Home | जनता दरबार | संविधान के मूल ढांचे का मिथक

संविधान के मूल ढांचे का मिथक

image

आज जब गणतंत्र के साठ साल पूरा होने के मौके पर संविधान की समीक्षा पर देश में बहस चल रही है तो संविधान के मूल ढांचे के सिद्धान्त के गुण-दोष पर भी विस्तार से चर्चा होनी चाहिए, ताकि इस आकर्षक तर्क के सभी आयामों को सबके सामने लाया जा सके।

संविधान के मूल ढांचे के सिद्धान्त का जन्म उस समय हुआ था जब न्यायालय और सरकार में इस मुद्दे पर मतभेद अपने चरम पर थे कि जमीन्दारी उन्मूलन, बैंकों के राष्ट्रीयकरण और प्रिवीपर्स की समाप्ति जैसे नीतिगत मुद्दों पर अन्तिम निर्णय लेने का अधिकार अपनी सभी तथाकथित कमियों के बावजूद हमारे चुने गए प्रतिनिधियों के हाथ में हो जो जनता के प्रति जवाबदेह हैं या न्यायाधीशों के हाथ में हो जो अपनी विद्वता के बावजूद या तो केवल ईश्वर के प्रति या अपनी अन्तरात्मा के प्रति जवाबदेह हैं। इस रस्साकशी के पहले भाग का पटाक्षेप तब हुआ जब `केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य´ के मुकदमे का फैसला आया। सुप्रीम कोर्ट ने इसमें अपनी मंशा स्पष्ट कर दी कि संसद में बहुमत का सहारा लेकर सरकार अपनी मनमानी नीतियों को लागू नहीं कर सकती। वह संविधान में संशोधन करते समय उसके मूल ढांचे को नष्ट नहीं कर सकती। तेरह न्यायाधीशों वाली पीठ ने यह स्वीकार किया कि यद्यपि संविधान में इस प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, किन्तु फिर भी इस अधिकार पर कुछ अन्तर्निहित प्रतिबंध अवश्य होने चाहिए और इस प्रतिबंध के लिए संविधान के मूल ढांचे की सुरक्षा जैसा शब्द ईजाद किया गया। जब इस इस मूल ढांचे को परिभाषित करने का विषय आया तो इस सिद्धान्त की अस्पष्टता और अन्तर्निहित दुरूहता स्पष्ट होने लगी। बाद के वर्षों में दिए गए निर्णयों में जहां एक ओर यह अबोधगम्य होता गया वहीं दूसरी ओर इसकी धार पैनी हो गई। बाद में आपातकाल ने राजनीतिज्ञों के मन में इतना अपराध बोध भर दिया कि न्यायपालिका के इस सिद्धान्त के गुण-दोष पर चर्चा करने की नैतिक हिम्मत भी समाप्त हो गई। इतिहास बोध से कटकर अब तो केवल उसकी लकीर पीटी जा रही है।

संविधान के मूल ढांचे को परिभाषित करने का प्रयास `केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य´ के मुकदमे से शुरू हुआ। इसमें बहुमत का निर्णय देने वाले सात में से छह न्यायाधीशों ने कहा कि संविधान के अध्याय तीन में वर्णित मूल अधिकार, उसका मूल ढांचा है अत: उसमें संशोधन नहीं होना चाहिए, जबकि उनमें से एक न्यायाधीश एच.आर. खन्ना ने मत व्यक्त किया कि संपत्ति का मूल अधिकार संविधान के बुनियादी ढांचे का भाग नहीं है। न्यायमूर्ति शैलेट तथा न्यायमूर्ति ग्रोवर का कहना था कि संविधान के मूल ढांचे की कोई सर्वमान्य सूची नहीं बनाई जा सकती और इस निर्णय में मूल ढांचे की सूची उदाहरण के रूप में दी जा रही है। उन कुछ उदाहरणों की सूची को स्पष्ट करते हुए दोनों न्यायाधीशों ने कहा कि संविधान की सर्वोच्चता, सरकार की गणतन्त्रीय व्यवस्था, राष्ट्र की संप्रभुता, संविधान का संघीय तथा पन्थ निरपेक्ष स्वरूप, कार्यपालिका-विधायिका तथा न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बंटवारा, मूलभूत अधिकारों से पराभूत मानवीय गरिमा की सुरक्षा, भाग चार में विर्णत समाज कल्याणकारी राज्य बनाने का संकल्प तथा भारत की एकता व अखण्डता संविधान के मूल ढांचे के कुछ उदाहरण हैं।indian_1 copy.jpg

