मुलायम के महंत की इटावा मे हत्या
इटावा.समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव को कभी अपना आर्शीवाद देकर उत्तर प्रदेश मे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले महंत पप्पूबाबा उर्फ हरिहरदास की हत्या कर दी गई है.सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को 1989 मे इन महंत ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का आर्शीवाद दिया था, उसके बाद मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने तब से लगातार महंत से मिलने के लिये आते रहते थे.
महंत की हत्या से इलाके मे सनसनी फैली हुई है सत्तारूढ दल से जुडे नेताओ के अलावा गैर सत्ताधारियो मे इस हत्याकांड को लेकर हलचल मची हुई है. यह सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के इकदिल इलाके के दौलतपुर गांव मे उस वक्त हुई जब महंत अपने आश्रम पर सोये हुये थे. उत्तर प्रदेश मे महंतो की जान खतरे मे है. इटावा जिले के इकदिल इलाके के दौलतपुर गांव मे दलित महंत पप्पू बाबा उर्फ हरिहरदास की गोली मार कर हत्या कर देने से हडकंप.
वारदात रात करीब सवा बजे की है.बाबा अपने दौलतपुर स्थित आश्रम पर सो रहे थे कि अज्ञात हत्यारे ने बाबा की कनपटी मे सटा कर गोली मार दी गोली की आवाज सुन कर आश्रम मे सो रहे अन्य लोग जागे तब पुलिस को खबर के साथ ही बाबा को मरणासन्न हालत मे इटावा के डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुंक्त अस्पताल लाया गया जहां पर बाबा को मृत घोषित कर दिया गया.
हत्या की यह सनसनी खेज वारदात महंत के आश्रम मे घटी जहां पर महंत अपनी शिष्या से कुछ दूरी पर तखत पर मच्छरदानी लगा कर सोये हुये थे.रात करीब सवा बजे गोली चलने की आवाज सुन कर आश्राम को सो रहे सभी लोग जाग गये महंत को कराहते हुये देख आश्रम मे हडकंप मच गया आनन फानन मे इकदिल पुलिस को महंत को गोली मारने की खबर दी गई.महंत को मरणासन्न हालत मे अस्पताल मे लाया गया जहां पर उन्हे मरा हुआ बता दिया गया.
कहा जा रहा है कि महंत अपनी जमीन आदि को सुरक्षित करने के इरादे से एक ट्रस्ट बनाने के लिये जोर दे रहे थे हो सकता हो कि इसी बात को लेकर लोग नाराज हो.दूसरा महंत का कुछ लोगो से विवाद से चल रहा था उन पर भी शक जताया जा सकता था.इस सबके बीच सबसे ज्यादा शक जताया जा रहा है वो महंत की एक शिष्या जो करीब 20 वर्षो से महंत की सेवा मे लगी हुई है. महंत के स्कूली साथी विजय वर्मा का कहना है कि बाबा को शुरू से ही कुछ नया करने की ललक थी इसी को लेकर वे बाबा बने.
हत्यारा बहुत ही शातिर किस्म का समझा जा रहा है क्योकि महंत की हत्या करने के लिये उसने व्लेड से मच्छरदानी को काटने के बाद गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया.महंत कीहत्या के बाद इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने मौके पर जा कर कई स्तर की पडताल की लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी नतीजे पर नही पहुंच सकी है कि महंत की हत्या क्यो की गई.
महंत की हत्या को लेकर सपा नेता शिवपालसिंह यादव खासे गुस्से मे नजर आ रहे है.समाजवादी पार्टी के नेता ओर नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव ने महंत की हत्या पर गहरा दुख जताते हुये कहा कि पुलिस की लापरवाही हत्या के बाद जारी है कोई भी हत्यारा अभी तक नही पकडा जा सका.



del.icio.us
Digg
Post your comment