Home | पर्यावरण | दामोदर का पानी मटमैला क्यों है?

दामोदर का पानी मटमैला क्यों है?

image

रानीगंज कोलफील्ड पश्चिम बंगाल और झारखण्ड में फैले कोयलांचल का ही एक हिस्सा है. रानीगंज कोलफील्ड बर्दवान जिले के दो अनुमंडलों आसनसोल और दुर्गापुर में फैला है. इस इलाके में ९० कोईलरी और अन्य खदान परियोजनाएं चल रही हैं. कोयलांचल का ही प्रभाव है कि है इस इलाके में तीन बड़े इस्पात संयत्र काम करते हैं, चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, डीपीएल और डीटीपीएस के थर्मल पावर प्लांट के अलावा १८ से अधिक स्पंज आयरन, जूट, अल्युमिनियम, सीमेन्ट जैसी उत्पादक ईकाईयां हैं. कोईलरी को छोड़ दें तो उद्योग का विकास पिछले तीन दशक में ही हुआ है. तीन दशक के इस विकास ने आज इलाके के तीस लाख लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है.

इसके पहले ही राष्ट्रीय कृत कोयला उद्योग में आधुनिक उपकरणों, विदेशी तकनीकी का इस्तेमाल से अंधाधुंध कोयला उत्पादन के चेष्टा में खुली कोयला खदानों पर निर्भरता बढ़ने लगी थी। नतीजा हुआ खेती योग्य जमीनों, जंगलात का निर्ममता से सफाया। कोयले पर रायल्टी सेस से बढ़ते राजस्व की चकाचौंध में राज्य सरकार ने भी इस पर ज्यादा आपत्ति नहीं की। कोलमाईन्स रेगुलेटरी एक्ट 1952 ओर डीजीएमएस, पर्यावरण, वन प्रदूषण नियंत्रण विभागों को अंगूठा दिखाते हुए धरती में कम गहराई पर मौजूद कोयला हैवी अर्थ मूवर्स से कम समय, कम श्रम, कम लागत पर धड़ल्ले से निकाला जाता रहा है और यह क्रम जारी है। उत्खनन में बारूदी विस्फोटों के कारण थर्राती जमीन भीषण आवाज, धूल, धुआं, जमीन का बंजरपन का प्रतिफलन होना ही था एवं हुआ।

अवैध खनन से प्राप्त कोयला तुलनात्मक कम दर पर नजदीकी मंगलपुर के कारखानों, छोटे-बड़े अन्य धंधों, घरेलू उपयोग में खपने के साथ ही फर्जी कागजातों पर राज्य में बाहर भी चालान किया जाता है। अवैध कोयले की ढुलाई यहां ट्रकों, वैन, साइकिलों, रिक्शों सभी साधनों द्वारा किया जाता है. कुछ अर्सा पहले एगरा स्थित ईसीएन के एगरा बैच के घर बाड़ी के वासियों ने इससे अपने मकानों, जमीनों की क्षति को लेकर बारंबार विरोध प्रदर्शन भी किया था। टाउनशिप बनाने की योजना का भार आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण को सौंपा गया। राज्य के तत्कालीन मंत्री, अब सांसद, बंश गोपाल चौधरी को प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया। परंतु `उपनगरी´ तो नहीं बन सकी, अलबत्ता श्री चौधरी के अथक प्रयासों व माकपा की बर्दवान लॉबी का राईट्स बििल्डंग कोलकाता व अलिमुद्दीन स्ट्रीट स्थित माकपा के राज्य मुख्यालय में कथित प्रभाव के कारण मंगलपुर में औद्योकि क्षेत्र बनना शुरू हो गया। यह जानकारों का अभिमत है सिंगल विंडो सिस्टम से प्रभावित उद्यमियों को रियाती दर पर जमीनें देकर, बिजली, पानी, सड़क, पुलिस चौकी, बैंक लोन, पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम आदि से सहज ऋण देने की सुविधा और शुरूआती कुछ वर्षों तक करों से छूट आदि के ऑफर से लुभाकर उन्हें पूंजी निवेश के लिए राजी किया गया।

