Home | visfot news | अप्राकृतिक संबंधों को कानूनी मान्यता

अप्राकृतिक संबंधों को कानूनी मान्यता

Font size: Decrease font Enlarge font 372
image

दिल्ली हाईकोर्ट में गे संबंधों पर लंबित मामले पर सुनवाई करते हुए फैसला दिया है कि अगर कोई भी स्त्री या पुरुष 18 साल से ऊपर है और आपसी सहमति से अप्राकृतिक संबंध बनाता है तो उसे गैरकानूनी नहीं ठहराया जा सकता.

कोर्ट ने यह फैसला नाज फाउण्डेशन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करने के दौरान दिया है. हाईकोर्ट में 2001 से यह केस लंबित था. हाईकोर्ट में सुनवाई बहुत धीमी चल रही थी इसलिए नाज फाउण्डेशन ने 2006 में सुप्रीम कोर्ट में अपील किया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने खुद याचिका स्वीकार नहीं की बल्कि हाईकोर्ट को आदेश दिया कि याचिकाकर्ता की याचिका पर पूरी सुनवाई की जाए और उनके सारे पहलू सुने जाए. 2006 से हाईकोर्ट लगातार इस मसले पर सुनवाई कर रहा है और आज उसने फैसला दिया कि कानून की नजर में कोई भी वयस्क व्यक्ति अगर आपसी सहमति से अप्राकृतिक संबंध बनाता है तो कानून की नजर में अपराध नहीं होगा.

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजीत प्रकाश शाह और न्यायाधीश एस मुरलीधर ने अपने फैसले में कहा कि अगर धारा 377 को संशोधित नहीं किया जाता तो यह भारतीय संविधान की धारा 21 का उल्लंघन होगा जो कि देश के सभी नागरिकों को एक समान होने का अधिकार प्रदान करता है. समानता और सबको समान अधिकार यह संविधान की मूल भावना है.

हाईकोर्ट का यह फैसला दिल्ली में गे परेड के चार दिन बाद आया है. गे परेड के बाद कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा था कि सरकार धारा 377 को समाप्त करने के बारे में किसी जल्दबाजी में नहीं है. हालांकि इस बयान के बाद सात साल से लंबित मामले में आया फैसला भी कई तरह के सवाल पैदा करता है. नाज फाउण्डेशन की याचिका का विरोध कर रहे जैक इंडिया के संचालक पुरुषोत्तमन मुल्लोली का कहना है कि हम इस फैसले के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि फैसले की प्रति दो िदनों में उपलब्ध हो जाएगी इसके बाद हम आगे की रणनीति तय करेंगे. हालांकि हाईकोर्ट ने यह भी साफ किया है कि जब तक संसद धारा 377 में संशोधन नहीं कर देता तब तक यह फैसला लागू नहीं होगा.

हाईकोर्ट ने अपने 100 पेज के फैसले में यह भी कहा है कि धारा 377 में सुधार होना चाहिए लेकिन इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि बच्चों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने संबंधी जो भी प्रावधान इस धारा में निहित हैं वे बनाये रखे जाएं. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद सरकार अब धारा 377 को चाहे तो समाप्त कर सकती है या फिर उसमें संशोधन करके अप्राकृतिक संबंधों को कानूनी मान्यता दे सकती है. 

फैसले के वक्त गे समूहों के कोई 100 प्रदर्शनकारी हाईकोर्ट के सामने मौजूद थे और उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन करार दिया. उपस्थित गे समूह के लोगो ने कहा कि आज उनका भारतीय कानून व्यवस्था पर विश्वास बढ़ गया है.

 

समलैंगिकता पर आठ साल तक चली कानूनी लड़ाई का घटनाक्रम इस प्रकार है (याहू जागरण)

2001: समलैंगिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले नाज फाउंडेशन ने जनहित याचिका दायर कर मांग की कि वयस्कों के बीच परस्पर सहमति से बने समलैंगिक संबंधों को वैध किया जाए।

2 सितंबर 2004: दिल्ली हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने की मांग की गई थी।

सितंबर 2004: समलैंगिक कार्यकर्ताओं ने समीक्षा याचिका दायर की।

3 नवम्बर 2004: हाईकोर्ट ने समीक्षा याचिका खारिज की।

दिसंबर 2004: समलिंगी कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

3 अप्रैल 2006: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को मामले पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया।

4 अक्तूबर 2006: हाईकोर्ट ने भाजपा नेता बीपी सिंघल की याचिका स्वीकार की, जिसमें उन्होंने समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किए जाने का विरोध किया।

18 सितंबर 2008: केंद्र ने गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच मतभेदों के चलते इस मुद्दे पर कोई कदम उठाने के लिए और समय मांगा। अदालत ने आग्रह खारिज किया और अंतिम सुनवाई शुरू हुई।

25 सितंबर 2008: समलैंगिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि नैतिकता के नाम पर सरकार समानता के मौलिक अधिकार से उन्हें वंचित नहीं कर सकती।

26 सितंबर 2008: समलैंगिकता पर स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय द्वारा परस्पर विरोधी हलफनामे दायर किए जाने पर हाईकोर्ट ने केंद्र की खिंचाई की।

