Home | बड़ी खबर | किसानों की कीमत पर बचाये गये कारपोरेट

किसानों की कीमत पर बचाये गये कारपोरेट

image वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के साथ सारंगी (पीछे)

सत्यम घोटाले के मुख्य आरोपी रामलिंगराजू को आखिरकार जमानत मिल गयी है. लेकिन रामलिंगराजू की कंपनी को बचाने के लिए किसानों को कर्ज देने के लिए बनी संस्था ने 100 करोड़ रुपये बिना किसी नियम कानून का पालन किये दे दिये. सरकार के अरबों रूपए बिना किसी कागजी कार्रवाई के रिलीज कर दिए गये, उस पर सवाल कोई और नहीं, उसी संस्था के अपने ऑडिटर उठाए। मामला केंद्रीय सतर्कता आयुक्त को भेजा गया। सतर्कता आयोग अपनी जांच में चेयरमैन को दोषी पाया, लेकिन वह चेयरमैन आज भी अपनी कुर्सी पर काबिज है। जांच रफा-दफा हो गई और सबकुछ सामान्य चल रहा है।

यह मामला राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक यानी नाबार्ड के चेयरमैन यू सी सारंगी से जुड़ा है। उनकी कार्यशैली पर केंद्रीय सतर्कता आयोग भी सवाल उठा चुका है, लेकिन सारंगी और उनके मौखिक इशारे पर भारत सरकार के सौ करोड़ रूपए को बाजार में भेजकर करोड़ों की कमाई कर चुके अधिकारी का बाल बांका नहीं हुआ है।  2008 का साल हैदराबाद के सत्यम घोटाले के लिए भी याद किया जाता है। संयोग भी कुछ ऐसा है कि नाबार्ड के इस घोटाले के तार सत्यम से भी जुड़े होने का अंदेशा जताया जा चुका है। चूंकि मामला ही दबा दिया गया, लिहाजा नाबार्ड चेयरमैन की सत्यम से तार जुड़ने की दिशा में जांच ही नहीं हो पाई।

नाबार्ड का काम सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के जरिए कृषि और ग्रामीण विकास कार्यों के लिए ऋण मुहैया कराना। इसके तहत देशभर के सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड से पैसे की मांग करते हैं। इसके लिए बाकायदा रिंबर्समेंट के आधार पर किया जाता है। इसके लिए संबंधित बैंक नाबार्ड से धन रिलीज करने के लिए आवेदन देता है। उसके आवेदन पर जांच होती है और रिंबर्समेंट आधार पर धन जारी किया जाता है। कभी भी क्लीन एडवांस नहीं जारी किया जाता। यह विभागीय और वित्तमंत्रालय के दिशा निर्देशों के बिल्कुल खिलाफ है। लेकिन पिछले साल के आखिरी दिनों यानी 15 दिसंबर 2008 को आंध्र प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक ने 100 करोड़ रूपए के क्लीन एडवांस की मांग नाबार्ड के हैदराबाद के क्षेत्रीय कार्यालय से की। ऐसे मामलों की जांच-पड़ताल में कई बार महीनों लग जाते है। लेकिन सिर्फ पंद्रह दिनों बाद यानी 31 दिसंबर को नाबार्ड के हैदराबाद कार्यालय ने हेड ऑफिस को 100 करोड़ रूपए अतिरिक्त रिलीज करने की मांग रखी। दिलचस्प यह है कि यह रकम बिजनेस ट्रांजेक्शन के तहत तुरंत रिलीज कर दी गई। इसे देखकर बैंक के अफसर हैरान थे। क्योंकि एक बार देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नाबार्ड से ऐसी मांग रखी थी। उसकी साख आंध्र प्रदेश कोऑरेटिव बैंक की तुलना में कहीं ज्यादा है। इसके बावजूद उसे यह रकम जारी नहीं की गई। क्योंकि यह बैंक के नियमों और वित्त मंत्रालय के दिशा निर्देशों के खिलाफ था। नाबार्ड की स्थापना 1982 में की गई। उसके अब तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था। वैसे भी यह रकम जारी करने के लिए बैंक के चेयरमैन यूसी सारंगी ने टेलीफोन पर ही हैदराबाद कार्यालय को निर्देश जारी कर दिया और आनन-फानन में यह रकम जारी भी कर दी गई।