इसी मुकदमे में न्यायमूर्ति सीकरी ने अपनी सूची देते हुए कहा कि संविधान की सर्वोच्चता, उसकी गणतन्त्रीय व्यवस्था, पन्थ निरपेक्षता, राज्य के तीनों अंगों की शक्ति का पृथक्करण, संविधान का संघीय चरित्रा तथा नागरिकों का स्वतन्त्राता व प्रतिष्ठा का अधिकार, मूल ढांचे के अन्तर्गत शामिल हैं। इस निर्णय के बाद के फैसलों में मूलभूत ढांचे के उदाहरणों में कुछ और वृद्धि हुई। जैसे `इन्दिरा गांधी बनाम राज नारायण´ के मुकदमे में न्यायमूर्ति खन्ना ने मत व्यक्त किया कि संविधान का प्रजातान्त्रिक ढांचा और स्वतन्त्रा एवं निष्पक्ष चुनाव की परंपरा हमारे संविधान के मूल ढांचों का भाग है, जबकि मुख्य न्यायाधीश ए.एन. रे ने मत व्यक्त किया कि चुनाव व्यवस्था हमारे मूलभूत ढांचे का हिस्सा नहीं है। इसी केस में न्यायमूर्ति मैथ्यू ने कहा कि न्यायिक पुनरावलोकन का सिद्धान्त संविधान का मूल ढांचा है जबकि न्यायमूर्ति चन्द्रचूड़ ने इससे असहमति व्यक्त की। इस कड़ी में तीसरा निर्णय `मिनर्वा मिल्स लिमिटेड बनाम भारत संघ´ का था जिसमें मूल ढांचे के सिद्धान्त की कमजोरी बिल्कुल उजागर हो गई। इसमें सभी न्यायाधीश इस बात पर तो सहमत थे कि मूल अधिकार तथा राज्य के नीति निर्देशक तत्त्वों में सामंजस्यपूर्ण सम्बंध संविधान का मूल ढांचा है, लेकिन इस मूल ढांचे को लागू करने के सवाल पर उनमें मतभेद थे। मुख्य न्यायाधीश चन्द्रचूड़ व न्यायमूर्तिगण गुप्ता, वालिया तथा कैलासम का मानना था कि चवालीसवें संविधान संशोधन का विवादग्रस्त हिस्सा मूल ढांचे का उल्लंघन करता था, अत: वह असंवैधानिक था। जबकि, न्यायमूर्ति भगवती ने उसी मूल ढांचे के सिद्धान्त को लागू करते हुए कहा कि विवादग्रस्त संशोधन मूल ढांचे का उल्लंघन नहीं, अपितु उसे पुष्ट करता था। इस प्रकार केवल इतना ही नहीं है कि मूल ढांचे के बारे में अलग-अलग न्यायाधीशों की वस्तुनिष्ठ नहीं, अपितु व्यक्तिनिष्ठ धारणाएं हैं, बल्कि इसके साथ ही उसे लागू करने की परिस्थितियों के आकलन में भी उनमें प्रबल अन्तर्विरोध हैं।

