मेरी किसी अमर सिंह से कोई अनबन नहीं है- रामगोपाल यादव
इटावा। समाजवादी पार्टी में रामगोपाल यादव से अनबन के बाद पार्टी के सभी प्रमुख पदों से इस्तीफा देनेवाले अमर सिंह को अब राम गोपाल यादव ने अपने अंदाज में जवाब दिया है. रामगोपाल यादव ने कहा है कि उनकी किसी अमर सिंह से कोई अनबन नहीं है.
यहां महत्वपूर्ण अनबन पर रामगोपाल यादव की सफाई से ज्यादा अमर सिंह के लिए 'किसी' शब्द का प्रयोग है. इटावा में बातचीत के दौरान राम गोपाल यादव ने अमर सिंह का नाम लेने से भी परहेज किया और अपने सवालों के जवाब में उन्होंने अमर सिंह के लिए किसी या कोई शब्द का ही संबोधन किया.
उन्होंने कहा कि तक मैं समझता हूं अमर सिंह और मेरे बीच कोई अनबन नहीं हैं.इसके साथ ही रामगोपाल यादव ने अमर सिंह के ब्लाग पर लिखी बातों का भी खंडन किया है.उन्होंने कहा कि ब्लाग पर जो बातें लिखी गई हैं, वो ठीक नहीं हैं.गौरतलब है कि सपा में अंदरूनी लड़ाई का यह दौर उस समय शुरू हुआ था जब मुलायम के चचेरे भाई रामगोपाल यादव ने पिछले दिनों अमर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा में सिर्फ दो ही (मुलायम सिंह व जेनेश्वर मिश्र) नेता हैं और बाकी सब सहयोगी हैं.
बतातें चलें कि पिछलें दिनों डा.रामगोपाल ने अमर सिंह के बयान को लेकर जो कुछ कहा उसे बिल्कुल ही सही और अक्षरश: सही ही माना जाये ? क्योंकि रामगोपाल ने सिर्फ इतना ही कहा कि अमर सिंह अपनी हद में रहे लेकिन अमर सिंह को उनकी हद बताने की रामगोपाल को आज जरूरत क्यों पडी इसके पीछे की कहानी भी बडी दर्दनाक ही समझी जायेगी रामगोपाल जो मुलायम के भाई होने के साथ साथ पार्टी के राश्ट्रीय स्तर के महासचिव है लेकिन अमर सिंह के सामने रामगोपाल भी बौने ही नजर आते है,हालांकि रामगोपाल को थिंकटैक के नाम से भी पुकार जाता है.
उधर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने स्वीकार किया कि पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र देने वाले अमर सिंह तथा एक अन्य महासचिव और उनके भाई रामगोपाल यादव के बीच कुछ विवाद है और यही अमर सिंह के इस्तीफे का कारण है. मुलायम ने कहा कि दोनों के बीच कुछ विवाद है, जिसे जल्द सुलझा लिया जाएगा. उन्होंनें कहा कि अमर सिंह के त्यागपत्र के मजमून से लगता है कि उन्हें कुछ बात को लेकर पीड़ा हुई है और मैं खुद उनके त्यागपत्र से दुखी हूं.यादव ने कहा यह ऐसा भी गंभीर मामला नहीं है और यह सब पार्टी में होता रहता है.पार्टी के इस अंदरुनी मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.
इससे पूर्व बुधवार को यादव ने इटावा में कहा था कि अमर सिंह ने स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दिया है और यह सपा का अंदरुनी मामला है तथा इलाज के बाद विदेश से आने के बाद वह सिंह से बात करेंगे.मुलायम का कहनाथा कि अमर सिंह ने इससे पहले भी त्यागपत्र दिया था और उन्हें मना लिया गया था.
अमर सिंह अभी दुबई में हैं तथा वहां से इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे.उन्होंनें बुधवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था तथा अपने बयान में व्यंगात्मक लहजे से यह भी कहा था कि उनके खाली किए पदों को रामगोपाल यादव भर सकते हैं, क्योंकि पार्टी में वह एकमात्र सक्षम व्यक्ति हैं.
Title :
Body
- सुदर्शन का (कु) दर्शन
- सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
- सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
- नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
- अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
- अपने होने पर ही हैरान
- भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
- एनसीपी के 'दादा' का दांव
- पीएमओ वाले पृथ्वीराज
- गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?



del.icio.us
Digg
Post your comment