नियमों के विरूद्ध इस ट्रांजेक्शन को हैदराबाद कार्यालय के आंतरिक ऑडिटर ने ही पकड़ा। ऐसे मामलों में कोऑपरेटिव या ग्रामीण विकास बैंक ड्राल आवेदन नहीं दिया था। उसने क्लीन एडवांस मांगा था। 27 जनवरी 2009 को ऑडिटर ने यह गड़बड़ी पकड़ी। ऑडिटर के ध्यान में आई कि जिस समय यह ट्रांजेक्शन किया गया, उस समय नाबार्ड हैदराबाद के प्रभारी दौरे पर थे। उन्होंने जरूरी पड़ताल करने की भी जहमत नहीं उठाई। बहरहाल यह मामला प्रकाश में आने के बाद यू सी सारंगी के इशारे पर नाबार्ड हेड ऑफिस से इनफोर्समेंट डाइरेक्टरेट के एक जूनियर अधिकारी प्रकाश बख्शी को जांच के लिए 29 जनवरी 2009 को हैदराबाद भेजा। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने की बात लिखी। इसके बाद आनन-फानन में यू सी सारंगी ने 31 जनवरी 2009 को इस जांच को बंद करने का आदेश दे दिया। अपने आदेश में चेयरमैन यूसी सारंगी ने आंध्र प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक से सिर्फ ढाई प्रतिशत हर्जाने वसूलने का आदेश दिया। हालांकि उनके इस फैसले से नाबार्ड के प्रबंध निदेशक डॉक्टर के जी करमाकर सहमत नहीं थे। यहां यह बता देना जरूरी है कि प्रकाश बख्शी को अव्वल तो सौ करोड़ रूपए के घोटाले की जांच का अधिकार नहीं था। फिर उनका नाम हाउसिंग घोटाले में भी शामिल रहा है। जिससे यू सी सारंगी ने ही उन्हें बचा लिया। यहां यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उनकी नियुक्ति पर ही सवाल उठाए हैं। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि यू सी सारंगी की नियुक्ति वैधानिक नहीं है। जिसके खिलाफ भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रखी है। इसके साथ ही सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले को लागू न करने के लिए बंबई हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में अपील कर रखी है। जिस अफसर पर हाईकोर्ट तक सवाल उठा चुका हो और उसके खिलाफ भारत सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रखी हो, उससे साफ है कि उनकी राजनीतिक पहुंच कितनी है।

लेकिन सारंगी द्वारा इस अध्याय को बंद किए जाने के बावजूद मामला थमा नहीं। चूंकि सरकारी विभागों के इन्फोर्समेंट निदेशालय कानूनी तौर पर केंद्रीय सतर्कता आयोग के अधीन हैं, लिहाजा नाबार्ड के मुख्य विजिलेंस अधिकारी ने केंद्रीय सतर्कता आयोग को नाबार्ड चेयरमैन यूसी सारंगी के खिलाफ 7 मई 2009 को शिकायत भेजी। इस शिकायत में मुख्य विजिलेंस अधिकारी पी एल बेहरा ने चेयरमैन यूसी सारंगी पर आर्थिक घोटाले में शामिल होने की शिकायत भेजी और उनके खिलाफ जांच की सिफारिश की। लेकिन हैरत की बात यह है कि बैंक के एक अहम ओहदेदार की इस शिकायत पर भी केंद्रीय सतर्कता आयोग चुप बैठा रहा। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत थी, आयोग ने उसे ही इस मामले को देखने के लिए आदेश दे दिया। यानी मुलजिम ही खुद जांचकर्ता बन बैठा। सतर्कता आयोग के इस आदेश में भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। प्रथम प्रवक्ता के पास इस मामले के पूरे दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं। मजेदार बात यह है कि 21 अक्टूबर 2009 को पी एल बेहरा के खिलाफ चेयरमैन यू सी सारंगी ने केंद्रीय सतर्कता आयोग को लिखा कि वे चीफ विजिलेंस अधिकारी की भूमिका ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं, लिहाजा उन्हें उनके पद से हटाया जा रहा है। यानी गड़बड़ियों और घोटालों पर निगाह रखने वाले इस अधिकारी को भी हटा दिया गया, जिसे सतर्कता आयोग ने भी मंजूरी दे दी। जिस पर 11 नवंबर 2009 को मुख्य विजिलेंस अधिकारी के पद से पी एल बेहरा को हटा दिया गया। इसके बाद ये मामला बंद होना ही था।

