Home | राजनीति | सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल

सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल

image

आखिरकार प्रधानमंत्री का दुख प्रकट हो ही गया. संपादकों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के काम काज के लिए नीति निर्धारण न करे. प्रधानमंत्री का यह दुख प्रशासन की उस चिंता से प्रकट होता है जो न्यायालयों के हस्तक्षेप से जुड़ा है. पहले भी कई मौकों पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव के मौके आये हैं. अनाज के सड़न के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से एक बार फिर वह सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिस पर प्रधानमंत्री अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं.

हाल ही में माननीय उच्चतम न्यायालय ने भंडारण की कमी के कारण सड़ते हुए अनाज के भण्डार पर केंद्रीय शासन को यह निर्देश दिया था कि वह अनाज की भण्डारण क्षमता पूर्ण न होने के कारण पूरा अनाज खुले में पड़े होने से खराब हो रहा है अतः उसे गरीबों के बीच बांट दिया जायें। बाद में इस सबंध में पुनः १९ अगस्त को निर्देश पारित किये गये। अब ३१ अगस्त को माननीय उच्चतम न्यायालय ने १९ अगस्त के आदेश के सबंध में यह स्पष्टीकरण किया गया कि वह सुझाव नहीं बल्कि आदेश है।

सर्वोच्च न्यायालय का यह प्रथम निर्देश/निर्णय नहीं है जब उसने इस तरह के निदेर्श/आदेश दिये जो न्यायिक न लगकर कार्यपालिका के आदेश लगते है। हमारें संविधान में राष्ट्र का शासन कैञ्से चलेगा इसकी स्पष्ट व्याख्या है। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के अपने-अपने क्षेत्र में (जिसकी व्याख्या की गई है) पूर्ण उत्तरदायित्व से कार्य करने की कल्पना और आशा संविधान निर्माताओं ने की थी जिसमें राष्ट्र सफलता की उस दिशा और सीमा तक जाएं जहा प्रत्येक नागरिक ही नहीं गैर नागरिक व्यक्ति भी अपने को खुशहाल समझे लेकिन पिछले कुछ समय से इन तीनो पर अपने क्षेत्राधिकार के बाहर जाकर कार्य करने के आरोप प्रत्यारोप उनकी कार्यप्रणाली के कारण लगे है। १९७५ के आपातकाल के दौर में जब माननीय जस्टिस भगवती ने कमीटेड ज्यूडिसरी का नारा दिया था तब से लेकर आज तक न्यायिक प्रक्रिया और कार्य दर्शन में आमूलचूल परिवर्तन हो चुके है। आज सब जगह न्यायिक सक्रियता की बात न केवल की जा रही है बल्कि दिख भी रही है। इसका प्रथम उदाहरण मेरे होशो हवास में मैंने तब देखा जब एक ''पोस्ट कार्ड'' को (आपातकाल में) ''हेबियस कार्पोस रिट'' मानकर उसमें आदेश पारित किये। यह राष्ट्र के न्यायपालिका का एक साहसिक कदम माना गया जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की गई। उसके बाद से माननीय उच्चतम न्यायालय ने कई लैण्डस्लाइड निर्णय दिये। वे यद्यपि जनहित में लुभावने निर्णय थे इसलिए आम जनता ने उनकी सराहना की क्योंकि वास्तव में जिनका जो कार्य था वे अपने कर्तव्यों को पूरा न करने के कारण उनकी उक्त कमियों की पूर्ति माननीय न्यायालय के निर्णय करते है। इसलिए जनहित में होने के कारण उन निर्णयों पर सामान्यतः कोई टीका-टिप्पणी या आक्षेप नहीं लगाये गये।