26 सितंबर 2008: केंद्र ने कहा कि समलैंगिकता अनैतिक है और इसे अपराध की श्रेणी से बाहर किए जाने से समाज का नैतिक पतन होगा।

15 अक्तूबर 2008: हाईकोर्ट ने समलैंगिक संबंधों को प्रतिबंधित करने के लिए धार्मिक मान्यताओं को मानने पर केंद्र की खिंचाई की और कहा कि वह इसे उचित ठहराने के लिए वैज्ञानिक नजरिया पेश करे।

नवम्बर 2008: सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष कहा कि न्यायपालिका को मामले में हस्तक्षेप करने में संयम बरतना चाहिए, क्योंकि इस पर संसद फैसला करेगी।

7 नवम्बर 2008: हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

2 जुलाई 2009: हाईकोर्ट ने वयस्कों के बीच परस्पर सहमति से बने समलैंगिक संबंधों को वैध घोषित किया।

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Share |

More from visfot news
Previous
image
नौजवानों के लिए ग्लोबल नालेज सेन्टर की स्थापना करेगा 'युवा'
नई दिल्ली। बेरोजगारी और आतंकवाद के मुद्दे पर काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन “युवा ए मुमेंट” ने एक अनोखी पहल करते हुए युवाओं के लिए एक ग्लोबल नालेज सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है. नालेज सेंटर की स्थापना के पहले चरण में www.yuvafoundation.co.uk नामक एक वेब साइड तैयार की गई है. इसका उदघाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज किया....
image
राजस्थान में गिनती के बचे हैं गिद्ध
राजस्थान में गिद्धों से जुड़ी एक रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट में इस बात पर चिन्ता व्यक्त की गई है कि राजस्थान में गिद्धों पर संकट है. उनकी संख्या केवल 3907 शेष बची है. प्रदेश के मुख्य जीव प्रतिपालक आर एन मेहरोत्रा का मानना है कि ये गिद्ध पश्चिमी राजस्थान में ही बचे है....
image
72 घंटे में 10 किसानों ने की आत्महत्या
नागपुर। जब सरकार देश की राजधानी नई दिल्ली में महिला आरक्षण, महिला उत्थान और महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण विधेयक की चर्चा आदि में व्यस्त थी, तभी किसान आत्महत्या की राजधानी विदर्भ में कृषि संकट से त्रस्त 10 किसानों ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या करने वाले छह किसान यवतमाल, दो अकोला, एक वाशिम और एक नागपुर जिले के हैं।...
image
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है भ्रष्टाचार
हरिद्वार। सुरक्षा की समस्याओं के लिए प्रत्येक पहलुओं पर सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। भ्रष्टाचार का विकराल रूप राष्ट्रीय सुरक्षा में सबसे बड़ी बाधा है, जिसे दूर करने करने के लिए सरकार को ठोस उपाय करने होंगे, जिसे दूर करने के लिए गैर सरकारी संगठनों की भूमिका बड़ा योगदान दे सकती है। उक्त विचार रक्षा विशेषज्ञ अभिजीत भट्टाचार्य ने फोरम फोर इंटिग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी (फिन्स) द्वारा भारत माता मन्दिर में आयोजित राष्ट्र रक्षा सम्मेलन बोलते हुए व्यक्त किये। ...
image
पांचजन्य के संपादक का अपने ही खिलाफ शंखनाद
नई दिल्ली। संघ के मुखपत्र पांचजन्य के संपादक बलदेवभाई शर्मा ने लगता है अपने ही खिलाफ शंखनाद कर लिया है. शायद इसीलिए पांचजन्य प्रबंधन द्वारा नये संपादक की खोज शुरू कर दी गयी है. ...
image
भारतीय वैज्ञानिक ने बनाई 30 हजार जीबी की हार्ड डिस्क
पर्सनल कम्प्युटर में हार्ड डिस्क की अधिकतम क्षमता अभी 500 जीबी तक है. लेकिन एक भारतीय नौजवान ने नैनो टेक्नालाजी का इस्तेमाल करते हुए 30 हजार जीबी की हार्ड डिस्क (30 टीबी) तैयार कर दी है. अब उस भारतीय नौजवान को हार्ड डिस्क बनानेवाली कंपनी सीगेट ने 1.4 करोड़ रुपये के सालना नौकरी का आफर किया है. ...
image
कांग्रेस से बर्खास्त हुए साधु यादव
नई दिल्ली। कांग्रेस ने साधु यादव को नोटिस देते हुए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है. हालांकि नोटिस में साधु यादव द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पर उनके रवैये को कारण बताया गया है लेकिन हकीकत यह है कि दोनों के संबंध तल्ख हो चुके थे और कांग्रेस भी साधु यादव को दरवाजा दिखाने का बहाना खोज रही थी. ...
image
एयरटेल की टेल उखाड़ दें
