Home | visfot news | चिदंबरम की अपील का असर, कंधमाल में 300 पीड़ित घर लौटे

चिदंबरम की अपील का असर, कंधमाल में 300 पीड़ित घर लौटे

Font size: Decrease font Enlarge font 228
image कंधमाल के शरणार्थी शिविर

उड़ीसा के कंधमाल में हुए उपद्रव के शिकार 300 आदिवासी अपने घरों की ओर वापस लौट आये हैं. इन आदिवासियों की यह घर वापसी गृहमंत्री पी चिदंबरम की कंधमाल यात्रा के बाद शुरू हुई है.

कंधमाल के जिलाधिकारी ने समाचार एजंसियों को बताया है कि पिछले तीन दिनों में कोई तीन सौ लोग अपने घरों की ओर वापस लौट गये हैं. फिर भी अभी कंधमाल के शरणार्थी शिविरों में कोई 1200 लोग और रह रहे हैं. राज्य सरकरा शरणार्थियों के लिए तीन कैम्प चला रही है. 

सरकार का दावा है कि इलाके में पिछले साल अक्टूबर के बाद से किसी प्रकार की कोई हिंसक झड़प नहीं हुई है और स्थिति सामान्य बनी हुई है. ऐसे में प्रशासन लगातार लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है कि वे अपने घरों को वापस लौट जाएं. 

भुवनेश्वर से 200 किलोमीटर दूर कंधमाल में विश्व हिन्दू परिषद के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की 23 अगस्त को हत्या के बाद दंगे भड़क गये और इलाके में हिन्दू विद्रोहियों ने ईसाई गिरिजाघरों पर हमले किये थे. गुस्साए हिन्दुओं का आरोप था कि स्वामी लक्ष्मणानंद की हत्या चर्च के इशारे पर की गयी है. इन हिन्दू उपद्रवियों की वजह से कंधमाल के विभिन्न इलाकों से कोई 25000 ईसाईयों ने पलायन कर दिया था. अधिकांश तो प्रदेश छोड़कर पड़ोस के राज्य आंध्र प्रदेश चले गये थे.

अभी हाल में ही 26 जून को केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कंधमाल का दौरा किया था और पीड़ितों से अपील की थी कि वे अब अपने घरों को वापस लौट जाएं. चिदंबरम ने इन शरणार्थियों से माफी मांगते हुए कहा था कि पीछे जो कुछ हुआ उसके लिए वे शर्मिंदा हैं लेकिन मैं आप लोगों से यह कहने आया हूं आप डरे नहीं, अपने घरों को वापस लौट जाएं. यह वापसी की प्रक्रिया उसके बाद ही शुरू हुई है. ऐसा समझा जाता है कि चिदंबरम ने यह यात्रा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर की थी.

