Home | जनता दरबार | मानव समाज का सबसे निकृष्ट संविधान

मानव समाज का सबसे निकृष्ट संविधान

image

राज्य के अधिकतम तथा समाज के न्यूनतम अधिकारों की सीमाएं निश्चित करने वाले दस्तावेज को संविधान कहते हैं। संविधान राज्य और समाज के बीच एक द्विपक्षीय समझौता है। संविधान के चार आवश्यक गुण माने जाते हैं, पहला- स्पष्ट भाषा, दूसरा- स्पष्ट निष्कर्ष, तीसरा- छोटा (संक्षिप्तता) व चौथा- सन्तुलन। भारतीय संविधान के परिप्रेक्ष्य में आइए इन चारों गुणों की हम व्यापक समीक्षा करें।

अस्पष्ट भाषा- भारतीय संविधान की भाषा पूरी तरह द्विअर्थी है। संविधान के अनेक अनुच्छेद ऐसे हैं जिनके हाईकोर्ट कुछ भिन्न अर्थ निकालता है और सुप्रीमकोर्ट भिन्न। सुप्रीमकोर्ट के अर्थ भी फुल बेंच में जाकर बदल जाते हैं और कई बार तो फुल बेंच का निर्णय भी एक दो के बहुमत से ही हो पाता है। सन्देह होता है कि यदि कोई और ऊपर का कोर्ट होता तो यह निर्णय पलट भी सकता था। अपवाद स्वरूप कभी ऐसा होना तो सम्भव माना जा सकता है किन्तु यदि ऐसी अर्थ अस्पष्टता जगह-जगह हो तो यह तो संविधान का दोष ही माना जाएगा। क्योंकि संविधान के इस दोष के कारण किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की अपेक्षा अनावश्यक तर्क की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन मिलता है।

अस्पष्ट निष्कर्ष-
आशय है कि संविधान का सन्देश साफ हो अर्थात संविधान बनाने वालों के निष्कर्षों के संकेत बिल्कुल साफ हों। भारतीय संविधान की अनेक धाराएं एक दूसरे के निष्कर्षों को काटती हुई प्रतीत होती हैं। कई धाराओं में तो उसका मूल स्वरूप ही `किन्तु´ शब्द के बाद बदल जाता है। संविधान की एक मुख्य धारा में लिखा है कि भारत में किसी भी व्यक्ति के साथ धर्म, जाति, भाषा या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। उसी धारा में किन्तु लगाकर पूरे अर्थ को बदल दिया गया है जिसके अनुसार महिलाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, बच्चों के लिए विशेष कानून बनाए जा सकते हैं। भाषा का सामान्य सिद्धान्त है कि अपवाद का प्रभाव मुख्य विचार का एक दो प्रतिशत ही हो सकता है। अपवाद हमेशा किन्तु के बाद लगता है। इस धारा का प्रभाव सम्पूर्ण आबादी के नब्बे प्रतिशत पर पड़ता है। महिलाएं ही आधी आबादी में शामिल हैं। फिर अपवाद न होकर यह धारा तो उद्देश्य विहीन हो गई है। किन्तु लगाकर पूरा अर्थ बदलने का कारनामा कई जगह हुआ है। संविधान की उद्देशिका में अवसर की समानता शब्द लिखा गया है किन्तु बाद में उसका अर्थ बदल दिया गया। और भी अनेक धाराएं हैं जो किन्तु-परन्तु के बाद अपना अर्थ बदल देती हैं।

अनावश्यक बड़ा संविधान- संविधान और कानून बिल्कुल भिन्न-भिन्न तरीके से लिखे जाते हैं। संविधान राज्य के अधिकतम तथा समाज के न्यूनतम अधिकारों की सीमाएं तय करता है और कानून राज्य के न्यूनतम तथा समाज के अधिकतम अधिकारों की सीमाएं तय करता है। स्वाभाविक है कि संविधान बहुत छोटा होना चाहिए और कानून व्यापक सन्दर्भों वाला। भारतीय संविधान बनाते समय उसमें अनेक ऐसी अनावश्यक बातें शामिल की गईं जो कानून के अन्तर्गत थीं। ऐसी कानून की बातों को संविधान में शामिल करने से संविधान का आकार बढ़ता गया और वह वकीलों का स्वर्ग बन गया। संविधान में नीति निर्देशक तत्वों का समावेश तो किया गया किन्तु न तो उन्हें बाध्यकारी बनाया गया और न ही राज्य को उनके लिए उत्तरदायी बनाया गया। कोई भी सलाह संविधान का भाग नहीं हो सकती क्योंकि सलाह बाध्यकारी नहीं हुआ करती। इन दो धाराओं ने समाज का लाभ तो कम और नुकसान बहुत ज्यादा किया। इन दो धाराओं ने राज्य के, समाज के हर मामले में हस्तक्षेप करने के अनगिनत द्वार खोल दिए और राज्य को जनहित की मनमानी व्याख्या का अधिकार भी दे दिया। अब राज्य जब चाहे तब शराबबन्दी को भी जनहित घोषित कर सकता है और शराब चालू करने को भी। राज्य जब चाहे तब विवाह की उम्र घटा भी सकता है और बढ़ा भी सकता है क्योंकि उसके परिणामों के उत्तरदायित्व के प्रति वह निश्चिन्त है। संविधान बड़ा बनाने के चक्कर में उसका स्वरूप ही बदलता चला गया।

