Home | visfot news | जनरैल को नौकरी से निकालने पर पंजाब में तीखी प्रतिक्रिया

जनरैल को नौकरी से निकालने पर पंजाब में तीखी प्रतिक्रिया

Font size: Decrease font Enlarge font 379
image

सिख सियासत के बाबा बोहड़ माने जाते एसजीपीसी के दो दशक तक सचिव रहे जत्थेदार मनजीत सिंह कलकत्ता ने जरनैल सिंह को बर्खास्त करने की कार्रवाई को दुभाग्यपूर्ण करार दिया है.

सिख सियासत ने पत्रकार संगठनों से अपील की है कि एक ईमानदार व भावुक पत्रकार के कैरियर को बर्बाद करने वाली इस कोशिश का विरोध करें।

उन्होंने जरनैल का पीआईबी का परिचय पत्र पुलिस के माध्यम से जब्त करने का अर्थ यही निकाला कि सरकार की ही कोई हिदायत हो सकती है अलबत्ता घटना के समय जबगृहमंत्री चिदंबरम ने भी यह मान कर कि ये एक भावुक प्रतिक्रिया है, कोई मामला दर्ज नहीं करवाया तो पुलिस किस अधिकार से जरनैल के सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार होने के दस्तावेज़ों को जब्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ पहले ही इस मामले में अपना स्टैंड स्पष्ट कर चुके हैं कि यदि जरनैल सिंह को आर्थिक समस्या आएगी तो शिरोमणि कमेटी उनके साथ डट कर खड़ी होगी।

पंथक वाच डाग ग्रुप के प्रिजीडियम मैंबर व जालंधर केंद्रीय सिंह सभाओं के अध्यक्ष जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा ने कहा है कि दैनिक जागरण प्रबंधन ने तीन माह बाद ये फैसला लेकर ये जता दिया है कि सरकार के दबाव के चलते उन्हें ये कदम उठाने पर विवश होना पड़ा है। यदि देश का गृहमंत्री मामले को भूलने को कहता है व थाने का थानेदार जरनैल के साथ द्रुव्यवहार करते हुए उसके सरकारी दस्तावेज़ जब्त कर लेता है तो साफ जाहिर है कि स्टेट नामक सिस्टम इस मामले में भी काम कर रहा है। उधर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक आपात बैठक बुलाई है जो उनके घर पर चल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में जरनैल के मुद्दे पर भी विचार हो सकता है।

ज्ञात हो कि 84 के दंगों के आरोपियों को दोषमुक्त करार दिये जाने के विरोध में पत्रकार जनरैल सिंह ने गृहमंत्री चिदंबरम पर जूता फेंका था जिसके बाद से दैनिक जागरण ने उनको छुट्टी पर भेज रखा था. अब तीन महीने बाद 1 जुलाई से उन्हें जागरण समूह से कार्यमुक्त कर दिया है.जनरैल सिंह को बर्खास्त करते हुए जागरण ने जो पत्र भेजा है उसमें लिखा है कि उन्होंने चिदम्बरम पर जूता फेंककर जो अनुशासन तोड़ा है उसे देखते हुए अब जागरण मैनेजमेन्ट उन्हें और अपने साथ नहीं रख सकता. हालांकि अब तीन महीने बाद भले ही जागरण उन्हें नौकरी से निकाल रहा हो लेकिन घटना के बाद जनरैल सिंह को जागरण ने तीन महीने जबरन छुट्टी पर रखा और लगातार दबाव डाला कि वे अपना इस्तीफा भेज दें. इस दौरान तीन महीने की सैलरी भी जनरैल सिंह को नहीं दी गयी है. जनरैल सिंह इस बात की पुष्टि करते हुए बताते हैं कि उनके ऊपर इस्तीफे का भारी दबाव था, लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो संस्थान ने उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया.