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Share |

More from visfot news
Previous
image
नौजवानों के लिए ग्लोबल नालेज सेन्टर की स्थापना करेगा 'युवा'
नई दिल्ली। बेरोजगारी और आतंकवाद के मुद्दे पर काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन “युवा ए मुमेंट” ने एक अनोखी पहल करते हुए युवाओं के लिए एक ग्लोबल नालेज सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है. नालेज सेंटर की स्थापना के पहले चरण में www.yuvafoundation.co.uk नामक एक वेब साइड तैयार की गई है. इसका उदघाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज किया....
image
राजस्थान में गिनती के बचे हैं गिद्ध
राजस्थान में गिद्धों से जुड़ी एक रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट में इस बात पर चिन्ता व्यक्त की गई है कि राजस्थान में गिद्धों पर संकट है. उनकी संख्या केवल 3907 शेष बची है. प्रदेश के मुख्य जीव प्रतिपालक आर एन मेहरोत्रा का मानना है कि ये गिद्ध पश्चिमी राजस्थान में ही बचे है....
image
72 घंटे में 10 किसानों ने की आत्महत्या
नागपुर। जब सरकार देश की राजधानी नई दिल्ली में महिला आरक्षण, महिला उत्थान और महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण विधेयक की चर्चा आदि में व्यस्त थी, तभी किसान आत्महत्या की राजधानी विदर्भ में कृषि संकट से त्रस्त 10 किसानों ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या करने वाले छह किसान यवतमाल, दो अकोला, एक वाशिम और एक नागपुर जिले के हैं।...
image
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है भ्रष्टाचार
हरिद्वार। सुरक्षा की समस्याओं के लिए प्रत्येक पहलुओं पर सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। भ्रष्टाचार का विकराल रूप राष्ट्रीय सुरक्षा में सबसे बड़ी बाधा है, जिसे दूर करने करने के लिए सरकार को ठोस उपाय करने होंगे, जिसे दूर करने के लिए गैर सरकारी संगठनों की भूमिका बड़ा योगदान दे सकती है। उक्त विचार रक्षा विशेषज्ञ अभिजीत भट्टाचार्य ने फोरम फोर इंटिग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी (फिन्स) द्वारा भारत माता मन्दिर में आयोजित राष्ट्र रक्षा सम्मेलन बोलते हुए व्यक्त किये। ...
image
पांचजन्य के संपादक का अपने ही खिलाफ शंखनाद
नई दिल्ली। संघ के मुखपत्र पांचजन्य के संपादक बलदेवभाई शर्मा ने लगता है अपने ही खिलाफ शंखनाद कर लिया है. शायद इसीलिए पांचजन्य प्रबंधन द्वारा नये संपादक की खोज शुरू कर दी गयी है. ...
image
भारतीय वैज्ञानिक ने बनाई 30 हजार जीबी की हार्ड डिस्क
पर्सनल कम्प्युटर में हार्ड डिस्क की अधिकतम क्षमता अभी 500 जीबी तक है. लेकिन एक भारतीय नौजवान ने नैनो टेक्नालाजी का इस्तेमाल करते हुए 30 हजार जीबी की हार्ड डिस्क (30 टीबी) तैयार कर दी है. अब उस भारतीय नौजवान को हार्ड डिस्क बनानेवाली कंपनी सीगेट ने 1.4 करोड़ रुपये के सालना नौकरी का आफर किया है. ...
image
कांग्रेस से बर्खास्त हुए साधु यादव
नई दिल्ली। कांग्रेस ने साधु यादव को नोटिस देते हुए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है. हालांकि नोटिस में साधु यादव द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पर उनके रवैये को कारण बताया गया है लेकिन हकीकत यह है कि दोनों के संबंध तल्ख हो चुके थे और कांग्रेस भी साधु यादव को दरवाजा दिखाने का बहाना खोज रही थी. ...
image
एयरटेल की टेल उखाड़ दें
मुंबई। अभी सुप्रीम कोर्ट ने कल ही बड़े सुसंस्कृत शब्दों में राज ठाकरे से कहा था कि आपको शिष्ट भाषा का प्रयोग करना चाहिए. राज ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का पूरा मान रखते हुए आज हिन्दी विरोधी नारा फिर बुलंद कर दिया और गाज गिराई एक निजी मोबाईल कंपनी एयरटेल पर. ...
image
हरिद्वार में शुरू हुआ राष्ट्र रक्षा सम्मेलन
