Home | बड़ी खबर | सड़ रहा है 6600 मीट्रिक टन अनाज

सड़ रहा है 6600 मीट्रिक टन अनाज

image

शरद पवार साहब का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा सकता. अनाज भले ही सड़ जाए लेकिन उसे मुफ्त में गरीबों को देना संभव नहीं है. शरद पवार कितने संवेदनशील हैं यह उनके इस बयान से ही पता चलता है लेकिन भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में अनाज किस बेकदरी से सड़ाए जा रहे हैं इसका नमूना इटावा के इस गोदाम पर आकर पता चलता है. भारतीय खाद्य निगम की इटावा गोदाम का जायजा ले रहे हैं दिनेश शाक्य-

एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) की गोदाम में दो वर्ष से निकासी की प्रतीक्षा में अटके 5703 मीट्रिक टन गेहूं घुन खाये जा रहा है। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक ए ग्रेड वाले गेहूं की निकासी एक वर्ष तक नहीं हुई तो बी ग्रेड में आ जायेगा। यह गोदाम पिछले सप्ताह तब सुर्खियों में आया था, जब उप खाद्य निरीक्षक रवि वर्मा ने गोदाम प्रभारी रतीराम निषाद के खिलाफ लैब में सैंपल फेल होने पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिलाघिकारी गौरीशंकर प्रियर्दर्शी ने गेंहू सडाने के मामले मे दर्ज कराये गये मुकदमे मे अभियोजन को चलाने की अनुमित देकर भारतीय खाद निगम के अधिकारियो मे हडकंव मचा दिया है।

महेरा चुंगी स्थित निगम की इटावा डिपो की 13 हजार 60 मीट्रिक टन क्षमता वाली तीन गोदामों में वर्तमान में 6617 मीट्रिक टन खाद्यान्न रखा गया है। इसमें 5703 मीट्रिक टन गेहूं और 914 मीट्रिक टन चावल है। निकासी न होने से यह खाद्यान्न अगस्त 2008 से भंडारित है। प्रबंधक तकनीकी एआर दास कहते हैं कि खाद्यान्न के रखरखाव की कवायद दो वर्ष से जारी है। सुरक्षा के सभी उपाय अपनाये जा रहे हैं। घुन का ट्रीटमेंट करा दिया जायेगा। उनका कहना है कि सैंपल स्वीपिंग से लिया गया था। जो उचित नहीं है। जिस समय सैंपल लिया गया उस समय जिम्मेदार अधिकारी नही थे।

मौके पर किये गये सर्वे में पाया गया अधिकांश बोरों में घुन लग गया है। बोरों पर सफेद लेयर पड़ गयी है। गोदाम से खाद्यान्न का लदान बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आसाम राज्यों को होता है। डिपो प्रबंधक कालीचरण बताते हैं कि भंडारण और निकासी के लिए मजदूरों की ठेका प्रथा पर रोक लगा दी गयी है। वर्षो से जुड़े मजदूर नियमित किये जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। उनका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। कोर्ट और विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने तक निकासी नहीं करायी जा सकती। एक ओर जहां जहां देश में भूख से हो रही मौतों पर स्वतंत्रता दिवस पर ही प्रधानमंत्री चिंता जता रहे हैं। सरकारी गोदामों में सड़ रहे गेंहू के बारे में उच्चतम न्यायालय को यह तक टिप्पणी करने के लिए बाध्य होना पड़ा कि यह गेंहू गरीबों में बांट दिया जाए मगर इससे विलग उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एफसीआई गोदाम में महज विभागीय अधिकारियों और मजदूरों के मध्य चल रहे विवाद में गेंहू सड़ने को मजबूर है। आश्चर्यजनक यह है कि जो गेंहूं विभागीय जांच की सेप्लिंग में सड़ा हुआ पाया गया है उसे एफसीआई के अधिकारी स्वीकार नहीं पा रहे हैं। जबकि इस मामले में इकदिल थाने में एक विभागीय अधिकारी के विरूद्व मामला तक दर्ज किया जा चुका है। अब देखना होगा कि सरकारी गोदामों में सड़ रहा गेंहू गरीबों को पेट भर पाएगा, इस सवाल का जबाब फिलहाल अधर में ही लटका है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए संबोधन में साफ समझा जा सकता है कि वह देश में हो रही भूख से मौत पर कितने चिंतित है। यह पीड़ा सिर्फ प्रधानमंत्री की ही नहीं हैं बीते दिनों देश की सर्वोच्च न्यायालय ने भी सरकारी गोदामों में सड़ रहे अनाजों पर चिंता जताते हुए इस अनाज को गरीबों में वितरित किए जाने के निर्देश दिए, परंतु इसका आज तक पालन नहीं हो पा रहा है। ताज्जुब की बात यह है गोदाम में रखे जिस गेंहू को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला ने 12.09 फीसदी डैमेज स्वीकारते हुए इसे खाने योग्य नहीं माना गया है. इस रिपोर्ट के बाद गंभीर हुए जिलाधिकारी ने इकदिल थाने में एफसीआई के रतिराम निषाद के विरूद्व मामला दर्ज कराया था उस गेंहू को एफसीआई के अधिकारी अब भी खराब स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि स्थानीय अधिकारी इस प्रयोगशाला की रिपोर्ट को ही गलत करार दे रहे हैं।

