उस दिन मैं भी नेक्सन की तरह रोया था
अपने भी देश-समाज में गोरे रंग की बड़ी महिमा है. लेकिन सोलह गुण संपन्न कृष्ण को सांवरा बनाकर हमने गौर-वर्ण को फीका कर दिया. अपने यहां भी भेदभाव और ऊंच-नीच बहुत है. लेकिन किसी एक जाति के सभी लोग इसलिए भेदभाव के शिकार नहीं होते कि उनकी चमड़ी काली होती है. अपने यहां भेदभाव की कई परतें हैं. इसलिए रंगभेद उतना निंदनीय और वांछनीय नहीं होता जितना पश्चिम में होता है. ऐसे में काले ओबामा का ह्वाईट हाउस में बैठना अपने को उतना उल्लेखनीय नहीं लगता जितना अमेरिका के श्वेत-अश्वेत लोगों को लगता होगा.
सच पूछिये तो बराक हुसैन ओबामा उस तरह के दलित हैं भी नहीं जैसे हमारे रामविलास पासवान या मायावती हैं. उनकी मां एन डनहम अमेरिकी मध्यवर्ग की थी. पढ़ने-लिखने के साथ उनकी रूचि समाज कार्य में भी थी. उनके पिता बराक ओबामा सीनियर जरूर अफ्रीकी देश केन्या के बकरी पालनेवाले गड़रिया परिवार के थे और हवाई में छात्रवृत्ति पर पढ़ने आये थे. गोरी एन का काले बराक से प्रेम हुआ और एन जब महज १८ साल की थीं तो उन्होंने बराक जूनियर को जन्म दिया. इस तरह ओबामा गोरी मां और काले पिता के बेटे हैं. बराक के जन्म के दो साल के बाद ही एन और बराक की शादी टूट गयी.एन ने अपने मां-बाप की मदद से बराक जूनियर को पालपोसकर बड़ा किया. फिर बराक जूनियर को अपने मां-बाप के पास छोड़कर एन दूसरा विवाह करने इंडोनेशिया चली गयीं. नाना-नानी ने पहले बराक को होनुलूलू में पढ़ाया, फिर कोलंबिया विश्वविद्यालय और हारवर्ड ला स्कूल में. बराक पहले समाज संगठन के कार्य में लगे, कोलंबिया विश्वविद्यालय में कानून पढ़ाया और नागरिक अधिकारों के मामलों के वकील हो गये. हार्वर्ड ला रिव्यू के पहले अश्वेत संपादक बनने पर पहली बार दुनिया की आंखों में आये. सन छियानबे में इलिरायस सीनेट के लिए चुने गये. सन २००० में हारे, लेकिन चार साल बाद डेमोक्रेट के रूप में अमेरिकी सीनेट पहुंच गये. यहीं एक भाषण ने उन्हें होनहार राजनेता बना दिया. उनकी नानी मैंडलीन की मृत्यु कैंसर से हुई, वह भी उनके चुनाव अभियान के आखिरी दिन. वे अपने नाती को राष्ट्रपति निर्वाचित होते नहीं देख सकीं.
अब यह जीवनवृत्त बराक हुसैन ओबामा को खांटी भारतीय दलित नहीं बनाता, न उन्हें भारतीय दलित की छवि में फिट करता है. खुद ओबामा ने कहा है कि मेरी कहानी तो सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका में ही लिखी जा सकती है. लेकिन हमारे यहां एक हिन्दी और एक अंग्रेजी चैनल ने इस बात पर बहुत उदासी और खेद जताया कि हमारा कोई दलित नेता ओबामा क्यों नहीं हो रहा है? एक नेता एक देश समाज की बिल्कुल अपनी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक परिस्थितियों में से फूटकर फलता-फूलता है. ऐसा नहीं हो सकता कि किसी पौधे को कहीं से उठाकर कहीं भी रोपा जा सके और वह फल-फूलकर वृक्ष हो जाए. लेकिन दुनिया में कहीं भी कुछ विशेष हो रहा हो तो हम हिरसने लगते हैं कि हाय, हमारे यहां ऐसा क्यों नहीं हो रहा है? खासकर अमेरिका में हो रहा हो तो हमारे मध्यवर्ग की हीनग्रंथि एकदम वाचाल हो जाती है. देखिए एक दलित अमेरिका में ओबामा हो सकता है, लेकिन हमारा पासवान पासवान ही रह जाता है. मायावती मायावती से ज्यादा कुछ नहीं होती. एक अखबार ने १९ साल से क्रिकेट खेल रहे सचिन को ओबामा बना दिया फिर कुछ लज्जा आई होगी तो ओबामा को सचिन बना दिया. बेचारे, न क्रिकेट समझते हैं न राजनीति.
