Home | बड़ी खबर | गुजरात में गहरी है छुआछूत की जड़ें

गुजरात में गहरी है छुआछूत की जड़ें

Font size: Decrease font Enlarge font 416
image

बतौर एक गणराज्य भारत अपने 60 साल पूरा कर चुका है, मगर गुजरात के गांवों में लोकतंत्र की जड़ों के मुकाबले छूआछूत की जड़ों का जाल कितना घना तना है- इसका खुलासा अहमदाबाद स्थित गैर सरकारी संस्था नवसर्जन और यूएस स्थित रोबर्ट एफ केनेडी सेंटर फार जस्टिस एण्ड ह्यूमन राईटस द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण से होता है।

यह 32 पेजों वाली ऐसी सर्वेक्षण रिपोर्ट है जिसमें बीते 3 सालों से गुजरात के 1500 से भी ज्यादा गांवों के विभिन्न आकड़ों और तथ्यों को इकट्ठा किया गया है। सर्वेक्षण रिपोर्ट की एक खासियत यह है कि इसमें 100 से भी ज्यादा उन प्रथाओं को सूचीबद्ध किया गया है जो राज्य भर में दलितों के खिलाफ संचालित हैं। मामला चाहे मंदिरों में प्रवेश करके पूजा-अर्चना का हो या फिर चाय की दुकानों में चाय पीने का- यह रिपोर्ट कई अहम बातों को प्रकट करती है।

जैसा कि रिपोर्ट कहती है कि गुजरात के गांवों में धार्मिक आधार पर 97 प्रतिशत से भी ज्यादा भेदभाव बरता जाता है। दलितों के साथ बरती जाने वाली भेदभाव की ऐसी प्रथाओं से राज्य का सरकारी तंत्र भी अछूता नहीं है। इस आधार पर रिपोर्ट कहती है कि राज्य की सरकारी सेवाओं जैसे स्कूल, अस्पताल या बसों में दलितों के साथ 50 प्रतिशत से भी ज्यादा भेदभाव बरता जाता है। यह रिपार्ट छूआछूत के एक अलग रुप को भी उजागर करते हुए कहती है कि यहां दलितों के भीतर की विभिन्न उप-जातियों में भी भेदभाव विद्यमान है। इस सर्वेक्षण रिपोर्ट को लेकर अब सभी सरकारी एंजेसियों से चर्चा करने की योजना है।
 
अगस्त 2009 को नवसर्जन ने यह खुलासा भी किया था कि गुजरात में मैला ढ़ोने की अमानवीय प्रथा अभी भी बदसूरत जारी है। तब कई दलित बच्चों ने सार्वजनिक तौर पर यह कहा था कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा उनसे शौचालय धुलवाने का काम करवाया जाता है। इस तरह से उनके साथ पढ़ाई में भी भेदभाव किया जाता है। तब ऐसी स्थितियों के खिलाफ नवसर्जन ने राज्यभर से करीब 1500 बच्चों को लेकर अहमदाबाद में एक रैली निकाली थी। नवसर्जन के संस्थापक मार्टिन मेकवान कहते हैं कि ‘‘यहां के गांवों से निकले तथ्य, आकड़ों और घटनाओं से जो चित्र उभरा है वो राज्य व्यवस्था की नाकामी दर्शाता है। वो न्यायपालिका और नौकरशाही की असफलता भी दर्शाता है। इन स्थितियों का असर सरकार की उन विकास योजनाओं पर भी पड़ता है जिनसे समाज का एक बहुत बड़ा तबका छूटा हुआ है।’’

Subscribe to comments feed Comments (33 posted):

