भगवा पर हमारा भी दावा- दिग्विजय सिंह
कांग्रेसी नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने भगवा आतंकवाद को बढ़ने की बात क्या कही, भाजपा से अधिक घमासान कांग्रेस में शुरू हो गया. पहले कांग्रेस के प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने भगवा को आतंक से जोड़ने को खारिज किया वहीं अब दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भगवा रंग पर हम सबका है इस पर किसी खास राजनीतिक दल का दावा नहीं हो सकता.
शिवसेना के कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा पी चिदम्बरम के इस्तीफे की मांग के एक दिन बाद दिग्विजय सिंह मुंबई में थे. वे यहां आल इंडिया क्षत्रिय फेडरेशन द्वारा आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन में भाग लेने आये थे जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित कई क्षत्रिय नेता मौजूद थे. यहीं पर विस्फोट से विशेष बात करते हुए भगवा आतंकवाद शब्द पर आपत्ति जताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि पी चिदम्बरम ने भगवा रंग को आतंकवाद से जोड़कर गलती की है. यह दूसरा मौका है जब दिग्विजय सिंह ने पी चिदम्बरम पर राजनीतिक हमला बोला है. इसके पहले नक्सलवाद के सवाल पर उन्होंने चिदम्बरम को कटघरे में खड़ा किया था.
क्षत्रिय सम्मेलन में दिग्विजय सिंह पूरे दिन उपस्थित रहे और उन्होंने महाराष्ट्र की जमीन से कांग्रेस की नयी भगवा राजनीति की शुरूआत करते हुए कहा कि भगवा सनातन धर्म का पवित्र रंग है और हम सब इसका आदर करते हैं लेकिन हम सावरकर के भगवा को हिन्दुत्व का प्रतीक नहीं मानते हैं. उन्होंने इस बात को खारिज किया कि सावरकर का भगवा हिन्दुत्व का प्रतीक है. क्षत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप को सबका नेता मानते हुए भी उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों पर कोई एक राजनीतिक दल दावा नहीं कर सकता. शिवसेना पर निशाना साधते हुए उन्होंने शिवाजी महाराज को देश के सभी नागरिकों का नेता बताया.



del.icio.us
Digg
अब तो गद्दार सत्ता के चमचे और चूहे भी क्षत्रिय कहला रहे हैं खुद को . जो ' क्षात्र धर्म ' निभाए वह क्षत्रिय .जन्मनः तो ऐसे क्षत्रिय गली गली कुत्तों से भी ज्यादा तादाद में भरे पड़े हैं .यह बस सत्ता की जातिवादी राजनीती का नया पैंतरा है .
Post your comment