इटावा के एफसीआई गोदाम में तेरह हजार मीट्रिक टन सिर्फ इसलिए सड़ रहा है क्योंकि यहां कर्मचारियों और मजदूरों के मध्य विवाद चल रहा है। विवाद की बजह चाहे जो हो परंतु इसकी चपेट में वह अनाज आ रहा है जिससे हजारों भूखों को भोजन मिल सकता है। इससे अलग कर्मचारियों और मजदूरों के मध्य यह विवाद इस मोड़ पर आ गया है जिसमें भुखमरी से बचने के लिए मजदूर धरने पर बैठने को मजबूर हो गए। बेशर्मी की बात यह है कि जिस गेंहू को एफसीआई के उच्चाधिकारी ही जांच में सड़ने का दावा करने के बाद एक अधिकारी के विरूद्व मामला दर्ज करा चुके हैं उसे एफसीआई के स्थानीय क्वालिटी कंट्रोलर स्वीकारने को तैयार नही है और दावा करते हैं कि वर्ष 2008 में भंडारित किया गया गेंहू पूरी तरह से सही है। वहीं मजदूरों का आरोप है कि अधिकारी गोदाम को बंद करना चाहते हैं। सवाल यह है कि आखिर इस गेंहू को गरीबों में वितरित करने की बजाय सड़ाने में इन अधिकारियों को क्या लाभ है?

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

on 19 August, 2010 22:44;02
avatar
मांग और आपूर्ति

अगर अनाज मुक्त रूप से बाज़ार में आने दिया गया तो कीमतें कम हो जाएंगी. जिससे अनाज व्यापारियों का मुनाफा घटेगा, शेयर बाज़ार मंदा पड़ने के बाद सारे सट्टेबाज़ और देशी-विदेशी निवेश कम्पनियां भी एमसीएक्स और एनसीडेक्स के मार्फ़त अनाज में पैसा फंसाए हुए हैं. नेताओं, उद्योगपतियों, मीडिया-संचालकों और अफसरों के भी काफी हित इस सट्टेबाजी से जुड़े हुए हैं.

सोनिया मैडम की पार्टी इन सबका नुकसान कैसे होने देगी?
Thumbs Up Thumbs Down
2
Arvind Tripathi on 20 August, 2010 21:51;49
avatar
एक बार फिर वही तथ्यपरक्प्रस्तुती