ओबामा का ऐसे लोकप्रिय बहुमत से राष्ट्रपति चुना जाना ऐतिहासिक है लेकिन अमेरिकी संदर्भ में ही जहां सवा सौ साल पहले तक अफ्रीकियों को लाकर दास बनाकर रखा जाता था. ऐसे ही दास लोगों में से कोई व्यक्ति लोकतांत्रिक पद्धति से राष्ट्रपति चुना जाए तो यह निश्चित ही ऐतिहासिक है. नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले जेसी नेक्सन उस रात ओबामा का भाषण सुनते हुए रोये थे. वे जानते हैं कि यह किस तरह से एक दास का राष्ट्रपति बनना अमेरिकी समाज में हो रहे बुनियादी बदलाव का नतीजा है. हमारे यहां भी राष्ट्रपति हुए नारायणन केरल के ऐसे ही दलित थे. वे शपथ लेकर राष्ट्रपति भवन की सीढ़ियो पर खड़े हुए और सलामी गारद को सलामी देने लगे तो मैं भी जेसी नेक्सन की तरह रोया था. जिस दिन मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे तो मैंने बीबीसी पर कहा था कि अब यूरोप वाले हमें अल्पसंख्यकों के बारे में उपदेश न दें. हमारा राष्ट्रपति मुसलमान, प्रधानमंत्री सिख और सबसे शक्तिशाली राजनीतिक नेता ईसाई है. यह सब उस देश में जहां अस्सी प्रतिशत से ज्यादा लोग हिन्दू हैं.
इसलिए ओबामा का राष्ट्रपति चुना जाना भारत में सिखावन की तरह देखे जाने की जरूरत नहीं है. हमारे समाज में विषमता, भेदभाव और ऊंचनीच है और सदियों से चली आ रही है. अमेरिका तो अभी जुम्मा-जुम्मा आठ दिन का है. वहां भी भेदभाव और विषमता है. ओबामा उसी में से एक समस्या की तरह निकलकर आये हैं. बड़ी बात है. लेकिन केवल इसलिए ही हम मायावती के प्रधानमंत्री बनने की संभावना को नाकुछ क्यों बताएं? पासवान दुनिया में सबसे बड़े बहुमत से जीतकर आये सांसद हैं. वे सिर्फ दलितों के वोट से जीतकर रिकार्ड बना सकते थे. लेकिन उन्हें सर्व समाज ने चुनकर भेजा है. पासवान को चुनने वाला समाज भी एक है जैसे ओबामा को चुननेवाला अमेरिका एक है. अगर समाज को विघटिक करनेवाली शक्तियां कम नहीं हैं तो उन्हें एक रखनेवाली शक्तियां भी कम नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया का सबसे ताकतवर नेता होता है और अमेरिका में चुनाव लोकतंत्र की जीत हैं. ये ऐसे अमेरिका के अपने मुहावरे हैं जिन्हें हम अपने मूरखपन में दोहराते हैं. भारत में भी चुनाव लोकतंत्र की छोटी-मोटी जीत नहीं होते. भारतीय समाज की जटिलताओं को अगर आप समझें तो यहां के आम चुनाव लोकतंत्र की कई गुना बड़ी जीत दिखाई देंगे. आखिर भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, सबसे शक्तिशाली भले ही न हो. मैं जानता हूं कि भारत में ऐसे कई बुद्धिजीवी और संपादक हैं जिन्हें मलाल है कि वे अमेरिकी नागरिक क्यों नहीं है? वे अमेरिकी नागरिक होते तो वहां के राष्ट्रपति चुनाव में भागीदारी करते. इनमें से ज्यादातर भारत के आम चुनावों को बड़ी हिकारत की नजर से देखते हैं और इन चुनावों को लोकतंत्र का मखौल करार देते हैं. इनका स्वर्ग लोकतंत्र में नहीं अमेरिका में है. इनकी नजर से आप अमेरिका के चुनाव देखेंगे तो आपके हाथ हीनता लगेगी.
Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Author info
Rate this article
More from राजनीति
ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी. ...
नहीं, राहुल जेपी नहीं हो सकते!
दो दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने राहुल गाँधी द्वारा छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनसे संवाद करने की वजह से उनकी तुलना जवाहरलाल नेहरु, एपीजे अब्दुल कलाम और जेपी से की तो इसकी आलोचना भाजपा और रामविलास पासवान ने की. मोहन प्रकाश के बयान को देखें तो पता चलेगा कि उन्होंने जेपी के व्यक्तित्व और राजनीति से नहीं, युवाओं से उनकी संवाद-शैली कि तुलना की है. उनका पूरा बयान इस प्रकार है, " (जवाहरलाल) नेहरु के बाद कलाम (पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम) थे जिन्होंने बच्चों को संबोधित किया. इसीप्रकार, जयप्रकाश नारायण के बाद, राहुल गाँधी हैं जिन्होंने युवाओं की जरूरतों, आकाँक्षाओं और देश में उनके भविष्य को संबोधित किया है."...
बादल के घर गरजा बादल
सताधारी अकाली दल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बगावत घर में है। पहले बगावत घर से बाहर होती थी। प्रकाश सिंह बादल अपने राजनीतिक जीवन के सबसे गंभीर संकट को झेल रहे है। इस संकट से होने वाला नुकसान उन्हें पता है। उनके चेहरे पर इसके नुकसान की छाया दिख रही है। चेहरा उतरा हुआ है और आवाज में अब वो दमखम नहीं है।...
बिहार की राजनीति में मायावती का प्रवेश क्रांतिकारी
बिहार चुनाव में एक और आयाम जुड़ गया है . बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावाती ने बुधवार को बिहार में अपना पहला चुनावी दौरा करके यह साबित कर दिया है कि वे बिहार को अपनी पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर रख कर चल रही हैं. इसके बाद भी मायावती बिहार में चुनाव प्रचार करने जायेगीं और हर दौर के पहले कुछ चुनिन्दा विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से वोट मागेगीं....
राजनीति के समंदर में धनतंत्र के धुरंधर
ग्राम से सेवाग्राम यात्रा के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के बीच रैली के लिए धन उगाही की प्रक्रिया पर चर्चा जिस अंदाज में स्टार माझा पर प्रसारित हुई उसने भले ही महाराष्ट्र कांग्रेस की राजनीति में भूकंप नहीं लाया हो लेकिन राजनीतिक दलों के संचालन में धनतंत्र की भूमिका को जरूर बेनकाब किया है. गौरतलब है कि स्टार माझा समेत तमाम चैनलों पर कांग्रेस की बखिया उधेड़ने के कार्यक्रम के बावजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की पीठ को थपथपाने का काम करके इस बवंडर को खत्म करने की चतुराई दिखाई है. ...
सब्सिडी की राजनीति पर संकट के बादल
पंजाब के प्रभावशाली बादल परिवार में शुरू हुए राजनीतिक गृहयुद्ध ने कई चर्चाएं शुरू कर दी है। क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति जब परिवार के गृह युद्व में उलझ जाती है तो कुल की राजनीति करने वाला राजनीतिक दल जल्द ही समाप्त हो जाता है? क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दल परिवार से ऊपर उठ कर राज्य के हित में नहीं सोच सकते? फिर सता में बने रहने के लिए क्या छोटे राजनीतिक दल लोकलुभावनी योजनाओं को बढ़ावा ही देते रहेंगे? पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल को अकाली दल से निलंबित किए जाने के बाद अब देश के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति को लेकर नयी बहस छिड़ चुकी है। चूंकि नई बहस इसलिए कि इस विवाद में एक गंभीर आर्थिक मसला है, जो अभी तक क्षेत्रीय दलों में हुए पारिवारिक युद्व से अलग है। वह गंभीर मसला है, राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और सब्सिडी की राजनीति।...
