Home | राजनीति | राजनीति में सैटल होने की राजनीति

राजनीति में सैटल होने की राजनीति

image

गोपाल शाही उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैं. दिल्ली आये थे राहुल गांधी के टैलेण्ट हण्ट में हिस्सा लेने. राहुल गांधी राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के अपने देशव्यापी अभियान में काफी समय से इस तरह के टैलेण्ट हण्ट का सहारा ले रहे हैं. गोपाल शाही भी राहुल की अपील से प्रेरित होकर आ गये थे. कांग्रेस मुख्यालय में जब उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने अपना मकसद साफ किया. 'यदि हमें राजनीति में एक भी अवसर मिल गया तो उसके बाद हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है। सब अपने आप सैटिल होता चला जाएगा।' उनके इस साफ मकसद से राजनीति में राहुल गांधी के युवाओं को शामिल करने के बारे में किसी भी का भी दिमाग साफ हो सकता है. रूपया, पैसा और पावर के सहारे राजनीति में सैटल होने आये राजनीति के ऐसे युवा कलाकार रंगमंच पर कैसा प्रदर्शन करेंगे इसकी झलक उनसे बात करके ही मिल जाती है.

गोपाल शाही जैसे नौजवान उस जमावड़े का हिस्सा हैं जो राहुल गांधी के टैलेण्ट हण्ट की पुकार से पैदा हो रहे हैं. कांग्रेस के युवराज एक बार फिर अपनी भावी टीम को तैयार करने के काम में जुट गए हैं। टैलेंट हण्ट के नाम से चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम में राहुल युवाओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का अवसर दे रहे हैं और जहां जहां वह यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, वहां युवाओं का एक अच्छा खासा जमावड़ा जुड़ रहा है। राजनीति एक ऐसा उद्योग हो गया है जिसकी एक बार शुरुआत भर होने से कई पीढ़ियां धन्य हो जाती हैं। राजनेता सत्ताधारी दल का हो या विपक्ष का उसके रुतबे, पैसे और पावर में कोई कमी नहीं आती। यही कारण है कि राहुल के टैलेंट हंट में पढ़ी-लिखी पीढ़ी के ऐसे नौजवान सामने आ रहे हैं जो पेशे से इंजीनियर और डॉक्टर जैसी डिग्रियां लिए हुए हैं और राजनीति में अपना भविष्य तलाश कर रहे हैं। ऐसे युवाओं के राजनीति में आने के निहितार्थ तो आसानी से समझे जा सकते हैं, लेकिन इसके फलितार्थ क्या गुल खिलाएंगे? 

राहुल गांधी जिस लक्ष्य और जमीनी राजनीति के लिए युवाओं की तलाश का कार्यक्रम चला रहे हैं, क्या इस मंच से उनके साथ जुड़ने वाले युवा उनका और उनकी पार्टी का सपना पूरा कर सकेंगे? आज जो लोग राहुल की टीम में स्थान पाने के लिए खूंटे तोड़ते दिख रहे हैं, वह विदेशी नामचीन स्कूलों और संस्थानों से शिक्षित और डिग्रियां हासिल किए हुए हैं, जिनकी आंखों में अमरीका की सिलिकॉन वैली या यूरोप के अन्य देशों अथवा आस्ट्रेलिया जैसे देशों में पैसा कमाने के सपने पल रहे हैं। नवउदारवादी व्यवस्था की देन उपभोगवादी संस्कृति में पले-बढ़े इन लोगों का न तो राजनीति से कोई वास्ता है, न ही राजनीतिक इतिहास और परंपरा से। किसी जनांदोलन में सहभागिता की बात तो बहुत बाद में आती है। वह यदि कांग्रेस के युवराज के साथ काम करने के लिए राजनीति को पेशे के तौर पर चुन रहे हैं, तो जाहिर है कि उसके पीछे कहीं न कहीं पैसा और पावर का लोभ जुड़ा है। इन युवाओं को लोकतंत्र, जनसरोकार, सामाजिक न्याय, सामाजिक विकास, जन सहभागिता, राजनीतिक एवं जनप्रतिबद्धता आदि जैसे शब्दों का राजनीति में क्या मतलब होता है यह भले न पता हो लेकिन ये लोग इस बात को बखूबी जान और समझ रहे हैं, कि वह जिसके साथ काम करने जा रहे हैं वह देश का भावी प्रधानमंत्री है।
राजनीति कोई टीवी पर चलनेवाला सारेगामा का नाच गाने का शो नहीं है जिसको टैलेण्ट हण्ट के जरिए पापुलर किया जाए. राजनीति जन सरोकारों से जुड़ी चरम अभिव्यक्ति है. राहुल गांधी के इस टैलेण्ट हण्ट प्रयोग से और कुछ हो न हो इतना जरूर होगा कि नैतिक शुचिता, भ्रष्टाचार, जनसरोकार आदि बातों का व्यावसायीकरण हो जाएगा. अभी तक जिन बातों के लिए राजनीतिक लोगों की आलोचना होती थी वही बातें और कर्म राजनीतिक व्यावसायिकता का हिस्सा हो जाएंगी.

