Home | जनता दरबार | बंधक हो गयी बिहार सरकार

बंधक हो गयी बिहार सरकार

image

कभी-कभी ऐसा लगता है कि माओवादियों को शांति के नाम से ही चिढ़ है. वे हर हालात में सरकार के साथ जंग की स्थिति बरकरार रखना चाहते हैं क्योंकि अगर जंग नहीं होगा तो फिर माओवाद का क्या होगा? और अगर माओवाद मिट गया तो फिर उन माओवादियों का क्या होगा जो बंदूक की नाल से क्रांति की विचारधारा में यकीन करते-करते इस कदर बारूद की गंध के आदी हो गये हैं कि उन्हें इसके बिना जीना नामुमकिन लगता है. शायद यही वजह है कि उन्होंने बिहार में चार पुलिस कर्मियों को अगवा करके एक ऐसी सरकार के खिलाफ जंग छेड़ दी है, जिसका मुखिया हमेशा यही कहता आया है कि माओवादी हमारे समाज के अंग हैं, हम बंदूक के जोर पर इस समस्या का समाधान नहीं कर सकते.

माओवादियों के द्वारा उठाये गये इस कदम के कारण बिहार सरकार पिछले चार दिनों से बंधक है. सरकार की दुविधा यह है कि न तो वह माओवादियों के आगे झुक कर एक गलत परंपरा को जन्म देने का दोषी बनना चाहती है और न हीं माओवादियों के कब्जे में फंसे पुलिस कर्मियों को खोना चाहती, जिससे चुनाव के ऐन पहले जनता की सहानुभूति खो देने का खतरा उत्पन्न हो जाये. ऐसे में केंद्र सरकार और खास तौर पर गृह मंत्रालय पूरे प्रकरण का मजा ले रहा है, चिदंबरम ठहाके लगा रहे हैं क्योंकि माओवादियों को समाज का हिस्सा बता कर उनकी नीतियों की आलोचना करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सांसें अटकी हैं.

बिहार सरकार का माओवादियों के प्रति नर्म रुख नीतीश सरकार के समय की उपज नहीं है. समाजवादी आंदोलन के प्रभाव के कारण बिहार के आम बुद्धिजीवी हमेशा से इसी तरह सोचते हैं. राबड़ी देवी के शासनकाल में भी तत्कालीन डीजीपी ओझा ने प्रयास किये थे कि सरकार और माओवादियों के बीच बातचीत हो जाये, मगर उस वक्त के सरकार की प्राथमिकताओं में यह मुद्दा नहीं आ सका, लिहाजा उस वक्त वार्ता संभव नहीं हो पाई. इसके बावजूद न सिर्फ सरकार बल्कि बिहार का पुलिस प्रशासन भी कभी इन्हें अपने खिलाफ युद्ध छेड़ने वाली शक्ति या आतंकवादी के रूप में नहीं देख पाया.

बिहार हमेशा से यही सोचता रहा कि माओवाद का कारण विकास की असमानता है और माओवादी समाज के वे युवक हैं जो बदलाव चाहते हैं. हालांकि लोकतांत्रिक व्यवस्था से उनका भरोसा उठ गया है और वे अपने उग्र स्वभाव के कारण बंदूक के बल पर आनन-फानन में समाधान चाहने लगे हैं, मगर इसका अर्थ यह नहीं कि सरकार भी उनके खिलाफ बंदूक उठा ले. यही वजह रही कि नीतीश सरकार ने गृह मंत्री पी.चिदंबरम के नेतृत्व में शुरू किये गये ऑपरेशन ग्रीन हंट में शामिल होने में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई. कोलकाता में जब मंत्रालय ने सभी माओवाद प्रभावित राज्यों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई तो बिहार के प्रतिनिधि उस बैठक से गैरहाजिर थे. तब चिदंबरम ने कहा था कि लगता है बिहार अलग राह अपनाना चाहता है. इसके बावजूद माओवादियों ने कभी बिहार को नहीं बख्शा. लखीसराय, जमुई और गया के इलाके में उन्होंने अपनी कार्रवाइयां हमेशा जारी रखीं.