दिल्ली शिफ्ट हुआ कर-नाटक
अब दिल्ली शिफ्ट हो गया कर-नाटक। सोनिया-आडवाणी के घर फैसलाकुन बैठकों का दौर चला। राष्ट्रपति राज के खौफ में बीजेपी ने अपने 105 एमएलए दिल्ली बुला लिए ताकि राष्ट्रपति के सामने परेड करा राजनीतिक मुद्दे को धार दे सके पर तेल की धार देख कांग्रेस ने खुद को फिसलने से बचा लिया। बिहार, झारखंड, गोवा जैसी जल्दबाजी नहीं की, गवर्नर हंसराज भारद्वाज तो बेनकाब हो चुके। सो फैसले पर फौरन मोहर लगाने की तोहमत नहीं ली अलबत्ता बीजेपी को भी बेनकाब करने की रणनीति बनाई।...
सिमी से भी खतरनाक है संघ का स्वरूप
अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी द्वारा आरएसएस की तुलना सिमी से करने पर समूचा संघ परिवार बौखला गया है. इस बौखलाहट की वजह यह है कि जिस सिमी का विरोध कर संघ परिवारी अपनी राष्ट्रभक्ति का रंग चोखा करते थे उसी सिमी से संघ की तुलना उसे अप्रत्याशित क्षति पहुंचा सकती है. भारत और दुनिया के अकादमिक जगत के लोग, नेता और पत्रकार सभी संघ की स्थापना से लेकर अब तक यह कहते रहे की संघ एक सांप्रदायिक,फासीवादी और भारतीय संविधान की भावना के विरुद्ध खड़ा संगठन है. आज भी संघ के इस घातक चरित्र पर किसी को संदेह नहीं है....
शिव सेना की राह पर अकाली दल
पंजाब में सारा कुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले ही निचली अदालत से बादल परिवार को आय से अधिक संपति के मामले में राहत मिली थी। पर यह राहत ज्यादा देर नहीं चली। घर में विस्फोट हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल ने यह विस्फोट किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ही राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ कर दी है। यह तब किया है जब राज्य में खुद मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री है।...
न अचार है न मुरब्बा है, राहुल खाली डब्बा है
सबसे पहले तो उत्तर प्रदेश भाजपा को बधाई कि उसने राहुल गांधी का संघ ज्ञान बढ़ाने के लिए संघ विचारधारा को समझानेवाली पुस्तकों का सेट भेजा है. मध्य प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा में उन्होंने जिस प्रकार से संघ को सिमी के करीब ठहरा दिया उससे साबित होता है कि संघ विचारधारा के बारे में तो उन्हें तनिक भी अंदाज नहीं है, साथ ही यह भी आभास होता है कि वे राजनीतिक रूप से टीन और कनस्टर के ऐसे खाली डिब्बे हैं जो जैसे चाहे अपने हित के लिए इस्तेमाल कर सकता है. ...
कंगाल पड़े बंगाल में रा-हुल-रा-हुल
कांग्रेस के चिकने चुपड़े युवराज राहुल गाँधी को तीन दिन के बंगाल दौरे से वहां की उबड़-खाबड़ सियासी जमीन का अंदाज जरुर लग गया होगा. पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में मुर्ग मसल्लम उड़ाने से लेकर शांति निकेतन में नौजवान लड़कियों के रा-हुल रा-हुल नारों की मस्ती के बीच राहुल ने फुर्सत के क्षणों के लुत्फ़ जरूर उठाया, लेकिन बात जब सियासी जमीन पर कुछ कहने की आई तो ममता बनर्जी की पार्टी के साथ कांग्रेस के स्वाभिमान की बात उठा कर उन्होंने नयी मुसीबत मोल ले ली. राहुल गाँधी ने यहाँ कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तृणमूल के साथ हाथ जरूर मिलाएगी पर सर झुका कर नहीं. बंगाल में कांग्रेस के हाल से वाकिफ समझदार लोग सवाल कर रहे हैं कि यहाँ जब कांग्रेस ही नहीं बची है तो स्वाभिमान किसका?...