असन्तुलित संविधान- समाज और राज्य एक दूसरे के पूरक भी होते हैं और नियन्त्राक भी। यह दोहरी भूमिका ठीक-ठीक संचालित होती रहे ऐसी भूमिका संविधान की होती है जो दोनों के बीच में होता है। पूरक होना दोनों का कर्तव्य होता है और नियन्त्रण अधिकार। व्यवस्था में राज्य की परिभाषा में न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका का समिन्वत स्वरूप होता है न कि विधायिका का अकेले का। ऐसी समिन्वत व्यवस्था भी नियम-कानून से ही चल सकती है। व्यक्ति पर कानून का नियन्त्रण होता है, कानून पर सरकार का, सरकार पर संसद का, संसद पर संविधान का। स्पष्ट है कि व्यवस्था के सुचारु संचालन का दायित्व संविधान का होता है क्योंकि तानाशाही में शासन का संविधान होता है और लोकतन्त्र में संविधान का शासन। कानून, सरकार, संसद और संविधान की आवश्यकता उन व्यक्तियों या इकाइयों पर अंकुश के लिए नहीं होती जो स्वयं अनुशासित हैं। इन सबकी आवश्यकता सिर्फ ऐसी इकाइयों पर अंकुश के लिए है जो ऐसे नियम-कानूनों के विपरीत आचरण करते हैं। संविधान की सफलता-असफलता की एक प्रमुख कसौटी है कि वह किस सीमा तक ऐसी उच्छृंखलता को रोकने में समर्थ है।

संविधान के सन्तुलन की यह एकमात्रा कसौटी मानी जाती है कि वह न तो इतना कड़ा हो कि समाज स्वयं को राज्य का गुलाम महसूस करने लगे और न ही इतना लचीला हो कि कुछ लोग अनियन्त्रित हो जाएं। भारतीय संविधान इन दोनों स्थितियों से हटकर एक तीसरी स्थिति में है जो ठीक-ठीक काम कर रहे लोगों पर तो अनेक अनावश्यक कानून लादकर उन्हें गुलाम सरीखा रखने की कोशिश करता है जबकि कानून तोड़ने वाले अपराधियों- आतंकवादियों के लिए ऐसे उच्च मानवाधिकार का सन्देश देता है कि वे आसानी से न पकड़े जाते हैं न ही सजा पाते हैं। जिनके लिए कठोर कानून की जरूरत थी उनके लिए लचीलापन और जिनके लिए कोई कानून आवश्यक नहीं था उनके लिए कठोर कानूनों का सन्देश। यदि राज्य ऐसी गलती करता है तो राज्य पर नियन्त्रण करना संसद का काम है और यदि संसद भी अपना काम नहीं करती तो यह दायित्व संविधान का है। लोकतन्त्र में एक चैनल बना होता है जिसके सबसे ऊपर की कड़ी है संविधान। यदि नीचे की कोई कड़ी उच्छृंखल होती है तो उसका सम्पूर्ण दायित्व संविधान का है। दुर्भाग्य से संविधान ही सन्तुलित न होकर विपरीत सन्तुलन वाला है तो परिणाम तो विपरीत होने ही हैं।indian_1 copy.jpg

ऊपर के मुख्य आधारों के अतिरिक्त भी हम संविधान की व्यापक समीक्षा करें तो संविधान में निम्नलिखित दुर्गुण भी पाए जाते हैं-