दरअलस बिहार द्वारा माओवादियों के प्रति नरम रवैया अपनाने की नीति का आधार ही गलत है. बिहार के नीति नियंता जिस माओवाद की कल्पना अपने मन में संजोये बैठे हैं वह काफी पहले की बात है. दरअसल वह माओवाद है ही नहीं वह तो नक्सलवाद है. अब माओवादियों की लड़ाई में शोषण की खिलाफत को सिर्फ नारे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. उनकी असली लड़ाई देश के खनिज संसाधनों पर कब्जे की है. गौरतलब है कि माओवाद उन्हीं इलाकों में पसरा है जहां खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है. आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से लेकर झारखंड तक. बिहार और बंगाल में भी माओवाद वहीं है जहां खनिज पर्याप्त मात्रा में हैं.

अब माओवादी चीन से सिर्फ विचार नहीं लेते, कहा तो यहां तक जा रहा है कि वे उनसे फंड तक लेने लगे हैं. इसके बदले में वे चीन को भारतीय खदानों से निकला कच्चा माल उपलब्ध कराते हैं. बेल्लारी के रेड्डी बंधुओं से लेकर झारखंड के सिंह मेंशन तक हर खनिज माफिया इस कारोबार में माओवादियों का हिस्सेदार है. माओवादी पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर उन इलाकों में प्रशासन के पहुंच को असंभव बनाकर इन माफियाओं को खुलेआम अवैध खनन की छूट का मौका देते हैं और इन्हें चीन भिजवाने में सहयोग करते हैं. इनसे कमीशन लेते हैं और आम जनता, सरकारी अधिकारी, ठेकेदार आदि अनके इलाके के हर पैसे वालों से लेवी वसूलते हैं. इन पैसों से हथियार खरीदे जाते हैं और फौजियों की भर्ती होती है. अब तो लेवी की दर बकायदा अखबारों में छपने लगी है. अपने इलाके में माओवादी अब सरकार बनवाने तक की प्रक्रिया में शामिल होने लगे हैं. कहा जाता है कि झारखंड में शिबू की जीत माओवादियों के रहमो-करम पर हुई थी, वे हर हाल में कांग्रेस और बाबूलाल को सरकार से दूर रखना चाहते थे. अब उनका नया एजेंडा ममता को बंगाल की कुर्सी पर काबिज कराना है.

इन हालातों में अगर बिहार की सरकार यह सोचती है कि माओवादी हमारे समाज का हिस्सा हैं और शोषण के खिलाफ लड़ने वाले भोले-भाले युवक हैं तो यह उनकी सोच का पिछड़ापन ही दर्शाता है और इसी का नतीजा आज नीतीश भुगत रहे हैं. उन्हें लगता था कि उनकी सदाशयता राज्य को माओवाद की समस्या से बचाकर रखेगी, मगर माओवादी इस तरह से नहीं सोच रहे हैं. वे सोचते हैं कि अगर सरकार से शांतिवार्ता हो गई तो लखीसराय-जमुई और मुंगेर में हो रहे अवैध खनन पर रोक लग जाएगी और उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो जायेगा. यह कार्रवाई पूरी तरह बिहार सरकार को भड़काने और अपने खिलाफ करने की कोशिश हैं. उन्हें मित्रों की जरूरत नहीं, वे शत्रु चाहते हैं. क्योंकि शत्रु ही उनके हिंसक कार्रवाइयों को जायज ठहराने का आधार बनेंगे, मित्र तो उन्हें अपना कारोबार बंद कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने की सलाह देंगे.

बिहार में उनकी मौजूदा कार्रवाई इसी बात को पुष्ट करती है. पहले वे पुलिसकर्मियों को मार गिराते हैं, फिर बीडियो और चार पुलिसकर्मियों को बंधक लेते हैं. फिर फिरौती के तौर पर अपने आठ साथियों को रिहा करने की अपील करते हैं. पुलिसकर्मियों के परिजनों को फोन कर मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने की तरकीब बताते हैं ताकि पूरा मसला मीडिया का अटेंशन खींच सके और नीतीश को कटघड़े में खड़ा कर सके. फिर एक बंधक को मार गिराने का दावा करते हैं ताकि सरकार घबड़ाकर कोई कदम उठाये.

