Home | जनता दरबार | लोकतंत्र के असली लुटेरे

लोकतंत्र के असली लुटेरे

image आईएएस दंपति टीनू जोशी और अरविन्द जोशी

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीन आईएएस अफसरों सहित कई अन्य सरकारी मुलाज़िमों के ठिकानों पर इन्कम टैक्स के छापों में अब तक करीब 500 करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता चला है। इसमें 7.7 करोड़ की नकदी और ज़ेवरात भी शामिल है। कुबेर का खज़ाना साबित हो रहीं इन अफ़सरों की तिजोरियाँ महज़ एक बानगी हैं ।

प्रदेश ही क्यों समूचे देश में भ्रष्टाचार की गंगा में डुबकी लगाकर इहलोक की वैतरिणी पार करने वालों की फ़ेहरिस्त दिन ब दिन लम्बी होती जा रही है । प्रशासनिक पारदर्शिता और नियम कायदों से कामकाज का ढ़ोल पीटने वाली सरकार की ऎन नाक के नीचे नौकरशाहों के सरकारी बंगलों से करोड़ों के नोट मिलना साफ़ बताता है कि किस तरह आम जनता की गाढ़ी कमाई से नये दौर के "धनकुबेर" तैयार हो रहे हैं। प्रमुख सचिव स्तर के दोनों अफसरों अरविंद जोशी तथा टीनू जोशी और उनकी काली कमाई ठिकाने लगाने में मददगार लोगों के घरों पर आयकर विभाग के छापे में काली कमाई के ढेर सारे सबूतों के अलावा नकदी ही इतनी मिली कि नोट गिनने की मशीन लगाना पड़ी जो कई घंटे चलती रही। आयकर के शिकंजे में फ़ँसे आईएएस दंपति अहम विभागों की जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे। सवाल यह उठता है कि अफसरों के पास इतनी संपत्ति कहाँ से आई कि नोट गिनने के लिए मशीन बुलाना पड़ी । 

प्रदेश के आला अफसरों की काली कमाई  आयकर विभाग के हत्थे चढ़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है । पहले भी एक आला अफ़सर और मंत्री के परिवार के ठिकानों पर ऎसी ही कार्रवाई की गई थी। तब मंत्री को तो कुछ महीनों के लिए ही सही कुर्सी छोड़ना पड़ी, लेकिन अफसर का कुछ नहीं बिगड़ा। ये घटनाएँ बताती हैं प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है । लेकिन राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण भ्रष्टाचार पर काबू पाना नामुमकिन हो गया है ।  

मुख्यमंत्री स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के अभियान में जुटे हैं। उधर वे ग्रामीण इलाकों में जा-जाकर आम जनता को भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाते घूम रहे हैं, इधर नौकरशाह सूबे के हुक्मरानों के हमजोली बनकर सरकारी खज़ाने को अपनी मिल्कियत में तब्दील करने के खेल में मशगूल हैं। सरकारी सामान की खरीद फ़रोख्त नौकरशाहों का सबसे पसंदीदा शगल बन गया है। नियमों को ताक पर रखकर आला अफ़सर सप्लायर और निर्माताओं से गठजोड़ कर कमीशनखोरी में जुटे हैं ।  मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम की आड़ लेकर करोड़ों रुपए का गड़बड़झाला किया जाता है । इसके अलावा प्रदेश में 700 करोड़ के पोषाहार की योजना में भी बंदरबाँट का सिलसिला बदस्तूर जारी है । पोषण आहार आपूर्ति का काम ठेकेदारों से छीनने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद "नाम तेरा, दाम मेरा"  की तर्ज़ पर एमपी एग्रो की आड़ में ठेकेदार ही पोषाहार सप्लाई कर रहे हैं । सरकारी खज़ाने की खुली लूट में अफ़सर, नेताओं और ठेकेदारों की तिजोरियाँ भर रही हैं और सूबे के नौनिहालों के पेट खाली हैं । 

