Home | राजनीति | नहीं मिलेगी जमीन, आमीन!

नहीं मिलेगी जमीन, आमीन!

image श्राईन बोर्ड विवाद से पीडीपी को मिली नयी जमीन

ट्रांसपेरेसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट आ गयी है. अगर आप उस नक्शे को देखें जिसमें भारत के भ्रष्टतम राज्यों को चिन्हित किया गया है तो सबसे ऊपर कश्मीर आता है.

ये हालात तब हैं जब राज्य में चरमपंथियों की हितैषी होने का दावा करनेवाली पीडीपी और कांग्रेस ने सरकार में साढ़े चार साल पूरे कर लिये हैं. ट्रांसपेरेसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट जिन 11 आधारों पर बनायी गयी है उन सबके मामले में कश्मीर में हालात खतरे के स्तर तक पहुंचे हुए हैं. पुलिस, जमीन के रिकार्ड, पानी, जंगल, बिजली, स्वास्थ्य, जन वितरण प्रणाली, बिजली, ग्रामीण रोजगार गारंटी और दसवीं तक की शिक्षा में भ्रष्टाचार चरम पर है. जिस राज्य में जमीन के रिकार्ड रखने और जंगल के बारे में भ्रष्टाचार चरम पर हो वहां अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए दी जा रही 40 हेक्टेयर जमीन पर विवाद हो जाए तो बात व्यावहारिक राजनीति की ओर मुड़ जाती है. 

और हकीकत भी यही है. अमरनाथ श्राईन बोर्ड को यह जमीन 2000 में दी गयी थी. राज्य विधानसभा ने एक कानून बनाकर जिस अमरनाथ श्राईन बोर्ड का गठन किया था यह जमीन उसे दी गयी थी. बालटाल में इस जमीन पर अमरनाथ यात्रियों के लिए अस्थाई सुविधा परिसर का निर्माण होना था. तब न तो किसी प्रकार के पर्यावरण नुकसान की बात उठायी गयी और अचानक पर्यावरणवादियों से अट पड़े श्रीनगर में किसी ने इस बारे में चर्चा करना भी उचित नहीं समझा. आठ साल बीत गये. इसी दौरान जनरल एस के सिन्हा राज्य के राज्यपाल बनकर आये. अमरनाथ यात्रा महीनेभर की होती थी. सिन्हा ने इसकी अवधि बढ़ाकर दो महीने कर दी. क्योंकि राज्यपाल ही तकनीकि रूप से श्राईन बोर्ड का अध्यक्ष होता है इसलिए सिवाय टकराव के मुफ्ती मोहम्मद सईद कुछ कर नहीं सकते थे. मुफ्ती का सवाल जायज था. तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का कहना था कि दो हफ्ते से लेकर एक महीना के बीच चलनेवाली यात्रा को ही संभालना राज्य सरकार के लिए मुश्किल होता है फिर ऐसे में दो महीने की यात्रा का प्रावधान सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं होगा. सिन्हा ने उस समय यह कहकर बात टाल दी कि वे राज्य के राज्यपाल हैं और वे विधानसभा के प्रति नहीं बल्कि संविधान और राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह हैं.

इतना तो पक्का है कि अब श्राईन बोर्ड को जमीन किसी कीमत पर नहीं मिलेगी. अमरनाथ यात्री तो अब भी अपने से यात्रा करेंगे ही. न कल उन्हें किसी सरकार की दरकार थी और न आज है.लेकिन 40 हेक्टेयर जमीन की इस छीनाझपटी ने कई राजनीतिक पार्टियों को नई जमीन दे दी है. उधर पीडीपी को नयी जमीन मिल गयी. इधर भाजपा को नयी जमीन मिल गयी. राज्य में पीडीपी जमीन वापसी के इस मुद्दे को भुनाएगी तो केन्द्र में भाजपा इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाएगी. भगवान के भक्तों की जमीन भले ही छिन गयी हो लेकिन राजनीतिक दलों के लिए नयी जमीन तैयार हो गयी.लेकिन घाटी के लोग मानते हैं कि सिन्हा ने श्राईन बोर्ड के कामकाज में गड़बड़ियां की और अपनी मनमानी चलाते थे. यह कहना मुश्किल है कि सिन्हा मनमानी करते थे या नहीं लेकिन अमरनाथ यात्रा के प्रति उनकी निजी अभिरूचि थी यह तो साफ दिखता था. उन्होंने एक बार अमरनाथ विकास प्राधिकरण बनाने की बात भी की थी और बालटाल में जिस अस्थाई निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हुआ है उसमें कश्मीरियों की मुख्य आशंका यह है कि श्राईन बोर्ड कश्मीर में गैर-कश्मीरी पंडित हिन्दुओं को बसाने का दुष्चक्र रच रही है. कल तक यह बात दबी जबान में होती थी लेकिन अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही यह दबी जबान मुखर आंदोलन में बदल गयी और अमरनाथ श्राईन बोर्ड को दी गयी जमीन के बहाने राजनीतिक जमीन पर चौसर की गोटियां फेटी जाने लगी.