Vicky G on 09 February, 2010 14:51;24
avatar
यह कैसी रिपोर्ट है भाई! एक तरफ़ तो आप लिखते हैं "शिरीष खरे/अहमदाबाद से लौटकर" और दूसरी तरफ़ खबर की एक-एक लाइन एनजीओ की सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर लिखते हैं. क्या आप अहमदाबाद यह रेडीमेड रिपोर्ट लाने के लिए ही गए थे? फिर, कथित एनजीओ और उसके मालिक के नाम से ही यह साफ़ हो जाता है कि उसने इस तरह की "सर्वे रिपोर्ट" क्यों दी. "गैर सरकारी संस्था नवसर्जन और यूएस स्थित रोबर्ट एफ केनेडी सेंटर फार जस्टिस एण्ड ह्यूमन राईटस". यह तो विशुद्ध रूप से गुजरात की छवि खराब करने और हिंदुओं को बदनाम करने का मामला है, ताकि धर्मांतरण के लिए ज़मीन तैयार की जा सके.
Thumbs Up Thumbs Down
-2
KS on 09 February, 2010 15:11;47
avatar
भाई, आपने आंखें खोल देने वाली रिपोर्ट पेश की है. और भी ऐसे बहुत सारे शोध और अध्ययन हुए हैं, जिससे जाहिर होता है गुजरात में छुआछूत की जड़ें कितनी गहरी हैं. बीते सालों से ऐसी बहुत सारी घटनाये भी प्रकाश में आई हैं जो बताती हैं कि गुजरात में मैला ढ़ोने की अमानवीय प्रथा अभी भी बदसूरत जारी है. आखिर गुजरात में किनके विकास की कहानियाँ गाई जा रही हैं. जो पहले से ही ताकतवर हैं, उन्हें और ताकतवर बनाने की कहानियाँ है यहाँ. कहानियों की तह में जाओगे तो यहाँ आदमी ही आदमी का खून और ज्यादा पीने लगा है. यह सिर्फ सवर्ण हिन्दुओं का गुजरात रह गया है.
Thumbs Up Thumbs Down
0
Chetan Bhai Patel on 09 February, 2010 15:29;06
avatar
मुझे लगता है कि गुजरात के विकास के अध्ययन को दोबारा पढ़ना चाहिए. अगर आप गांधी के नजरिये से खास तौर से सामाजिक, राजनैतिक तौर पर गुजरात की हकीकत को जानने की कोशिश करेंगे तो पायेंगे कि बाकि राज्यों के मुकाबले यह राज्य कितना पीछे होता जा रहा है. वरोदरा के उदाहरण से तो मैं ही कह सकता हूँ कि यहाँ बीते कई सालों से बहुत सारे मुसलमान और दलित पलायन कर रहे हैं.
मुझे लगता है बीते 10 सालों में गुजरात से पलायन करने वाले मुस्लिम और दलित परिवारों के पलायन को लेकर शोध और अध्ययन करवाया जाये. सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.
Thumbs Up Thumbs Down
2
on 09 February, 2010 15:40;19
avatar
क्या आप जानते है कि नरेगा जो अब महात्मा गाँधी का नाम जुड़ने से मनरेगा हो चुका है, की हालत गुजरात में सबसे बुरी है. यहां पर गांव के मजदूरों को 50 दिन के काम की गारंटी भी नहीं मिल पा रही है.

सामाजिक कल्याण की बहुत सी योजनाएं से तो राज्य ने अपने हाथ खीच ही लिए हैं, मगर सेंटर की जो परियोजनाएं हैं भी तो उनका सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है.ऐसा हर योजना से जुड़े तथ्यों और आकड़ों से जाहिर होता है. चाहे तो चेक कर लें.नहीं तो हम बताते हैं....
Thumbs Up Thumbs Down
2
on 09 February, 2010 15:44;09
avatar
हाल ही में राज्य विधानसभा में यह सवाल पूछा गया था कि नरेगा योजना के तहत केंद्र सरकार ने जो अनुदान दिया था उसका कितना हिस्सा अब तक खर्च नहीं किया गया है। इसके जवाब में राज्य सरकार ने कहा कि 2008-09 में यह रकम 77.47 करोड़ रुपये थी, 2007-08 में 44.93 करोड़ रुपये और 2006-07 में 56.25 करोड़ रुपये थी।
Thumbs Up Thumbs Down
2
on 09 February, 2010 15:48;49
avatar
बिहार में नरेगा के तहत दी जाने वाली मजदूरी की दर गुजरात जैसे राज्यों से बेहतर है। बिहार में 81 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है जबकि गुजरात में मात्र 50 रुपये मजदूरी मिल रही है।
Thumbs Up Thumbs Down
1
on 09 February, 2010 15:59;56
avatar
गुजरात में नरेगा की शुरुआत ही कुछ ऐसी हुई थी :