उद्योग लगे परंतु ज्यादातर स्पंज आयरन जैसे महाप्रदूषण कारक संयंत्र जिनकी आयु ज्यादा नहीं थी. विदेशों में इसकी अनुमति देनी बंद हो चुकी है और भातर के अन्य कई राज्यों ने भी अपने यहां इसकी स्थापना पर गुरेज जताया है। लेकिन यहां इस पहलू की विशेष कारणों से जानबूझकर अनदेखी की जाती रही। इससे मिलते जुलते लौह, सीमेन्ट आदि उद्योग भी लगे। अधिकृत सूत्रों व विभिन्न स्रोतों से आज इलाके में एक दर्जन से भी ज्यादा स्पंज आयरन संयंत्र चालू हैं व कई प्रस्तावित हैं। न्यूनतम 4 सीमेंट कारखाने, अन्य दर्जनों वैध-अवैध ईट भट्टे, कई रिफैक्टरीज, हार्ड कोक, कोल प्लांट्स चल रहे हैं। इनसे निकलता फैलता घना जहरीला धुआं गैसें, धूलकणों की मात्रा इतनी ज्यादा है कि पेड़ पौधों के पत्तों पर धूल की परतें जम जाती हैं। उनकी उर्वरा शक्ति समाप्त होती जा रही है। इलाके के घरों, उनकी छतों पर, धोये कपड़े सुखाने को रात में छोड़ दें तो सुबह वे मैले मिलेंगे। मैदानी घास, तालाबों का पानी, कुछ भी इससे अछूता नहीं रह गया है। सांसद चौधरी इसके लिए उद्यमियों की मुनाफा बढ़ाने की कुप्रवृति के कारण प्रदूषण रोधी उपकरणों का सटीक उपयोग नहीं होने का आरोप लगाते हैं। कई बार तथाकथित उद्योगों का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व जिला प्रशासन की टीमों ने पुलिस को साथ ले, औचक निरीक्षण में अनियमितताएं पाई। कार्रवाई की। परंतु फिर वही ढाक के तीन पात। बगड़िया जैसे उद्यमी प्रदूषण की समस्या का हौवा उठाने में एतराज जताते हैं और अपना दोष नहीं मानते। डॉ. पीआर घोष, डॉ. दीपक, डॉ. पीके बजाज आदि अनेक डॉक्टरों ने यहां पर प्रदूषण के कुप्रभाव से दमा, श्वास, तपेदिक, हृदयरोग, उच्च रक्तचाप, आंखों के रोगों, चर्मरोगों, एलर्जी आदि के ग्रस्त रोगियों की संख्या वृद्धि पर चिंता जताई है। जिला व महानगरों में स्थित कई जाने माने डॉक्टर्स ने यहां से इलाज के लिए गए अपने रोगियों को पर्याप्त बचाव या स्थान परिवर्तन तक की सलाह दी है। स्वयं पूर्व राज्यपाल नुरूल हसन ने यहां पर एक समारोह में इलाके के भयानक प्रदूषण की आलोचना कड़े शब्दों में की थी।

इसी के साथ उपजी अवैध उत्खनन की समस्या। इससे खदानों में कोयले में आग लगने, जहरीली गैसों का रिसाव आदि से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ने लगा। जंगलों का अभाव में उन पर जीने को निर्भर जीव जंतु, पक्षी अन्यत्र चले गये अथवा प्रदूषण की चपेट में आकर उनकी प्रजातियां ही विलुप्त हो गई। जमीनों की यहां पर बर्बादी देखकर ही तत्कालीन राज्य के वरिष्ठ मंत्री विनय कृष्ण चौधरी ने वर्षो पूर्व कहा था `यह सब देखकर ऐसा लगता है कि यह कोई भीषण युद्ध और विध्वंस का तबाह क्षेत्र हो।´ आज इसके कारण सैकड़ों हेक्टेयर जमीन भूधंसान की विभीषका के सम्मुख है। धरातल पर बसी लाखों लोगों की आबादी को जान-माल के खतरों की आशंका से विस्थापन, पुनर्वास की नौबत आ गई है। जुझारू व स्व. पूर्व माकपा सांसद हाराधन राय ने इस त्रासदी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी। जिसका निर्णय 2002-2003 में याचिकाकर्ता के पक्ष में आया। उक्त फैसले के कुछ अंशों की रोशनी में, विस्थापन, पुनर्वासन का कार्य करना कोयला मंत्रालय, कोलइंडिया लि. तथा राज्य सरकार की सम्मिलित जिम्मेदारी मानी गई। विस्थापितों को पर्याप्त बाजार दर पर जमीनों का दाम, वैकल्पिक पुनर्वासन तमाम मौलिक सुविधाओं सहित पुनर्वासन का प्रावधान है।

