Home | बारूद | पीलूपुरा की पटरियों पर फिर आ सकते है गुर्जर

पीलूपुरा की पटरियों पर फिर आ सकते है गुर्जर

Font size: Decrease font Enlarge font
image

बर्ष 2007 के मई माह में गुर्जरों ने पाटौली में चक्का जाम किया. फिर 2008 के मई माह में पीलूपुरा में रेल की पटरियों को उखाड फेंका. एक बार फिर 2010 के चालू मई माह में गुर्जर पीलूपुरा में रेल की पटरियों पर जम कर बैठ सकते है. सोमवार 3 मई को पीलपुरा के पास महरावर में विशाल महापंचायत रखी है. उसके बाद उत्पन्न हालातों पर ही आगे की कार्यवाही करने की बात गुर्जर कह रहे है.

3 मई की महापंचायत बहुत कुछ सुनियोजित है. इसी दिन राजस्थान उच्च न्यायालय में इस मामले की सुनवाई है. वही न्यायालय के आदेशों के अनुसार बनी इसरानी कमैटी भी इसी दिन अपनी रिपोर्ट देगी. महापंचायत स्थल पर मौजूद गुर्जर समाज के लोग प्रशासन को यही भरोसा दिला रहे है कि शाम पाँच बजे तक तो भीड पर हमारा नियंत्रण रहेगा. इस बीच यदि जयपुर से कोई शुभ संकेत मिल जाता है तो सब कुछ शाति से निपट जायेगा. और अगर संकेत अच्छे नहीं मिले तो हमारा कोई नियंत्रण नहीं रह जायेगा.  गुर्जर समाज की इसी बात ने प्रशासन के हाथ पैर फुला रखे है. महरावर के महापंचायत स्थल ये एक किलोमीटर की ही दूरी पर है पीलूपुरा. सुरक्षा बलों की दर्जनों कंपनियों ने आस पास के ईलाकों में डेरा डार लिया है.

लगभग एक दशक से आरक्षण की माँग  को लेकर संघर्ष कर रहे गुर्जर समाज के लोग इस बार आर पार की लडाई लडने की बात कर रहे है. महरावर में पंचायत स्थल पर व्यवस्थाओं को देख रहे दीवान सिंह गुर्जर का कहना है कि सरकार को देना है तो देदे. और नहीं देना है तो मना कर दे. अब न कोई कमैटी बनेगी. और नहीं कोई वार्ता होगी. महापंचायत में पाँच बजे तक कोई शुभ समाचार आ गया तो अच्छा है और नहीं तो फिर देव नारायण भगवान को जो कराना होगा वही होगा.
बर्ष 2010 में मार्च महीने से गुर्जर समाज के बीच आन्दोलन को लेकर सरगर्मियाँ चल रही है. इस दौरान दर्जनों स्थानों पर समाज के लोग महापडाव डाले पडे हुये है. अप्रेल माह में राजधानी जयपुर की ओर कूच करने की योजना बनी थी. जिसे सरकार ने अपनी वार्ताओं की नीति से ठंडा कर दिया. दूसरी बात ये भी रही कि लोग खेत खलिहान के कामों में लगे हुये थे. मई माह के आते ही अब लोग फुरसत में आ गये है. जिससे आन्दोलन के होने के आसार बढ गये है.

गौरतलब है कि राजस्थान में गुर्जर समाज ने एसटी आरक्षण की माँग  को लेकर आन्दोलन शुरू किया था. 70 सपूतो की कुर्बानियों के बाद अभी तक गुर्जरो को कुछ भी नहीं मिल पाया है. गुर्जर समाज अब पाँच प्रतिशत आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहा है. इस बार एक बात जरूर सुनने में आ रही है. कोई पैसों को लेकर मत मर जाना. ये रानी नहीं गहलोत है किसी को चवन्नी नहीं देगा. इससे पूर्व आरक्षण आन्दोलन में मारे गये लोगों को भाजपा सरकार ने पाँच लाख रूपये और सरकारी नौकरी दी थी.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Share |

