Home | राजनीति | लोकतंत्र की लटों में उलझ गया नेपाल

लोकतंत्र की लटों में उलझ गया नेपाल

image समाधान की खोज में निकला नेपाल बड़े सवाल में उलझ गया है.

नेपाल में तब तक कोई खास बदलाव आपको नजर नहीं आयेगा जब तक आप काठमाण्डू शहर के अंदर न पहुंच जाएं. वीरान नारायणहिति में तांक-झांक करने पर एक गार्ड दिख जाता है

नारायणहिति के सामने ही अमरीकी दूतावास है. वहां भी कोई खास चहल-पहल नहीं है. यदा-कदा वाईसीएल की मोटरसाईकिलों की झुंड में इधर से उधर जाते नौजवानों को छोड़ दें तो उस थियेटर में भी कोई खास गहमा-गहमी नजर नहीं आती जहां चुनकर आये 575 सदस्य बैठते हैं और जो फिलहाल सारी सरगर्मियों का केन्द्र बना हुआ है. इस थियेटर जो कि अब यहां की अस्थाई संसद है, में घण्टों विचार-विमर्श होता है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता. नेपाल की राजनीति में कल क्या होगा किसी को पता नहीं. इसे बतानेवाला भी कोई नहीं है. ज्यादातर सांसद ऐसे हैं जो अपनी पार्टियों के सामान्य कार्यकर्ता थे. यह लोकतंत्र का चमत्कार है कि आज वे नेपाल में जनप्रतिनिधि के तौर पर भविष्य निर्धारण के महत्वपूर्ण काम में लगे हैं.

लेकिन यह भविष्य निर्धारण क्या होगा? सरकार कब गठित होगी? प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कौन होगा? कौन-कौन पार्टियां सरकार में शामिल होंगी? इन प्रश्नों का सटीक उत्तर किसी के पास नहीं है. उनके पास भी नहीं जो इस पूरी कवायद के कर्णधार हैं. आप जिस सभासद या सांसद से बात करिए, वह यही कहेगा कि कुछ दिनों में मामला सुलझ जाएगा. किन्तु राजनीतिक स्थिति उतनी आसान नहीं है. माओवादी अपनी विचारधारा के अनुसार राष्ट्रपति शासन प्रणाली चाहते थे और पार्टी ने प्रचण्ड को राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में ही लड़ाया था. किन्तु बहुमत के सामने उनकी एक न चली. अंततः प्रधानमंत्री के पास सारे कार्यकारी अधिकार रहने और राष्ट्रपति के नाममात्र के प्रधान होने पर सहमति बनी तथा संविधान सभा ने इस आम सहमति को पारित भी कर दिया. हालांकि प्रचण्ड के रूख में बहुत बदलाव आया है और वे अब सधा हुआ बयान देते हैं लेकिन दूसरे दल उन पर विश्वास करने को तैयार नहीं हैं. माओवादी बाहर चाहे जो प्रचार करें लेकिन दिल से कोई भी पार्टी उनके साथ जाने के लिए तैयार नहीं है. 

इस समय मुख्यतः तीन बातों पर नेपाल में गतिरोध बना हुआ है. पहला, राष्ट्रपति कौन होगा? दूसरा सरकार में कौन कौन से दल शामिल होंगे? और तीसरा सरकार के भाग्य का फैसला सामान्य बहुमत से हो या दो-तिहाई से.

पहली चुनौती राष्ट्रपति के चुनाव की है. राष्ट्रपति के चयन के बाद ही सरकार के गठन की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है. बहुमत का दावा राष्ट्रपति के सामने पेश और वही नेता कोसरकार गठन के लिए आमंत्रित करेगा. संविधान सभा ने सेना की कमान राष्ट्रपति के हाथों में सौंप दी है. इस कारण भी माओवादियों की नजर में राष्ट्रपति पद महत्वपूर्ण हो गया है और वे हर हाल में राष्ट्रपति पद चाहते हैं. प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोईराला भी राष्ट्रपति बनने की चाहत रखते हैं. अपनी यह इच्छा उन्होंने सभी दलों के प्रमुख नेताओं तक किसी न किसी रूप में पहुंचा दी है. उन्होंने अपना नाम प्रस्तावित भी करवाया लेकिन उनके समर्थन में कम स्वर हैं. केवल माओवादियों ने ही उन्हें राष्ट्रपति के रूप में अस्वीकार नहीं किया है बल्कि स्वयं उनकी ही पार्टी के शेरबहादुर देउबा, आचार्य नरहरि भी विरोध कर रहे हैं. एमाले भी गिरिजा बाबू की विरोधी है. मधेशी संगठन भी चुनाव में बड़ी ताकत के रूप में उभरे हैं और वे चाहते हैं कि किसी भी प्रकार से गिरिजा प्रसाद कोईराला को राष्ट्रपति नहीं बनने देना है. फिलहाल पेंच-दर-पेंच यह मामला उलझता ही जा रहा है.

