Home | जनता दरबार | ऐसे कैसे मंहगाई को मारेंगे मनमोहन?

ऐसे कैसे मंहगाई को मारेंगे मनमोहन?

image

आखिरकार केन्द्र सरकार से नहीं रहा गया. देश में मंहगाई से त्राहि-त्राहि करती जनता के दुख दूर करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की पहल पर केन्द्रीय सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुला ही ली. चर्चा तो क्या हुई वह अंदरवाले जाने लेकिन बाहर जो खबरें आ रही हैं वह चौंकानेवाली हैं.

मंहगाई रोकने के लिए बुलाई गयी इस बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि खराब समय गुजर चुका है. उनके मुताबिक इस खराब समय के गुजरने के तीन लक्षण हैं- 1)रबी की फसल अच्छी होने की संभावना है 2)वाजिब समर्थन मूल्य दिया जाएगा और 3) भारतीय बाजार में खाद्यान्न कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के लगभग आसपास आ गयी हैं इसलिए अब मंहगाई के खात्मे का वक्त आ गया है. आपको प्रधानमंत्री के ये तीनों तर्क समझ में आये? रुकिये. समझने के लिए एक और समाधान लीजिए. प्रधानमंत्री जी ने कहा-"सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था बहुत खराब है. इसको बदलने की जरूरत है." अरे! मंहगाई के मध्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बदलने की वकालत? इसका क्या अर्थ है? इसका अर्थ इतना सीधा नहीं है कि घुट्टी बनाकर पी लिया जाए. प्रधानमंत्री जी ने मुख्यमंत्रियों के सामने जिस सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बदलने का आह्वान किया है उसका अर्थ बहुत कसैला है जिसके मूल में यह भावना है कि हादसे को संभावना में बदल दो.

भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली लचर अवस्था में हैं. इसलिए उदार अर्थव्यवस्था के पैरोकारों ने पिछले दस सालों में कोशिश करके कई बड़ी कंपनियों ने कुछ हद तक खाद्यान्न व्यापार को अपने कब्जे में ले लिया है. 2003 से 2008 के आंकड़े बताते हैं कि भारत में खाद्यान्न कीमतों में 50 से 100 फीसदी का उछाल आया है. यह सब तब हो रहा है जब देश में 22 करोड़ लोग भूखे पेट सो रहे हैं और 5 करोड़ बच्चों को पर्याप्त पोषक पदार्थ नहीं मिल रहा है. लेकिन कंपनियों के पोषण की पूरी व्यवस्था है. देश में 2006 से रिटेल व्यापार में बड़ी कंपनियों ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिये. बड़े पैमाने पर पहला कदम रखा रिलायंस ने. उसने हैदराबाद में अपना पहला रिलायंस फ्रेश स्टोर खोला. रिलायंस की तमन्ना है कि वह भारत का वालमार्ट बने. रिलायंस का अपना अध्ययन बताता है कि वह भारतीय खाद्यान्न बाजार के न केवल वितरण पर काबिज होना चाहता है बल्कि उत्पादन को अपने हाथ में रखना चाहता है. रिलायंस सहित सभी बड़ी कंपनियों का इसके पीछे एक बड़ा मजबूत तर्क है. वे कहते हैं कि अगर भारत में बिचौलियों को किनारे कर दिया जाए तो उपभोक्ता को सस्ती कीमत पर खाद्यान्न मुहैया हो जाएगा. लंदन बिजनेस स्कूल के कुछ छात्रों द्वारा रिलायंस फ्रेश पर तैयार की गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत से उलट अमेरिका में कीमतों का फायदा ग्राहकों को इसलिए मिलता है क्योकि वहां बिचौलिये नहीं है. उत्पादक और वितरक के बाद सीधे उपभोक्ता ही आता है. भारत में ऐसा नहीं है. यहां उत्पादक और उपभोक्ता के बीच आढ़तिये, खुदरा व्यापारी और इन सबके मध्य हर स्तर पर एक बिचौलिया काम करता है. रिलायंस के लिए किये गये इस अध्ययन में तर्क दिया गया था कि अगर इन बिचौलियों को हटा दिया जाए तो कीमतों में कमी आ जाएगी.

