Home | बारूद | सेक्स क्षमता बढ़ाने की गलतफहमी से गधों पर संकट

सेक्स क्षमता बढ़ाने की गलतफहमी से गधों पर संकट

Font size: Decrease font Enlarge font
image

'दो बैलों की कथा' प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी है। कहानी की शुरुआत में प्रेमचंद गधा पुराण से करते हुए बताते हैं कि कैसे गधा चुपचाप मेहनत करता है और मालिक की मार खाता है। सच कहें तो गधे जैसा मेहनती कोई अन्य पशु नहीं। खैर बदले दौर में गदहों की उपयोगिता कम हो गई थी। लेकिन आधुनिक जमाने में गधों के प्रति फिर से एक नया समाजिक गलतफहली फैलने से इसकी उपयोगिता बढ़ गई है।

आप माने या न मानें, पर महाराष्ट्र के कुछ स्थानीय खबरों पर यकीन करें तो इन दिनों राज्य के गधों पर भारी संकट मंडरा रहा है। इनकी तस्करी होने लगी है। तस्करी से गधे महाराष्ट्र से पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि गधों के खून और मांस का उपयोग लैंगिक क्षमता बढ़ाने के लिए होने की गलतफहमी समूचे आंध्रप्रदेश में फैल गई है। इस कारण महाराष्ट्र के गधों पर संकट के बादल मंडरा रहा है। पिछले कुछ महीनों में करीब 50000 हजार गधों को महाराष्ट्र से आंध्रप्रदेश भेजे गए हैं। गधों की तस्करी के लिए कई एजेंट भी सक्रिय हो गए हैं। ये दूर-दराज के गांवों के गधों की चोरी भी करने लगे हैं। परभणी जिले के शहर गंगाखेड़ से पिछले 3 माह में ही करीब 350 गधों की चेारी होने की सूचना है। गंगाखेड़ पुलिस थाने में गधों के लगभग 29 मालिकों ने अपने गधों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की जांच में गधों की तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर हो चुका है।

स्थानीय लोग कहते हैं कि गुंटूर जिले के बापटला क्षेत्र में गधों का बड़ा बाजार लगता है। आंध्र के लोगों में यह गलतफहमी फैल गई है कि गधों के खून तथा मांस से लैंगिक क्षमता में तेजी से वृद्धि होती है। इसी कारण गधों की मांग बाजार में अचानक बढ़ गई है। आंध्रप्रदेश के बाजारों में गधों का खून 200 रुपये प्रति लिटर तथा मांस 300 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। गधों के खून और मांस की मांग बढऩे के कारण आंध्र में गधों की कमी हो गई है, जिसके कारण अब महाराष्ट्र के गधों पर संकट आ गया है। परभणी जिले की तरह की विदर्भ के यवतमाल जिले से भी गधों की बड़े पैमाने पर आंध्रप्रदेश में तस्करी होने की जानकारी मिली है। यवतमाल के आदिवासी इलाकों के कई नागरिकों के गधे चोरी हो गए हैं। इसके अलावा विदर्भ के अमरावती, पांढरकवड़ा के आंध्रप्रदेश की सीमावर्ती गांवों से भी हालफिलहाल में अनेक गधे चोरी हुए हैं। इसी तरह की खबर परभणी, जालना, औरंगाबाद, किनवट से भी आ रही है। आंध्र में फैले इस समाजिक गलतफहमी से गधों के मालिक परेशान है। गधे चोरी होने से उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है।

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

दीपक डुडेजा on 11 August, 2010 19:54;44
avatar
गदोह को गदोहं की जरूरत है भाई - इसमें क्या चिंता करनी.
Thumbs Up Thumbs Down
0
animesh on 12 August, 2010 06:44;17
avatar
दीपक दुदेजा जी
आप जैअसय लोगो की वजह से ही यह साड़ी कारस्तानिया आगे बदती है
अगर आप इसको रोकने मैं कुछ नहीं कर सकते तो कम से कम इतना
वाहियात कमेन्ट न लिखे झांके ज़रा अपने अंदर अगर कभी पर्यावरण के लिये कुछ किया हो
अनिमेष
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Share |