भारत के अन्य राज्यों की ही तरह गुजरात में भी 2 फरवरी 2006 से राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी कानून लागू हुआ और पांच माह की अवधि में ही वहां विकास के रंगीन पर्दे के पीछे छिपी गरीब मजदूरों के शोषण की कहानी सामने आने लगी। यहां व्यापक रूप से मजदूरों को रोजगार गारण्टी कानून और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के उल्लंघन के कारण शोषण का सामना करना पड़ा। साबरकांठा जिले के बलिसाना गांव में 700 मजदूरों ने 14 फरवरी से 18 दिन तक हाड़तोड़ मजदूरी की। राज्य में रोजगार गारण्टी कानून के अन्तगत काम करने वाले मजदूरों को यह आश्वासन दिया गया था कि उन्हें 35 रूपये रोज मजदूरी मिलेगी किन्तु जब मई के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग कार्य स्थलों पर भुगतान किये गये तब मजदूर अचंभित रह गये क्योंकि उन्हें केवल चार से सात रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जा रही थी। इतना ही नहीं व्यापक स्तर पर रोजगार कानून के सबसे अहम् प्रावधानों (जैसे सात से पन्द्रह दिन के भीतर अनिवार्य रूप से मजदूरी का भुगतान, महिलाओं को समान मजदूरी, बच्चों के लिये झूलाघर और मजदूरों के काम की सही माप करना) का हर कदम पर उल्लंघन किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये कानून का प्रावधान यह सुनिश्चित करता है कि मजदूरों को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी 60 रूपये प्रतिदिन से कम नहीं होगी परन्तु राज्य सरकार ने यहां भी तुगलकी रवैया अख्तियार किया और मजदूरों के कानूनी हक छीने। ऐसे में पहले मजदूरों ने कानून और राजय की योजना के प्रावधानों के अनुसार व्यक्तिगत स्तर अपने हकों की मांग की परन्तु जल्दी ही वे समझ गये कि संगठित हुये बिना उन्हें अधिकार नहीं मिल पायेंगे। तब इन जिलों में मजदूरों ने आपस में चर्चा करना शुरू की। अंतत: गोधरा में लगभग साढ़े पांच हजार मजदूर इकट्ठा हुये और यहां राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना मजदूर यूनियन का निर्माण हुआ।

मूलत: रोजगार गारण्टी कानून के सार्थक क्रियान्वयन के लिये ईमानदार राजनैतिक प्रतिबध्दता होना एक जरूरी शर्त है। यह शर्त समाज में बेरोजगारी की परिस्थितियों में बदलाव लाने में क्या भूमिका निभा सकती है इसे मध्यपदेश और गुजरात का तुलनात्म्क विश्लेषण करके महसूस किया जा सकता है। मध्यप्रदेश की ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में 18 जिलों के 43 लाख परिवार शामिल हैं और इन सभी परिवारों का पंजीयन भी हो चुका है और रोजगार कार्ड भी जारी किये जा चुके हैं। यहां प्रयास कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं हैं प्रदेश में 18 लाख से ज्यादा मजदूरों को 61.37 रूपये की दर पर मजदूरी तो मिल ही रही है साथ ही 20 हजार से ज्यादा सड़कों, तालाबों और अन्य सामुदायिक संरचनाओं का काम पूरा हो चुका है। राज्य में पलायन में 40 प्रतिशत की कमी आई है और खुले बाजार में होने वाला शोषण भी कम हुआ है। परन्तु वहीं दूसरी ओर गुजरात में रोजगार योजना के छह जिलों में बसे लगभग 70 लाख परिवारों में से केवल सवा सात लाख परिवारों का ही पंजीयन हो पाया है और इनमें से भी कुछ को ही रोजगार कार्ड जारी किये गये हैं। राज्य में अब तक योजना के सम्बन्ध में पुख्ता दिषा निर्देश जारी नहीं हुये हैं न ही सम्बन्धित अधिकारियों- जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम हुये हैं।
Thumbs Up Thumbs Down
1
on 09 February, 2010 16:13;35
avatar
इससे पहले आप कहे कि छुआछूत पर ही बात करो तो लीजिये छुआछूत पर ही आ जाते हैं :

