अमर सिंह जी, मैं आपका आभारी रहूंगा- मुलायम सिंह यादव
आखिरकार अमर सिंह का इस्तीफा नेताजी ने स्वीकार कर लिया. जिस तरह फैक्स से अमर सिंह ने इस्तीफा भेजा था उसी तरह फैक्स से उनके इस्तीफे को स्वीकार करनेवाली स्वीकारोक्ति भी भेजी गयी जिसमें मुलायम सिंह ने लिखा है कि आपने पार्टी के लिए जो काम किया है उसके लिए मैं आभारी हूं.
अमर सिंह को लिखे फैक्स संदेश में मुलायम सिंह ने लिखा है कि हम दुखी मन से आपका इस्तीफा स्वीकार कर रहे हैं. सैफई पहुंचे मुलायम सिंह ने पत्रकारों से बात की और स्वीकार किया कि अमर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.
हालांकि इस्तीफा स्वीकार कर लेने की खबरों के बाद सपा में चल रही उठापटक फिलहाल शांत हो गयी है. हालांकि आज मुलायम सिंह ने भले ही अमर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया हो लेकिन कल तक यही मुलायम सिंह कह रहे थे कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. नेताजी के इस बयान से हो सकता है अमर सिंह को उम्मीद रही हो कि नेताजी उन्हें सपा में बचाकर रखेंगे लेकिन नेताजी इस्तीफा स्वीकार करके सब कुछ ठीक करेंगे इसकी उम्मीद शायद अमर सिंह को भी नहीं रही होगी.
बना रहूंगा मुलायम का समर्पित सिपाही- अमर सिंह
समाजवादी पार्टी (सपा) में सभी पदों से अपना इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद अमर सिंह ने कहा है कि वह पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के शुक्रगुजार हैं और इजाजत मिलने पर वह उनके लिए संकल्पबद्ध सिपाही की तरह काम करते रहेंगे। अमर ने कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे गिरते स्वास्थ्य के मद्देनजर मेरी जरूरतों का ख्याल रखा। मुलायम की मर्जी रहने तक मैं उनके लिए एक संकल्पबद्ध सिपाही की तरह काम करता रहूंगा।
महाराष्ट्र की भिवंडी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा नेता अबू आजमी के बेटे फरहान के लिए प्रचार कर रहे अमर सिंह ने कहा कि उन्हें एक फैक्स पत्र के माध्यम से इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने की सूचना मिली। सिंह ने कहा कि इस्तीफा स्वीकार किए जाने से ठीक पहले या उसके बाद उन्होंने मुलायम से कोई बात नहीं की है।
Title :
Body
- सुदर्शन का (कु) दर्शन
- सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
- सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
- नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
- अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
- अपने होने पर ही हैरान
- भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
- एनसीपी के 'दादा' का दांव
- पीएमओ वाले पृथ्वीराज
- गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?



del.icio.us
Digg
Post your comment