Author info
image संजय स्वदेश किरोडीमल कॉलेज स्नातकोत्तर के बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा। दैनिक हिंदुस्तान, नवभारत टाईम्स, सहारा समय, दैनिक भास्कर में काम. कई पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र लेखन के साथ स्थानीय जनअभियानों से जुड़े हैं। sanjayinmedia@rediffmail.com
More from बारूद
Previous
image
सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक ने 10 नवंबर को सोनिया गांधी पर सीआईए एजंट होने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दिया है. पूरी की पूरी कांग्रेस उत्तेजित है और संघ भी बैकफुट पर चला गया है. सुदर्शन के आस पास के लोगों का कहना है कि सुदर्शन जी भुलक्कड़ हो गये हैं और उन्हें कुछ ठीक से याद नहीं रहता. शायद इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी चूक कर दी. ...
image
गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?
यह एक ऐसा सवाल है जिस पर अब विवाद होने लगा है. 30 जनवरी 1948 को क्या जब महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी तो महात्मा गांधी ने अपने मुंह से हे! राम का संबोधन किया था? उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद रहे एक प्रत्यक्षदर्शी के डी मदान का कहना है कि "मैंने नहीं सुना था कि उन्होंने हे राम कहा था या नहीं."...
image
भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
स्कूल जाते बच्चों के भी हाथ में भगवा थमाकर भले ही संघ ने शक्ति प्रदर्शन की भरपूर कोशिश की हो लेकिन 10 नवम्बर का दिन उसके इतिहास में कोई बडी घटना के रूप में याद नहीं किया जायेगा। हॉ हम बात कर रहे है राजस्थान के भरतपुर जिला मुख्यालय की जहॉ देश भर की ही तरह हिन्दुवादी संघटनों ने अपने उपर लग रहे ‘भगवा आतंकवाद’ के आरोपों के विरोध में शक्ति प्रदर्शन किया था। भरतपुर जहॉ संघ प्रचारक क रूप में भाजपा के पीएमइन वेंटिग लालकृष्ण आडवानी ने अपनी सेवाऐं दी है संघ का ये विरोध प्रदर्शन एक दम भददा और हल्का रहा।...
image
एनसीपी के 'दादा' का दांव
महाराष्ट्र में कांग्रेस में परिवर्तन हुआ तो राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिये. राज्य में लंबे समय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही सत्ता के दावेदारी पर एनसीपी ने आखिरकार प्रदेश की प्रशासनिक कमान अपनी ओर से शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को सौंप दी है. अब गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे पृथ्वीराज चव्हाण के साथ अजीत "दादा" पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे....
image
सुलग रहा है मेरठ 'हिन्दुस्तान'
एक ओर हिन्दुस्तान अखबार अपनी अलग कंपनी बनाकर अखबार को चमकाने और अखबार का विस्तार करने में लगा है वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान के विभिन्न संस्करणों में हालात ठीक नहीं है. हिन्दुस्तान के मेरठ संस्करण में इन दिनों इस्तीफे दिये जा रहे हैं लेकिन प्रचारित किया जा रहा है कि जो आफिस नहीं आ रहे हैं वे छुट्टी पर चले गये हैं....
image
आलोक तोमर के बगल में बसे किशोर मालवीय
सीएनईबी में पहले से एक सलाहकार संपादक थे- आलोक तोमर. अब दूसरे सलाहकार संपादक भी वहां नियुक्त हो गये हैं किशोर मालवीय. उन्होंने सीएनईबी चैनल के साथ बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। सीएनईबी से पहले वे ‘वायस ऑफ इंडिया’ न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने करीब दो दशक के कॅरियर में देश के नामी-गिरामी मीडिया संस्थानों में कई जिम्मेदारियां निभाईं हैं।...
image
सुरक्षा परिषद की छांव में खेती पर दांव
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संसद में दिये गये अपने भाषण में भारत से मिले प्यार की भूरि भूरि प्रशंसा जरूर की लेकिन अपनी व्यावसायिक मजबूरियों को छिपा नहीं सके. बराक ओबामा ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए जहां एक ओर भारत को महाशक्ति करार देकर उसके लिए संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता को अपना समर्थन दिया वहीं भारत और अमेरिका द्वारा मिलकर खेती के क्षेत्र में एक और हरित क्रांति के आगाज की घोषणा की....
image
आतंक नहीं कश्मीर केन्द्रित हुई ओबामा यात्रा