मंहगाई के मूल में केन्द्र सरकार पर कंपनियों का दबाव और राज्य सरकारों की उदासीनता है. अब हालात यह है कि राज्य सरकारें केन्द्र को दोषी ठहरा रही हैं और केन्द्र सरकार राज्य सरकारों को चौकन्ना रहने की सलाह दे रहा है. दोनों जानते हैं कि दोनों ही समानरूप से दोषी हैं लेकिन फिलहाल मंहगाई को अभी और बढ़ने दिया जाएगा. प्रधानंत्री कमाई के स्थिर होने का तर्क दे रहे हैं, अर्थात आम आदमी जब तक दो निवाला खा सकता है, सरकारें सचमुच चिंतित नहीं होंगी.

मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने जिस सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुधारने की दुहाई दी है वह इसी तर्क का विस्तार है. भारत में साठ के दशक से कायम सार्वजनिक वितरण प्रणाली भ्रष्टाचार का परनाला है इससे शायद ही कोई इंकार करे लेकिन सार्वजनिक वितरण प्रणाली भारतीय खाद्यान्न प्रणाली का कितने प्रतिशत कारोबार करता है? कुल खाद्यान्न उत्पादन के 12 से 14 प्रतिशत पर. और यह भी तक जब फूड कारपोरेशन आफ इण्डिया का दावा है कि वे देश के हर हिस्से में दस किलोमीटर से भी कम अंतर पर मौजूद हैं. इतने के बावजूद फूड कारपोरेशन आफ इण्डिया दुनिया का सबसे बड़ा खाद्यान्न व्यापारी है और वह दुनिया में किसी भी कंपनी के मुकाबले सबसे अधिक खरीदारी करता है. सालाना 30 से 40 मिलियन टन. जाहिर है रिलायंस जैसी कंपनियों का सरकार पर दबाव बढ़ रहा है कि वे फूड कारपोरेशन आफ इण्डिया जैंसी संस्थाओं को समाप्त करें और उस प्रणाली को भी ध्वस्त करें जिसमें बिचौलिये बहुत अधिक हैं. सरकार को अगर जनकल्याणकारी होना है तो उसे बिचौलियों और एफसीआई दोनों को किनारे करना होगा और कंपनियों के हाथ में सारी कमान सौंपनी होगी. शुरुआती स्तर पर सरकार ने जींस में वायदा कारोबार को मंजूरी देकर ऐसा कर भी दिया है. अब कंपनियां स्टाक मार्केट में बैठे बैठे देश के खाद्यान्न को खरीदती बेचती हैं और लोग हैं कि मंहगाई से पार ही नहीं पाते हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हो या फिर पश्चिम बंगाल के बुद्धदेव भट्टाचार्य वे कह रहे हैं कि केन्द्र सरकार को जींस के वायदा कारोबार पर रोक लगानी चाहिए इससे कीमतों को स्थिर करने में मदद मिलेगी. लेकिन केन्द्र सरकार इसी एक बात को छोड़कर बाकी सारी बातें कर रही है. 

प्रधानमंत्री लच्छेदार भाषा में लिखा हुआ भाषण पढ़ रहे हैं और शरद पवार अपने मन ही मन में कुढ़ रहे हैं. मंहगाई कम करने को कौन कहे मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में उन्होंने उसी निजीकरण को बढ़ावा देने का इरादा जता दिया जिसकी शुरूआत में देश मंहगाई के भंवर में फसा नजर आ रहा है. बड़ी कंपनियों का दखल खेती और खाद्यान्न पर जितना अधिक बढ़ेगा, मंहगाई तो छोड़िए, देश त्रासदी की ओर लगातार बढ़ता चला जाएगा. ऐसा नहीं है कि आज देश में खाद्यान्न की कहीं कोई कमी है. अपना देश दूध, दाल और चाय के उत्पादन में दुनिया का अव्वल नंबर का देश है. इसके बाद गेहूं, चावल और चीनी के उत्पादन में दुनिया का दूसरे नंबर का देश है. फल और सब्जियों के उत्पादन में भी हम दुनिया के दूसरे बड़े उत्पादक हैं. दुनिया की सबसे अधिक सिंचित खेती भारत में होती है और खेती करने योग्य जमीन के मामले में दुनिया के 11 प्रतिशत के औसत से बहुत आगे 52 प्रतिशत जमीन पर हम खेती करते हैं. फिर भी अगर मंहगाई मार रही है तो उसके लिए वही मनमोहन सिंह जिम्मेदार हैं जो देश में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाते हैं. समाजवाद के भ्रष्ट दौर से बाहर आने की जल्दबाजी में पिछले दो दशक में कंपनियों को बेलगाम कर दिया गया है. वे सीधे खेत से अनाज खरीदकर उसी किसान को वैल्यू एडिशन के नाम पर डेढ़ से दो गुनी कीमत पर बेच देती हैं. जिन्हें बिचौलिया कहकर खारिज किया जा रहा है असल में वही प्रणाली मंहगाई को काबू में रखती थी. राज्य सरकारें जब यह महसूस करती थीं कि कीमतें आमदनी की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ रही हैं तो उन्हीं बिचौलियों पर दबिश डालकर बाजार को सामान्य कर देती थीं. लेकिन अब राज्य सरकारें भी असहाय नजर आ रही हैं क्योकि वायदा कारोबार के नाम पर हमने देशवासियों का पेट स्टाक एक्स्चेन्जों के हाथ में गिरवी रख दिया है.