प्रिय दिनेशजी,
आज आपकी न्यूज़ पढ़ी. एक बारफिर हिलाने वाली खबर है.
भूख देश का मुद्दा बन रहा है और इसमें आपका बहुत बड़ा योगदान है. देश आपकी इस सेवा को याद रखेगा. एक बार फिर बहुत-बहुत धन्यवाद.
Thumbs Up Thumbs Down
1
sonu on 21 August, 2010 16:14;29
avatar
ये तो इसी खबर हे की साधारण से साधारण आदमी भी इस बारे में अपनी राय जरूर देना चाहेगा ! यह लेख टी. वि. एवं अख़बारों में प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया जाना चाहिए . आखिर आँखों के सामने अनाज को कैसे ख़राब होने दिया जा रहा हे ?
Thumbs Up Thumbs Down
1
sanjay modi on 01 September, 2010 13:21;41
avatar
शरद पंवार को गरीबों की चिंता क्यों भला? तेलगी के पीठ पे भी तो इन्ही का हाथ है, स्वित्ज़रलैंड में १ लाख करोड़ से जयादा रुपया इन्होने रखा हुआ है, इनकी बेटी IPL में साफ़ साफ़ लिप्त थी, मगर इनका कोई कुछ भी बाल बांका कर पाया ? तो अब्ब थोडा बहुत और भी लिख दोगे तो क्या फर्क पड़ेगा?
कांग्रेस सब को ब्लेकमेल करती है और इन्होने कांग्रेस को ही ब्लेकमेल किया हुआ है. इसलिए कांग्रेस पार्टी से और सोनिया दरबार के दरवान मनमोहन से इस बारे में कोई भी कदम उठेगा उम्मीद करना ही बेकार है.
कोई गरीब ही या उसकी ओलाद ही शरद को जूता मारे, और थोडा मीडिया में हल्ला हो तब शायद इनको कुर्सी छोडनी पड़े,
वैसे भी कांग्रेस गद्दारी पे उत्तर आयी ही, शरद पंवार को आगे रख के गरीबों से रोटी छीन रही है, ममता को आगे रख के मओवादिओं को बढ़ावा दे रही है.
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image दिनेश शाक्य इटावा के रहनेवाले दिनेश शाक्य १९८९ से मीडिया में कार्यरत. १९८९ में पत्रिका हलचल से जुडे फिर साप्ताहिक चौथी दुनिया के बाद दिल्ली प्रेस प्रकाशन से जुडे,१९९६ से समाचार ए़जेसी वार्ता में २००३ मार्च तक इटावा में रिपोर्टर के रूप में काम किया, सहारा समय न्यूज चैनल में काम. उत्तर प्रदेश में विस्फोट.कॉम की ओर से स्पेशल स्टेट करेस्पांडेन्ट.
Rate this article
5.00
More from बड़ी खबर
Previous
image
नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
मुंबई। महाराष्ट्र के नए निजाम भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण को फर्जीवाड़े से फ्लैट पाने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा दिया। लेकिन नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी उसी तरह के फर्जीवाड़े में गले तक डूबे हुए हैं। उन्होंने जितने बड़े बड़े झूठ बोलकर सरकार से फ्लैट हथियाए हैं वे कांग्रेस के लिए ज्यादा दागदार हैं।...
image
सलवा जुड़ुम की खामोश विदाई
नक्सल समस्या से जूझने के लिए तैयार की गयी सलवा –जुडूम नाम की सामाजिक दीवार का इस तरह धीरे-धीरे धसक जाना बहुत ही निराशा-जनक है। यदपि यह भी सत्य है की ,इसकी बुनियाद बहुत ही कमजोर थी। अधिकृत रूप से सन२००५ में सरकार द्वारा शुरू किये जाने के बाद से ही ये विवादास्पद रही है और ये विवाद ही इसको सतत रूप से कमजोर करते रहें, जबकि ये प्रयास निसंदेह अच्छा था।...
image
राम की नहीं है जन्मभूमि
हिन्दुओं का यह विश्वास है कि अयोध्या राम जन्मभूमि है, किन्तु यह बात संदेह उत्पन्न करती है क्योंकि हिन्दू धर्म के किसी प्राचीन ग्रंथ में इसका कोई ऐसा वर्णन नहीं मिलता है जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। हिन्दुओं के किसी भी धर्मग्रंथ में ऐसा नहीं लिखा गया है कि अयोध्या में अमुक स्थान पर राम का जन्म हुआ था, वहां जाकर आराधना करनी चाहिए। ...
image
बेटे को ही टिकट नहीं दिला सके तो किस बात के पार्टी अध्यक्ष
डॉ चन्द्र प्रकाश ठाकुर जब बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये थे तभी कई तरह की आशंकाएं जताई गयी थीं कि आखिर इस उम्र में वे क्या कर पायेंगे? हुआ भी वही. पार्टी ने बतौर अध्यक्ष उनको कितनी मान्यता दी इसका अंदाज इसी से लग जाता है कि वे अपने ही बेटे को टिकट नहीं दिला सके, जो कि पार्टी में पसरते परिवारवाद के कारण उनका नैतिक हक बनता था, सो इस्तीफा दे दिया. ...
