विकास के नाम पर विस्थापन का सिलसिला अलग से शुरू कर दिया। पूरे उत्तरांचल में यह चल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के घर उजाड़े गए हैं।´

विकास, विस्थापन और पुनर्वास उत्तराखण्ड की नीयति बन गई है।

(ashishkumaranshu@gmail.com) 

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

manvinder on 03 September, 2008 16:31;46
avatar
je aapdhaye haamre kaarn se hi paidha ho rahi hai...
achche lekh ke liya badhaaee
Thumbs Up Thumbs Down
0
Brijesh on 04 September, 2008 15:43;07
avatar
आपने बहुत ही सुंदर और व्यथित कर देने वाला लेख लिखा है। विस्थापन की पीड़ा का सटीक वर्णन किया है।
Thumbs Up Thumbs Down
0
धौंसिया.....! on 11 September, 2008 13:22;26
avatar
भैजी,
बहुत ही मार्मिक लेख लिखा है आपने, विकास के नाम पर विनाश झेलते हुये विस्थापित हो जाना तो अब हमारी आदत ही बन गई है। जिस भागीरथी के जल प्रवाह को संभालने के लिये देवाधिदेव महादेव को पृथ्वी पर आना पड़ा, उस भागीरथी को भी विकास के नाम पर रोक दिया गया। मुझे तो उस दिन का डर है, जब भागीरथी कुपित हो जाएगी! उत्तराखण्ड जैसे सिस्मेसिक जोन वाले क्षेत्र में तो सिर्प रन आफ द रीवर वाली परियोजना ही बननी चाहिये, आज THDC कहता है हमने बंध बहुत मजबूत बनाया है, ८ रिक्टर स्केल के भूकम्प को भी यह झेल जायेगा, लेकिन कमजोर और नई संरचना वाले मध्य हिमालय के आस पास के पानी पीते पहाड़ तो कमजोर ही हैं ना,उनको तो किसी ने मजबूत नहीं किया, जब वे ढहेंगे तो क्या कोई उन्हें रोक पायेगा..... इसका उदाहरण प्रतापनगर के अधिकतर गांव हैं, तब क्या होगा?? ओलम्पिक खेल हर बार फिर भारत में ही होंगे क्योंकि इतना बड़ा मैदान विश्व में और क्यों नहीं मिलेगा। अगर टिहरी बांध टूटा तो टिहरी से लेकर पटना तक एक विशाल मैदान मिल जायेगा...विकास शील सोच वालों को।
Thumbs Up Thumbs Down
0
visfot .com on 11 September, 2008 13:36;14
avatar
धौसिंया भाई, आपकी टिप्पणी बहुत शानदार है. खासकर मैदानवाली बात. है तो यह आशंका ही लेकिन है बहुत भयानक.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
4.00
More from जंतर-मंतर
Previous
image
पान बनाम खान की जंग
दक्षिण कोरियाई और विश्व की अग्रणी स्टील निर्माता बहुराष्ट्रीय कंपनी पोस्को के उड़ीसा स्थित जगतसिंहपुर जिले के प्रस्तावित स्टील फैक्ट्री परियोजना का पारादीप के समीप के गांओं में पान की खेती करने वाले किसानों का विरोध जारी है. पान बनाम लोहे के खान की इस जंग को जानते हुए हमें यह भी सोचना होगा कि आखिरकार हमें किसानों की पान अर्थव्यवस्था को बचाना है या फिर कोरियाई स्टील कंपनी की खान अर्थव्यवस्था को बढ़ाना है. ...
image
कैसे बांधोगे नर्मदा की विरोध धारा?
पिछले दिनों विकास संवाद के एक कार्यक्रम में महेश्वर जाने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में काफी तादाद में मीडियाकर्मी जमा हुए। यूं तो बहस का एजेंडा- मीडिया के मानक और लोग- था, लेकिन चूंकि ये इलाका नर्मदा पर बन रहे बांध की वजह से नर्मदा बचाओ आंदोलन की कर्मभूमि है, सो फिजा में डूब से प्रभावित लोगों का सवाल भी घुला रहा। खुद आयोजकों ने भी कार्यक्रम कुछ इस तरह से ऱखा कि मीडियाकर्मी नर्मदा पर बन रहे बांध और उससे प्रभावित लोगों की हकीकत से दो-चार हुए और उन्हें ये मुद्दा उद्वेलित कर गया।...
image
आंदोलन हो तो ऑनलाइन हो
गोपाल कृष्ण दिल्ली की एक संस्था टाक्सिक्स लिंक में काम करते थे. टाक्सिक्स लिंक जहरीले रसायनों पर काम करती है और उनके खिलाफ आंदोलन चलाती है. काम का तरीका एनजीओवादी है. इसलिए यहां काम करनेवाले लोग जमीन से ज्यादा कम्प्यूटर से जुड़े रहते हैं. गोपाल भी बाहर मैदान से ज्यादा बेसमेन्ट में अपने कम्प्यूटर पर सक्रिय रहते थे. तब आनलाइन दुनिया की अपनी कोई खास समझ नहीं थी. ...
image
15 हजार मछुआरे क्या मराठी माणुस नहीं हैं?
मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र का एक जिला है- रत्नागिरी। जिले की आबादी लगभग 17 लाख है जिले में कुल 9 तालुकाएं है मंडनगढ़, दापोली, खेड़, चिपलून, गुहागर, संगमेश्वर, लोज़ा, राजापुर, और रत्नागिरी। रत्नागिरी तालुका में समुद्र के किनारे दो गाँव है (1) गोलप मोहल्ला (2) पावस, इन दोनों गावों में लगभग 5000 मछुआरों का परिवार रहता है जिसमें हिन्दू कोली समुदाय और मुस्लिम दाल्दी समुदाय के लोग है और यह दोनों समुदाय मिलजुल कर समुद्र से मछली पकड़कर अपनी आजीविका चलाते है।...
image
राजनीति की पहली पाठशाला में चाहिए आरक्षण
राजस्थान में छात्र संघ चुनावों पर रोक थी. अब आगामी शिक्षण सत्र से ये चुनाव आरम्भ हो जाऐगें. इसके लिए मुख्यमंत्री घोषणा पत्र के किये वायदे के अनुरूप मंजूरी दे दी है. राजनीति की पहली पाठशाला माने जाने वाले कालेज छात्रसंघों की क्लास अब फिर से शुरू होने जा रही है. लेकिन इसके फिर से शुरू होने से पहले ही छात्राओं ने अपने लिए आरक्षण की माँग करके राजनीति को फिर से गरमा दिया है....
image
विदर्भ के दर्द की दवा दे गये हरित प्रदेश के हिमायती
विदर्भ की मांग का लेकर दिन प्रति दिन ज्वाला भड़कती जा रही है। इस आंदोलन को आज उस समय और अधिक बढ़ावा मिला, तब लोकदल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता चौधरी अजीत सिंह नागपुर पहुंचकर इस मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि संसद के घेराव से ही पृथक विदर्भ के गठन के लिए सरकार जागेगी।...
image
महात्मा गांधी के नाम पर
वर्धा के महात्मा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में एक ओर आज जहां ’स्थापना दिवस’ मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर दलित विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर अपने अधिकार को हासिल करने के लिए अनशन पर बैठे हैं। इन विद्यार्थियों ने इस दिन को ’शोक दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया है।...
image
दस थाली टूट गयी पर सरकार नींद में गाफिल
थाली बजाकर विरोध करने का तरीका बहुत निराला और मार्मिक होता है. थाली उस वक्त बजायी जाती है जब दरिद्र से मुक्ति पानी हो. नागपुर में धरने पर बैठी ये विधवा महिलाएं थाली बजाकर अपने दरिद्रपन से मुक्ति पाने की गुहार कर रही हैं लेकिन दस थालियों के टूट जाने के बाद भी अब तक सरकार को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी है....
image
गांधी के शिक्षाग्राम में अंबेडकर कर रहे हैं विरोध
वर्धा गांधी की प्रयोगभूमि है. दुनिया वर्धा को इसीलिए जानती है क्योंकि अपनी कर्मभूमि के लिए गांधी ने इसका चुनाव किया था. लेकिन गांधी के नाम पर बने यहां के एक शिक्षाग्राम में अब अम्बेडकर को माननेवाले ही गांधी के नाम पर शिक्षा में हो रही धोखाधड़ी का विरोध कर रहे हैं. वर्धा में गांधी और अंबेडकर को माननेवाले आमने-सामने खड़े हैं....
image
लोकतंत्र के योद्धाओं की खानाबदोश बस्ती
वैसे तो देश भर में हर राज्य की राजधानी में एक ऐसा स्थान नियत किया गया है जहां लोकतात्रिक तरीके से लोग अपनी बात कह सकते हैं. लेकिन संसद और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र होने की वजह से दिल्ली का अपना महत्व है. देश भर से हताश और निराश लोग इस उम्मीद में जंतर मंतर आते हैं कि यहां उनकी बात सुनी जाएगी. लेकिन संवेदनशून्य हो चुकी हमारी व्यवस्था और प्रशासन या तो उनकी बात सुनता ही नहीं, या फिर कार्रवाई इतनी लंबी होती है कि न्याय मिलते-मिलते जीवन का एक लंबा अरसा गुजर जाता है. कहते हैं दिल्ली उंचा सुनती है. जंतर-मंतर पर यह सही साबित होती है....
