Home | राजनीति | मनमोहन का मंत्री माओवादियों का मुखौटा

मनमोहन का मंत्री माओवादियों का मुखौटा

image

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चाहे जितने भी अराजनीतिक हांे पर वे यह तो समझते ही होंगे कि ममता बनर्जी को मंत्रिमंडल में नहीं रखा जाना चाहिए। ममता बनर्जी को चुनावी राजनीति से कोई रोक नहीं सकता। लेकिन प्रधानमंत्री को इतना साहस तो करना ही चाहिए कि उनका एक मंत्री माओवादियों का मुखौटा न बन जाए।

ममता बनर्जी की लालगढ़ रैली सफल रही। इस कारण भी वह इन दिनों गहरे राजनीतिक विवाद के केंद्र में है। रैली के कई अर्थ निकाले गए हैं। जो जिस हिसाब से उसे समझ रहा है वैसा ही अर्थ निकाल रहा है। ममता बनर्जी को बंगाल की मुख्यमंत्री की कुर्सी नजदीक लगने लगी है। उसी के वास्ते उन्होंने मनमोहन सिंह की सरकार को ऐसे गढ्ढे में पहुंचा दिया है कि वह उससे शायद ही निकल पाए। रैली 9 अगस्त को थी। वह स्वाधीनता संग्राम का ऐतिहासिक दिन है। जहां रैली थी उस क्षेत्र के लोगों ने 1942 में अपने को अंग्रेजों से आजाद करा लिया था। ममता बनर्जी को यही दिन सूझा तो इससे उस दिन की महिमा इसलिए घट गई, क्योंकि मकसद चुनावी राजनीति था। ‘करेंगे या मरंेगे’ के दिन को चुनावी दंगल के लिए इससे पहले कभी इस्तेमाल किया गया होगा इसके उदाहरण खोजने पड़ेंगे।

रैली के आयोजक उसे अराजनीतिक बताते हैं। अगर अराजनीतिक जमावड़ा ऐसा ही होता है तो फिर शब्दकोष बदलने पड़ेंगे। कौन इसपर यकीन करेगा कि वह अराजनीतिक रैली थी। क्या वह इसलिए अराजनीतिक हो जाती है, क्योंकि उसे संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति के बैनर किया गया था। पहले वह रैली तृणमूल कांग्रेस की होनी थी। माओवादियों ने बहिष्कार की धमकी दी। किसने उनको समझाया और कैसे बात बनी? यह थोड़े लोग ही जानते हैं। इसे सभी जानते हैं कि एक हफ्ते पहले वह धमकी वापस ले ली गई। माओवादियों ने रैली के लिए अपने-अपने इलाके में फरमान जारी किए और लोगों को वहां पहुंचाया। जिन लोगों ने देखा वे मानते हैं कि वह रैली माओवादियों की थी। गृहमंत्री पी. चिदंबरम को अभी तक इसका प्रमाण नहीं मिला है। क्या खुफिया एजेंसियों ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी?