केन्द्रित स्वरूप-
दुनिया में चार प्रकार के संविधानों की कल्पना है। लोकतान्त्रिक, साम्यवादी, धर्मवादी व लोकस्वराज्य वादी। लोकतान्त्रिक संविधान पश्चिमी देशों में लागू है। इस विधि में व्यक्ति सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण होता है और व्यक्ति स्वातन्त्रय की सुरक्षा संविधान की मूल अवधारणा मानी जाती है। इन देशों में न्याय की अवधारणा यह है कि चाहे दस अपराधी भले ही छूट जायं किन्तु एक भी निरपराध सजा न पाए। इस अतिवादी अवधारणा का ही परिणाम है कि इन देशों में धीरे-धीरे आतंकवाद और अव्यवस्था जोर पकड़ रही है। साम्यवादी व्यवस्था में राज्य सर्वशक्ति संपन्न होता है और व्यक्ति, धर्म तथा समाज गौण। ऐसे देशों में राज्य ही स्वयं को समाज घोषित कर देता है। यहां न्याय की भी परिभाषा बदल जाती है। इन देशों में व्यक्ति का कोई अस्तित्व नहीं होता। इनमें सिर्फ नागरिक ही होते हैं जिन्हें कानूनी अधिकार तो होते हैं किन्तु मौलिक अधिकार नहीं। तीसरी व्यवस्था मुस्लिम देशों की है जहां धर्म सर्वशक्तिमान होता है और समाज राज्य तथा व्यक्ति गौण। इन देशों में न्याय की कुछ ऐसी अवधारणा है कि धार्मिक अपराध करने वालों को भीड़ भी दण्ड दे सकती है। यहां भी व्यक्ति के कोई मौलिक अधिकार नहीं होते। सब कुछ धर्म को ही केन्द्र में रखकर चलता है। एक चौथी व्यवस्था भारतीय संस्कृति की है जिसमें समाज सर्वोच्च है और व्यक्ति धर्म तथा राज्य गौण। इसमें राज्य मैनेजर होता है और समाज मालिक। न्याय व्यवस्था ऐसी होती है कि न कोई अपराधी छूटे न कोई निरपराध दण्डित हो। न्याय और सुरक्षा के अतिरिक्त सभी दायित्व परिवार, गांव, जिले, प्रदेश और केन्द्र की सामाजिक इकाइयों के पास विकेन्द्रित होते हैं। इनमें राज्य का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। व्यक्ति को मौलिक अधिकार होते हैं।

आदर्श स्थिति तो यह होती कि भारतीय संविधान इस चौथे मार्ग को अपनाता किन्तु वह तो इतना विकृत हुआ कि शेष तीन के विषय में भी कोई स्पष्ट स्वरूप तय नहीं कर सका। भारतीय संविधान ने पश्चिम का व्यक्ति स्वातन्त्रय भी शामिल कर लिया और साम्यवाद का अधिकतम हस्तक्षेप भी। इसने अपने अन्दर धर्म को भी समेट लिया। अब तो कुछ लोग मुस्लिम देशों की नकल करते हुए हिन्दू राष्ट्र तक की आवाज उठाते रहते हैं। किन्तु भारतीय संविधान ने अपनी व्यवस्था से समाज को पूरी तरह बाहर कर दिया। परिवार और गांव शब्द तो संविधान में शामिल ही नहीं हैं। जिला भी शामिल है तो शासित सन्दर्भ में। प्रदेश और केन्द्र ने समाज के सारे अधिकार स्वयं में समेट कर तन्त्र पर ऐसा कब्जा किया कि लोक बेचारा गुलाम हो गया। यद्यपि अब तक इस भारतीय प्रणाली का संविधान कहीं लागू नहीं हो पाया है किन्तु इस सहभागी लोकतन्त्र के लिए संघर्ष जारी है।

वर्ग निर्माण-
सामाजिक दृष्टि से दुनिया में दो ही वर्ग होते हैं, पहला सामाजिक व दूसरा समाज विरोधी। पहले वर्ग को दूसरे वर्ग से सुरक्षा और न्याय प्रदान करना राज्य का दायित्व होता है जिसकी सीमाएं संविधान द्वारा घोषित होती हैं। भारतीय संविधान ने समाज को आठ खण्डों- (1) धर्म, (2) जाति, (3) भाषा, (4) क्षेत्रीयता, (5) उम्र, (6) लिंग, (7) गरीब-अमीर, व (8) उपभोक्ता-उत्पादक में विभाजित करके न केवल वर्ग निर्माण की छूट ही दी बल्कि उसे प्रोत्साहित भी किया। परिणाम हुआ कि समाज में वर्ग संघर्ष मजबूत हुआ और सामाजिक समाजविरोधी की भावना कमजोर होती चली गई। आज भारत के सभी राजनैतिक दल भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप आठों आधारों पर पूरी ईमानदारी से वर्ग निर्माण, वर्ग विद्वेष, वर्ग संघर्ष के लिए सक्रिय हैं।

संसद सर्वोच्च-
भारतीय संविधान राज्य और समाज के बीच एक द्विपक्षीय समझौता होता है। संसद संविधान के प्रावधानों के अनुसार निर्णय करने के लिए बाध्य है। संसद अनुसरण करती है किन्तु भारतीय संविधान संसद को ही संविधान संशोधन का पूरा अधिकार सौंपकर पूरी अवधारणा को ही पलट देता है। प्रश्न स्वाभाविक ही है कि संसद सर्वोच्च है या संविधान। सम्पूर्ण भारत में राजनेताओं ने एक भ्रम फैलाने में सफलता पा ली है कि संसद ही समाज का प्रतिनिधित्व करती है। सच्चाई बिल्कुल उलट है कि संविधान ही समाज का प्रतिनिधित्व करता है और संसद ऐसे समाज द्वारा बनाए गए संविधान का अनुसरण करती है।