image
सभी दलों को साधने में सफल रहे मुंडा
झारखण्ड में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पहला मंत्रिमण्डल विस्तार किया है. पहले विस्तार में उन्होंने नौ मंत्रियों को शामिल किया है. जैसा कि समझा जा रहा था कि मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मुंडा ने सीधे विधायकों का चयन करने की बजाय पार्टी अध्यक्षों पर नाम सुझाने का जिम्मा छोड़ दिया जिसके कारण उनकी परेशानी कम हो गयी....
image
सरकार रहे या जाए, नींद पूरी आये
कर्नाटक में भाजपा सरकार संकट में है. हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि सरकार बचाना मुश्किल है. भारतीय जनता पार्टी के "क्राइसिस मैनेजर" मीडिया में खबरें चलवा रहे हैं कि उनके रातों की नींद हराम हो गयी है और किसी भी कीमत पर वे लोग कर्नाटक की सरकार को बचा लेना चाहते हैं. लेकिन हकीकत यह नहीं है. ...
image
कर्नाटक में राज्यपाल रूल
हंसराज भारद्वाज कर्नाटक के राज्यपाल बनाकर क्यों भेजे गये? क्या कांग्रेस दक्षिण में भाजपा के प्रवेश को कर्नाटक में ही छिन्न भिन्न कर देना चाहती थी? शायद नहीं. हंसराज भारद्वाज को दिल्ली से दरबदर इसलिए किया गया क्योंकि क्वात्रोच्चि की आलोचना करके वे दस जनपथ के विश्वासपात्र नहीं रह गये थे. न्यायालयों में जजों की नियुक्तियों पर पक्षपात के आरोप भी लगे थे, शायद इसीलिए यूपीए-2 में उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली. ...
image
आदिवासी और अल्पसंख्यक नेता की खोज में है राहुल गाँधी
मध्य प्रदेश की राहुल गाँधी की तीन दिवसीय यात्रा राहुल के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सिमी की समानता के बयान से सरगर्म रही, तो वही राहुल द्वारा कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश से दस आदिवासी और दस अल्पसंख्यक नेता की खोज का ऐलान भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। सिमी से तुलना के बयान ने तो कल भोपाल में भा.जा.पा. प्रदेश कार्यकारीणी के बैठक में अन्य मुद्दों को पीछे छोड़ दिया सबने ने राहुल के बयान की निंदा को प्राथमिकता दी और साथ मुख्य –मंत्री शिवराज से ये सवाल भी पूछा गया की राहुल को राज्य अतिथि का दर्जा क्यों?...
image
एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सभा में गूंजी हिन्दी
बहुत साल बाद संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा में जोरदार तरीके से भारत की बात को हिन्दी में कहा गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के डेलीगेशन के सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष, राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर अपना हिन्दी में भाषण दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद पुराने लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी का करीब ३२ साल पहले दिया गया वह भाषण याद आ गया जो उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट में दिया था ....
image
भारत के साथ हमारा मिलन अधूरा-उमर
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कश्मीर समस्या के राजनीतिक हल पर जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत संग पूर्ण विलय नहीं हुआ है। हमारा सशर्त अर्धमिलन हुआ है। इस समस्या का हल विशिष्ट तरीके से ही निकाला जा सकता है, जो राज्य के तीनों क्षेत्रों के लोगों के साथ भारत-पाक को भी मान्य हो।...
image
खेल तो हो रहा है पर देखनेवाला कोई नहीं
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ी धुआंधार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी जीत पर जश्न मनाने वाले दर्शक नदारद हैं. जिस सुरक्षा व्यवस्था को अखबारों ने दिल्ली का दम बताया था वही सुरक्षा व्यवस्था अब खेलों के लिए मुसीबत बन गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, दूरदराज स्टेडियमों और टिकट संबंधी मामलों की वजह से स्टेडियम नहीं पहुंच पा रहे हैं।...
