Home | बारूद

बारूद

image

मोदी को मिल गया नया गृहमंत्री

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिसे भी गृहमंत्री बनाया है वह किसी न किसी आफत में फंसा है. हरेन पांड्या की हत्या हो गयी थी, अमित शाह गिरफ्तार हैं और गोरधन झड़पिया गोधरा काण्ड में फंसे हैं. अब मोदी ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार करते हुए गृहमंत्रालय तो अपने पास ही रखा है लेकिन गृहराज्यमंत्री का पद अपने मित्र प्रफुल्ल पटेल को सौंप दिया है.
Full story
image

फिर मर्द के हाथ में कपूर खानदान की कमान

बालीवुड की सुपर फैमिली कपूर खानदान की बागडोर पुनः एक मर्द के हांथो में आती दिख रही है.पिछले दो दशको से महिलाओं के भरोसे अपने अस्तित्व को बचाए इस खानदान को रणवीर कपूर के रूप में बहुत बड़ा संकट मोचन मिला है.वर्तमान में बालीवुड के सबसे उभरते सितारे के रूप में रणवीर ने जो जगह बनायीं है वह काबिले तारीफ है.
Full story

जनता के सामूहिक नरसंहार की योजना में सभी दल साथ हैं

image
इसे उदाहरण मानिए अपने लोकतंत्र का. साठ साल के गणतंत्र का. संसद में नागरिक परमाणु सुरक्षा विधेयक प्रस्तावित है. सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसी भी कीमत पर इस विधेयक पर संसद की मुहर लगवाए ताकि परमाणु कंपनियां परमाणु बिजलीघर बनाने की शुरूआत कर सकें. आपको याद हो, तो याद करिए पिछली यूपीए सरकार ने परमाणु विधेयक को पारित करवाने के लिए किस तरह से अमर सिह का इस्तेमाल करके समाजवाद को पूंजीवाद का पिछलग्गू बना दिया था. लेकिन बात अटकी हुई है. ...
Full story

शहनवाज के इफ्तार में मनमोहन मुलायम

image
भारतीय जनता पार्टी के नेता शहनवाज हुसैन ने बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर इफ्तार का आयोजन किया था. शहनवाज की इस इफ्तार पार्टी में भाजपा से अधिक कांग्रेस के नेताओं ने शिरकत की. शिरकत करनेवालों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल थे. ...
Full story

भारत तो आजाद है हम आजाद कब कहलाएंगे?

image
यह 15 अगस्त हमें आजादी के 63वें वर्ष के द्वार पर ले आयी है। आजादी के उपरांत इतने लंबे वर्षों के सफर के बाद निसंदेह भारत की तस्वीर बदली है। पिछले दस साल से तो विकास की गति का भी अहसास किया जा रहा है व तरक्की की चमक दिखने भी लगी है। इसके साथ हमने बहुत कुछ खोया भी है। समाज का विभाजन। जाति-धर्म में बंटा हुआ भारतीय समाज। पिछड़ो व दलितों के उत्थान के लिए बने कानून व नियम निसंदेह बहुत पूजनीय हैं जिनके माध्यम से समाज के दबे हुए वर्गों को बराबरी का हक दिलवाने का माद्दा भी है पर क्या उनका ज्यादातर इस्तेमाल दलितों व पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वालों द्वारा हाईजैक नहीं हो गया? ऐसा दिखता तो है।...
Full story
image

कूड़े में मायावती

यह माया राज है। वह माया जिसके खौफ से अधिकारियों को नींद नहीं आती थी। ख्वाबों में मुख्यमंत्री की दहशत नींद उड़ा देती थी, परंतु आज वहीं मुख्यमंत्री मायावती के होर्डिंग्स कूढ़े के ढेरों की शोभा बढ़ा रहे हैं। गंदगी में जीने वाले जानवर इन होर्डिंग्स के साथ अठखेलियां कर रहे हैं। हद तो यह है कि सूबे के मुखिया की इस बेकदरी से प्रशासन पूरी तरह से बेखबर है।
Full story
image

सेक्स क्षमता बढ़ाने की गलतफहमी से गधों पर संकट

'दो बैलों की कथा' प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी है। कहानी की शुरुआत में प्रेमचंद गधा पुराण से करते हुए बताते हैं कि कैसे गधा चुपचाप मेहनत करता है और मालिक की मार खाता है। सच कहें तो गधे जैसा मेहनती कोई अन्य पशु नहीं। खैर बदले दौर में गदहों की उपयोगिता कम हो गई थी। लेकिन आधुनिक जमाने में गधों के प्रति फिर से एक नया समाजिक गलतफहली फैलने से इसकी उपयोगिता बढ़ गई है।
Full story
image

चर्च में जलाई जाएगी कुरान

खबर है कि फ्लोरिडा के एक चर्च में ११ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुरान को जलाने (इंटरनेशनल बर्न ए कुरान डे) के दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। न्यूयॉर्क के समाचार पत्रों के अनुसार ११ सिंतबर २००१ को हुए आतंकी हमले की घटना की नौवीं बरसी पर चर्च ने यह कदम उठाने का फै सला लिया है। फ्लोरिडा के 'द डोव वर्ल्ड आउटरीच सेंटर' में ९/११ की बरसी पर एक शोक सभा आयोजित की जाएगी। जिसके तहत इस्लाम को कपटी और बुरे लोगों का धर्म बताकर कुरान को जलाया जाएगा।
Full story
image