इसका अर्थ यह हुआ कि संविधान में संशोधन या तो समाज कर सकता है या समाज और राज्य मिलकर। राज्य तो अकेले कर ही नहीं सकता। भारतीय संविधान में संविधान संशोधन का अधिकार संसद को देना तो पूरी तरह राजनैतिक घपला है जो चोरी छिपे संसद को सर्वोच्च बनने की प्रेरणा देता है तथा स्वयं संसद का पिछलग्गू बन जाता है। बीच में अवश्य ही न्यायपालिका ने अपने बहुमत फैसले से संसद की उच्छृंखलता पर आंशिक रोक लगाते हुए निर्णय दिया कि संसद संविधान के मूल स्वरूप में परिवर्तन नहीं कर सकती। मेरे विचार में न्यायपालिका ने जबरदस्ती ही इस स्वेच्छाचारिता पर अंकुश लगाया है। अन्यथा संविधान निर्माताओं ने तो संसद को सर्वोच्च बनाने के सारे अधिकार संविधान में डाल ही दिए थे।

मूल अधिकार की अस्पष्ट व्याख्या-
किसी भी लोकतान्त्रिक संविधान में व्यक्ति और नागरिक पृथक-पृथक होते हैं। व्यक्ति वे होते हैं जिनके पास मूल अधिकार तो होते हैं किन्तु संवैधानिक अधिकार नहीं। नागरिक को दोनों ही अधिकार प्राप्त होते हैं। मूल अधिकार वे प्राकृतिक अधिकार होते हैं जिनमें राज्य सहित कोई भी अन्य इकाई किसी भी परिस्थिति में तब तक कोई कटौती नहीं कर सकती जब तक उस व्यक्ति ने किसी अन्य के वैसे ही अधिकारों में कटौती न की हो। मूल अधिकारों पर आक्रमण ही अपराध माना जाता है। संवैधानिक अधिकारों पर आक्रमण अपराध न होकर गैरकानूनी होता है। सामाजिक अधिकारों का उल्लंघन न अपराध न होता है न गैर कानूनी। वह तो मात्रा अनैतिक ही हुआ करता है। मौलिक अधिकार प्राकृतिक होने के कारण व्यक्ति को स्वत: प्राप्त हैं। कोई संविधान न तो मौलिक अधिकार देता है न ही वापस ले सकता है। संविधान तो ऐसे अधिकारों की घोषणा करके उनकी सुरक्षा की गारंटी मात्रा ही दे सकता है। ये अधिकार सिर्फ चार ही होते हैं- जीने का, अभिव्यक्ति की स्वतन्त्राता का, संपत्ति का, व स्वनिर्णय का। अन्य सभी अधिकार या तो संवैधानिक हो सकते हैं या सामाजिक, किन्तु मूल नहीं।

मूल अधिकारों की सुरक्षा संविधान का दायित्व होता है तथा अन्य अधिकारों की सुरक्षा दायित्व न होकर कर्तव्य होता है। वैसे तो पूरी दुनिया के संविधान मूल अधिकारों की स्पष्ट व्याख्या नहीं करते क्योंकि ऐसा करते ही उनकी उच्छृंखलता सीमित होने लगती है। किन्तु भारतीय संविधान ने तो इस अवधारणा को छूने का भी प्रयास नहीं किया। यदि आप भारतीय संविधान के मूल अधिकारों वाला भाग पढ़ें तो आपके लिए कई बार पढ़ने के बाद भी उसे ठीक-ठीक समझने या समझाने में दिक्कत ही होगी। संपत्ति का अधिकार पहले संविधान के मूल अधिकार में शामिल था जिसे अब निकाल दिया गया है। अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता तथा जीने का अधिकार संविधान के मूल अधिकारों में शामिल हैं। किन्तु मूल अधिकारों का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग `स्व-निर्णय´ मूल अधिकारों की सूची में शामिल नहीं है। उसकी जगह धर्म मानने, संगठन बनाने और न जाने क्या-क्या बेमतलब के अधिकार उसमें डाल दिए गए हैं, जबकि ये सभी अधिकार स्व-निर्णय के ही अन्तर्गत आते हैं। सबसे गलत बात यह हुई कि भारतीय संविधान ने समाज को एक गलत सन्देश दिया कि गैरकानूनी कार्य अपराध भी है और अनैतिक भी। इस सन्देश का दुष्परिणाम यह हुआ कि भारत का प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को अपराधी समझकर हीन-भावना से ग्रसित हो गया। भारतीय समाज में अपराधियों की अधिकतम संख्या दो प्रतिशत के आसपास ही है। अन्य लोग तो सिर्फ गैरकानूनी कार्यों तक ही सीमित रहते हैं, अपराध तक नहीं। किन्तु समाज में अपराध भाव पैदा होने के कारण अपराधियों को बहुत लाभ हुआ। यह सब संविधान में मूल अधिकारों की अस्पष्ट व्याख्या के कारण हुआ। आज तो हालत यह है कि कुछ लोग शिक्षा और रोजगार तक को मूल अधिकार में शामिल करने की वकालत करते देखे जा सकते हैं।

