Home | पर्यावरण | कितना ग्रीन है आपका कम्प्यूटर

कितना ग्रीन है आपका कम्प्यूटर

image ग्रीनपीस द्वारा जारी रैंकिंग

ग्रीनपीस द्वारा जारी एक ताजा सर्वे में यह खुलासा किया गया है कि ग्रीन हाउस गैसों को कम करने के लिए कम्प्यूटर और इलेक्ट्रानिक सामान बनानेवाली कंपनियां फिसड्डी साबित हो रही हैं

यह तीसरी बार है जब ग्रीनपीस इंडिया ने कंम्प्यूटर और इलेक्ट्रानिक सामान बनानेवाली कंपनियों की एक रैकिंग जारी की है. इस रैंकिग में सिर्फ सोनी और सोनी इरिक्शन को छोड़कर कोई भी भारतीय कंपनी 10 में से 5 अंकों को भी नहीं पा सकी है. ग्रीनपीस ने समग्र रूप से एक ऐसी पद्धति विकसित की है जिससे यह अंदाज लगाया जाता है कि किसी इलेक्र्ट्रानिक कंपनी द्वारा जो उत्पाद बनाये जा रहे हैं वे उर्जा संरक्षण में कितना योगदान दे रहे हैं, कंपनियां अपने उत्पादों में जो रासायनिक उपयोग कर रही हैं वे पर्यावरण को किस मात्रा में नुकसान पहुंचाती है और कंपनी द्वारा बनाये गये उत्पाद के अंत पर पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचता है. 

ग्रीनपीस लगातार यह अभियान चला रहा है कि भारत में कम्प्यूटर और इलेक्ट्रानिक कंपनियां न केवल उर्जा संरक्षण करनेवाले उत्पाद बनाएं बल्कि खतरनाक और दुनिया के दूसरे हिस्सों में प्रतिबंधित केमिकल्स के प्रयोग पर भी रोक लगाएं. ग्रीनपीस की ओर से जो 15 मानदंड तैयार किये गये हैं उनमें तीसरी बार एचसीएल फिसड्डी कंपनी साबित हुई है. अपने उत्पादों को पीवीसी प्लास्टिक से मुक्त रखने, पुनर्शोधित प्लास्टिक का प्रयोग करने, ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने, परंपरागत उर्जा पर निर्भरता बढ़ाने और उत्पादों को कम उर्जा के खपत के लिए तैयार करने के मसले पर वह पूरी तरह से विफल रही है. लेकिन ऐसा नहीं है कि एसचीएल इस बारे में काम नहीं कर रहा है. रिपोर्ट कहती है कि जरूरी संरक्षा उपायों को लागू करने के लिए कंपनी पहल कर रही है. प्रतिबंधित रसायनों को अपने उत्पादों से अलग करने के लिए एसचीएल बहुत तेजी से जरूरी कदम उठा रहा है.

बदतर से बेहतरः पीसीएस (सबसे बदतर), निन्तेन्दो, जेनिथ(Zenith), माइक्रोसाफ्ट(Microsoft), विप्रो(Wipro), एलजी(LG), एसचीएल(HCL), एफसएससी, फिलिप्स(Philips), लेनोवो(Lenovo), शार्प(Sharp), एप्पल(Apple), एचपी(HP), मोटोरोला(Motorola), पैनासोनिक(Panasonic), एसर(Acer), तोसिबा (Toshiba), डेल(dell), सैंमसंग(Samsung), नोकिया(Nokia), सोनी(Sony), सोनी एरिक्शन (सबसे बेहतर)लेकिन इस रैंकिग में सबसे बुरी गत है पीसीएस की. पीसीएस देशी कम्प्युटर निर्माता कंपनी है और हर मानदण्ड पर पूरी तरह से फेल हुई है. पीसीएस के कम्प्यूटर और इलेक्ट्रानिक सामान निर्धारित 15 मानदण्डों में से किसी पर भी खरे नहीं उतरते. पीसीएस के कम्प्युटर न तो उर्जा की बचत करते हैं, न पीवीसी प्लास्टिक के उपयोग पर किसी प्रकार की रोक लगा रहे हैं और न ही आगे की उनकी कोई योजना ऐसी दिखाई देती है कि आनेवाले दिनों में कंपनी इस दिशा में कोई कदम उठायेगी. देश की एक दूसरी बड़ी कंम्प्यूटर निर्माता कंपनी जेनिथ कम्प्यूटर्स का भी यही हाल है. हालांकि जेनिथ कम्प्यूटर्स ने पीवीसी प्लास्टिक के उपयोग को बहुत तेजी से युक्तिसंगत और पर्यावरण के अनुकूल बनाया है लेकिन रसायनों के इस्तेमाल, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए जरूरी उपाय और उर्जा संरक्षण जैसे मुद्दों पर यह कंपनी अभी भी फिसड्डियों की ही श्रेणी में है. ग्रीनपीस रैंकिंग में यह कंपनी दस में से मात्र एक नंबर हासिल कर सकी है.