इस प्रकरण में सरकार की सिर्फ यही गलती है कि वह सदमे में है कि आखिर उसकी नीति गलत कैसे साबित हो गई. कहा जा रहा कि पुलिस प्रशासन आंध्र प्रदेश के विधायक अपहरण कांड के इस्तेमाल की गई नीतियों पर चल रहा है. मगर सच्चाई यह है कि इस मसले पर हर तरफ से सरकार की ही हार है. चाहे वह माओवादियों को वार्ता के टेबुल पर बुला ले या माओवादियों को छोड़ कर बंधकों को बचा ले या फिर ठोस पुलिसिया कार्रवाई कर माओवादियों को मार गिराये. हर हालत में सरकार ही कटघड़े में होगी और माओवादी यह साबित करने में कामयाब होंगे कि उनके साथ हर हाल में जंग की मुद्रा ही अपनानी होगी.

Subscribe to comments feed Comments (3 posted):

मुकुल शुक्ल on 03 September, 2010 13:53;13
avatar
इस सारी समस्या की जड़ हमारा क़ानून और न्याय तंत्र है | आतंकवाद में लिप्त लोगो को जब तक पाला पोसा जाएगा तब तक चाहे कोई भी सरकार हो ये परिस्थितिया बनी रहेंगी | ज़रुरत है कड़े कानूनों और त्वरित कार्यवाहियों की ताकि आतंकवाद का सफाया किया जा सके | आतंकवाद है आतंकवादियों से और जब तक आतंकवादी नहीं मारे जाते तब तक आतंकवाद, नक्सलवाद, माओवाद और किसी भी प्रकार का आतंकवाद ख़त्म नहीं होगा |
Thumbs Up Thumbs Down
1
राजीव on 03 September, 2010 17:21;29
avatar
किसी मानवाधिकार कार्यकर्ता का कोई बयान नहीं आ रहा,ऐसे तो वे बहुत बोलते है
Thumbs Up Thumbs Down
1
sanjay modi on 03 September, 2010 20:12;34
avatar
चार के बदले चालीस मओवादिओं को एक ही रात में उड़ा दो , फिर देखो मओवादिओं की माँ बहन एक होती की नहीं?
सिर्फ गाल बजाने से कुछ नहीं होगा, अन्यथा हमारे सुरक्षा बालों का धेर्य टुटा तो सबसे पहले वे नेताओं की निशाना बनायेंगे फिर मओवादिओं को , इसलिए सुरक्षा बलों में विद्रोह की भावना भड़के उस से पहले ही चिदंबरम सब होश में आ जाओ. और मओवादिओं के खिलाफ कड़े कदम उठाओ, मर्दों की तरह ,हिन्जरो की तरह नहीं.
Thumbs Up Thumbs Down
2
total: 3 | displaying: 1 - 3