`मूल ढांचे´ को बचाए रखने का सिद्धान्त ईजाद इसलिए हुआ था कि संविधान के तथाकथित गैर जरूरी संशोधनों पर प्रतिबंध लग सके। इसलिए भावी पीढ़ी द्वारा प्रस्तावित किए जाने वाले संविधान संशोधनों के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन से अनुच्छेद हैं जिनमें छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मूल ढांचे के सभी उदाहरणों को सूचीबद्ध करना जरूरी है। यद्यपि सभी न्यायाधीशों ने संविधान के मूल ढांचे के बारे में व्याख्या करते समय यह स्पष्ट कर दिया था कि यह सूची अन्तिम नहीं है और उसमें नए नाम जोड़े जा सकते हैं फिर भी यदि अब तक के उदाहरणों को ही अन्तिम माना जाए तो उसके भाग एक, भाग पांच तथा भाग छह को संशोधन से परे रखना होगा। इस प्रकार `पन्थ निरपेक्ष एवं संघीय व्यवस्था´ को बचाए रखने के लिए संविधान की उद्देश्यिका, अनुच्छेद 25 से 30, भाग पांच एवं भाग छह को संशोधन की सीमा से अलग रखना होगा। यदि संविधान में विर्णत शक्ति के पृथक्करण के सिद्धान्त को सुरक्षित रखना है, जिसे इन्दिरा गांधी बनाम राजनारायण के मूल ढांचे के अन्तर्गत रखा गया था, तो संविधान के भाग पांच के अध्याय एक, दो, तीन तथा चार के अन्तर्सम्बंधों में किसी प्रकार की छेड़छाड़ से उसे अलग रखना होगा।

कुछ न्यायाधीशों के मुताबिक संविधान के भाग तीन में विर्णत स्वतन्त्रताओं से उद्भूत मानवीय गरिमा के अधिकार तथा भाग चार में विर्णत समाज, कल्याणकारी समाज के लिए दिया गया निर्देश मूल ढांचा है। यदि मान लिया जाए कि इस मूल ढांचे में परिवर्तन किया जा सकता है तो संविधान के भाग तीन और चार के मौजूदा स्वरूप में कोई तब्दीली नहीं की जा सकती। इस प्रकार यदि मूल ढांचे के उदाहरणों जैसे- न्यायिक पुनरावलोकन, संशोधन का सीमित अधिकार, कानून का शासन, प्रजातन्त्रीय व्यवस्था, स्वतन्त्रा और निष्पक्ष चुनाव, अलग-अलग विभागों के अधिकारों का बंटवारा, समानता के अधिकार को भी जोड़ दिया जाए तो सम्पूर्ण संविधान उसमें समाहित हो जाएगा। मूल ढांचे के कुछ उदाहरणों को तो संविधान के कुछ अनुच्छेदों या अध्यायों से जोड़ा जा सकता है, किन्तु उसमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें किसी अनुच्छेद या भाग से नहीं जोड़ा जा सकता। पूरा संविधान ही उन्हीं आधारों पर टिका हुआ है। संविधान की सर्वोच्चता, कानून का शासन तथा समतामूलक समाज बनाने के निर्देश जैसे उदाहरण ऐसे हैं जिन्हें संविधान के किसी अनुच्छेद या भाग से नहीं जोड़ा जा सकता। सम्पूर्ण संविधान इन्हीं सिद्धान्तों को बढ़ावा देने और अभिसिंचित करने के लिए बनाया गया है।

