Home | राजनीति | ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?

ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?

image

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी.

शिवसेना की राजनीति को नजदीक से देखने समझनेवाले लोग बताते हैं कि बाल ठाकरे को यह कत्तई मंजूर नहीं है कि ठाकरे परिवार से राजनीति की दो धाराएं फूटे. पिछले विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे ने बाल ठाकरे को विश्वास में लिया था कि वे राजनीति में बेहतर प्रदर्शन करेंगे इसलिए वे (बाल ठाकरे) स्वास्थ्य लाभ करें. चुनाव परिणाम आया तो साफ हो गया कि महाराष्ट्र की राजनीति में राज फैक्टर चल निकला है. सीमित और समेकित अर्थों में ही सही राज ठाकरे चाचा बाल ठाकरे के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं. राज ठाकरे का रंग रूप, चाल-ढाल, बोलने की शैली और काम करने का अंदाज बिल्कुल वही है जो बाल ठाकरे का है. इसलिए विधानसभा चुनाव के दौरान राज ठाकरे ने मराठियों के उस खास हिस्से को प्रभावित किया जो बाल ठाकरे का विकल्प खोज रहा था. शिवसेना के लिए यह संकट की सूचना थी.

विधानसभा चुनाव बाद बाल ठाकरे का इलाज शुरू हो गया और जैसे जैसे वे ठीक होने लगे उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से राज ठाकरे और मनसे को निशाने पर लेना शुरू कर दिया. उन्होंने मराठी राष्ट्रवाद पर शिवसेना का दोबारा दावा ठोंका और मराठी मानुष को संदेश दिया कि बालासाहेब के राजनीतिक वर्चस्व को चुनौती नहीं दी जा सकती. बीती दशहरा रैली में बाल ठाकरे ने खुलकर राज ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और ऐसा मुद्दा उठाया जिसे लगभग महाराष्ट्र की राजनीति में कोई नहीं उठा रहा था. बाल ठाकरे ने कहा कि उद्धव ठाकरे को कार्याध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद राज ठाकरे ने किया था, अब भला राज ठाकरे ही मेरे ऊपर बेटों को आगे बढ़ाने का आरोप कैसे लगा सकते हैं? उस वक्त तो नहीं लेकिन एक सप्ताह बाद राज ठाकरे ने कल्याण की एक जनसभा को संबोधित करते हुए जवाब दिया कि यह सच्चाई है कि उन्होंने प्रस्ताव किया था, लेकिन ऐसा करके उन्होंने कुछ गलत तो नहीं किया? बस यही बाल ठाकरे चाहते थे कि राज उनके द्वारा उठाये जा रहे सवालों का जवाब दे.

इसके बाद से बाल ठाकरे अपने संपादकीय में कांग्रेस के साथ ही साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को भी निशाना बना रहे हैं. नकपोछवां कह दिया और भिखारी की संज्ञा भी दे दी है. जाहिर है बाल ठाकरे जितना अधिक राज ठाकरे को निशाना बनाएंगे राज ठाकरे अपनी खाल बचाने के लिए उतना अधिक आक्रामक होंगे. युद्ध खुलकर होना शुरू हो जाएगा. राज ठाकरे ने अगर शिवसेना के मुखपत्र सामना में शाहरुख खान के विज्ञापन पर सवाल उठाया और कहा कि शिवसेना टेण्डर के पैसे से चलती है तो बाल ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा है कि राज ठाकरे बिल्डर है और अपना धंधा चमकाने के लिए कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका का चुनाव जीतना चाहता है. मुंबई से लेकर दुबई तक राज ठाकरे का प्रापर्टी का कारोबार है और मातोश्री रियेलटर्स के बैनर तले उन्होंने प्रापर्टी के धंधे में निवेश कर रखा है. कोई तय आकड़ा तो उपलब्ध नहीं है लेकिन कहते हैं कि करीब 2000 करोड़ रुपये का उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार है. निश्चित तौर पर इस कारोबार की नींव तभी पड़ गयी थी जब राज ठाकरे मातोश्री के अगले बालासाहेब के बतौर तैयार हो रहे थे. लेकिन अब दोनों ही चाचा भतीजे सरेआम एक दूसरे की सच्चाई सामने लाने में लग गये हैं.