मंहगाई मारने की बात करनेवाले मनमोहन सिंह और उनकी पूरी सरकार जानते हैं कि वे मंहगाई को बढ़ा रहे हैं. ऐसा वे जानबूझकर नहीं कर रहे बल्कि कंपनियों के दबाव में ऐसा करना उनकी मजबूरी है. अगर मुकेश अंबानी से चुनावी चंदा लेना है तो वे जैसा कहेंगे सरकार को वैसा करना पड़ेगा. कहां बात मंहगाई को कम करने की होनी चाहिए थी मनमोहन सिंह इस संकट को भी कंपनियों के हित के लिए इस्तेमाल करते हुए पीडीएस सिस्टम को कंपनियों के हवाले रखने की दलील दे रहे हैं. वे वही तर्क दे रहे हैं जो लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स ने रिलायंस की स्टडी में दिया है कि बिचौलिये मंहगाई बढ़ा रहे हैं. मनमोहन सिंह जी, बिचौलिये मंहगाई जरूर बढ़ा रहे हैं लेकिन वे बिचौलिये नहीं जिनकी ओर आप संकेत कर रहे हैं. यह वे बिचौलिये हैं जो आपके बहुत आस-पास दिन रात मंडराते रहते हैं और जिनके फायदे के लिए आपकी सरकार हर संभव उपाय करती है. इसलिए मनमोहन सिंह जी आप कितनी भी लच्छेदार भाषा में अपना भाषण पढ़ें, हमें इतना तो मालूम है कि आप मंहगाई को नहीं मारेंगे. आपके वार से अगर कोई मरेगा तो वह इस देश का जरूरतमंद इंसान होगा जिसका जीना खाना भी दिन दूनी रात चौगुनी दूभर होता चला जा रहा है.