सबसे अहम तथ्य यह है कि यह पूरी डील सत्यम बेलआउट पैकेज के दौरान हुई। नाबार्ड के अधिकारियों को शक है कि सौ करोड़ की इस रकम का इस्तेमाल सत्यम बेलआउट पैकेज में हुआ है। इस तरह एक महीने तक सौ करोड़ रूपए नियमों के खिलाफ नाबार्ड के हाथों से बाहर रहे। चूंकि मामला संज्ञान में आ गया, लिहाजा यह रकम फौरी तौर पर वापस ले ली गई। लेकिन बैंकिंग के जानकार मानते हैं कि इतनी बड़ी रकम के बदले बाजार से दस-बीस करोड़ एक ही महीने में कमाए जा सकते हैं। यानी शक तो यह है कि सारंगी और उनके चहेते अफसरों ने इसके जरिए करोड़ों की कमाई की। अगर जांच की जाय तो सत्यम से भी सारंगी के सूत्र जुड़ सकते हैं।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

anup on 19 August, 2010 18:38;12
avatar
विस्फोटक न्यूज़.....लेखक को मुबारकबाद ........
Thumbs Up Thumbs Down
5
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image Umesh Chaturvedi हिन्दी के प्रतिष्ठित पत्रकार उमेश चतुर्वेदी ने विभिन्न अखबारों और टीवी चैनलों में काम किया. वर्तमान में एक मीडिया संस्थान में पढ़ाने के साथ स्वतंत्र लेखन.
Rate this article
5.00
More from बड़ी खबर
Previous
image
नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
मुंबई। महाराष्ट्र के नए निजाम भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण को फर्जीवाड़े से फ्लैट पाने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा दिया। लेकिन नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी उसी तरह के फर्जीवाड़े में गले तक डूबे हुए हैं। उन्होंने जितने बड़े बड़े झूठ बोलकर सरकार से फ्लैट हथियाए हैं वे कांग्रेस के लिए ज्यादा दागदार हैं।...
image
सलवा जुड़ुम की खामोश विदाई
नक्सल समस्या से जूझने के लिए तैयार की गयी सलवा –जुडूम नाम की सामाजिक दीवार का इस तरह धीरे-धीरे धसक जाना बहुत ही निराशा-जनक है। यदपि यह भी सत्य है की ,इसकी बुनियाद बहुत ही कमजोर थी। अधिकृत रूप से सन२००५ में सरकार द्वारा शुरू किये जाने के बाद से ही ये विवादास्पद रही है और ये विवाद ही इसको सतत रूप से कमजोर करते रहें, जबकि ये प्रयास निसंदेह अच्छा था।...
image
राम की नहीं है जन्मभूमि
हिन्दुओं का यह विश्वास है कि अयोध्या राम जन्मभूमि है, किन्तु यह बात संदेह उत्पन्न करती है क्योंकि हिन्दू धर्म के किसी प्राचीन ग्रंथ में इसका कोई ऐसा वर्णन नहीं मिलता है जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। हिन्दुओं के किसी भी धर्मग्रंथ में ऐसा नहीं लिखा गया है कि अयोध्या में अमुक स्थान पर राम का जन्म हुआ था, वहां जाकर आराधना करनी चाहिए। ...
image
बेटे को ही टिकट नहीं दिला सके तो किस बात के पार्टी अध्यक्ष
डॉ चन्द्र प्रकाश ठाकुर जब बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये थे तभी कई तरह की आशंकाएं जताई गयी थीं कि आखिर इस उम्र में वे क्या कर पायेंगे? हुआ भी वही. पार्टी ने बतौर अध्यक्ष उनको कितनी मान्यता दी इसका अंदाज इसी से लग जाता है कि वे अपने ही बेटे को टिकट नहीं दिला सके, जो कि पार्टी में पसरते परिवारवाद के कारण उनका नैतिक हक बनता था, सो इस्तीफा दे दिया. ...
image
सभी दलों को साधने में सफल रहे मुंडा
झारखण्ड में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पहला मंत्रिमण्डल विस्तार किया है. पहले विस्तार में उन्होंने नौ मंत्रियों को शामिल किया है. जैसा कि समझा जा रहा था कि मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मुंडा ने सीधे विधायकों का चयन करने की बजाय पार्टी अध्यक्षों पर नाम सुझाने का जिम्मा छोड़ दिया जिसके कारण उनकी परेशानी कम हो गयी....