मूल ढांचे के सिद्धान्त केवल अस्पष्ट ही नहीं हैं, अपितु उनमें पारस्परिक अन्तर्विरोध भी हैं। इनकी कोई प्रामाणिक सूची नहीं बनाई जा सकती। इसलिए संविधान संशोधन की अन्तिमता पर प्रश्नचिह्न लगा रहेगा। ऐसा सम्भव है कि कोई संशोधन दस साल तक सही माना जाता रहे और बाद में वह पांच न्यायाधीशों की पीठ के सामाजिक दर्शन के विपरीत हो और उसे निरस्त कर दिया जाय। फिर दस वर्षों के बाद सात न्यायाधीशों की पीठ उसे सही करार कर दे। यदि मूल ढांचे के अन्तर्विरोधों को अपने स्वाभाविक मुकाम तक पहुंचने दिया जाए तो भविष्य में संविधान के किसी अनुच्छेद में संशोधन नहीं किया जा सकता। जबकि संविधान तो जीवन्त समाज को शासित करने वाले सूत्रा वाक्यों का संहिताकरण मात्रा है। चूंकि प्रगतिशील समाज की जरूरतें हर समय बदलती रहती हैं तथा उसकी आकांक्षाओं में सतत परिवर्तन होता रहता है, अत: संविधान में उसके मुताबिक संशोधन की भी आवश्यकता पड़ती रहती है। यदि उसमें संशोधन की संभावनाओं को इस तरह समाप्त कर दिया जाएगा तो उसमें जड़ता आ जाएगी, वह समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने आपको ढालने में असमर्थ रहेगा, और जब संविधान में संशोधन के विधिसम्मत रास्ते बन्द कर दिए जाएंगे तो अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता गैर कानूनी तरीकों का सहारा लेगी और विद्रोह जैसे विकल्पों को चुनने को बाध्य होगी।
अपनी सभी कमियों के बावजूद जन प्रतिनिधि ही जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। प्रजातान्त्रिक व्यवस्था में यह जिम्मेदारी उसे ही दी गई है। इसलिए उसकी जवाबदेही और वफादारी पर निगरानी रखने के लिए हर पांच साल बाद उसे जनता की अदालत में आना पड़ता है। अत: शासन की नीतियों को निर्धारित करने का स्वाभाविक अधिकार उसी का है। न्यायालय द्वारा सृजित मूल ढांचे जैसे अस्पष्ट और अन्तर्विरोधों से ग्रस्त मोहक और लुभावने सिद्धान्तों द्वारा इसमें बाधा नहीं पहुंचाई जानी चाहिए। विद्वान न्यायाधीशगण संविधान के बहुत महत्त्वपूर्ण स्तंभ होते हैं, लेकिन हमें इस खुशफहमी में नहीं रहना चाहिए कि किसी देश की व्यवस्था को केवल न्यायाधीश ही बचा सकते हैं।

हमें मूल ढांचे जैसे नारों पर भरोसा रखने के बजाय देश की जनता के निर्णय के ऊपर यकीन रखना चाहिए। और, जब हम संविधान के किसी संशोधन से सहमत नहीं हैं तो उसे जनता की अदालत में ले जाना चाहिए। आज जब संविधान की समीक्षा पर देश में बहस चल रही है तो संविधान के मूल ढांचे के सिद्धान्त के गुण-दोष पर भी विस्तार से चर्चा होनी चाहिए, ताकि इस आकर्षक तर्क के सभी आयामों को सबके सामने लाया जा सके और इसे परस्पर विरोधी हित रखने वाले लोगों द्वारा दुधारी तलवार के रूप में इस्तेमाल किए जाने से बचाया जा सके।

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

सोनू on 27 January, 2010 08:13;06
avatar
इस लेख के बराबर, नीचे दिए गए लिंक को खोल के रखें--