आज हर कोई यह जानना चाहेगा कि चाचा भतीजे के इस राजनीतिक पोल खोल का असल उद्देश्य क्या है और इस पोल खोल में आखिरकार फायदे में कौन रहेगा? विधानसभा चुनाव के बाद से बाल ठाकरे चाहते थे कि राज ठाकरे को अपने निशाने पर लें. ऐसा दो कारणों से जरूरी था. राज ठाकरे स्वाभाविक तौर पर बाल ठाकरे के राजनीतिक उत्तराधिकारी के बतौर देखे जा रहे थे. अगर राज ठाकरे सीधे बाल ठाकरे से भिड़ते हैं तो उनकी पहली यह छवि टूटती है कि उनमें बाल ठाकरे का राजनीतिक स्वरूप मौजूद है. हम जिसके अक्स के बतौर पहचाने जाते हैं उसी से झगड़कर अपना अस्तित्व भला कितने दिन बचाकर रख पायेंगे? कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका चुनाव ने बाल ठाकरे को वह मौका दे दिया है और राज ठाकरे का भी सब्र टूट गया और कल तक इज्जत की दुहाई देनेवाले राज ठाकरे को चाचा नहीं बल्कि अपना राजनीतिक दल मनसे और उसके लिए सत्ता दिखाई दे रही है. कल्याण महानगरपालिका चुनाव में प्रचार के दौरान बुधवार को उन्होंने साफ कहा कि वे सत्ता चाहते हैं ताकि एक बार वे काम करके दिखा सकें और लोगों में यह विश्वास पैदा कर सकें कि मनसे विकास करना जानती है. लेकिन अपने भाषण में भले ही वे नाली, सड़क बनाने की वकालत करते हों लेकिन मराठी माणुस को खुश करने का कोई मौका नहीं चूकते.

निश्चित तौर पर चाचा भतीजे के बीच शुरू हुई इस राजनीतिक जंग का असली लक्ष्य सत्ता है. मनसे और शिवसेना दोनों ही सत्ता को साधना चाहते हैं लेकिन इसके लिए वे मराठी राष्ट्रवाद को अपने विस्तार का आधार बनाना चाहते हैं. इस मराठी राष्ट्रवाद पर शिवसेना पैंतालिस सालों से काबिज है इसलिए वह अपना दावा इतनी आसानी से नहीं छोड़ेगी. लेकिन राज ठाकरे के पास भी सत्ता तक पहुंचने का और कोई दूसरा रास्ता नहीं है इसलिए वे भी इसी में अपनी हिस्सेदारी चाहेंगे. चाचा भतीजे की इस जंग में निश्चित तौर पर नुकसान में राज ठाकरे रहेंगे क्योंकि वे उसी से लड़ पड़े हैं जिसके हमशक्ल होने का फायदा उठाते रहे हैं लेकिन शिवसेना को भी बहुत फायदा हो जाएगा इसकी उम्मीद कम ही है. शिवसेना के पास फिलहाल दूसरा बाल ठाकरे नहीं है जो उन्हीं की तरह शिवसेना को आगे ले जा सके और राज ठाकरे दूसरी शिवसेना बना लेंगे इसमें संदेह है. राजनीतिक विश्लेषक चाहें तो इस विषय पर और विचार कर सकते हैं कि क्या चाचा भतीजे की इस राजनीतिक जंग में आखिरकार उस मराठी राष्ट्रवाद का ही सफाया तो नहीं हो जाएगा जिसे दोनों ही अपना आधार बनाये रखना चाहते हैं? अगर ऐसा होता है तो कम से कम प्रदेश के दूसरे दल जरूर राहत की सांस लेंगे.

