Home | बड़ी खबर | राज के खिलाफ ठाकरेगीरी करेंगे टैक्सीवाले

राज के खिलाफ ठाकरेगीरी करेंगे टैक्सीवाले

image

मुंबई। राज ठाकरे के लोगों के बढ़ते आतंक के खिलाफ मुंबई में कम करने वाले उत्तर भारतीय टैक्सी वाले एक जुट हो रहे हैं. मुंबई के जनता दल ( यू ) के अध्यक्ष राजकुमार सिंह की पहल पर इकठ्ठा हो रहे टैक्सी वालों में ख़ासा उत्साह है .

जबसे शिवसेना से अलग हो कर राज ठाकरे ने लोगों को धमकाने की राजनीति शुरू की है , उत्तर भारतीय बहुत परेशान हैं. राज ठाकरे के साथियों का सबसे आसान निशाना उत्तर भारतीय टैक्सी वाले ही रहे हैं. और अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे टैक्सी वालों ने मन बना लिया है कि अगर ज़रुरत पड़ी तो राज ठाकरे के साथियों को जवाब हिंसक तरीके से भी दिया जा सकता है .

जब से राज ठाकरे अपने चाचा से अलग हुए हैं , उन्होंने असंगठित वर्ग के लोगों को निशाने में लेने की मुहिम छेड़ रखी है .बिहार और उत्तर प्रदेश से आये लोग उनके लोगों की बदमाशी को सबसे ज्यादा झेल रहे हैं . लेकिन अब लगता है कि हालात बदलने वाले हैं. टैक्सी वालों के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ जनता दल ( यू)  ने कुछ करने का फैसला किया है. पार्टी के मुंबई अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि उत्तर भारतीय टैक्सी वालों को एक मंच पर लाने की गंभीर कोशिश की जा रही है. दरअसल यह सब शुरू बहुत ही साधारण हालात में हुआ. राजकुमार सिंह अपनी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं से मिल कर टैक्सी में बैठ कर घर वापस लौट रहे थे. रास्ते में नशे में धुत एक व्यक्ति मिला जिसने अपनी गाडी इस तरह से पार्क कर रखी थी कि सड़क बंद हो गयी थी. श्री सिंह के टैक्सी वाले ने होर्न बजा दिया. जिससे नाराज़ होकर उस नशेड़ी ने टैक्सी चालक को मारना शुरू कर दिया. जब राजकुमार सिंह ने विरोध किया तो वह इनकी तरफ भी दौड़ा और बताया कि वह  महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का नेता है और  कुछ भी कर सकता है. झगडा हुआ और राज कुमार सिंह ने उसकी बाकायदा धुनाई कर दी.  जब वह घायल हो गया तो उसे अस्पताल पंहुचाने के लिए इंतज़ाम किया और घर चले  आये. अपने टैक्सी वाले को समझाया कि अगर इन गुंडों से मुकाबला करना है तो एकता करनी पड़ेगी. अगले दिन वह टैक्सी वाला अपने कई साथियों के साथ श्री सिंह के घर पंहुचा गया. राजकुमार सिंह ने उन लोगों को समझाया कि अपनी इज्ज़त बचाने के लिए आप लोगों को गुंडई के खिलाफ संगठित होना पड़ेगा. यह लोग तैयार हो गए और अब पूरी मुंबई में इस संगठन की चर्चा शुरू हो गयी है.

