Home | सभा-संगत | पारंपरिक समाज से जनसंवाद की अनूठी पहल

पारंपरिक समाज से जनसंवाद की अनूठी पहल

image

राष्ट्रीय स्तर के आयोजन महज शहरों तक ही सीमित क्यों हैं, ग्रामीणों, वंचितों एवं दूरदराज के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की बातें आखिर कब तक एयरकंडिशंड कमरों में होती रहेगी? क्या जमीनी स्तर पर सीधे जनसंवाद के माध्यम से विकास की राह तैयार नहीं की जानी चाहिए? दरभंगा के दूरदराज के गंवई परिवेश में आयोजित राष्ट्रीय युवा समागम इन्हीं सवालों का सशक्त जवाब है।

पिछले दस सालों से मैं दिल्ली में रह रहा हूं और जब कभी भी अपने गांव आता हूं तो धरौरा में बस से उतरते ही वही रिक्शे वाले, वही तांगे वाले दिखाई देते हैं। उनमें किसी तरह का बदलाव यदि देखने को मिलता है कि तो उन रिक्शे वालों के रिक्शे की जर्जरता, उसके बदन पर और अधिक चीथड़ में तब्दील कपड़े एवं उसकी आंखों में तैरता लाचारी का पानी यथावत देखने को मिलता है। इस बीच भौतिक तरक्की के प्रतीक कुछेक रंग-बिरंगे मकान एवं अन्य प्रतिबिम्ब धुंधले से हो जाते हैं और मन इस सोच में डूब जाता है कि आखिर कैसे विकास एवं संवाद की खाई को पाटने की पहल की जाये। यह कहना था मीमांसा एक पहल के संयोजक विजय मिश्र का। उसी सोच और निरंतर मंथन के परिणामस्वरूप बिहार के दरभंगा जिले के दूरदराज में बहेड़ा गांव में दो दिवसीय राश्ट्रीय युवा समागम का आयोजन किया गया, जिससे ग्रामीण एवं वंचितों की आवाज को मुख्यधारा की राजनीति, कला और विचार से जोड़ा जा सके। इस कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवा प्रतिनिधियों समेत, मीडियाकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिज्ञों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों ने `विकसित भारत का स्वप्न और युवा´, `िशक्षा रोजगार और युवा´, `राजनीति एवं युवा´ सरीखे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

रात हुई तो गंवई परिवेश में पसरे अंधकार के महासागर के बीच बहेड़ा के हाईस्कूल में प्रांगण गड़गड़ाते जेनरेटर्स की आवाज एवं सजा-धजा विशल पंडाल ग्रामीणों के लिए किसी कौतूहल से कम नहीं था। देश के प्रख्यात कवियों लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, राजगोपाल सिंह, ममता किरण, अलका सिन्हा, चिराग जैन और शंभू शिखर को सुनने के लिए बच्चे, बूढ़े जवान एवं महिलाओं का हुजूम देर रात तक पंडाल में जमा रहा। इससे पहले लवलीन थडानी द्वारा निर्देशित सामाजिक रूढ़ियों पर आधारित फीचर फिल्म `जीत´ का प्रदर्शन किया गया ।