image
दिल्ली में देश के दो लाख गन्ना किसान
रामलीला मैदान से जंतर-मंतर पहुंचना हो तो बीच में दिल्ली का प्रतिष्ठित कनाट प्लेस पड़ता है. लेकिन गुरुवार को गन्ना किसानों की रैली को देखते हुए इस प्रतिष्ठित व्यावसायिक जगह को एहतियातन बंद करवा दिया गया था. हो सकता है पुलिस ने दुकानदारों की जानमाल की रक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया हो लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के कहने पर दिल्ली आये लगभग दो लाख गन्ना किसानों ने छुटपुट उपद्रव के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया जिससे "कानून व्यवस्था" का संकट खड़ा होता. ...
image
हमारी शक्लें चीनीयों से मिलती हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम चीनी हैं
अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है, हमलोग भारत के वासी हैं। यह हमलोग दिल और दिमाग से कह रहे हैं, हमलोगों की भावनाएं भारत के साथ वर्षों से जुड़ हुई है। चीन ने अरूणाचल में आ कर वहां चाइना लिख दिया और हमलोग चुप रह गये। भारत सरकार इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है बल्कि वे तो यह भी कह रही है कि कुछ मीडिया इस तरह के गलत खबरे दे रहे हैं।´´...
image
सीमा पर बचे लेकिन सरकार से घायल
मातृभूमि पर अपनी जान की बाजी लगा देने वाले सैनिकों को अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद पैंशन के असमान वितरण से जूझना पड़ रहा है। आज के दौर में सरकार सैनिकों को पैंशन उनके रिटायरमेंट के समयानुसार प्रदान करती है। जिससे एक समान रैंक वाले दो सैनिकों को अलग-अलग सत्र में रिटायर होने के कारण अलग-अलग पैंशन मिलती है, जिसमें काफी बड़ा अंतर है। समान रैंक, समान पैंशन की मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने 25 अक्टूबर को रविवार के दिन जंतर-मंतर पर धरना किया और पांचवी बार अपने पदकों को राष्ट्रपति को वापिस लौटा दिया। ...
image
डॉ कोठारी का 'दाल सत्याग्रह'
अंग्रेजों द्वारा नमक पर कर लगाए जाने के विरोध में राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा कर 'सत्याग्रह' किया था। उस दौरान महात्मा गांधीजी के साथ हजारों लोगों का हूजूम उमड़ गड़ा था किन्तु इस दौर में गांधीजी को प्रेरणास्रोत मानकर उनकी विचारधारा पर पिछले कई सालों से संघर्षरत एक आधुनिक गांधी सरकार से बात मनवाने के लिए अन्न त्याग कर प्राण त्यागने की जिद पर अड़े हैं लेकिन अभी तक उनके आस-पास कोई इकट्ठा नहीं हुआ है....
image
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्रों का आंदोलन
इधर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जिस वक्त केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी देश में चार और आईआईएमसी खोले जाने की घोषणा कर रही थी उसी वक्त दिल्ली से दूर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के छात्र अपने ही कुलपति के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े पत्रकारिता के छात्रों का यह आंदोलन थोड़ा बेतुका जरूर है लेकिन अप्रासंगिक नहीं है. मसलन आंदोलन करनेवाले छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय परिसर में निजी पत्रकारिता संस्थान न खोला जाए भले ही विश्वविद्यालय के जर्जर पत्रकारिता संकाय में एक ही शिक्षक उन्हें पत्रकारिता पढ़ाता रहे. ...
image
दोहा दौर का दोहरा संकट
तीन सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हुए दो दिन के मिनी मिनिस्टीरियल कांफ्रेस और उसका विरोध दोनों शुरू हुए. दिल्ली में हो रही इस दो दिवसीय मिनी मिनिस्टीरियल कांफ्रेस का हजारों किसानों और प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और भारत सरकार से किसी भी कीमत पर दोहा दौर से समझौता न करने की मांग की....
image
नरेगा के प्याले में कर्मचारियों का तूफान
मजदूरों को काम का अधिकार देने वाले नरेगा कानून से अब उसके कार्मिक ही खफा हो गये है। राजस्थान भर में 15 हजार नरेगा कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल कर रखी है। 17 जुलाई के राज्य सरकार के एक आदेश ने इन कार्मिकों की परेशानियॉ बढा दी है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को उनके संविदा नियमों से हटकर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगाने की योजना है। जबकि कर्मचारी नियमित नियुक्ति के सपने पाले हुऐ थे। देश भर में काम के हिसाब से नंबर वन राजस्थान में नरेगा भ्रष्टाचार और शिकायतों में भी नंबर वन ही है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2