कश्मीर में न सही, दिल्ली में कश्मीर आजाद है

सात अगस्त की देर शाम…राजधानी के जंतर-मंतर स्थित पटेल भवन की चारदीवारी से सटे लोग हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जाकिर हुसैन कॉलेज दिल्ली के प्रोफेसर एसआर गिलानी की अगुआई में कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के अत्याचार और निर्दोष(प्रदर्शनकारियों की नजर में) लोगों के खून बहाने के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। ये वही गिलानी हैं, जिन्हें संसद पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट बरी कर चुका है। हालांकि बरी करते वक्त उसने कहा भी था कि इस मामले में गिलानी की भूमिका पर 'गंभीर संदेह' है, लेकिन पुख्ता सुबूत न होने की वजह से उन्हें बरी किया जा रहा है।
Full story
image

बीत गया एक जनमदिना रे!

7 अगस्त 2010. पहली बार जीवन में यह तारीख याद रही. क्यों याद रही कह नहीं सकते लेकिन याद रही और यह भी याद रहा कि इसी दिन मेरे भार से यह संसार बोझिल हुआ था. चौंतीस साल बाद यह तारीख याद भी रही तो ऐसे चौराहे पर खड़ा पाया कि याद रहना भी रहस्य हो गया.
Full story
image

परमाणु सुरक्षा पर बात करते वक़्त याद रखिए हिरोशिमा और नागासाकी

६५ साल पहले,६ अगस्त १९४५ के दिन एक अमरीकी हवाई जहाज़ ने जापान के हिरोशिमा शहर पर पहला परमाणु बम गिराया था . उसके बाद से ही दुनिया परमाणु बम की दहशत में जिंदा है. परमाणु बम गिराने के बाद अमरीका ने बाकी दुनिया से अपने आप को सुपीरियर साबित कर लिया था.जब अमरीका ने तबाही का यह बम जापानी शहर पर गिराया था तो उस वक़्त के अमरीका के राष्ट्रपति हैरी. एस. ट्रूमैन अटलांतिक महासागर में "आगस्ता" जहाज़ी बेड़े पर मौजूद थे और उन्होंने शेखी मारी थी कि इस एक बम के गिर जाने के बाद युद्ध के मानदंड बदल जायेगें.
Full story
image