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image Pushya Mitra मूलतः बिहार के पूर्णिया जिले का वासी. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जनसंचार स्नातक. नवभारत, अमर उजाला, हिंदुस्तान अखबार और लोकायत पत्रिका और अंग भारत में कार्य. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत. सामाजिक मुद्दों से जुडाव. राजनीति और हार्डकोर खबरों पर टिपण्णी लिखना पसंद.
Rate this article
3.00
More from जनता दरबार
Previous
image
भारत से धंधा, पाक को चंदा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया. मुंबई उतरकर दिल्ली दरबार तक उनकी दस्तक भारत पर अमेरिका के मजबूत पकड़ की मिसाल बन गया. निश्चित रूप से उनका दौरा भारत के लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना खुद अमेरिका के लिए है. मंदी के दौर से जूझ रहे अमेरिका को "कारपोरेट" जगत का धंधा दिलाने के लिए उन्होंने न केवल भारत को महाशक्ति करार दे दिया बल्कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन भी कर दिया....
image
मत्था टेकने की मानसिकता
वैसे तो किशनलाल की गांधी से अधिक श्रद्धा अपने कारोबार पर है और ओबामा से अधिक डर अपनी पत्नी का है. लेकिन आज न तो उनका कारोबार आड़े आया और न ही पत्नी. सुबह नौ पैंतीस पर वे राजघाट जा रहे थे. पूछने पर बोल पड़े मत्था टेकने जा रहे हैं. गांधी की समाधि के प्रति किशनलाल की इतनी अगाध श्रद्धा कि उन्होंने 'मत्था टेकने' की ऊंचाई दे दी. लेकिन वहां तो आज 10.20 पर बराक ओबामा आ रहे हैं. वहां जाने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि जब "वो" चले जाएंगे तब आधे घण्टे बाद राजघाट खोल देंगे उसके बाद सबसे पहले हम मत्था टेकेंगे. ...
image
'गांधीवादी' ओबामा पर भारी अमेरिकी आर्थिक लाचारी
अगर आपने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मणिभवन यात्रा की फोटो देखी हो तो आपको उस फोटो में बराक ओबामा और पत्नी मिशेल ओबामा के चित्र में गांधी की पोती से हाथ मिलाते वक्त जो श्रद्धा दिख रही है उसमें अमेरिकी बनावट की मिलावट कहीं से नहीं है. गांधी के प्रति ओबामा की श्रद्धा किसी व्यक्ति के प्रति श्रद्धा नहीं बल्कि उस विचार के प्रति है जिसे बीसवीं सदी में अंग्रेजों से लड़ते हुए गांधी ने पुन: परिभाषित किया था. ...
image
लालू भी चाहिए नीतीश भी
बिहार के मतदाता इन दिनों अपने लिए एक बेहतर नेता चुनने में जुटे हैं. एक ऐसा नेता जो अगले पांच साल के लिए उनके अंदर छुपी बदलाव की खदबदाहट को दिशा दे सके और विकास के रास्तों के कंटक हटा सके. लोगों के सामने दो विकल्‌प है लालू या नीतीश. इस बार हो सकता है भावावेश में जनता एक को चुन ले और दूसरे को रिजेक्ट कर दें. पर जहां तक मेरी राय इनमें से किसी एक नेता से बिहार का काम चलने वाला नहीं. बिहार को दोनों चाहिए, लालू भी और नीतीश भी. आखिर क्यों ?...
image
विकास की बिसात पर कैसे हो नीतीश की मात
बिहार में चुनाव हो तो क्या मुद्दा होना चाहिए? निश्चित रूप से बिहार से बाहर रहनेवाले लोग विकास और जातिमुक्त बिहार की आदर्शवादी कल्पना पिछले कई चुनाव से बिहार के लिए मुद्दा बनाने की बातें करते रहे हैं. लेकिन साथ में यह भी जोड़ देते हैं कि बिहार चुनाव में विकास शायद ही मुद्दा बने? लेकिन इस बार यह कमाल दिखाई दे रहा है. पक्ष में हो या विपक्ष में केन्द्रीय मुद्दा विकास ही है. असल में बिहार की विपक्षी पार्टियां नीतीश को रिप्लेक्स करने के लिये तैयार ही नहीं है. लोगों को यह बात अतिशयोक्तिपूर्ण लगती है. मगर आप ही बतायें कि ”या विकास को मुद्दा बनाकर नीतीश से चुनावी समर जीता जा सकता है?...
image
गिलानी की गुगली और हिन्दुस्तान की गफलत