पिछले दिनों कांग्रेस मुख्यालय में मेरी कुछ युवा कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात हुई। करीब 22 से 30 साल की आयु के इन युवाओं से बातचीत में पता चला कि यह सभी राहुल की नई टीम का हिस्सा बनने के लिए यहां जोड़तोड़ के लिए आए हैं। इनमें से एक कानपुर के संदीप दूबे से जब मैंने राजनीति में आने का मकसद जानना चाहा तो उसने जवाब दिया कि ``मैं राजनीति में इसलिए आना चाहता हूं क्योंकि इसमें आज वह सभी कुछ है जो हमें चाहिए। पैसा पावर और क्षेत्र में दबदबा कायम करना है तो राजनीति से बेहतर और कोई विकल्प हो ही नहीं सकता।´´ यह लोग देश का नहीं अपना भला करने के लिए राजनीति को औजार के तौर पर आजमाना चाहते हैं। देवरिया से आये गोपाल शाही तो यहां तक कहते हैं कि ``यदि हम ऐसा करते हैं तो इसमें गलत क्या है? सभी अपने विकास के लिए किसी न किसी क्षेत्र को अपनाते हैं। हम यदि राजनीति को अपना रहे हैं तो क्या बुरा कर रहे हैं?´´
 
एक जमाना था जब राजनीति प्रिशक्षण की मांग करती थी और उसमें जनांदोलनों की तपती भट्ठी में पके युवा ही आगे चलकर राजनीति में अपना स्थान पक्का करते थे। जनांदोलन एक तरह के उनके लिए प्रशिक्षण शिविरों का काम किया करते थे। गांधी, नेहरू, गोखले, जेपी, लोहिया और यहां तक कि वर्तमान पीढ़ी के अधिकांश नेता किसी न किसी आंदोलन की उपज कहे जा सकते हैं। गांधी ने जब राजनीति में आने की इच्छा जताई थी तब गोखले ने उन्हें कहा था कि जाओ पहले भारत को समझो फिर राजनीति करने की सोचना। लेकिन समय के साथ समीकरण बदलते चले गए। आज जो युवा राजनीति में आ रहे हैं, उनकी मान्यताएं भी अलग हैं और सरोकार भी। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीति सर्वोच्च तत्व हुआ करती है। लेकिन आज जो युवा राजनीति में पदापर्ण कर रहे हैं, उनका राजनीति से उतना ही वास्ता है कि वह इसे एक फलते फूलते उद्योग के तौर पर देख कर इसकी ओर लालायित हो रहे हैं।

हम राहुल की मंशा पर शक नहीं करते लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि आज जिन युवाओं को टैलेंट हंट के माध्यम से वह राजनीति में ला रहे हैं, क्या कल वह उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें संसदीय व्यवस्था में आगे कर सकेंगे? क्या वह राजनीति को लेकर उनके माइंडसेट को बदल सकेंगे? क्या निर्वाचित क्षेत्रों के जातिगत समीकरण उनके हाथ बांधने का काम नहीं करेंगे? क्या आने वाले समय में राहुल युवाओं की बढ़ती इस फौज की रोजगार संबंधित आशाओं को पूर्ण करने का काम कर सकेंगे?