बिहार का नाम आते ही आमतौर पर पिछड़ापन, गरीबी, बेकारी, अशिक्षा और बदहाली की तस्वीर आंखों में तैर जाती है। एक धारणा यह भी है कि किसी तरह का राश्ट्रीय आयोजन महज बड़े शहरों में होते हैं। दरभंगा के दूरदराज के बेनीपुर, बहेड़ा के गंवई परिवेश में माटी और कीचड़ सने रास्ते और उन रास्तों के किनारे खड़े बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं की टकटकी लगाए निगाहें, सुबह सवेरे से लेकर तपती दुपहरी और फिर देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर डटे स्थानीय जनसमूह को देखकर आभास हो गया कि बहेड़ा के हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित राश्ट्रीय युवा समागम की स्थानीय लोगों के लिए क्या महत्ता है। कार्यक्रम आरंभ हुआ तो लाउडस्पीकर्स की आवाज बहेड़ा में गूंजने लगी, जिसे सुनकर ठिठके एवं सकुचाते सैकड़ों ग्रामीण पंडाल के द्वार पर आकर खड़े होने लगे, उनसे पंडाल में बैठने का आग्रह किया गया तो उन्हें आभास हुआ कि यह आयोजन किसी राजनेता का नहीं बल्कि समाज का है। धीरे-धीरे बहेड़ा और आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीण इकट्ठा होने लगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक के.एन. गोविंदाचार्य ने वृक्षारोपण से किया। स्वागत गान के बाद पारंपरिक मैथिल पाग, शॉल और मिथिला पेंटिंग भेंट करके अतिथियों का स्वागत किया गया। गोविंदाचार्य ने ग्रामीण युवाशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि-``हम जिन देशो की नकल करते हैं वहां की स्थानीय परिस्थितियां हमारे देश से भिन्न है, इसलिए अंधपिश्मोन्मुखीकरण से बचने की सलाह देते हुए कहा कि मौजूदा संदर्भ में भारत-विकास-युवा के समेकित रूप पर मंथन कार्ययोजना तैयार करना समय की मांग है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीडीपी कभी भी विकास का पैमाना नहीं हो सकता, इसलिए उन्होंने प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए मर्यादा और संस्कृति की रक्षा के मार्ग पर  चलते हुए विकास का लक्ष्य हासिल करने का मार्ग सुझाया। रोटी, रिहायश और रिश्ते के मामले में जाति, संप्रदाय एवं क्षेत्रवाद से परे सामाजिक समरसता की बात कहते हुए हुए गोंविदाचार्य ने युवाओं से बौद्धिक रचनात्मक और आंदोलनात्मक तरीकों से आगे बढ़ने का आह्वान किया। `विकसित भारत का स्वप्न और युवा´ विषय पर एनडीटीवी के विशेश संवाददाता क्रांति संभव, युवा चित्रकार-कवि अमित कल्ला, चित्रकार विजेन्द्र एस. विज, कथाकार एवं कवयित्री अल्का सिन्हा ने भी युवाओं को संबोधित किया। जबकि `शिक्षा, रोजगार और युवा´ विशय पर नवोदय विद्यालय समिति के पूर्व उपनिदेशक एच.एन.एस. राव, आर.सी. सिंह, ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन, दिल्ली के सचिव धनंजय कुमार आदि ने अपने मूल्यवान वक्तव्य से युवाओं का उत्साहवर्द्धन किया।

दूसरे दिन समागम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बाबूलाल मरांडी ने किया। `राजनीति में युवाओं की भूमिका´ पर विचार रखने के लिए भारतीय पक्ष पत्रिका के संपादक विमल कुमार सिंह, सूचना अधिकार कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया, अंडमान निकोबार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राय शर्मा समेत देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। अपने संबोधन में बाबू लाल मरांडी ने कहा कि ग्रामीण इलाके इस तरह का आयोजन अदभुत है। गांधी जी को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि गांव को देखकर भारत की सही तस्वीर दिखती है और गांव में इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन कर उनके सपनों को साकार करने की कोशिश की गई है। दिल्ली, रांची और पटना जैसे शहरों में तो ऐसे सैकड़ों सेमीनार होते हैं। लेकिन देश भर से लोगों को बुलाकर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को बुलाकर दूरदराज के गांव में ऐसा कार्यक्रम आयोजित करना महत्वपूर्ण कदम है और ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। बाबू लाल मरांडी ने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि-``राजनीति में नकल उपयुक्त नहीं है और हमें समकालीन परिस्थितियों के मुताबिक निर्णय लेने पड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने युवा पीढ़ी से राजनीति के परंपरागत ढर्रे से ऊपर उठने की बात कही। इससे पहले भारतीय पक्ष के संपादक विमल कुमार सिंह ने राजनीति को एक एक चक्रव्यूह की संज्ञा देते हुए कहा कि-``समाज के लिए प्रतिबद्ध युवाओं के लिए राजनीति में प्रवेश करना आसान नहीं है।´´ छात्र राजनीति पर कटाक्ष करते हुए विमल जी ने कहा कि यह भी राजनीतिक दलों की कार्बन कॉपी भर बन कर रह गए हैं। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन एवं राजीनीति में प्रभावकारी हस्तक्षेप में युवाओं की भूमिका को सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर कॉलेज विद्यार्थियों को संगठित करने की बात कही। इसके लिए विमल सिंह ने युवाओं के प्रशिक्षण को एक महती आवश्यकता बताया।

