Home | राजनीति | सामना का संपादकीयः शर्मनाक फिसड्डी बम

सामना का संपादकीयः शर्मनाक फिसड्डी बम

image

सामना के जिस संपादकीय में बाल ठाकरे ने "तुल्यबल हिन्दू आतंकवाद" की बात की हैं, विस्फोट वह पूरा संपादकीय संदर्भरूप में प्रकाशित कर रहा है.

"कुछ दिनों पहले ठाणे के गड़करी रंगायतन में विस्फोट हुआ. उस विस्फोट में चार-पांच लोग घायल हो गये. विस्फोट फिसड्डी निकला. उससे गड़करी रंगायतन के कागजी मुखौटे भी नहीं फटे. उस विस्फोट का फिसड्डीपन देखकर हमें पूरा विश्वास हो गया था कि यह काम किसी आतंकवादी संगठन का नहीं है. इस्लामी आतंकवादी इस तरह के फिसड्डी बम नहीं फोड़ा करते. जिस विस्फोट में सौ-पचास हिन्दुओं की जान न चली जाए वैसा विस्फोट तो कर ही नहीं सकते. बम के फिसड्डीपने को देखकर हम समझ गये थे कि यह काम किसी हिन्दू का है. अभी पुलिस के आतंक विरोधी दस्ते ने सनातन प्रभात और हिन्दू जनजागृति संगठन के होने का दावा करनेवाले दो युवकों को गिरफ्तार कर हमारी आशंका की पुष्टि की है. पुलिस का दावा है कि इन युवकों ने "आम्ही पाचपुते" नामक मराठी नाटक में हिन्दू देवी देवताओं के अपमान से क्षुब्ध होकर इस काम को अंजाम दिया था. इससे क्या हो गया? क्या हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करनेवाले भयभीत हो गये? उलटे इस तरह के फिसड्डी विस्फोट के कारण "आम्ही पाचपुते" जैसे सड़े हुए नाटक को मुफ्त का प्रचार मिल गया. उसे मराठी नाट्यरसिकों ने नकार दिया था. ऐसे काण्ड में जो प्रचार मिला है उससे लोगों में उत्कंठा बढ़ी है. इससे पहले इसी तरह के फिसड्डी बम पनवेल के एक सिनेमाघर और वाशी के विष्णुदास भावे नाट्यगुह में रखे गये थे. वे बम तो इतने फिसड्डी थे कि फूटे तक नहीं. इसके चलते हमारे हिन्दू रसिक जख्मी होने से बच गये. इसका श्रेय किसे दें? हिन्दू देवी देवताओं को या फिसड्डी बम को? ये सारी हरके मूर्खतापूर्ण और हास्यास्पद हैं. 

यह एक कटुसत्य है कि हिन्दुस्थान में लगातार इस्लामी आतंकवाद में इजाफा हो रहा है. इस इस्लामी आतंकवाद से टक्कर लेने के लिए तुल्यबल हिन्दू आतंकवाद का निर्माण होना चाहिए. अगर हिन्दू समाज को अपना अस्तित्व बचाना है तो हिन्दू समाज के आत्मरक्षार्थ हिन्दू आत्मघाती दस्तों का गठन होना चाहिए. इतिहास साक्षी है कि मुगलों का आतंकवाद तभी थमा छत्रपति शिवराय की तलवार तडपी. शिवराय लड़े इसलिए हिन्दू बचे वरना सारे हिन्दुओं की सुन्नत हो जाती. स्वतंत्रता आंदोलन में हिन्दुत्व की धर्मध्वजा को लोकमान्य तिलक का स्वाभिमानी कंधा मिला. लोकमान्य तिलक के प्रज्वलित विचारों के चलते कांग्रेसी राजनीति में हिन्दुत्व के हित की अनदेखी करने का साहस कोई नहीं जुटा पाता था. आजादी के आंदोलन में छद्म सेकुलरवादियों ने मुस्लिम तुष्टीकरण का जो बीज बोया उससे उपजी बिषबेल ने मां भारती का बंटवारा कर दिया. मुसलमान मजहब के नाम पर पाकिस्तान ले गये. कुछ दिनों बाद हिन्दुओं के हिस्से में आये हिन्दुस्थान में फिर मुस्लिम तुष्टीकरण का दौर शुरू हो गया. मतों की लाचारी का खेल समझते ही मस्जिदों और मदरसों से फिर आवाज उठने लगी मांग कर लिया है पाकिस्तान, लड़कर लेंगे हिन्दुस्थान.