राहुल के टैलेंट हंट के दूसरे पहलू की ओर भी एक नजर डालना जरूरी है। एक तो यह कि वह राजनीति के लिए जो भावी जमात कर रहे हैं, उनमें अधिकांश बड़े घरानों के ही युवा हैं। ऐसे में क्या देश की ऐसी एक बड़ी जमात राजनीति से दूर नहीं हो जाएगी जिसकी संख्या दो तिहाई से भी अधिक बताई जा रही है। क्या इस वर्ग के युवा राजनीति से भले ही हम किसी एक दल की बात कर रहे हों, बेदखल नहीं रह जाएंगे। हालांकि बीते एक दो साल के दौरान राहुल ने ऐसे तबकों को छूने की कोशिश की है लेकिन वहां भी जो नए चेहरे सामने आ रहे हैं वह कोई नई आशा की किरण जगाते नहीं दिखते। राजनीति का आधे मैदान पर पहले ही राजनीतिक कुनबों के लाडलों ने अपना कब्जा जमा रखा है और अब कम से कम कांग्रेस के मामले में बाकी के आधे पर उन युवाओं की नजर है, जो यह भी ठीक से नहीं जानते कि भारत का निर्माण कैसे हुआ है।

यह कहना सही हो सकता है कि बड़ी संख्या में युवाओं की राजनीति में भागीदारी से भारतीय राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। लेकिन इसके साथ साथ हमें यह भी देखना होगा कि राजनीति की कमान अपने हाथों में थामने को आतुर यह नौजवान पीढ़ी किन सरोकारों के साथ इस क्षेत्र में आगे आ रही है। इस देश का एक बड़ा हिस्सा आज भी खेती किसानी पर निर्भर करता है। और दूसरा, जिसकी संख्या करीब 80 करोड़ बताई जाती है, वह है जो 20 रुपए प्रतिदिन की आमदनी पर गुजर-बसर करने को अभिशप्त है। क्या राहुल की नई टीम में शामिल होने का ख्वाब देखने वाले युवाओं के पास इस तबके के ख्वाब पूरा करने की क्षमता है?