आरटीआई विशेशज्ञ मनीष सिसोदिया ने राजनीति एवं प्रशासनिक व्यवस्था में व्याप्त भ्रश्टाचार में सुधार के लिए सूचना के अधिकार के उपयोग को रामबाण बताया। स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मनीश सिसोदिया ने कहा कि आज युवा तकनीक एवं प्रबंधन की पढ़ाई भले ही पढ़ रहें, लेकिन संबंधों को जीने की कला से वे महरूम रह जाते हैं। इस तरह से समाज में एक ओर जहां अनपढ़ शोषित युवा वर्ग तो दूसरी ओर पढ़े लिखे अहंकार से ग्रस्त युवाओं की जमात खड़ी हो रही है, जो समाज में विषमता का प्रतीक है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना के लिए जनता के हाथ में राजनीति की ताकत होनी चाहिए और इसके लिए युवाओं को राजनीति में लाने के लिए पहले जगह बनाने की जरूरत है। अंडमान निकोबार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राय शर्मा ने सामाजिक पुननिर्माण के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए सामाजिक कार्य से जुड़ने के लिए कहा। ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत बस उन्हें सही दिशा देने की है, जिससे भविश्य के प्रति उनमें एक दृिश्टकोण का विकास हो सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए `मीमांसा एक पहल´ के तत्वाधान में आयोजित राश्ट्रीय युवा समागम दूसरे दिन द्वितीय सत्र में कैरियर कांउसलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय छात्रों ने कैरियर से संबंधित अपने सवाल विशेषज्ञों के समक्ष रखे।

मीमांसा एक पहल´ के कृतित्व एवं यात्रा पर आधारित डाक्युमेन्ट्री फिल्म भी इस अवसर पर प्रदर्शित की गई। इसी दौरान पूर्व सांसद एवं शिक्षाविद् डॉ. अरुण कुमार ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कौशिक, पश्चिम बंगाल के कुल्टी नगर निगम पार्षद अजय प्रताप सिंह, डॉ. मिथलेश झा (एमबीबीएस) और चित्रकार विजेन्द्र एस.विज को युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। जबकि `जवान होते हुए लड़के का कबूलनामा´ काव्य संग्रह के लिए जेएनयू के शोधार्थी निशांत को नागार्जुन कृति सम्मान दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कौशिक ने झारखंड के पाकुड़ के संथाल आदिवासियों के जीवनसंघर्ष एवं गरीबी की दुर्दशा को बयां करते हुए उनके बीच कार्य करने के अपने अनुभवों को साझा किया। अन्य सम्मानित प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार इस अवसर पर रखे।

कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक गीत गजल संध्या का बहेड़ा के सैकड़ों ग्रामीणों समेत देश भर से आये युवा प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्तांओं एवं मीडियाकर्मियों ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. संगीता राय ने किया। इस दो दिवसीय अभूतपूर्व आयोजन से अभिभूत स्थानीय जनमानस ने करतल ध्वनि से आयोजकों के प्रति अपना स्नेह एवं आभार जताया। संयोजक विजय कुमार मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि बहेड़ा की भूमि से आरंभ राष्ट्रीय युवा समागम यह सिलसिला देश के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जायेगा। बहरहाल ठेठ गंवई परिवेश में राष्ट्रीय स्तर के इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से यह सिद्ध हो चुका है कि ग्रामीण युवाओं में भी प्रतिभा एवं उत्साह की कमी नहीं है, बस जरूरत है एक उन्हें पर्याप्त दिशा देने की।

