Home | बड़ी खबर | भोपाल की नसों में आज भी रिस रही है त्रासदी

भोपाल की नसों में आज भी रिस रही है त्रासदी

image इसी टैंक से रिसे गैस के कारण हुई थी भोपाल गैस त्रासदी

दुनिया की सबसे बड़ी औद्यौगिक त्रासदी "भोपाल गैस कांड" का जहर चौथाई सदी बीतने के बावजूद आज भी शहर की नसों में घुला हुआ है। 2-3 दिसम्बर 1984 की रात हजारों जिंदगियाँ लील चुके यूनियन कार्बाइड संयंत्र के आसपास के इलाकों की मिट्टी और पानी में अब भी भारी मात्रा में जहर मौजूद है। विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र (सीएसई) के अध्ययन के अनुसार फैक्ट्री से तीन किलोमीटर दूर तक के इलाके के भू-जल में भारतीय मानकों से 40 गुना अधिक तक कीटनाशक पाए गए हैं।

फैक्टरी परिसर के इर्द-गिर्द यह निर्धारित मानकों से 561 गुना ज्यादा है। संस्थान की निदेशक सुनीता नारायण और संयुक्त निदेशक चंद्र भूषण ने मंगलवार को भोपाल में अध्ययन की रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि यूनियन कार्बाइड के प्रदूषित कचरे का जल्द से जल्द निष्पादन करने के साथ ही पूरे फैक्टरी परिसर की सफाई भी जरूरी है। सीएसई की निदेशक के मुताबिक इस प्रदूषण का हमारे शरीर पर कितना और कैसा असर पड़ेगा, यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन यह साफ है कि इसका असर धीमे जहर की तरह हो रहा है। यूनियन कार्बाइड के बंद पड़े संयंत्र में मौजूद 340 टन खतरनाक रासायनिक कचरा अब तक नहीं हटाए जाने पर गहरा क्षोभ जताया । 

"जिन संस्थाओं को रासायनिक कचरा हटाने का काम दिया गया है, सरकार उन्हें काम जल्द निपटाने को कहे। कार्बाइड की अधिग्रहणकर्ता "डाउ" केमिकल पल्ला झाड़ने की तैयारी में है। दुर्घटना के लिए भारतीय अदालत में एक बार मुआवजा तय होने के बाद कम्पनी की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। आरटीआई कानून के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से निकाले गए कागजात इशारा करते हैं कि डाउ केमिकल्स को जिम्मेदारी से मुक्त करने की तैयारी चल रही है।" -सुनीता नारायण, निदेशक, सीएसईसंस्थान ने अपनी जांच के लिए इस वर्ष अक्टूबर में संयंत्र परिसर के भीतर से मिट्टी का एक और पानी के आठ नमूने लिए। इतना ही नहीं संयंत्र की सबसे नजदीकी बस्ती और साढे तीन किलोमीटर दूर तक की कालोनी से  पानी के 11 नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों की जाँच में उच्च स्तर का प्रदूषण पाया गया है। सुनीता नारायण ने प्रयोगशाला अध्ययन और उसके निष्कर्षों के आधार पर बताया कि भोपाल में संयंत्र क्षेत्र भीषण विषाक्तता को जन्म दे रहा है और लगातार हो रहा सूक्ष्म संपर्क हमारे शरीर में जहर घोलने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि संयंत्र की जमीन में मौजूद रसायन भूजल में घुल रहे हैं और यह जहर धीरे-धीरे यहां के निवासियों के शरीर को अपना शिकार बना रहा है। संयंत्र के आसपास की बस्तियों में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि वहाँ के निवासी अभी तक असाध्य रोगों और शारीरिक विकृतियों से जूझ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इन नमूनों में पाए गए जहरीले पदार्थ के रसायन का चरित्र संयंत्र में जमा कचरे के रसायनों के चरित्र से मेल खाता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाया गया रसायन क्लोरिनेटिड बेंजीन मिश्रणों और कीटनाशक का स्त्रोत यूसीआईएल के अतिरिक्त अन्य कोई नहीं हो सकता है। फैक्टरी में तीन प्रकार के कीटनाशकों का उत्पादन होता था - कारबारिल (सेविन), एल्डिकार्ब (टेमिक) और सेविडोल। संयंत्र में पारे और क्रोमियम जैसी भारी धातुएँ भी इस्तेमाल होती थीं। इन उत्पादों के ज़्यादातर तत्व स्थायी और जहरीली प्रकृति के हैं। सीएसई ने अपनी लैब में मिट्टी और पानी के नमूनों में इन्हीं रसायनों का अध्ययन किया। अध्ययन में विभिन्न रसायनों की उपस्थिति के लिए हाई परफॉर्मेस लिक्विड क्रोमेटोग्राफ, गैस क्रोमेटोग्राफ, क्रोमेटोग्राफ मास स्पेक्ट्रोमीटर, फ्लेम और एसएस-वेपर तकनीकों का उपयोग किया गया।

