Home | बड़ी खबर | बाबा नित्यानन्द के साथ मोदी के पुराने रिश्ते

बाबा नित्यानन्द के साथ मोदी के पुराने रिश्ते

image

तमिल स्वामी के सेक्सी विडियो के बाद स्वामी जी तो कही नहीं दिख रहे मगर इस मामले में गुजरात के मुख्मंत्री नरेन्द्र मोदी काफी परेशान हो गए है. परेशानी का कारण मोदी जी ने कुछ ही दिनों पहले वे न केवल स्वामी जी के साथ मंच पर उपस्थित थे बल्कि खुद नरेन्द्र मोदी ने यह माना था कि उनके स्वामी नित्यानंद से पुराने ताल्लुकात हैं. वे बाबा की विदेश यात्राओं से भी जुड़े रहे हैं.

बात है दक्षिण के संत नित्यानंद परमहंस की, जिनका आश्रम बंगलौर में है. अभी के समय में युवा संत में इनकी गिनती होती हे लेकिन उनके ऐसे एक विडियो जिनमे नित्यानंद तमिल की दो आभिनेत्रियों के साथ अश्लील हरकत करते देखे गए और यह बात बाहर आते ही लोगो में इस संत पर गुस्सा फूट पड़ा और दक्षिण भारत में अपना वर्चस्व रखने वाले इस संत का लोगो ने खूब विरोध किया. इस पूरे मामले में अभी तक स्वामी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हे लेकिन यह बात गुजरात के लिए इस लिए खास हो जाती है क्योकि गुजरात के मुख्यमंत्री इस संत को बहुत पहले से जानते हैं और यह हम नहीं कहते खुद मोदी जी कह चुके हैं.

बात कुछ दिन पहले की है. स्वामी जी का एक प्रवचन वड़ोदरा में भी हुआ था जहां गुजरात के मुख्यमंत्री मुख्य मेहमान थे. यह कार्यक्रम ९ सितम्बर २००९ को वड़ोदरा में हुआ था जिसमें मोदी जी ने स्वामी नित्यानंद की एक पुस्तक (जीवन आनंद) विमोचन किया था. इस मौके पर नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि इन्हें मैं बहुत पहले से जनता हूं. इनके बंगलौर आश्रम में भी जा कर आया हूं. इन स्वामी जी तारीफ़ में मोदी ने कहा था कि इस समय जितने युवा संत हैं उनमें इनका स्थान बहुत ऊपर है.  मोदी जी ने तो यहाँ तक कह दिया था कि इनकी विदेश यात्रा में भी में किसी न किसी तरह जुड़ा रहा हूं.

मोदी के इसी बयान ने नरेन्द्र मोदी और राज्य भाजपा को मुश्किल में डाल दिया है. अगर मोदी जी उन्हें इतने करीब से जानते हैं तो क्या उन्हें स्वामी के उन कुकर्मों की भी जानकारी थी? गुजरात के राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए संत ने आखिर राज्य सरकार को दो लाख रूपये क्यों दिये? ज्ञात हो कि उसी कार्यक्रम में उक्त संत नित्यानंद ने नरेन्द्र मोदी को दो लाख रूपये का चेक दिया था ताकि राज्य में लड़कियों की शिक्षा बेहतर हो सके. उस वक्त मोदी ने स्वामी जी की तारीफ करते हुए कहा था कि यह अकेले ऐसे संत हैं जो किसी राज्य सरकार को लड़कियों की शिक्षा के लिए धन दे रहे हैं. लेकिन अब स्वामी जी के वीडियो फुटेज आने के बाद गुजरात में मोदी समर्थकों की नींद हराम हो रखी है.

Subscribe to comments feed Comments (16 posted):

भारतीय नागरिक on 06 March, 2010 18:59;01
avatar
तो इसमें कौन सी अनोखी बात है? मोदी तो खुद कह रहे हैं कि बाबा के साथ रहे हैं, क्या किसी ने यह कहा है कि मोदी ने अय्याशी की है?? एन०डी०तिवारी के मामले में तो एन०डी०तिवारी के साथ तो न जाने कितने पुरुष-महिलाओं ने काम किया होगा तो सब का चरित्र गड़बड़ है? कमाल की सोच है.