यह ज्यादा मायने नहीं रखता। जिसे लोगों ने देखा है उसके लिए गृहमंत्री का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण मामला यह है कि यूपीए एक गठबंधन के तौर पर विरोधाभासी राजनीतिक हितों का जमघट साबित हो रहा है। जिसके शासन में मर्यादाएं टूट रही हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नीतिगत वक्तव्य पर सफाई मांगी जा रही है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव प्रकाश करात ने विजयवाड़ा से पूछा कि केंद्र सरकार माओवादियों के प्रति अपनी नीति स्पष्ट करे। यह पूछना ही उस दर्द पर हाथ रखना है, जिससे यूपीए घायल है। प्रधानमंत्री एक नहीं, अनेक बार कह चुके हैं कि माओवादियों की हिंसा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा है। यही उन्हें राज्यसभा में भाजपा के नेता अरुण जेटली ने और लोकसभा में गोपीनाथ मुंडे ने याद दिलाकर सवाल उठाए जिसका जवाब प्रणव मुखर्जी के पास नहीं था। जो उन्होंने कहा वह अधिक हास्यास्पद है कि वे ममता बनर्जी से पूछेंगे।

बंगाल का लालगढ़ क्षेत्र उस जंगल महल का हिस्सा है जहां से विधानसभा में 41 सदस्य चुने जाते हैं। जिसमें पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरूलिया जिले पड़ते हैं। पिछले चुनाव में वाम मोर्चा ने अपने विरोधियों का सफाया कर दिया था। वह क्षेत्र लोकसभा के चुनावों से पहले माकपा का मजबूत गढ़ माना जाता था। 2008 में उसी इलाके में मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य पर घातक हमला हुआ। वह इस बात की सूचना थी कि माकपा के दिन लद गए। उनसे ही छिटककर जो समूह चुनौती दे रहा है वह माओवादी के रूप मंे पहचाने जा रहे हैं। उन्हें कलतक बंगाल की सत्ता का पूरा संरक्षण प्राप्त था। साफ है कि वहां नागनाथ और सांपनाथ की लड़ाई छिड़ी हुई है। नंदीग्राम और सिंगूर ने रास्ता दिखाया है। लड़ाई सत्ता की है। जो लड़ रहे हैं वे दोनों पक्ष हिंसा में विश्वास करते हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि वहां माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। वह केंद्र और राज्य सरकार का साझा अभियान है। उसे सही ढंग से चलने देने के लिए गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने वहां का दौरा किया था। एक तरफ अभियान चल रहा है तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी शांति और सद्भावना कायम करने के बहाने वोट की राजनीति इस हद तक जाकर कर रही हैं कि सरकार में मंत्री बने रहने के औचित्य पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। वे वहां कह चुकी हैं कि आंध्र प्रदेश में आजाद को मारा गया। सरकार उसे मुठभेड़ बताती है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चाहे जितने भी अराजनीतिक हांे पर वे यह तो समझते ही होंगे कि ममता बनर्जी को मंत्रिमंडल में नहीं रखा जाना चाहिए। ममता बनर्जी को चुनावी राजनीति से कोई रोक नहीं सकता। लेकिन प्रधानमंत्री को इतना साहस तो करना ही चाहिए कि उनका एक मंत्री माओवादियों का मुखौटा न बन जाए। रैली का घोषित उद्देश्य कुछ और था और असली कुछ और। इसी हिसाब से वहां भाषण हुए। ममता बनर्जी ने माओवादियों से हमदर्दी जताई। इसी लिए कहा कि उनके खिलाफ चल रहा अभियान रोका जाए। असल में सुरक्षाबलों के अभियान से माओवादियांे के पैर उखड़ गए थे। उन्हें पनाह चाहिए। वह ममता बनर्जी दे रही हैं। वे उनसे यह नहीं पूछ रही हैं कि क्या वे हिंसा का रास्ता छोड़ेंगे। इसी तरह वे खुद से भी नहीं पूछ रही हैं कि एक केंद्रीय मंत्री को क्या यह सब शोभा देता है जो वे कर रही हैं। अगर वे अपना राजनीतिक विवेक खो चुकी हैं और यह नहीं समझ पा रही हैं कि माओवादियों की खतरनाक राजनीति को उनसे बल मिल रहा है तो यह काम प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय हित में करना होगा।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

deepak dudeja on 14 August, 2010 15:41;43
avatar
राय साहिब, मेरे निजी विचार से किसी समस्या की खत्म करने के लिए - उसकी तह तक जाना पड़ता है. माओवादी को क्यों जनसमर्थन मिल रहा है? आदिवासी मर कर भी उनका साथ क्यों दे रहे हैं? सरकार कब तक बाजारवाद के दबाव में आदिवासियों की जमीने पूंजीपतियों को देती रहेगी? आप अपना विकास अपने पास रखिये - आदिवासी को नहीं चाहिए -परन्तु उनके जंगल उनकी जमीन उनसे मत कब्ज़ा करो. जब जंगल कट जाते है और जंगल के प्राणी शहर में उत्पात मचाते है तो - क्या उन प्राणियों को गोली मर देने से समस्या खत्म हो जाती है.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image आर बी राय पत्रकार. छात्र आंदोलन से राजनीति और राजनीति से पत्रकारिता में आये रामबहादुर राय हिन्दी में खोजी पत्रकारिता के शीर्षपुरूष समझे जाते हैं. वर्तमान में प्रथम प्रवक्ता के संपादक और विस्फोट.कॉम के सम्मानित स्तंभलेखक. संपर्क- 09350972403
Rate this article
5.00
More from राजनीति
Previous
image
ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी. ...
image
नहीं, राहुल जेपी नहीं हो सकते!