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

abc on 07 February, 2010 11:43;41
avatar
और क्‍या हाल चाल हैं
Thumbs Up Thumbs Down
0
RAJ SINH on 07 February, 2010 16:23;33
avatar
बहुत ही अच्छा विश्लेषण संजय .
एक वाक्य ही सब कह देता है .
' वायदा कारोबार के नाम देश का पेट स्टाक एक्सचेंजों के हाथ गिरवी रख दिया गया है . '
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
4.67
More from जनता दरबार
Previous
image
भारत से धंधा, पाक को चंदा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया. मुंबई उतरकर दिल्ली दरबार तक उनकी दस्तक भारत पर अमेरिका के मजबूत पकड़ की मिसाल बन गया. निश्चित रूप से उनका दौरा भारत के लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना खुद अमेरिका के लिए है. मंदी के दौर से जूझ रहे अमेरिका को "कारपोरेट" जगत का धंधा दिलाने के लिए उन्होंने न केवल भारत को महाशक्ति करार दे दिया बल्कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन भी कर दिया....
image
मत्था टेकने की मानसिकता
वैसे तो किशनलाल की गांधी से अधिक श्रद्धा अपने कारोबार पर है और ओबामा से अधिक डर अपनी पत्नी का है. लेकिन आज न तो उनका कारोबार आड़े आया और न ही पत्नी. सुबह नौ पैंतीस पर वे राजघाट जा रहे थे. पूछने पर बोल पड़े मत्था टेकने जा रहे हैं. गांधी की समाधि के प्रति किशनलाल की इतनी अगाध श्रद्धा कि उन्होंने 'मत्था टेकने' की ऊंचाई दे दी. लेकिन वहां तो आज 10.20 पर बराक ओबामा आ रहे हैं. वहां जाने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि जब "वो" चले जाएंगे तब आधे घण्टे बाद राजघाट खोल देंगे उसके बाद सबसे पहले हम मत्था टेकेंगे. ...
image
'गांधीवादी' ओबामा पर भारी अमेरिकी आर्थिक लाचारी
अगर आपने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मणिभवन यात्रा की फोटो देखी हो तो आपको उस फोटो में बराक ओबामा और पत्नी मिशेल ओबामा के चित्र में गांधी की पोती से हाथ मिलाते वक्त जो श्रद्धा दिख रही है उसमें अमेरिकी बनावट की मिलावट कहीं से नहीं है. गांधी के प्रति ओबामा की श्रद्धा किसी व्यक्ति के प्रति श्रद्धा नहीं बल्कि उस विचार के प्रति है जिसे बीसवीं सदी में अंग्रेजों से लड़ते हुए गांधी ने पुन: परिभाषित किया था. ...
image
लालू भी चाहिए नीतीश भी
बिहार के मतदाता इन दिनों अपने लिए एक बेहतर नेता चुनने में जुटे हैं. एक ऐसा नेता जो अगले पांच साल के लिए उनके अंदर छुपी बदलाव की खदबदाहट को दिशा दे सके और विकास के रास्तों के कंटक हटा सके. लोगों के सामने दो विकल्‌प है लालू या नीतीश. इस बार हो सकता है भावावेश में जनता एक को चुन ले और दूसरे को रिजेक्ट कर दें. पर जहां तक मेरी राय इनमें से किसी एक नेता से बिहार का काम चलने वाला नहीं. बिहार को दोनों चाहिए, लालू भी और नीतीश भी. आखिर क्यों ?...
image
विकास की बिसात पर कैसे हो नीतीश की मात
बिहार में चुनाव हो तो क्या मुद्दा होना चाहिए? निश्चित रूप से बिहार से बाहर रहनेवाले लोग विकास और जातिमुक्त बिहार की आदर्शवादी कल्पना पिछले कई चुनाव से बिहार के लिए मुद्दा बनाने की बातें करते रहे हैं. लेकिन साथ में यह भी जोड़ देते हैं कि बिहार चुनाव में विकास शायद ही मुद्दा बने? लेकिन इस बार यह कमाल दिखाई दे रहा है. पक्ष में हो या विपक्ष में केन्द्रीय मुद्दा विकास ही है. असल में बिहार की विपक्षी पार्टियां नीतीश को रिप्लेक्स करने के लिये तैयार ही नहीं है. लोगों को यह बात अतिशयोक्तिपूर्ण लगती है. मगर आप ही बतायें कि ”या विकास को मुद्दा बनाकर नीतीश से चुनावी समर जीता जा सकता है?...
image
गिलानी की गुगली और हिन्दुस्तान की गफलत