दूसरा मुद्दा, सरकार में कौन-कौन शामिल होगा. इस प्रश्न पर अभी एक पक्ष की ही तस्वीर साफ है. सबसे ज्यादा स्थान मिलने के कारण सरकार के नेतृत्व का दावा माओवादियों का बनता है. इससे सभी सहमत हैं. इसलिए उनके द्वारा सरकार गठन को लेकर कोई विवाद नहीं है. लेकिन माओवादियों के साथ जाने में हर दल हिचक रहा है. एमाले के माधव नेपाल माओवादियों के साथ सरकार में शामिल होने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि "हमारी गलतियों से ही माओवादी इतनी संख्या में जीतकर आये हैं.अब हम वह गलती दोबारा दोहराने को तैयार नहीं हैं." पार्टी के दूसरे प्रमुख नेता केपी शर्मा ओली भी इसी पक्ष के हैं. जबकि वामदेव गौतम और खनाल का पक्ष अलग है. गौतम माओवादियों के साथ जाने के लिए तैयार हैं. खनाल की स्थिति बीचवाली है. उनके माओवादियों से अच्छे संबंध हैं पर वे अभी हां-ना के बीच तय नहीं कर पा रहे हैं. जाहिर है अगर निर्णय करने का वक्त आता है तो पार्टी में टूट की संभावना बन सकती है.इसी संभावित टूट को बचाने के लिए माधव नेपाल ने कहा है कि वे माओवादियों की सरकार का समर्थन करेंगे लेकिन उसमें उनकी भागीदारी नहीं होगी.

मधेशी जनाधिकार फोरम पहले ही दिन से स्पष्ट करके चल रहा है कि वे किसी भी सरकार में शामिल नहीं होंगे. सरकार को मुद्दों पर समर्थन देंगे. दूसरे मधेशी संगठनों के सामने समस्या है कि वे चाहकर भी सरकार में शामिल नहीं हो सकते. क्योंकि मधेश की मांग पूरा न होने की अवस्था में पूरी तराई में जैसा विरोध का माहौल खडा होगा उससे उनका राजनीतिक अंत हो सकता है.

तीसरी बात. नेपाल में माओवादियों और नेपाली कांग्रेस को छोड़कर सभी राजनीतिक पार्टियां यह चाहती हैं कि दो तिहाई बहुत का प्रावधान समाप्त हो जाए और सामान्य बहुमत को मान्यता मिले. ऐसा सोचने के पीछे कारण है. कांग्रेस पार्टी को लेकर दूसरे दलों में वितृष्णा का भाव है. उसकी ताकत बढ़े यह न ऐमाले चाहती है और न ही माओवादी और मधेशी पार्टियां. लेकिन एक संभावना उभर रही है कि कांग्रेस और माओवादियों में सहमति हो जाए. ऐसे में अन्य दल तो सरकार में सहभागिता शायद ही करें इसलए प्रबल संभावना यही दिखाई देती है कि नेपाल में माओवादियों और कांग्रेस की मिली-जुली सरकार बने. लेकिन इस प्रबल संभावना के मूल में वही अविश्वास है जिसके कारण अभी तक नेपाल किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाया है. कुल मिलाकर संसदीय लोकतंत्र की ओर कदम बढ़ाते नेपाल का राजनीतिक परिदृश्य बिल्कुल उलझा हुआ एवं नेपाल के भविष्य के लिए सहज ही चिंता पैदा करता है.(प्रप्र)

(अवधेश कुमार वरिष्ठ पत्रकार, टिप्पणीकार और आंदोलनों से जुड़े रहनेवाले सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं.awadheshkum@gmail.com)

Subscribe to comments feed Comments (3 posted):