आईएएस अरविंद जोशी के घर अकूत दौलत मिलने के बाद अब जल संसाधन से जुड़ी 600 करोड़ रुपए की सामग्री की खरीदी भी शक के घेरे में है । जोशी जल संसाधन महकमे के प्रमुख सचिव थे। दरअसल  पिछले पाँच वर्षों में प्रदेश का सिंचाई रकबा और विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ने की रफ़्तार काफ़ी तेज़ रही । भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही जल संसाधन विभाग में पैसे की बाढ़ आ गई। विभाग का बजट तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक का हो गया, विश्व बैंक तथा अन्य स्त्रोतों से सिचाई का रकबा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने पैसा लिया। राज्य में विभिन्न योजनाओं में दस हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए । जाँच एजेंसियों को मिली शिकायतों का पुलिंदा एक हजार करोड़ रुपए से अधिक धनराशि घोटाले की भेंट चढ़ जाने की बात कहता है । इसका प्रमाण है हाल के महीनों में विभाग के सौ से अधिक इंजीनियरों का निलंबन।  

ग्वालियर और शिवपुरी जिले के हर्षी प्रोजेक्ट में ईओडब्ल्यू की जाँच में लगभग दो सौ करोड़ का भ्रष्टाचार सामने आया है। शायद यह पहली परियोजना होगी, जिसके 306 करोड़ रुपए के बजट में 269 करोड़ के पाइप खरीद लिए गए। इस मामले में दो दर्जन से अधिक इंजीनियरों को निलंबित किया गया है, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज नही कराया गया। इसी तरह बाणसागर परियोजना में लगभग सौ करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। रिश्वत के पैसे से "जीवन की सुरक्षा" का चलन अब आम हो चला है । प्राइवेट बैंकों की बीमा पॉलिसियों का काली कमाई को उजला बनाने की कारगर तरकीब के तौर पर इस्तेमाल भी तेज़ी से बढ़ा है । आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की शाखा प्रबंधक सीमा जायसवाल के पास मिले दस्तावेज़ों में प्रदेश के नौकरशाहों और कई नेताओं के निवेश का ज़िक्र इसी ट्रेंड का पुख्ता सबूत हैं । आयकर विभाग के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल के सूत्रों के अनुसार, सीमा जायसवाल के यहां छापे के दौरान मिले दस्तावेजों की जाँच के आधार पर छापे की कार्यवाही को फ़िलहाल खत्म नहीं कहा जा सकता।  सीमा द्वारा अन्य अफसरों के नाम से की गई पॉलिसियों का विवरण बीमा कंपनी से मंगाया जायेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
 
प्रमुख सचिव स्तर के दोनों अफसरों अरविंद जोशी और टीनू जोशी को आनन फ़ानन में निलंबित कर राज्य सरकार ने यह संकेत देने का प्रयास किया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की मंशा पर संदेह का कोई प्रश्न भी नहीं है, लेकिन एक सच यह भी है कि दागदार अफसरों की फेहरिस्त खासी लम्बी है । इनमें से आधा दर्जन के खिलाफ़ लोकायुक्त में जाँच लंबित है । कई मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं, मगर सरकार ने इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इनमें से ज्यादातर ऎसे हैं जिनके दामन पर लगे दाग ही उनकी खूबी बन गये हैं । "फ़ंड का फ़ंडा" बखूबी जानने वाले ये अफ़सर नेताओं की आँखॊं के तारे बने हुए हैं । यही वजह है कि इन्हें हमेशा ही मलाईदार विभागों की जिम्मेदारी मिलती रही है। इनमें से कई अभी भी सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।  
 