दो दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने राहुल गाँधी द्वारा छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनसे संवाद करने की वजह से उनकी तुलना जवाहरलाल नेहरु, एपीजे अब्दुल कलाम और जेपी से की तो इसकी आलोचना भाजपा और रामविलास पासवान ने की. मोहन प्रकाश के बयान को देखें तो पता चलेगा कि उन्होंने जेपी के व्यक्तित्व और राजनीति से नहीं, युवाओं से उनकी संवाद-शैली कि तुलना की है. उनका पूरा बयान इस प्रकार है, " (जवाहरलाल) नेहरु के बाद कलाम (पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम) थे जिन्होंने बच्चों को संबोधित किया. इसीप्रकार, जयप्रकाश नारायण के बाद, राहुल गाँधी हैं जिन्होंने युवाओं की जरूरतों, आकाँक्षाओं और देश में उनके भविष्य को संबोधित किया है."...
image
बादल के घर गरजा बादल
सताधारी अकाली दल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बगावत घर में है। पहले बगावत घर से बाहर होती थी। प्रकाश सिंह बादल अपने राजनीतिक जीवन के सबसे गंभीर संकट को झेल रहे है। इस संकट से होने वाला नुकसान उन्हें पता है। उनके चेहरे पर इसके नुकसान की छाया दिख रही है। चेहरा उतरा हुआ है और आवाज में अब वो दमखम नहीं है।...
image
बिहार की राजनीति में मायावती का प्रवेश क्रांतिकारी
बिहार चुनाव में एक और आयाम जुड़ गया है . बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावाती ने बुधवार को बिहार में अपना पहला चुनावी दौरा करके यह साबित कर दिया है कि वे बिहार को अपनी पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर रख कर चल रही हैं. इसके बाद भी मायावती बिहार में चुनाव प्रचार करने जायेगीं और हर दौर के पहले कुछ चुनिन्दा विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से वोट मागेगीं....
image
राजनीति के समंदर में धनतंत्र के धुरंधर
ग्राम से सेवाग्राम यात्रा के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के बीच रैली के लिए धन उगाही की प्रक्रिया पर चर्चा जिस अंदाज में स्टार माझा पर प्रसारित हुई उसने भले ही महाराष्ट्र कांग्रेस की राजनीति में भूकंप नहीं लाया हो लेकिन राजनीतिक दलों के संचालन में धनतंत्र की भूमिका को जरूर बेनकाब किया है. गौरतलब है कि स्टार माझा समेत तमाम चैनलों पर कांग्रेस की बखिया उधेड़ने के कार्यक्रम के बावजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की पीठ को थपथपाने का काम करके इस बवंडर को खत्म करने की चतुराई दिखाई है. ...
image
सब्सिडी की राजनीति पर संकट के बादल
पंजाब के प्रभावशाली बादल परिवार में शुरू हुए राजनीतिक गृहयुद्ध ने कई चर्चाएं शुरू कर दी है। क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति जब परिवार के गृह युद्व में उलझ जाती है तो कुल की राजनीति करने वाला राजनीतिक दल जल्द ही समाप्त हो जाता है? क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दल परिवार से ऊपर उठ कर राज्य के हित में नहीं सोच सकते? फिर सता में बने रहने के लिए क्या छोटे राजनीतिक दल लोकलुभावनी योजनाओं को बढ़ावा ही देते रहेंगे? पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल को अकाली दल से निलंबित किए जाने के बाद अब देश के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति को लेकर नयी बहस छिड़ चुकी है। चूंकि नई बहस इसलिए कि इस विवाद में एक गंभीर आर्थिक मसला है, जो अभी तक क्षेत्रीय दलों में हुए पारिवारिक युद्व से अलग है। वह गंभीर मसला है, राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और सब्सिडी की राजनीति।...