image
सरकार रहे या जाए, नींद पूरी आये
कर्नाटक में भाजपा सरकार संकट में है. हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि सरकार बचाना मुश्किल है. भारतीय जनता पार्टी के "क्राइसिस मैनेजर" मीडिया में खबरें चलवा रहे हैं कि उनके रातों की नींद हराम हो गयी है और किसी भी कीमत पर वे लोग कर्नाटक की सरकार को बचा लेना चाहते हैं. लेकिन हकीकत यह नहीं है. ...
image
कर्नाटक में राज्यपाल रूल
हंसराज भारद्वाज कर्नाटक के राज्यपाल बनाकर क्यों भेजे गये? क्या कांग्रेस दक्षिण में भाजपा के प्रवेश को कर्नाटक में ही छिन्न भिन्न कर देना चाहती थी? शायद नहीं. हंसराज भारद्वाज को दिल्ली से दरबदर इसलिए किया गया क्योंकि क्वात्रोच्चि की आलोचना करके वे दस जनपथ के विश्वासपात्र नहीं रह गये थे. न्यायालयों में जजों की नियुक्तियों पर पक्षपात के आरोप भी लगे थे, शायद इसीलिए यूपीए-2 में उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली. ...
image
आदिवासी और अल्पसंख्यक नेता की खोज में है राहुल गाँधी
मध्य प्रदेश की राहुल गाँधी की तीन दिवसीय यात्रा राहुल के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सिमी की समानता के बयान से सरगर्म रही, तो वही राहुल द्वारा कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश से दस आदिवासी और दस अल्पसंख्यक नेता की खोज का ऐलान भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। सिमी से तुलना के बयान ने तो कल भोपाल में भा.जा.पा. प्रदेश कार्यकारीणी के बैठक में अन्य मुद्दों को पीछे छोड़ दिया सबने ने राहुल के बयान की निंदा को प्राथमिकता दी और साथ मुख्य –मंत्री शिवराज से ये सवाल भी पूछा गया की राहुल को राज्य अतिथि का दर्जा क्यों?...
image
एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सभा में गूंजी हिन्दी
बहुत साल बाद संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा में जोरदार तरीके से भारत की बात को हिन्दी में कहा गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के डेलीगेशन के सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष, राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर अपना हिन्दी में भाषण दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद पुराने लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी का करीब ३२ साल पहले दिया गया वह भाषण याद आ गया जो उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट में दिया था ....
image
भारत के साथ हमारा मिलन अधूरा-उमर
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कश्मीर समस्या के राजनीतिक हल पर जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत संग पूर्ण विलय नहीं हुआ है। हमारा सशर्त अर्धमिलन हुआ है। इस समस्या का हल विशिष्ट तरीके से ही निकाला जा सकता है, जो राज्य के तीनों क्षेत्रों के लोगों के साथ भारत-पाक को भी मान्य हो।...
image
खेल तो हो रहा है पर देखनेवाला कोई नहीं
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ी धुआंधार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी जीत पर जश्न मनाने वाले दर्शक नदारद हैं. जिस सुरक्षा व्यवस्था को अखबारों ने दिल्ली का दम बताया था वही सुरक्षा व्यवस्था अब खेलों के लिए मुसीबत बन गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, दूरदराज स्टेडियमों और टिकट संबंधी मामलों की वजह से स्टेडियम नहीं पहुंच पा रहे हैं।...
image
कर्नाटक में फिर शुरू हुई किट-किट