बातों बातों में पूरे शहर में चर्चा हो गयी और अब कई इलाकों के टैक्सी वाले राजकुमार सिंह के संपर्क में हैं . श्री सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों में टैक्सी वालों का एक ऐसा संगठन खड़ा हो जाएगाजो राज ठाकरे और उनकी तरह के अन्य लोगों की  जोर-ज़बरदस्ती की राजनीति का जवाब उनकी भाषा में ही देगा. हालांकि वे अपने आन्दोलन को शुद्ध रूप से राजनीतिक रखना चाहते हैं लेकिन उनका दावा है कि अगर ज़रुरत पड़ी तो हिंसा को रोकने के लिए हिंसा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

Subscribe to comments feed Comments (10 posted):

NANDAN MISHRA on 05 April, 2010 22:53;36
avatar
BAAT JAB GANDHIGIRI SE NA BANE TO THAKRE & COMPNY KE LIYE YAHI BHASHA SAHI HAI,
THAKREGIRI.
RAJKUMAR SINGH TUM SANGHRSH KARO HAM AAPKE SATH HAIN
Thumbs Up Thumbs Down
1
RAJ SINH on 05 April, 2010 23:03;55
avatar
उस वाकये के बाद मूल रूप से आजमगढ़ के टेक्सी ड्राईवर मनोज राय जिनको मुंबई में रहते बीस साल हो गए हैं मैंने धिक्कारा की आप लोग बर्दास्त कैसे और क्यूं करते हो .जबाब मिला कि साहब क्या करें पुलिस भी तो कुछ नहीं करती और घंटों बैठाये रखने के बाद दुत्कार कर भगा देती है .और सभी यू पी बिहार के टेक्सी ऑटो चलाने वाले अक्सर ऐसे शिकार होते ही रहते हैं .यहाँ तक की आपने हिम्मत दिखाई लेकिन अक्सर ग्राहक ही लफड़े में नहीं पड़ना चाहते .उलटे हमी पर नाराज होते हैं की क्यूं लफड़े में फंसा रहा है . सुन कर अचरज हुआ पर अविश्वास का कारण भी नहीं था .मैंने कहा की क्या ऐसे और पीड़ितों को मिलवा सकते हो ? उसने कहा की जरूर सर .

मैंने पूछा की एक इंसानी मर्यादा के साथ इमानदारी से और शान से अपनी रोटी रोजी कमाना चाहते हो ? जबाब मिला " कौन नहीं चाहता सर ? " मैंने कहा की सिर्फ चाहने से नहीं होता अपने अधिकार के लिए लड़ने का दम अगर रखते हो तो ऐसे और लोगों को लेकर आओ .

दूसरे दिन वह चार लोगों को ले आये .कई वारदातें सुनी और सब से कहा की वीडियो कैमरे पर कहो .कुछ झिझक के बाद वे तैयार हुए .मैंने कहा की जो और लोग पीड़ित हुए हों उनसे भी संपर्क कराओ .फिर कई लोगों की फोन पर बात करने के बाद मैंने ज्यादा सही यही समझा की सीधे उनकी बस्तियों में जा कर मिलूँ.ज्यादातर शिवडी ,गोवंडी ,जोगेश्वरी ,वडाला वगैरह की फटेहाल jhopadpattiyon में रहने वाले, एक एक कमरे में चार चार रहते और सुविधा के लिए दो दिन की शिफ्ट करते दो रात की .नारकीय जीवन जीते . महीने में कुल बचत ८ से बारह हजार तक सिमित ,नारकीय जिन्दगी जीते मेहनत कश लोग, आधे से ज्यादा कमाई ' घर परिवार ' भेजने वाले ताकि वहां परिवार भूखों न मरे और खुद परिवार हीन .मैंने दर्जनों ऐसे ' शिकार ' लोगों के बयान वीडियो कैमरे पर दर्ज किये और उन्होंने भी डरते डरते ही कहा .कईयों ने दास्ताँ तो बताई पर रिकार्ड करने से मना कर दिया ये कह कर की साहब आप तो टीवी सीबी पर दिखा चल दोगे हम पहचान में आ गए तो क्या होगा ? आप बचाने आओगे ? उलटे पुलिस ही परेशान करने लग जायेगी . मैं भी क्या जबाब देता ? लुब्बे लुबाब ये की .....