Thumbs Up Thumbs Down
1
सलीम अख्तर सिद्दीकी on 06 March, 2010 19:17;29
avatar
modi chir kuware hain. atal jee kee traha. videsh bhee swami jee ke saath ghoome hain. nd tiwari ke baare maein sab bahut pahle se jante the. sabut ke saath pahlee baar pakde gayen hain. kal pata nahi kisi modi-vodi kee bhee cd dekhayee de jaye, sanjy joshi kee traha. hitec zamana hai.
Thumbs Up Thumbs Down
-4
safat alam on 06 March, 2010 19:25;41
avatar
आगे आगे देखिए होता है क्या....स्वामियों के रिश्ते ऐसे ही लोगों के साथ न रहेंगे.
Thumbs Up Thumbs Down
-1
सुरेश चिपलूनकर on 06 March, 2010 19:37;13
avatar
दक्षिण में भाजपा के बढ़ते प्रभाव से लोगों का बेचैन होना स्वाभाविक है। जब तक ईसाई और मुस्लिम ताकतें मजबूत रहेंगी उनके धर्मगुरुओं के काले कारनामे दरी के नीचे सरका दिये जायेंगे, लेकिन कांची के शंकराचार्य हों या नित्यानन्द, मामला सामने आते ही, जाँच किये बिना दोषी साबित करने में लग जाते हैं, यही तो असली चालबाजी है। रही मोदी की बात, यदि कल मेरे साथ मोदी की फ़ोटो आ जाये, मैं मोदी को चन्दा दूं, मैं मोदी से गले मिलकर फ़ोटो खिंचवाऊं फ़िर मैं 50-100 हत्याएं कर दूं तो क्या मोदी दोषी हो जायेंगे? पत्रकारिता के नाम पर शर्मनाक हरकत है ये, लेकिन 6M (मार्क्स, मुल्ला, मिशनरी, मैकाले, माइनो, मार्केट) के हाथों बिका हुआ मीडिया सिर्फ़ हिन्दुत्व के पीछे पड़ा है और यह अब धीरे-धीरे साबित भी हो रहा है।
Thumbs Up Thumbs Down
3
Vicky G on 06 March, 2010 20:48;22
avatar
अगर सीडी असली निकले तो ऐसे स्वामी को फ़ांसी पर चढा देना चाहिए, क्योंकि उसने न सिर्फ़ यौनाचार किया है, बल्कि अपने आचरण से धर्म को भी बदनाम किया है. रही बात नरेंद्र मोदी की, तो मेरे ख्याल से इसमें उनका कोई दोष नहीं है. चाहें तो यह जांच हो सकती है कि मोदी और स्वामी के संबंध किस हद तक थे. वैसे भी राजनेताओं को लाखों लोगों से वास्ता पडता है और आजकल तो लोग अपने परिवार के बेटे के बारे में नहीं जानते कि वह कहां-कहां क्या-क्या गुल खिला रहा है, तो मोदी जैसे नेता भला किस-किस का चरित्र चेक करते फिरें?
वैसे उषा जी घोषित रूप से मोदी और हिंदू विरोधी हैं, इसलिए उनसे ऐसे ही लेख की उम्मीद थी.
Thumbs Up Thumbs Down
3
prashant mehrishi on 06 March, 2010 23:33;50
avatar
usha didi mujhe nahi pata tha ki aap narendra modi ko itna chahti hain. sote jagte unhi ke bare main khayal aate hain .aapke sare lekh visfot par padhe sabhi main modi chhaye hue hain.UNKI JARA SI BHI GALTI AAPKO BARDASHT NAHI HOTI.
Thumbs Up Thumbs Down
2
ghakki on 06 March, 2010 23:41;03
avatar
is baar main "chiploonkar" aur "vicky g" ke sath hoon. hame samalochna karni chahiye aalochna nahi.NETA KI TARAH PATRKAR BHI LIME LIGHT ME AANE KE LIYE IS PRAKAR KE PHALTOO LEKH YA KEECHAD UCHALNE ME LAGE RAHTE HAI.SASTEE LOKPRIYTA PAANE KE LEYE.LAGTA HAI SAARE PATRKAR DOODH KE DHULE HOOTE HAI.