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

R.kumar on 01 July, 2009 00:33;43
avatar
Bilkul sahi farmaya aapne anil ji..jin yuvao'n ko na to samaj ke bare ma kuch pata hei na hi desh ke bare me..? na to ye yuva samajvad ke bare me kuch jante hei,na desh ke itihaas ko samjhte hei'n..log desh me kin halato'n me rah rahe hei ,iska bhi inhe kuch pata nahi ..or eise yuvao'n ko desh ka bhavishya kaha ja raha hei..yahi to is desh ki vidambana hei..?..?..
Thumbs Up Thumbs Down
0
amit sharma on 01 July, 2009 02:40;03
avatar
anil ji apne thik likha hai. assal main ye yuva rajniti ke jariye desh ke liye nahian apne liye kam chahte hain
Thumbs Up Thumbs Down
0
ashish sharma on 13 October, 2009 14:39;08
avatar
Anil ji aapne itna sab kuch likh diya telent hunt ke baare main. lekin main kehta hun ki Rahul Gandhi ne kam se kam kuch karne ke liye kadam toh uthaya.varna aap dekho sab kya kar rahe hain.bas jesa chal raha hai sab usi main khush hain.aur koi kuch karta hai toh hum uski aalochna karlete hain. lekin hum kuch nahi karte. aap bataiye aapne aalochna main itna bada lekh likha hai lekin iske liye koi hul bataya? hum sab kudh ko theek kar le toh baki sab toh apne aap theek ho jaayega.rahi baat yuvao ki raajneeti main toh mujhe baatao ki abhi kon sa neta hai jisne desh ke liye kuch kiya hai. kam se kam hum yuvao se ye apeksha toh kar sakte hain ki vo inse behtar pradarshan hi karenge.
Thumbs Up Thumbs Down
0
sudeep kumar yadav on 17 September, 2010 20:21;39
avatar
aap ne thik likha hai lekin lekh ko aur bhi sudhar ki gunjas hai.............
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Rate this article
4.00
More from राजनीति
Previous
image
ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी. ...
image
नहीं, राहुल जेपी नहीं हो सकते!
दो दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने राहुल गाँधी द्वारा छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनसे संवाद करने की वजह से उनकी तुलना जवाहरलाल नेहरु, एपीजे अब्दुल कलाम और जेपी से की तो इसकी आलोचना भाजपा और रामविलास पासवान ने की. मोहन प्रकाश के बयान को देखें तो पता चलेगा कि उन्होंने जेपी के व्यक्तित्व और राजनीति से नहीं, युवाओं से उनकी संवाद-शैली कि तुलना की है. उनका पूरा बयान इस प्रकार है, " (जवाहरलाल) नेहरु के बाद कलाम (पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम) थे जिन्होंने बच्चों को संबोधित किया. इसीप्रकार, जयप्रकाश नारायण के बाद, राहुल गाँधी हैं जिन्होंने युवाओं की जरूरतों, आकाँक्षाओं और देश में उनके भविष्य को संबोधित किया है."...
image
बादल के घर गरजा बादल
सताधारी अकाली दल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बगावत घर में है। पहले बगावत घर से बाहर होती थी। प्रकाश सिंह बादल अपने राजनीतिक जीवन के सबसे गंभीर संकट को झेल रहे है। इस संकट से होने वाला नुकसान उन्हें पता है। उनके चेहरे पर इसके नुकसान की छाया दिख रही है। चेहरा उतरा हुआ है और आवाज में अब वो दमखम नहीं है।...
image
बिहार की राजनीति में मायावती का प्रवेश क्रांतिकारी
बिहार चुनाव में एक और आयाम जुड़ गया है . बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावाती ने बुधवार को बिहार में अपना पहला चुनावी दौरा करके यह साबित कर दिया है कि वे बिहार को अपनी पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर रख कर चल रही हैं. इसके बाद भी मायावती बिहार में चुनाव प्रचार करने जायेगीं और हर दौर के पहले कुछ चुनिन्दा विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से वोट मागेगीं....
image
राजनीति के समंदर में धनतंत्र के धुरंधर
ग्राम से सेवाग्राम यात्रा के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के बीच रैली के लिए धन उगाही की प्रक्रिया पर चर्चा जिस अंदाज में स्टार माझा पर प्रसारित हुई उसने भले ही महाराष्ट्र कांग्रेस की राजनीति में भूकंप नहीं लाया हो लेकिन राजनीतिक दलों के संचालन में धनतंत्र की भूमिका को जरूर बेनकाब किया है. गौरतलब है कि स्टार माझा समेत तमाम चैनलों पर कांग्रेस की बखिया उधेड़ने के कार्यक्रम के बावजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की पीठ को थपथपाने का काम करके इस बवंडर को खत्म करने की चतुराई दिखाई है. ...