अवैध खनन, पुनर्वास का मुद्दा : सर्वोच्च न्यायलय के आदेश अनुपालन में कोताही से खिन्न स्व. हाराधन राय ने पुन: अदालत में आवेदन किया तो वर्ष 2003 में खान सुरक्षा उप महानिदेशक सतीश पुरी के नेतृत्व में एक कमीशन ऑफ इंक्वायरी, मौके मुआयना पर यहां भेजा जिसने अपनी रिपोर्ट भी कोर्ट को सौंपी थी। हालांकि माकपा से मतभेदों के चलते स्व. सांसद हाराधन राय ने माकपा से नाता तोड़ लिया लेकिन उन्होंने कोयलाखान एवं कोयलांचल बचाओ समिति का अलग से गठन कर अपनी जंग जारी रखी। 2004 में उनका देहांत हो गया। समिति का काम भी लगभग ठप्प हो गया।

औद्योगीकरण ने हम निवासियों को ऐसे ही कुछ सवाल शेष छोड़ दिये हैं जिनका जवाब हमें ढूढें नहीं मिलता. हो सकता है यहां के उद्योग से बड़े शहरों को दिन रात रोशनी मिलती हो लेकिन हमारे हिस्से तो सिर्फ कालिख ही आयी है. हमारे हिस्से की यह कालिख आपको हर कहीं दिख जाएगी. हमारे घरों पर. हमारे पर्यावरण पर. हमारे जीवन पर. हमारी दामोदर नदी पर.कभी फागुन के मौसम में आम के पेड़ो में बौराते कलियों की सुगंध, पलास के पेड़ों पर उगे फूलों की आभा जंगलों में फैली रहती थी. तोता, नीलकंठ, बया, चील, गिद्ध, बगुलों, कोयल, कठफोड़वा अन्य सुंदर रंग-बिरंगे पंछियों के दर्शन हुआ करते थे। अब तो कबूतरों, गौरेया, कौवों के भी कहीं-कहीं दर्शन होते हैं। इनमें पाले गये कबूतरों की बड़ी तादाद होती है। जंगलों में खरगोश, सियार, कइ रेंगने वाले सरीसृप कुल के जीवों, कई प्रकार के कीट-पतंगों का दिखना भी मुहाल है। अगर किसी कीट ने अपना भरपूर विस्तार किया है तो वह है मच्छर. जंगलों मैदानों में सहज ही उपलब्ध बेल, अमरूद, आम, बेर, जामुन, बिजौरा, इमली, साल, महुआ, फालसा, बरगद, नीम, पीपल, बहेड़ा, अर्जुन, बबूल, बांसों के झुरमुट, पेड़ अब गिनेचुने ही दिखते हैं। जिन पर आदिवासी निर्भर थे। सियारसोल, डामालिया, मंगलपुर, पलासवन, वक्तारनगर के हरियाले खेत जंगलों का अस्तित्व किसने मिटा दिया। जो शेष रह गया है उसे देखकर बार-बार मन में सवाल आता है कि सदानीरा दामोदर में अब पानी का रंग मटमैला क्यों है?