Thumbs Up Thumbs Down
1
Jeet Bhargava on 06 March, 2010 23:54;21
avatar
उषा जी घोषित रूप से मोदी और हिंदू विरोधी हैं, इसलिए उनसे ऐसे ही लेख की उम्मीद थी
Thumbs Up Thumbs Down
1
psudo on 07 March, 2010 12:37;22
avatar
When ever i read something that is anti modi. I hear from this lady. I am sure she writes for money.Shame!
Thumbs Up Thumbs Down
1
tulsisinghbisht@gmail.com on 07 March, 2010 12:40;38
avatar
आज हर कोई बाबा किसी न किसी सेक्स कांड में लिप्त है। सुनकर बड़ा दुख होता है। क्या कारण है ये बाबा क्यों सेक्स में लिप्त पाए जाते हैं। इसका पता कोई भी जानने को तैयार नहीं है। खबर अखबार में छापती है कि फलानां बाबा सैक्स का धंधा करता है। क्यों करता है कारण पता चलता है परंतु कार्यवाही न के बराबर। अगर कोई सैक्स में लिप्त है। तो उसकी क्या सजा देनी चाहिए। मेरे हिसाब से सभी बाबाओं की दो-दो शादी करवा देनी चाहिए। ताकि समाज में फैली कुछ गंदगी तो साफ होगी। ये तो सबको पता है कि बाबाओं का कुछ नहीं होने वाला। फिर ये दो-दो शादी उनके लिए काफी सटीक बैठती है। आप और हम उन्हें लगातार कोसते रहे लेकिन उनका कुछ नहीं होगा। आज शायद एक आद बाबा ही आज हिंदुस्तान में ठीक है - बाकी के सब राम भरोसे हैं।
Thumbs Up Thumbs Down
-2
1 2 next total: 16 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image उषा चांदना अहमदाबाद में रहनेवाली उषा चांदना पिछले 16 सालों से पत्रकारिता कर रही हैं. विभिन्न अखबारों में स्वतंत्र लेखन के साथ विस्फोट.कॉम के लिए नियमित लेखन.
Rate this article
2.00
More from बड़ी खबर
Previous
image
नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
मुंबई। महाराष्ट्र के नए निजाम भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण को फर्जीवाड़े से फ्लैट पाने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा दिया। लेकिन नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी उसी तरह के फर्जीवाड़े में गले तक डूबे हुए हैं। उन्होंने जितने बड़े बड़े झूठ बोलकर सरकार से फ्लैट हथियाए हैं वे कांग्रेस के लिए ज्यादा दागदार हैं।...
image
सलवा जुड़ुम की खामोश विदाई
नक्सल समस्या से जूझने के लिए तैयार की गयी सलवा –जुडूम नाम की सामाजिक दीवार का इस तरह धीरे-धीरे धसक जाना बहुत ही निराशा-जनक है। यदपि यह भी सत्य है की ,इसकी बुनियाद बहुत ही कमजोर थी। अधिकृत रूप से सन२००५ में सरकार द्वारा शुरू किये जाने के बाद से ही ये विवादास्पद रही है और ये विवाद ही इसको सतत रूप से कमजोर करते रहें, जबकि ये प्रयास निसंदेह अच्छा था।...
image
राम की नहीं है जन्मभूमि
हिन्दुओं का यह विश्वास है कि अयोध्या राम जन्मभूमि है, किन्तु यह बात संदेह उत्पन्न करती है क्योंकि हिन्दू धर्म के किसी प्राचीन ग्रंथ में इसका कोई ऐसा वर्णन नहीं मिलता है जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। हिन्दुओं के किसी भी धर्मग्रंथ में ऐसा नहीं लिखा गया है कि अयोध्या में अमुक स्थान पर राम का जन्म हुआ था, वहां जाकर आराधना करनी चाहिए। ...
