अमर सिंह को मनाएंगे मुलायम
इटावा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि वे अमर सिंह को मनाने की कोशिश करेंगे. अमर सिंह इस वक्त दुबई में हैं और वहां अपनी किसी प्रापर्टी का उद्घाटन करने गये हैं. वहीं से उन्होंने अपने ब्लाग पर लिखा है कि वे सपा में सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं.
अमर सिंह के इस्तीफे की इस पेशकश के बाद देशभर की मीडिया में खबरें प्रसारित हो गयीं. जिस वक्त ये खबरें प्रसारित हो रही थीं मुलायम सिंह अपने गांव सैफई में थे. हमने उनसे जब इस बारे में सवाल किया तो उनके जवाबों से साफ हो गया कि उनका अमर प्रेम कम नहीं हुआ है और मुलायम सिंह ने साफ कहा कि वे अमर सिंह को मनाने की कोशिश करेंगे.
असल में इन दिनों उत्तर प्रदेश में कई सीटों के लिये हो रहे विधान परिषद के स्थानीय निकाय चुनाव के लिये मतदान करने के इरादे से मुलायम के अलावा उनके भाई डा.रामगोपाल यादव,शिवपाल सिंह यादव, बेटा अखिलेश यादव सभी के सभी इटावा में ही थे लेकिन अमर सिंह के इस्तीफे के बाद मुलायम के अलावा कोई भी बोलने के लिये तैयार नही दिखा.
चाहे डा.रामगोपाल रहे हो या फिर शिवपाल सिंह या अखिलेश सभी बचते हुये नजर आये.अब बारी थी सपा प्रमुख मुलायम को घेरने की.मुलायम को घेरने के लिये इटावा के तमाम पत्रकारों को गांव देहात तक की दौड लगानी पडी क्यों कि मुलायम सिंह यादव इटावा जिले के बकेवर इलाके में भ्रमण पर थे,मुलायम अपने कई पुराने साथियों की मौतों पर शोक प्रकट करने के लिये गये थे हालाकिं मुलायम को इस शोक की घडी में उन्हें घेरने की कोई मंशा नहीं थी लेकिन एक मीडिया जन होने के नाते मुलायम के भाव को अपने शब्दों में पिरो कर आम आदमी तक पहुचाने की भी जिम्मेदारी हैं.
सबसे पहले मुलायम सिंह यादव से टेलीफोन पर हम वार्ता करने में कामयाब हो गये जिसमें मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह के इस्तीफा देने की बात को स्वीकार कर लिया लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया लेकिन कुछ ओर टटोलने के बाद मुलायम सिंह बातचीत के लिए तैयार हो गये. मुलायम बोले की इटावा में घर पर आने पर वार्ता करेगें। चूंकि मुलायम इटावा से करीब 50 किलोमीटर दूर गांव में थे इसलिये उन्हें इटावा में आने पर करीब एक घंटे का समय लगा इतने में इटावा में सक्रिय न्यूज चैनलों के साथ साथ अबखरों के रिपोर्टर भी उनके आवस पर आ गये.जब मुलायम अपने आवास पर अपने काफिले के साथ आये तो पत्रकारो के अलावा कोई भी नहीं मिला.
मुलायम सिंह यादव से पहला सवाल उनकी बात पूरी होने के बाद हुआ कि अमर सिंह ने सपा से इस्तीफा दे दिया है इस तरह की खबरें न्यूज चैनलो पर चल रही है. आप क्या बोलेगें? मुलायम सिंह ने बडे ही सधे हुये अंदाज में जबाब दिया कि उनके पास इस्तीफे को लेकर कोई खबर नहीं है.आपके ही मार्फत इस तरह की खबर मिल रही है. अब मुलायम से जानने की कोशिश की गई की इस्तीफे की वजह क्या है.तब मुलायम बोले की अमर सिंह बीमार हैं और डाक्टरों ने मशविरा दिया है की वे आराम करें. इस जबाब के बाद अगला सवाल हुआ कि क्या इस्तीफा दे चुके अमर सिंह को आप मनायेगें. इस पर मुलायम सिंह का कहना था कि अमर सिंह को मनाने की कोशिश की जायेगी.
मुलायम के इस मान मनुहार का क्या परिणाम निकलेगा यह तो आनेवाला वक्त ही बताएगा. ज्ञात हो कि अपने इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए अमर सिंह कह चुके हैं कि उन्होंने पहले भी तीन बार इस्तीफा देने की पेशकश की थी लेकिन नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के मना करने पर मन बदल दिया था. अब देखना यह होगा कि इस बार मुलायम सिंह के मान मनुहार का अमर सिंह पर क्या असर होगा.
दो तीन दिनों में इस्तीफा वापस ले सकते हैं अमर सिंह
उधर सपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अमर सिंह दो तीन दिनों में इस्तीफा वापस ले सकते हैं. उन्होंने इस्तीफा सिर्फ दबाव बनाने के लिए दिया है और मुलायम सिंह के इस कथन के बाद कि वे अमर सिंह को मनाएंगे फिलहाल वे सपा सुप्रीमों पर और दबाव बनाने की कोशिश करेंगे.
Title :
Body
- सुदर्शन का (कु) दर्शन
- सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
- सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
- नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
- अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
- अपने होने पर ही हैरान
- भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
- एनसीपी के 'दादा' का दांव
- पीएमओ वाले पृथ्वीराज
- गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?



del.icio.us
Digg
Post your comment