वैसे ग्रीनपीस के बनाये मानदण्डों पर विप्रो के कंम्प्यूटर भी खरे नहीं उतरे हैं. ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन, उर्जा संरक्षण, परंपरागत उर्जा के उपयोग और पीवीसी प्लास्टिक से उत्पादों को ज्यादा सुरक्षित बनाने के मसले पर विप्रो भी असफल साबित हुई है. हां कंपनी ने एक निर्णय जरूर किया है कि वह एक समय सीमा के भीतर अपने उत्पादों से पीवीसी के प्रयोग को बंद कर देगी. ग्रीनपीस के अभिषेक प्रताप बताते हैं कि सोनी इरिक्शन ही एक ऐसी कंपनी है जो लगभग हर कसौटी पर खरी उतरती हैं." अभिषेक प्रताप बताते हैं कि भारत में जितने बड़े बहुराष्ट्रीय ब्राण्ड हैं वे सब भारत आकर गैरजिम्मेदार व्यवहार करने लगते हैं. आज देश में इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनानेवाली जितनी कंपनियां है उनमें से शायद ही कोई हो जो अपने उत्पाद को वापस लेकर उनके सुरक्षित निस्तारण की गारंटी लेती हों. अभिषेक कहते हैं कि दो बड़ी भारतीय कंम्प्यूटर निर्माता कंपनियों द्वारा इस तरह से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के मुद्दे पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार दिखाना बहुत दुखद है. 

क्या कहता है ग्रीनपीस (Greenpeace)

ग्रीनपीस के प्रचारक रमापति कुमार कहते हैं “हर उत्पादक को अपने सभी उत्पादों पर नजर रखनी होगी कि आखिरकार उसका अंत कैसे होता है. बिना इसके भारत में बढ़ते ई-कूड़े के संकट से निपटना बहुत मुश्किल होगा. वर्तमान में केवल 10 प्रतिशत इलेक्ट्रानिक उत्पाद ऐसे हैं जो वैध तरीके से निपटाये जाते हैं.” ज्ञात हो कि इस समय भारत में हर साल 3 लाख टन ई-कूड़ा पैदा होता है जो साल 2012 तक बढ़कर 10.6 लाख टन हो जायेगी.

यहां एक बात जानने लायक है कि उत्पाद के डिजाईन के दौरान ही अगर सावधानी बरती जाए तो ई-कूड़े के खतरे को बहुत कम किया जा सकता है. इसीलिए ग्रीनपीस लगातार “उत्पादक की जवाबदेही” तय करने के लिए अभियान चला रहा है. उत्पाद के डिजाईन स्तर पर ही उसे पर्यावरण अनुकूल बनाने का प्रयास करना चाहिए न कि तब जब उस उत्पाद को नष्ट किया जा रहा हो. ऐसे में उत्पादकों को जिम्मेदार बनाना ग्रीनपीस के अभियान का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है.

इस नजरिये से आप इलेक्ट्रानिक उत्पादन करनेवाली भारतीय कंपनियों को देखेंगे तो पर्यावरण अनुकूल उत्पाद बनाने के अपने प्रयासों में वे अपनी समवर्ती विदेशी कंपनियों से बहुत पीछे नजर आते हैं. इससे जाहिर होता है कि भारतीय कंपनियां पर्यवारण अनुकूल उत्पाद बनाने में बहुत उत्साहित नहीं हैं. ऐसे में ग्रीनपीस की यह रैंकिग गाईड बड़े उत्पादकों के लिए एक चुनौती है कि एक समयसीमा के अंदर वे पर्यावरण अनुकूल उत्पादन को अपने यहां पूरी तरह से कैसे लागू करते हैं. यहां एक बात यह भी ध्यान में रखने की है कि भारतीय कंपनियों को समझना चाहिए कि ई-कूड़े की समस्या से तब तक नहीं निपटा जा सकता जब तक कि भारतीय कंपनियां पूरी तरह से बचाव की रणनीति पर काम नहीं करती. अभी भारतीय कंपनियों का ढर्रा है कि वे कूड़े को मैनेज करना चाहती है जबकि अच्छा रास्ता है कि उत्पाद को ही ज्यादा पर्यावरण अनुकूल बनाया जाए. उन केमिकल और रसायन को कम से कम उपयोग में लाया जाए जो मानवीय स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं.