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

आनंद पाण्डेय on 28 October, 2010 20:38;29
avatar
संजयजी, जब से आप मुंबई दौरे पर गए हैं तब से लगातार शिव सेना और उसकी सहधर्मा मनसे पर लगातर अपने पाठकों को रोचक और ज्ञानवर्धक सामग्री मुहैया करा रहे हैं. मुंबई एक रोचक और सश्लिष्ट शहर है. इसके विविध रंग और रूप हैं. शिव सेना भी उसमें से एक है. लेकिन आपकी कलम से मुबई की राजनीति और जीवन के और रोचक किस्से हम आपसे सुनना चाहते हैं. निवेदन है कि इन पक्षों पर कुछ रोचक सामग्री दें. फिल्मों, उत्तर भारतीयों का जीवन, धारावी, अंडरवर्ल्ड जैसे विषयों पर कुछ लिखें. आशा है.
Thumbs Up Thumbs Down
3
avatar
बाल ठाकरे पुत्र-मोह में अंधे हो चुके है .राजठाकरे में लोगों को बाल ठाकरे की छाया नजर आती है .जब ठाकरे ने नफरत का कारखाना महाराष्ट्र में खोला था ,तब इन्टरनेट और मोबाईल आदि का वजूद नहीं था ?इसलिए मराठी-मानुस के इन ठेकेदारों की दुकाने खूब-चली , पर अब ये चाचा भतीजे उत्तर-भारतीयों के खिलाफ जहर उगलकर लम्बी राजनैतिक यात्रा नहीं कर सकेगें ,क्योकि इनकी हरकतों पर द्रुत-संचार माध्यमों की नजर रहती है .आज ये कोई भी बयान देंगें, कुछ मिनिटो के बाद उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश और बिहार से प्रतिक्रिया आने लगती है ?बाल-ठाकरे अपने सगे बेटे उद्दव ठाकरे के नाम अपनी विरासत की वसीयत करना चाहते है ?जबकि राज-ठाकरे ही उनकी गद्दी सम्हाल सकते है .छगन-भुजबल ,नारायण-राणे तथा संजय निरुपम आदि बाल-ठाकरे की असलियत समझ चुकें थे ?खैर कांग्रेस को बाल-और राज की टकराहट का लाभ मिलना तय है.
Thumbs Up Thumbs Down
4
anup on 30 October, 2010 11:57;12
avatar
ऐय्सा लगता है, बाला साहब ने भी राजनीत से बहुत पैय्सा कमाया है.......
रोचक जानकारी........