शासन का यह कर्तव्य है कि वह संविधान में प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों की न केवल रक्षा करें बल्कि वह ऐसी जनकल्याणकारी नीतियां बनाये एवं चलाये ताकि न केवल देश का प्रत्येक नागरिक समृद्ध हो सके बल्कि अंततः समाज व राष्ट्र भी प्रगति की ओर चल कर समृद्ध हो। जहां तक एक नागरिक के संविधानिक अधिकारो का सवाल है उसकी विजिलेंस करने का अधिकार निश्चित रूप से न्यायिक क्षेत्राधिकार में है। लेकिन यदि दोषपूर्ण नीति के कारण या उपेक्षापूर्ण व्यवहार के कारण शासन नागरिकों के कल्याण के लिए उनकी, सुखलृसुविधाओं के लिए या उन अधिकारो के लिए जिनसे एक उत्तरदायी शासन द्वारा जनता के प्रति लोककल्याण के कारण अपेक्षा की जाती है का पालन न करने के कारण क्या देश का सर्वोच्च न्यायालय जो अंतिम रूप से पूरे राष्ट्र के लिए बंधनकारी निर्णय देता है को यह अधिकार है, कि वह शासन को जनकल्याण के लिए विशिष्ट निर्देश/आदेश जारी कर सके? यह प्रश्न उक्त निर्णय से उत्पन्न होता है। लोकतांत्रिक देश में जनता का शासन जनता के द्वारा और जनता के लिए होता है।

यदि शासन लोककल्याणकारी नहीं है, उसकी नीतियां जनहित में नहीं है तो संविधानिक व्यवस्था के तहत ५ वर्ष केञ् अंतराल में होने वाले चुनाव में जनता उक्त अलोककल्याणकारी सरकार के खिलाफ जनादेश देकर उसे साथ से वंचित कर सकती है। लेकिन ५ साल समाप्त होने के पूर्व ऐसा नहीं किया जा सकता। तब भी जनता जन आंदोलन केञ् माध्यम से सरकार को लोकहित में कार्य करने के लिए विवश कर सकती है। लेकिन क्या न्यायालय उक्त प्रक्रिया का विकल्प या भाग बन सकता है यह यक्ष प्रश्र्न है? क्योंकि यह हमारी सपूर्ण संविधानिक व्यवस्था को ध्वस्त करने का प्रयास करता है। वैसे पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर देखे तो वहां, पर शासन के असफल होने पर विकल्प के रूप में हमेशा सत्ता के लिये लालयित सेना शासन संभाल लेती है उसकी तुलना में हमारे देश में उक्त स्थिति में क्या यह बेहतर विकल्प नहीं है यह भी एक प्रश्र्न पैदा होता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने किस प्रावधान के अंतर्गत केंद्रीय सरकार को उक्त निर्देश दिये यह स्पष्ट नहीं है। सामान्यतः सर्वोच्च न्यायालय का कार्य न्यायिक समीक्षा, विधायिका द्वारा पारित कानून की वैधता कि क्या वे संवैधानिक है, वे संविधान की मूल प्रवत्ति को नष्ट नहीं करते है (जैसा कि केशवानंद भारती के केश में कहा गया)? व संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारो की रक्षा करना है जो उसके मूल, अपीलीय एवं एडवाइजरी (आर्टिकल १४३) क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आता है।

विगत कुछ समय से निरंतर ''न्यायिक सक्रियता'' इस सीमा तक पहुंच गई है कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने पोस्ट कार्ड की प्रतिक्षा किये बिना भी कुछ मामलो में घटना का स्वप्रेरणा से संज्ञान लेते हुए सबंधित पक्ष को नोटिस जारी किये है जैसे कि कार्यपालिका का दायित्व होता है। यद्यपि यह जनता के हित में तो हो सकते है क्योंकि उक्त संज्ञान मानवीय संवेदना लिए हुए है लेकिन क्या वे विधिक संज्ञान है प्रश्र्न यह है। यह स्थिति जो वर्तमान में देश में उत्पन्न हो रही है उसका बहुत बड़ा कारण लोकप्रिय शासन का जनता के प्रति जवाबदेही न होना व अपने कर्तव्य में असफल होना है इस कारण से माननीय न्यायालयों को समयलृसमय पर इस तरह के निर्देश/निर्णय देने पड़ रहे है। क्या यह उचित समय नहीं आ गया है कि संविधान में इस तरह के संशोधन के बारे में विचार किया जाए कि न्यायालय भी उपरोक्त तरह के निर्णय लेने के लिए संवैधानिक रूप से अधिकारिक हों?