Sant Ram Yadav on 20 June, 2008 03:50;32
avatar
avdhesh ji, apki baat bilkul sahi hai ki aaj kisi ko nahin pata ki nepal ka satta smikaran kis karvat baithega. chinta ki baat yahi hai ki yahan koi kisi par yakin karne ko taiyar nahin hai. phir bhi ham yahi chahenge ki hamare is padosi desh min jaldi hi sab kuch thik ho jaye.
Thumbs Up Thumbs Down
0
vijaygaur on 20 June, 2008 08:57;35
avatar
अच्छी रिपोर्ट है. तट्स्थता के साथ सूचना को रखना भी आसान नही होता.
Thumbs Up Thumbs Down
0
tulsi singh bisht on 20 June, 2008 10:35;48
avatar
नेपाल के राजा का शासन खत्म और एक हिन्दू देश होने का गर्व भी खत्म। बड़ी गंभीर समस्या है जहां हर कोई अपने-अपने महजब को बढ़ावा देता वही भारत सरकार ने माओवादियों से निपटाने के लिए नेपाल नरेश की कोई खास मदद नहीं की। माना धर्म ही सब कुछ नहीं है लेकिन इसी धर्म के बदौलत आज हम लोग अपने देश और उसकी सांकृतिक गतिविधियों को समझते है। लेख काफी ज्ञानवर्द्धक है और नेपाल का अब क्या होगा वही सोचने को विवश कर देता है? क्या चीन समर्थक माओवादी चीन के पक्ष में होंगे या फिर भारत के विरोधी। समस्या काफी गंभीर है और भारत सरकार द्वारा इस पर शुरु से नजर नहीं रखने का परिणाम शायद हम लोगों को न भुगतना पड़े। खैर! सृष्टि का नियम है परिवर्तन होना और नेपाल में भी एक नए परिवर्तन का निर्माण हो रहा है।
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 3 | displaying: 1 - 3