http://lawmin.nic.in/coi/contents.htm
Thumbs Up Thumbs Down
0
सोनू on 27 January, 2010 08:18;18
avatar
इस लेख के बराबर
http://lawmin.nic.in/coi/contents.htm को खोल कर रखें तो इसे समझने में सुविधा होगी।
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from जनता दरबार
Previous
image
भारत से धंधा, पाक को चंदा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया. मुंबई उतरकर दिल्ली दरबार तक उनकी दस्तक भारत पर अमेरिका के मजबूत पकड़ की मिसाल बन गया. निश्चित रूप से उनका दौरा भारत के लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना खुद अमेरिका के लिए है. मंदी के दौर से जूझ रहे अमेरिका को "कारपोरेट" जगत का धंधा दिलाने के लिए उन्होंने न केवल भारत को महाशक्ति करार दे दिया बल्कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन भी कर दिया....
image
मत्था टेकने की मानसिकता
वैसे तो किशनलाल की गांधी से अधिक श्रद्धा अपने कारोबार पर है और ओबामा से अधिक डर अपनी पत्नी का है. लेकिन आज न तो उनका कारोबार आड़े आया और न ही पत्नी. सुबह नौ पैंतीस पर वे राजघाट जा रहे थे. पूछने पर बोल पड़े मत्था टेकने जा रहे हैं. गांधी की समाधि के प्रति किशनलाल की इतनी अगाध श्रद्धा कि उन्होंने 'मत्था टेकने' की ऊंचाई दे दी. लेकिन वहां तो आज 10.20 पर बराक ओबामा आ रहे हैं. वहां जाने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि जब "वो" चले जाएंगे तब आधे घण्टे बाद राजघाट खोल देंगे उसके बाद सबसे पहले हम मत्था टेकेंगे. ...
image
'गांधीवादी' ओबामा पर भारी अमेरिकी आर्थिक लाचारी
अगर आपने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मणिभवन यात्रा की फोटो देखी हो तो आपको उस फोटो में बराक ओबामा और पत्नी मिशेल ओबामा के चित्र में गांधी की पोती से हाथ मिलाते वक्त जो श्रद्धा दिख रही है उसमें अमेरिकी बनावट की मिलावट कहीं से नहीं है. गांधी के प्रति ओबामा की श्रद्धा किसी व्यक्ति के प्रति श्रद्धा नहीं बल्कि उस विचार के प्रति है जिसे बीसवीं सदी में अंग्रेजों से लड़ते हुए गांधी ने पुन: परिभाषित किया था. ...
image
लालू भी चाहिए नीतीश भी
बिहार के मतदाता इन दिनों अपने लिए एक बेहतर नेता चुनने में जुटे हैं. एक ऐसा नेता जो अगले पांच साल के लिए उनके अंदर छुपी बदलाव की खदबदाहट को दिशा दे सके और विकास के रास्तों के कंटक हटा सके. लोगों के सामने दो विकल्‌प है लालू या नीतीश. इस बार हो सकता है भावावेश में जनता एक को चुन ले और दूसरे को रिजेक्ट कर दें. पर जहां तक मेरी राय इनमें से किसी एक नेता से बिहार का काम चलने वाला नहीं. बिहार को दोनों चाहिए, लालू भी और नीतीश भी. आखिर क्यों ?...
image
विकास की बिसात पर कैसे हो नीतीश की मात
बिहार में चुनाव हो तो क्या मुद्दा होना चाहिए? निश्चित रूप से बिहार से बाहर रहनेवाले लोग विकास और जातिमुक्त बिहार की आदर्शवादी कल्पना पिछले कई चुनाव से बिहार के लिए मुद्दा बनाने की बातें करते रहे हैं. लेकिन साथ में यह भी जोड़ देते हैं कि बिहार चुनाव में विकास शायद ही मुद्दा बने? लेकिन इस बार यह कमाल दिखाई दे रहा है. पक्ष में हो या विपक्ष में केन्द्रीय मुद्दा विकास ही है. असल में बिहार की विपक्षी पार्टियां नीतीश को रिप्लेक्स करने के लिये तैयार ही नहीं है. लोगों को यह बात अतिशयोक्तिपूर्ण लगती है. मगर आप ही बतायें कि ”या विकास को मुद्दा बनाकर नीतीश से चुनावी समर जीता जा सकता है?...
image
गिलानी की गुगली और हिन्दुस्तान की गफलत
