Home | बड़ी खबर | ईसाईयत के अपवित्र निशान

ईसाईयत के अपवित्र निशान

image मिलेनियम कैंपेन के तहत आयोजित एक धर्मपरिवर्तन कार्यक्रम में दलित

आज भारत में धर्मपरिवर्तन धंधा बन चुका है जिसके मूल में राजीनीतिक साम्राज्यवाद और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का पैसा लगा हुआ है.

भारत के संविधान में मौलिक अधिकारों की धारा 25 के तहत भारत के हर नागरिक को यह अधिकार मिला हुआ है कि वह कोई धर्म अपनाने के लिए आजाद है. लेकिन आज भारत में जो धर्मांतरण हो रहा है उसका एक राजनीतिक मकसद है और यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के व्यापार में बदल चुका है. यह परावर्तित लोगों को साम्राज्यवादी ताकतों का पिछलग्गू बनाता है इसलिए हम ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि ऐसे प्रयासों को रोका जाना चाहिए.

मैं जब धर्मपरिवर्तन को व्यापार कहता हूं तो यह अनायास नहीं है. इसके पीछे ठोस तथ्य हैं. इसके लिए मैं सेविन्थ डे एडवेन्टिस्ट चर्च का उदाहरण पेश करना चाहूंगा. एक अकेले सेवेन्थ डे एडवेन्टिस्ट चर्च ने साल 2004 में विदेशों से 5850 करोड़ रूपये प्राप्त किये. इस पैसे का उपयोग 10 लाख लोगों का धर्मपरिवर्तन करने के लिए किया गया. कनाडा के धर्म-प्रचारक रॉनवाट्स सेवेन्थ डे एडवेन्टिस्ट चर्च के दक्षिण एशिया के प्रमुख हैं. 1997 में व्यापारिक वीजा लेकर वे भारत में दाखिल हुए थे. जब वे भारत आये थे तो उस समय इस चर्च के सवा दो लाख सदस्य थे. यह इस चर्च के 103 साल के काम का नतीजा था. लेकिन बाद के पांच सालों में सदस्यों की संख्या अचनाक बहुत तेजी से बढ़ी और यह सात लाख हो गयी. ग्लोबल इन्वेगेलिज्म के निदेशक मार्क फिन्ले ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि अकेले 2004 में भारत में 10 लाख 71 हजार 135 लोगों ने ईसाई धर्म ग्रहण किया जो कि पिछले पंद्रह सालों में सर्वाधिक था. यही रिपोर्ट कहती है कि भारत में 15 से 30 वर्ष के 6 लाख नौजवान चर्च के प्रचार, भीड़ को धर्म सभाओं तक लाने व चमत्कारी शो आयोजित करने में लगे हुए हैं.

अब यह ज्यादा स्पष्ट नजर आने लगा है कि धर्म परिवर्तन के काम को साम्राज्यवादी देशों ने अपने हित के कामों में प्रमुख स्थान दिया है. कनाडा की डोरोथी वाट्स एक योजना चला रही हैं जिसका नाम है 10 गांव और 25 घर. यह एक धर्मपरिवर्तन योजना है जो गांवों को अपना निशाना बनाती है. 1998 में 10 गांव कार्यक्रम 17 बार चलाए गये और उससे 9337 लोग ईसा की शरण में पहुंचे. 1999 में यह कार्यक्रम 40 बार आयोजित किया गया और इस साल इससे 40 हजार लोग ईसाई बने. अपने इन शुरूआती नतीजों से उत्साहित होकर डोरोथी वाट्स ने अब 50 गांव योजना शुरू की है. इससे हर महीने 10 हजार लोगों को बैप्टाईज किया जा सकेगा या ईसाई बनाया जा सकेगा.