भारतीय संविधान हमारी समस्याओं के समाधान में विफल ही नहीं रहा बल्कि समस्याओं के विस्तार में भी सहायक रहा। संविधान बनाने वालों की नीयत पर तो सन्देह करना उचित नहीं। उनके समय भारत गुलाम था। स्वतन्त्राता की जल्दबाजी थी। एक तरफ जिन्ना विभाजन की तलवार लिए खड़े थे, जिस कारण हमने विभाजन को टालने के लिए स्वतन्त्राता के पूर्व कई ऐसे प्रावधान संविधान में जोड़े जो विभाजन के बाद भी उसी तरह कायम रहे और आज तक घाव कर रहे हैं। दूसरी तरफ अंबेडकर जी भी अपनी तलवार यदा-कदा दिखाते ही रहते थे जिन्हें सन्तुष्ट करना उस समय की मजबूरी भी थी और आवश्यकता भी। अंबेडकर जी को सन्तुष्ट करने में सफलता मिली। किन्तु उस समय के समझौते दुख तो देंगे ही। ये समझौते तो हमारे कष्टों के मामूली कारण ही हैं। मुख्य कारण हैं- राजनीतिज्ञों के अन्दर उच्छृंखलता, अपराधीकरण, भ्रष्टाचार तथा समाज से अलग एक जाति के रूप में संगठित होने का भाव। मैं तो मानता हूं कि भारतीय संविधान मानव समाज का सबसे निकृष्ट संविधान है।

(लेखक लोक स्वराज मंच के सं

Subscribe to comments feed Comments (8 posted):

RAJ SINH on 26 January, 2010 23:19;34
avatar
बहुत सही विश्लेषण और मूल्यांकन .
दरअसल संविधान निर्माता मैकाले की सिक्छा की उत्पत्ति थे और भारत और भारतीयता से अनजान. अपनी सिमित सिक्छा और सोच में वे सिर्फ पश्चिम की भौंडी नक़ल कर सकते थे और किया. वह भी वैसे जैसे आपने लिखा.
यह संविधान न केवल निकृष्ट है बल्कि अपनी समग्रता में जन द्रोही.
जहां तक क़ानून का सवाल है, मैकाले का डेढ़ सौ साल पुराना कानून ही जारी है जो भारतीयों को न्याय देने के लिए नहीं बल्कि गुलाम बनाये रखने के लिए बनाया गया था. नव शाशक भी यही चाहते रहे और जन की गुलामी और संभ्रांत का अत्याचार जारी है.
Thumbs Up Thumbs Down
4
ab inconvinienti on 26 January, 2010 23:28;58
avatar
सबसे बड़ी बात की यह संविधान कुछ ऐसे लोगों ने तैयार किया है जो कहीं से भी संविधान रचना के योग्य नहीं थे, कुछ यूरोपीय देशों और अमरीका के संविधान के हिस्सों नक़ल करके भारत का संविधान तैयार कर डाला. इसके रचनाकार हद से हद दीवानी और फौजदारी के वकील थे, जो वकालत के साथ साथ राजनीती किया करते थे या कांगेस के पोस्ट ग्रेजुएट सदस्य. इस देश की किस्मत ही ख़राब है, यहाँ के लोगों की नियति और जीन में ही गुलामी है.
Thumbs Up Thumbs Down
2
Jeet Bhargava on 27 January, 2010 00:48;04
avatar
'संविधान की एक मुख्य धारा में लिखा है कि भारत में किसी भी व्यक्ति के साथ धर्म, जाति, भाषा या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। उसी धारा में किन्तु लगाकर पूरे अर्थ को बदल दिया गया है जिसके अनुसार महिलाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, बच्चों के लिए विशेष कानून बनाए जा सकते हैं।'
बहुत सही विश्लेषण और मूल्यांकन .
Thumbs Up Thumbs Down
2
अंकुर गुप्ता on 27 January, 2010 14:31;07
avatar
सोचिये जरा इस लेख को लिखने में लेखक ने कितनी मेहनत की होगी. संविधान का पुर्जा पुर्जा चेक किया होगा. परंतु केवल तीन ही टिप्पणियां आई हैं. मेरा कानूनविदों से अनुरोध है कि वो अपने विचार इस लेख में टिप्पणियों के रूप में प्रकाशित करें.
Thumbs Up Thumbs Down
0
Sanjeet Tripathi on 28 January, 2010 00:44;47
avatar
ankur gupta ji se 100 feesadi sehmat
Thumbs Up Thumbs Down
1
shailendra kumar on 28 January, 2010 01:19;42
avatar
great apne to kamal kar diya. lekh ko padkar bahut sari jankari mili aur anand bhi aya.
Thumbs Up Thumbs Down
-1
avatar
बजरंग मुनिजी आपका, पढा है संविधान.
समस्या बतला रहे, मगर कहाँ समाधान?
कहाँ है समाधान? कैसा हो बदला भारत?
मानव और व्यवस्था में सम्बन्ध का भारत?
कह साधक गलती बतलाना सरल मुनिजी!
समाधान भी बतलायें, अब बजरंग मुनिजी!
Thumbs Up Thumbs Down
0
avatar
फ़िर कहता, सहमत हूँ, संविधान गलत है.
समाधान के बिना सलाहें, और गलत हैं.
और गलत हैं, मानव कब तक भटके बोलो?
आधी-अधूरी बातों से क्यों बहके बोलो?
यह साधक सम्पूर्ण- समाधान की बातें करता.
बजरंग जी से असहमत. यह फ़िरसे कहता.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 8 | displaying: 1 - 8

