Home | राजनीति | कांग्रेस के 'बाबा' बहादुर

कांग्रेस के 'बाबा' बहादुर

image कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी

कांग्रेस के बाबा राहुल गांधी अपनी मां की उस नाकामी को कामयाबी में बदलना चाहते हैं जो उन्हें दस साल के कांग्रेस आलाकमान के रूप में मिली है. बाबा उत्तर प्रदेश और बिहार में कांग्रेस को लौटा लाना चाहते हैं. हाल में युवक कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए उन्होंने सीधे साक्षात्कार का सहारा लिया है.

यह अलग बात है कि इंटरव्यू लेने वाले राहुल बाबा खुद कोई इंटरव्यू देकर राजनीति में नहीं आए। लेकिन बिहार युवक कांग्रेस अध्यक्ष तय करने के लिए इंटरव्यू लिए। चर्चा है कि पहला चक्र पास करने वाले पांच उम्मीदवार रायबरेली जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुछ दिन काम करें। कार्यकर्ता जिसको पास करेंगे वही बिहार युवक कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा। राहुल युवक कांग्रेस के प्रभारी है। रायबरेली उनका प्रशिक्षण केंद्र है। यह अलग बात है कि इस जिले की कांग्रेस अपने को उत्तर प्रदेश इकाई से परे मानती है। यह शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है और दिल्ली से संचालित होता है। लेकिन राहुल बाबा रायबरेली को केंद्र में रखना चाहते हैं। जहां तक बाबा के राजनैतिक हुनर की बात है, तो कांग्रेसियों ने कबसे मान रखा कि मछली के बच्चे को तैरना नहीं सिखाया जाता। इसलिए उनके बाबा सब जानते हैं तब वह बाबा क्यों हैं। आखिर उनके पिता राजीव गांधी ने सीधे देश के प्रधानमंत्री की टोपी पहन ली थी। यह अलग बात है कि उनका अनुभवहीन शासन तमाम विवादास्पद फैसलों-विवादों-कांडों के कारण जाना गया। हो सकता है कि अतीत से सबक लेकर नेहरू परिवार बाबा से इतनी वर्जिश कराना चाहता हो कि वह अतीत की बचकानी चूक से बचे और तब उसको टोपी पहनाई जाए।  

दिलचस्प है कि दस साल तक संसदीय राजनीति करने और कांग्रेस महासचिव बनने के बाद भी दिल्ली के सियासी गलियारों में राहुल गांधी को लोग राहुल के नाम से कम बाबा के नाम से ज्यादा जाना जाता है। बाबा के मायने ही सीखने की उम्र है। पश्चिम बंगाल में परिवार में छोटे बच्चों या बुजुर्ग को बाबा कहा जाता है क्योंकि दोनों को विशेष परवरिश की जरूरत होती है। लेकिन उम्र के चौथे दशक की आखिरी सीढ़ी पर खड़े राहुल को कांग्रेसियों ने अपने पुराने अनुभव से बाबा बना दिया ताकि उनसे कोई गड़बड़झाला हो तो बाबा, नहीं तो भविष्य का चिराग का पट्टा है उसके पास। मछली और बाबा के विरोधाभासों के बीच फलती-फूलती-सिमटटी कांग्रेस में उसके नेता अपनी स्थायी जमीन तलाशते हैं।

बहरहाल, यह बाबा मुद्दों पर संघर्ष के बजाय युवाओं पर विशेष निगाह रखना चाहते हैं। क्योंकि संघर्ष की बात वह देश को याद दिलाते रहते हैं कि आजादी और आंतकवाद से निपटने के लिए उनके परिवार ने कितनी कुरबानियां दी। इसलिए उनकी कोशिश है कि संघर्ष के बजाय युवाओं को अपना अभिमन्यु बनाया जाए। देश भर में कोई दस हजार कालेज हैं। हरेक कालेज में कम से कम सौ छात्रों को छांटकर उनको अपनी टोली में शामिल करना जिनसे उनका सीधा संवाद हो। उनके टेलेंट हंट से प्रभावित एक युवा कांग्रेसी नेता का कहना है कि राहुल का जब यह सपना साकार होगा तब वह देश के युवाओं के अकेले नेता होंगे। इन पढ़े-लिखे एक लाख नौजवान के दम पर राहुल भारत की तस्वीर बदल देंगे। उनकी हंट प्रतिभा का प्रयोग और भर्ती की खबर सुर्खियां बटोरती रहती है। यह अलग बात है कि उनके इस अभिनय प्रयोग पर पार्टी के कई नेता चुप्पी साध लेते हैं। बाबा यही चाहते हैं। देश में कोई चालीस फीसदी मतदाता युवा है। राहुल जब अपने को उनका नेता स्थापित नहीं कर लेते तब तक वह बाबा से ज्यादा कुछ नहीं। बाबा को अपने प्रयोग पर पूरा भरोसा है।