इस बारे में भारतीय कंपनियों को जल्द ही वैश्विक नीति अपनानी होगी कि वे अपने उत्पाद को कितना पर्यावरण अनुकूल बना पाते हैं. यही भारत के पर्यावरण और व्यवसाय दोनों के हित में है. अगर विश्व बाजार में भारतीय कंपनियों को टिके रहना है तो अविलंब उन्हें इस रणनीति पर काम करना होगा.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from पर्यावरण
Previous
image
चिकित्सक के अभाव में बागी 'शेरा' मौत के कगार पर
लखनऊ प्राणि उद्यान से आए गजराज सुमित की अव्यवस्थाओं और समुचित उपचार के अभाव में विगत माह जुलाई में हुई असमय लाचारी और बेबसी वाली दर्दनाक मौत दुधवा नेशनल पार्क के इतिहास का काला अध्याय बनी ही साथ में दुधवा की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाया। इसके बाद भी दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने ऐसा लगता है कि कोई उससे सबक नहीं लिया है। शायद इसी का परिणाम है कि मेरठ से लाए गए बागी हाथी 'शेरा' के जिन्दगी की जीवन की डोर भी धीरे-धीरे संकुचित होने लगी है।...
image
पाँचना से फोन पर पानी पहुँचा घना
घना पक्षी विहार को इस बर्ष पानी मिल गया है। करौली जिले के पाँचना बाँध से छोडा गया पानी अब भरतपुर की सीमा में पहुँच गया है। इस पानी के बाद संभावना है घने का ताज बच जाये। पानी से रिक्शा चालकों से लेकर होटल मालिक सब प्रसन्न है, लेकिन इस पानी पहुँचने के कारणों में भरतपुर सांसद का करौली कलक्टर को फोन करना चर्चा का विषय बना हुआ है।...
image
यमुना में पानी बढ़ा है, बाढ़ नहीं आयी!
24 अगस्त 2010. पुरानी दिल्ली के इलाके में पुराने लोहेवाले पुल के आस पास टीवी चैनलों के ओवी वैन की लंबी कतारें खड़ी हैं. हर बड़े चैनल की ओवी वैन वहां मौजूद हैं और उन वैन में लगे हुए जनरेटर पूरी क्षमता से चल रहे हैं. संकेत साफ है कि लाइव वगैरह भी किया जा रहा है. कुछ ओवी वैन में भले ही ड्राइवर सीट पर ही सो रहे थे लेकिन रिपोर्टर और कैमरामैन दिल्ली में आयी "बाढ़" को कवर करने के लिए पूरी तत्परता से तैनात थे. ...
image
मुंबई के पर्यावरण का डूबता जहाज
मुंबई के समुद्री तट के पास जवाहरलाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से करीब 5 (नॉटिकल) समुद्री मील की दूरी पर अरब सागर में 7 अगस्त शनिवार की सुबह 9.30 बजे पनामा के दो मालवाहक जहाज एमएससी चित्रा और एमवी खलिजिया की जोरदार टक्कर हुई इस हादसे में जहाज में सवार 33 क्रू मेंबरों को बचा लिया गया किन्तु इस टक्कर से एमएससी चित्रा के ईंधन टैंक में दरार आ जाने से जहाज (एमएससी चित्रा) डूब रहा है....
image
मानसून की टेढ़ी चाल
मानसून की टेढ़ी चाल से भारत में सभी हतप्रभ हैं। पिछले कुछ वर्षो से जिस तरह से मानसून दगा दे रहा है वो भारत जैसे कृषि प्रधान देश में भारी चिंता का विषय हैं। सामान्यतः मानसून शब्द का उपयोग भारी वर्षा के पर्याय के रूप में होता है, लेकिन वस्तुतः यह हवा कि दिशा बदलने का प्रतीक है, जिससे वर्षा कि सम्भावनाएं ज्ञात होती है।...
image
गिद्ध के बाद अब सारस पर संकट
सारस पक्षी पर आया संकट एक तरह से गिद्ध पर आये संकट से किसी मायने मे कम नही लग रहा है. इस बात को वन अधिकारियों के अलावा पर्यावरणीय संस्था से जुड़े हुए लोग भी मानने लगे है.सारस पक्षी की गणना को लेकर कई लोग सवाल उठाने लगे है कि जब सारस के संरक्षण की हकीकत मे जरूरत थी उस वक्त वन अमले ने कोई काम नही किया अब लकीर पीट कर दिखवा करने की कोशिश की जा रही है. ...