अभी-अभी हुर्रियत कांफ्रेंस के गरमपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी अपने विस्फोटक सेमीनार के जरिए दिल्ली और देश में अच्छा-खासा आक्रोश और विवाद पैदा करके गए हैं। अपने अलगाववादी नजरिए पर टस से मस न होने के लिए कुख्यात गिलानी ने दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में न सिर्फ कश्मीर की ‘आजादी‘ की पारंपरिक मांग दोहराईं बल्कि एक कदम आगे बढ़कर ‘स्वतंत्र कश्मीर‘ बनने के बाद की ‘नीतियों‘ का खाका भी पेश कर गए। ‘कश्मीर की आजादी ही एकमात्र विकल्प‘ नामक विषय के इर्द-गिर्द केंद्रित सेमीनार में उन्होंने देशद्रोह के दायरे में आने वाली दर्जनों टिप्पणियां कीं और ‘अभिव्यक्ति की आजादी‘ का फायदा उठाकर आराम से कश्मीर की ओर निकल लिए।...
image
कांग्रेस का दाना, नीतीश की ना-ना
बिहार में चुनाव के दो चरण बीत चुका है. नक्सालियों के दखल के अलावा कहीं कोई खलल नहीं है. जनता भी निश्चिंत है और नेता भी. जैसा किसी पूर्व निर्धारित पटकथा पर सारे किरदार अपनी भूमिका निभाने में जुटे हों. नेशनल न्यूज चैनलों ने सर्वे जारी कर जरूर थोड़ी सी गहमा-गहमी क्रियेट की है मगर लोकल मीडिया में कहीं कोई सनसनी नहीं है....
image
विकीलीक्स ने फिर साबित किया अमेरिका को हत्यारा
इराक में अमेरिकी सेना ने अपने आपरेशन के दौरान ना सिर्फ निर्दोष नागरिकों की हत्या की बल्कि युद्ध की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी मौत के घात उतार दिया। विकिलिक्स ने अमेरिका में इराकी आपरेशन को लेकर पेंटागन के जो डाटाबेस और रिकार्ड जारी किये हैं उनमे अमरीकी सेना के अपाची हेलीकाप्टर्स (क्रेजी हार्स 18) जो कि टेक्सास स्थित यु एस आर्मी के २२७ रेजिमेंट के फर्स्ट बटालियन का हिस्सा है के बारे में चौका देने वाले खुलासे किये हैं। विकिलीक्स द्वारा जारी किये गए एक वीडियो में अमेरिकी जवानों को सिर्फ खबरिया एजेंसी रायटर के दो जांबाज पत्रकारों की गलत सूचना देकर हत्या किये जाने बल्कि उनकी मौत पर ठहाके भी लगाये देखा जा सकता है।...
image
बिहार चुनाव में चौराहे पर खड़ा मुसलमान
बिहार चुनाव में पसमांदा मुसलमान एक बार फिर चौराहे पर खड़े हैं। पसमांदा मुसलमानों में किसी पार्टी या गठबंधन को लेकर कोई उत्साह नहीं हैं। ज़्यादातर पसमांदा वोटर ख़ामोश हैं। कभी पसमांदा आंदोलन के अगुआ रहे लोग इस चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से निषक्रिय हैं। कई पार्टियों की तरफ़ से बुलावा आने को बावजूद उन्होंने पार्टियों के दफ़्तर जाना या नेताओं से मिलना तक मुनासिब नहीं समझा। वजह साफ है पसमांदा मुसलमान तमाम पार्टियों की वादा ख़िलाफी से ऊब चुके हैं।...
image
पपेट प्रधानमंत्री का एक और पापकर्म
देश में एक वर्ग विशेष को तुष्ट करने के लिए सरकार कहां तक गिर सकती है उसका हालिया उदाहरण है शत्रु संपत्ति विधेयक-2010 का विरोध करना फिर उसमें मुस्लिम नेताओं के मनमाफिक संसोधन को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति देना। कठपुतली (पपेट) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें इसी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर शत्रु संपत्ति (संसोधन एवं विधिमान्यकरण) विधेयक-2010 में संसोधन को स्वीकृति प्रदान की गई।...
image
चुनाव आयोग के सामने बिहार चुनाव की चुनौती
पिछले विधानसभा में स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव होने का असर राजनैतिक दलों और नेताओं पर साफ देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग की सख्ती का साफ असर इस बार भी नेताओं और पार्टियों कार्यालयों में देखा जा रहा है। विभिन्न पार्टियों के नेता काफी चौकस है कि इस दौरान किसी भी सूरत में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो। मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में नीतीश कुमार से मुलाकात करने जा रहे नेता भी वहां किसी तामझाम के पहुंच रहे हैं। लालू प्रसाद यादव भी अपने नेताओं को यह समझाया कि सभी सरकार आवास पर नहीं, पार्टी कार्यालय में मिले।...
image
दशहरा रैली का दम