रविवार की देर शाम भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित भोज में ओमर अब्दुल्ला के शामिल होने से जो आशंका पैदा हुई थी वह सोमवार को हैदराबाद हाउस में और प्रबल रूप में सामने आ गयी जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति की उपस्थिति में स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान से बात करते वक्त "के" शब्द पर बात करने से नहीं कतराते हैं....
image
ओबामा आज दिल्ली में, प्रधानमंत्री करेंगे अगवानी
राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दिल्ली यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुट गई हैं। ओबामा जिन रास्तों से गुजरेंगे, उन पर स्नाइपर राइफल के साथ अ‌र्द्धसैनिक बलों के अचूक निशानेबाजों की निगाह रहेगी। रविवार को दिल्ली पहुंच रहे ओबामा हुमायूं का मकबरा देखेंगे और राजघाट जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे। वह सोमवार को संसद को संबोधित करेंगे।...
image
दस को देश की नाक में दम करेगा संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार द्वारा कथित रूप से प्रतिशोधी एवं राजनीतिक उद्देश्य से प्रायोजित हिंदू विरोधी एवं संघ विरोधी झूठी अफवाह फैलाने के लिए 10 नवम्बर को देशव्यापी धरना देने का निर्णय किया है।...
image
नया विस्फोट........इसमें नया क्या है?
विस्फोट.कॉम कहीं अटक गया था. सामग्री इत्यादि के रूप में नहीं बल्कि तकनीकि के रूप में. पिछले पौने तीन साल में इस साइट पर इतने प्रयोग हुए कि यह अपने आप में एक प्रयोगशाला बन गयी. औरों के लिए भी और मेरे लिए भी. इस प्रयोगशाला से जो कुछ निर्मित हुआ वह लोगों को सौंप दिया गया. लेकिन अब समय आ गया है कि इस प्रयोगशाला को नये रंग रूप में आपके सामने प्रस्तुत किया जाए. ...
image
हे 'आज तक' ये 'धर्मं' है 'वारदात' नहीं
धनतेरस के दिन दोपहर में आज तक ने 'धर्मं' कार्यक्रम में वाराणसी में माँ अन्नपूर्णा मंदिर से जुड़ी एक ख़बर दिखाई. बिल्कुल इण्डिया टीवी वाले तरीके से. ख़बर में दिखाया जा रहा था कि वाराणसी में स्थित माँ अन्नपूर्णा का मंदिर एक ऐसा मंदिर है जो वर्ष में सिर्फ एक दिन धनतेरस के दिन खुलता है. ये तथ्य पूरी तरह गलत है....
image
भई मत खाओ मावा मिठाई, फिर भी दीवाली की बधाई!
मैं नरेश सिंघल बोल रहा हूँ। आप हमारे यहाँ कब आ रहे है। आपकी दिवाली की मिठाई तैयार रखी है। किसी दुकान को चैक करने से पहले मुझसे मिल लेना। मैं खाध व्यापार संघ का अध्यक्ष बोल रहा हूँ।.....हाँ ठीक है में आ रहा हूँ। अबकी बार हजारों में चाहिये,पता है सरकार ने शुद्ध के लिए युद्ध चला रखा है।.. ये संवाद है एक फूड इंस्पेक्टर और दुकानदार का। अब आपकी मर्जी है आप दिवाली पर मावा मिठाई खाऐं या न खाऐं। ...
image
उत्तर प्रदेश में वरुण गांधी का राजनीतिक प्रवेश
राहुल गांधी के बाद अब वरुण गांधी ने भी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक यात्राओं का दौर शुरू कर दिया है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाकायदा पत्रकारों को सूचनाएं जारी की जाती हैं और बताया जाता है कि वरुण गांधी कब कहां दौरा करने वाले हैं. ऐसे ही एक दौरे में हरदोई पहुंचे वरुण गांधी ने जहां राहुल गांधी के युवा होने पर संदेह व्यक्त किया वहीं मायावती सरकार को भी निशाने पर लिया. ...
image
अजय उमट को हरीन्द्र दवे स्मृति पुरस्कार
मुंबई : दैनिक भास्कर समूह के गुजराती अखबार दिव्य भास्कर के स्टेट एडिटर अजय उमट को पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2009 में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित हरीन्द्र दवे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।...
image
मेल टुडे ला सकता है हिन्दी टेबलाइड
इंडिया टुडे समूह के दैनिक टेबलाइड पेपर मेल टुडे का हिन्दी संस्करण भी प्रकाशित हो सकता है. दिल्ली के मीडिया गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि मेल टुडे की सफलता के बाद समूह हिन्दी में भी टेबलाइट अखबार निकाल सकता है. ...
image
सपा ने रद्द किया आजम खान का निष्कासन
इटावा/लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आजम खान का निष्कासन रद्द कर दिया है. सैफई में संवाददाताओं से बात करते हुए पार्टी के महासचिव डॉ राम गोपाल यादव ने कहा है कि "मोहम्मद आजम खान का सपा से निष्कासन रद्द कर दिया गया है और हम उम्मीद करते हैं कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए फिर से काम करेंगे."...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2