गाली गलौज मार पीट कर किराया देना तो दूर उलटे कमाई के पैसे छीन लेना और धमकी देना की " भईय्या समझ ले . मुलुक भाग जा . नहीं तो आगे क्या होगा तुझे मालूम नहीं. राज ठाकरे का नाम सुना है ? " खास कर रात पायली ( रात की सिफ्ट ) करने वालों के ये अनुभव आम थे . बताया गया की कई सारे लोगों ने इस जलालत के बजाय घर भाग जाना उचित समझा .

हाँ मैं हिंसा पर विश्वास नहीं करता न उसके लिए किसी को प्रेरित ही कर रहा हूँ . लेकिन आत्म रक्छार्थ कानून ने जो अधिकार किसी नागरिक को दिए हैं मैं उसके बारे में बता भी रहा हूँ और अपनाने की सलाह भी दे रहा हूँ . आप भी सलाह दे सकते हैं की ऐसे में मैं क्या कर सकता हूँ या कोई और चारा है ?

हाँ जहां सरकार और उसका यंत्र ही ऐसे गुंडा तत्वों के सर पर हाथ रखे हो ,फायदा तो नहीं होगा पर प्रतिवेदन के रूप में वह भी करूंगा पर लगता है की सड़क की लड़ाई सड़क पर ही लडनी पड़ेगी सीना तान कर . और मैं खुद भी तैयार हूँ और आम जन को भी तैयार कर रहा हूँ . आप को अधिकार है की इसे राजनीती माने , नागरिक कर्तव्य माने या जो भी . मैं तो इसे अराजनीतिक रखना चाहता हूँ और चाहता हूँ की इस अभियान में मानवीय कर्तव्य समझ हर अच्छा नागरिक जुड़े भले वह कोई राजनैतिक विचारधारा का हो .
Thumbs Up Thumbs Down
4
Jeet Bhargava on 06 April, 2010 00:00;33
avatar
This the only way to treat Congress sponsered Raj Thakre Company. Sirf Ek Raj (Raj Sinhji) Hi Raaj (Thakre) Ka ilaaz kar sakta hai!!
Thumbs Up Thumbs Down
3
PRASHANT on 06 April, 2010 02:18;50
avatar
Raj Thakrey & Compny ke khilaf main bhi hu. . Raj Thakre Ek Desh drohi hai. jo koi bhi Hindustan Ki Ekta Aur Akhndta Par War Karega Wo Hamar Dusman Hai Main Rajkumar Singh Ke Sath Hu. .
Email :- rajpoot.prsingh23@gmail.com
Thumbs Up Thumbs Down
2
marwaha tk on 06 April, 2010 19:30;51
avatar
uttar bhartiyon per nishana kewal ek dhaal bhar he raj thakre ko apni nai-nai dukaandari chamkane ke liye.kamjoron ke bal par khud ko majboot karna rajnitee ka khas siddanth he
raj sinh aapko bahut bahut badhai ,aaz aapne dhara ko ek turn diya he jo aage chalke meel ka patthar sabit hogi.
Thumbs Up Thumbs Down
1
RAJ SINH on 07 April, 2010 00:19;34
avatar
नंदन जी,प्रशांत जी ,जीत जी और मारवाह जी .आप सब का आभारी हूँ की आपका समर्थन मेरी ताकत बन रहा है.और निश्चय दृढ हो रहा है .नैतिक रूप से काफी मजबूती भीतर महसूस कर रहा हूँ और संयोग बस बने इस कारन में बहुतों का सहयोग पा रहा हूँ और सब से बढ़कर उन दबे कुचले मजबूर मेहनतकशों में उन के आत्मसम्मान का निश्चय और संघर्ष के बीज भी .