image
सब्सिडी की राजनीति पर संकट के बादल
पंजाब के प्रभावशाली बादल परिवार में शुरू हुए राजनीतिक गृहयुद्ध ने कई चर्चाएं शुरू कर दी है। क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति जब परिवार के गृह युद्व में उलझ जाती है तो कुल की राजनीति करने वाला राजनीतिक दल जल्द ही समाप्त हो जाता है? क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दल परिवार से ऊपर उठ कर राज्य के हित में नहीं सोच सकते? फिर सता में बने रहने के लिए क्या छोटे राजनीतिक दल लोकलुभावनी योजनाओं को बढ़ावा ही देते रहेंगे? पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल को अकाली दल से निलंबित किए जाने के बाद अब देश के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति को लेकर नयी बहस छिड़ चुकी है। चूंकि नई बहस इसलिए कि इस विवाद में एक गंभीर आर्थिक मसला है, जो अभी तक क्षेत्रीय दलों में हुए पारिवारिक युद्व से अलग है। वह गंभीर मसला है, राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और सब्सिडी की राजनीति।...
image
दिल्ली शिफ्ट हुआ कर-नाटक
अब दिल्ली शिफ्ट हो गया कर-नाटक। सोनिया-आडवाणी के घर फैसलाकुन बैठकों का दौर चला। राष्ट्रपति राज के खौफ में बीजेपी ने अपने 105 एमएलए दिल्ली बुला लिए ताकि राष्ट्रपति के सामने परेड करा राजनीतिक मुद्दे को धार दे सके पर तेल की धार देख कांग्रेस ने खुद को फिसलने से बचा लिया। बिहार, झारखंड, गोवा जैसी जल्दबाजी नहीं की, गवर्नर हंसराज भारद्वाज तो बेनकाब हो चुके। सो फैसले पर फौरन मोहर लगाने की तोहमत नहीं ली अलबत्ता बीजेपी को भी बेनकाब करने की रणनीति बनाई।...
image
सिमी से भी खतरनाक है संघ का स्वरूप
अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी द्वारा आरएसएस की तुलना सिमी से करने पर समूचा संघ परिवार बौखला गया है. इस बौखलाहट की वजह यह है कि जिस सिमी का विरोध कर संघ परिवारी अपनी राष्ट्रभक्ति का रंग चोखा करते थे उसी सिमी से संघ की तुलना उसे अप्रत्याशित क्षति पहुंचा सकती है. भारत और दुनिया के अकादमिक जगत के लोग, नेता और पत्रकार सभी संघ की स्थापना से लेकर अब तक यह कहते रहे की संघ एक सांप्रदायिक,फासीवादी और भारतीय संविधान की भावना के विरुद्ध खड़ा संगठन है. आज भी संघ के इस घातक चरित्र पर किसी को संदेह नहीं है....
image
शिव सेना की राह पर अकाली दल
पंजाब में सारा कुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले ही निचली अदालत से बादल परिवार को आय से अधिक संपति के मामले में राहत मिली थी। पर यह राहत ज्यादा देर नहीं चली। घर में विस्फोट हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल ने यह विस्फोट किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ही राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ कर दी है। यह तब किया है जब राज्य में खुद मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री है।...
image
न अचार है न मुरब्बा है, राहुल खाली डब्बा है
सबसे पहले तो उत्तर प्रदेश भाजपा को बधाई कि उसने राहुल गांधी का संघ ज्ञान बढ़ाने के लिए संघ विचारधारा को समझानेवाली पुस्तकों का सेट भेजा है. मध्य प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा में उन्होंने जिस प्रकार से संघ को सिमी के करीब ठहरा दिया उससे साबित होता है कि संघ विचारधारा के बारे में तो उन्हें तनिक भी अंदाज नहीं है, साथ ही यह भी आभास होता है कि वे राजनीतिक रूप से टीन और कनस्टर के ऐसे खाली डिब्बे हैं जो जैसे चाहे अपने हित के लिए इस्तेमाल कर सकता है. ...
image
कंगाल पड़े बंगाल में रा-हुल-रा-हुल
कांग्रेस के चिकने चुपड़े युवराज राहुल गाँधी को तीन दिन के बंगाल दौरे से वहां की उबड़-खाबड़ सियासी जमीन का अंदाज जरुर लग गया होगा. पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में मुर्ग मसल्लम उड़ाने से लेकर शांति निकेतन में नौजवान लड़कियों के रा-हुल रा-हुल नारों की मस्ती के बीच राहुल ने फुर्सत के क्षणों के लुत्फ़ जरूर उठाया, लेकिन बात जब सियासी जमीन पर कुछ कहने की आई तो ममता बनर्जी की पार्टी के साथ कांग्रेस के स्वाभिमान की बात उठा कर उन्होंने नयी मुसीबत मोल ले ली. राहुल गाँधी ने यहाँ कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तृणमूल के साथ हाथ जरूर मिलाएगी पर सर झुका कर नहीं. बंगाल में कांग्रेस के हाल से वाकिफ समझदार लोग सवाल कर रहे हैं कि यहाँ जब कांग्रेस ही नहीं बची है तो स्वाभिमान किसका?...