अनूप
Thumbs Up Thumbs Down
1
sanjay modi on 03 November, 2010 10:46;03
avatar
ठाकरे भाईओं को जब ये समझ आ गयी है की बाल के लिए राज और राज के लिए बाल ख़राब है, तो फिर बिहारिओं को क्यों मरते हो, मारो एक दुसरे को ही ताकि कम से कम महाराष्ट्र की संस्कृति तो बचेगी.
हिंदी की पुत्री मराठी कब तक अपनी माँ हिंदी का अपमान सहेगी? इन ठाकरे जैसे घटिया और नफरत के विचारो में कब तक दम घुटता रहेगा?
Thumbs Up Thumbs Down
2
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
4.50
More from राजनीति
Previous
image
ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी. ...
image
नहीं, राहुल जेपी नहीं हो सकते!
दो दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने राहुल गाँधी द्वारा छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनसे संवाद करने की वजह से उनकी तुलना जवाहरलाल नेहरु, एपीजे अब्दुल कलाम और जेपी से की तो इसकी आलोचना भाजपा और रामविलास पासवान ने की. मोहन प्रकाश के बयान को देखें तो पता चलेगा कि उन्होंने जेपी के व्यक्तित्व और राजनीति से नहीं, युवाओं से उनकी संवाद-शैली कि तुलना की है. उनका पूरा बयान इस प्रकार है, " (जवाहरलाल) नेहरु के बाद कलाम (पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम) थे जिन्होंने बच्चों को संबोधित किया. इसीप्रकार, जयप्रकाश नारायण के बाद, राहुल गाँधी हैं जिन्होंने युवाओं की जरूरतों, आकाँक्षाओं और देश में उनके भविष्य को संबोधित किया है."...
image
बादल के घर गरजा बादल
सताधारी अकाली दल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बगावत घर में है। पहले बगावत घर से बाहर होती थी। प्रकाश सिंह बादल अपने राजनीतिक जीवन के सबसे गंभीर संकट को झेल रहे है। इस संकट से होने वाला नुकसान उन्हें पता है। उनके चेहरे पर इसके नुकसान की छाया दिख रही है। चेहरा उतरा हुआ है और आवाज में अब वो दमखम नहीं है।...
image
बिहार की राजनीति में मायावती का प्रवेश क्रांतिकारी
बिहार चुनाव में एक और आयाम जुड़ गया है . बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावाती ने बुधवार को बिहार में अपना पहला चुनावी दौरा करके यह साबित कर दिया है कि वे बिहार को अपनी पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर रख कर चल रही हैं. इसके बाद भी मायावती बिहार में चुनाव प्रचार करने जायेगीं और हर दौर के पहले कुछ चुनिन्दा विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से वोट मागेगीं....
image
राजनीति के समंदर में धनतंत्र के धुरंधर
ग्राम से सेवाग्राम यात्रा के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के बीच रैली के लिए धन उगाही की प्रक्रिया पर चर्चा जिस अंदाज में स्टार माझा पर प्रसारित हुई उसने भले ही महाराष्ट्र कांग्रेस की राजनीति में भूकंप नहीं लाया हो लेकिन राजनीतिक दलों के संचालन में धनतंत्र की भूमिका को जरूर बेनकाब किया है. गौरतलब है कि स्टार माझा समेत तमाम चैनलों पर कांग्रेस की बखिया उधेड़ने के कार्यक्रम के बावजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की पीठ को थपथपाने का काम करके इस बवंडर को खत्म करने की चतुराई दिखाई है. ...
image
सब्सिडी की राजनीति पर संकट के बादल
पंजाब के प्रभावशाली बादल परिवार में शुरू हुए राजनीतिक गृहयुद्ध ने कई चर्चाएं शुरू कर दी है। क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति जब परिवार के गृह युद्व में उलझ जाती है तो कुल की राजनीति करने वाला राजनीतिक दल जल्द ही समाप्त हो जाता है? क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दल परिवार से ऊपर उठ कर राज्य के हित में नहीं सोच सकते? फिर सता में बने रहने के लिए क्या छोटे राजनीतिक दल लोकलुभावनी योजनाओं को बढ़ावा ही देते रहेंगे? पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल को अकाली दल से निलंबित किए जाने के बाद अब देश के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति को लेकर नयी बहस छिड़ चुकी है। चूंकि नई बहस इसलिए कि इस विवाद में एक गंभीर आर्थिक मसला है, जो अभी तक क्षेत्रीय दलों में हुए पारिवारिक युद्व से अलग है। वह गंभीर मसला है, राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और सब्सिडी की राजनीति।...