हमारे राजनेता पाकिस्तान की आवाम के लिए राहत पैकेज भेजते रहे और पाकिस्तानी कबायली भेजकर कश्मीर पर कब्जे का दुष्चक्र रचते रहे. हम दोस्ती का हाथ बढ़ाते रहे और वे हमारी सीमाओं में घुसपैठ करते रहे. हमारे प्रधानमंत्री दोस्ती का पैगाम लेकर लाहौर जाते हैं और वो कारगिल पर हमले के लिए सेना चढ़ा देते हैं. उनके आतंकवादी संसद पर हमला करते हैं. अक्षरधाम, रघुनाथ मंदिर, रामलला, संकटमोचन सब जगह खून बहाते हैं. दिवाली, होली, दशहरा हमारे हर त्यौहार पर आतंक का साया रहता है. इस्लामी आतंकवाद की लपलपाती जीभ हिन्दुओं के रक्त चाटती है और हमारे लोग उसका मुकाबला फिसड्डी बम से करने की सोचते हैं. बम भी कहां रखा? विष्णुदास भावे के गड़करी रंगायतन में. वहां हिन्दुओं का नहीं तो किसका खून बहता? जोधाबाई पर नाराज होते हो तो क्या हिन्दुओं का खून बहाओगे? जोधा अकबर की कहानी इतिहासकार या कहानीकार की कोरी कल्पना? क्या इसके लिए हिन्दुओं का खून बहाया जाना चाहिए? 

अगर इस्लामी बम का मुकाबला करना है तो हिन्दू बम तैयार करो. हिन्दू जन जागृति समितिवालों ने ऐसा कोई बम तैयार किया होता जिसे देखकर इस्लामी बम का फ्यूज निकल जाता तो संस्था के लोगों का नाम क्रांतिकारियों की सूची में आता. लेकिन बम भी बनाया तो फिसड्डी जिसकी ताकत से किसी आतंकवादी की रूह नहीं कांपी. उल्टे हिन्दुत्व के निर्दोष और पाक साफ दामन पर आतंकवाद का दाग लग गया. हिन्दु बम की इस देश को जरूरत है. जिसे देखकर सच्चर बम बनानेवालों के होश फाख्ता हो जाएं. जब इस्लामी बम बनता है और हिन्दू बस्तियों में फटता है तो हिन्दुओं की जान लेता है. हिन्दू जनजागृति के युवकों ने लगता है उस इस्लामी बम से कुछ सीखा ही नहीं. तभी तो समितिवालों को अपना हाथ खड़ा करना पड़ा. वरना इस देश में कभी जैश लश्कर व हिजबुल को आपने सुना है कि किसी हमले में पकड़े गये अपने आतंकियों की जिम्मेदारी नकारते हों. वे जिम्मेदारी स्वीकार कर अपने आत्मघातियों को शहीद का दर्जा देते हैं. माना हमारे यहां शहीद नहीं लेकिन ऐसे फिसड्डी बम बनाकर हिन्दुत्व की प्रतिष्ठा को बट्टा तो मत लगाओ."