image
दिल्ली शिफ्ट हुआ कर-नाटक
अब दिल्ली शिफ्ट हो गया कर-नाटक। सोनिया-आडवाणी के घर फैसलाकुन बैठकों का दौर चला। राष्ट्रपति राज के खौफ में बीजेपी ने अपने 105 एमएलए दिल्ली बुला लिए ताकि राष्ट्रपति के सामने परेड करा राजनीतिक मुद्दे को धार दे सके पर तेल की धार देख कांग्रेस ने खुद को फिसलने से बचा लिया। बिहार, झारखंड, गोवा जैसी जल्दबाजी नहीं की, गवर्नर हंसराज भारद्वाज तो बेनकाब हो चुके। सो फैसले पर फौरन मोहर लगाने की तोहमत नहीं ली अलबत्ता बीजेपी को भी बेनकाब करने की रणनीति बनाई।...
image
सिमी से भी खतरनाक है संघ का स्वरूप
अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी द्वारा आरएसएस की तुलना सिमी से करने पर समूचा संघ परिवार बौखला गया है. इस बौखलाहट की वजह यह है कि जिस सिमी का विरोध कर संघ परिवारी अपनी राष्ट्रभक्ति का रंग चोखा करते थे उसी सिमी से संघ की तुलना उसे अप्रत्याशित क्षति पहुंचा सकती है. भारत और दुनिया के अकादमिक जगत के लोग, नेता और पत्रकार सभी संघ की स्थापना से लेकर अब तक यह कहते रहे की संघ एक सांप्रदायिक,फासीवादी और भारतीय संविधान की भावना के विरुद्ध खड़ा संगठन है. आज भी संघ के इस घातक चरित्र पर किसी को संदेह नहीं है....
image
शिव सेना की राह पर अकाली दल
पंजाब में सारा कुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले ही निचली अदालत से बादल परिवार को आय से अधिक संपति के मामले में राहत मिली थी। पर यह राहत ज्यादा देर नहीं चली। घर में विस्फोट हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल ने यह विस्फोट किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ही राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ कर दी है। यह तब किया है जब राज्य में खुद मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री है।...
image
न अचार है न मुरब्बा है, राहुल खाली डब्बा है
सबसे पहले तो उत्तर प्रदेश भाजपा को बधाई कि उसने राहुल गांधी का संघ ज्ञान बढ़ाने के लिए संघ विचारधारा को समझानेवाली पुस्तकों का सेट भेजा है. मध्य प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा में उन्होंने जिस प्रकार से संघ को सिमी के करीब ठहरा दिया उससे साबित होता है कि संघ विचारधारा के बारे में तो उन्हें तनिक भी अंदाज नहीं है, साथ ही यह भी आभास होता है कि वे राजनीतिक रूप से टीन और कनस्टर के ऐसे खाली डिब्बे हैं जो जैसे चाहे अपने हित के लिए इस्तेमाल कर सकता है. ...
image
कंगाल पड़े बंगाल में रा-हुल-रा-हुल
कांग्रेस के चिकने चुपड़े युवराज राहुल गाँधी को तीन दिन के बंगाल दौरे से वहां की उबड़-खाबड़ सियासी जमीन का अंदाज जरुर लग गया होगा. पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में मुर्ग मसल्लम उड़ाने से लेकर शांति निकेतन में नौजवान लड़कियों के रा-हुल रा-हुल नारों की मस्ती के बीच राहुल ने फुर्सत के क्षणों के लुत्फ़ जरूर उठाया, लेकिन बात जब सियासी जमीन पर कुछ कहने की आई तो ममता बनर्जी की पार्टी के साथ कांग्रेस के स्वाभिमान की बात उठा कर उन्होंने नयी मुसीबत मोल ले ली. राहुल गाँधी ने यहाँ कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तृणमूल के साथ हाथ जरूर मिलाएगी पर सर झुका कर नहीं. बंगाल में कांग्रेस के हाल से वाकिफ समझदार लोग सवाल कर रहे हैं कि यहाँ जब कांग्रेस ही नहीं बची है तो स्वाभिमान किसका?...