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image उमाशंकर मिश्र विकास को अपनी कलम से आंकते युवा पत्रकार उमाशंकर मिश्र ग्रामीण भारत और परंपरागत उद्योग को समझना चाहते हैं और रिपोर्ट करना चाहते हैं. एक मासिक पत्रिका सोपान स्टेप में कार्यरत है.
Rate this article
5.00
More from सभा-संगत
Previous
image
परिवार के लिए सत्ता का संकल्प
पिछले दो तीन दिनों से मुंबई से प्रकाशित होनेवाले अखबारों के लिए एक अनिवार्य खबर छप रही है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे इस साल दशहरा रैली को संबोधित करेंगे. मुंबई के अखबारों की यह उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि पिछले साल खराब स्वास्थ्य के कारण बाल ठाकरे उस शिवाजी मैदान में दशहरे के दिन नहीं आ पाये थे जहां उनके पिता प्रबोधनकार ठाकरे ने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति को सौंपा था. ...
image
ब्लागरी का बवाल और आचार संहिता का सवाल
वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दो दिवसीय ब्लाग कार्यशाला व सेमीनार से यह बात तो उभर कर सामने आई कि हिंदी ब्लॉगिंग के लिए किसी आचार संहिता या रेगुलेटरी बोर्ड या फिर पंचायत जैसी किसी संस्था के लिए कोई गुंजाईश ही नहीं है। दरअसल यह संभव ही नहीं है। दूसरी बात यह कि अगर कानून है तो हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि भले ही अपराधी हमेशा पुलिस से दो कदम आगे ही होता है लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। इसलिए स्व-नैतिकता ही ब्लॉगिंग में सबसे अनिवार्य तत्व है, यही एक ब्लॉगर की ब्लॉगिंग के लिए आचार संहिता है।...
image
मानवीय मूल्यों की अमानवीय कार्यशाला पर मीडिया की मुहर
इस खबर को लिखने की कोई इच्छा नहीं थी.कारण भी साफ था. उदघाटन और समापन की औपचारिकताओं के अलावा इसमें कुछ दिखा नहीं.. कुछ समूह चर्चा भी हुई थी जिसे समापन की जल्दबाजी में शीघ्रता से समाप्त कर दिया गया। दूसरे दिन के अखबारों में खबर भी छपी. लेकिन तीसरे दिन जब बाकायदा समापन का सचित्र समाचार पढा तो मन हुआ कि अब तो खबर लिखनी ही पडेगी। दो दिन की ‘राष्ट्रीय गोष्ठी’ जो एक दिन में ही समाप्त हो गई, को दो दिन की बताकर मानवीय मूल्यों की चर्चा में मीडिया ने वास्तव में अमानवीय कार्य किया है....
image
माया के आगे बेबस मायानगरी
राजनीति में जाइये तो भी वहीं चिता दिखेगी. नौकरशाही में देखिए वे भी परेशान हैं उसी समस्या से. संत महंत समाज में भी वही एक चिंता है. सामाजिक कार्यकर्ता भी उसी समस्या का रोना रो रहा है. ये तो वास्तविक जीवन को रोजमर्रा की जिंदगी में जीनेवाले लोग हैं. अगर वे रोएं तो तो रोएं पर वे भला क्यों रोएं जो उस समस्या से कल्पना के तौर पर ही सही समाधान खोजकर लाते हैं? फिल्मी समाज के सामने भला वही समस्या कैसे हो सकती है जो समाज के बाकी सक्रिय हिस्से में समाहित है?...
image
मीडिया खड़ा बाजार में, नहीं किसी की खैर
भौतिकता से दग्ध मानवता को शांति और दिशा देने का काम भारतीय मूल्य और दर्शन ही करेंगे। भारतीय मूल्यों और राष्ट्रीय भावना को संरक्षित करने और प्रसारित करने की जिम्मेदारी मीडिया को निभानी होगी। आज भारतीय मूल्यों और परंंपराओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया भी इसमें शामिल है। मीडिया को मर्यादित होना होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इंडियन मीडिया सेंटर की बैठक में समापन उद्बोधन देते हुए ये बातें कही।...