जाँच रिपोर्ट के अनुसार इन नमूनों में जो रसायन अधिकता में पाए गए हैं वे शरीर के लिए घातक हैं। चंद्रभूषण ने बताया कि फैक्टरी और आसपास के क्षेत्रों में भूजल और मिट्टी के सैंपलों में क्लोरीनेटिड बेंजीन के मिश्रण मिले हैं। क्लारीनेटिड बेंजीन मिश्रण की अधिकता जिगर और रक्त कोशिकाओं को प्रभावित तथा नष्ट तक कर सकती है। इसके अलावा ऑर्गेनाक्लोरीन कीटनाशक कैंसर और हड्डियों की विकृतियों के जनक हो सकते हैं। वहीं कारबारिल और एल्डिकार्ब नामक उत्पाद भी उतने ही घातक थे। इससे स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है जिसमें मस्तिष्क तथा तंत्रिका प्रणाली को नुकसान, गुणसूत्रों की गड़बड़ी भी हो सकती है। इन रसायनों से होने वाले प्रभावों का विस्तृत अध्ययन होना चाहिए।
 
"25 वर्षो में इतना पानी बरस चुका है कि यूनियन कार्बाइड संयंत्र में पड़े रासायनिक कचरे का सारा जहरीलापन समाप्त हो चुका है। अब वह साधारण कचरा भर है। राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान और केन्द्रीय रसायन पेट्रोकेमिकल विभाग की रिपोर्ट से भी यह साबित हो चुका है। कचरे के अब भी जहरीले होने का स्वयंसेवी संगठनों का दावा है। पूरी तरह व्यवसायिक हो चुके इन संगठनों की अब कोई जरूरत नहीं रह गई है। पीडितों के बीच पूरा मुआवजा बँट चुका है। उनके इलाज के पर्याप्त इंतजाम हो गए हैं। इसलिए अब किसी आंदोलन की जरूरत भी नहीं है।" -बाबूलाल गौर, गैस राहत एवं पुनर्वास मंत्री
रिपोर्ट के मुताबिक रसायन प्रभाव डाइक्लोरोबेंजिन व आइसोमर रक्त कोशिकाओं, फेफड़ों, गुर्दे, स्नायु तथा प्रजनन तंत्र प्रभावित 1,2,3 ट्राईक्लोरोबेंजिन रोग प्रतिरोधक क्षमता, स्नायु, प्रजनन तथा श्वसन तंत्र पर असर हेक्साक्लोरोबेंजिन लीवर रोग, अल्सर, स्नायु परिवर्तन, हड्डियों में खराबी, बाल झड़ना, कैंसर का खतरा हैक्साक्लोरोसाइक्लोहेक्सेन केंसर की आशंका, लीवर, गुर्दो, स्नायु तथा रोग प्रतिरोधक प्रणाली में खराबी कारबेरिल (सेविन) मस्तिष्क तथा स्नायु प्रणालियां क्षतिग्रस्त, बच्चों का असामान्य विकास एल्डीकार्ब (टेमिक) क्रोमोजोम असमानताएं, रोग प्रतिरोधक प्रणाली पर प्रभाव पारा स्नायुतंत्र के लिए विशकारी, स्मरण शक्ति एकाग्रता पर प्रभाव, गर्भ में पल रहे बच्चों पर प्रभाव एवं गर्भपात की आशंका संखिया उदर रोग, खून की कमी, स्नायु रोग, त्वचा पर जख्म लीवर व गुर्दे में खराबी, केंसर की आशंका सीसा गर्भपात, शुक्राणुओं की कमी, बच्चों का असामान्य मानसिक विकास, स्नायु प्रणाली प्रभावित, हीमोग्लोबिन और अनीमिया के बायोसिंथेसिस में अवरोध क्रोमियम अल्सर, दमा और श्वसन रोग, नाक की झिल्ली में छिद्र, श्वास नली और गले में जलन के मामले सामने आये हैं ।
 