हाँ कुछ मित्र ( यही कहूँगा क्योंकि शुभेक्छु ही हैं ) की व्यावहारिक सलाह भी की क्यों जोखिम उठा रहे हो ? ये राजनीती है परेशानी को आमंत्रण दे रहे हो .ये लोग कुछ भी कर सकते हैं .
शायद सच हो . पर अब तो प्रतिबद्ध हो चुका हूँ . वही करूंगा .
और जो भी इसे सही मानते हैं हर संभव सहयोग दें .मेरे निश्चय को ताकत मिलेगी .
आप सभी का और विस्फोट का धन्यवाद !
Thumbs Up Thumbs Down
2
VINAY KR VISHESH on 08 April, 2010 01:50;06
avatar
RAJKUMAR SINGH JI ,AP KE IS KADAM NE MUMBAI MEIN RAH RAHE UTTAR BHARTIYON KE BICH EK AASH KA SANCHAR TO KIYA HI HOGA . SATH KI AAP KE IS KADAM SE LOGON KO SIKHNE KI JAROOR MILA HOGA.
THANKS.
Thumbs Up Thumbs Down
2
RAJ SINH on 08 April, 2010 13:59;17
avatar
खास कर मुम्बई में रहने वाले सभी भाई बहनों से निवेदन है की आप को जो भी जानकारी हो इस उत्पीडन की सहयोग करें और सूचित करें .
मेरा मोबाईल नंबर है .....
०९०२ ९५० ९६३९
आपका आभारी रहूँगा .
Thumbs Up Thumbs Down
1
पदम सिंह on 28 April, 2010 14:08;30
avatar
राज सिंह जी !
आपका प्रयास वास्तव में सराहनीय है... लोग साथ ज़रूर आयेंगे लेकिन उनको एक सहारे की ज़रूरत थी जो आपके रूप में मिल गयी है ... हमारी शुभ कामनाएं आपके साथ है ... अपना भी ध्यान रखियेगा
Thumbs Up Thumbs Down
1
on 19 September, 2010 13:41;30
avatar
मैं थोडा टेढ़ा आदमी हूँ बाल की खाल निकलने वाला ! मैं प्यार की भाषा नहीं समझता !
कर्वी बाते बोलता हूँ और लिखता भी हूँ ! मेरा पूरा सहोग होगा आप लोगों के लिए!
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 10 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from बड़ी खबर
Previous
image
नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
मुंबई। महाराष्ट्र के नए निजाम भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण को फर्जीवाड़े से फ्लैट पाने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा दिया। लेकिन नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी उसी तरह के फर्जीवाड़े में गले तक डूबे हुए हैं। उन्होंने जितने बड़े बड़े झूठ बोलकर सरकार से फ्लैट हथियाए हैं वे कांग्रेस के लिए ज्यादा दागदार हैं।...
image
सलवा जुड़ुम की खामोश विदाई
नक्सल समस्या से जूझने के लिए तैयार की गयी सलवा –जुडूम नाम की सामाजिक दीवार का इस तरह धीरे-धीरे धसक जाना बहुत ही निराशा-जनक है। यदपि यह भी सत्य है की ,इसकी बुनियाद बहुत ही कमजोर थी। अधिकृत रूप से सन२००५ में सरकार द्वारा शुरू किये जाने के बाद से ही ये विवादास्पद रही है और ये विवाद ही इसको सतत रूप से कमजोर करते रहें, जबकि ये प्रयास निसंदेह अच्छा था।...
image
राम की नहीं है जन्मभूमि
हिन्दुओं का यह विश्वास है कि अयोध्या राम जन्मभूमि है, किन्तु यह बात संदेह उत्पन्न करती है क्योंकि हिन्दू धर्म के किसी प्राचीन ग्रंथ में इसका कोई ऐसा वर्णन नहीं मिलता है जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। हिन्दुओं के किसी भी धर्मग्रंथ में ऐसा नहीं लिखा गया है कि अयोध्या में अमुक स्थान पर राम का जन्म हुआ था, वहां जाकर आराधना करनी चाहिए। ...
image
बेटे को ही टिकट नहीं दिला सके तो किस बात के पार्टी अध्यक्ष
डॉ चन्द्र प्रकाश ठाकुर जब बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये थे तभी कई तरह की आशंकाएं जताई गयी थीं कि आखिर इस उम्र में वे क्या कर पायेंगे? हुआ भी वही. पार्टी ने बतौर अध्यक्ष उनको कितनी मान्यता दी इसका अंदाज इसी से लग जाता है कि वे अपने ही बेटे को टिकट नहीं दिला सके, जो कि पार्टी में पसरते परिवारवाद के कारण उनका नैतिक हक बनता था, सो इस्तीफा दे दिया. ...
image
सभी दलों को साधने में सफल रहे मुंडा