राज्य के उपमुख्यमंत्री और पीडीपी नेता मुजफ्फर बेग जमीन दिये जाने के समर्थक रहे हैं. लेकिन अचानक ही उन्हें अमरनाथ यात्रियों के बननेवाले सुविधा केन्द्र में पर्यावरण का भारी नुकसान नजर आने लगा. जब उन्हें याद दिलाया गया कि आप तो खुद यह जमीन दिये जाने के समर्थक रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि "कुछ हिन्दु नेताओं ने उनके ऊपर दबाव डाला था" इसलिए उन्होंने उस समय श्राईन बोर्ड को जमीन देने का समर्थन किया था. उनका कहना था कि अगर वे ऐसा नहीं करते तो हिन्दू नेता मुगल मार्ग परियोजना में रोड़ा अटका सकते थे. बेग की इस ईमानदार चिंता का एक पहलू यह भी है कि उन्हें अमरनाथ श्राईनबोर्ड के बारे में ये तथ्य तब याद आ रहे हैं जब चुनाव सिर पर हैं और 28 जून को मय दल-बल वे सरकार से बाहर हो गये. पीडीपी के लिए यह जरूरी था क्योंकि अगर वे ऐसा नहीं करते तो उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने का पूरा अंदेशा था. 

सरकार में पीडीपी के बाहर हो जाने से वह आनेवाले चुनावों में विपक्षी की हैसियत से उतरेगी. एक बार फिर धार्मिक उन्माद और कट्टरता को पीडीपी ने हवा दे दिया और ऐसे मामले को अपना समर्थन दे दिया जिसके लिए कुछ हद तक वह खुद जिम्मेदार है. जिस बालटाल में जमीन दिये जाने का विरोध हो रहा है वह अमरनाथ यात्रियों का बेस कैंप है. अभी यह सब टेंटों और तंबुओं के भरोसे संचालित होता है. हो सकता है सिन्हा की मंशा रही हो कि यात्रियों के लिए एक अस्थाई इंतजाम यहां होना चाहिए, जिसमें कोई हर्ज भी नहीं था. लेकिन कश्मीर में उग्र प्रदर्शन चल रहे हैं वे न तो पर्यावरण प्रेम के कारण हैं और न ही हिन्दूओं को जमीन देने का विरोध है. अलगाववादियों ने इस मुद्दे को लपकना चाहा तो पीडीपी को अच्छा मौका नजर आया. पीडीपी ने वही किया है जो एक चतुर राजनीति दल को करना चाहिए था. अब गुलाम नबी आजाद जो कोशिशें कर रहे हैं वह क्षतिपूर्ति से ज्यादा कुछ नहीं है.