image
आतंकवाद की राजनीति और मीडिया
क्या आतंकवाद बौद्धिक स्तर पर इतना विकसित हो चुका है कि उसका राजनीतिक धरातल तैयार हो सके? इस जटिल प्रश्न का उत्तर सरल नहीं है. जो लोग अल-कायदा को आतंकी संगठन बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं वे भी शायद इसे इस्लामिक चरमपंथ कहना ज्यादा मुनासिब समझेंगे बनिस्बत कि आतंकवाद के दर्शन में निहित राजनीति को मान्यता प्रदान करें. लेकिन मुस्लिम देशों में आतंकी गतिविधियों के द्वारा दुनियाभर में थरथराहट पैदा करनेवाले इस्लामिक विद्वान इसे उस राजनीति की प्रतिक्रिया मानते हैं जिसके वैचारिक आक्रमण के कारण इस्लाम को खतरा पैदा हो गया है. शायद इसीलिए "जिहाद" जरूरी हो गया था. ...
image
कारपोरेट पत्रकारों की समाजवादी चिंता
11 जुलाई को सुप्रसिद्ध पत्रकार स्वर्गीय उदयन शर्मा का जन्म दिन था। हर साल की तरह इस साल भी 'संवाद 2010' के तहत एक परिचर्चा 'लॉबींयग, पैसे के बदल खबर और समकालीन पत्रकारिता' का आयोजन किया गया था। इस परिचर्चा में देश के कई दिग्गज पत्रकार दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में जुटें और अपने विचार रखे।...
image
घर में बढ़ती विदेशी घुसपैठ
घुसपैठ और सामान्य आवाजाही में फर्क है। दुनियाभर में अपनी आवश्यकताओं के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आबादी की आवाजाही सामान्य बात है। लेकिन घुसपैठ सुनियोजित और रणनीतिक है। अर्थात भारत में घुसपैठ आवश्यकता या परिस्थितियों के कारण नहीं बल्कि किसी खास मकसद का हिस्सा है। इनका आगमन, बसाहट और निवास सब रणनीतिक होता है।...
image
समाज में ही आन्दोलन नहीं हैं तो मीडिया क्या करे?
दिल्ली में यूँ तो रोज़ाना अनेक गोष्ठियां अनेक विषयों पर होती रहती हैं, लेकिन ऐसी गोष्ठियां कभी-कभार ही होती हैं जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी, विशेषज्ञ, पेशेवर, कार्यकर्ता आदि एक साथ किसी एक मुद्दे पर अपना नज़रिया पेश करते हों. शुक्रवार की शाम दक्षिण दिल्ली के हैबिटैट सेंटर में ऐसी ही एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 'अभिव्‍यक्ति माध्‍यमों में आम आदमी' विषय पर चर्चा हुई....
image
पत्रकारिता में साहित्य का होना न होना
वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा के माननेवाले लोगों में काम करने की शैली में वैसे तो कोई खास अंतर नहीं होता लेकिन दोनों के व्यवहार में एक साफ अंतर दिखाई देगा. दोनों ही पहले से निर्धारित निष्कर्ष पर पहुंचते हैं लेकिन तरीका थोड़ा अलग होता है. दक्षिणपंथी विचारधारा का समर्थक संवाद इत्यादि में बहुत कम विश्वास करता है. वह सीधे दिशानिर्देश जारी करता है जबकि वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोग दिखावे के लिए ही सही बहस करते हैं. भले ही बहस में परिवर्तन की किसी भी गुंजाइश को स्वीकार न करें लेकिन कम से कम बहस की गुंजाइश तो रखते ही है. ऐसी ही एक बहस का आयोजन मंगलवार की शाम इंडिया हैबिटेट सेन्टर में ढेर सारे वामपंथी विचारधारा से जुड़े बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हुई. ...
image
मिस्टर चिदम्बरम! गो बैक