image
कर्नाटक में फिर शुरू हुई किट-किट
कर्नाटक में बीजेपी का नाटक फिर शुरू हो गया। दक्षिण भारत में पहली बार किला फतह किया पर कुनबे में ऐसी कलह मची, दो साल में ही किले की चारदीवारी दरकने लगी है। अब बीजेपी के डेढ़ दर्जन एमएलए बगावत पर उतर आए हैं। इन बगावती विधायकों ने गवर्नर को चिट्ठी लिख समर्थन वापसी का एलान कर दिया है तो येदुरप्पा ने भी चार असंतुष्ट मंत्रियों को फौरन केबिनेट से बर्खास्त कर दिया है।...
image
राहुल बाबा की नजर में जैसे सिमी वैसे ही आरएसएस
राहुल गांधी ने नया सुर्रा छोड़ दिया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी और आरएसएस को एक ही तराजू में तोल दिया। दो दिन पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में राहुल ने कांग्रेस में आने वाले लोगों से बेहिचक कह दिया था। आरएसएस और सिमी की विचारधारा छोड़कर आने वालों को ही कांग्रेस में जगह मिलेगी। बुधवार को भोपाल में जब राहुल के बयान का मतलब पूछा गया तो राहुल ने कह दिया- आरएसएस और सिमी दोनों ही कट्टरवादी संगठन। वैचारिक कट्टरता की दृष्टि से इनमें कोई फर्क नहीं।...
image
बाबरी विध्वंस को फैसले से न जोड़े कांग्रेस
भाजपा ने कहा है कि अयोध्या में स्वामित्व मामले के फैसले को कांग्रेस बेवजह बाबरी मस्जिद ढांचा ढहाए जाने से जोड़ रही है जबकि वह अलग आपराधिक मामला है जिसकी कानूनी प्रक्रिया जारी है। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने नई दिल्ली में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘जहां तक अभी के निर्णय का सवाल है तो उच्च न्यायासय ने कुछ दीवानी मामलों पर यह फैसला सुनाया है और इसका हम स्वागत करते हैं।‘‘ उन्होंने कहा कि ये दीवानी मामले कभी भी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने से संबंधित नहीं थे। कांग्रेस दोनों मामलों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसका कोई तुक नहीं है।...
image
कांग्रेस के लिए कठिन साबित हो रहा है अयोध्या पर फैसला
अयोध्या पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ का फैसला कांग्रेस को न उगलते बन रहा न निगलते। मुलायम के बाद मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी [माकपा] की तरफ से फैसले पर हुई राजनीति ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक वोटों की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी इन दलों की तरह फैसले पर प्रतिक्रिया भी नहीं जता सकती। ऐसे में उसने अदालत के बाहर इस विवाद के निपटारे की पैरवी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील करके अपनी खाल बचाने की कोशिश की है। यही नहीं, 1992 में विवादित ढांचा गिराने के लिए भाजपा पर जोरदार हमला बोलकर उसने दूसरे दलों से लंबी लकीर खींचने की कोशिश भी की है।...
image
मुसलमानों ने कहा: माहौल बिगाड़ रहे हैं मुलायम
अयोध्या विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी मुसलमानों और विशेष रूप से मुस्लिम धर्मगुरुओं को नागवार गुजरी है। अधिकांश मुस्लिम उलमा का कहना है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी को भी ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जो राजनीति से प्रेरित हो और जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।...
image
शिवराज के राज में राहुल राजकुमार
राजनीतिक अदावत अपनी जगह लेकिन राज्य का आतिथ्य सबसे ऊपर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में प्रस्तावित दौरे के दौरान उनके स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं रखना चाहते इसलिए उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2