कर्नाटक में बीजेपी का नाटक फिर शुरू हो गया। दक्षिण भारत में पहली बार किला फतह किया पर कुनबे में ऐसी कलह मची, दो साल में ही किले की चारदीवारी दरकने लगी है। अब बीजेपी के डेढ़ दर्जन एमएलए बगावत पर उतर आए हैं। इन बगावती विधायकों ने गवर्नर को चिट्ठी लिख समर्थन वापसी का एलान कर दिया है तो येदुरप्पा ने भी चार असंतुष्ट मंत्रियों को फौरन केबिनेट से बर्खास्त कर दिया है।...
image
राहुल बाबा की नजर में जैसे सिमी वैसे ही आरएसएस
राहुल गांधी ने नया सुर्रा छोड़ दिया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी और आरएसएस को एक ही तराजू में तोल दिया। दो दिन पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में राहुल ने कांग्रेस में आने वाले लोगों से बेहिचक कह दिया था। आरएसएस और सिमी की विचारधारा छोड़कर आने वालों को ही कांग्रेस में जगह मिलेगी। बुधवार को भोपाल में जब राहुल के बयान का मतलब पूछा गया तो राहुल ने कह दिया- आरएसएस और सिमी दोनों ही कट्टरवादी संगठन। वैचारिक कट्टरता की दृष्टि से इनमें कोई फर्क नहीं।...
image
बाबरी विध्वंस को फैसले से न जोड़े कांग्रेस
भाजपा ने कहा है कि अयोध्या में स्वामित्व मामले के फैसले को कांग्रेस बेवजह बाबरी मस्जिद ढांचा ढहाए जाने से जोड़ रही है जबकि वह अलग आपराधिक मामला है जिसकी कानूनी प्रक्रिया जारी है। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने नई दिल्ली में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘जहां तक अभी के निर्णय का सवाल है तो उच्च न्यायासय ने कुछ दीवानी मामलों पर यह फैसला सुनाया है और इसका हम स्वागत करते हैं।‘‘ उन्होंने कहा कि ये दीवानी मामले कभी भी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने से संबंधित नहीं थे। कांग्रेस दोनों मामलों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसका कोई तुक नहीं है।...
image
कांग्रेस के लिए कठिन साबित हो रहा है अयोध्या पर फैसला
अयोध्या पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ का फैसला कांग्रेस को न उगलते बन रहा न निगलते। मुलायम के बाद मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी [माकपा] की तरफ से फैसले पर हुई राजनीति ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक वोटों की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी इन दलों की तरह फैसले पर प्रतिक्रिया भी नहीं जता सकती। ऐसे में उसने अदालत के बाहर इस विवाद के निपटारे की पैरवी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील करके अपनी खाल बचाने की कोशिश की है। यही नहीं, 1992 में विवादित ढांचा गिराने के लिए भाजपा पर जोरदार हमला बोलकर उसने दूसरे दलों से लंबी लकीर खींचने की कोशिश भी की है।...
image
मुसलमानों ने कहा: माहौल बिगाड़ रहे हैं मुलायम
अयोध्या विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी मुसलमानों और विशेष रूप से मुस्लिम धर्मगुरुओं को नागवार गुजरी है। अधिकांश मुस्लिम उलमा का कहना है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी को भी ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जो राजनीति से प्रेरित हो और जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।...
image
शिवराज के राज में राहुल राजकुमार
राजनीतिक अदावत अपनी जगह लेकिन राज्य का आतिथ्य सबसे ऊपर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में प्रस्तावित दौरे के दौरान उनके स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं रखना चाहते इसलिए उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2