जिस वक्त चिदम्बरम नक्सलवाद को समाप्त करने के अपने तरीकों के समर्थन में भाषण देने जेएनयू पहुंचे पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था. संभवत: चिदम्बरम जानते थे कि वे उस बौद्धिक गढ़ में नक्सलवाद के सफाये का समर्थन करने जा रहे हैं जहां से बौद्धिक खुराक मिलने का आरोप लगता रहा है. यहां के छात्रों का आरोप है कि जेएनयू में पहुंच बनाने के लिए उन्होंने अपनी बौद्धिक तर्क क्षमता के साथ साथ अपनी प्रशासनिक क्षमता का भी इस्तेमाल किया. ...
image
हिंदी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को रिपोर्ट करनेवाले फिल्म पत्रकार और समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज का कहना है कि हिन्दी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है. यह बात उन्होंने जयपुर में आयोजित एक संवाद में कही. ...
image
बनी रहेगी वैकल्पिक मीडिया की जरूरत
आवारा पूंजी की मीडिया पर पकड़ मजबूत हुई है और इस पकड़ ने खबर को मनोरंजन में बदल दिया है। राहुल महाजन, मल्लिका शेरावत या राखी सावंत जैसे चरित्रों का मीडिया सुर्खियों में होने के कारण भी यही है। मनोरंजन की प्रवृत्ति स्थिर नहीं है। अतः ये चरित्र भी तेजी से बदलते और आते जाते है।...
image
गांधी कथा के महात्मा गांधी
नारायण भाई देसाई के बारे में अनुपम मिश्र द्वारा दिया जाने वाला परिचय सबसे सटीक है. अनुपम मिश्र कहते हैं - "नारायण भाई ऐसे शख्स हैं जिन्हें पहले गांधी जी ने जाना. उन्होंने तो गांधी जी को बाद में जाना." अनुपम मिश्र बिल्कुल सही कह रहे हैं. गांधी के छायारूप सचिव महादेवभाई देसाई के बेटे नारायण भाई देसाई गांधी की गोद में पलकर बड़े हुए हैं....
image
भाषा भी होती है सर्वहारा, दलित और सवर्ण
बड़ोदरा में भाषा अनुसंधान एवं प्रकाशन संस्था ने एक बेहतरिन आयोजन किया। जिसमें भाषा और बोली के सवाल पर देश भर के विद्वान और सामाजिक कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। भाषा के सवाल पर इतने बड़े पैमाने पर विद्वानों के जुटान का शायद यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम था। प्रोफेसर गणेशी देवी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम को बड़ोदरा की स्थानीय मीडिया में तो अच्छी कवरेज मिली लेकिन नहीं कह सकता उसके बाहर वह खबर बनी या नहीं। ...
image
बिल्डरों, ठेकेदारों और सरकारी अफसरों का 'हिन्दू' समागम
भाजपा नेता, सरकारी अमला, बिल्डर-ठेकेदार और रसूखदारों के समर्थन-सहयोग से भोपाल में हिन्दू संगम सम्पन्न तो हो गया, लेकिन संघ जैसा चाहता था, वैसा हिन्दू समागम तो तब भी नहीं हुआ। इन सब की भीड़ में संघ और उसके कार्यकर्ता दोनों ही कहीं गुम गये। लेकिन शायद यही नया संघ है, जहां वह दिल से नहीं दिमाग से चलता है। यह संघ अपने स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं से नहीं समर्थकों से चलता है। इस संघ में कार्यकर्ता कम हो गए, नेता बढ़ गए। यह संघ क्लालिटी नहीं, क्वांटिटी चाहता है। भीड़ के लिए वह कुछ भी करेगा। ...
image
अंबेडकर और गांधी : संवाद जारी है
बाबासाहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, दो 'स्कूल' हैं, दो वैचारिक केन्द्र हैं, दो संस्थाएं हैं। दोनों आधुनिक भारत के सर्वाधिक विवादास्पद चरित्रों में हैं। चूंकि दोनों लीक से हटकर चले, इसलिए उन पर उनके समय से लेकर आज तक सवाल उठाए जाते रहे हैं। दोनों की मंजिल एक-दूसरे से जितनी मिलती थी, रास्ते उतने ही जुदा थे।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2