नेहरू से नौ कदम आगे निकलने की चाह
आम तौर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में टिप्पणी करने से बचने वाली कांग्रेस को उनका यह बयान रास नहीं आया कि मौजूदा सरकार सबसे ‘एकजुट‘ सरकारों में से एक है- यहां तक कि पंडित नेहरू के नेतृत्व वाली पहली सरकार से भी। डॉ. सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया क्योंकि कांग्रेस के भीतर से कोई नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी या स्व. राजीव गांधी के बारे में अप्रत्यक्ष टिप्पणी भी करे तो वह एक बड़े जोखिम का काम है। लेकिन डॉ. सिंह बार-बार सिद्ध कर चुके हैं कि वे राजनीति के गुर आजमाने में निष्णात किसी खुर्राट नेता की तरह नहीं हैं। उन्होंने जो कहा वह उनकी सीधे-सादे और बेबाक इंसान की छवि के अनुरूप ही था।...
राजनीतिक एनकाउण्टर का बढ़ता खतरा
क्या देश में अब एनकाउण्टर के नाम पर राजनीतिक हत्याकाण्ड का दौर शुरू हो गया है? पिछले एक डेढ़ साल में हुई राजनीतिक हत्याओं पर नजर दौड़ाएं तो यह सवाल बिल्कुल ही बेकार नजर नहीं आता. अभी हाल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड युवक जिला कांग्रेस के पद पर कार्यरत अमजद खान को एनकाउण्टर में मार गिराया. जिस पर मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता चौधरी राकेश सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सिंह नें भिंड पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि भिंड पुलिस नें 22 अगस्त को एक मुठभेड़ दिखाकर अमजद खान की हत्या कर दी।...
लालू-पासवान का मुख्यमंत्री हो मुसलमान!
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन उससे पहले पाटलिपुत्र के युद्ध में हर दल या मोर्चा-दूसरे मोर्चे की राजनीतिक जमीन अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा है। राजनीति के इस खेल में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसकी कुंजी तो जनता जनार्दन के पास है। लेकिन उससे पहले नेता वोट की राजनीति को जात-पात, सामाजिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में मात खाए लालू यादव और रामविलास पासवान ने राजनीतिक इच्छा व्यक्त की है कि राज्य में एक मुस्लिम उपमुख्यमंत्री हो?...
सात रेसकोर्स पर दस जनपथ का दावा
दस जनपथ से अगर आप सात रेसकोर्स पहुंचना चाहें तो बमुश्किल सात मिनट का समय लगता है. लेकिन इन दिनों कांग्रेस के शीर्ष पर शुरू हुए सत्ता संघर्ष ने लुटियंस जोन के इन दो सड़कों की दूरिया बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के अंदर कुछ वही राजनीति शुरू हो गई है जिसे किनारे लगाने की राजनीति कह सकते हैं। अक्सर जो किनारे लगाने की कांग्रेस स्टाइल है, उसी स्टाइल में काम की शुरूआत हुई है।...
सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल
आखिरकार प्रधानमंत्री का दुख प्रकट हो ही गया. संपादकों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के काम काज के लिए नीति निर्धारण न करे. प्रधानमंत्री का यह दुख प्रशासन की उस चिंता से प्रकट होता है जो न्यायालयों के हस्तक्षेप से जुड़ा है. पहले भी कई मौकों पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव के मौके आये हैं. अनाज के सड़न के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से एक बार फिर वह सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिस पर प्रधानमंत्री अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं....