अभी-अभी हुर्रियत कांफ्रेंस के गरमपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी अपने विस्फोटक सेमीनार के जरिए दिल्ली और देश में अच्छा-खासा आक्रोश और विवाद पैदा करके गए हैं। अपने अलगाववादी नजरिए पर टस से मस न होने के लिए कुख्यात गिलानी ने दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में न सिर्फ कश्मीर की ‘आजादी‘ की पारंपरिक मांग दोहराईं बल्कि एक कदम आगे बढ़कर ‘स्वतंत्र कश्मीर‘ बनने के बाद की ‘नीतियों‘ का खाका भी पेश कर गए। ‘कश्मीर की आजादी ही एकमात्र विकल्प‘ नामक विषय के इर्द-गिर्द केंद्रित सेमीनार में उन्होंने देशद्रोह के दायरे में आने वाली दर्जनों टिप्पणियां कीं और ‘अभिव्यक्ति की आजादी‘ का फायदा उठाकर आराम से कश्मीर की ओर निकल लिए।...
image
कांग्रेस का दाना, नीतीश की ना-ना
बिहार में चुनाव के दो चरण बीत चुका है. नक्सालियों के दखल के अलावा कहीं कोई खलल नहीं है. जनता भी निश्चिंत है और नेता भी. जैसा किसी पूर्व निर्धारित पटकथा पर सारे किरदार अपनी भूमिका निभाने में जुटे हों. नेशनल न्यूज चैनलों ने सर्वे जारी कर जरूर थोड़ी सी गहमा-गहमी क्रियेट की है मगर लोकल मीडिया में कहीं कोई सनसनी नहीं है....
image
विकीलीक्स ने फिर साबित किया अमेरिका को हत्यारा
इराक में अमेरिकी सेना ने अपने आपरेशन के दौरान ना सिर्फ निर्दोष नागरिकों की हत्या की बल्कि युद्ध की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी मौत के घात उतार दिया। विकिलिक्स ने अमेरिका में इराकी आपरेशन को लेकर पेंटागन के जो डाटाबेस और रिकार्ड जारी किये हैं उनमे अमरीकी सेना के अपाची हेलीकाप्टर्स (क्रेजी हार्स 18) जो कि टेक्सास स्थित यु एस आर्मी के २२७ रेजिमेंट के फर्स्ट बटालियन का हिस्सा है के बारे में चौका देने वाले खुलासे किये हैं। विकिलीक्स द्वारा जारी किये गए एक वीडियो में अमेरिकी जवानों को सिर्फ खबरिया एजेंसी रायटर के दो जांबाज पत्रकारों की गलत सूचना देकर हत्या किये जाने बल्कि उनकी मौत पर ठहाके भी लगाये देखा जा सकता है।...
image
बिहार चुनाव में चौराहे पर खड़ा मुसलमान
बिहार चुनाव में पसमांदा मुसलमान एक बार फिर चौराहे पर खड़े हैं। पसमांदा मुसलमानों में किसी पार्टी या गठबंधन को लेकर कोई उत्साह नहीं हैं। ज़्यादातर पसमांदा वोटर ख़ामोश हैं। कभी पसमांदा आंदोलन के अगुआ रहे लोग इस चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से निषक्रिय हैं। कई पार्टियों की तरफ़ से बुलावा आने को बावजूद उन्होंने पार्टियों के दफ़्तर जाना या नेताओं से मिलना तक मुनासिब नहीं समझा। वजह साफ है पसमांदा मुसलमान तमाम पार्टियों की वादा ख़िलाफी से ऊब चुके हैं।...
image
पपेट प्रधानमंत्री का एक और पापकर्म
देश में एक वर्ग विशेष को तुष्ट करने के लिए सरकार कहां तक गिर सकती है उसका हालिया उदाहरण है शत्रु संपत्ति विधेयक-2010 का विरोध करना फिर उसमें मुस्लिम नेताओं के मनमाफिक संसोधन को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति देना। कठपुतली (पपेट) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें इसी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर शत्रु संपत्ति (संसोधन एवं विधिमान्यकरण) विधेयक-2010 में संसोधन को स्वीकृति प्रदान की गई।...
image
चुनाव आयोग के सामने बिहार चुनाव की चुनौती
पिछले विधानसभा में स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव होने का असर राजनैतिक दलों और नेताओं पर साफ देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग की सख्ती का साफ असर इस बार भी नेताओं और पार्टियों कार्यालयों में देखा जा रहा है। विभिन्न पार्टियों के नेता काफी चौकस है कि इस दौरान किसी भी सूरत में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो। मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में नीतीश कुमार से मुलाकात करने जा रहे नेता भी वहां किसी तामझाम के पहुंच रहे हैं। लालू प्रसाद यादव भी अपने नेताओं को यह समझाया कि सभी सरकार आवास पर नहीं, पार्टी कार्यालय में मिले।...
image
दशहरा रैली का दम