सामना, 18 जून 2008 

Subscribe to comments feed Comments (15 posted):

संजय बेंगाणी on 19 June, 2008 18:13;13
avatar
हिन्दु आतंकवाद की बात करना महान भूल होगी. दामन बेदाग रहे.
Thumbs Up Thumbs Down
0
Abhay on 19 June, 2008 19:35;24
avatar
shivsenapramukh balasaheb thackerey ka byaan bilkul sahi hai. hiduo ko ek hona hi hoga varna islami aatankvad hume khatam kar dega.
jai hind
jai hindu rashtra
jai maharashtra
Thumbs Up Thumbs Down
0
atul on 19 June, 2008 19:39;18
avatar
संजयजी एक बात समझ में नही आई इस संपादकीय को यथारूप यहां परोसने का क्या उद्देश्य है? न तो इसमें हिंदुस्तान की एकता, समरसता, विकास का कोई विजन है न ही किसी महान पुरुष ने इसे लिखा है। इससे हिंदुस्तान का क्या भला होने वाला है कि आपने इसे यहां छापना जरूरी समझा। सिवाय कटुता, द्वेष, अलगाव, बिखराव के इसमें ऐसा तो कुछ है नहीं जिसे छापना जरूरी हो वो भी बिना एक पंक्ति का अपना पक्ष रखे। अगर ये आपकी विचारधारा है तो फिर लेख यहां स्वीकार्य है। या फिर लक्ष्य सिर्फ वेबसाइट के हिट्स बढ़ाने का है। कम से कम मुझे तो नहीं लगता कि ये आपकी विचारधारा है। कम से एक एक लाइन के डिस्क्लेमर की अपेक्षा तो रहती ही है। अन्यथा संदेश ग़लत जाएगा।
Thumbs Up Thumbs Down
0
Rajneesh Jha on 19 June, 2008 20:05;44
avatar
संजय जी,

इस पुरे लेख का आपके विस्फ़ोट पर देखना ओर वो भी बिना आपके राय के कुछ अबुझ सा लग रहा है। वैसै हमेशा से आतंक की बात करने वाले मराठा से भारतिय सभ्यता ओर तहजीब की अपेक्षा भी हम नही रखते, क्या बाला साहब अपने बेटे को पहला मानव बम बना कर उदाहरण रखेंगे।
सवार्थ ओर लोलुप राजनिति का सबसे बडा उदाहरण है ये शिव-सेना

जय भारती
जय हिन्द
जय हिन्दी
Thumbs Up Thumbs Down
0
marwah tanvir on 19 June, 2008 20:15;28
avatar
Bam chahe phussi ho ya shaktishali apna maksad main to kamyab ho hi jata he ab koi usse mare/bache/ya ghayal ho jaye isse in karindon ko kya farak padta, inka 100% ek hi misson he ki kahin inka bacha kucha janadhar kam na ho jaye.
Thumbs Up Thumbs Down
0
siddharth shankar tripathi on 19 June, 2008 21:18;15
avatar
हिन्दुस्तान की भलाई की चिन्ता जिन्हे नहीं है वे बम बनाते हैं और आमजन को मार डालते हैं। ऐसा करने वाले चाहे हिन्दू हों या मुसलमान, मानवता के दुश्मन दोनो हैं। उसका बम बुरा है तो मेरा बम अच्छा कैसे हो सकता है?
जिसे अपने ‘हिन्दुस्थान’ की चिन्ता है वे ऐसा अनर्गल प्रलाप नहीं कर सकते। कुछ अच्छा सोचने और करने की जरूरत है।
Thumbs Up Thumbs Down
0
visfot .com on 19 June, 2008 21:29;33
avatar
अतुल भाई, आपकी चिंता का कारण क्या समझूं? आप पत्रकार हैं और संदर्भों का महत्व आप भी समझते होंगे. आपको याद हो तो हमने माओवादी सचिव गणपति का लेख भी छापा था और बाबूराम भट्टराई का इंटरव्यू भी.
ऐसी प्रस्तुतियां मात्र संदर्भ रूप में होती है जिसे पूरा करना एक पत्रकार का अनिवार्य कर्म होता है. इसमें मेरी निजी सहमति-असहमति की कोई गुंजाईश नहीं है. हां, जब मैं इस संपादकीय पर अपने विचार लिखूंगा तो उसे आप बारूद पर पढ़ सकते हैं.