अमेरिका की मैसिव इवेन्गुलाईजेशन आफ इंडिया नामक संस्था धर्म प्रचार और धर्म परिवर्तन की नयी तकनीकि से लैस होकर इस काम में उतरी है. यूं तो यह योजना 1990 में शुरू की गयी थी लेकिन बुश जूनियर के अमरीकी राष्ट्रपति बनने के बाद इसे गति मिली. इस योजना का असली मकसद है कि भारत को तेजी से ईसाई देश में बदलना है. इस योजना के तहत भारत गरीबों का धर्म परिवर्तन करके उन्हें ज्यादा से ज्यादा चर्च निर्माण के लिए जगह उपलब्ध कराना है. इस संस्था के पास पैसे की कमी नहीं है और वह एक पास्टर (मुख्य ईसाई प्रचारक) को 10 हजार रूपये मासिक तनख्वाह देती है. एक पास्टर के नीचे जो लड़के काम करते हैं उन्हें तीन से पांच हजार रूपये मासिक दिया जाता है. इसके अलावा गांव में जिन्हें रिसोर्स पर्सन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है उन्हें भी पांच सौ रूपये मासिक दिया जाता है.

धर्म परिवर्तन का असर तब दिखाई पड़ता है जब ईसाई अलग राज्य की मांग करने लगते हैं.या फिर अलग देश का ही सपना देखने लगते हैं. उत्तर पूर्व में नेशनल लिबरेशन फ्रंट आफ त्रिपुरा बाकायदा अलग ईसाई राज्य बनाने का आंदोलन चला रहा है. उसकी घोषणा में साफ लिखा है कि उसे त्रिपुरा को खुदा की राजधानी बनाना है. अप्रैल सन 2000 में सीआरपीएफ ने बैप्टिस्ट चर्च आफ त्रिपुरा के सचिव को भारी मात्रा में गोला-बारूद, 50 जिलेटिन की छड़ें, 5 किलो पोटेशियम, 2 किलो सल्फर और बम बनाने के दूसरे सामान के साथ गिरफ्तार किया था. चर्च का दूसरा पदाधिकारी जटन कोलोई ने गिरफ्तार होने पर बयान दिया कि उसने नेशनल लिब्रेशन फ्रण्ट आफ त्रिपुरा के बेस में गोरिल्ला युद्ध का प्रशिक्षण लिया है. 

इन्हीं बातों को देखते हुए हम धर्म परिवर्तन को सही नहीं मानते. अगर धर्मपरिवर्तन साम्राज्यवादी हितों की पूर्ती, जातीय उत्पीड़न और सामाजिक गैर बराबरी को बढ़ाता है तो हम इसका विरोध करते हैं. अगर वह चर्चों, मिशन, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में उच्च जाति के ईसाईयों का कब्जा बरकार रखता है और गरीबों और दलित ईसाईयों को वहां प्रवेश की भी मनाही होती है तो ऐसे धर्म परिवर्तन का मकसद समझ में आता है.

(मेहरबान जेम्स दलित क्रिश्चियन लिबरेशन मूवमेन्ट के उत्तर प्रदेश के प्रमुख हैं.) 

Subscribe to comments feed Comments (16 posted):

ranjana singh on 18 June, 2008 17:26;59
avatar
विस्फोटक भाई,
आपने अपने लेख में जो कुछ कहा है वह शत प्रतिशत सही है,बल्कि जो कुछ वर्तमान में घटित हो रहा है उस सत्य का कुछ ही भाग है और परिस्थिति सचमुच ही अत्यन्त शोचनीय है.कोई भी धर्म बुरा नही होता पर उसके अनुयायी इसे जिस तरह अपने कुत्सित अभिलाषाओं की पूर्ति के लिए व्यवहृत करते हैं वह अंततः समाज के लिए बुरा हो जाता है.साम्राज्यवादी लिप्सा कि पूर्ति मुस्लिम धर्मावलम्बियों से लेकर किसने नही किया है अपने देश में?.इन्हे पता है कि किसी भी देश को विघटित कर उसपर कब्जा करने का सबसे आसान रास्ता व्यक्तियों के आस्था को बांधकर बड़ी आसानी से किया जा सकता है.पूरे देश में जहाँ कहीं भी विकास से अछूता गावँ है देखिये इनका साम्राज्य किस तेजी से फलता फैलता जा रहा है.जिस तेजी से यह बढ़ रहा है अभी ही स्थिति सोचनीय हो चुकी है.कुछ वर्ष और गुजरे और इन्हे रोकने के लिए कोई सार्थक प्रयास न किया गया तो स्थिति कहाँ तक पहुँचेगी पता नही.
Thumbs Up Thumbs Down
1
HARI MOHAN SINGH on 18 June, 2008 18:08;55
avatar
क्‍या फर्क पडता कि कौन ईसाई बना या कौन अन्‍य धर्म में गया । अगर सारा भारत ईसाई या मुस्लिम भी हो गया तो क्‍या बदल जायेगा
Thumbs Up Thumbs Down
-1
Anand on 18 June, 2008 19:17;04
avatar
'‍यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के व्यापार में बदल चुका है.'