1)नवसजृन ट्रस्ट, दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला राज्य का सबसे बडे संगठन है, ने गुजरात के 5462 गांवों में दलितों के साथ साम्प्रदायिक, जातिगत, धार्मिक जीवन, खानपान और अस्पृश्यता पर आधारित बिन्दु शामिल किये गये हैं।

2) नवसजृन ट्रस्ट के 106 कार्यकर्ताओं ने इसे तैयार किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दलितों के आवासीय स्थलों, पेयजल कुओं, उपासना स्थलों का पृथक्करण और स्कूलों में बैठने की अलग व्यवस्था पूरे गुजरात के गांवों में लगभग समान रूप से देखी जा सकती है।
Thumbs Up Thumbs Down
2
संजय बेंगाणी on 09 February, 2010 16:14;48
avatar
इस एक लेख को तीन साइट और दो ब्लॉग पर पढ़ चुका हूँ. तीने-चार जगह और छापना हो तो पते दे देता हूँ. :)

बहुत सही लिखा है. गुजरात में ऐसा ही है. वैसे यह एक संस्था का अध्ययन है. इस से सम्बन्ध नहीं मगर बताया जा रहा है कुछ संस्थाएं गुजरात में नकस्लवादियों को मदद पहुँचाने के काम में भी लगी हुई है. स6स्थाएं है अच्छे-बूरे हर तरह के काम करती है. इसने सही काम किया है.

शेष भारत से छूआछूत खत्म हो गई जानकर प्रसंनता हो रही है. चलो 60 साल लगे मगर गुजरात को छोड़ सब जगह अब सही है.
Thumbs Up Thumbs Down
1
on 09 February, 2010 16:28;52
avatar
अगर झिझक बनी हुई है तो चलिए एक उदाहरण ले लेते हैं :