Author info
image राजीव शर्मा राजीव शर्मा राजस्थान में रहकर मुक्त पत्रकारिता कर रहे हैं.इससे पूर्व कइ अखवारों के लिए रिपोटिंग कर चुके हें। राजनीति के अलावा पानी-पर्यावरण के मुद्दे पर संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए प्रयासरत। विस्फोट के लिए राजस्थान से नियमित लेखन और रिपोर्टिंग. rsmediaraj@gmail.com
More from बारूद
Previous
image
सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक ने 10 नवंबर को सोनिया गांधी पर सीआईए एजंट होने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दिया है. पूरी की पूरी कांग्रेस उत्तेजित है और संघ भी बैकफुट पर चला गया है. सुदर्शन के आस पास के लोगों का कहना है कि सुदर्शन जी भुलक्कड़ हो गये हैं और उन्हें कुछ ठीक से याद नहीं रहता. शायद इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी चूक कर दी. ...
image
गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?
यह एक ऐसा सवाल है जिस पर अब विवाद होने लगा है. 30 जनवरी 1948 को क्या जब महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी तो महात्मा गांधी ने अपने मुंह से हे! राम का संबोधन किया था? उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद रहे एक प्रत्यक्षदर्शी के डी मदान का कहना है कि "मैंने नहीं सुना था कि उन्होंने हे राम कहा था या नहीं."...
image
भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
स्कूल जाते बच्चों के भी हाथ में भगवा थमाकर भले ही संघ ने शक्ति प्रदर्शन की भरपूर कोशिश की हो लेकिन 10 नवम्बर का दिन उसके इतिहास में कोई बडी घटना के रूप में याद नहीं किया जायेगा। हॉ हम बात कर रहे है राजस्थान के भरतपुर जिला मुख्यालय की जहॉ देश भर की ही तरह हिन्दुवादी संघटनों ने अपने उपर लग रहे ‘भगवा आतंकवाद’ के आरोपों के विरोध में शक्ति प्रदर्शन किया था। भरतपुर जहॉ संघ प्रचारक क रूप में भाजपा के पीएमइन वेंटिग लालकृष्ण आडवानी ने अपनी सेवाऐं दी है संघ का ये विरोध प्रदर्शन एक दम भददा और हल्का रहा।...
image
एनसीपी के 'दादा' का दांव
महाराष्ट्र में कांग्रेस में परिवर्तन हुआ तो राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिये. राज्य में लंबे समय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही सत्ता के दावेदारी पर एनसीपी ने आखिरकार प्रदेश की प्रशासनिक कमान अपनी ओर से शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को सौंप दी है. अब गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे पृथ्वीराज चव्हाण के साथ अजीत "दादा" पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे....
image
सुलग रहा है मेरठ 'हिन्दुस्तान'
एक ओर हिन्दुस्तान अखबार अपनी अलग कंपनी बनाकर अखबार को चमकाने और अखबार का विस्तार करने में लगा है वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान के विभिन्न संस्करणों में हालात ठीक नहीं है. हिन्दुस्तान के मेरठ संस्करण में इन दिनों इस्तीफे दिये जा रहे हैं लेकिन प्रचारित किया जा रहा है कि जो आफिस नहीं आ रहे हैं वे छुट्टी पर चले गये हैं....
image
आलोक तोमर के बगल में बसे किशोर मालवीय
सीएनईबी में पहले से एक सलाहकार संपादक थे- आलोक तोमर. अब दूसरे सलाहकार संपादक भी वहां नियुक्त हो गये हैं किशोर मालवीय. उन्होंने सीएनईबी चैनल के साथ बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। सीएनईबी से पहले वे ‘वायस ऑफ इंडिया’ न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने करीब दो दशक के कॅरियर में देश के नामी-गिरामी मीडिया संस्थानों में कई जिम्मेदारियां निभाईं हैं।...
image
सुरक्षा परिषद की छांव में खेती पर दांव
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संसद में दिये गये अपने भाषण में भारत से मिले प्यार की भूरि भूरि प्रशंसा जरूर की लेकिन अपनी व्यावसायिक मजबूरियों को छिपा नहीं सके. बराक ओबामा ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए जहां एक ओर भारत को महाशक्ति करार देकर उसके लिए संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता को अपना समर्थन दिया वहीं भारत और अमेरिका द्वारा मिलकर खेती के क्षेत्र में एक और हरित क्रांति के आगाज की घोषणा की....
image
आतंक नहीं कश्मीर केन्द्रित हुई ओबामा यात्रा