कृपया खोलकर बताएं कि धर्म परिवर्तन के पीछे आर्थिक मंशा क्‍या हो सकती है? क्‍यों इसके पीछे इतना पैसा लग रहा है। क्‍या यह एक तरीक़े का इनवेस्‍टमेंट है? यदि हाँ तो कृपया विस्‍तार से समझाएँ। मैं समझ नहीं पा रहा हूँ कि भारत में किसी ईसाई या किसी विशेष धर्म का बहुतायत हो जाएगा तो भी इसमें पैसा लगाने वालों का हित कैसे सधेगा? - आनंद
Thumbs Up Thumbs Down
-1
Anunad on 18 June, 2008 19:44;31
avatar
आँखें खोलने वाला लेख पढ़वाने के लिये साधुवाद!

मजहब बदलने से बहुत फ़र्क पड़ता है। यह बात सिद्ध हो चुकी है कि इसाई मिशनरियों ने दुनिया को गुलाम बनाने के लिये जमीन तैयार की और साम्राज्यवादियों ने इसाईकरण के लिये सारी सुविधायें उपलब्ध कराई। इस तरह इसाई कठमुल्ले और साम्राज्यवादी एक दूसरे को मदद करते रहे हैं।

मजहब परिवर्तन से-

** कल तक जो सोच-समझकर वोट देता था, आज वोट-बैंक का हिस्सा बन जाता है।

** कल तक जो इस धरती को माँ कहता था, इसकी पूजा करता था, कल वह किसी और धरती का पूजक हो जाता है।

** इतना ही नहीं, वह नयी भाषा, नये रीति-रिवाज, नये कपड़े, नये तरह का खान-पान करने लग जाता है। यहाँ तक कि वह कल एक नये पेड़ को पसन्द करने लगेगा, एक नये जानवर को पसन्द करने लगता है।