इसे यहां देने का मकसद सिर्फ रिसोर्स उपलब्ध कराना है, ताकि अगर कोई सामना के संपादकीय को पढ़कर राय व्यक्त करना चाहे तो उसे वह रिसोर्स उपलब्ध हो जिससे वह अपनी निष्पक्ष राय कायम कर सके.
Thumbs Up Thumbs Down
0
avatar
बाल ठाकरे की बातें 'नपुंसक का बलात्‍कारद्' से अधिक कुछ भी नहीं है । इन्‍हें अखबारों की सुर्खियां चाहिए और (इसे 'प्रेस' की त्रासदी कहें या विडम्‍बना कि) इन्‍हें वो मिल भी जाती हैं ।
कोई भी धर्म बम के दम पर न तो जी सकता है और न ही चल सकता है । जिस हिन्‍दू धर्म की दुहाई बाल ठाकरे देते हैं उसमें सहिष्‍णुता के सिवाय और कुछ भी नहीं है ।
वैसे भी ये लोग न तो हिन्‍दू हैं और न ही हिन्‍दू धर्म के हित चिन्‍तक । उसके रखवाले तो बिलकुल ही नहीं हैं । इनके संगी 6 दिसम्‍बर को हिन्‍दू शौर्य दिवस मानते हैं लेकिन जब 'बाबरी मस्जिद ढहाने की जिम्‍मेदारी लेने की बात आती है तो 'छोटे सरदार' सहित तमाम हिन्‍दुत्‍ववादी इंकार कर जिम्‍मेदारी लेने से इंकार कर देते हैं ।
कोई भी धर्म बम से नहीं, आत्‍म बल से और उस पर आचरण से चलता है ।
Thumbs Up Thumbs Down
0
bharat sagar on 20 June, 2008 05:29;54
avatar
Bari kamna thi ki SAMNA ka vo sampadakiye dekha jaye , jisko lekar CHANNAL valon ne aasman sar per utha liya tha, Dhanyavad , aapne hame uplabdha karvaya.
Sampadkiye unki apni rai hai , is-se desh ke jan-manas per koi farka nahin parega.
Thumbs Up Thumbs Down
0
सुरेश चिपलूनकर on 20 June, 2008 15:43;23
avatar
ऊपर कई महान लोगों की टिप्पणियाँ पढ़ीं, इससे एक बात तो साफ़ हुई कि "हिन्दू कितने ही जूते खा ले, कभी आक्रामक नहीं बन सकता" इसके कारण ऐतिहासिक हैं या जैविक, पता नहीं, लेकिन सहिष्णुता, अहिंसा, भाईचारा, दुश्मन से दोस्ती जपते-जपते हम लगभग नपुंसक हो चुके हैं, और यदि कोई हिन्दू जागरण की बात करता है तो तत्काल वह सांप्रदायिक हो जाता है, वाह! क्या खूब दोमुंही नीति है… यूं ही भारत महान नहीं बन गया है, तमाम आक्रांताओं के अत्याचार सह-सहकर हमने ये "विशाल इमेज" बनाई है… जय हो, जय हो…
Thumbs Up Thumbs Down
0
1 2 next total: 15 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
4.00
More from राजनीति
Previous
image
ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी. ...
image
नहीं, राहुल जेपी नहीं हो सकते!
दो दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने राहुल गाँधी द्वारा छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनसे संवाद करने की वजह से उनकी तुलना जवाहरलाल नेहरु, एपीजे अब्दुल कलाम और जेपी से की तो इसकी आलोचना भाजपा और रामविलास पासवान ने की. मोहन प्रकाश के बयान को देखें तो पता चलेगा कि उन्होंने जेपी के व्यक्तित्व और राजनीति से नहीं, युवाओं से उनकी संवाद-शैली कि तुलना की है. उनका पूरा बयान इस प्रकार है, " (जवाहरलाल) नेहरु के बाद कलाम (पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम) थे जिन्होंने बच्चों को संबोधित किया. इसीप्रकार, जयप्रकाश नारायण के बाद, राहुल गाँधी हैं जिन्होंने युवाओं की जरूरतों, आकाँक्षाओं और देश में उनके भविष्य को संबोधित किया है."...
image
बादल के घर गरजा बादल