राजनीतिक हिन्दुत्व पर दिग्गी का दांव
हिन्दुओं का ठेकेदार बनने की आरएसएस और उसके मातहत संगठनों की कोशिश को चुनौती मिल रही है. भगवान् राम के नाम पर राजनीति खेलकर सत्ता तक पंहुचने वाली बीजेपी के लिए और कोई तरकीब तलाशनी पड़ सकती है क्योंकि कांग्रेस की नयी लीडरशिप हिन्दू धर्म के प्रतीकों पर बीजेपी के एकाधिकार को मंज़ूर करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ़ कहा है कि हिन्दू धर्म पर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाधिकार के सिद्धांत को वे बिल्कुल नहीं स्वीकार करते....
latest on visfot.com
- सुदर्शन का (कु) दर्शन
- सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
- सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
- नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
- अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
- अपने होने पर ही हैरान
- भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
- एनसीपी के 'दादा' का दांव
- पीएमओ वाले पृथ्वीराज
- गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?
1
Displaying
1 - 10
of
3116
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित



del.icio.us
Digg
अमेरिका में ओबामा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये वो देश है जहां आज भी कालों के साथ जबरदस्त भेदभाव होता है... कुछ सालों पहले तक 'Only Whites' के रेस्तरां आम थे। ऐसे में ओबामा का राष्ट्रपति बनना वाकई एक बहुत बड़ा बदलाव है।
लेकिन भारत की स्थिति अलग है... हमारे यहां अस्सी प्रतिशत हिंदू होने के बावजूद, हमें मुसलमान को राष्ट्रपति और सिख को प्रधानमंत्री बनाने में कोई दिक्कत नहीं होती... भेदभाव के मोर्चे पर हमें अमेरिका से कुछ भी सीखने की जरूरत ही नहीं
श्री नरेश सोनी की टिपण्णी पर कुछ कहना चाहेंगे?
सिर्फ २० साल की अवधि में (१९८८ के राष्ट्रपति चुनाव से २००८ तक) अमेरिकी मानस में इस परिवर्तन को घटते हुए मैंने देखा है. और मैं सड़कों और गलियों की बात कर रहा हूं जिसे अमेरिका में मेन स्ट्रीट का जाता है. जैसा कि प्रभाष जी ने इंगित किया है कि अश्वेत वर्ण के जेसी नेक्सन डेमोक्रेटिक पार्टी के नामांकन के शुरूआती दौर में ही उड़ गये. अगर तुलना करनी हो तो आज के ओबामा के प्रभामंडल की तुलना में जैक्शन कई गुना ज्यादा मंडित थे. उन्हीं को जीतना चाहिए था पर उनका वर्ण ही उनकी अयोग्यता बनी.
इस बार अमेरिका ने एक व्यावहारिक निर्णय लिया है. परंपरा से हटकर (और जब भी जरूरी होता है, अमेरिका यही करता है) आर्थिक जागतिक अमेरिकी सवालों का जवाब ओबामा के पास बेहतर था. और नागरिक हकों की लड़ाई के प्रसिद्ध अश्वेत नेता मार्टिन लूथर किंग का वह भाषण कि......... 'I HAVE A DREAM 'सपना सच्चाई बन गया.
सबसे शुभ बात यह हुई है कि युवा पीढ़ी ही एक तरह से ओबामा को ले आयी है. रंग और नस्ल को खासकर युवावर्ग ने सबसे ज्यादा नकारा है. इसलिए भारत के संदर्भ में एक शुभ अभिलासा पालने का मन करता है कि क्या भारत में एक व्यावहारिक, नैतिक राजनीतिक शक्ति बन सकती है जो धर्म जाति प्रांत भाषा या लिंग से पर एक हिन्दुस्तान की बात करे. और सिर्फ कागज पर ही नहीं व्यावहारिक धरातल पर.
लाख बीसीयों बीतते, महिमा है भारत की.
महिमा है भारत की, सबको इसने पचाया.
मरती मानवता को कितनी बार बचाया.
कह साधक अमरीका है भट्टी शोषण की.
उदार भारत से तुलना पांच सदी के देश की!
Post your comment