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
4.00
More from जनता दरबार
Previous
image
भारत से धंधा, पाक को चंदा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया. मुंबई उतरकर दिल्ली दरबार तक उनकी दस्तक भारत पर अमेरिका के मजबूत पकड़ की मिसाल बन गया. निश्चित रूप से उनका दौरा भारत के लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना खुद अमेरिका के लिए है. मंदी के दौर से जूझ रहे अमेरिका को "कारपोरेट" जगत का धंधा दिलाने के लिए उन्होंने न केवल भारत को महाशक्ति करार दे दिया बल्कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन भी कर दिया....
image
मत्था टेकने की मानसिकता
वैसे तो किशनलाल की गांधी से अधिक श्रद्धा अपने कारोबार पर है और ओबामा से अधिक डर अपनी पत्नी का है. लेकिन आज न तो उनका कारोबार आड़े आया और न ही पत्नी. सुबह नौ पैंतीस पर वे राजघाट जा रहे थे. पूछने पर बोल पड़े मत्था टेकने जा रहे हैं. गांधी की समाधि के प्रति किशनलाल की इतनी अगाध श्रद्धा कि उन्होंने 'मत्था टेकने' की ऊंचाई दे दी. लेकिन वहां तो आज 10.20 पर बराक ओबामा आ रहे हैं. वहां जाने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि जब "वो" चले जाएंगे तब आधे घण्टे बाद राजघाट खोल देंगे उसके बाद सबसे पहले हम मत्था टेकेंगे. ...
image
'गांधीवादी' ओबामा पर भारी अमेरिकी आर्थिक लाचारी
अगर आपने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मणिभवन यात्रा की फोटो देखी हो तो आपको उस फोटो में बराक ओबामा और पत्नी मिशेल ओबामा के चित्र में गांधी की पोती से हाथ मिलाते वक्त जो श्रद्धा दिख रही है उसमें अमेरिकी बनावट की मिलावट कहीं से नहीं है. गांधी के प्रति ओबामा की श्रद्धा किसी व्यक्ति के प्रति श्रद्धा नहीं बल्कि उस विचार के प्रति है जिसे बीसवीं सदी में अंग्रेजों से लड़ते हुए गांधी ने पुन: परिभाषित किया था. ...
image
लालू भी चाहिए नीतीश भी
बिहार के मतदाता इन दिनों अपने लिए एक बेहतर नेता चुनने में जुटे हैं. एक ऐसा नेता जो अगले पांच साल के लिए उनके अंदर छुपी बदलाव की खदबदाहट को दिशा दे सके और विकास के रास्तों के कंटक हटा सके. लोगों के सामने दो विकल्‌प है लालू या नीतीश. इस बार हो सकता है भावावेश में जनता एक को चुन ले और दूसरे को रिजेक्ट कर दें. पर जहां तक मेरी राय इनमें से किसी एक नेता से बिहार का काम चलने वाला नहीं. बिहार को दोनों चाहिए, लालू भी और नीतीश भी. आखिर क्यों ?...
image
विकास की बिसात पर कैसे हो नीतीश की मात
बिहार में चुनाव हो तो क्या मुद्दा होना चाहिए? निश्चित रूप से बिहार से बाहर रहनेवाले लोग विकास और जातिमुक्त बिहार की आदर्शवादी कल्पना पिछले कई चुनाव से बिहार के लिए मुद्दा बनाने की बातें करते रहे हैं. लेकिन साथ में यह भी जोड़ देते हैं कि बिहार चुनाव में विकास शायद ही मुद्दा बने? लेकिन इस बार यह कमाल दिखाई दे रहा है. पक्ष में हो या विपक्ष में केन्द्रीय मुद्दा विकास ही है. असल में बिहार की विपक्षी पार्टियां नीतीश को रिप्लेक्स करने के लिये तैयार ही नहीं है. लोगों को यह बात अतिशयोक्तिपूर्ण लगती है. मगर आप ही बतायें कि ”या विकास को मुद्दा बनाकर नीतीश से चुनावी समर जीता जा सकता है?...
image
गिलानी की गुगली और हिन्दुस्तान की गफलत
अभी-अभी हुर्रियत कांफ्रेंस के गरमपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी अपने विस्फोटक सेमीनार के जरिए दिल्ली और देश में अच्छा-खासा आक्रोश और विवाद पैदा करके गए हैं। अपने अलगाववादी नजरिए पर टस से मस न होने के लिए कुख्यात गिलानी ने दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में न सिर्फ कश्मीर की ‘आजादी‘ की पारंपरिक मांग दोहराईं बल्कि एक कदम आगे बढ़कर ‘स्वतंत्र कश्मीर‘ बनने के बाद की ‘नीतियों‘ का खाका भी पेश कर गए। ‘कश्मीर की आजादी ही एकमात्र विकल्प‘ नामक विषय के इर्द-गिर्द केंद्रित सेमीनार में उन्होंने देशद्रोह के दायरे में आने वाली दर्जनों टिप्पणियां कीं और ‘अभिव्यक्ति की आजादी‘ का फायदा उठाकर आराम से कश्मीर की ओर निकल लिए।...