सी.एन.जी बस प्रकरण में माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय का निर्णय सर्वविदित है। दिल्ली में डीजल से चलने वाली बसों पर माननीय उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध लगाकर दिल्ली सरकार को निर्देश जारी किया और तब दिल्ली सरकार को मजबूरन सी.एन.जी. यूल  की बसें चलानी पड़ी। क्या कानून में डीजल की बसे चलाना गैर कानूनी था? और यदि था तो तब तक वह गैर कानूनी कार्य क्यो चलता रहा और यदि नहीं था तो सरकार ने कानून में संशोधन कर डीजल से बसें चलने पर प्रतिबंध क्या नहीं लगाया उस स्थिति में न्यायालय को उस तरह का कदम नहीं उठाना पड़ता। क्या न्यायालय को इस तरह का आदेश देने का अधिकार है? यही विचारणीय प्रश्र्न है। एक और प्रश्र्न न्यायालय के कुछ निर्णयों से उत्पन्न होता है जिनमें कानून में प्रावधान न होने के बावजूद उक्त प्रावधान की कमी की पूर्ति करते हुए आदेश पारित किये है, जिससे यह आभाष होता है कि माननीय न्यायालय कानून निर्माण का कार्य कर रही है जो कि संसद का कार्य है न्यायालय का नही।

अंत मे सत्ता सुख का अपना बहुत बड़ा आकर्षण है और आज नागरिको में सत्ता सुख के प्रति अन्तर्निहित मोह अत्यधिक जागा है यह सुख केवल शासन तंत्र तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह व्यक्ति जो किसी भी तंत्र से जुड़ा है उस तंत्र की सत्ता का भागीदार होना चाहता है। क्या यह आत्ममुग्ध होने की भावना माननीय न्यायाधीशो के मन में उक्त निर्णयों के पीछे तो नहीं है? क्यो कि इस तरह के आदेश/निर्देश देकर सत्ता के आकर्षण को अप्रत्यक्ष रूप से संतुष्ट किया जा सकता है विशेषकर सत्ताधीशो के विरुद्ध जनहित के निर्णय देकर। यहां यह उल्लेखनीय है कि यदि माननीय उच्चतम न्यायालय चाहता तो अनाज बांटने के निर्देश के साथ सरकार को निश्चित समय में भण्डारण क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दे सकता था जो नहीं दिये गये शासद ऐसे निर्देश से आम जनता प्रभावित नही होती। ऐसी स्थिति में न्याय पालिका की निष्पक्षता व निर्लिप्तता संदेहास्पद हो सकती है।

यदि वास्तव में इस तरह की भावना इस तरह के निर्णयो के पीछे उभर रही है तो निश्चित रूप से संसद को अपने उस विशेषाधिकार का उपयोग करना होगा जब संसद इस तरह के निर्णय को रोकने के लिए आवश्यक कानून बनाये जैसा कि संसद ने उच्चतम न्यायालय ने शाहबानों प्रकरण में धारा १२५ के अंतर्गत मुस्लिमों के अधिकारो के प्रति दिये गये निर्णय को पलट कर नया कानून (डायवोर्स्ड मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन एक्ट) बनाकर निर्णय की प्रभावशीलता को शून्य किया गया।