** इसी लिये कहते हैं कि धर्मान्तरण एक तरह से राष्ट्रान्तरण है।
Thumbs Up Thumbs Down
1
visfot .com on 18 June, 2008 20:02;03
avatar
अगर हम अब तक यह नहीं समझ पाये हैं कि किसी अर्थव्यवस्था का आखिरी मकसद सांस्कृतिक विजय होता है तो हमें मानना चाहिए कि हम अर्थव्यवस्था नहीं बल्कि सांख्यिकी की बात भर करते हैं. अर्थव्यवस्था का आखिरी मकसद तो सांस्कृतिक पताका फहराना होता है. आप घर में पैसा कमाकर लाते हैं तो क्यों? और जब आपकी जरूरतें पूरी हो जाती हैं फिर भी आप पैसा कमाना जारी रखते हैं तो क्यों? क्योंकि पैसा कुछ नहीं होता. वह किसी अभीष्ट को पूरा करने का माध्यम भर होता है.
भारत को तो दोहरी मार पड़ी है. एक ओर ईसाई अर्थव्यवस्था के जरिए पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बनाया गया है तो दूसरी ओर उनकी लूट से अभावग्रस्त लोगों को ईसाई बनाने का अभियान चलाती है. मनीला में 1989 में मिशन के रणनीतिकार लुईश बुश ने एक पेपर रखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि दुनिया के गरीबों में 95 प्रतिशत ऐसे हैं जिनको अभी भी ईसाईयत के बारे में बताना है. सवाल है तो क्या अर्थव्यवस्था के रास्ते गरीबी और बेसहारा लोगों की फौज इसलिए खड़ी की जा रही है कि उन्हें ईसाईयत में शामिल करने में मुश्किल न हो.
इसलिए यह कहना कि फर्क नहीं पड़ता ठीक नहीं है. दुनिया का आखिरी आदमी भी ईसाई हो जाए तो कोई हर्ज नहीं लेकिन इसके लिए लालच, प्रलोभन, जोर-जबर्दस्ती और सरकारों का समर्थन ठीक नहीं है.
Thumbs Up Thumbs Down
1
ता.च. चन्दर on 18 June, 2008 23:20;22
avatar
हिन्दू सपने में भी ईसाइयों को मिटाने की बात नहीं सोच सकता। यदि ऐसा चाहते तो वे आरम्भ में ही ईसाइयों को समाप्त कर सकते थे जब पहले-पहल उन्होंने इस देश में पैर रखे। यदि वे शिक्षा, गरीबों की डॉक्टरी सेवा और ऐसे ही मानव-दया के कामों तक सीमित रहने की बजाय अपने इन कामों का उपयोग धर्म परिवर्तन के लिए करेंगे तो मैं चाहूंगा कि वे यहां से चले जाएं।-यह बात कही थी महत्मा गांधी ने, यंग इंडिया के २४ अप्रैल १९३१ व हरिजन के ७ फ़रवरी १९३१ के अंक में।
Thumbs Up Thumbs Down
0
tulsisinghbisht@gmail.com on 19 June, 2008 11:12;17
avatar
इस लेख का आलोचना भी काफी हुई पढ़कर पता चला लेकिन जिन्होंने भी आलोचना की है लगता है वो लोग कुछ नहीं जानते बस अपने स्वार्थ के लिये दो रोटी सुखी की खाने और समाज की चिन्ता नहीं करना। मैं इन आलोचकों को कहूंगा कि जिन्दगी में अगर ऊपरवाला आपको एक अच्छी नौकरी और एक अच्छा जीवन व्यतीत करने को देता है तो फिर आपका फर्ज बनता है कि आप समाज के बारे में भी सोचे और अपने गांव के बारे में भी ताकि किस तरह औरों का गुजारा भी चल सके। रही बात धर्म परिवर्तन की, जो लोग धर्म परिवर्तन कर रहे हैं वो लोग गरीब है और गरीबी के कारण धर्म परिवर्तन कर रहे है। इसमें आप जैसे आलोचक ही होंगे जिन्होंने अपने खाने का सोचा बाकी दुनिया का नहीं सोचा आपको बुरा लगे तो लगे लेकिन सत्य यह है कि अगर समाज में रहना है तो समाज में उत्पन्न बुराईयों को दूर भगाने के लिए इस प्रकार का लेख लिखना भी जरूरी है। अगर बहस का मुद्दे है तो हम सब लोग एक जगह एकत्रित होते है फिर बहस करते हैं।
Thumbs Up Thumbs Down
0
asahmat on 21 June, 2008 22:53;55
avatar
kya likh rahe hain Visfot bhai? Bharat mein jitne galat kaam hote hain Hindu Savarnon dwara kiye jaate hain. aap aisi baate likh rahein alpsankhyakon ke baare mein! jarror aapka koi sapmradyakik agenda hai. waise aapki jaati kya hai? agar aap Dalit,Isai ya Muslim nahi hai to aapko aisi baate likhne ka koi adhikar nahi hain
Thumbs Up Thumbs Down
-2
visfot .com on 22 June, 2008 01:45;33
avatar
उत्तर प्रदेश में कामिक्स के जरिए ईसाईयत का प्रचार किया जा रहा है. ईसाई संगठन गास्पेल मिशन आफ इण्डिया द्वारा हाल में ही एक कामिक्स प्रकाशित किया गया था जिसका नाम है सर्वश्रेष्ठ उपहार. इस सर्वश्रेष्ठ उपहार नामक कामिक्स में कहानी के जरिए बाईबिल की जानकारी दी गयी है. कहानी के मुख्य पात्र विशाल व वैशाली नाम के दो बच्चे हैं. बच्चों का यह चरित्र आपस में बातचीत करते हुए कामिक्स में कई बार कहता है कि उन्हें यीशू पर भरोसा है और वे चाहते हैं कि “यीशू उनका प्रभु हो जाए.”