image
नेहरू से नौ कदम आगे निकलने की चाह
आम तौर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में टिप्पणी करने से बचने वाली कांग्रेस को उनका यह बयान रास नहीं आया कि मौजूदा सरकार सबसे ‘एकजुट‘ सरकारों में से एक है- यहां तक कि पंडित नेहरू के नेतृत्व वाली पहली सरकार से भी। डॉ. सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया क्योंकि कांग्रेस के भीतर से कोई नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी या स्व. राजीव गांधी के बारे में अप्रत्यक्ष टिप्पणी भी करे तो वह एक बड़े जोखिम का काम है। लेकिन डॉ. सिंह बार-बार सिद्ध कर चुके हैं कि वे राजनीति के गुर आजमाने में निष्णात किसी खुर्राट नेता की तरह नहीं हैं। उन्होंने जो कहा वह उनकी सीधे-सादे और बेबाक इंसान की छवि के अनुरूप ही था।...
image
राजनीतिक एनकाउण्टर का बढ़ता खतरा
क्या देश में अब एनकाउण्टर के नाम पर राजनीतिक हत्याकाण्ड का दौर शुरू हो गया है? पिछले एक डेढ़ साल में हुई राजनीतिक हत्याओं पर नजर दौड़ाएं तो यह सवाल बिल्कुल ही बेकार नजर नहीं आता. अभी हाल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड युवक जिला कांग्रेस के पद पर कार्यरत अमजद खान को एनकाउण्टर में मार गिराया. जिस पर मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता चौधरी राकेश सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सिंह नें भिंड पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि भिंड पुलिस नें 22 अगस्त को एक मुठभेड़ दिखाकर अमजद खान की हत्या कर दी।...
image
लालू-पासवान का मुख्यमंत्री हो मुसलमान!
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन उससे पहले पाटलिपुत्र के युद्ध में हर दल या मोर्चा-दूसरे मोर्चे की राजनीतिक जमीन अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा है। राजनीति के इस खेल में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसकी कुंजी तो जनता जनार्दन के पास है। लेकिन उससे पहले नेता वोट की राजनीति को जात-पात, सामाजिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में मात खाए लालू यादव और रामविलास पासवान ने राजनीतिक इच्छा व्यक्त की है कि राज्य में एक मुस्लिम उपमुख्यमंत्री हो?...
image
सात रेसकोर्स पर दस जनपथ का दावा
दस जनपथ से अगर आप सात रेसकोर्स पहुंचना चाहें तो बमुश्किल सात मिनट का समय लगता है. लेकिन इन दिनों कांग्रेस के शीर्ष पर शुरू हुए सत्ता संघर्ष ने लुटियंस जोन के इन दो सड़कों की दूरिया बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के अंदर कुछ वही राजनीति शुरू हो गई है जिसे किनारे लगाने की राजनीति कह सकते हैं। अक्सर जो किनारे लगाने की कांग्रेस स्टाइल है, उसी स्टाइल में काम की शुरूआत हुई है।...
image
सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल
आखिरकार प्रधानमंत्री का दुख प्रकट हो ही गया. संपादकों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के काम काज के लिए नीति निर्धारण न करे. प्रधानमंत्री का यह दुख प्रशासन की उस चिंता से प्रकट होता है जो न्यायालयों के हस्तक्षेप से जुड़ा है. पहले भी कई मौकों पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव के मौके आये हैं. अनाज के सड़न के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से एक बार फिर वह सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिस पर प्रधानमंत्री अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं....
image
राजनीतिक हिन्दुत्व पर दिग्गी का दांव
हिन्दुओं का ठेकेदार बनने की आरएसएस और उसके मातहत संगठनों की कोशिश को चुनौती मिल रही है. भगवान् राम के नाम पर राजनीति खेलकर सत्ता तक पंहुचने वाली बीजेपी के लिए और कोई तरकीब तलाशनी पड़ सकती है क्योंकि कांग्रेस की नयी लीडरशिप हिन्दू धर्म के प्रतीकों पर बीजेपी के एकाधिकार को मंज़ूर करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ़ कहा है कि हिन्दू धर्म पर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाधिकार के सिद्धांत को वे बिल्कुल नहीं स्वीकार करते....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2