अफ़सरों के पास अकूत दौलत आने के महज़ दो ही ज़रिये हो सकते हैं - तबादले और मनमाफ़िक पोस्टिंग या फ़िर सरकारी खरीद में कमीशनखोरी। यहाँ यह तथ्य नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता कि  दोनों तरह के काम विभागीय मंत्री की सहमति या नेताओं के दखल के बिना नहीं हो सकते। साठ दशक पार कर चुकी लोकशाही में अब यह बात ध्रुव सत्य सी आम जनता के ज़ेहन में बैठ चुकी है कि भ्रष्टाचार की बुनियादी जड़ तो नेता ही हैं। नेता के इशारे या इजाजत के बगैर अफसरों, माफियाओं की हालत कटे हुए पंख वाले पंछी की तरह होती है। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार को पालने-पोसने वाले इस गठजोड़ पर कई बार चिंता ज़ाहिर की है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच हमेशा कहते हैं कि मैं ईमानदार हूं और भ्रष्टाचारी को प्रदेश में नहीं रहने दूंगा। यदि वास्तव में मुख्यमंत्री ऐसा चाहते हैं तो उन्हें मंत्रियों को "भ्रष्टाचार मुक्त समाज" के लिये जवाबदेह बनाना होगा। आयकर, लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और भ्रष्टाचार रोकने के लिए अन्य एजेंसियों द्वारा की जाने वाली हर कार्रवाई में राजनेता तथा बड़े अफ़सर बच जाते हैं। प्रदेश स्तर की एजेंसियाँ भ्रष्ट अफसर को पकड़ भी लें तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति हासिल करना टेढ़ी खीर होता है। अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के बाद मामला समाप्त हो जाता है, जबकि सरकार की सारी तत्परता पटवारी, तहसीलदार,सब इंजीनियर और लिपिक वर्गीय सरकारी मुलाज़िमों को सज़ा दिलाने में ही दिखाई देती है । 

हाल ही के आयकर छापों से साबित हो गया है कि अरबों रूपयों की केन्द्रीय मदद का लाभ जनता को पहुंचने की बजाय भ्रष्ट अफसरों की तिजोरियों में जा रहा है। तमाम अफसरों व कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर, लोकायुक्त व ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई कर अकूत संपत्ति का पता लगाया है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री तक की टिप्पणियों पर गौर करें तो पाते हैं कि भ्रष्टाचार की असली जड़ नेता, अफसर और किस्म- -किस्म के माफियाओं का गठजोड़ है। चूंकि लोकतंत्र में कड़ी की शुरूआत नेता से होती है, इसलिए भ्रष्टाचार के लिए वे सबसे पहले जिम्मेदार हैं।