गास्पेल मिशन आफ इण्डिया के इस अभियान पर प्रदेश के हिन्दू संगठनों और मुस्लिम उलेमाओं दोनों ने गंभीर आपत्ति जताई है. उनका आरोप है कि यह पुस्तक देश के हिन्दू, मुस्लिम बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रही है. संगठनों ने राज्य सरकार से इस कामिक्स पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उलेमाओं और हिन्दू संगठनों ने मुख्यमंत्री मायावती से सरकारी परिसर में धर्म परिवर्तन से जुड़े साहित्य को वितरित किये जाने की जांच कराने की भी मांग की है.

ज्ञात हो कि गास्पेल मिशन आफ इंडिया संगठन ने आपरेशन क्रिसमस चाईल्ड नाम से एक अभियान शुरू किया है. इसके तहत ही यह “सर्वश्रेष्ठ उपहार” बच्चों में मुफ्त बांटी जा रही है. बुधवार को एक यूरोपीयन महिला के साथ गास्पेल के कुछ कार्यकर्ता लखनऊ चिड़ियाघर के आस-पास यह पुस्तक बांट रहे थे जिसकी जानकारी फैलने पर विरोध शुरू हो गया.

दैनिक भास्कर, 21 जून 2008, नई दिल्ली
Thumbs Up Thumbs Down
0
bharat sagar on 23 June, 2008 06:09;55
avatar
Jab tak Hindustan ke pande Ram Mandir ke liye daharte rahenge aur in Pando ke jhhande Setu Samudram ke liye lah-rate rahenge, tab tak desh men ISAYEE Dharma fail-ta rahega. ISAYEE desh men "Manav-Seva" karke Dharma parivartan karwa rahen hain,aur Hindu sangathan kewal ho-halla kar rahen hain.
Thumbs Up Thumbs Down
1
1 2 next total: 16 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
4.33
More from बड़ी खबर
Previous
image
नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
मुंबई। महाराष्ट्र के नए निजाम भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण को फर्जीवाड़े से फ्लैट पाने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा दिया। लेकिन नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी उसी तरह के फर्जीवाड़े में गले तक डूबे हुए हैं। उन्होंने जितने बड़े बड़े झूठ बोलकर सरकार से फ्लैट हथियाए हैं वे कांग्रेस के लिए ज्यादा दागदार हैं।...
image
सलवा जुड़ुम की खामोश विदाई
नक्सल समस्या से जूझने के लिए तैयार की गयी सलवा –जुडूम नाम की सामाजिक दीवार का इस तरह धीरे-धीरे धसक जाना बहुत ही निराशा-जनक है। यदपि यह भी सत्य है की ,इसकी बुनियाद बहुत ही कमजोर थी। अधिकृत रूप से सन२००५ में सरकार द्वारा शुरू किये जाने के बाद से ही ये विवादास्पद रही है और ये विवाद ही इसको सतत रूप से कमजोर करते रहें, जबकि ये प्रयास निसंदेह अच्छा था।...
image
राम की नहीं है जन्मभूमि
हिन्दुओं का यह विश्वास है कि अयोध्या राम जन्मभूमि है, किन्तु यह बात संदेह उत्पन्न करती है क्योंकि हिन्दू धर्म के किसी प्राचीन ग्रंथ में इसका कोई ऐसा वर्णन नहीं मिलता है जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। हिन्दुओं के किसी भी धर्मग्रंथ में ऐसा नहीं लिखा गया है कि अयोध्या में अमुक स्थान पर राम का जन्म हुआ था, वहां जाकर आराधना करनी चाहिए। ...
image
बेटे को ही टिकट नहीं दिला सके तो किस बात के पार्टी अध्यक्ष
डॉ चन्द्र प्रकाश ठाकुर जब बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये थे तभी कई तरह की आशंकाएं जताई गयी थीं कि आखिर इस उम्र में वे क्या कर पायेंगे? हुआ भी वही. पार्टी ने बतौर अध्यक्ष उनको कितनी मान्यता दी इसका अंदाज इसी से लग जाता है कि वे अपने ही बेटे को टिकट नहीं दिला सके, जो कि पार्टी में पसरते परिवारवाद के कारण उनका नैतिक हक बनता था, सो इस्तीफा दे दिया. ...
image
सभी दलों को साधने में सफल रहे मुंडा