झारखण्ड में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पहला मंत्रिमण्डल विस्तार किया है. पहले विस्तार में उन्होंने नौ मंत्रियों को शामिल किया है. जैसा कि समझा जा रहा था कि मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मुंडा ने सीधे विधायकों का चयन करने की बजाय पार्टी अध्यक्षों पर नाम सुझाने का जिम्मा छोड़ दिया जिसके कारण उनकी परेशानी कम हो गयी....
image
सरकार रहे या जाए, नींद पूरी आये
कर्नाटक में भाजपा सरकार संकट में है. हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि सरकार बचाना मुश्किल है. भारतीय जनता पार्टी के "क्राइसिस मैनेजर" मीडिया में खबरें चलवा रहे हैं कि उनके रातों की नींद हराम हो गयी है और किसी भी कीमत पर वे लोग कर्नाटक की सरकार को बचा लेना चाहते हैं. लेकिन हकीकत यह नहीं है. ...
image
कर्नाटक में राज्यपाल रूल
हंसराज भारद्वाज कर्नाटक के राज्यपाल बनाकर क्यों भेजे गये? क्या कांग्रेस दक्षिण में भाजपा के प्रवेश को कर्नाटक में ही छिन्न भिन्न कर देना चाहती थी? शायद नहीं. हंसराज भारद्वाज को दिल्ली से दरबदर इसलिए किया गया क्योंकि क्वात्रोच्चि की आलोचना करके वे दस जनपथ के विश्वासपात्र नहीं रह गये थे. न्यायालयों में जजों की नियुक्तियों पर पक्षपात के आरोप भी लगे थे, शायद इसीलिए यूपीए-2 में उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली. ...
image
आदिवासी और अल्पसंख्यक नेता की खोज में है राहुल गाँधी
मध्य प्रदेश की राहुल गाँधी की तीन दिवसीय यात्रा राहुल के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सिमी की समानता के बयान से सरगर्म रही, तो वही राहुल द्वारा कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश से दस आदिवासी और दस अल्पसंख्यक नेता की खोज का ऐलान भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। सिमी से तुलना के बयान ने तो कल भोपाल में भा.जा.पा. प्रदेश कार्यकारीणी के बैठक में अन्य मुद्दों को पीछे छोड़ दिया सबने ने राहुल के बयान की निंदा को प्राथमिकता दी और साथ मुख्य –मंत्री शिवराज से ये सवाल भी पूछा गया की राहुल को राज्य अतिथि का दर्जा क्यों?...
image
एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सभा में गूंजी हिन्दी
बहुत साल बाद संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा में जोरदार तरीके से भारत की बात को हिन्दी में कहा गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के डेलीगेशन के सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष, राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर अपना हिन्दी में भाषण दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद पुराने लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी का करीब ३२ साल पहले दिया गया वह भाषण याद आ गया जो उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट में दिया था ....
image
भारत के साथ हमारा मिलन अधूरा-उमर
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कश्मीर समस्या के राजनीतिक हल पर जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत संग पूर्ण विलय नहीं हुआ है। हमारा सशर्त अर्धमिलन हुआ है। इस समस्या का हल विशिष्ट तरीके से ही निकाला जा सकता है, जो राज्य के तीनों क्षेत्रों के लोगों के साथ भारत-पाक को भी मान्य हो।...
image
खेल तो हो रहा है पर देखनेवाला कोई नहीं
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ी धुआंधार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी जीत पर जश्न मनाने वाले दर्शक नदारद हैं. जिस सुरक्षा व्यवस्था को अखबारों ने दिल्ली का दम बताया था वही सुरक्षा व्यवस्था अब खेलों के लिए मुसीबत बन गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, दूरदराज स्टेडियमों और टिकट संबंधी मामलों की वजह से स्टेडियम नहीं पहुंच पा रहे हैं।...