रविवार की देर शाम भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित भोज में ओमर अब्दुल्ला के शामिल होने से जो आशंका पैदा हुई थी वह सोमवार को हैदराबाद हाउस में और प्रबल रूप में सामने आ गयी जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति की उपस्थिति में स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान से बात करते वक्त "के" शब्द पर बात करने से नहीं कतराते हैं....
image
ओबामा आज दिल्ली में, प्रधानमंत्री करेंगे अगवानी
राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दिल्ली यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुट गई हैं। ओबामा जिन रास्तों से गुजरेंगे, उन पर स्नाइपर राइफल के साथ अ‌र्द्धसैनिक बलों के अचूक निशानेबाजों की निगाह रहेगी। रविवार को दिल्ली पहुंच रहे ओबामा हुमायूं का मकबरा देखेंगे और राजघाट जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे। वह सोमवार को संसद को संबोधित करेंगे।...
image
दस को देश की नाक में दम करेगा संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार द्वारा कथित रूप से प्रतिशोधी एवं राजनीतिक उद्देश्य से प्रायोजित हिंदू विरोधी एवं संघ विरोधी झूठी अफवाह फैलाने के लिए 10 नवम्बर को देशव्यापी धरना देने का निर्णय किया है।...
image
नया विस्फोट........इसमें नया क्या है?
विस्फोट.कॉम कहीं अटक गया था. सामग्री इत्यादि के रूप में नहीं बल्कि तकनीकि के रूप में. पिछले पौने तीन साल में इस साइट पर इतने प्रयोग हुए कि यह अपने आप में एक प्रयोगशाला बन गयी. औरों के लिए भी और मेरे लिए भी. इस प्रयोगशाला से जो कुछ निर्मित हुआ वह लोगों को सौंप दिया गया. लेकिन अब समय आ गया है कि इस प्रयोगशाला को नये रंग रूप में आपके सामने प्रस्तुत किया जाए. ...
image
हे 'आज तक' ये 'धर्मं' है 'वारदात' नहीं
धनतेरस के दिन दोपहर में आज तक ने 'धर्मं' कार्यक्रम में वाराणसी में माँ अन्नपूर्णा मंदिर से जुड़ी एक ख़बर दिखाई. बिल्कुल इण्डिया टीवी वाले तरीके से. ख़बर में दिखाया जा रहा था कि वाराणसी में स्थित माँ अन्नपूर्णा का मंदिर एक ऐसा मंदिर है जो वर्ष में सिर्फ एक दिन धनतेरस के दिन खुलता है. ये तथ्य पूरी तरह गलत है....
image
भई मत खाओ मावा मिठाई, फिर भी दीवाली की बधाई!
मैं नरेश सिंघल बोल रहा हूँ। आप हमारे यहाँ कब आ रहे है। आपकी दिवाली की मिठाई तैयार रखी है। किसी दुकान को चैक करने से पहले मुझसे मिल लेना। मैं खाध व्यापार संघ का अध्यक्ष बोल रहा हूँ।.....हाँ ठीक है में आ रहा हूँ। अबकी बार हजारों में चाहिये,पता है सरकार ने शुद्ध के लिए युद्ध चला रखा है।.. ये संवाद है एक फूड इंस्पेक्टर और दुकानदार का। अब आपकी मर्जी है आप दिवाली पर मावा मिठाई खाऐं या न खाऐं। ...
image
उत्तर प्रदेश में वरुण गांधी का राजनीतिक प्रवेश
राहुल गांधी के बाद अब वरुण गांधी ने भी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक यात्राओं का दौर शुरू कर दिया है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाकायदा पत्रकारों को सूचनाएं जारी की जाती हैं और बताया जाता है कि वरुण गांधी कब कहां दौरा करने वाले हैं. ऐसे ही एक दौरे में हरदोई पहुंचे वरुण गांधी ने जहां राहुल गांधी के युवा होने पर संदेह व्यक्त किया वहीं मायावती सरकार को भी निशाने पर लिया. ...
image
अजय उमट को हरीन्द्र दवे स्मृति पुरस्कार
मुंबई : दैनिक भास्कर समूह के गुजराती अखबार दिव्य भास्कर के स्टेट एडिटर अजय उमट को पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2009 में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित हरीन्द्र दवे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।...
image
मेल टुडे ला सकता है हिन्दी टेबलाइड
इंडिया टुडे समूह के दैनिक टेबलाइड पेपर मेल टुडे का हिन्दी संस्करण भी प्रकाशित हो सकता है. दिल्ली के मीडिया गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि मेल टुडे की सफलता के बाद समूह हिन्दी में भी टेबलाइट अखबार निकाल सकता है. ...
image
सपा ने रद्द किया आजम खान का निष्कासन
इटावा/लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आजम खान का निष्कासन रद्द कर दिया है. सैफई में संवाददाताओं से बात करते हुए पार्टी के महासचिव डॉ राम गोपाल यादव ने कहा है कि "मोहम्मद आजम खान का सपा से निष्कासन रद्द कर दिया गया है और हम उम्मीद करते हैं कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए फिर से काम करेंगे."...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2