गुजरात, मेहसाणा जिले में दलितों को अपमानित करने वाली एक किताब स्कूलों में बांटी गई थी-‘वार्ता से विचार प्रोजेक्ट’ के तहत. पेज नंबर 289 पर छपी एक कहानी में एक-दो बार नहीं, पूरे आठ बार ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो यहां लिख भी नहीं सकते. जब इस पर लोगों ने आपत्ति प्रकट की तो किताब वापस लेने के बजाय शिक्षा विभाग ने चंद पन्ने फाड़कर उन्हीं किताबों को बच्चों तक वापस पहुंचा दिया, जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
Thumbs Up Thumbs Down
2
1 2 3 4 next total: 33 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image शिरीष खरे मासक्मयुनिकेशन में डिग्री लेने के बाद चार साल डाक्यूमेंट्री फिल्म आरगेनाइजेशन में शोध और लेखन.उसके बाद दो साल "नर्मदा बचाओ आन्दोलन, बडवानी" से जुड़े रहे. सामाजिक मुद्दों को सीखने और जीने का सिलसिला जारी है. फिलहाल ''चाइल्ड राईट्स एंड यू, मुंबई'' के ''संचार विभाग'' में से जुड़कर सामाजिक मुद्दों को समझने की कोशिश कर रहे हैं.
Rate this article
2.60
More from बड़ी खबर
Previous
image
शौरी को साफ करने में जुटे आडवाणी
संघ की मंशा पर भले ही अपेक्षाकृत युवा नितिन गडकरी को भाजपा की कमान मिल गई हो, और आडवाणी को नेता प्रतिपक्ष से हटाकर पार्श्व में ढकेलने का प्रयास चल रहा हो, पर आडवाणी तो आडवाणी हैं। उन्होंने टीम गडकरी में अपने चहेतों को स्थान दिलवा ही दिया, भले ही वे रीढ विहीन क्यों न हों। इस आपरेशन से फारिग होने के बाद अब आडवाणी के निशाने पर संपादक से राजनेता बने अरूण शौरी पूरी तरह आ चुके हैं। आडवाणी और उनके समर्थको ने अब शौरी को राज्य सभा के रास्ते संसद में प्रवेश के रास्ते बंद करने की कवायद आरंभ कर दी है।...
image
दलित उत्पीड़न को मिल रहा है दलित सत्ता का संरक्षण
अगर उत्तर प्रदेश में दलित सत्ता का सच देखना हो तो सोनभद्र आइये .यहाँ न सिर्फ आपको त्राहि त्राहि करता मानवाधिकार मिलेगा बल्कि हदें तोड़ रहा पुलिसिया दमन चक्र भी देखने को मिलेगा, मगरदहा में घटी घटना के लगभग एक डेढ़ साल पूर्व २४ सितम्बर २००८ को भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब आदिवासी स्त्रियों को सरेआम नंगा करके पीटा गया था लेकिन हकीकत के सामने आने में पूरे एक साल लग गए। ...
image
बंगाल में सियासी सुनामी से आतंकित हैं वामपंथी
परिवर्तन की सुनामी से ग्रसित पश्चिम बंगाल में वामपंथियों को कुछ ही दिनों में एक और बड़े तूफ़ान से मुखातिब होना है. यह तूफ़ान सुनामी से भी बड़ा हो सकता है और वामपंथियों के गढ़ को उखाड़ कर फेंक सकता है. इसी खौफ से घबराये सत्तारूढ़ मोर्चे के आला नेताओं की नींद हराम है....
image
उधर दौलत की बेटी के घर जश्न, इधर दलित की बेटी पर सितम
प्रशासन का एक साथ दो चेहरा देखिए। नोटों की माला पहनकर इतरा रही उत्तर प्रदेश की दलित मुख्यमंत्री मायावती के कारिंदे दलितों की ही इज्जत को सरेआम नंगा कर रहे हैं। दलितों का उत्पीडन और शोषण सारी हदें पार कर रहा है। मानवाधिकार आहत और खून से लथपथ है। लालती को लाठियों डंडों से इतना पीटा गया कि वो बेहोश हो गयी। उसके पूर्व जब वो हाँथ जोड़कर अपने पति और बच्चों को छोड़े जाने की भीख मांग रही थी सैकड़ों की भीड़ के बीच उसके गुप्तांगों में लाठी डालने की कोशिश की गयी। रामनरेश, बुद्धिनारायण और श्यामलाल चलने फिरने के काबिल नहीं रहे। बुद्धिनारायण का पैर लाठियों से मार मार कर तोड़ डाला गया। कुछ अरसे पहले तक जो गाँव आबाद था अब वहां चारों और शमशान सी ख़ामोशी है।...
image