सताधारी अकाली दल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बगावत घर में है। पहले बगावत घर से बाहर होती थी। प्रकाश सिंह बादल अपने राजनीतिक जीवन के सबसे गंभीर संकट को झेल रहे है। इस संकट से होने वाला नुकसान उन्हें पता है। उनके चेहरे पर इसके नुकसान की छाया दिख रही है। चेहरा उतरा हुआ है और आवाज में अब वो दमखम नहीं है।...
image
बिहार की राजनीति में मायावती का प्रवेश क्रांतिकारी
बिहार चुनाव में एक और आयाम जुड़ गया है . बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावाती ने बुधवार को बिहार में अपना पहला चुनावी दौरा करके यह साबित कर दिया है कि वे बिहार को अपनी पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर रख कर चल रही हैं. इसके बाद भी मायावती बिहार में चुनाव प्रचार करने जायेगीं और हर दौर के पहले कुछ चुनिन्दा विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से वोट मागेगीं....
image
राजनीति के समंदर में धनतंत्र के धुरंधर
ग्राम से सेवाग्राम यात्रा के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के बीच रैली के लिए धन उगाही की प्रक्रिया पर चर्चा जिस अंदाज में स्टार माझा पर प्रसारित हुई उसने भले ही महाराष्ट्र कांग्रेस की राजनीति में भूकंप नहीं लाया हो लेकिन राजनीतिक दलों के संचालन में धनतंत्र की भूमिका को जरूर बेनकाब किया है. गौरतलब है कि स्टार माझा समेत तमाम चैनलों पर कांग्रेस की बखिया उधेड़ने के कार्यक्रम के बावजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की पीठ को थपथपाने का काम करके इस बवंडर को खत्म करने की चतुराई दिखाई है. ...
image
सब्सिडी की राजनीति पर संकट के बादल
पंजाब के प्रभावशाली बादल परिवार में शुरू हुए राजनीतिक गृहयुद्ध ने कई चर्चाएं शुरू कर दी है। क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति जब परिवार के गृह युद्व में उलझ जाती है तो कुल की राजनीति करने वाला राजनीतिक दल जल्द ही समाप्त हो जाता है? क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दल परिवार से ऊपर उठ कर राज्य के हित में नहीं सोच सकते? फिर सता में बने रहने के लिए क्या छोटे राजनीतिक दल लोकलुभावनी योजनाओं को बढ़ावा ही देते रहेंगे? पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल को अकाली दल से निलंबित किए जाने के बाद अब देश के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति को लेकर नयी बहस छिड़ चुकी है। चूंकि नई बहस इसलिए कि इस विवाद में एक गंभीर आर्थिक मसला है, जो अभी तक क्षेत्रीय दलों में हुए पारिवारिक युद्व से अलग है। वह गंभीर मसला है, राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और सब्सिडी की राजनीति।...
image
दिल्ली शिफ्ट हुआ कर-नाटक
अब दिल्ली शिफ्ट हो गया कर-नाटक। सोनिया-आडवाणी के घर फैसलाकुन बैठकों का दौर चला। राष्ट्रपति राज के खौफ में बीजेपी ने अपने 105 एमएलए दिल्ली बुला लिए ताकि राष्ट्रपति के सामने परेड करा राजनीतिक मुद्दे को धार दे सके पर तेल की धार देख कांग्रेस ने खुद को फिसलने से बचा लिया। बिहार, झारखंड, गोवा जैसी जल्दबाजी नहीं की, गवर्नर हंसराज भारद्वाज तो बेनकाब हो चुके। सो फैसले पर फौरन मोहर लगाने की तोहमत नहीं ली अलबत्ता बीजेपी को भी बेनकाब करने की रणनीति बनाई।...
image
सिमी से भी खतरनाक है संघ का स्वरूप
अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी द्वारा आरएसएस की तुलना सिमी से करने पर समूचा संघ परिवार बौखला गया है. इस बौखलाहट की वजह यह है कि जिस सिमी का विरोध कर संघ परिवारी अपनी राष्ट्रभक्ति का रंग चोखा करते थे उसी सिमी से संघ की तुलना उसे अप्रत्याशित क्षति पहुंचा सकती है. भारत और दुनिया के अकादमिक जगत के लोग, नेता और पत्रकार सभी संघ की स्थापना से लेकर अब तक यह कहते रहे की संघ एक सांप्रदायिक,फासीवादी और भारतीय संविधान की भावना के विरुद्ध खड़ा संगठन है. आज भी संघ के इस घातक चरित्र पर किसी को संदेह नहीं है....
image
शिव सेना की राह पर अकाली दल
पंजाब में सारा कुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले ही निचली अदालत से बादल परिवार को आय से अधिक संपति के मामले में राहत मिली थी। पर यह राहत ज्यादा देर नहीं चली। घर में विस्फोट हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल ने यह विस्फोट किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ही राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ कर दी है। यह तब किया है जब राज्य में खुद मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री है।...
image
न अचार है न मुरब्बा है, राहुल खाली डब्बा है
सबसे पहले तो उत्तर प्रदेश भाजपा को बधाई कि उसने राहुल गांधी का संघ ज्ञान बढ़ाने के लिए संघ विचारधारा को समझानेवाली पुस्तकों का सेट भेजा है. मध्य प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा में उन्होंने जिस प्रकार से संघ को सिमी के करीब ठहरा दिया उससे साबित होता है कि संघ विचारधारा के बारे में तो उन्हें तनिक भी अंदाज नहीं है, साथ ही यह भी आभास होता है कि वे राजनीतिक रूप से टीन और कनस्टर के ऐसे खाली डिब्बे हैं जो जैसे चाहे अपने हित के लिए इस्तेमाल कर सकता है. ...
image
कंगाल पड़े बंगाल में रा-हुल-रा-हुल
कांग्रेस के चिकने चुपड़े युवराज राहुल गाँधी को तीन दिन के बंगाल दौरे से वहां की उबड़-खाबड़ सियासी जमीन का अंदाज जरुर लग गया होगा. पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में मुर्ग मसल्लम उड़ाने से लेकर शांति निकेतन में नौजवान लड़कियों के रा-हुल रा-हुल नारों की मस्ती के बीच राहुल ने फुर्सत के क्षणों के लुत्फ़ जरूर उठाया, लेकिन बात जब सियासी जमीन पर कुछ कहने की आई तो ममता बनर्जी की पार्टी के साथ कांग्रेस के स्वाभिमान की बात उठा कर उन्होंने नयी मुसीबत मोल ले ली. राहुल गाँधी ने यहाँ कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तृणमूल के साथ हाथ जरूर मिलाएगी पर सर झुका कर नहीं. बंगाल में कांग्रेस के हाल से वाकिफ समझदार लोग सवाल कर रहे हैं कि यहाँ जब कांग्रेस ही नहीं बची है तो स्वाभिमान किसका?...
image
नेहरू से नौ कदम आगे निकलने की चाह
आम तौर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में टिप्पणी करने से बचने वाली कांग्रेस को उनका यह बयान रास नहीं आया कि मौजूदा सरकार सबसे ‘एकजुट‘ सरकारों में से एक है- यहां तक कि पंडित नेहरू के नेतृत्व वाली पहली सरकार से भी। डॉ. सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया क्योंकि कांग्रेस के भीतर से कोई नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी या स्व. राजीव गांधी के बारे में अप्रत्यक्ष टिप्पणी भी करे तो वह एक बड़े जोखिम का काम है। लेकिन डॉ. सिंह बार-बार सिद्ध कर चुके हैं कि वे राजनीति के गुर आजमाने में निष्णात किसी खुर्राट नेता की तरह नहीं हैं। उन्होंने जो कहा वह उनकी सीधे-सादे और बेबाक इंसान की छवि के अनुरूप ही था।...