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

sourabh khandelwal on 01 July, 2008 00:20;51
avatar
sabse pahle to dhanyawad ki aapne is mamle ke itihaas ki bhi jaankari di.
PDP ne jo kuch kiya mujhe nahi lagta ki usne kuch alag kiya hai. vartmaan me political partiyon dwara ki ja rahi politics ko dekhte hue muhe PDP ke is nirnay par jyada ascharya nahi hua. ab hum in cheejon ke aadi ho gaye hain,
Thumbs Up Thumbs Down
0
marwah t. khamkhan on 01 July, 2008 22:17;50
avatar
Pavitra Yatra ki yatrion ki suvidha hetu jagah dene se paryawaran par kya asar hone wala tha,kya tirth-yatri wahan dukane khol kar baith jate,sab siyasi challen hain ,kursi ke bhuke hindu muslim ki chashni se jalebi banane ka kaam kar rahain hain.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from राजनीति
Previous
image
ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी. ...
image
नहीं, राहुल जेपी नहीं हो सकते!
दो दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने राहुल गाँधी द्वारा छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनसे संवाद करने की वजह से उनकी तुलना जवाहरलाल नेहरु, एपीजे अब्दुल कलाम और जेपी से की तो इसकी आलोचना भाजपा और रामविलास पासवान ने की. मोहन प्रकाश के बयान को देखें तो पता चलेगा कि उन्होंने जेपी के व्यक्तित्व और राजनीति से नहीं, युवाओं से उनकी संवाद-शैली कि तुलना की है. उनका पूरा बयान इस प्रकार है, " (जवाहरलाल) नेहरु के बाद कलाम (पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम) थे जिन्होंने बच्चों को संबोधित किया. इसीप्रकार, जयप्रकाश नारायण के बाद, राहुल गाँधी हैं जिन्होंने युवाओं की जरूरतों, आकाँक्षाओं और देश में उनके भविष्य को संबोधित किया है."...
image
बादल के घर गरजा बादल
सताधारी अकाली दल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बगावत घर में है। पहले बगावत घर से बाहर होती थी। प्रकाश सिंह बादल अपने राजनीतिक जीवन के सबसे गंभीर संकट को झेल रहे है। इस संकट से होने वाला नुकसान उन्हें पता है। उनके चेहरे पर इसके नुकसान की छाया दिख रही है। चेहरा उतरा हुआ है और आवाज में अब वो दमखम नहीं है।...
image
बिहार की राजनीति में मायावती का प्रवेश क्रांतिकारी
बिहार चुनाव में एक और आयाम जुड़ गया है . बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावाती ने बुधवार को बिहार में अपना पहला चुनावी दौरा करके यह साबित कर दिया है कि वे बिहार को अपनी पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर रख कर चल रही हैं. इसके बाद भी मायावती बिहार में चुनाव प्रचार करने जायेगीं और हर दौर के पहले कुछ चुनिन्दा विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से वोट मागेगीं....
image
राजनीति के समंदर में धनतंत्र के धुरंधर
ग्राम से सेवाग्राम यात्रा के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के बीच रैली के लिए धन उगाही की प्रक्रिया पर चर्चा जिस अंदाज में स्टार माझा पर प्रसारित हुई उसने भले ही महाराष्ट्र कांग्रेस की राजनीति में भूकंप नहीं लाया हो लेकिन राजनीतिक दलों के संचालन में धनतंत्र की भूमिका को जरूर बेनकाब किया है. गौरतलब है कि स्टार माझा समेत तमाम चैनलों पर कांग्रेस की बखिया उधेड़ने के कार्यक्रम के बावजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की पीठ को थपथपाने का काम करके इस बवंडर को खत्म करने की चतुराई दिखाई है. ...
image
सब्सिडी की राजनीति पर संकट के बादल