राष्ट्रीय टीम की घोषणा के वक्त भी दिल्ली से दूर रहे गडकरी
नई दिल्ली/नागपुर। मंगलवार को भाजपा की नयी टीम घोषित हुई. लेकिन जिस वक्त गडकरी के राष्ट्रीय टीम की घोषणा हो रही थी खुद गडकरी दिल्ली से दूर नागपुर में बैठे हुए थे और एक अखबार का लोकार्पण कर रहे थे. कार्यक्रम में वे पूरे समय मौजूद रहे पेड न्यूज पर अपना प्रवचन करते रहे. ...
image
नहीं भाया माया का महामंत्र
मायावती की बहुप्रचारित राष्ट्रीय रैली पूरी तरह से फ्लाप हो गयी है. मायावती के समर्थकों ने दावा किया था कि रैली में 20 से 25 लाख लोग आ सकते हैं लेकिन रैली में पांच से छह लाख लोग ही आ सके. इसमें भी उत्तर प्रदेश से ज्यादा लोग महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आये. खबर है कि मायावती ने इस असफलता का संज्ञान लेते हुए समीक्षा करने का फैसला किया है. ...
image
विदर्भ के बहाने गडकरी ने दी शिवसेना को सीधी चुनौती
महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा के तल्ख होते रिश्तों में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने एक और अध्याय जोड़ दिया है. रविवार को पृथक विदर्भ के लिए निकाले गए विदर्भ जन जागरण यात्रा के समापन के मौके पर नागपुर के यशवंत स्टेडियम में विदर्भ की मांग के प्रति अपनी मजबूत इच्छाशक्ति को प्रकट करने के लिए खुद तो थे ही, तीन ऐसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों/उपमुख्यमंत्रियों को भी बुला रखा था जिनका गठन एनडीए के शासनकाल में हुआ था और इस वक्त तीनों ही स्थानों में भाजपा की सरकारें हैं. गडकरी के अलावा लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गोपीनाथ मुंडे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उत्तरांचल के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, झारखंड के उपमुख्यमंत्री रघुवरदास, महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खड़से भी मौजूद थे....
image
कानून के कटघरे में मोदी, आगे क्या होगा?
विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा नरेन्द्र मोदी को सम्मन जारी किये जाने के बाद अहमदाबाद में भाजपा के अंदर ही राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं. 21 मार्च को जब नरेन्द्र मोदी कानून के कटघरे में खड़े होंगे तो उनसे क्या सवाल पूछा जाएगा, इसे लेकर राजनीतिक दलों में अपने अपने स्तर पर अपनी अपनी चर्चाएं हैं. लेकिन एसआईटी में जिस तरह से मोदी विरोधियों ने मोदी के खिलाफ बयान दर्ज करवाया है उससे मोदी की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं....
image
रिलायंस पॉवर प्लांट में हादसा, 2 मरे दर्जनभर से अधिक घायल
सोनभद्र। रिलायंस के सासन पावर प्रोजेक्ट की चिमनी पर चढ़ाये जा रहे रिग के गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी है और लगभग 15 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना देर शाम हुई और मौके पर घनघोर अँधेरा होने की वजह से हताहतों की सही संख्या का अनुमान नहीं लगाना मुश्किल है. ...
image
क्या भाजपा में वापस आ चुकी हैं उमा भारती?
बीते माह में इंदौर में संपन्न भाजपा की राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान उमा भारती को पार्टी में वापसी की घोषणा भले ही नहीं हो पाई हो, पर ऐसा लगता है कि उमा अब भाजपा में वापस आ चुकी हैं और भाजपा के लिए काम करना शुरू भी कर दिया है. वे अब पूरी तरह से भाजपा की हो चुकी हैं....
image
मार्शल के बल पर पारित हो गया महिला विधेयक