(विमल कुमार सिंहानिया स्वतंत्र पत्रकार हैं. b.snghn2007@gmail.com)

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

kumar gaurav on 26 March, 2009 16:49;23
avatar
nice
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from पर्यावरण
Previous
image
चिकित्सक के अभाव में बागी 'शेरा' मौत के कगार पर
लखनऊ प्राणि उद्यान से आए गजराज सुमित की अव्यवस्थाओं और समुचित उपचार के अभाव में विगत माह जुलाई में हुई असमय लाचारी और बेबसी वाली दर्दनाक मौत दुधवा नेशनल पार्क के इतिहास का काला अध्याय बनी ही साथ में दुधवा की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाया। इसके बाद भी दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने ऐसा लगता है कि कोई उससे सबक नहीं लिया है। शायद इसी का परिणाम है कि मेरठ से लाए गए बागी हाथी 'शेरा' के जिन्दगी की जीवन की डोर भी धीरे-धीरे संकुचित होने लगी है।...
image
पाँचना से फोन पर पानी पहुँचा घना
घना पक्षी विहार को इस बर्ष पानी मिल गया है। करौली जिले के पाँचना बाँध से छोडा गया पानी अब भरतपुर की सीमा में पहुँच गया है। इस पानी के बाद संभावना है घने का ताज बच जाये। पानी से रिक्शा चालकों से लेकर होटल मालिक सब प्रसन्न है, लेकिन इस पानी पहुँचने के कारणों में भरतपुर सांसद का करौली कलक्टर को फोन करना चर्चा का विषय बना हुआ है।...
image
यमुना में पानी बढ़ा है, बाढ़ नहीं आयी!
24 अगस्त 2010. पुरानी दिल्ली के इलाके में पुराने लोहेवाले पुल के आस पास टीवी चैनलों के ओवी वैन की लंबी कतारें खड़ी हैं. हर बड़े चैनल की ओवी वैन वहां मौजूद हैं और उन वैन में लगे हुए जनरेटर पूरी क्षमता से चल रहे हैं. संकेत साफ है कि लाइव वगैरह भी किया जा रहा है. कुछ ओवी वैन में भले ही ड्राइवर सीट पर ही सो रहे थे लेकिन रिपोर्टर और कैमरामैन दिल्ली में आयी "बाढ़" को कवर करने के लिए पूरी तत्परता से तैनात थे. ...
image
मुंबई के पर्यावरण का डूबता जहाज
मुंबई के समुद्री तट के पास जवाहरलाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से करीब 5 (नॉटिकल) समुद्री मील की दूरी पर अरब सागर में 7 अगस्त शनिवार की सुबह 9.30 बजे पनामा के दो मालवाहक जहाज एमएससी चित्रा और एमवी खलिजिया की जोरदार टक्कर हुई इस हादसे में जहाज में सवार 33 क्रू मेंबरों को बचा लिया गया किन्तु इस टक्कर से एमएससी चित्रा के ईंधन टैंक में दरार आ जाने से जहाज (एमएससी चित्रा) डूब रहा है....
image
मानसून की टेढ़ी चाल
मानसून की टेढ़ी चाल से भारत में सभी हतप्रभ हैं। पिछले कुछ वर्षो से जिस तरह से मानसून दगा दे रहा है वो भारत जैसे कृषि प्रधान देश में भारी चिंता का विषय हैं। सामान्यतः मानसून शब्द का उपयोग भारी वर्षा के पर्याय के रूप में होता है, लेकिन वस्तुतः यह हवा कि दिशा बदलने का प्रतीक है, जिससे वर्षा कि सम्भावनाएं ज्ञात होती है।...
image
गिद्ध के बाद अब सारस पर संकट
सारस पक्षी पर आया संकट एक तरह से गिद्ध पर आये संकट से किसी मायने मे कम नही लग रहा है. इस बात को वन अधिकारियों के अलावा पर्यावरणीय संस्था से जुड़े हुए लोग भी मानने लगे है.सारस पक्षी की गणना को लेकर कई लोग सवाल उठाने लगे है कि जब सारस के संरक्षण की हकीकत मे जरूरत थी उस वक्त वन अमले ने कोई काम नही किया अब लकीर पीट कर दिखवा करने की कोशिश की जा रही है. ...