गैस त्रासदी के तत्काल बाद इसकी जिम्मेदारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को दी गई थी, लेकिन वर्ष 1994 में उसने रिसर्च का काम बंद कर दिया। सीएसई की निदेशक सुनीता नारायण ने कहा फैक्टरी का कचरा धीरे-धीरे शहर के पानी को प्रदूषित कर रहा है, इसलिए इसे जल्द साफ किया जाना चाहिए। सरकार ने इसके लिए एक कमेटी बनाई है पर भोपाल की जनता को यह काम जल्द शुरू कराने के लिए दबाव बनाना होगा। फैक्टरी की सफाई का मतलब केवल वहां रखे 340 टन रासायनिक कचरे का निष्पादन नहीं है बल्कि पूरी जमीन की मिट्टी और पानी का शुद्धिकरण होना चाहिए। सफाई की जिम्मेदारी डाउ केमिकल्स की होना चाहिए। 
 
सीएसई के पदाधिकारियों ने प्रश्न किया कि जिस फैक्टरी की मिट्टी और पानी इतना प्रदूषित है, आखिर उसे आम लोगों के लिए क्यों खोला जाना चाहिए? सुश्री नारायण ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम यह नहीं कह सकते कि पूरे भोपाल का पानी प्रदूषित है। हम तो सिर्फ जहाँ से नमूने लिए गए हैं उन स्थानों का पानी बुरी तरह प्रदूषित होने की बात कह रहे हैं जो जांच में सामने आए हैं। श्री भूषण ने कहा जहां का भूजल प्रदूषित पाया गया, उस पानी का उपयोग कतई नहीं करना चाहिए। संयंत्र को आम लोगों को खोलने के लिए चल रही कोशिशों और कचरे को खतरनाक न मानने के सवाल पर सुनीता नारायण ने कहा कि यह घोर विषाक्त है । इसलिए यह दावा करना कि कचरा छूने से कुछ नहीं होगा, संयंत्र खतरनाक नहीं है यह भ्रामक प्रचार है। वे संयंत्र को खोलने के पक्ष में नहीं हैं।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