image
अरावली में अवैध खनन का गोरखधन्धा
राजस्थान की पहचान वैसे तो रेगिस्तान से है। लेकिन अरावली की श्रृखलाऐं भी उसके बहुत बडे हिस्से में फैली हुई है। अभी तक अरावली की इन श्रृखलाओं को हरा भरा करने के नाम पर देश और विदेशी मदद के पैसे को अकेला वन विभाग हडप करता रहा। अब इन श्रृखलाओं से पत्थर और लकडी का दोहन सरकार के दर्जनों विभाग और उनकी आड़ में खुद सरकारें कर रही है। राजस्थान के भरतपुर जिले में अवैध खनन के गोरखधंधे की पडताल करती एक रिपोर्ट। ...
image
पन्ना के बाघों का वंशनाश
पन्ना नेशनल पार्क के जंगल का गहरा भूरा रंग अब मानसून की आहट के साथ हरे रंग में बदल गया है, यहां का धुंधवा पहाड़ बांधवगढ़ से लाई गई बाघिन और उसके नवजात 4 बच्चों की अठखेलियों से पुन: पुलकित हुआ था और पार्क के फील्ड डायरेक्टर व डीएफओ हर्ष व्यक्त कर पत्रकारों को मिठाइयां भी खिला चुके हैं पर वास्तव में पन्ना क्षेत्र की जनता को फिलहाल कोई विशेष हर्ष नहीं है। उनके लिये दु:ख की बात यह है कि हमारे इलाके के जन्मजात बाघ समाप्त हो गये हैं। अब जो भी बाघ-बाघिन हैं, वे बाहर से लाये जा रहे हैं।...
image
किस दिन मनाएं हम अपना पर्यावरण दिवस?
पर्यावरण दिवस का आयोजन 1972 के बाद शुरू हुआ। 5 से 15 जून 1972 को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम मेें मानवी पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन हुआ। जिस में 113 देश शामिल हुए थे। इसी सम्मेलन की स्मृति बनाए रखने कि लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित कर दिया गया। सवाल तो यह है कि पर्यावरण दिवस के इस दिन का हमारे से क्या रिश्ता? क्या 1972 के बाद लगातार पर्यावरण दिवस मना लेने से हमारा पर्यावरण ठीक हो रहा है? या फिर ठिकाने लगाया जा रहा है? यह विवेचना आप करिए।...
image
जान का दुश्मन बना इलेक्ट्रानिक कचरा
आज के इस आधुनिक युग में जब संचार क्रांति के परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। ऐसे समय में यह ध्यान देना और सोचना भी बहुत आवश्यक है कि, क्या यह संचार क्रांति के अत्याधुनिक उपकरण कहीं मानव जीवन से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे, कहीं ऐसा न हो कि आधुनिकता की दौड़ में भागते-भागते हमारा दम निकल जाए ।...
image
संकट में है सुजान गंगा
राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सुजान गंगा है. ऐतिहासिक महत्व की ये नहर अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष के साथ लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. अब एक बार फिर न्यायालय ने सुजान गंगा के उद्धार के लिए हस्तक्षेप किया है. देखना ये है कि कोर्ट की फटकार के बाद सरकारी अमला कुछ करता है या फिर वो ही ढाक के तीन पात वाली बात होकर रह जायेगी....
image
रिहंद का होना, रिहंद का रोना