अभी-अभी हुर्रियत कांफ्रेंस के गरमपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी अपने विस्फोटक सेमीनार के जरिए दिल्ली और देश में अच्छा-खासा आक्रोश और विवाद पैदा करके गए हैं। अपने अलगाववादी नजरिए पर टस से मस न होने के लिए कुख्यात गिलानी ने दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में न सिर्फ कश्मीर की ‘आजादी‘ की पारंपरिक मांग दोहराईं बल्कि एक कदम आगे बढ़कर ‘स्वतंत्र कश्मीर‘ बनने के बाद की ‘नीतियों‘ का खाका भी पेश कर गए। ‘कश्मीर की आजादी ही एकमात्र विकल्प‘ नामक विषय के इर्द-गिर्द केंद्रित सेमीनार में उन्होंने देशद्रोह के दायरे में आने वाली दर्जनों टिप्पणियां कीं और ‘अभिव्यक्ति की आजादी‘ का फायदा उठाकर आराम से कश्मीर की ओर निकल लिए।...
image
कांग्रेस का दाना, नीतीश की ना-ना
बिहार में चुनाव के दो चरण बीत चुका है. नक्सालियों के दखल के अलावा कहीं कोई खलल नहीं है. जनता भी निश्चिंत है और नेता भी. जैसा किसी पूर्व निर्धारित पटकथा पर सारे किरदार अपनी भूमिका निभाने में जुटे हों. नेशनल न्यूज चैनलों ने सर्वे जारी कर जरूर थोड़ी सी गहमा-गहमी क्रियेट की है मगर लोकल मीडिया में कहीं कोई सनसनी नहीं है....
image
विकीलीक्स ने फिर साबित किया अमेरिका को हत्यारा
इराक में अमेरिकी सेना ने अपने आपरेशन के दौरान ना सिर्फ निर्दोष नागरिकों की हत्या की बल्कि युद्ध की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी मौत के घात उतार दिया। विकिलिक्स ने अमेरिका में इराकी आपरेशन को लेकर पेंटागन के जो डाटाबेस और रिकार्ड जारी किये हैं उनमे अमरीकी सेना के अपाची हेलीकाप्टर्स (क्रेजी हार्स 18) जो कि टेक्सास स्थित यु एस आर्मी के २२७ रेजिमेंट के फर्स्ट बटालियन का हिस्सा है के बारे में चौका देने वाले खुलासे किये हैं। विकिलीक्स द्वारा जारी किये गए एक वीडियो में अमेरिकी जवानों को सिर्फ खबरिया एजेंसी रायटर के दो जांबाज पत्रकारों की गलत सूचना देकर हत्या किये जाने बल्कि उनकी मौत पर ठहाके भी लगाये देखा जा सकता है।...
image
बिहार चुनाव में चौराहे पर खड़ा मुसलमान
बिहार चुनाव में पसमांदा मुसलमान एक बार फिर चौराहे पर खड़े हैं। पसमांदा मुसलमानों में किसी पार्टी या गठबंधन को लेकर कोई उत्साह नहीं हैं। ज़्यादातर पसमांदा वोटर ख़ामोश हैं। कभी पसमांदा आंदोलन के अगुआ रहे लोग इस चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से निषक्रिय हैं। कई पार्टियों की तरफ़ से बुलावा आने को बावजूद उन्होंने पार्टियों के दफ़्तर जाना या नेताओं से मिलना तक मुनासिब नहीं समझा। वजह साफ है पसमांदा मुसलमान तमाम पार्टियों की वादा ख़िलाफी से ऊब चुके हैं।...
image
पपेट प्रधानमंत्री का एक और पापकर्म
देश में एक वर्ग विशेष को तुष्ट करने के लिए सरकार कहां तक गिर सकती है उसका हालिया उदाहरण है शत्रु संपत्ति विधेयक-2010 का विरोध करना फिर उसमें मुस्लिम नेताओं के मनमाफिक संसोधन को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति देना। कठपुतली (पपेट) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें इसी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर शत्रु संपत्ति (संसोधन एवं विधिमान्यकरण) विधेयक-2010 में संसोधन को स्वीकृति प्रदान की गई।...
image
चुनाव आयोग के सामने बिहार चुनाव की चुनौती
पिछले विधानसभा में स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव होने का असर राजनैतिक दलों और नेताओं पर साफ देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग की सख्ती का साफ असर इस बार भी नेताओं और पार्टियों कार्यालयों में देखा जा रहा है। विभिन्न पार्टियों के नेता काफी चौकस है कि इस दौरान किसी भी सूरत में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो। मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में नीतीश कुमार से मुलाकात करने जा रहे नेता भी वहां किसी तामझाम के पहुंच रहे हैं। लालू प्रसाद यादव भी अपने नेताओं को यह समझाया कि सभी सरकार आवास पर नहीं, पार्टी कार्यालय में मिले।...
image
दशहरा रैली का दम
