प्रफुल्ल सबसे अमीर, ममता है गरीब मंत्री
आरटीआई की जानकारी के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल यूपीए सरकार के सबसे धनी केबिनेट मंत्री हैं। उनकी संपत्ति 33 करोड़ रूपए आंकी गई है। जबकि रेल मंत्री ममता बनर्जी सबसे गरीब केबिनेट मंत्री है। ममता की संपत्ति केवल 6.7 लाख रूपए बताई है जिसमे 10 ग्राम सोना भी शामिल हैं।
सूचना के अधिकार कानून के तहत मांगी गई जानकारी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आखिरकार केन्द्रीय मंत्रियों की संपत्ति का खुलासा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पीएमओ ने केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति का खुलासा करते हुए इससे जुड़ी सारी सूचनाएं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल को मुहैया करवाई हैं। अग्रवाल ने सूचना के अधिकार कानून के तहत मंत्रियों की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी थी।
रोजाना करोड़ों के कारोबार के वाणिज्य मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाले आनंद शर्मा ने अपनी संपत्ति 26.741 लाख बताई है। केबिनेट मंत्रियों को छोड़कर अन्य मंत्रियों मे शहरी विकास मंत्री कपिल सिब्बल और ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे अमीर हैं दोनों की संपति 20 करोड़ बताई गई है जबकि इसमें उनकी पत्नियों की संपत्ति शामिल नहीं है। संसद से गायब रहने वाले रसायन मंत्री एम के अलागिरी की संपत्ति 9 करोड़ और कृषि मंत्री शरद पवार ने अपनी संपत्ति 3.9 करोड़ बताई है। घोटालों के आरोपों में घिरे दूर संचार मंत्री ए राजा ने अपनी कुल संपत्ति 73.9 लाख रूपए बताई है।
उल्ल्ेाखनीय है कि आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल कई दिनों से सूचना के अधिकार कानून के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से सभी केबिनेट मंत्रियों और अन्य मंत्रियों की संपत्ति के बारे मे जानकारी मांग रहे थे। इसके लिए उन्होंने पहली बार जनवरी 2009 मे याचिका दाखिल की थी। लेकिन पीएमओ की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला था। अग्रवाल ने इस बात की शिकायत मुख्य सूचना आयुक्त से भी की थी थी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पीएमओ ने अग्रवाल की याचिका के जवाब में 77 मंत्रियों की संपत्ति की सूची जारी कर पहली बार मंत्रियों की संपत्ति के बारे मे जानकारी सार्वजनिक की है।



del.icio.us
Digg
पैसा लूटने के सिवा, नेता का क्या काम?
लूटो-लुटाओ-लूट की जाँच का बनता काम.
जाँच का बनता काम, बिठा दी जाँच-कमेटी.
उसमें भी पैसे का चक्कर, लूटा-लूटी.
कह साधक कवि, स्वागत है आ जाओ लूटने.
फ़ुर्सत कहाँ है इसे, लगा है पैसा लूटने.
Post your comment