इधर गर्मी का पारा चढ़ रहा है उधर रिहंद का कंठ सूख रहा है. रिहंद बांध जलाशय जिसे गोविन्द वल्लभ पंत जलाशय भी कहते हैं पिछले कुछ सालों से संकट का शिकार है. रिहंद का पानी विषैला हो चुका है. रिहंद का पानी पीने के लिए रोक लगा दी गयी है. दुर्भाग्य देखिए कि जिन बिजलीघरों के कारण रिहंद का पानी विषाक्त हुआ अब उन्हीं बिजलीघरों के लिए रिहंद का विषाक्त पानी भी सूखने लगा है. लगभग 15,000 मेगावाट के बिजलीघरों के लिए प्राणवायु कहे जाने वाले रिहंद बाँध की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आने वाले दिनों में रिहंद के पानी पर निर्भर बिजलीघरों में उत्पादन ठप्प हो सकता है और उत्तर भारत में संभावित बिजली संकट की वजह बन सकता है. ...
image
यूरोप में उठे धुएं के गुबार की चुनौती
15 अप्रैल गुरूवार को ”अयाजाफजलाजोकुल” ग्लेशियर के नीचे स्थित ज्वालामुखी विस्फोट ने यूरोप सहित सारे विश्व को चिंता और परेशानी में डाल दिया है । यूरोप में आईसलैंड जैसे छोटे से टापूनुमा देश में स्थित यह ज्वालामुखी एक महीने से कम समय के अंतराल में दूसरी बार फटा है, और इस दूसरे विस्फोट से जो लावा निकला है, उसकी तीव्रता से सभी अचंभित और आश्चर्यचकित हैं। ...
image
हमें चाहिए नयी जमीन, नया जीवन
धरा को वसुंधरा बनाये रखने के लिए हमें व्यापक बदलाव की ओर कदम उठाना होगा. दुनिया के नीति निर्धारकों को यह सोचना होगा कि मनुष्य की हर समस्या का समाधान आर्थिक अधिनायकवाद में निहित नहीं है. व्यक्ति की स्वतंत्रता, उसकी मूल जरूरत इस आर्थिक अधिनायकवाद के भरोसे पूरी नहीं की जा सकती. हमें नयी जमीन चाहिए. हमें नया जीवन चाहिए. हमें वसुधा को कुटुंब स्वरूप चाहिए जिसमें हम सब साथ मिलकर अपना जीवन जी सकें. ...
image
गैंडो के सिर पर प्रशासन की आफत
यूपी के एकमात्र दुधवा नेशनल पार्क में चल रही विश्व की अद्वितीय गैंडा पुनर्वास परियोजना अफसरों की लापरवाही एवं उदासीनता का शिकार होकर कुप्रवन्धन की पर्याय बन गयी है । अब्यवस्थाओं के कारण उर्जाबाड़ से संरक्षित वनक्षेत्र में रहने वाले तीस सदस्यीय गैंडा परिवार के पांच सदस्य करंटयुक्त फैंसिंग तोड़कर बाहर जा चुके हैं। यह बात जानकर भी पार्क प्रशासन के अफसर गैंडों की सुरक्षा की कोई पुख्ता दीर्घकालिक व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनके जीवन पर संकट मंडराता रहता है। इसके अतिरिक्त एक ही नर गैंडा की संतानों का परिवार होने से उनके ऊपर अनुवांषिक प्रदूषण यानी अन्तःप्रजनन के खतरे की तलवार भी लटक रही है।...
image
ग्रीन कोर्ट में भी बाघ बहादुर को न्याय नहीं
बाघों के गणना का कार्य जारी है। गणना कार्य के लिए जुटाये गए संकेतों के समग्र अध्ययन के आधार पर ठोस निष्कर्ष निकालने से पहले ही किसी क्षेत्र में कम तो किसी क्षेत्र में ज्यादा बाघ होने की खबर भी आ रही है। तरह-तरह के कयास हैं। कोई कह रहा है, बाघों की संख्या वर्तमान संख्या 1411 से कम होगी। ...
image
पर्यावरण के लिए हिन्दी चीनी भाई-भाई
बीते सप्ताह भारत और चीन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक तापमान के विरूद्ध की जा रही लड़ाई में शामिल होने का ऐलान शायद इस संघर्ष में अब तक की सबसे बड़ी सफलता है । निःसंदेह भारत और चीन दुनिया की दो बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं में शामिल हैं । आर्थिक विकास सीधे-सीधे औद्योगिकरण से जुड़ा है, और यह औद्योगिकरण ही दुनिया भर में वैश्विक तापमान को बढ़ाने वाली ग्रीन हाऊस गैसों का प्रमुख जनक है।...
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2