तथ्य है कि वह किसी कालेज जाते हैं तो सब पर उनका जादू बढ़-चढ़कर बोलता है। इसलिए कभी दिल्ली तो गुजरात के किसी कालेज पहुंच जाते हैं। हाल में गुजरात में राज्य सरकार ने युवाओं के बीच कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी तो कालेज के कैंटीन पहुंच गए। कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश में कानपुर में चंद्रशेखर कृषि विद्यालय में उनके कार्यक्रम को इजाजत नहीं मिली तब भी वहां पहुंच गए। केंद्र सरकार के संकेत पर राज्यपाल टी राजेश्वर राव के गुस्से का नजला विश्वविद्यालय के उप-कुलपति पर पड़ा। लेकिन गैर-कांग्रेसी सरकारों का कोई भी विरोध मीडिया में राहलु का भाव बढ़ा देता है। अपने रोड-शो के जरिए लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की जिसमें वह सफल रहे लेकिन उसको वोट में तब्दील करने में असफल रहे। उत्तर प्रदेश का सामाजिक समीकरण वह तेजाब है जिससे कांग्रेस झुलसती ही जा रही है।

हालांकि राहुल अभी देश की तस्वीर के काले-उजले पन्नों को थोड़ा-बहुत उलटकर वाहवाही लूटते हैं। कभी वह कहते हैं कि सभी पार्टियों में लोकतंत्र का अभाव है। कुछ राजनैतिक पंडितों ने सवाल उठाया कि कांग्रेस खुद कोई लोकतांत्रिक पार्टी नहीं है। लेकिन कांग्रेसियों ने खूब वाहवाही कि बाबा बड़ा होने लगे हैं, लोकतंत्र की बात करने लगे है। कांग्रेस का कमाल है कि उसके पास लोकतंत्र की बात करने वाला महासचिव हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दरम्यान एक कालेज में एक सवाल पर बाबा के मुंह से निकल गया कि जिसकी उन्होंने सिफारिश की वह टिकट पा गया। यह घटना लोकतंत्र पर उनके उच्च विचार के बाद की है। इसलिए अपने नेताओं के बीच वह बाबा कहलाते हैं। दरअसल  भारतीय लोकतंत्र का पानी पहले की तुलना में कुछ भारी हो गया है जिसकी थाह लेने में बाबा को दिक्कत आ रही है।बाबा बयान बहादुर भी है। अयोध्या पर उन्होंने यह बयान देकर सनसनी फैला दी कि अगर कोई गांधी देश का प्रधानमंत्री होता तब अयोध्या में बाबरी मस्जिद नहीं ढहती। यह बयान देकर साबित किया कि डा. मनमोहन सिंह से कोई गड़बड़ी हो जाए तो उनका परिवार जिम्मेदार नहीं होगा। शिलान्यास उनके पिता राजीव गांधी के काल में हुआ जिन्होंने अपनी पार्टी का चुनाव अभियान भी अयोध्या से शुरू किया था। बचाव में कुछ चारण आए और दबी आवाज में कहा कि वह अभी बाबा है। उनके बाबा ने डंका पीटा कि  हमारा (गांधी) परिवार  कोई काम ठान लेता है तो उसे पूरा करता है। गांधी परिवार के सदस्यों ने उन लक्ष्यों को हासिल किया जो उन्होंने तय किए थे,  जैसे भारत की आज़ादी, पाकिस्तान को तोड़ना और देश को 21वीं सदी तक ले जाना। लेकिन बाबा फिलहाल दलितों के घर रोटी-रात गुजारने और उजबक बयान देकर मीडिया में रहेंगे।

देश की गरीबी के बारे राजीव गांधी को कम चिंता नहीं थी। उन्होंने सत्ता को दलालों से दूर रखने के साथ यह वायदा भी किया था कि केंद्र के एक रूपये में से केवल पंद्रह पैसा ही नीचे आम आदमी के पास पहुंचता है। उसका जिक्र कर बाबा अभी भी तालियां लूटते हैं। राजीव के बाद कम से कम दस साल कांग्रेस इस देश पर और राज कर चुकी है, लेकिन मामला अभी भी पंद्रह पैसे पर अटका है। लेकिन उसके लिए नेहरू परिवार को दोश मत दीजिए क्योंकि उनके घर का कोई प्रधानमंत्री नही रहा। हो सकता है कि बाबा किसी दिन यह बयान दे दें। लेकिन पिछले पांच साल में पंद्रह पैसे के बजाय पच्चीस पैसा नीचे पहुंचता तो माना जाता कि बाबा अब बाबा नहीं रहा। इसलिए बाबा को कुछ बड़ा होने का इंतजार कीजिए।