पंजाब के प्रभावशाली बादल परिवार में शुरू हुए राजनीतिक गृहयुद्ध ने कई चर्चाएं शुरू कर दी है। क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति जब परिवार के गृह युद्व में उलझ जाती है तो कुल की राजनीति करने वाला राजनीतिक दल जल्द ही समाप्त हो जाता है? क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दल परिवार से ऊपर उठ कर राज्य के हित में नहीं सोच सकते? फिर सता में बने रहने के लिए क्या छोटे राजनीतिक दल लोकलुभावनी योजनाओं को बढ़ावा ही देते रहेंगे? पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल को अकाली दल से निलंबित किए जाने के बाद अब देश के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति को लेकर नयी बहस छिड़ चुकी है। चूंकि नई बहस इसलिए कि इस विवाद में एक गंभीर आर्थिक मसला है, जो अभी तक क्षेत्रीय दलों में हुए पारिवारिक युद्व से अलग है। वह गंभीर मसला है, राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और सब्सिडी की राजनीति।...
image
दिल्ली शिफ्ट हुआ कर-नाटक
अब दिल्ली शिफ्ट हो गया कर-नाटक। सोनिया-आडवाणी के घर फैसलाकुन बैठकों का दौर चला। राष्ट्रपति राज के खौफ में बीजेपी ने अपने 105 एमएलए दिल्ली बुला लिए ताकि राष्ट्रपति के सामने परेड करा राजनीतिक मुद्दे को धार दे सके पर तेल की धार देख कांग्रेस ने खुद को फिसलने से बचा लिया। बिहार, झारखंड, गोवा जैसी जल्दबाजी नहीं की, गवर्नर हंसराज भारद्वाज तो बेनकाब हो चुके। सो फैसले पर फौरन मोहर लगाने की तोहमत नहीं ली अलबत्ता बीजेपी को भी बेनकाब करने की रणनीति बनाई।...
image
सिमी से भी खतरनाक है संघ का स्वरूप
अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी द्वारा आरएसएस की तुलना सिमी से करने पर समूचा संघ परिवार बौखला गया है. इस बौखलाहट की वजह यह है कि जिस सिमी का विरोध कर संघ परिवारी अपनी राष्ट्रभक्ति का रंग चोखा करते थे उसी सिमी से संघ की तुलना उसे अप्रत्याशित क्षति पहुंचा सकती है. भारत और दुनिया के अकादमिक जगत के लोग, नेता और पत्रकार सभी संघ की स्थापना से लेकर अब तक यह कहते रहे की संघ एक सांप्रदायिक,फासीवादी और भारतीय संविधान की भावना के विरुद्ध खड़ा संगठन है. आज भी संघ के इस घातक चरित्र पर किसी को संदेह नहीं है....
image
शिव सेना की राह पर अकाली दल
पंजाब में सारा कुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले ही निचली अदालत से बादल परिवार को आय से अधिक संपति के मामले में राहत मिली थी। पर यह राहत ज्यादा देर नहीं चली। घर में विस्फोट हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल ने यह विस्फोट किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ही राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ कर दी है। यह तब किया है जब राज्य में खुद मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री है।...
image
न अचार है न मुरब्बा है, राहुल खाली डब्बा है
सबसे पहले तो उत्तर प्रदेश भाजपा को बधाई कि उसने राहुल गांधी का संघ ज्ञान बढ़ाने के लिए संघ विचारधारा को समझानेवाली पुस्तकों का सेट भेजा है. मध्य प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा में उन्होंने जिस प्रकार से संघ को सिमी के करीब ठहरा दिया उससे साबित होता है कि संघ विचारधारा के बारे में तो उन्हें तनिक भी अंदाज नहीं है, साथ ही यह भी आभास होता है कि वे राजनीतिक रूप से टीन और कनस्टर के ऐसे खाली डिब्बे हैं जो जैसे चाहे अपने हित के लिए इस्तेमाल कर सकता है. ...
image
कंगाल पड़े बंगाल में रा-हुल-रा-हुल
कांग्रेस के चिकने चुपड़े युवराज राहुल गाँधी को तीन दिन के बंगाल दौरे से वहां की उबड़-खाबड़ सियासी जमीन का अंदाज जरुर लग गया होगा. पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में मुर्ग मसल्लम उड़ाने से लेकर शांति निकेतन में नौजवान लड़कियों के रा-हुल रा-हुल नारों की मस्ती के बीच राहुल ने फुर्सत के क्षणों के लुत्फ़ जरूर उठाया, लेकिन बात जब सियासी जमीन पर कुछ कहने की आई तो ममता बनर्जी की पार्टी के साथ कांग्रेस के स्वाभिमान की बात उठा कर उन्होंने नयी मुसीबत मोल ले ली. राहुल गाँधी ने यहाँ कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तृणमूल के साथ हाथ जरूर मिलाएगी पर सर झुका कर नहीं. बंगाल में कांग्रेस के हाल से वाकिफ समझदार लोग सवाल कर रहे हैं कि यहाँ जब कांग्रेस ही नहीं बची है तो स्वाभिमान किसका?...
image
नेहरू से नौ कदम आगे निकलने की चाह