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

sanjay modi on 09 September, 2010 21:24;10
avatar
यही आदेश अगर सुप्रीम कोर्ट की जगह सोनिया गाँधी ने दिया होता तो हमारे लोकतंत्र का और गाँधी परिवार का ये गुलाम बंदा जरुर ये काम करता ,लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया जिसका अगर पालन हुआ तो सोनिया अछी तरह से जानती है की जनता इस से कांग्रेस का नहीं बल्कि न्यायपालिका का निर्णय मानेगी ,इस से कांग्रेस को नुकसान ही होगा इसलिए कांग्रेस न्यायपालिका के विरुद्ध टिप्पणी कर रही है ,जब सरकार का मुखिया ही न्यायतंत्र की धज्जियां उडाये तो सोचिये क्या हालत कर दी है इन नालायक congression ने ?
सबसे पहले इस सरदार को ही पकड़ के अदालत की अवमानना का दोषी ठहरा के जेल में भूखे रखना चाहिए तब पता चलेगा की अनाज की महता क्या होती है ?
पर हाय रे opposition वालों तुमने भी इस कांग्रेस का नमक खा लिया है? अगर नहीं? तो फिर ये चुप्पी क्यों?
Thumbs Up Thumbs Down
2
rajiv on 09 September, 2010 21:43;47
avatar
58000 मेट्रिक टन अनाज सड़ गया और बेशर्म कांग्रेस देखती रही , हद हो गयी की सुप्रीम कोर्ट ने मानवता दिखाई तो मनमोहन उसे ही आंख दिखाने लगे,
सोनिया के आशीर्वाद के सहारे मनमोहन खुद को सर्वेसर्वा समझ बैठे है, इनको अपने ही समुदाय के गुरुद्वारों से सिख लेनी चाहिए जहाँ गरीबों को लंगर लगा के मुफ्त में खाना खिलाया जाता है. अनाज सडा दे मगर बांटे नहीं ये काम कोई भी भारतीय तो नहीं ही करेगा,
अंत में , इन पे एक ही कहावत लागु होती है, -
काम के ना काज के दुश्मन अनाज के
Thumbs Up Thumbs Down
2
rajiv on 11 September, 2010 22:26;43
avatar
58000 मेट्रिक टन अनाज सड़ गया और बेशर्म कांग्रेस देखती रही , हद हो गयी की सुप्रीम कोर्ट ने मानवता दिखाई तो मनमोहन उसे ही आंख दिखाने लगे,
सोनिया के आशीर्वाद के सहारे मनमोहन खुद को सर्वेसर्वा समझ बैठे है, इनको अपने ही समुदाय के गुरुद्वारों से सिख लेनी चाहिए जहाँ गरीबों को लंगर लगा के मुफ्त में खाना खिलाया जाता है. अनाज सडा दे मगर बांटे नहीं ये काम कोई भी भारतीय तो नहीं ही करेगा,
अंत में , इन पे एक ही कहावत लागु होती है, -
काम के ना काज के दुश्मन अनाज के
Thumbs Up Thumbs Down
1
sanjay modi on 12 September, 2010 13:17;33
avatar
यही आदेश अगर सुप्रीम कोर्ट की जगह सोनिया गाँधी ने दिया होता तो हमारे लोकतंत्र का और गाँधी परिवार का ये गुलाम बंदा जरुर ये काम करता ,लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया जिसका अगर पालन हुआ तो सोनिया अछी तरह से जानती है की जनता इस से कांग्रेस का नहीं बल्कि न्यायपालिका का निर्णय मानेगी ,इस से कांग्रेस को नुकसान ही होगा इसलिए कांग्रेस न्यायपालिका के विरुद्ध टिप्पणी कर रही है ,जब सरकार का मुखिया ही न्यायतंत्र की धज्जियां उडाये तो सोचिये क्या हालत कर दी है इन नालायक congression ने ?
सबसे पहले इस सरदार को ही पकड़ के अदालत की अवमानना का दोषी ठहरा के जेल में भूखे रखना चाहिए तब पता चलेगा की अनाज की महता क्या होती है ?
पर हाय रे opposition वालों तुमने भी इस कांग्रेस का नमक खा लिया है? अगर नहीं? तो फिर ये चुप्पी क्यों?
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image Rajeeva Khandelwal मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भारतीय जनसंघ के संथापक स्वर्गीय श्री गोवेर्धन दास जी खंडेलवाल जो की संविद शासन काल में मंत्री एवं आपातकाल में मीशाबंदी रहे ! जिनके नेतृत्व में न केवल पार्टी का विकाश हुआ अपितु बैतूल जिले में प्रगति के जो भी आयाम उभरे उन्हें आज भी जनता भूली नहीं है, उनके पुत्र राजीव खंडेलवाल है जिन्होंने वर्ष १९७९-८० में एलएलबी पास करने के बाद पहले सिविल, क्रिमिनल एवं आयकर, विक्रयकर की वकालत प्रारम्भ की । अब आयकर वाणिज्यकर की ही वकालत करते है। सरकार, समाज और संगठन के विभिन्न जिम्मेदरियो को सम्भालते हुए समाज सेवा करने के दौरान सामने आने वाली समाज की विभिन्न समश्याओ को जनता एवं सरकार के सामने उठाने का प्रयास करते है.