image
अरावली में अवैध खनन का गोरखधन्धा
राजस्थान की पहचान वैसे तो रेगिस्तान से है। लेकिन अरावली की श्रृखलाऐं भी उसके बहुत बडे हिस्से में फैली हुई है। अभी तक अरावली की इन श्रृखलाओं को हरा भरा करने के नाम पर देश और विदेशी मदद के पैसे को अकेला वन विभाग हडप करता रहा। अब इन श्रृखलाओं से पत्थर और लकडी का दोहन सरकार के दर्जनों विभाग और उनकी आड़ में खुद सरकारें कर रही है। राजस्थान के भरतपुर जिले में अवैध खनन के गोरखधंधे की पडताल करती एक रिपोर्ट। ...
image
पन्ना के बाघों का वंशनाश
पन्ना नेशनल पार्क के जंगल का गहरा भूरा रंग अब मानसून की आहट के साथ हरे रंग में बदल गया है, यहां का धुंधवा पहाड़ बांधवगढ़ से लाई गई बाघिन और उसके नवजात 4 बच्चों की अठखेलियों से पुन: पुलकित हुआ था और पार्क के फील्ड डायरेक्टर व डीएफओ हर्ष व्यक्त कर पत्रकारों को मिठाइयां भी खिला चुके हैं पर वास्तव में पन्ना क्षेत्र की जनता को फिलहाल कोई विशेष हर्ष नहीं है। उनके लिये दु:ख की बात यह है कि हमारे इलाके के जन्मजात बाघ समाप्त हो गये हैं। अब जो भी बाघ-बाघिन हैं, वे बाहर से लाये जा रहे हैं।...
image
किस दिन मनाएं हम अपना पर्यावरण दिवस?
पर्यावरण दिवस का आयोजन 1972 के बाद शुरू हुआ। 5 से 15 जून 1972 को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम मेें मानवी पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन हुआ। जिस में 113 देश शामिल हुए थे। इसी सम्मेलन की स्मृति बनाए रखने कि लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित कर दिया गया। सवाल तो यह है कि पर्यावरण दिवस के इस दिन का हमारे से क्या रिश्ता? क्या 1972 के बाद लगातार पर्यावरण दिवस मना लेने से हमारा पर्यावरण ठीक हो रहा है? या फिर ठिकाने लगाया जा रहा है? यह विवेचना आप करिए।...
image
जान का दुश्मन बना इलेक्ट्रानिक कचरा
आज के इस आधुनिक युग में जब संचार क्रांति के परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। ऐसे समय में यह ध्यान देना और सोचना भी बहुत आवश्यक है कि, क्या यह संचार क्रांति के अत्याधुनिक उपकरण कहीं मानव जीवन से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे, कहीं ऐसा न हो कि आधुनिकता की दौड़ में भागते-भागते हमारा दम निकल जाए ।...
image
संकट में है सुजान गंगा
राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सुजान गंगा है. ऐतिहासिक महत्व की ये नहर अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष के साथ लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. अब एक बार फिर न्यायालय ने सुजान गंगा के उद्धार के लिए हस्तक्षेप किया है. देखना ये है कि कोर्ट की फटकार के बाद सरकारी अमला कुछ करता है या फिर वो ही ढाक के तीन पात वाली बात होकर रह जायेगी....
image
रिहंद का होना, रिहंद का रोना