image
कांग्रेस का दाना, नीतीश की ना-ना
बिहार में चुनाव के दो चरण बीत चुका है. नक्सालियों के दखल के अलावा कहीं कोई खलल नहीं है. जनता भी निश्चिंत है और नेता भी. जैसा किसी पूर्व निर्धारित पटकथा पर सारे किरदार अपनी भूमिका निभाने में जुटे हों. नेशनल न्यूज चैनलों ने सर्वे जारी कर जरूर थोड़ी सी गहमा-गहमी क्रियेट की है मगर लोकल मीडिया में कहीं कोई सनसनी नहीं है....
image
विकीलीक्स ने फिर साबित किया अमेरिका को हत्यारा
इराक में अमेरिकी सेना ने अपने आपरेशन के दौरान ना सिर्फ निर्दोष नागरिकों की हत्या की बल्कि युद्ध की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी मौत के घात उतार दिया। विकिलिक्स ने अमेरिका में इराकी आपरेशन को लेकर पेंटागन के जो डाटाबेस और रिकार्ड जारी किये हैं उनमे अमरीकी सेना के अपाची हेलीकाप्टर्स (क्रेजी हार्स 18) जो कि टेक्सास स्थित यु एस आर्मी के २२७ रेजिमेंट के फर्स्ट बटालियन का हिस्सा है के बारे में चौका देने वाले खुलासे किये हैं। विकिलीक्स द्वारा जारी किये गए एक वीडियो में अमेरिकी जवानों को सिर्फ खबरिया एजेंसी रायटर के दो जांबाज पत्रकारों की गलत सूचना देकर हत्या किये जाने बल्कि उनकी मौत पर ठहाके भी लगाये देखा जा सकता है।...
image
बिहार चुनाव में चौराहे पर खड़ा मुसलमान
बिहार चुनाव में पसमांदा मुसलमान एक बार फिर चौराहे पर खड़े हैं। पसमांदा मुसलमानों में किसी पार्टी या गठबंधन को लेकर कोई उत्साह नहीं हैं। ज़्यादातर पसमांदा वोटर ख़ामोश हैं। कभी पसमांदा आंदोलन के अगुआ रहे लोग इस चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से निषक्रिय हैं। कई पार्टियों की तरफ़ से बुलावा आने को बावजूद उन्होंने पार्टियों के दफ़्तर जाना या नेताओं से मिलना तक मुनासिब नहीं समझा। वजह साफ है पसमांदा मुसलमान तमाम पार्टियों की वादा ख़िलाफी से ऊब चुके हैं।...
image
पपेट प्रधानमंत्री का एक और पापकर्म
देश में एक वर्ग विशेष को तुष्ट करने के लिए सरकार कहां तक गिर सकती है उसका हालिया उदाहरण है शत्रु संपत्ति विधेयक-2010 का विरोध करना फिर उसमें मुस्लिम नेताओं के मनमाफिक संसोधन को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति देना। कठपुतली (पपेट) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें इसी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर शत्रु संपत्ति (संसोधन एवं विधिमान्यकरण) विधेयक-2010 में संसोधन को स्वीकृति प्रदान की गई।...
image
चुनाव आयोग के सामने बिहार चुनाव की चुनौती
पिछले विधानसभा में स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव होने का असर राजनैतिक दलों और नेताओं पर साफ देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग की सख्ती का साफ असर इस बार भी नेताओं और पार्टियों कार्यालयों में देखा जा रहा है। विभिन्न पार्टियों के नेता काफी चौकस है कि इस दौरान किसी भी सूरत में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो। मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में नीतीश कुमार से मुलाकात करने जा रहे नेता भी वहां किसी तामझाम के पहुंच रहे हैं। लालू प्रसाद यादव भी अपने नेताओं को यह समझाया कि सभी सरकार आवास पर नहीं, पार्टी कार्यालय में मिले।...
image
दशहरा रैली का दम