Subscribe to comments feed Comments (5 posted):

राकेश कुमार on 19 February, 2009 13:03;43
avatar
बाबा हैं बाबा का क्या
Thumbs Up Thumbs Down
0
vicky g on 19 February, 2009 14:48;19
avatar
Baba re Baba
Achha lekh hai
Thumbs Up Thumbs Down
0
devendra singh on 19 February, 2009 15:25;05
avatar
vah baba hain, sabke baba aur aakhir me bharat ke baba. jay ho baba ki
Thumbs Up Thumbs Down
0
pankaj on 19 February, 2009 16:00;37
avatar
baba to baba hai yeh baba ke bhi bap hai.
Thumbs Up Thumbs Down
0
sanjay chaturvedi on 19 February, 2009 16:43;44
avatar
wah rajesh jee kamal kee tukbandee bhidai hai......aachha lekh hai par aapse shikayat hai ki aap ka lekh milta nahi hai padhne ko....
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 5 | displaying: 1 - 5

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Rate this article
4.64
More from राजनीति
Previous
image
ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी. ...
image
नहीं, राहुल जेपी नहीं हो सकते!
दो दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने राहुल गाँधी द्वारा छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनसे संवाद करने की वजह से उनकी तुलना जवाहरलाल नेहरु, एपीजे अब्दुल कलाम और जेपी से की तो इसकी आलोचना भाजपा और रामविलास पासवान ने की. मोहन प्रकाश के बयान को देखें तो पता चलेगा कि उन्होंने जेपी के व्यक्तित्व और राजनीति से नहीं, युवाओं से उनकी संवाद-शैली कि तुलना की है. उनका पूरा बयान इस प्रकार है, " (जवाहरलाल) नेहरु के बाद कलाम (पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम) थे जिन्होंने बच्चों को संबोधित किया. इसीप्रकार, जयप्रकाश नारायण के बाद, राहुल गाँधी हैं जिन्होंने युवाओं की जरूरतों, आकाँक्षाओं और देश में उनके भविष्य को संबोधित किया है."...
image
बादल के घर गरजा बादल
सताधारी अकाली दल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बगावत घर में है। पहले बगावत घर से बाहर होती थी। प्रकाश सिंह बादल अपने राजनीतिक जीवन के सबसे गंभीर संकट को झेल रहे है। इस संकट से होने वाला नुकसान उन्हें पता है। उनके चेहरे पर इसके नुकसान की छाया दिख रही है। चेहरा उतरा हुआ है और आवाज में अब वो दमखम नहीं है।...
image
बिहार की राजनीति में मायावती का प्रवेश क्रांतिकारी
बिहार चुनाव में एक और आयाम जुड़ गया है . बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावाती ने बुधवार को बिहार में अपना पहला चुनावी दौरा करके यह साबित कर दिया है कि वे बिहार को अपनी पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर रख कर चल रही हैं. इसके बाद भी मायावती बिहार में चुनाव प्रचार करने जायेगीं और हर दौर के पहले कुछ चुनिन्दा विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से वोट मागेगीं....
image
राजनीति के समंदर में धनतंत्र के धुरंधर
ग्राम से सेवाग्राम यात्रा के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के बीच रैली के लिए धन उगाही की प्रक्रिया पर चर्चा जिस अंदाज में स्टार माझा पर प्रसारित हुई उसने भले ही महाराष्ट्र कांग्रेस की राजनीति में भूकंप नहीं लाया हो लेकिन राजनीतिक दलों के संचालन में धनतंत्र की भूमिका को जरूर बेनकाब किया है. गौरतलब है कि स्टार माझा समेत तमाम चैनलों पर कांग्रेस की बखिया उधेड़ने के कार्यक्रम के बावजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की पीठ को थपथपाने का काम करके इस बवंडर को खत्म करने की चतुराई दिखाई है. ...
image
सब्सिडी की राजनीति पर संकट के बादल