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from राजनीति
Previous
image
ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी. ...
image
नहीं, राहुल जेपी नहीं हो सकते!
दो दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने राहुल गाँधी द्वारा छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनसे संवाद करने की वजह से उनकी तुलना जवाहरलाल नेहरु, एपीजे अब्दुल कलाम और जेपी से की तो इसकी आलोचना भाजपा और रामविलास पासवान ने की. मोहन प्रकाश के बयान को देखें तो पता चलेगा कि उन्होंने जेपी के व्यक्तित्व और राजनीति से नहीं, युवाओं से उनकी संवाद-शैली कि तुलना की है. उनका पूरा बयान इस प्रकार है, " (जवाहरलाल) नेहरु के बाद कलाम (पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम) थे जिन्होंने बच्चों को संबोधित किया. इसीप्रकार, जयप्रकाश नारायण के बाद, राहुल गाँधी हैं जिन्होंने युवाओं की जरूरतों, आकाँक्षाओं और देश में उनके भविष्य को संबोधित किया है."...
image
बादल के घर गरजा बादल
सताधारी अकाली दल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बगावत घर में है। पहले बगावत घर से बाहर होती थी। प्रकाश सिंह बादल अपने राजनीतिक जीवन के सबसे गंभीर संकट को झेल रहे है। इस संकट से होने वाला नुकसान उन्हें पता है। उनके चेहरे पर इसके नुकसान की छाया दिख रही है। चेहरा उतरा हुआ है और आवाज में अब वो दमखम नहीं है।...
image
बिहार की राजनीति में मायावती का प्रवेश क्रांतिकारी
बिहार चुनाव में एक और आयाम जुड़ गया है . बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावाती ने बुधवार को बिहार में अपना पहला चुनावी दौरा करके यह साबित कर दिया है कि वे बिहार को अपनी पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर रख कर चल रही हैं. इसके बाद भी मायावती बिहार में चुनाव प्रचार करने जायेगीं और हर दौर के पहले कुछ चुनिन्दा विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से वोट मागेगीं....
image
राजनीति के समंदर में धनतंत्र के धुरंधर
ग्राम से सेवाग्राम यात्रा के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के बीच रैली के लिए धन उगाही की प्रक्रिया पर चर्चा जिस अंदाज में स्टार माझा पर प्रसारित हुई उसने भले ही महाराष्ट्र कांग्रेस की राजनीति में भूकंप नहीं लाया हो लेकिन राजनीतिक दलों के संचालन में धनतंत्र की भूमिका को जरूर बेनकाब किया है. गौरतलब है कि स्टार माझा समेत तमाम चैनलों पर कांग्रेस की बखिया उधेड़ने के कार्यक्रम के बावजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की पीठ को थपथपाने का काम करके इस बवंडर को खत्म करने की चतुराई दिखाई है. ...
image
सब्सिडी की राजनीति पर संकट के बादल
पंजाब के प्रभावशाली बादल परिवार में शुरू हुए राजनीतिक गृहयुद्ध ने कई चर्चाएं शुरू कर दी है। क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति जब परिवार के गृह युद्व में उलझ जाती है तो कुल की राजनीति करने वाला राजनीतिक दल जल्द ही समाप्त हो जाता है? क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दल परिवार से ऊपर उठ कर राज्य के हित में नहीं सोच सकते? फिर सता में बने रहने के लिए क्या छोटे राजनीतिक दल लोकलुभावनी योजनाओं को बढ़ावा ही देते रहेंगे? पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल को अकाली दल से निलंबित किए जाने के बाद अब देश के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की राजनीति को लेकर नयी बहस छिड़ चुकी है। चूंकि नई बहस इसलिए कि इस विवाद में एक गंभीर आर्थिक मसला है, जो अभी तक क्षेत्रीय दलों में हुए पारिवारिक युद्व से अलग है। वह गंभीर मसला है, राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और सब्सिडी की राजनीति।...
image
दिल्ली शिफ्ट हुआ कर-नाटक
अब दिल्ली शिफ्ट हो गया कर-नाटक। सोनिया-आडवाणी के घर फैसलाकुन बैठकों का दौर चला। राष्ट्रपति राज के खौफ में बीजेपी ने अपने 105 एमएलए दिल्ली बुला लिए ताकि राष्ट्रपति के सामने परेड करा राजनीतिक मुद्दे को धार दे सके पर तेल की धार देख कांग्रेस ने खुद को फिसलने से बचा लिया। बिहार, झारखंड, गोवा जैसी जल्दबाजी नहीं की, गवर्नर हंसराज भारद्वाज तो बेनकाब हो चुके। सो फैसले पर फौरन मोहर लगाने की तोहमत नहीं ली अलबत्ता बीजेपी को भी बेनकाब करने की रणनीति बनाई।...
image
सिमी से भी खतरनाक है संघ का स्वरूप
अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी द्वारा आरएसएस की तुलना सिमी से करने पर समूचा संघ परिवार बौखला गया है. इस बौखलाहट की वजह यह है कि जिस सिमी का विरोध कर संघ परिवारी अपनी राष्ट्रभक्ति का रंग चोखा करते थे उसी सिमी से संघ की तुलना उसे अप्रत्याशित क्षति पहुंचा सकती है. भारत और दुनिया के अकादमिक जगत के लोग, नेता और पत्रकार सभी संघ की स्थापना से लेकर अब तक यह कहते रहे की संघ एक सांप्रदायिक,फासीवादी और भारतीय संविधान की भावना के विरुद्ध खड़ा संगठन है. आज भी संघ के इस घातक चरित्र पर किसी को संदेह नहीं है....
image
शिव सेना की राह पर अकाली दल
पंजाब में सारा कुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले ही निचली अदालत से बादल परिवार को आय से अधिक संपति के मामले में राहत मिली थी। पर यह राहत ज्यादा देर नहीं चली। घर में विस्फोट हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल ने यह विस्फोट किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ही राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ कर दी है। यह तब किया है जब राज्य में खुद मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री है।...
image
न अचार है न मुरब्बा है, राहुल खाली डब्बा है