दिमागी दिवालिएपन का शिकार ठाकरे परिवार

मुंबई पर मलेरिया का प्रकोप है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी से लेकर स्थानीय नगर निगम तक मलेरिया के रोकथाम की कोशिशों में लगे हुए हैं. लेकिन इसी बीच ठाकरे परिवार के दो उत्तराधिकारियों ने अपने दिमागी दिवालियेपन का उदाहरण प्रस्तुत कर दिया है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों ही कह रहे हैं कि मुंबई में मलेरिया के प्रकोप के लिए उत्तर भारत से आनेवाले लोग जिम्मेदार है. निरंजन परिहार की आपत्ति है कि...
Full story
first back 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 next last total: 637 | displaying: 121 - 132
Latest on visfot
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक ने 10 नवंबर को सोनिया गांधी पर सीआईए एजंट होने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दिया है. पूरी की पूरी कांग्रेस उत्तेजित है और संघ भी बैकफुट पर चला गया है. सुदर्शन के आस पास के लोगों का कहना है कि सुदर्शन जी भुलक्कड़ हो गये हैं और उन्हें कुछ ठीक से याद नहीं रहता. शायद इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी चूक कर दी. ...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
मुंबई। महाराष्ट्र के नए निजाम भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण को फर्जीवाड़े से फ्लैट पाने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा दिया। लेकिन नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी उसी तरह के फर्जीवाड़े में गले तक डूबे हुए हैं। उन्होंने जितने बड़े बड़े झूठ बोलकर सरकार से फ्लैट हथियाए हैं वे कांग्रेस के लिए ज्यादा दागदार हैं।...
image
अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।...
image
अपने होने पर ही हैरान
‘चुप्पी-चुप्पी नहीं नहीं, बोलेंगे अब सभी-सभी’ इन्हीं नारों से दाहोद (गुजरात) का सीनियर रेलवे संस्थान परिसर 31 अक्टूबर को पूरे दिन गूंजता रहा। यहां गुजरात के बड़ोदरा, पंचमहल, सुरत, भड़ूच, डांग, बालसाड और साबरकांठा जिले से लगभग तीन हजार के आस पास विमुक्त एवं घुमंतू समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। मौका था, अधिकार अभियान की घोषणा का। उस समाज के लिए जो इस लोकतांत्रिक देश में अधिकार का अर्थ अभी तक समझ नहीं पाएं हैं। ...
image
गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?
यह एक ऐसा सवाल है जिस पर अब विवाद होने लगा है. 30 जनवरी 1948 को क्या जब महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी तो महात्मा गांधी ने अपने मुंह से हे! राम का संबोधन किया था? उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद रहे एक प्रत्यक्षदर्शी के डी मदान का कहना है कि "मैंने नहीं सुना था कि उन्होंने हे राम कहा था या नहीं."...
image
भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
स्कूल जाते बच्चों के भी हाथ में भगवा थमाकर भले ही संघ ने शक्ति प्रदर्शन की भरपूर कोशिश की हो लेकिन 10 नवम्बर का दिन उसके इतिहास में कोई बडी घटना के रूप में याद नहीं किया जायेगा। हॉ हम बात कर रहे है राजस्थान के भरतपुर जिला मुख्यालय की जहॉ देश भर की ही तरह हिन्दुवादी संघटनों ने अपने उपर लग रहे ‘भगवा आतंकवाद’ के आरोपों के विरोध में शक्ति प्रदर्शन किया था। भरतपुर जहॉ संघ प्रचारक क रूप में भाजपा के पीएमइन वेंटिग लालकृष्ण आडवानी ने अपनी सेवाऐं दी है संघ का ये विरोध प्रदर्शन एक दम भददा और हल्का रहा।...
image
एनसीपी के 'दादा' का दांव
महाराष्ट्र में कांग्रेस में परिवर्तन हुआ तो राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिये. राज्य में लंबे समय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही सत्ता के दावेदारी पर एनसीपी ने आखिरकार प्रदेश की प्रशासनिक कमान अपनी ओर से शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को सौंप दी है. अब गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे पृथ्वीराज चव्हाण के साथ अजीत "दादा" पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे....
image
पीएमओ वाले पृथ्वीराज
महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण यूपीए सरकार पार्ट वन और पार्ट टू में बतौर पीएमओ मिनिस्टर जाने जाते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय में रहते हुए भी उन्होंने कभी ताकतवर होने का दंभ नहीं पाला और चुपचाप काम करते रहे. बिट्स पिलानी से बीई और बर्कले विश्वविद्यालय से एमएस की डिग्री हासिल करनेवाले पृथ्वीराज की राजनीतिक कमेस्ट्री ने उनके सार्वजनिक जीवन में पहली बार इतना गाढ़ा रंग उड़ेला है....
image
सुलग रहा है मेरठ 'हिन्दुस्तान'
एक ओर हिन्दुस्तान अखबार अपनी अलग कंपनी बनाकर अखबार को चमकाने और अखबार का विस्तार करने में लगा है वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान के विभिन्न संस्करणों में हालात ठीक नहीं है. हिन्दुस्तान के मेरठ संस्करण में इन दिनों इस्तीफे दिये जा रहे हैं लेकिन प्रचारित किया जा रहा है कि जो आफिस नहीं आ रहे हैं वे छुट्टी पर चले गये हैं....
image
आलोक तोमर के बगल में बसे किशोर मालवीय
सीएनईबी में पहले से एक सलाहकार संपादक थे- आलोक तोमर. अब दूसरे सलाहकार संपादक भी वहां नियुक्त हो गये हैं किशोर मालवीय. उन्होंने सीएनईबी चैनल के साथ बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। सीएनईबी से पहले वे ‘वायस ऑफ इंडिया’ न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने करीब दो दशक के कॅरियर में देश के नामी-गिरामी मीडिया संस्थानों में कई जिम्मेदारियां निभाईं हैं।...
image
सुरक्षा परिषद की छांव में खेती पर दांव
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संसद में दिये गये अपने भाषण में भारत से मिले प्यार की भूरि भूरि प्रशंसा जरूर की लेकिन अपनी व्यावसायिक मजबूरियों को छिपा नहीं सके. बराक ओबामा ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए जहां एक ओर भारत को महाशक्ति करार देकर उसके लिए संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता को अपना समर्थन दिया वहीं भारत और अमेरिका द्वारा मिलकर खेती के क्षेत्र में एक और हरित क्रांति के आगाज की घोषणा की....
image
आतंक नहीं कश्मीर केन्द्रित हुई ओबामा यात्रा
रविवार की देर शाम भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित भोज में ओमर अब्दुल्ला के शामिल होने से जो आशंका पैदा हुई थी वह सोमवार को हैदराबाद हाउस में और प्रबल रूप में सामने आ गयी जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति की उपस्थिति में स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान से बात करते वक्त "के" शब्द पर बात करने से नहीं कतराते हैं....
image
भारत से धंधा, पाक को चंदा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया. मुंबई उतरकर दिल्ली दरबार तक उनकी दस्तक भारत पर अमेरिका के मजबूत पकड़ की मिसाल बन गया. निश्चित रूप से उनका दौरा भारत के लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना खुद अमेरिका के लिए है. मंदी के दौर से जूझ रहे अमेरिका को "कारपोरेट" जगत का धंधा दिलाने के लिए उन्होंने न केवल भारत को महाशक्ति करार दे दिया बल्कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन भी कर दिया....
Next
Powered by Vivvo CMS v4.1.2