image
कर्नाटक में फिर शुरू हुई किट-किट
कर्नाटक में बीजेपी का नाटक फिर शुरू हो गया। दक्षिण भारत में पहली बार किला फतह किया पर कुनबे में ऐसी कलह मची, दो साल में ही किले की चारदीवारी दरकने लगी है। अब बीजेपी के डेढ़ दर्जन एमएलए बगावत पर उतर आए हैं। इन बगावती विधायकों ने गवर्नर को चिट्ठी लिख समर्थन वापसी का एलान कर दिया है तो येदुरप्पा ने भी चार असंतुष्ट मंत्रियों को फौरन केबिनेट से बर्खास्त कर दिया है।...
image
राहुल बाबा की नजर में जैसे सिमी वैसे ही आरएसएस
राहुल गांधी ने नया सुर्रा छोड़ दिया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी और आरएसएस को एक ही तराजू में तोल दिया। दो दिन पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में राहुल ने कांग्रेस में आने वाले लोगों से बेहिचक कह दिया था। आरएसएस और सिमी की विचारधारा छोड़कर आने वालों को ही कांग्रेस में जगह मिलेगी। बुधवार को भोपाल में जब राहुल के बयान का मतलब पूछा गया तो राहुल ने कह दिया- आरएसएस और सिमी दोनों ही कट्टरवादी संगठन। वैचारिक कट्टरता की दृष्टि से इनमें कोई फर्क नहीं।...
image
बाबरी विध्वंस को फैसले से न जोड़े कांग्रेस
भाजपा ने कहा है कि अयोध्या में स्वामित्व मामले के फैसले को कांग्रेस बेवजह बाबरी मस्जिद ढांचा ढहाए जाने से जोड़ रही है जबकि वह अलग आपराधिक मामला है जिसकी कानूनी प्रक्रिया जारी है। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने नई दिल्ली में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘जहां तक अभी के निर्णय का सवाल है तो उच्च न्यायासय ने कुछ दीवानी मामलों पर यह फैसला सुनाया है और इसका हम स्वागत करते हैं।‘‘ उन्होंने कहा कि ये दीवानी मामले कभी भी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने से संबंधित नहीं थे। कांग्रेस दोनों मामलों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसका कोई तुक नहीं है।...
image
कांग्रेस के लिए कठिन साबित हो रहा है अयोध्या पर फैसला
अयोध्या पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ का फैसला कांग्रेस को न उगलते बन रहा न निगलते। मुलायम के बाद मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी [माकपा] की तरफ से फैसले पर हुई राजनीति ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक वोटों की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी इन दलों की तरह फैसले पर प्रतिक्रिया भी नहीं जता सकती। ऐसे में उसने अदालत के बाहर इस विवाद के निपटारे की पैरवी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील करके अपनी खाल बचाने की कोशिश की है। यही नहीं, 1992 में विवादित ढांचा गिराने के लिए भाजपा पर जोरदार हमला बोलकर उसने दूसरे दलों से लंबी लकीर खींचने की कोशिश भी की है।...
image
मुसलमानों ने कहा: माहौल बिगाड़ रहे हैं मुलायम
अयोध्या विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी मुसलमानों और विशेष रूप से मुस्लिम धर्मगुरुओं को नागवार गुजरी है। अधिकांश मुस्लिम उलमा का कहना है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी को भी ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जो राजनीति से प्रेरित हो और जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।...
image
शिवराज के राज में राहुल राजकुमार
राजनीतिक अदावत अपनी जगह लेकिन राज्य का आतिथ्य सबसे ऊपर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में प्रस्तावित दौरे के दौरान उनके स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं रखना चाहते इसलिए उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2