पंजाब के प्रभावशाली बादल परिवार में शुरू हुए राजनीतिक गृहयुद्ध ने कई चर्चाएं शुरू कर दी है। क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति जब परिवार के गृह युद्व में उलझ जाती है तो कुल की राजनीति करने वाला राजनीतिक दल जल्द ही समाप्त हो जाता है? क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दल परिवार से ऊपर उठ कर राज्य के हित में नहीं सोच सकते? फिर सता में बने रहने के लिए क्या छोटे राजनीतिक दल लोकलुभावनी योजनाओं को बढ़ावा ही देते रहेंगे? पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल को अकाली दल से निलंबित किए जाने के बाद अब देश के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति को लेकर नयी बहस छिड़ चुकी है। चूंकि नई बहस इसलिए कि इस विवाद में एक गंभीर आर्थिक मसला है, जो अभी तक क्षेत्रीय दलों में हुए पारिवारिक युद्व से अलग है। वह गंभीर मसला है, राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और सब्सिडी की राजनीति।...
image
दिल्ली शिफ्ट हुआ कर-नाटक
अब दिल्ली शिफ्ट हो गया कर-नाटक। सोनिया-आडवाणी के घर फैसलाकुन बैठकों का दौर चला। राष्ट्रपति राज के खौफ में बीजेपी ने अपने 105 एमएलए दिल्ली बुला लिए ताकि राष्ट्रपति के सामने परेड करा राजनीतिक मुद्दे को धार दे सके पर तेल की धार देख कांग्रेस ने खुद को फिसलने से बचा लिया। बिहार, झारखंड, गोवा जैसी जल्दबाजी नहीं की, गवर्नर हंसराज भारद्वाज तो बेनकाब हो चुके। सो फैसले पर फौरन मोहर लगाने की तोहमत नहीं ली अलबत्ता बीजेपी को भी बेनकाब करने की रणनीति बनाई।...
image
सिमी से भी खतरनाक है संघ का स्वरूप
अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी द्वारा आरएसएस की तुलना सिमी से करने पर समूचा संघ परिवार बौखला गया है. इस बौखलाहट की वजह यह है कि जिस सिमी का विरोध कर संघ परिवारी अपनी राष्ट्रभक्ति का रंग चोखा करते थे उसी सिमी से संघ की तुलना उसे अप्रत्याशित क्षति पहुंचा सकती है. भारत और दुनिया के अकादमिक जगत के लोग, नेता और पत्रकार सभी संघ की स्थापना से लेकर अब तक यह कहते रहे की संघ एक सांप्रदायिक,फासीवादी और भारतीय संविधान की भावना के विरुद्ध खड़ा संगठन है. आज भी संघ के इस घातक चरित्र पर किसी को संदेह नहीं है....
image
शिव सेना की राह पर अकाली दल
पंजाब में सारा कुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले ही निचली अदालत से बादल परिवार को आय से अधिक संपति के मामले में राहत मिली थी। पर यह राहत ज्यादा देर नहीं चली। घर में विस्फोट हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल ने यह विस्फोट किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ही राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ कर दी है। यह तब किया है जब राज्य में खुद मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री है।...
image
न अचार है न मुरब्बा है, राहुल खाली डब्बा है
सबसे पहले तो उत्तर प्रदेश भाजपा को बधाई कि उसने राहुल गांधी का संघ ज्ञान बढ़ाने के लिए संघ विचारधारा को समझानेवाली पुस्तकों का सेट भेजा है. मध्य प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा में उन्होंने जिस प्रकार से संघ को सिमी के करीब ठहरा दिया उससे साबित होता है कि संघ विचारधारा के बारे में तो उन्हें तनिक भी अंदाज नहीं है, साथ ही यह भी आभास होता है कि वे राजनीतिक रूप से टीन और कनस्टर के ऐसे खाली डिब्बे हैं जो जैसे चाहे अपने हित के लिए इस्तेमाल कर सकता है. ...
image
कंगाल पड़े बंगाल में रा-हुल-रा-हुल
कांग्रेस के चिकने चुपड़े युवराज राहुल गाँधी को तीन दिन के बंगाल दौरे से वहां की उबड़-खाबड़ सियासी जमीन का अंदाज जरुर लग गया होगा. पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में मुर्ग मसल्लम उड़ाने से लेकर शांति निकेतन में नौजवान लड़कियों के रा-हुल रा-हुल नारों की मस्ती के बीच राहुल ने फुर्सत के क्षणों के लुत्फ़ जरूर उठाया, लेकिन बात जब सियासी जमीन पर कुछ कहने की आई तो ममता बनर्जी की पार्टी के साथ कांग्रेस के स्वाभिमान की बात उठा कर उन्होंने नयी मुसीबत मोल ले ली. राहुल गाँधी ने यहाँ कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तृणमूल के साथ हाथ जरूर मिलाएगी पर सर झुका कर नहीं. बंगाल में कांग्रेस के हाल से वाकिफ समझदार लोग सवाल कर रहे हैं कि यहाँ जब कांग्रेस ही नहीं बची है तो स्वाभिमान किसका?...
image
नेहरू से नौ कदम आगे निकलने की चाह