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Share |

More from visfot news
Previous
image
नौजवानों के लिए ग्लोबल नालेज सेन्टर की स्थापना करेगा 'युवा'
नई दिल्ली। बेरोजगारी और आतंकवाद के मुद्दे पर काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन “युवा ए मुमेंट” ने एक अनोखी पहल करते हुए युवाओं के लिए एक ग्लोबल नालेज सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है. नालेज सेंटर की स्थापना के पहले चरण में www.yuvafoundation.co.uk नामक एक वेब साइड तैयार की गई है. इसका उदघाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज किया....
image
राजस्थान में गिनती के बचे हैं गिद्ध
राजस्थान में गिद्धों से जुड़ी एक रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट में इस बात पर चिन्ता व्यक्त की गई है कि राजस्थान में गिद्धों पर संकट है. उनकी संख्या केवल 3907 शेष बची है. प्रदेश के मुख्य जीव प्रतिपालक आर एन मेहरोत्रा का मानना है कि ये गिद्ध पश्चिमी राजस्थान में ही बचे है....
image
72 घंटे में 10 किसानों ने की आत्महत्या
नागपुर। जब सरकार देश की राजधानी नई दिल्ली में महिला आरक्षण, महिला उत्थान और महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण विधेयक की चर्चा आदि में व्यस्त थी, तभी किसान आत्महत्या की राजधानी विदर्भ में कृषि संकट से त्रस्त 10 किसानों ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या करने वाले छह किसान यवतमाल, दो अकोला, एक वाशिम और एक नागपुर जिले के हैं।...
image
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है भ्रष्टाचार
हरिद्वार। सुरक्षा की समस्याओं के लिए प्रत्येक पहलुओं पर सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। भ्रष्टाचार का विकराल रूप राष्ट्रीय सुरक्षा में सबसे बड़ी बाधा है, जिसे दूर करने करने के लिए सरकार को ठोस उपाय करने होंगे, जिसे दूर करने के लिए गैर सरकारी संगठनों की भूमिका बड़ा योगदान दे सकती है। उक्त विचार रक्षा विशेषज्ञ अभिजीत भट्टाचार्य ने फोरम फोर इंटिग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी (फिन्स) द्वारा भारत माता मन्दिर में आयोजित राष्ट्र रक्षा सम्मेलन बोलते हुए व्यक्त किये। ...
image
पांचजन्य के संपादक का अपने ही खिलाफ शंखनाद
नई दिल्ली। संघ के मुखपत्र पांचजन्य के संपादक बलदेवभाई शर्मा ने लगता है अपने ही खिलाफ शंखनाद कर लिया है. शायद इसीलिए पांचजन्य प्रबंधन द्वारा नये संपादक की खोज शुरू कर दी गयी है. ...
image
भारतीय वैज्ञानिक ने बनाई 30 हजार जीबी की हार्ड डिस्क
पर्सनल कम्प्युटर में हार्ड डिस्क की अधिकतम क्षमता अभी 500 जीबी तक है. लेकिन एक भारतीय नौजवान ने नैनो टेक्नालाजी का इस्तेमाल करते हुए 30 हजार जीबी की हार्ड डिस्क (30 टीबी) तैयार कर दी है. अब उस भारतीय नौजवान को हार्ड डिस्क बनानेवाली कंपनी सीगेट ने 1.4 करोड़ रुपये के सालना नौकरी का आफर किया है. ...
image
कांग्रेस से बर्खास्त हुए साधु यादव
नई दिल्ली। कांग्रेस ने साधु यादव को नोटिस देते हुए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है. हालांकि नोटिस में साधु यादव द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पर उनके रवैये को कारण बताया गया है लेकिन हकीकत यह है कि दोनों के संबंध तल्ख हो चुके थे और कांग्रेस भी साधु यादव को दरवाजा दिखाने का बहाना खोज रही थी. ...
image
एयरटेल की टेल उखाड़ दें
मुंबई। अभी सुप्रीम कोर्ट ने कल ही बड़े सुसंस्कृत शब्दों में राज ठाकरे से कहा था कि आपको शिष्ट भाषा का प्रयोग करना चाहिए. राज ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का पूरा मान रखते हुए आज हिन्दी विरोधी नारा फिर बुलंद कर दिया और गाज गिराई एक निजी मोबाईल कंपनी एयरटेल पर. ...
image
हरिद्वार में शुरू हुआ राष्ट्र रक्षा सम्मेलन
हरिद्वार। ‘‘राष्ट्र रक्षा सम्मेलन रूपी कुम्भ से ऐसी गंगा की धारा निकलेगी जो विश्व को नया मार्ग प्रशस्त करेगी। जब देश सशक्त होगा तो आम नागरिक भी सुरक्षित होगा। हरिद्वार से दुनिया भर के लोग नया जीवन लेकर जाते हैं, यह सम्मेलन भी एक नया प्रण और संकल्प देकर जायेगा।’’ यह विचार उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भारत माता मन्दिर के प्रांगण में फोरम फोर इंटीग्रेटेड नेषनल सिक्योरिटी (फिन्स) के दो दिवसीय राष्ट्र सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये।...