झारखण्ड में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पहला मंत्रिमण्डल विस्तार किया है. पहले विस्तार में उन्होंने नौ मंत्रियों को शामिल किया है. जैसा कि समझा जा रहा था कि मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मुंडा ने सीधे विधायकों का चयन करने की बजाय पार्टी अध्यक्षों पर नाम सुझाने का जिम्मा छोड़ दिया जिसके कारण उनकी परेशानी कम हो गयी....
image
सरकार रहे या जाए, नींद पूरी आये
कर्नाटक में भाजपा सरकार संकट में है. हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि सरकार बचाना मुश्किल है. भारतीय जनता पार्टी के "क्राइसिस मैनेजर" मीडिया में खबरें चलवा रहे हैं कि उनके रातों की नींद हराम हो गयी है और किसी भी कीमत पर वे लोग कर्नाटक की सरकार को बचा लेना चाहते हैं. लेकिन हकीकत यह नहीं है. ...
image
कर्नाटक में राज्यपाल रूल
हंसराज भारद्वाज कर्नाटक के राज्यपाल बनाकर क्यों भेजे गये? क्या कांग्रेस दक्षिण में भाजपा के प्रवेश को कर्नाटक में ही छिन्न भिन्न कर देना चाहती थी? शायद नहीं. हंसराज भारद्वाज को दिल्ली से दरबदर इसलिए किया गया क्योंकि क्वात्रोच्चि की आलोचना करके वे दस जनपथ के विश्वासपात्र नहीं रह गये थे. न्यायालयों में जजों की नियुक्तियों पर पक्षपात के आरोप भी लगे थे, शायद इसीलिए यूपीए-2 में उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली. ...
image
आदिवासी और अल्पसंख्यक नेता की खोज में है राहुल गाँधी
मध्य प्रदेश की राहुल गाँधी की तीन दिवसीय यात्रा राहुल के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सिमी की समानता के बयान से सरगर्म रही, तो वही राहुल द्वारा कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश से दस आदिवासी और दस अल्पसंख्यक नेता की खोज का ऐलान भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। सिमी से तुलना के बयान ने तो कल भोपाल में भा.जा.पा. प्रदेश कार्यकारीणी के बैठक में अन्य मुद्दों को पीछे छोड़ दिया सबने ने राहुल के बयान की निंदा को प्राथमिकता दी और साथ मुख्य –मंत्री शिवराज से ये सवाल भी पूछा गया की राहुल को राज्य अतिथि का दर्जा क्यों?...
image
एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सभा में गूंजी हिन्दी
बहुत साल बाद संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा में जोरदार तरीके से भारत की बात को हिन्दी में कहा गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के डेलीगेशन के सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष, राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर अपना हिन्दी में भाषण दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद पुराने लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी का करीब ३२ साल पहले दिया गया वह भाषण याद आ गया जो उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट में दिया था ....
image
भारत के साथ हमारा मिलन अधूरा-उमर
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कश्मीर समस्या के राजनीतिक हल पर जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत संग पूर्ण विलय नहीं हुआ है। हमारा सशर्त अर्धमिलन हुआ है। इस समस्या का हल विशिष्ट तरीके से ही निकाला जा सकता है, जो राज्य के तीनों क्षेत्रों के लोगों के साथ भारत-पाक को भी मान्य हो।...
image
खेल तो हो रहा है पर देखनेवाला कोई नहीं
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ी धुआंधार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी जीत पर जश्न मनाने वाले दर्शक नदारद हैं. जिस सुरक्षा व्यवस्था को अखबारों ने दिल्ली का दम बताया था वही सुरक्षा व्यवस्था अब खेलों के लिए मुसीबत बन गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, दूरदराज स्टेडियमों और टिकट संबंधी मामलों की वजह से स्टेडियम नहीं पहुंच पा रहे हैं।...