image
बेटे को ही टिकट नहीं दिला सके तो किस बात के पार्टी अध्यक्ष
डॉ चन्द्र प्रकाश ठाकुर जब बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये थे तभी कई तरह की आशंकाएं जताई गयी थीं कि आखिर इस उम्र में वे क्या कर पायेंगे? हुआ भी वही. पार्टी ने बतौर अध्यक्ष उनको कितनी मान्यता दी इसका अंदाज इसी से लग जाता है कि वे अपने ही बेटे को टिकट नहीं दिला सके, जो कि पार्टी में पसरते परिवारवाद के कारण उनका नैतिक हक बनता था, सो इस्तीफा दे दिया. ...
image
सभी दलों को साधने में सफल रहे मुंडा
झारखण्ड में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पहला मंत्रिमण्डल विस्तार किया है. पहले विस्तार में उन्होंने नौ मंत्रियों को शामिल किया है. जैसा कि समझा जा रहा था कि मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मुंडा ने सीधे विधायकों का चयन करने की बजाय पार्टी अध्यक्षों पर नाम सुझाने का जिम्मा छोड़ दिया जिसके कारण उनकी परेशानी कम हो गयी....
image
सरकार रहे या जाए, नींद पूरी आये
कर्नाटक में भाजपा सरकार संकट में है. हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि सरकार बचाना मुश्किल है. भारतीय जनता पार्टी के "क्राइसिस मैनेजर" मीडिया में खबरें चलवा रहे हैं कि उनके रातों की नींद हराम हो गयी है और किसी भी कीमत पर वे लोग कर्नाटक की सरकार को बचा लेना चाहते हैं. लेकिन हकीकत यह नहीं है. ...
image
कर्नाटक में राज्यपाल रूल
हंसराज भारद्वाज कर्नाटक के राज्यपाल बनाकर क्यों भेजे गये? क्या कांग्रेस दक्षिण में भाजपा के प्रवेश को कर्नाटक में ही छिन्न भिन्न कर देना चाहती थी? शायद नहीं. हंसराज भारद्वाज को दिल्ली से दरबदर इसलिए किया गया क्योंकि क्वात्रोच्चि की आलोचना करके वे दस जनपथ के विश्वासपात्र नहीं रह गये थे. न्यायालयों में जजों की नियुक्तियों पर पक्षपात के आरोप भी लगे थे, शायद इसीलिए यूपीए-2 में उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली. ...
image
आदिवासी और अल्पसंख्यक नेता की खोज में है राहुल गाँधी
मध्य प्रदेश की राहुल गाँधी की तीन दिवसीय यात्रा राहुल के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सिमी की समानता के बयान से सरगर्म रही, तो वही राहुल द्वारा कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश से दस आदिवासी और दस अल्पसंख्यक नेता की खोज का ऐलान भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। सिमी से तुलना के बयान ने तो कल भोपाल में भा.जा.पा. प्रदेश कार्यकारीणी के बैठक में अन्य मुद्दों को पीछे छोड़ दिया सबने ने राहुल के बयान की निंदा को प्राथमिकता दी और साथ मुख्य –मंत्री शिवराज से ये सवाल भी पूछा गया की राहुल को राज्य अतिथि का दर्जा क्यों?...
image
एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सभा में गूंजी हिन्दी
बहुत साल बाद संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा में जोरदार तरीके से भारत की बात को हिन्दी में कहा गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के डेलीगेशन के सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष, राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर अपना हिन्दी में भाषण दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद पुराने लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी का करीब ३२ साल पहले दिया गया वह भाषण याद आ गया जो उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट में दिया था ....
image
भारत के साथ हमारा मिलन अधूरा-उमर
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कश्मीर समस्या के राजनीतिक हल पर जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत संग पूर्ण विलय नहीं हुआ है। हमारा सशर्त अर्धमिलन हुआ है। इस समस्या का हल विशिष्ट तरीके से ही निकाला जा सकता है, जो राज्य के तीनों क्षेत्रों के लोगों के साथ भारत-पाक को भी मान्य हो।...