image
दिल्ली शिफ्ट हुआ कर-नाटक
अब दिल्ली शिफ्ट हो गया कर-नाटक। सोनिया-आडवाणी के घर फैसलाकुन बैठकों का दौर चला। राष्ट्रपति राज के खौफ में बीजेपी ने अपने 105 एमएलए दिल्ली बुला लिए ताकि राष्ट्रपति के सामने परेड करा राजनीतिक मुद्दे को धार दे सके पर तेल की धार देख कांग्रेस ने खुद को फिसलने से बचा लिया। बिहार, झारखंड, गोवा जैसी जल्दबाजी नहीं की, गवर्नर हंसराज भारद्वाज तो बेनकाब हो चुके। सो फैसले पर फौरन मोहर लगाने की तोहमत नहीं ली अलबत्ता बीजेपी को भी बेनकाब करने की रणनीति बनाई।...
image
सिमी से भी खतरनाक है संघ का स्वरूप
अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी द्वारा आरएसएस की तुलना सिमी से करने पर समूचा संघ परिवार बौखला गया है. इस बौखलाहट की वजह यह है कि जिस सिमी का विरोध कर संघ परिवारी अपनी राष्ट्रभक्ति का रंग चोखा करते थे उसी सिमी से संघ की तुलना उसे अप्रत्याशित क्षति पहुंचा सकती है. भारत और दुनिया के अकादमिक जगत के लोग, नेता और पत्रकार सभी संघ की स्थापना से लेकर अब तक यह कहते रहे की संघ एक सांप्रदायिक,फासीवादी और भारतीय संविधान की भावना के विरुद्ध खड़ा संगठन है. आज भी संघ के इस घातक चरित्र पर किसी को संदेह नहीं है....
image
शिव सेना की राह पर अकाली दल
पंजाब में सारा कुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले ही निचली अदालत से बादल परिवार को आय से अधिक संपति के मामले में राहत मिली थी। पर यह राहत ज्यादा देर नहीं चली। घर में विस्फोट हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल ने यह विस्फोट किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ही राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ कर दी है। यह तब किया है जब राज्य में खुद मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री है।...
image
न अचार है न मुरब्बा है, राहुल खाली डब्बा है
सबसे पहले तो उत्तर प्रदेश भाजपा को बधाई कि उसने राहुल गांधी का संघ ज्ञान बढ़ाने के लिए संघ विचारधारा को समझानेवाली पुस्तकों का सेट भेजा है. मध्य प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा में उन्होंने जिस प्रकार से संघ को सिमी के करीब ठहरा दिया उससे साबित होता है कि संघ विचारधारा के बारे में तो उन्हें तनिक भी अंदाज नहीं है, साथ ही यह भी आभास होता है कि वे राजनीतिक रूप से टीन और कनस्टर के ऐसे खाली डिब्बे हैं जो जैसे चाहे अपने हित के लिए इस्तेमाल कर सकता है. ...
image
कंगाल पड़े बंगाल में रा-हुल-रा-हुल
कांग्रेस के चिकने चुपड़े युवराज राहुल गाँधी को तीन दिन के बंगाल दौरे से वहां की उबड़-खाबड़ सियासी जमीन का अंदाज जरुर लग गया होगा. पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में मुर्ग मसल्लम उड़ाने से लेकर शांति निकेतन में नौजवान लड़कियों के रा-हुल रा-हुल नारों की मस्ती के बीच राहुल ने फुर्सत के क्षणों के लुत्फ़ जरूर उठाया, लेकिन बात जब सियासी जमीन पर कुछ कहने की आई तो ममता बनर्जी की पार्टी के साथ कांग्रेस के स्वाभिमान की बात उठा कर उन्होंने नयी मुसीबत मोल ले ली. राहुल गाँधी ने यहाँ कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तृणमूल के साथ हाथ जरूर मिलाएगी पर सर झुका कर नहीं. बंगाल में कांग्रेस के हाल से वाकिफ समझदार लोग सवाल कर रहे हैं कि यहाँ जब कांग्रेस ही नहीं बची है तो स्वाभिमान किसका?...
image
नेहरू से नौ कदम आगे निकलने की चाह