image
कर्नाटक में फिर शुरू हुई किट-किट
कर्नाटक में बीजेपी का नाटक फिर शुरू हो गया। दक्षिण भारत में पहली बार किला फतह किया पर कुनबे में ऐसी कलह मची, दो साल में ही किले की चारदीवारी दरकने लगी है। अब बीजेपी के डेढ़ दर्जन एमएलए बगावत पर उतर आए हैं। इन बगावती विधायकों ने गवर्नर को चिट्ठी लिख समर्थन वापसी का एलान कर दिया है तो येदुरप्पा ने भी चार असंतुष्ट मंत्रियों को फौरन केबिनेट से बर्खास्त कर दिया है।...
image
राहुल बाबा की नजर में जैसे सिमी वैसे ही आरएसएस
राहुल गांधी ने नया सुर्रा छोड़ दिया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी और आरएसएस को एक ही तराजू में तोल दिया। दो दिन पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में राहुल ने कांग्रेस में आने वाले लोगों से बेहिचक कह दिया था। आरएसएस और सिमी की विचारधारा छोड़कर आने वालों को ही कांग्रेस में जगह मिलेगी। बुधवार को भोपाल में जब राहुल के बयान का मतलब पूछा गया तो राहुल ने कह दिया- आरएसएस और सिमी दोनों ही कट्टरवादी संगठन। वैचारिक कट्टरता की दृष्टि से इनमें कोई फर्क नहीं।...
image
बाबरी विध्वंस को फैसले से न जोड़े कांग्रेस
भाजपा ने कहा है कि अयोध्या में स्वामित्व मामले के फैसले को कांग्रेस बेवजह बाबरी मस्जिद ढांचा ढहाए जाने से जोड़ रही है जबकि वह अलग आपराधिक मामला है जिसकी कानूनी प्रक्रिया जारी है। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने नई दिल्ली में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘जहां तक अभी के निर्णय का सवाल है तो उच्च न्यायासय ने कुछ दीवानी मामलों पर यह फैसला सुनाया है और इसका हम स्वागत करते हैं।‘‘ उन्होंने कहा कि ये दीवानी मामले कभी भी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने से संबंधित नहीं थे। कांग्रेस दोनों मामलों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसका कोई तुक नहीं है।...
image
कांग्रेस के लिए कठिन साबित हो रहा है अयोध्या पर फैसला
अयोध्या पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ का फैसला कांग्रेस को न उगलते बन रहा न निगलते। मुलायम के बाद मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी [माकपा] की तरफ से फैसले पर हुई राजनीति ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक वोटों की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी इन दलों की तरह फैसले पर प्रतिक्रिया भी नहीं जता सकती। ऐसे में उसने अदालत के बाहर इस विवाद के निपटारे की पैरवी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील करके अपनी खाल बचाने की कोशिश की है। यही नहीं, 1992 में विवादित ढांचा गिराने के लिए भाजपा पर जोरदार हमला बोलकर उसने दूसरे दलों से लंबी लकीर खींचने की कोशिश भी की है।...
image
मुसलमानों ने कहा: माहौल बिगाड़ रहे हैं मुलायम
अयोध्या विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी मुसलमानों और विशेष रूप से मुस्लिम धर्मगुरुओं को नागवार गुजरी है। अधिकांश मुस्लिम उलमा का कहना है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी को भी ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जो राजनीति से प्रेरित हो और जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।...
image
शिवराज के राज में राहुल राजकुमार
राजनीतिक अदावत अपनी जगह लेकिन राज्य का आतिथ्य सबसे ऊपर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में प्रस्तावित दौरे के दौरान उनके स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं रखना चाहते इसलिए उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है. ...
Next
Tags
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2