हरिद्वार। ‘‘राष्ट्र रक्षा सम्मेलन रूपी कुम्भ से ऐसी गंगा की धारा निकलेगी जो विश्व को नया मार्ग प्रशस्त करेगी। जब देश सशक्त होगा तो आम नागरिक भी सुरक्षित होगा। हरिद्वार से दुनिया भर के लोग नया जीवन लेकर जाते हैं, यह सम्मेलन भी एक नया प्रण और संकल्प देकर जायेगा।’’ यह विचार उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भारत माता मन्दिर के प्रांगण में फोरम फोर इंटीग्रेटेड नेषनल सिक्योरिटी (फिन्स) के दो दिवसीय राष्ट्र सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये।...
image
कुशल प्रबंधक थे नानाजी देशमुख-आडवाणी
नई दिल्ली। नानाजी देशमुख को याद करने के लिए दिल्ली में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें संघ, भाजपा और संघ से जुड़े अन्य सभी संगठनों के लोग शामिल हुए और नानाजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस मौके पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें एक कुशल प्रबंधक बताया. ...
image
कुंभ में पाप भी नहीं धो सकेंगे नित्यानंद
हरिद्वार/बेंगलूरू। हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ पर्व में स्वामी नित्यानंद कांड को किया गया भूमि का आवंटन रद्द कर दिया गया है। स्वामी नित्यानंद पर अय्याशी का आरोप है और इस आशय की खबरें प्रकाशित हुई थीं कि स्वामी नित्यानंद मजे से कुंभ स्नान कर रहे हैं. ...
image
हिन्दी अकादमी पुरस्कारों की घोषणा, केदारनाथ सिंह को शलाका सम्मान
नई दिल्ली। हिन्दी अकादमी दिल्ली द्वारा एक साथ दो सालों के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है. साल 2008-09 के लिए प्रतिष्ठित शलाका सम्मान नहीं दिया जा रहा है बल्कि साल 2009-10 के लिए शलाका सम्मान प्रो. केदार नाथ सिंह को दिया जाएगा. ...
image
कण्डोम का भी हिसाब रखता था इच्छाधारी बाबा
पिछले दस साल से सेक्‍स रैकेट चला रहे इच्छाधारी बाबा उर्फ भीमानंद उर्फ राजीव रंजन द्विवेदी उर्फ शिवमूरत की जांच पड़ताल जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, नये नये राज सामने आ रहे हैं. हाई प्रोफाइल काल गर्ल की सप्लाई करनेवाले बाबा के कई ठिकानों से बरामद वस्‍तुओं में डायरियां भी मिली हैं, जिनसे इस रैकेट में हिसाब-किताब का पता चलता है और यह भी पता चला है कि उसने कंडोम पर होने वाले खर्च तक का हिसाब डायरी में लिख रखा था।...
image
प्रेस काउंसिल को नाखून भी उगेंगे और कांटनेवाले दांत भी आयेंगे
नई दिल्ली। नख दंतहीन संस्था के रूप में पहचाने जाने वाली संस्था प्रेस परिषद को नख-दंत युक्त बनाने की कोशिश कर रही है. इस आशय की घोषणा आज राज्यसभा में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने की. ...
image
कुंभ में आयोजित होगा राष्ट्र रक्षा सम्मेलन
नई दिल्ली। फोरम फार नेशनल इन्टीग्रेटेड सिक्योरिटी की ओर से आगामी 9-10 मार्च को हरिद्वार में कुंभ के दौरान एक राष्ट्र रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में रक्षा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े लगभग 700 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. ...
image
भारत के लोग चाहते हैं कि मुफ्त बना रहे इंटरनेट
भारत में इंटरनेट उपभोक्ता क्या इंटरनेट पर उपलब्ध सेवाओं के लिए धन खर्च करने की मानसिकता रखते हैं? बिल्कुल नहीं. भारत में इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री को मुफ्त का माल ही समझा जाता है दस में से नौ लोगों की यही मंशा है कि इंटरनेट पर जो सामग्री या सेवा मुफ्त में उपलब्ध है वह मुफ्त ही बना रहे. ...
image
खेल ढांचे का विकास लंबी योजना का हिस्सा हो-राहुल देव
दिल्ली विश्वविधालय के गुरू तेगबहादुर खालसा कालेज के ‘‘स्पोर्टस इकोनामिक्स एण्ड मार्केटिंग’’ और ‘‘वेब पत्रकारिता’’ के विद्यार्थियों द्वारा एक दिवसीय खेल उत्सव ‘‘जोश’’ का आयोजन किया गया। इस उत्सव में अनेक खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित विषय ‘‘खेलेगा हर कोई, जीतेगी दिल्ली’’ विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।...
Next
Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2