image
खेल तो हो रहा है पर देखनेवाला कोई नहीं
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ी धुआंधार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी जीत पर जश्न मनाने वाले दर्शक नदारद हैं. जिस सुरक्षा व्यवस्था को अखबारों ने दिल्ली का दम बताया था वही सुरक्षा व्यवस्था अब खेलों के लिए मुसीबत बन गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, दूरदराज स्टेडियमों और टिकट संबंधी मामलों की वजह से स्टेडियम नहीं पहुंच पा रहे हैं।...
image
कर्नाटक में फिर शुरू हुई किट-किट
कर्नाटक में बीजेपी का नाटक फिर शुरू हो गया। दक्षिण भारत में पहली बार किला फतह किया पर कुनबे में ऐसी कलह मची, दो साल में ही किले की चारदीवारी दरकने लगी है। अब बीजेपी के डेढ़ दर्जन एमएलए बगावत पर उतर आए हैं। इन बगावती विधायकों ने गवर्नर को चिट्ठी लिख समर्थन वापसी का एलान कर दिया है तो येदुरप्पा ने भी चार असंतुष्ट मंत्रियों को फौरन केबिनेट से बर्खास्त कर दिया है।...
image
राहुल बाबा की नजर में जैसे सिमी वैसे ही आरएसएस
राहुल गांधी ने नया सुर्रा छोड़ दिया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी और आरएसएस को एक ही तराजू में तोल दिया। दो दिन पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में राहुल ने कांग्रेस में आने वाले लोगों से बेहिचक कह दिया था। आरएसएस और सिमी की विचारधारा छोड़कर आने वालों को ही कांग्रेस में जगह मिलेगी। बुधवार को भोपाल में जब राहुल के बयान का मतलब पूछा गया तो राहुल ने कह दिया- आरएसएस और सिमी दोनों ही कट्टरवादी संगठन। वैचारिक कट्टरता की दृष्टि से इनमें कोई फर्क नहीं।...
image
बाबरी विध्वंस को फैसले से न जोड़े कांग्रेस
भाजपा ने कहा है कि अयोध्या में स्वामित्व मामले के फैसले को कांग्रेस बेवजह बाबरी मस्जिद ढांचा ढहाए जाने से जोड़ रही है जबकि वह अलग आपराधिक मामला है जिसकी कानूनी प्रक्रिया जारी है। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने नई दिल्ली में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘जहां तक अभी के निर्णय का सवाल है तो उच्च न्यायासय ने कुछ दीवानी मामलों पर यह फैसला सुनाया है और इसका हम स्वागत करते हैं।‘‘ उन्होंने कहा कि ये दीवानी मामले कभी भी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने से संबंधित नहीं थे। कांग्रेस दोनों मामलों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसका कोई तुक नहीं है।...
image
कांग्रेस के लिए कठिन साबित हो रहा है अयोध्या पर फैसला
अयोध्या पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ का फैसला कांग्रेस को न उगलते बन रहा न निगलते। मुलायम के बाद मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी [माकपा] की तरफ से फैसले पर हुई राजनीति ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक वोटों की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी इन दलों की तरह फैसले पर प्रतिक्रिया भी नहीं जता सकती। ऐसे में उसने अदालत के बाहर इस विवाद के निपटारे की पैरवी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील करके अपनी खाल बचाने की कोशिश की है। यही नहीं, 1992 में विवादित ढांचा गिराने के लिए भाजपा पर जोरदार हमला बोलकर उसने दूसरे दलों से लंबी लकीर खींचने की कोशिश भी की है।...
image
मुसलमानों ने कहा: माहौल बिगाड़ रहे हैं मुलायम
अयोध्या विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी मुसलमानों और विशेष रूप से मुस्लिम धर्मगुरुओं को नागवार गुजरी है। अधिकांश मुस्लिम उलमा का कहना है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी को भी ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जो राजनीति से प्रेरित हो और जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।...
image
शिवराज के राज में राहुल राजकुमार
राजनीतिक अदावत अपनी जगह लेकिन राज्य का आतिथ्य सबसे ऊपर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में प्रस्तावित दौरे के दौरान उनके स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं रखना चाहते इसलिए उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2