image
नेहरू से नौ कदम आगे निकलने की चाह
आम तौर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में टिप्पणी करने से बचने वाली कांग्रेस को उनका यह बयान रास नहीं आया कि मौजूदा सरकार सबसे ‘एकजुट‘ सरकारों में से एक है- यहां तक कि पंडित नेहरू के नेतृत्व वाली पहली सरकार से भी। डॉ. सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया क्योंकि कांग्रेस के भीतर से कोई नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी या स्व. राजीव गांधी के बारे में अप्रत्यक्ष टिप्पणी भी करे तो वह एक बड़े जोखिम का काम है। लेकिन डॉ. सिंह बार-बार सिद्ध कर चुके हैं कि वे राजनीति के गुर आजमाने में निष्णात किसी खुर्राट नेता की तरह नहीं हैं। उन्होंने जो कहा वह उनकी सीधे-सादे और बेबाक इंसान की छवि के अनुरूप ही था।...
image
राजनीतिक एनकाउण्टर का बढ़ता खतरा
क्या देश में अब एनकाउण्टर के नाम पर राजनीतिक हत्याकाण्ड का दौर शुरू हो गया है? पिछले एक डेढ़ साल में हुई राजनीतिक हत्याओं पर नजर दौड़ाएं तो यह सवाल बिल्कुल ही बेकार नजर नहीं आता. अभी हाल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड युवक जिला कांग्रेस के पद पर कार्यरत अमजद खान को एनकाउण्टर में मार गिराया. जिस पर मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता चौधरी राकेश सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सिंह नें भिंड पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि भिंड पुलिस नें 22 अगस्त को एक मुठभेड़ दिखाकर अमजद खान की हत्या कर दी।...
image
लालू-पासवान का मुख्यमंत्री हो मुसलमान!
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन उससे पहले पाटलिपुत्र के युद्ध में हर दल या मोर्चा-दूसरे मोर्चे की राजनीतिक जमीन अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा है। राजनीति के इस खेल में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसकी कुंजी तो जनता जनार्दन के पास है। लेकिन उससे पहले नेता वोट की राजनीति को जात-पात, सामाजिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में मात खाए लालू यादव और रामविलास पासवान ने राजनीतिक इच्छा व्यक्त की है कि राज्य में एक मुस्लिम उपमुख्यमंत्री हो?...
image
सात रेसकोर्स पर दस जनपथ का दावा
दस जनपथ से अगर आप सात रेसकोर्स पहुंचना चाहें तो बमुश्किल सात मिनट का समय लगता है. लेकिन इन दिनों कांग्रेस के शीर्ष पर शुरू हुए सत्ता संघर्ष ने लुटियंस जोन के इन दो सड़कों की दूरिया बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के अंदर कुछ वही राजनीति शुरू हो गई है जिसे किनारे लगाने की राजनीति कह सकते हैं। अक्सर जो किनारे लगाने की कांग्रेस स्टाइल है, उसी स्टाइल में काम की शुरूआत हुई है।...
image
सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल
आखिरकार प्रधानमंत्री का दुख प्रकट हो ही गया. संपादकों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के काम काज के लिए नीति निर्धारण न करे. प्रधानमंत्री का यह दुख प्रशासन की उस चिंता से प्रकट होता है जो न्यायालयों के हस्तक्षेप से जुड़ा है. पहले भी कई मौकों पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव के मौके आये हैं. अनाज के सड़न के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से एक बार फिर वह सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिस पर प्रधानमंत्री अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं....
image
राजनीतिक हिन्दुत्व पर दिग्गी का दांव
हिन्दुओं का ठेकेदार बनने की आरएसएस और उसके मातहत संगठनों की कोशिश को चुनौती मिल रही है. भगवान् राम के नाम पर राजनीति खेलकर सत्ता तक पंहुचने वाली बीजेपी के लिए और कोई तरकीब तलाशनी पड़ सकती है क्योंकि कांग्रेस की नयी लीडरशिप हिन्दू धर्म के प्रतीकों पर बीजेपी के एकाधिकार को मंज़ूर करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ़ कहा है कि हिन्दू धर्म पर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाधिकार के सिद्धांत को वे बिल्कुल नहीं स्वीकार करते....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2