शिवाजी पार्क शिवसेना और शिवसेनाप्रमुख के बीच दशकों पुराना अटूट संबंध है. शिवेसना की पहली जनसभा 19 जून 1966 को इसी शिवाजी पार्क में हुई थी. तत्कालीन राजनीतिक विश्लेषकों का मत था कि 1960 और 1966 के बीच व्यंगचित्र साप्ताहिक मार्मिक के माध्यम से ठाकरे परिवार ने स्थानीय लोकाधिकार के लिए जो अलख जगाया था, उससे उपजे राजनीतिक विचार से जन्मी शिवेसना की पहली जनसभा में अधिकतम दस हजार स्रोता जमा होंगे....
image
जांच होगी पर आंच किसी को नहीं आयेगी
कामनवेल्थ खेलों के समापन के अगले दिन ही खेलों की तैयारियों में हुई हेराफेरी की जांच का आदेश देकर केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर संभावित राजनीतिक पैंतरेबाजी पर लगाम लगा दिया है लेकिन इस जांच की गंभीरता पर सवाल किये जाने लगे हैं. दिल्ली में सत्ता के गलियारों में सक्रिय ज़्यादातर लोग इस खेल में शामिल थे. पूना वाले बुड्ढे नौजवान ने मामला इस तरह से डिजाइन किया था कि दिल्ली के सभी अमीर उमरा ७० हज़ार करोड़ रूपये की लूट में थोडा बहुत हिस्सा पा जाएँ....
image
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आतंक
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इन चुनावों को नजदीक से देखने और जानने की जरूरत है. दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा और अन्तिम चरण 20 अक्टूबर को पूरा हो जाएगा. जब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो मेरठ के एक पॉश इलाके में बसपा कार्यालय पर बसपा के समर्थन से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों की भीड़ लगी थी। महंगी लग्जरी गाड़ियों का रैला था। गाड़ियों में सवार हष्टपुष्ट आदमी थे। कुर्ता-पायजामा की जगह झक सफेद पेंट-शर्ट के साथ सफेद जूते में दिखनेवाले नेता हमें माफियाओं के आस पास होने का आभास दे रहे थे. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आंतक के शुरूआत की घोषणा हो चुकी थी. ...
image
विपक्ष का कार्य सरकार गिराना ही नही है
दक्षिणी दुर्ग में बनी भाजपा की पहली सरकार गहरे संकट में है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शुरु से ही सकटों से घिरे रहे है। यह संकट बाहरी कम अंदरुनी ज्यादा रहे है। कुछ समय पहले बंगलौर निकाय चुनावों में भी भाजपा को जोरदार सफलता मिली थी। ईसाई समुदाय को छोड़कर किसी और वर्ग को भाजपा सरकार से कोई खास नराजगी नही रही है। चर्च का एक हिस्सा पिछले कुछ समय से राज्य में युदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता रहा है इसके लिए यह वर्ग राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को कई ज्ञापन भी दे चुका है।...
image
यह उमर और ऐसी गलती?
यह राजनीतिक पूतों के पांव हैं जो पालने में दिख रहे हैं. पहले राहुल गांधी का बयान और अब उमर अब्दुल्ला की गलती. जम्मू कश्मीर विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कश्मीर के भारत में विलय को ही अधूरा बता दिया. देशभर में विरोध हुआ लेकिन राहुल गांधी ने चुप रहने में भलाई नहीं समझी, उमर की तारीफ करने मैदान में कूद पड़े. कश्मीर इनके पुरखों की विरासत है, लेकिन पुरखों की इस विरासत से कैसा खिलवाड़ कर रहे हैं ये दो नौजवान? शेष नारायण सिंह का विश्लेषण-...
image
बिहार चुनाव में बच्चों के लिए नदारद है नारा
बिहार के विधानसभा की घमाचान में हर पार्टी के झोले के भीतर से एक-एक करके हर एक के लिए मुद्दे ही मुद्दे और नारे ही नारे बाहर आ रहे हैं. मगर बच्चों के लिए इस बार भी कोई मुद्दा और नारा नहीं गूंज रहा है. ऐसे में क्राई ने बच्चों के मुद्दों को सूचीबद्ध करते हुए सभी राजनैतिक दलों से बच्चों के अधिकारों को वरीयता देने के लिए संवाद का सिलसिला शुरू किया है. इसके तहत बाल अधिकारों का एक घोषणा-पत्र तैयार किया जा चुका है और अब बच्चों के मामले में राजनैतिक दलों पर जल्द से जल्द अपना-अपना रूख स्पष्ट करने के लिए दबाव बनाना तय हुआ है....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2