Rate this article
5.00
More from राजनीति
Previous
image
ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी. ...
image
नहीं, राहुल जेपी नहीं हो सकते!
दो दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने राहुल गाँधी द्वारा छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनसे संवाद करने की वजह से उनकी तुलना जवाहरलाल नेहरु, एपीजे अब्दुल कलाम और जेपी से की तो इसकी आलोचना भाजपा और रामविलास पासवान ने की. मोहन प्रकाश के बयान को देखें तो पता चलेगा कि उन्होंने जेपी के व्यक्तित्व और राजनीति से नहीं, युवाओं से उनकी संवाद-शैली कि तुलना की है. उनका पूरा बयान इस प्रकार है, " (जवाहरलाल) नेहरु के बाद कलाम (पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम) थे जिन्होंने बच्चों को संबोधित किया. इसीप्रकार, जयप्रकाश नारायण के बाद, राहुल गाँधी हैं जिन्होंने युवाओं की जरूरतों, आकाँक्षाओं और देश में उनके भविष्य को संबोधित किया है."...
image
बादल के घर गरजा बादल
सताधारी अकाली दल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बगावत घर में है। पहले बगावत घर से बाहर होती थी। प्रकाश सिंह बादल अपने राजनीतिक जीवन के सबसे गंभीर संकट को झेल रहे है। इस संकट से होने वाला नुकसान उन्हें पता है। उनके चेहरे पर इसके नुकसान की छाया दिख रही है। चेहरा उतरा हुआ है और आवाज में अब वो दमखम नहीं है।...
image
बिहार की राजनीति में मायावती का प्रवेश क्रांतिकारी
बिहार चुनाव में एक और आयाम जुड़ गया है . बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावाती ने बुधवार को बिहार में अपना पहला चुनावी दौरा करके यह साबित कर दिया है कि वे बिहार को अपनी पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर रख कर चल रही हैं. इसके बाद भी मायावती बिहार में चुनाव प्रचार करने जायेगीं और हर दौर के पहले कुछ चुनिन्दा विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से वोट मागेगीं....
image
राजनीति के समंदर में धनतंत्र के धुरंधर
ग्राम से सेवाग्राम यात्रा के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के बीच रैली के लिए धन उगाही की प्रक्रिया पर चर्चा जिस अंदाज में स्टार माझा पर प्रसारित हुई उसने भले ही महाराष्ट्र कांग्रेस की राजनीति में भूकंप नहीं लाया हो लेकिन राजनीतिक दलों के संचालन में धनतंत्र की भूमिका को जरूर बेनकाब किया है. गौरतलब है कि स्टार माझा समेत तमाम चैनलों पर कांग्रेस की बखिया उधेड़ने के कार्यक्रम के बावजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की पीठ को थपथपाने का काम करके इस बवंडर को खत्म करने की चतुराई दिखाई है. ...
image
सब्सिडी की राजनीति पर संकट के बादल
पंजाब के प्रभावशाली बादल परिवार में शुरू हुए राजनीतिक गृहयुद्ध ने कई चर्चाएं शुरू कर दी है। क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति जब परिवार के गृह युद्व में उलझ जाती है तो कुल की राजनीति करने वाला राजनीतिक दल जल्द ही समाप्त हो जाता है? क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दल परिवार से ऊपर उठ कर राज्य के हित में नहीं सोच सकते? फिर सता में बने रहने के लिए क्या छोटे राजनीतिक दल लोकलुभावनी योजनाओं को बढ़ावा ही देते रहेंगे? पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल को अकाली दल से निलंबित किए जाने के बाद अब देश के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति को लेकर नयी बहस छिड़ चुकी है। चूंकि नई बहस इसलिए कि इस विवाद में एक गंभीर आर्थिक मसला है, जो अभी तक क्षेत्रीय दलों में हुए पारिवारिक युद्व से अलग है। वह गंभीर मसला है, राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और सब्सिडी की राजनीति।...