दो बार स्थगन के बाद जैसे ही तीसरी राज्यसभा की कार्रवाई शुरू करने के लिए माननीय सभापति महोदय के आने की घोषणा हुई विरोधी फिर वेल में आ गये. मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे भी लगे. राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने उन विरोधी तत्वों को सदन से बाहर निकालने के लिए आखिरकार मार्शल बुला लिया. देशभर में राज्यसभा टीवी पर जो कार्रवाई दिखाई जा रही थी उसमें यह नहीं दिखाया गया कि कैसे मार्शल ने महिला आरक्षण का विरोध करनेवाले नेताओं को सदन से उठाकर बाहर फेंक दिया. लेकिन नौंवी बार कार्रवाई उसके बाद ही शुरू हो सकी....
image
संजय जोशी के सवाल पर भाजपा में बवाल
नई दिल्ली। भाजपा की नयी कार्यकारिणी की घोषणा होनेवाली है. उम्मीद है कि अगले एक दो दिनों में भाजपा की नयी कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी लेकिन संजय जोशी के नाम को लेकर अभी भी भाजपा में कोई फैसला नहीं हो पा रहा है. नितिन गडकरी हर हाल में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाकर रखना चाहते हैं जबकि आडवाणी और उनके करीबी संजय जोशी की इन्ट्री नहीं होने देना चाहते. ...
image
गौशाला में छिपाई गई लाशें, गंगा में भी बहाई गईं लाशें
प्रतापगढ़। मनगढ़ स्थित कृपालु महाराज आश्रम में मची भगदड़ के बाद अब राजनीतिक भगदड़ मची हुई है. स्थानीय अस्पताल से लेकर इलाहाबाद के स्वरूपरानी अस्पताल तक राजनीतिक लोगों का तांता लगा हुआ है लेकिन अभी भी कुछ तथ्य ऐसे हैं जिन्हें आश्रम प्रबंधन और प्रशासन मिलकर छिपा रहा है....
image
'छोटे' गांधी बने भाजपा के बड़े संकट
भाजपा के युवा तुर्क वरुण गांधी भारतीय जनता पार्टी के लिए गले की हड्डी बन गये हैं. दो एक दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा होनेवाली है और वरुण गांधी को लेकर भाजपा और संघ में जबर्दस्त उहापोह की स्थिति बनी हुई है. संघ का दबाव है कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए लेकिन भाजपा में एक वर्ग ऐसा है जो वरुण गांधी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के सवाल पर विद्रोह के मूड में है....
image
बाबा नित्यानन्द के साथ मोदी के पुराने रिश्ते
तमिल स्वामी के सेक्सी विडियो के बाद स्वामी जी तो कही नहीं दिख रहे मगर इस मामले में गुजरात के मुख्मंत्री नरेन्द्र मोदी काफी परेशान हो गए है. परेशानी का कारण मोदी जी ने कुछ ही दिनों पहले वे न केवल स्वामी जी के साथ मंच पर उपस्थित थे बल्कि खुद नरेन्द्र मोदी ने यह माना था कि उनके स्वामी नित्यानंद से पुराने ताल्लुकात हैं. वे बाबा की विदेश यात्राओं से भी जुड़े रहे हैं....
image
महिला आरक्षण पर बंटा है विपक्ष
लोस व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने संबंधी विधेयक पर संसद में लामबंदी तेज हो गई है। बिल के मौजूदा स्वरूप पर विपक्ष बंटा हुआ है। सपा, राजद व जद (यू) ने विधेयक के विरोध का ऐलान कर दिया है जबकि भाजपा व वामदलों ने इसका समर्थन करने की घोषणा की है।...
image
गुर्जर आरक्षण पर फिर गुर्राये बैंसला
"राजस्थान सरकार या तो सीधे तरीके से गुर्जर और आर्थिक रूप से पिछडे सवर्णो को 5 व 14 प्रतिशत आरक्षण दे दे वरना एक बार फिर से आन्दोलन का रास्ता अपनाना पडेगा. और इस बार समाज निर्णायक लडाई के मूड में है. इसके लिए मुझे सर्व समाज से एक लाख लोगों की आवश्यकता पडेगी. समय और स्थान में बता दूंगा. आप तो एक बार फिर से तैयार हो जाओ. ऐसा लग रहा है.एक बार फिर से हिन्दुस्तान गुर्जरों का आन्दोलन देखेगा." ...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2