image
राजनीतिक एनकाउण्टर का बढ़ता खतरा
क्या देश में अब एनकाउण्टर के नाम पर राजनीतिक हत्याकाण्ड का दौर शुरू हो गया है? पिछले एक डेढ़ साल में हुई राजनीतिक हत्याओं पर नजर दौड़ाएं तो यह सवाल बिल्कुल ही बेकार नजर नहीं आता. अभी हाल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड युवक जिला कांग्रेस के पद पर कार्यरत अमजद खान को एनकाउण्टर में मार गिराया. जिस पर मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता चौधरी राकेश सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सिंह नें भिंड पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि भिंड पुलिस नें 22 अगस्त को एक मुठभेड़ दिखाकर अमजद खान की हत्या कर दी।...
image
लालू-पासवान का मुख्यमंत्री हो मुसलमान!
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन उससे पहले पाटलिपुत्र के युद्ध में हर दल या मोर्चा-दूसरे मोर्चे की राजनीतिक जमीन अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा है। राजनीति के इस खेल में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसकी कुंजी तो जनता जनार्दन के पास है। लेकिन उससे पहले नेता वोट की राजनीति को जात-पात, सामाजिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में मात खाए लालू यादव और रामविलास पासवान ने राजनीतिक इच्छा व्यक्त की है कि राज्य में एक मुस्लिम उपमुख्यमंत्री हो?...
image
सात रेसकोर्स पर दस जनपथ का दावा
दस जनपथ से अगर आप सात रेसकोर्स पहुंचना चाहें तो बमुश्किल सात मिनट का समय लगता है. लेकिन इन दिनों कांग्रेस के शीर्ष पर शुरू हुए सत्ता संघर्ष ने लुटियंस जोन के इन दो सड़कों की दूरिया बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के अंदर कुछ वही राजनीति शुरू हो गई है जिसे किनारे लगाने की राजनीति कह सकते हैं। अक्सर जो किनारे लगाने की कांग्रेस स्टाइल है, उसी स्टाइल में काम की शुरूआत हुई है।...
image
सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल
आखिरकार प्रधानमंत्री का दुख प्रकट हो ही गया. संपादकों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के काम काज के लिए नीति निर्धारण न करे. प्रधानमंत्री का यह दुख प्रशासन की उस चिंता से प्रकट होता है जो न्यायालयों के हस्तक्षेप से जुड़ा है. पहले भी कई मौकों पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव के मौके आये हैं. अनाज के सड़न के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से एक बार फिर वह सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिस पर प्रधानमंत्री अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं....
image
राजनीतिक हिन्दुत्व पर दिग्गी का दांव
हिन्दुओं का ठेकेदार बनने की आरएसएस और उसके मातहत संगठनों की कोशिश को चुनौती मिल रही है. भगवान् राम के नाम पर राजनीति खेलकर सत्ता तक पंहुचने वाली बीजेपी के लिए और कोई तरकीब तलाशनी पड़ सकती है क्योंकि कांग्रेस की नयी लीडरशिप हिन्दू धर्म के प्रतीकों पर बीजेपी के एकाधिकार को मंज़ूर करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ़ कहा है कि हिन्दू धर्म पर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाधिकार के सिद्धांत को वे बिल्कुल नहीं स्वीकार करते....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2