image
दिल्ली शिफ्ट हुआ कर-नाटक
अब दिल्ली शिफ्ट हो गया कर-नाटक। सोनिया-आडवाणी के घर फैसलाकुन बैठकों का दौर चला। राष्ट्रपति राज के खौफ में बीजेपी ने अपने 105 एमएलए दिल्ली बुला लिए ताकि राष्ट्रपति के सामने परेड करा राजनीतिक मुद्दे को धार दे सके पर तेल की धार देख कांग्रेस ने खुद को फिसलने से बचा लिया। बिहार, झारखंड, गोवा जैसी जल्दबाजी नहीं की, गवर्नर हंसराज भारद्वाज तो बेनकाब हो चुके। सो फैसले पर फौरन मोहर लगाने की तोहमत नहीं ली अलबत्ता बीजेपी को भी बेनकाब करने की रणनीति बनाई।...
image
सिमी से भी खतरनाक है संघ का स्वरूप
अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी द्वारा आरएसएस की तुलना सिमी से करने पर समूचा संघ परिवार बौखला गया है. इस बौखलाहट की वजह यह है कि जिस सिमी का विरोध कर संघ परिवारी अपनी राष्ट्रभक्ति का रंग चोखा करते थे उसी सिमी से संघ की तुलना उसे अप्रत्याशित क्षति पहुंचा सकती है. भारत और दुनिया के अकादमिक जगत के लोग, नेता और पत्रकार सभी संघ की स्थापना से लेकर अब तक यह कहते रहे की संघ एक सांप्रदायिक,फासीवादी और भारतीय संविधान की भावना के विरुद्ध खड़ा संगठन है. आज भी संघ के इस घातक चरित्र पर किसी को संदेह नहीं है....
image
शिव सेना की राह पर अकाली दल
पंजाब में सारा कुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले ही निचली अदालत से बादल परिवार को आय से अधिक संपति के मामले में राहत मिली थी। पर यह राहत ज्यादा देर नहीं चली। घर में विस्फोट हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल ने यह विस्फोट किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ही राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ कर दी है। यह तब किया है जब राज्य में खुद मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री है।...
image
न अचार है न मुरब्बा है, राहुल खाली डब्बा है
सबसे पहले तो उत्तर प्रदेश भाजपा को बधाई कि उसने राहुल गांधी का संघ ज्ञान बढ़ाने के लिए संघ विचारधारा को समझानेवाली पुस्तकों का सेट भेजा है. मध्य प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा में उन्होंने जिस प्रकार से संघ को सिमी के करीब ठहरा दिया उससे साबित होता है कि संघ विचारधारा के बारे में तो उन्हें तनिक भी अंदाज नहीं है, साथ ही यह भी आभास होता है कि वे राजनीतिक रूप से टीन और कनस्टर के ऐसे खाली डिब्बे हैं जो जैसे चाहे अपने हित के लिए इस्तेमाल कर सकता है. ...
image
कंगाल पड़े बंगाल में रा-हुल-रा-हुल
कांग्रेस के चिकने चुपड़े युवराज राहुल गाँधी को तीन दिन के बंगाल दौरे से वहां की उबड़-खाबड़ सियासी जमीन का अंदाज जरुर लग गया होगा. पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में मुर्ग मसल्लम उड़ाने से लेकर शांति निकेतन में नौजवान लड़कियों के रा-हुल रा-हुल नारों की मस्ती के बीच राहुल ने फुर्सत के क्षणों के लुत्फ़ जरूर उठाया, लेकिन बात जब सियासी जमीन पर कुछ कहने की आई तो ममता बनर्जी की पार्टी के साथ कांग्रेस के स्वाभिमान की बात उठा कर उन्होंने नयी मुसीबत मोल ले ली. राहुल गाँधी ने यहाँ कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तृणमूल के साथ हाथ जरूर मिलाएगी पर सर झुका कर नहीं. बंगाल में कांग्रेस के हाल से वाकिफ समझदार लोग सवाल कर रहे हैं कि यहाँ जब कांग्रेस ही नहीं बची है तो स्वाभिमान किसका?...
image
नेहरू से नौ कदम आगे निकलने की चाह