आम तौर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में टिप्पणी करने से बचने वाली कांग्रेस को उनका यह बयान रास नहीं आया कि मौजूदा सरकार सबसे ‘एकजुट‘ सरकारों में से एक है- यहां तक कि पंडित नेहरू के नेतृत्व वाली पहली सरकार से भी। डॉ. सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया क्योंकि कांग्रेस के भीतर से कोई नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी या स्व. राजीव गांधी के बारे में अप्रत्यक्ष टिप्पणी भी करे तो वह एक बड़े जोखिम का काम है। लेकिन डॉ. सिंह बार-बार सिद्ध कर चुके हैं कि वे राजनीति के गुर आजमाने में निष्णात किसी खुर्राट नेता की तरह नहीं हैं। उन्होंने जो कहा वह उनकी सीधे-सादे और बेबाक इंसान की छवि के अनुरूप ही था।...
image
राजनीतिक एनकाउण्टर का बढ़ता खतरा
क्या देश में अब एनकाउण्टर के नाम पर राजनीतिक हत्याकाण्ड का दौर शुरू हो गया है? पिछले एक डेढ़ साल में हुई राजनीतिक हत्याओं पर नजर दौड़ाएं तो यह सवाल बिल्कुल ही बेकार नजर नहीं आता. अभी हाल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड युवक जिला कांग्रेस के पद पर कार्यरत अमजद खान को एनकाउण्टर में मार गिराया. जिस पर मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता चौधरी राकेश सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सिंह नें भिंड पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि भिंड पुलिस नें 22 अगस्त को एक मुठभेड़ दिखाकर अमजद खान की हत्या कर दी।...
image
लालू-पासवान का मुख्यमंत्री हो मुसलमान!
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन उससे पहले पाटलिपुत्र के युद्ध में हर दल या मोर्चा-दूसरे मोर्चे की राजनीतिक जमीन अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा है। राजनीति के इस खेल में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसकी कुंजी तो जनता जनार्दन के पास है। लेकिन उससे पहले नेता वोट की राजनीति को जात-पात, सामाजिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में मात खाए लालू यादव और रामविलास पासवान ने राजनीतिक इच्छा व्यक्त की है कि राज्य में एक मुस्लिम उपमुख्यमंत्री हो?...
image
सात रेसकोर्स पर दस जनपथ का दावा
दस जनपथ से अगर आप सात रेसकोर्स पहुंचना चाहें तो बमुश्किल सात मिनट का समय लगता है. लेकिन इन दिनों कांग्रेस के शीर्ष पर शुरू हुए सत्ता संघर्ष ने लुटियंस जोन के इन दो सड़कों की दूरिया बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के अंदर कुछ वही राजनीति शुरू हो गई है जिसे किनारे लगाने की राजनीति कह सकते हैं। अक्सर जो किनारे लगाने की कांग्रेस स्टाइल है, उसी स्टाइल में काम की शुरूआत हुई है।...
image
सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल
आखिरकार प्रधानमंत्री का दुख प्रकट हो ही गया. संपादकों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के काम काज के लिए नीति निर्धारण न करे. प्रधानमंत्री का यह दुख प्रशासन की उस चिंता से प्रकट होता है जो न्यायालयों के हस्तक्षेप से जुड़ा है. पहले भी कई मौकों पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव के मौके आये हैं. अनाज के सड़न के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से एक बार फिर वह सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिस पर प्रधानमंत्री अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं....
image
राजनीतिक हिन्दुत्व पर दिग्गी का दांव
हिन्दुओं का ठेकेदार बनने की आरएसएस और उसके मातहत संगठनों की कोशिश को चुनौती मिल रही है. भगवान् राम के नाम पर राजनीति खेलकर सत्ता तक पंहुचने वाली बीजेपी के लिए और कोई तरकीब तलाशनी पड़ सकती है क्योंकि कांग्रेस की नयी लीडरशिप हिन्दू धर्म के प्रतीकों पर बीजेपी के एकाधिकार को मंज़ूर करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ़ कहा है कि हिन्दू धर्म पर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाधिकार के सिद्धांत को वे बिल्कुल नहीं स्वीकार करते....
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2