मुंबई। अभी सुप्रीम कोर्ट ने कल ही बड़े सुसंस्कृत शब्दों में राज ठाकरे से कहा था कि आपको शिष्ट भाषा का प्रयोग करना चाहिए. राज ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का पूरा मान रखते हुए आज हिन्दी विरोधी नारा फिर बुलंद कर दिया और गाज गिराई एक निजी मोबाईल कंपनी एयरटेल पर. ...
image
हरिद्वार में शुरू हुआ राष्ट्र रक्षा सम्मेलन
हरिद्वार। ‘‘राष्ट्र रक्षा सम्मेलन रूपी कुम्भ से ऐसी गंगा की धारा निकलेगी जो विश्व को नया मार्ग प्रशस्त करेगी। जब देश सशक्त होगा तो आम नागरिक भी सुरक्षित होगा। हरिद्वार से दुनिया भर के लोग नया जीवन लेकर जाते हैं, यह सम्मेलन भी एक नया प्रण और संकल्प देकर जायेगा।’’ यह विचार उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भारत माता मन्दिर के प्रांगण में फोरम फोर इंटीग्रेटेड नेषनल सिक्योरिटी (फिन्स) के दो दिवसीय राष्ट्र सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये।...
image
कुशल प्रबंधक थे नानाजी देशमुख-आडवाणी
नई दिल्ली। नानाजी देशमुख को याद करने के लिए दिल्ली में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें संघ, भाजपा और संघ से जुड़े अन्य सभी संगठनों के लोग शामिल हुए और नानाजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस मौके पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें एक कुशल प्रबंधक बताया. ...
image
कुंभ में पाप भी नहीं धो सकेंगे नित्यानंद
हरिद्वार/बेंगलूरू। हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ पर्व में स्वामी नित्यानंद कांड को किया गया भूमि का आवंटन रद्द कर दिया गया है। स्वामी नित्यानंद पर अय्याशी का आरोप है और इस आशय की खबरें प्रकाशित हुई थीं कि स्वामी नित्यानंद मजे से कुंभ स्नान कर रहे हैं. ...
image
हिन्दी अकादमी पुरस्कारों की घोषणा, केदारनाथ सिंह को शलाका सम्मान
नई दिल्ली। हिन्दी अकादमी दिल्ली द्वारा एक साथ दो सालों के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है. साल 2008-09 के लिए प्रतिष्ठित शलाका सम्मान नहीं दिया जा रहा है बल्कि साल 2009-10 के लिए शलाका सम्मान प्रो. केदार नाथ सिंह को दिया जाएगा. ...
image
कण्डोम का भी हिसाब रखता था इच्छाधारी बाबा
पिछले दस साल से सेक्‍स रैकेट चला रहे इच्छाधारी बाबा उर्फ भीमानंद उर्फ राजीव रंजन द्विवेदी उर्फ शिवमूरत की जांच पड़ताल जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, नये नये राज सामने आ रहे हैं. हाई प्रोफाइल काल गर्ल की सप्लाई करनेवाले बाबा के कई ठिकानों से बरामद वस्‍तुओं में डायरियां भी मिली हैं, जिनसे इस रैकेट में हिसाब-किताब का पता चलता है और यह भी पता चला है कि उसने कंडोम पर होने वाले खर्च तक का हिसाब डायरी में लिख रखा था।...
image
प्रेस काउंसिल को नाखून भी उगेंगे और कांटनेवाले दांत भी आयेंगे
नई दिल्ली। नख दंतहीन संस्था के रूप में पहचाने जाने वाली संस्था प्रेस परिषद को नख-दंत युक्त बनाने की कोशिश कर रही है. इस आशय की घोषणा आज राज्यसभा में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने की. ...
image
कुंभ में आयोजित होगा राष्ट्र रक्षा सम्मेलन
नई दिल्ली। फोरम फार नेशनल इन्टीग्रेटेड सिक्योरिटी की ओर से आगामी 9-10 मार्च को हरिद्वार में कुंभ के दौरान एक राष्ट्र रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में रक्षा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े लगभग 700 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. ...
image
भारत के लोग चाहते हैं कि मुफ्त बना रहे इंटरनेट
भारत में इंटरनेट उपभोक्ता क्या इंटरनेट पर उपलब्ध सेवाओं के लिए धन खर्च करने की मानसिकता रखते हैं? बिल्कुल नहीं. भारत में इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री को मुफ्त का माल ही समझा जाता है दस में से नौ लोगों की यही मंशा है कि इंटरनेट पर जो सामग्री या सेवा मुफ्त में उपलब्ध है वह मुफ्त ही बना रहे. ...
image
खेल ढांचे का विकास लंबी योजना का हिस्सा हो-राहुल देव
दिल्ली विश्वविधालय के गुरू तेगबहादुर खालसा कालेज के ‘‘स्पोर्टस इकोनामिक्स एण्ड मार्केटिंग’’ और ‘‘वेब पत्रकारिता’’ के विद्यार्थियों द्वारा एक दिवसीय खेल उत्सव ‘‘जोश’’ का आयोजन किया गया। इस उत्सव में अनेक खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित विषय ‘‘खेलेगा हर कोई, जीतेगी दिल्ली’’ विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।...
Next
Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2