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

l.r.gandhi on 09 February, 2010 16:35;32
avatar
आपने प्रधान मंत्री कि टिप्पणी का जिक्र किया.क्या मनमोहनजी नहीं जानते कि योजनाओं का मात्र १०% ही आम आदमी तक पहुँचता है बाकी ९०% नेता-अफसर माफिया गटक जाता है। भ्रष्टाचार कि शुरुआत ही पि.एम् आफिस से होती है। कैसे क्वात्रोची को भगाया और बचाया गया किस से छिपा है। टिप्पनिओं कि बंसी नहीं सुदर्शन उठाओ .....
जागो मोहन प्यारे....
Thumbs Up Thumbs Down
0
NANDAN on 09 February, 2010 21:17;20
avatar
puri media sirf netaon ke piche lagi rehti hai, asli maal to naukarshah dakar rahen hai.
is ghatana ko bhi media ne najarandaj kar diya, jabki madhu koda ya anya par lambi charvha hoti hai
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image सरिता अरगरे संघर्ष को पत्रकारिता से जोड़नेवाली सरिता अरगरे भोपाल में रहती हैं और पारिवारिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच भी पत्रकारिता के प्रति पूरी तरह से समर्पित. विस्फोट के अलावा विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेखन और दूरदर्शन में अंशकालिक पत्रकार के बतौर कार्यरत.
Rate this article
3.00
More from जनता दरबार
Previous
image
भारत से धंधा, पाक को चंदा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया. मुंबई उतरकर दिल्ली दरबार तक उनकी दस्तक भारत पर अमेरिका के मजबूत पकड़ की मिसाल बन गया. निश्चित रूप से उनका दौरा भारत के लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना खुद अमेरिका के लिए है. मंदी के दौर से जूझ रहे अमेरिका को "कारपोरेट" जगत का धंधा दिलाने के लिए उन्होंने न केवल भारत को महाशक्ति करार दे दिया बल्कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन भी कर दिया....
image
मत्था टेकने की मानसिकता
वैसे तो किशनलाल की गांधी से अधिक श्रद्धा अपने कारोबार पर है और ओबामा से अधिक डर अपनी पत्नी का है. लेकिन आज न तो उनका कारोबार आड़े आया और न ही पत्नी. सुबह नौ पैंतीस पर वे राजघाट जा रहे थे. पूछने पर बोल पड़े मत्था टेकने जा रहे हैं. गांधी की समाधि के प्रति किशनलाल की इतनी अगाध श्रद्धा कि उन्होंने 'मत्था टेकने' की ऊंचाई दे दी. लेकिन वहां तो आज 10.20 पर बराक ओबामा आ रहे हैं. वहां जाने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि जब "वो" चले जाएंगे तब आधे घण्टे बाद राजघाट खोल देंगे उसके बाद सबसे पहले हम मत्था टेकेंगे. ...
image
'गांधीवादी' ओबामा पर भारी अमेरिकी आर्थिक लाचारी
अगर आपने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मणिभवन यात्रा की फोटो देखी हो तो आपको उस फोटो में बराक ओबामा और पत्नी मिशेल ओबामा के चित्र में गांधी की पोती से हाथ मिलाते वक्त जो श्रद्धा दिख रही है उसमें अमेरिकी बनावट की मिलावट कहीं से नहीं है. गांधी के प्रति ओबामा की श्रद्धा किसी व्यक्ति के प्रति श्रद्धा नहीं बल्कि उस विचार के प्रति है जिसे बीसवीं सदी में अंग्रेजों से लड़ते हुए गांधी ने पुन: परिभाषित किया था. ...
image
लालू भी चाहिए नीतीश भी
बिहार के मतदाता इन दिनों अपने लिए एक बेहतर नेता चुनने में जुटे हैं. एक ऐसा नेता जो अगले पांच साल के लिए उनके अंदर छुपी बदलाव की खदबदाहट को दिशा दे सके और विकास के रास्तों के कंटक हटा सके. लोगों के सामने दो विकल्‌प है लालू या नीतीश. इस बार हो सकता है भावावेश में जनता एक को चुन ले और दूसरे को रिजेक्ट कर दें. पर जहां तक मेरी राय इनमें से किसी एक नेता से बिहार का काम चलने वाला नहीं. बिहार को दोनों चाहिए, लालू भी और नीतीश भी. आखिर क्यों ?...
image
विकास की बिसात पर कैसे हो नीतीश की मात
बिहार में चुनाव हो तो क्या मुद्दा होना चाहिए? निश्चित रूप से बिहार से बाहर रहनेवाले लोग विकास और जातिमुक्त बिहार की आदर्शवादी कल्पना पिछले कई चुनाव से बिहार के लिए मुद्दा बनाने की बातें करते रहे हैं. लेकिन साथ में यह भी जोड़ देते हैं कि बिहार चुनाव में विकास शायद ही मुद्दा बने? लेकिन इस बार यह कमाल दिखाई दे रहा है. पक्ष में हो या विपक्ष में केन्द्रीय मुद्दा विकास ही है. असल में बिहार की विपक्षी पार्टियां नीतीश को रिप्लेक्स करने के लिये तैयार ही नहीं है. लोगों को यह बात अतिशयोक्तिपूर्ण लगती है. मगर आप ही बतायें कि ”या विकास को मुद्दा बनाकर नीतीश से चुनावी समर जीता जा सकता है?...