jagdish on 02 December, 2009 15:32;37
avatar
जय हिंद
यह कोई ओद्योगिक त्रासदी नहीं थी बल्कि सोचा समझा nuclear bomb का एक सफल परीक्षण था.
जय हिंद
Thumbs Up Thumbs Down
-1
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image सरिता अरगरे संघर्ष को पत्रकारिता से जोड़नेवाली सरिता अरगरे भोपाल में रहती हैं और पारिवारिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच भी पत्रकारिता के प्रति पूरी तरह से समर्पित. विस्फोट के अलावा विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेखन और दूरदर्शन में अंशकालिक पत्रकार के बतौर कार्यरत.
Rate this article
5.00
More from बड़ी खबर
Previous
image
नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
मुंबई। महाराष्ट्र के नए निजाम भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण को फर्जीवाड़े से फ्लैट पाने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा दिया। लेकिन नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी उसी तरह के फर्जीवाड़े में गले तक डूबे हुए हैं। उन्होंने जितने बड़े बड़े झूठ बोलकर सरकार से फ्लैट हथियाए हैं वे कांग्रेस के लिए ज्यादा दागदार हैं।...
image
सलवा जुड़ुम की खामोश विदाई
नक्सल समस्या से जूझने के लिए तैयार की गयी सलवा –जुडूम नाम की सामाजिक दीवार का इस तरह धीरे-धीरे धसक जाना बहुत ही निराशा-जनक है। यदपि यह भी सत्य है की ,इसकी बुनियाद बहुत ही कमजोर थी। अधिकृत रूप से सन२००५ में सरकार द्वारा शुरू किये जाने के बाद से ही ये विवादास्पद रही है और ये विवाद ही इसको सतत रूप से कमजोर करते रहें, जबकि ये प्रयास निसंदेह अच्छा था।...
image
राम की नहीं है जन्मभूमि
हिन्दुओं का यह विश्वास है कि अयोध्या राम जन्मभूमि है, किन्तु यह बात संदेह उत्पन्न करती है क्योंकि हिन्दू धर्म के किसी प्राचीन ग्रंथ में इसका कोई ऐसा वर्णन नहीं मिलता है जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। हिन्दुओं के किसी भी धर्मग्रंथ में ऐसा नहीं लिखा गया है कि अयोध्या में अमुक स्थान पर राम का जन्म हुआ था, वहां जाकर आराधना करनी चाहिए। ...
image
बेटे को ही टिकट नहीं दिला सके तो किस बात के पार्टी अध्यक्ष
डॉ चन्द्र प्रकाश ठाकुर जब बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये थे तभी कई तरह की आशंकाएं जताई गयी थीं कि आखिर इस उम्र में वे क्या कर पायेंगे? हुआ भी वही. पार्टी ने बतौर अध्यक्ष उनको कितनी मान्यता दी इसका अंदाज इसी से लग जाता है कि वे अपने ही बेटे को टिकट नहीं दिला सके, जो कि पार्टी में पसरते परिवारवाद के कारण उनका नैतिक हक बनता था, सो इस्तीफा दे दिया. ...
image
सभी दलों को साधने में सफल रहे मुंडा
झारखण्ड में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पहला मंत्रिमण्डल विस्तार किया है. पहले विस्तार में उन्होंने नौ मंत्रियों को शामिल किया है. जैसा कि समझा जा रहा था कि मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मुंडा ने सीधे विधायकों का चयन करने की बजाय पार्टी अध्यक्षों पर नाम सुझाने का जिम्मा छोड़ दिया जिसके कारण उनकी परेशानी कम हो गयी....
image
सरकार रहे या जाए, नींद पूरी आये
कर्नाटक में भाजपा सरकार संकट में है. हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि सरकार बचाना मुश्किल है. भारतीय जनता पार्टी के "क्राइसिस मैनेजर" मीडिया में खबरें चलवा रहे हैं कि उनके रातों की नींद हराम हो गयी है और किसी भी कीमत पर वे लोग कर्नाटक की सरकार को बचा लेना चाहते हैं. लेकिन हकीकत यह नहीं है. ...
image
कर्नाटक में राज्यपाल रूल
हंसराज भारद्वाज कर्नाटक के राज्यपाल बनाकर क्यों भेजे गये? क्या कांग्रेस दक्षिण में भाजपा के प्रवेश को कर्नाटक में ही छिन्न भिन्न कर देना चाहती थी? शायद नहीं. हंसराज भारद्वाज को दिल्ली से दरबदर इसलिए किया गया क्योंकि क्वात्रोच्चि की आलोचना करके वे दस जनपथ के विश्वासपात्र नहीं रह गये थे. न्यायालयों में जजों की नियुक्तियों पर पक्षपात के आरोप भी लगे थे, शायद इसीलिए यूपीए-2 में उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली. ...
image
आदिवासी और अल्पसंख्यक नेता की खोज में है राहुल गाँधी
मध्य प्रदेश की राहुल गाँधी की तीन दिवसीय यात्रा राहुल के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सिमी की समानता के बयान से सरगर्म रही, तो वही राहुल द्वारा कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश से दस आदिवासी और दस अल्पसंख्यक नेता की खोज का ऐलान भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। सिमी से तुलना के बयान ने तो कल भोपाल में भा.जा.पा. प्रदेश कार्यकारीणी के बैठक में अन्य मुद्दों को पीछे छोड़ दिया सबने ने राहुल के बयान की निंदा को प्राथमिकता दी और साथ मुख्य –मंत्री शिवराज से ये सवाल भी पूछा गया की राहुल को राज्य अतिथि का दर्जा क्यों?...
image
एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सभा में गूंजी हिन्दी