आम तौर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में टिप्पणी करने से बचने वाली कांग्रेस को उनका यह बयान रास नहीं आया कि मौजूदा सरकार सबसे ‘एकजुट‘ सरकारों में से एक है- यहां तक कि पंडित नेहरू के नेतृत्व वाली पहली सरकार से भी। डॉ. सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया क्योंकि कांग्रेस के भीतर से कोई नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी या स्व. राजीव गांधी के बारे में अप्रत्यक्ष टिप्पणी भी करे तो वह एक बड़े जोखिम का काम है। लेकिन डॉ. सिंह बार-बार सिद्ध कर चुके हैं कि वे राजनीति के गुर आजमाने में निष्णात किसी खुर्राट नेता की तरह नहीं हैं। उन्होंने जो कहा वह उनकी सीधे-सादे और बेबाक इंसान की छवि के अनुरूप ही था।...
image
राजनीतिक एनकाउण्टर का बढ़ता खतरा
क्या देश में अब एनकाउण्टर के नाम पर राजनीतिक हत्याकाण्ड का दौर शुरू हो गया है? पिछले एक डेढ़ साल में हुई राजनीतिक हत्याओं पर नजर दौड़ाएं तो यह सवाल बिल्कुल ही बेकार नजर नहीं आता. अभी हाल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड युवक जिला कांग्रेस के पद पर कार्यरत अमजद खान को एनकाउण्टर में मार गिराया. जिस पर मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता चौधरी राकेश सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सिंह नें भिंड पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि भिंड पुलिस नें 22 अगस्त को एक मुठभेड़ दिखाकर अमजद खान की हत्या कर दी।...
image
लालू-पासवान का मुख्यमंत्री हो मुसलमान!
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन उससे पहले पाटलिपुत्र के युद्ध में हर दल या मोर्चा-दूसरे मोर्चे की राजनीतिक जमीन अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा है। राजनीति के इस खेल में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसकी कुंजी तो जनता जनार्दन के पास है। लेकिन उससे पहले नेता वोट की राजनीति को जात-पात, सामाजिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में मात खाए लालू यादव और रामविलास पासवान ने राजनीतिक इच्छा व्यक्त की है कि राज्य में एक मुस्लिम उपमुख्यमंत्री हो?...
image
सात रेसकोर्स पर दस जनपथ का दावा
दस जनपथ से अगर आप सात रेसकोर्स पहुंचना चाहें तो बमुश्किल सात मिनट का समय लगता है. लेकिन इन दिनों कांग्रेस के शीर्ष पर शुरू हुए सत्ता संघर्ष ने लुटियंस जोन के इन दो सड़कों की दूरिया बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के अंदर कुछ वही राजनीति शुरू हो गई है जिसे किनारे लगाने की राजनीति कह सकते हैं। अक्सर जो किनारे लगाने की कांग्रेस स्टाइल है, उसी स्टाइल में काम की शुरूआत हुई है।...
image
सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल
आखिरकार प्रधानमंत्री का दुख प्रकट हो ही गया. संपादकों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के काम काज के लिए नीति निर्धारण न करे. प्रधानमंत्री का यह दुख प्रशासन की उस चिंता से प्रकट होता है जो न्यायालयों के हस्तक्षेप से जुड़ा है. पहले भी कई मौकों पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव के मौके आये हैं. अनाज के सड़न के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से एक बार फिर वह सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिस पर प्रधानमंत्री अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं....
image
राजनीतिक हिन्दुत्व पर दिग्गी का दांव
हिन्दुओं का ठेकेदार बनने की आरएसएस और उसके मातहत संगठनों की कोशिश को चुनौती मिल रही है. भगवान् राम के नाम पर राजनीति खेलकर सत्ता तक पंहुचने वाली बीजेपी के लिए और कोई तरकीब तलाशनी पड़ सकती है क्योंकि कांग्रेस की नयी लीडरशिप हिन्दू धर्म के प्रतीकों पर बीजेपी के एकाधिकार को मंज़ूर करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ़ कहा है कि हिन्दू धर्म पर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाधिकार के सिद्धांत को वे बिल्कुल नहीं स्वीकार करते....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2