शिवाजी पार्क शिवसेना और शिवसेनाप्रमुख के बीच दशकों पुराना अटूट संबंध है. शिवेसना की पहली जनसभा 19 जून 1966 को इसी शिवाजी पार्क में हुई थी. तत्कालीन राजनीतिक विश्लेषकों का मत था कि 1960 और 1966 के बीच व्यंगचित्र साप्ताहिक मार्मिक के माध्यम से ठाकरे परिवार ने स्थानीय लोकाधिकार के लिए जो अलख जगाया था, उससे उपजे राजनीतिक विचार से जन्मी शिवेसना की पहली जनसभा में अधिकतम दस हजार स्रोता जमा होंगे....
image
जांच होगी पर आंच किसी को नहीं आयेगी
कामनवेल्थ खेलों के समापन के अगले दिन ही खेलों की तैयारियों में हुई हेराफेरी की जांच का आदेश देकर केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर संभावित राजनीतिक पैंतरेबाजी पर लगाम लगा दिया है लेकिन इस जांच की गंभीरता पर सवाल किये जाने लगे हैं. दिल्ली में सत्ता के गलियारों में सक्रिय ज़्यादातर लोग इस खेल में शामिल थे. पूना वाले बुड्ढे नौजवान ने मामला इस तरह से डिजाइन किया था कि दिल्ली के सभी अमीर उमरा ७० हज़ार करोड़ रूपये की लूट में थोडा बहुत हिस्सा पा जाएँ....
image
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आतंक
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इन चुनावों को नजदीक से देखने और जानने की जरूरत है. दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा और अन्तिम चरण 20 अक्टूबर को पूरा हो जाएगा. जब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो मेरठ के एक पॉश इलाके में बसपा कार्यालय पर बसपा के समर्थन से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों की भीड़ लगी थी। महंगी लग्जरी गाड़ियों का रैला था। गाड़ियों में सवार हष्टपुष्ट आदमी थे। कुर्ता-पायजामा की जगह झक सफेद पेंट-शर्ट के साथ सफेद जूते में दिखनेवाले नेता हमें माफियाओं के आस पास होने का आभास दे रहे थे. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आंतक के शुरूआत की घोषणा हो चुकी थी. ...
image
विपक्ष का कार्य सरकार गिराना ही नही है
दक्षिणी दुर्ग में बनी भाजपा की पहली सरकार गहरे संकट में है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शुरु से ही सकटों से घिरे रहे है। यह संकट बाहरी कम अंदरुनी ज्यादा रहे है। कुछ समय पहले बंगलौर निकाय चुनावों में भी भाजपा को जोरदार सफलता मिली थी। ईसाई समुदाय को छोड़कर किसी और वर्ग को भाजपा सरकार से कोई खास नराजगी नही रही है। चर्च का एक हिस्सा पिछले कुछ समय से राज्य में युदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता रहा है इसके लिए यह वर्ग राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को कई ज्ञापन भी दे चुका है।...
image
यह उमर और ऐसी गलती?
यह राजनीतिक पूतों के पांव हैं जो पालने में दिख रहे हैं. पहले राहुल गांधी का बयान और अब उमर अब्दुल्ला की गलती. जम्मू कश्मीर विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कश्मीर के भारत में विलय को ही अधूरा बता दिया. देशभर में विरोध हुआ लेकिन राहुल गांधी ने चुप रहने में भलाई नहीं समझी, उमर की तारीफ करने मैदान में कूद पड़े. कश्मीर इनके पुरखों की विरासत है, लेकिन पुरखों की इस विरासत से कैसा खिलवाड़ कर रहे हैं ये दो नौजवान? शेष नारायण सिंह का विश्लेषण-...
image
बिहार चुनाव में बच्चों के लिए नदारद है नारा
बिहार के विधानसभा की घमाचान में हर पार्टी के झोले के भीतर से एक-एक करके हर एक के लिए मुद्दे ही मुद्दे और नारे ही नारे बाहर आ रहे हैं. मगर बच्चों के लिए इस बार भी कोई मुद्दा और नारा नहीं गूंज रहा है. ऐसे में क्राई ने बच्चों के मुद्दों को सूचीबद्ध करते हुए सभी राजनैतिक दलों से बच्चों के अधिकारों को वरीयता देने के लिए संवाद का सिलसिला शुरू किया है. इसके तहत बाल अधिकारों का एक घोषणा-पत्र तैयार किया जा चुका है और अब बच्चों के मामले में राजनैतिक दलों पर जल्द से जल्द अपना-अपना रूख स्पष्ट करने के लिए दबाव बनाना तय हुआ है....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2