शिवाजी पार्क शिवसेना और शिवसेनाप्रमुख के बीच दशकों पुराना अटूट संबंध है. शिवेसना की पहली जनसभा 19 जून 1966 को इसी शिवाजी पार्क में हुई थी. तत्कालीन राजनीतिक विश्लेषकों का मत था कि 1960 और 1966 के बीच व्यंगचित्र साप्ताहिक मार्मिक के माध्यम से ठाकरे परिवार ने स्थानीय लोकाधिकार के लिए जो अलख जगाया था, उससे उपजे राजनीतिक विचार से जन्मी शिवेसना की पहली जनसभा में अधिकतम दस हजार स्रोता जमा होंगे....
image
जांच होगी पर आंच किसी को नहीं आयेगी
कामनवेल्थ खेलों के समापन के अगले दिन ही खेलों की तैयारियों में हुई हेराफेरी की जांच का आदेश देकर केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर संभावित राजनीतिक पैंतरेबाजी पर लगाम लगा दिया है लेकिन इस जांच की गंभीरता पर सवाल किये जाने लगे हैं. दिल्ली में सत्ता के गलियारों में सक्रिय ज़्यादातर लोग इस खेल में शामिल थे. पूना वाले बुड्ढे नौजवान ने मामला इस तरह से डिजाइन किया था कि दिल्ली के सभी अमीर उमरा ७० हज़ार करोड़ रूपये की लूट में थोडा बहुत हिस्सा पा जाएँ....
image
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आतंक
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इन चुनावों को नजदीक से देखने और जानने की जरूरत है. दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा और अन्तिम चरण 20 अक्टूबर को पूरा हो जाएगा. जब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो मेरठ के एक पॉश इलाके में बसपा कार्यालय पर बसपा के समर्थन से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों की भीड़ लगी थी। महंगी लग्जरी गाड़ियों का रैला था। गाड़ियों में सवार हष्टपुष्ट आदमी थे। कुर्ता-पायजामा की जगह झक सफेद पेंट-शर्ट के साथ सफेद जूते में दिखनेवाले नेता हमें माफियाओं के आस पास होने का आभास दे रहे थे. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आंतक के शुरूआत की घोषणा हो चुकी थी. ...
image
विपक्ष का कार्य सरकार गिराना ही नही है
दक्षिणी दुर्ग में बनी भाजपा की पहली सरकार गहरे संकट में है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शुरु से ही सकटों से घिरे रहे है। यह संकट बाहरी कम अंदरुनी ज्यादा रहे है। कुछ समय पहले बंगलौर निकाय चुनावों में भी भाजपा को जोरदार सफलता मिली थी। ईसाई समुदाय को छोड़कर किसी और वर्ग को भाजपा सरकार से कोई खास नराजगी नही रही है। चर्च का एक हिस्सा पिछले कुछ समय से राज्य में युदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता रहा है इसके लिए यह वर्ग राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को कई ज्ञापन भी दे चुका है।...
image
यह उमर और ऐसी गलती?
यह राजनीतिक पूतों के पांव हैं जो पालने में दिख रहे हैं. पहले राहुल गांधी का बयान और अब उमर अब्दुल्ला की गलती. जम्मू कश्मीर विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कश्मीर के भारत में विलय को ही अधूरा बता दिया. देशभर में विरोध हुआ लेकिन राहुल गांधी ने चुप रहने में भलाई नहीं समझी, उमर की तारीफ करने मैदान में कूद पड़े. कश्मीर इनके पुरखों की विरासत है, लेकिन पुरखों की इस विरासत से कैसा खिलवाड़ कर रहे हैं ये दो नौजवान? शेष नारायण सिंह का विश्लेषण-...
image
बिहार चुनाव में बच्चों के लिए नदारद है नारा
बिहार के विधानसभा की घमाचान में हर पार्टी के झोले के भीतर से एक-एक करके हर एक के लिए मुद्दे ही मुद्दे और नारे ही नारे बाहर आ रहे हैं. मगर बच्चों के लिए इस बार भी कोई मुद्दा और नारा नहीं गूंज रहा है. ऐसे में क्राई ने बच्चों के मुद्दों को सूचीबद्ध करते हुए सभी राजनैतिक दलों से बच्चों के अधिकारों को वरीयता देने के लिए संवाद का सिलसिला शुरू किया है. इसके तहत बाल अधिकारों का एक घोषणा-पत्र तैयार किया जा चुका है और अब बच्चों के मामले में राजनैतिक दलों पर जल्द से जल्द अपना-अपना रूख स्पष्ट करने के लिए दबाव बनाना तय हुआ है....
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2