शिवाजी पार्क शिवसेना और शिवसेनाप्रमुख के बीच दशकों पुराना अटूट संबंध है. शिवेसना की पहली जनसभा 19 जून 1966 को इसी शिवाजी पार्क में हुई थी. तत्कालीन राजनीतिक विश्लेषकों का मत था कि 1960 और 1966 के बीच व्यंगचित्र साप्ताहिक मार्मिक के माध्यम से ठाकरे परिवार ने स्थानीय लोकाधिकार के लिए जो अलख जगाया था, उससे उपजे राजनीतिक विचार से जन्मी शिवेसना की पहली जनसभा में अधिकतम दस हजार स्रोता जमा होंगे....
image
जांच होगी पर आंच किसी को नहीं आयेगी
कामनवेल्थ खेलों के समापन के अगले दिन ही खेलों की तैयारियों में हुई हेराफेरी की जांच का आदेश देकर केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर संभावित राजनीतिक पैंतरेबाजी पर लगाम लगा दिया है लेकिन इस जांच की गंभीरता पर सवाल किये जाने लगे हैं. दिल्ली में सत्ता के गलियारों में सक्रिय ज़्यादातर लोग इस खेल में शामिल थे. पूना वाले बुड्ढे नौजवान ने मामला इस तरह से डिजाइन किया था कि दिल्ली के सभी अमीर उमरा ७० हज़ार करोड़ रूपये की लूट में थोडा बहुत हिस्सा पा जाएँ....
image
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आतंक
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इन चुनावों को नजदीक से देखने और जानने की जरूरत है. दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा और अन्तिम चरण 20 अक्टूबर को पूरा हो जाएगा. जब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो मेरठ के एक पॉश इलाके में बसपा कार्यालय पर बसपा के समर्थन से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों की भीड़ लगी थी। महंगी लग्जरी गाड़ियों का रैला था। गाड़ियों में सवार हष्टपुष्ट आदमी थे। कुर्ता-पायजामा की जगह झक सफेद पेंट-शर्ट के साथ सफेद जूते में दिखनेवाले नेता हमें माफियाओं के आस पास होने का आभास दे रहे थे. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आंतक के शुरूआत की घोषणा हो चुकी थी. ...
image
विपक्ष का कार्य सरकार गिराना ही नही है
दक्षिणी दुर्ग में बनी भाजपा की पहली सरकार गहरे संकट में है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शुरु से ही सकटों से घिरे रहे है। यह संकट बाहरी कम अंदरुनी ज्यादा रहे है। कुछ समय पहले बंगलौर निकाय चुनावों में भी भाजपा को जोरदार सफलता मिली थी। ईसाई समुदाय को छोड़कर किसी और वर्ग को भाजपा सरकार से कोई खास नराजगी नही रही है। चर्च का एक हिस्सा पिछले कुछ समय से राज्य में युदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता रहा है इसके लिए यह वर्ग राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को कई ज्ञापन भी दे चुका है।...
image
यह उमर और ऐसी गलती?
यह राजनीतिक पूतों के पांव हैं जो पालने में दिख रहे हैं. पहले राहुल गांधी का बयान और अब उमर अब्दुल्ला की गलती. जम्मू कश्मीर विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कश्मीर के भारत में विलय को ही अधूरा बता दिया. देशभर में विरोध हुआ लेकिन राहुल गांधी ने चुप रहने में भलाई नहीं समझी, उमर की तारीफ करने मैदान में कूद पड़े. कश्मीर इनके पुरखों की विरासत है, लेकिन पुरखों की इस विरासत से कैसा खिलवाड़ कर रहे हैं ये दो नौजवान? शेष नारायण सिंह का विश्लेषण-...
image
बिहार चुनाव में बच्चों के लिए नदारद है नारा
बिहार के विधानसभा की घमाचान में हर पार्टी के झोले के भीतर से एक-एक करके हर एक के लिए मुद्दे ही मुद्दे और नारे ही नारे बाहर आ रहे हैं. मगर बच्चों के लिए इस बार भी कोई मुद्दा और नारा नहीं गूंज रहा है. ऐसे में क्राई ने बच्चों के मुद्दों को सूचीबद्ध करते हुए सभी राजनैतिक दलों से बच्चों के अधिकारों को वरीयता देने के लिए संवाद का सिलसिला शुरू किया है. इसके तहत बाल अधिकारों का एक घोषणा-पत्र तैयार किया जा चुका है और अब बच्चों के मामले में राजनैतिक दलों पर जल्द से जल्द अपना-अपना रूख स्पष्ट करने के लिए दबाव बनाना तय हुआ है....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2