इधर गर्मी का पारा चढ़ रहा है उधर रिहंद का कंठ सूख रहा है. रिहंद बांध जलाशय जिसे गोविन्द वल्लभ पंत जलाशय भी कहते हैं पिछले कुछ सालों से संकट का शिकार है. रिहंद का पानी विषैला हो चुका है. रिहंद का पानी पीने के लिए रोक लगा दी गयी है. दुर्भाग्य देखिए कि जिन बिजलीघरों के कारण रिहंद का पानी विषाक्त हुआ अब उन्हीं बिजलीघरों के लिए रिहंद का विषाक्त पानी भी सूखने लगा है. लगभग 15,000 मेगावाट के बिजलीघरों के लिए प्राणवायु कहे जाने वाले रिहंद बाँध की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आने वाले दिनों में रिहंद के पानी पर निर्भर बिजलीघरों में उत्पादन ठप्प हो सकता है और उत्तर भारत में संभावित बिजली संकट की वजह बन सकता है. ...
image
यूरोप में उठे धुएं के गुबार की चुनौती
15 अप्रैल गुरूवार को ”अयाजाफजलाजोकुल” ग्लेशियर के नीचे स्थित ज्वालामुखी विस्फोट ने यूरोप सहित सारे विश्व को चिंता और परेशानी में डाल दिया है । यूरोप में आईसलैंड जैसे छोटे से टापूनुमा देश में स्थित यह ज्वालामुखी एक महीने से कम समय के अंतराल में दूसरी बार फटा है, और इस दूसरे विस्फोट से जो लावा निकला है, उसकी तीव्रता से सभी अचंभित और आश्चर्यचकित हैं। ...
image
हमें चाहिए नयी जमीन, नया जीवन
धरा को वसुंधरा बनाये रखने के लिए हमें व्यापक बदलाव की ओर कदम उठाना होगा. दुनिया के नीति निर्धारकों को यह सोचना होगा कि मनुष्य की हर समस्या का समाधान आर्थिक अधिनायकवाद में निहित नहीं है. व्यक्ति की स्वतंत्रता, उसकी मूल जरूरत इस आर्थिक अधिनायकवाद के भरोसे पूरी नहीं की जा सकती. हमें नयी जमीन चाहिए. हमें नया जीवन चाहिए. हमें वसुधा को कुटुंब स्वरूप चाहिए जिसमें हम सब साथ मिलकर अपना जीवन जी सकें. ...
image
गैंडो के सिर पर प्रशासन की आफत
यूपी के एकमात्र दुधवा नेशनल पार्क में चल रही विश्व की अद्वितीय गैंडा पुनर्वास परियोजना अफसरों की लापरवाही एवं उदासीनता का शिकार होकर कुप्रवन्धन की पर्याय बन गयी है । अब्यवस्थाओं के कारण उर्जाबाड़ से संरक्षित वनक्षेत्र में रहने वाले तीस सदस्यीय गैंडा परिवार के पांच सदस्य करंटयुक्त फैंसिंग तोड़कर बाहर जा चुके हैं। यह बात जानकर भी पार्क प्रशासन के अफसर गैंडों की सुरक्षा की कोई पुख्ता दीर्घकालिक व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनके जीवन पर संकट मंडराता रहता है। इसके अतिरिक्त एक ही नर गैंडा की संतानों का परिवार होने से उनके ऊपर अनुवांषिक प्रदूषण यानी अन्तःप्रजनन के खतरे की तलवार भी लटक रही है।...
image
ग्रीन कोर्ट में भी बाघ बहादुर को न्याय नहीं
बाघों के गणना का कार्य जारी है। गणना कार्य के लिए जुटाये गए संकेतों के समग्र अध्ययन के आधार पर ठोस निष्कर्ष निकालने से पहले ही किसी क्षेत्र में कम तो किसी क्षेत्र में ज्यादा बाघ होने की खबर भी आ रही है। तरह-तरह के कयास हैं। कोई कह रहा है, बाघों की संख्या वर्तमान संख्या 1411 से कम होगी। ...
image
पर्यावरण के लिए हिन्दी चीनी भाई-भाई
बीते सप्ताह भारत और चीन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक तापमान के विरूद्ध की जा रही लड़ाई में शामिल होने का ऐलान शायद इस संघर्ष में अब तक की सबसे बड़ी सफलता है । निःसंदेह भारत और चीन दुनिया की दो बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं में शामिल हैं । आर्थिक विकास सीधे-सीधे औद्योगिकरण से जुड़ा है, और यह औद्योगिकरण ही दुनिया भर में वैश्विक तापमान को बढ़ाने वाली ग्रीन हाऊस गैसों का प्रमुख जनक है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2