image
गिलानी की गुगली और हिन्दुस्तान की गफलत
अभी-अभी हुर्रियत कांफ्रेंस के गरमपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी अपने विस्फोटक सेमीनार के जरिए दिल्ली और देश में अच्छा-खासा आक्रोश और विवाद पैदा करके गए हैं। अपने अलगाववादी नजरिए पर टस से मस न होने के लिए कुख्यात गिलानी ने दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में न सिर्फ कश्मीर की ‘आजादी‘ की पारंपरिक मांग दोहराईं बल्कि एक कदम आगे बढ़कर ‘स्वतंत्र कश्मीर‘ बनने के बाद की ‘नीतियों‘ का खाका भी पेश कर गए। ‘कश्मीर की आजादी ही एकमात्र विकल्प‘ नामक विषय के इर्द-गिर्द केंद्रित सेमीनार में उन्होंने देशद्रोह के दायरे में आने वाली दर्जनों टिप्पणियां कीं और ‘अभिव्यक्ति की आजादी‘ का फायदा उठाकर आराम से कश्मीर की ओर निकल लिए।...
image
कांग्रेस का दाना, नीतीश की ना-ना
बिहार में चुनाव के दो चरण बीत चुका है. नक्सालियों के दखल के अलावा कहीं कोई खलल नहीं है. जनता भी निश्चिंत है और नेता भी. जैसा किसी पूर्व निर्धारित पटकथा पर सारे किरदार अपनी भूमिका निभाने में जुटे हों. नेशनल न्यूज चैनलों ने सर्वे जारी कर जरूर थोड़ी सी गहमा-गहमी क्रियेट की है मगर लोकल मीडिया में कहीं कोई सनसनी नहीं है....
image
विकीलीक्स ने फिर साबित किया अमेरिका को हत्यारा
इराक में अमेरिकी सेना ने अपने आपरेशन के दौरान ना सिर्फ निर्दोष नागरिकों की हत्या की बल्कि युद्ध की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी मौत के घात उतार दिया। विकिलिक्स ने अमेरिका में इराकी आपरेशन को लेकर पेंटागन के जो डाटाबेस और रिकार्ड जारी किये हैं उनमे अमरीकी सेना के अपाची हेलीकाप्टर्स (क्रेजी हार्स 18) जो कि टेक्सास स्थित यु एस आर्मी के २२७ रेजिमेंट के फर्स्ट बटालियन का हिस्सा है के बारे में चौका देने वाले खुलासे किये हैं। विकिलीक्स द्वारा जारी किये गए एक वीडियो में अमेरिकी जवानों को सिर्फ खबरिया एजेंसी रायटर के दो जांबाज पत्रकारों की गलत सूचना देकर हत्या किये जाने बल्कि उनकी मौत पर ठहाके भी लगाये देखा जा सकता है।...
image
बिहार चुनाव में चौराहे पर खड़ा मुसलमान
बिहार चुनाव में पसमांदा मुसलमान एक बार फिर चौराहे पर खड़े हैं। पसमांदा मुसलमानों में किसी पार्टी या गठबंधन को लेकर कोई उत्साह नहीं हैं। ज़्यादातर पसमांदा वोटर ख़ामोश हैं। कभी पसमांदा आंदोलन के अगुआ रहे लोग इस चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से निषक्रिय हैं। कई पार्टियों की तरफ़ से बुलावा आने को बावजूद उन्होंने पार्टियों के दफ़्तर जाना या नेताओं से मिलना तक मुनासिब नहीं समझा। वजह साफ है पसमांदा मुसलमान तमाम पार्टियों की वादा ख़िलाफी से ऊब चुके हैं।...
image
पपेट प्रधानमंत्री का एक और पापकर्म
देश में एक वर्ग विशेष को तुष्ट करने के लिए सरकार कहां तक गिर सकती है उसका हालिया उदाहरण है शत्रु संपत्ति विधेयक-2010 का विरोध करना फिर उसमें मुस्लिम नेताओं के मनमाफिक संसोधन को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति देना। कठपुतली (पपेट) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें इसी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर शत्रु संपत्ति (संसोधन एवं विधिमान्यकरण) विधेयक-2010 में संसोधन को स्वीकृति प्रदान की गई।...
image
चुनाव आयोग के सामने बिहार चुनाव की चुनौती
पिछले विधानसभा में स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव होने का असर राजनैतिक दलों और नेताओं पर साफ देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग की सख्ती का साफ असर इस बार भी नेताओं और पार्टियों कार्यालयों में देखा जा रहा है। विभिन्न पार्टियों के नेता काफी चौकस है कि इस दौरान किसी भी सूरत में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो। मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में नीतीश कुमार से मुलाकात करने जा रहे नेता भी वहां किसी तामझाम के पहुंच रहे हैं। लालू प्रसाद यादव भी अपने नेताओं को यह समझाया कि सभी सरकार आवास पर नहीं, पार्टी कार्यालय में मिले।...