सबसे पहले तो उत्तर प्रदेश भाजपा को बधाई कि उसने राहुल गांधी का संघ ज्ञान बढ़ाने के लिए संघ विचारधारा को समझानेवाली पुस्तकों का सेट भेजा है. मध्य प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा में उन्होंने जिस प्रकार से संघ को सिमी के करीब ठहरा दिया उससे साबित होता है कि संघ विचारधारा के बारे में तो उन्हें तनिक भी अंदाज नहीं है, साथ ही यह भी आभास होता है कि वे राजनीतिक रूप से टीन और कनस्टर के ऐसे खाली डिब्बे हैं जो जैसे चाहे अपने हित के लिए इस्तेमाल कर सकता है. ...
image
कंगाल पड़े बंगाल में रा-हुल-रा-हुल
कांग्रेस के चिकने चुपड़े युवराज राहुल गाँधी को तीन दिन के बंगाल दौरे से वहां की उबड़-खाबड़ सियासी जमीन का अंदाज जरुर लग गया होगा. पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां में मुर्ग मसल्लम उड़ाने से लेकर शांति निकेतन में नौजवान लड़कियों के रा-हुल रा-हुल नारों की मस्ती के बीच राहुल ने फुर्सत के क्षणों के लुत्फ़ जरूर उठाया, लेकिन बात जब सियासी जमीन पर कुछ कहने की आई तो ममता बनर्जी की पार्टी के साथ कांग्रेस के स्वाभिमान की बात उठा कर उन्होंने नयी मुसीबत मोल ले ली. राहुल गाँधी ने यहाँ कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तृणमूल के साथ हाथ जरूर मिलाएगी पर सर झुका कर नहीं. बंगाल में कांग्रेस के हाल से वाकिफ समझदार लोग सवाल कर रहे हैं कि यहाँ जब कांग्रेस ही नहीं बची है तो स्वाभिमान किसका?...
image
नेहरू से नौ कदम आगे निकलने की चाह
आम तौर पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में टिप्पणी करने से बचने वाली कांग्रेस को उनका यह बयान रास नहीं आया कि मौजूदा सरकार सबसे ‘एकजुट‘ सरकारों में से एक है- यहां तक कि पंडित नेहरू के नेतृत्व वाली पहली सरकार से भी। डॉ. सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया क्योंकि कांग्रेस के भीतर से कोई नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी या स्व. राजीव गांधी के बारे में अप्रत्यक्ष टिप्पणी भी करे तो वह एक बड़े जोखिम का काम है। लेकिन डॉ. सिंह बार-बार सिद्ध कर चुके हैं कि वे राजनीति के गुर आजमाने में निष्णात किसी खुर्राट नेता की तरह नहीं हैं। उन्होंने जो कहा वह उनकी सीधे-सादे और बेबाक इंसान की छवि के अनुरूप ही था।...
image
राजनीतिक एनकाउण्टर का बढ़ता खतरा
क्या देश में अब एनकाउण्टर के नाम पर राजनीतिक हत्याकाण्ड का दौर शुरू हो गया है? पिछले एक डेढ़ साल में हुई राजनीतिक हत्याओं पर नजर दौड़ाएं तो यह सवाल बिल्कुल ही बेकार नजर नहीं आता. अभी हाल में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड युवक जिला कांग्रेस के पद पर कार्यरत अमजद खान को एनकाउण्टर में मार गिराया. जिस पर मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता चौधरी राकेश सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सिंह नें भिंड पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है कि भिंड पुलिस नें 22 अगस्त को एक मुठभेड़ दिखाकर अमजद खान की हत्या कर दी।...
image
लालू-पासवान का मुख्यमंत्री हो मुसलमान!
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन उससे पहले पाटलिपुत्र के युद्ध में हर दल या मोर्चा-दूसरे मोर्चे की राजनीतिक जमीन अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा है। राजनीति के इस खेल में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसकी कुंजी तो जनता जनार्दन के पास है। लेकिन उससे पहले नेता वोट की राजनीति को जात-पात, सामाजिक ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में मात खाए लालू यादव और रामविलास पासवान ने राजनीतिक इच्छा व्यक्त की है कि राज्य में एक मुस्लिम उपमुख्यमंत्री हो?...
image
सात रेसकोर्स पर दस जनपथ का दावा
दस जनपथ से अगर आप सात रेसकोर्स पहुंचना चाहें तो बमुश्किल सात मिनट का समय लगता है. लेकिन इन दिनों कांग्रेस के शीर्ष पर शुरू हुए सत्ता संघर्ष ने लुटियंस जोन के इन दो सड़कों की दूरिया बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के अंदर कुछ वही राजनीति शुरू हो गई है जिसे किनारे लगाने की राजनीति कह सकते हैं। अक्सर जो किनारे लगाने की कांग्रेस स्टाइल है, उसी स्टाइल में काम की शुरूआत हुई है।...
image
सुप्रीम कोर्ट का सवाल और प्रधानमंत्री का मलाल
आखिरकार प्रधानमंत्री का दुख प्रकट हो ही गया. संपादकों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के काम काज के लिए नीति निर्धारण न करे. प्रधानमंत्री का यह दुख प्रशासन की उस चिंता से प्रकट होता है जो न्यायालयों के हस्तक्षेप से जुड़ा है. पहले भी कई मौकों पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव के मौके आये हैं. अनाज के सड़न के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से एक बार फिर वह सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिस पर प्रधानमंत्री अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं....
image
राजनीतिक हिन्दुत्व पर दिग्गी का दांव
हिन्दुओं का ठेकेदार बनने की आरएसएस और उसके मातहत संगठनों की कोशिश को चुनौती मिल रही है. भगवान् राम के नाम पर राजनीति खेलकर सत्ता तक पंहुचने वाली बीजेपी के लिए और कोई तरकीब तलाशनी पड़ सकती है क्योंकि कांग्रेस की नयी लीडरशिप हिन्दू धर्म के प्रतीकों पर बीजेपी के एकाधिकार को मंज़ूर करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ़ कहा है कि हिन्दू धर्म पर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाधिकार के सिद्धांत को वे बिल्कुल नहीं स्वीकार करते....
Next
Tags
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2