बहुत साल बाद संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा में जोरदार तरीके से भारत की बात को हिन्दी में कहा गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के डेलीगेशन के सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष, राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर अपना हिन्दी में भाषण दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद पुराने लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी का करीब ३२ साल पहले दिया गया वह भाषण याद आ गया जो उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट में दिया था ....
image
भारत के साथ हमारा मिलन अधूरा-उमर
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कश्मीर समस्या के राजनीतिक हल पर जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत संग पूर्ण विलय नहीं हुआ है। हमारा सशर्त अर्धमिलन हुआ है। इस समस्या का हल विशिष्ट तरीके से ही निकाला जा सकता है, जो राज्य के तीनों क्षेत्रों के लोगों के साथ भारत-पाक को भी मान्य हो।...
image
खेल तो हो रहा है पर देखनेवाला कोई नहीं
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ी धुआंधार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी जीत पर जश्न मनाने वाले दर्शक नदारद हैं. जिस सुरक्षा व्यवस्था को अखबारों ने दिल्ली का दम बताया था वही सुरक्षा व्यवस्था अब खेलों के लिए मुसीबत बन गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, दूरदराज स्टेडियमों और टिकट संबंधी मामलों की वजह से स्टेडियम नहीं पहुंच पा रहे हैं।...
image
कर्नाटक में फिर शुरू हुई किट-किट
कर्नाटक में बीजेपी का नाटक फिर शुरू हो गया। दक्षिण भारत में पहली बार किला फतह किया पर कुनबे में ऐसी कलह मची, दो साल में ही किले की चारदीवारी दरकने लगी है। अब बीजेपी के डेढ़ दर्जन एमएलए बगावत पर उतर आए हैं। इन बगावती विधायकों ने गवर्नर को चिट्ठी लिख समर्थन वापसी का एलान कर दिया है तो येदुरप्पा ने भी चार असंतुष्ट मंत्रियों को फौरन केबिनेट से बर्खास्त कर दिया है।...
image
राहुल बाबा की नजर में जैसे सिमी वैसे ही आरएसएस
राहुल गांधी ने नया सुर्रा छोड़ दिया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी और आरएसएस को एक ही तराजू में तोल दिया। दो दिन पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में राहुल ने कांग्रेस में आने वाले लोगों से बेहिचक कह दिया था। आरएसएस और सिमी की विचारधारा छोड़कर आने वालों को ही कांग्रेस में जगह मिलेगी। बुधवार को भोपाल में जब राहुल के बयान का मतलब पूछा गया तो राहुल ने कह दिया- आरएसएस और सिमी दोनों ही कट्टरवादी संगठन। वैचारिक कट्टरता की दृष्टि से इनमें कोई फर्क नहीं।...
image
बाबरी विध्वंस को फैसले से न जोड़े कांग्रेस
भाजपा ने कहा है कि अयोध्या में स्वामित्व मामले के फैसले को कांग्रेस बेवजह बाबरी मस्जिद ढांचा ढहाए जाने से जोड़ रही है जबकि वह अलग आपराधिक मामला है जिसकी कानूनी प्रक्रिया जारी है। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने नई दिल्ली में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘जहां तक अभी के निर्णय का सवाल है तो उच्च न्यायासय ने कुछ दीवानी मामलों पर यह फैसला सुनाया है और इसका हम स्वागत करते हैं।‘‘ उन्होंने कहा कि ये दीवानी मामले कभी भी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने से संबंधित नहीं थे। कांग्रेस दोनों मामलों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसका कोई तुक नहीं है।...
image
कांग्रेस के लिए कठिन साबित हो रहा है अयोध्या पर फैसला
अयोध्या पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ का फैसला कांग्रेस को न उगलते बन रहा न निगलते। मुलायम के बाद मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी [माकपा] की तरफ से फैसले पर हुई राजनीति ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक वोटों की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी इन दलों की तरह फैसले पर प्रतिक्रिया भी नहीं जता सकती। ऐसे में उसने अदालत के बाहर इस विवाद के निपटारे की पैरवी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील करके अपनी खाल बचाने की कोशिश की है। यही नहीं, 1992 में विवादित ढांचा गिराने के लिए भाजपा पर जोरदार हमला बोलकर उसने दूसरे दलों से लंबी लकीर खींचने की कोशिश भी की है।...
image
मुसलमानों ने कहा: माहौल बिगाड़ रहे हैं मुलायम
अयोध्या विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी मुसलमानों और विशेष रूप से मुस्लिम धर्मगुरुओं को नागवार गुजरी है। अधिकांश मुस्लिम उलमा का कहना है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी को भी ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जो राजनीति से प्रेरित हो और जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।...
image
शिवराज के राज में राहुल राजकुमार
राजनीतिक अदावत अपनी जगह लेकिन राज्य का आतिथ्य सबसे ऊपर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में प्रस्तावित दौरे के दौरान उनके स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं रखना चाहते इसलिए उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2