image
दशहरा रैली का दम
शिवाजी पार्क शिवसेना और शिवसेनाप्रमुख के बीच दशकों पुराना अटूट संबंध है. शिवेसना की पहली जनसभा 19 जून 1966 को इसी शिवाजी पार्क में हुई थी. तत्कालीन राजनीतिक विश्लेषकों का मत था कि 1960 और 1966 के बीच व्यंगचित्र साप्ताहिक मार्मिक के माध्यम से ठाकरे परिवार ने स्थानीय लोकाधिकार के लिए जो अलख जगाया था, उससे उपजे राजनीतिक विचार से जन्मी शिवेसना की पहली जनसभा में अधिकतम दस हजार स्रोता जमा होंगे....
image
जांच होगी पर आंच किसी को नहीं आयेगी
कामनवेल्थ खेलों के समापन के अगले दिन ही खेलों की तैयारियों में हुई हेराफेरी की जांच का आदेश देकर केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर संभावित राजनीतिक पैंतरेबाजी पर लगाम लगा दिया है लेकिन इस जांच की गंभीरता पर सवाल किये जाने लगे हैं. दिल्ली में सत्ता के गलियारों में सक्रिय ज़्यादातर लोग इस खेल में शामिल थे. पूना वाले बुड्ढे नौजवान ने मामला इस तरह से डिजाइन किया था कि दिल्ली के सभी अमीर उमरा ७० हज़ार करोड़ रूपये की लूट में थोडा बहुत हिस्सा पा जाएँ....
image
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आतंक
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इन चुनावों को नजदीक से देखने और जानने की जरूरत है. दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा और अन्तिम चरण 20 अक्टूबर को पूरा हो जाएगा. जब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो मेरठ के एक पॉश इलाके में बसपा कार्यालय पर बसपा के समर्थन से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों की भीड़ लगी थी। महंगी लग्जरी गाड़ियों का रैला था। गाड़ियों में सवार हष्टपुष्ट आदमी थे। कुर्ता-पायजामा की जगह झक सफेद पेंट-शर्ट के साथ सफेद जूते में दिखनेवाले नेता हमें माफियाओं के आस पास होने का आभास दे रहे थे. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आंतक के शुरूआत की घोषणा हो चुकी थी. ...
image
विपक्ष का कार्य सरकार गिराना ही नही है
दक्षिणी दुर्ग में बनी भाजपा की पहली सरकार गहरे संकट में है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शुरु से ही सकटों से घिरे रहे है। यह संकट बाहरी कम अंदरुनी ज्यादा रहे है। कुछ समय पहले बंगलौर निकाय चुनावों में भी भाजपा को जोरदार सफलता मिली थी। ईसाई समुदाय को छोड़कर किसी और वर्ग को भाजपा सरकार से कोई खास नराजगी नही रही है। चर्च का एक हिस्सा पिछले कुछ समय से राज्य में युदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता रहा है इसके लिए यह वर्ग राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को कई ज्ञापन भी दे चुका है।...
image
यह उमर और ऐसी गलती?
यह राजनीतिक पूतों के पांव हैं जो पालने में दिख रहे हैं. पहले राहुल गांधी का बयान और अब उमर अब्दुल्ला की गलती. जम्मू कश्मीर विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कश्मीर के भारत में विलय को ही अधूरा बता दिया. देशभर में विरोध हुआ लेकिन राहुल गांधी ने चुप रहने में भलाई नहीं समझी, उमर की तारीफ करने मैदान में कूद पड़े. कश्मीर इनके पुरखों की विरासत है, लेकिन पुरखों की इस विरासत से कैसा खिलवाड़ कर रहे हैं ये दो नौजवान? शेष नारायण सिंह का विश्लेषण-...
image
बिहार चुनाव में बच्चों के लिए नदारद है नारा
बिहार के विधानसभा की घमाचान में हर पार्टी के झोले के भीतर से एक-एक करके हर एक के लिए मुद्दे ही मुद्दे और नारे ही नारे बाहर आ रहे हैं. मगर बच्चों के लिए इस बार भी कोई मुद्दा और नारा नहीं गूंज रहा है. ऐसे में क्राई ने बच्चों के मुद्दों को सूचीबद्ध करते हुए सभी राजनैतिक दलों से बच्चों के अधिकारों को वरीयता देने के लिए संवाद का सिलसिला शुरू किया है. इसके तहत बाल अधिकारों का एक घोषणा-पत्र तैयार किया जा चुका है और अब बच्चों के मामले में राजनैतिक दलों पर जल्द से जल्द अपना-अपना रूख स्पष्ट करने के लिए दबाव बनाना तय हुआ है....
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2