आम तौर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में टिप्पणी करने से बचने वाली कांग्रेस को उनका यह बयान रास नहीं आया कि मौजूदा सरकार सबसे ‘एकजुट‘ सरकारों में से एक है- यहां तक कि पंडित नेहरू के नेतृत्व वाली पहली सरकार से भी। डॉ. सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया क्योंकि कांग्रेस के भीतर से कोई नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी या स्व. राजीव गांधी के बारे में अप्रत्यक्ष टिप्पणी भी करे तो वह एक बड़े जोखिम का काम है। लेकिन डॉ. सिंह बार-बार सिद्ध कर चुके हैं कि वे राजनीति के गुर आजमाने में निष्णात किसी खुर्राट नेता की तरह नहीं हैं। उन्होंने जो कहा वह उनकी सीधे-सादे और बेबाक इंसान की छवि के अनुरूप ही था।...
image
राजनीतिक एनकाउण्टर का बढ़ता खतरा
क्या देश में अब एनकाउण्टर के नाम पर राजनीतिक हत्याकाण्ड का दौर शुरू हो गया है? पिछले एक डेढ़ साल में हुई राजनीतिक हत्याओं पर नजर दौड़ाएं तो यह सवाल बिल्कुल ही बेकार नजर नहीं आता. अभी हाल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड युवक जिला कांग्रेस के पद पर कार्यरत अमजद खान को एनकाउण्टर में मार गिराया. जिस पर मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता चौधरी राकेश सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सिंह नें भिंड पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि भिंड पुलिस नें 22 अगस्त को एक मुठभेड़ दिखाकर अमजद खान की हत्या कर दी।...
image
लालू-पासवान का मुख्यमंत्री हो मुसलमान!
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन उससे पहले पाटलिपुत्र के युद्ध में हर दल या मोर्चा-दूसरे मोर्चे की राजनीतिक जमीन अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा है। राजनीति के इस खेल में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसकी कुंजी तो जनता जनार्दन के पास है। लेकिन उससे पहले नेता वोट की राजनीति को जात-पात, सामाजिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में मात खाए लालू यादव और रामविलास पासवान ने राजनीतिक इच्छा व्यक्त की है कि राज्य में एक मुस्लिम उपमुख्यमंत्री हो?...
image
सात रेसकोर्स पर दस जनपथ का दावा
दस जनपथ से अगर आप सात रेसकोर्स पहुंचना चाहें तो बमुश्किल सात मिनट का समय लगता है. लेकिन इन दिनों कांग्रेस के शीर्ष पर शुरू हुए सत्ता संघर्ष ने लुटियंस जोन के इन दो सड़कों की दूरिया बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के अंदर कुछ वही राजनीति शुरू हो गई है जिसे किनारे लगाने की राजनीति कह सकते हैं। अक्सर जो किनारे लगाने की कांग्रेस स्टाइल है, उसी स्टाइल में काम की शुरूआत हुई है।...
image
सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल
आखिरकार प्रधानमंत्री का दुख प्रकट हो ही गया. संपादकों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के काम काज के लिए नीति निर्धारण न करे. प्रधानमंत्री का यह दुख प्रशासन की उस चिंता से प्रकट होता है जो न्यायालयों के हस्तक्षेप से जुड़ा है. पहले भी कई मौकों पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव के मौके आये हैं. अनाज के सड़न के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से एक बार फिर वह सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिस पर प्रधानमंत्री अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं....
image
राजनीतिक हिन्दुत्व पर दिग्गी का दांव
हिन्दुओं का ठेकेदार बनने की आरएसएस और उसके मातहत संगठनों की कोशिश को चुनौती मिल रही है. भगवान् राम के नाम पर राजनीति खेलकर सत्ता तक पंहुचने वाली बीजेपी के लिए और कोई तरकीब तलाशनी पड़ सकती है क्योंकि कांग्रेस की नयी लीडरशिप हिन्दू धर्म के प्रतीकों पर बीजेपी के एकाधिकार को मंज़ूर करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ़ कहा है कि हिन्दू धर्म पर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाधिकार के सिद्धांत को वे बिल्कुल नहीं स्वीकार करते....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2