image
कुशल प्रबंधक थे नानाजी देशमुख-आडवाणी
नई दिल्ली। नानाजी देशमुख को याद करने के लिए दिल्ली में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें संघ, भाजपा और संघ से जुड़े अन्य सभी संगठनों के लोग शामिल हुए और नानाजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस मौके पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें एक कुशल प्रबंधक बताया. ...
image
कुंभ में पाप भी नहीं धो सकेंगे नित्यानंद
हरिद्वार/बेंगलूरू। हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ पर्व में स्वामी नित्यानंद कांड को किया गया भूमि का आवंटन रद्द कर दिया गया है। स्वामी नित्यानंद पर अय्याशी का आरोप है और इस आशय की खबरें प्रकाशित हुई थीं कि स्वामी नित्यानंद मजे से कुंभ स्नान कर रहे हैं. ...
image
हिन्दी अकादमी पुरस्कारों की घोषणा, केदारनाथ सिंह को शलाका सम्मान
नई दिल्ली। हिन्दी अकादमी दिल्ली द्वारा एक साथ दो सालों के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है. साल 2008-09 के लिए प्रतिष्ठित शलाका सम्मान नहीं दिया जा रहा है बल्कि साल 2009-10 के लिए शलाका सम्मान प्रो. केदार नाथ सिंह को दिया जाएगा. ...
image
कण्डोम का भी हिसाब रखता था इच्छाधारी बाबा
पिछले दस साल से सेक्‍स रैकेट चला रहे इच्छाधारी बाबा उर्फ भीमानंद उर्फ राजीव रंजन द्विवेदी उर्फ शिवमूरत की जांच पड़ताल जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, नये नये राज सामने आ रहे हैं. हाई प्रोफाइल काल गर्ल की सप्लाई करनेवाले बाबा के कई ठिकानों से बरामद वस्‍तुओं में डायरियां भी मिली हैं, जिनसे इस रैकेट में हिसाब-किताब का पता चलता है और यह भी पता चला है कि उसने कंडोम पर होने वाले खर्च तक का हिसाब डायरी में लिख रखा था।...
image
प्रेस काउंसिल को नाखून भी उगेंगे और कांटनेवाले दांत भी आयेंगे
नई दिल्ली। नख दंतहीन संस्था के रूप में पहचाने जाने वाली संस्था प्रेस परिषद को नख-दंत युक्त बनाने की कोशिश कर रही है. इस आशय की घोषणा आज राज्यसभा में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने की. ...
image
कुंभ में आयोजित होगा राष्ट्र रक्षा सम्मेलन
नई दिल्ली। फोरम फार नेशनल इन्टीग्रेटेड सिक्योरिटी की ओर से आगामी 9-10 मार्च को हरिद्वार में कुंभ के दौरान एक राष्ट्र रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में रक्षा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े लगभग 700 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. ...
image
भारत के लोग चाहते हैं कि मुफ्त बना रहे इंटरनेट
भारत में इंटरनेट उपभोक्ता क्या इंटरनेट पर उपलब्ध सेवाओं के लिए धन खर्च करने की मानसिकता रखते हैं? बिल्कुल नहीं. भारत में इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री को मुफ्त का माल ही समझा जाता है दस में से नौ लोगों की यही मंशा है कि इंटरनेट पर जो सामग्री या सेवा मुफ्त में उपलब्ध है वह मुफ्त ही बना रहे. ...
image
खेल ढांचे का विकास लंबी योजना का हिस्सा हो-राहुल देव
दिल्ली विश्वविधालय के गुरू तेगबहादुर खालसा कालेज के ‘‘स्पोर्टस इकोनामिक्स एण्ड मार्केटिंग’’ और ‘‘वेब पत्रकारिता’’ के विद्यार्थियों द्वारा एक दिवसीय खेल उत्सव ‘‘जोश’’ का आयोजन किया गया। इस उत्सव में अनेक खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित विषय ‘‘खेलेगा हर कोई, जीतेगी दिल्ली’’ विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।...
Next
Author info
image अर्जुन शर्मा जालंधर के रहनेवाले अर्जुन शर्मा बीस साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. बीस साल में 10 मीडिया घरानों की सैर कर चुके अर्जुन शर्मा का ट्रैक रिकार्ड बताता है कि उन्होंने कलम के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया. मीडिया में नये आनेवाले पत्रकारों के लिए व्यावहारिक पत्रकारिता नाम की एक पुस्तक भी लिखी है. विस्फोट.कॉम के लिए पंजाब और हिमाचल का प्रभार. journalistarjun@gmail.com 09814055501
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2