आम तौर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में टिप्पणी करने से बचने वाली कांग्रेस को उनका यह बयान रास नहीं आया कि मौजूदा सरकार सबसे ‘एकजुट‘ सरकारों में से एक है- यहां तक कि पंडित नेहरू के नेतृत्व वाली पहली सरकार से भी। डॉ. सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया क्योंकि कांग्रेस के भीतर से कोई नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी या स्व. राजीव गांधी के बारे में अप्रत्यक्ष टिप्पणी भी करे तो वह एक बड़े जोखिम का काम है। लेकिन डॉ. सिंह बार-बार सिद्ध कर चुके हैं कि वे राजनीति के गुर आजमाने में निष्णात किसी खुर्राट नेता की तरह नहीं हैं। उन्होंने जो कहा वह उनकी सीधे-सादे और बेबाक इंसान की छवि के अनुरूप ही था।...
image
राजनीतिक एनकाउण्टर का बढ़ता खतरा
क्या देश में अब एनकाउण्टर के नाम पर राजनीतिक हत्याकाण्ड का दौर शुरू हो गया है? पिछले एक डेढ़ साल में हुई राजनीतिक हत्याओं पर नजर दौड़ाएं तो यह सवाल बिल्कुल ही बेकार नजर नहीं आता. अभी हाल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड युवक जिला कांग्रेस के पद पर कार्यरत अमजद खान को एनकाउण्टर में मार गिराया. जिस पर मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता चौधरी राकेश सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सिंह नें भिंड पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि भिंड पुलिस नें 22 अगस्त को एक मुठभेड़ दिखाकर अमजद खान की हत्या कर दी।...
image
लालू-पासवान का मुख्यमंत्री हो मुसलमान!
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन उससे पहले पाटलिपुत्र के युद्ध में हर दल या मोर्चा-दूसरे मोर्चे की राजनीतिक जमीन अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा है। राजनीति के इस खेल में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसकी कुंजी तो जनता जनार्दन के पास है। लेकिन उससे पहले नेता वोट की राजनीति को जात-पात, सामाजिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में मात खाए लालू यादव और रामविलास पासवान ने राजनीतिक इच्छा व्यक्त की है कि राज्य में एक मुस्लिम उपमुख्यमंत्री हो?...
image
सात रेसकोर्स पर दस जनपथ का दावा
दस जनपथ से अगर आप सात रेसकोर्स पहुंचना चाहें तो बमुश्किल सात मिनट का समय लगता है. लेकिन इन दिनों कांग्रेस के शीर्ष पर शुरू हुए सत्ता संघर्ष ने लुटियंस जोन के इन दो सड़कों की दूरिया बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के अंदर कुछ वही राजनीति शुरू हो गई है जिसे किनारे लगाने की राजनीति कह सकते हैं। अक्सर जो किनारे लगाने की कांग्रेस स्टाइल है, उसी स्टाइल में काम की शुरूआत हुई है।...
image
सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल
आखिरकार प्रधानमंत्री का दुख प्रकट हो ही गया. संपादकों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के काम काज के लिए नीति निर्धारण न करे. प्रधानमंत्री का यह दुख प्रशासन की उस चिंता से प्रकट होता है जो न्यायालयों के हस्तक्षेप से जुड़ा है. पहले भी कई मौकों पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव के मौके आये हैं. अनाज के सड़न के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से एक बार फिर वह सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिस पर प्रधानमंत्री अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं....
image
राजनीतिक हिन्दुत्व पर दिग्गी का दांव
हिन्दुओं का ठेकेदार बनने की आरएसएस और उसके मातहत संगठनों की कोशिश को चुनौती मिल रही है. भगवान् राम के नाम पर राजनीति खेलकर सत्ता तक पंहुचने वाली बीजेपी के लिए और कोई तरकीब तलाशनी पड़ सकती है क्योंकि कांग्रेस की नयी लीडरशिप हिन्दू धर्म के प्रतीकों पर बीजेपी के एकाधिकार को मंज़ूर करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ़ कहा है कि हिन्दू धर्म पर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाधिकार के सिद्धांत को वे बिल्कुल नहीं स्वीकार करते....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2