Home | सभा-संगत | मानवता के हित में है तिब्बत की स्वायत्तता

मानवता के हित में है तिब्बत की स्वायत्तता

image

तिब्बत की आजादी का संघर्ष गत पांच दशकों से जारी है। चीन द्वारा अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए तिब्बती नागरिकों का दमन किए जाने के कारण वे निर्वासित होकर भारत में रहने के लिए मजबूर है। किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र पर जबरन आधिपत्य एक गंभीर मानवीय मसला है और पड़ासी देश के नाते भारत के लिए भी यह स्थिति घातक है।

भारत-तिब्बत की सांस्कृतिक विरासत समान है। चीन की चाल को नाकाम करने और तिब्बत को बचाने के लिए हिमालय बचाना आवश्यक है। इसी में राष्टहित भी निहित है। 1960 के दशक में डा. राममनोहर लोहिया की प्रेरण से आयोजित हिमालय बचाओं सम्मेलन इसकी महत्वपूर्ण कड़ी थी। इसी प्ररिप्रेक्ष्य में हिमालय की रक्षा आज भी प्रांसगिक है। इसका संज्ञान लेते हुए डा. राममनोहर लोहिया जन्म शताब्दी महोत्सव के दौरान नागपुर स्थित डा. लोहिया अध्ययन केंद्र में हिमालय बचाओ, तिब्बत बचाओ विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इसमें बोलते हुए भारत तिब्बत मैत्री पत्रिका के संपादक डॉ मनोज कुमार ने कहा कि तिब्बत की स्वायता देश की राष्ट्रीयता और मानवीय हित का मुद्दा है। केंद्र सरकार को हिमाालय पर अपनी स्पष्ट नीति बनानी चाहिए। वे लोहिया अध्ययन केंद्र में आयोजित हिमालय बचाओं, तिब्बत बचाओं कार्यक्रम में बतौर प्रमुख वक्ता बोल रहे रहे थे। डा. कुमार ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया ने संसद में तिब्बत और हिमालय को लेकर एक स्पष्ट राष्ट्रीय नीति बनाने के लिए कई बार अवाज उठाई थी। उनके उठाये हुए सवाल आज भी प्रासंगिक है। भाजपा और कांग्रेस आज इस मुद्दे पर खामोश है। समाजवादी पार्टी में यह मुद्दा पूरी तरह से हाशिये पर चला गया है। जो लोग हिमाालय बचाओ ंआंदोलन से जुड़े हैं, वे इसके लिए समय-समय पर प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चीन ने तिब्बत को पूरी तरह से कब्जे में कर लिया है। अपने यहां के लोगों को तिब्बत में बसा दिया है। स्थिति यह हो गई है कि तिब्बत के मूल निवासी हाशिये पर हैं। उनके साथ अमानवीय व्यवहार होता है। तिब्बत को कई क्षेत्रों को विभाजित कर चीन ब्रृहद तिब्बत के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह से चीने तिब्बत के कई क्षेत्रों का अस्तित्व ही मिटा दिया है। 1962 में हुए युद्ध के दौरान कब्जा किए भारत के जमीन के एक-एक इंच को वापस लेने का प्रस्ताव संसद में पारित हुआ था। पर आज एक इंच जमीन वापस लेने की बात तो दूर, उल्टे चीन भारत का एक-एक इंच जमीन हड़पते जा रहा है। इस मुद्दे पर पर हिमालय बचाओ के प्रतिनिधि मंडल भारत सरकार से मिलते हैं तो सरकार यह कहती है कि यह समान्य प्रक्रिया का एक अंग है। एक दूसरे देश के सेना आती-जाती है तो अपने निशान छोड़ जाती है। उन्होंने कहा सरकार पूरी तरह से चीन के दवाब में है। कभी-कभी काफी हो-हल्ला होने पर संसद के शुन्यकाल में कोई सदस्य इस मुद्दे को उठाता है, फिर बात आई गई हो जाती है।

डा. कुमार ने कहा कि भारत और तिब्बत का सांस्कृतिक संबंध का स्वरूप काफी विशाल है। इसमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप एक शांत जल में पत्थर फेंकने जैसा है। भारत तिब्बत को अपने से अलग करके नहीं देख सकता है। जब से दलाई लामा भारत के शरण में हैं। चीन पूरी तरह से तिब्बत की संस्कृति को नष्ट करने में जुट गया है। लोहिया अध्यक्ष केंद्र के हरीश अड्यालकर ने कहा कि चीन भारत में आर्थिक साम्राज्यवाद फैला रहा है। देश की कोई ऐसी वस्तु नहीं है जो चीन उपलब्ध नहीं करा रहा हो। चीन भारतीय बाजारों में दीपावली के दिये से लेकर मूर्तियां तक बेच रहा है। इससे देश के कुटीर उद्योगों को गहरा धक्का लगा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि सबसे दु:खद स्थिति तो यह है कि हिमाालय की गोद में स्थित लाखों लोगों के श्रद्धा का प्रतीक कैलाश मानसरोवर चीन के कब्जे में है। तिब्बत को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व को समझते हुए उस कालखंड में डा. राममनोहर लोहिया ने जो बात कही थी, वह आज प्रासांगिक है। यह एशिया का मध्य स्थल है। एक तरह से यह दुनिया की छत है। इसी छत पर कब्जा करने की नियत से चीन ने तिब्बत में हांग जाति के लोगों का बसाया। चीन के कुटिल दुश्चक्र से तिब्बत में मूल तिब्बतवासी अल्पसंख्यक हो गए हैं। यहां तिब्बत ने कई सामरिक व्यवस्था कर रखी है, जिसके निशान पर देश के कई प्रमुख केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि संतलुज, सिंधु और ब्रह्मपुत्र नदियां हिमालय की गोद से निकलती हैं। चीन इन नदियों का उपयोग आणविक परियोजनाएं तैयार करने में लगा है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। उसका सीधा असर भारत पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चीन से तिब्बत की मुक्ति भारतीय अस्मिता और राष्ट्रीयता और मानवीय दृष्टि से बेहद जरूरी है। इसलिए भारत सरकार को हिमालय बचाओ-तिब्बत बचाओं पर अपनी एक स्पष्ट नीति तैयार कर देश की राष्ट्रीयता और मानवीयता की रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम में नगर के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। हिंदी तिब्बत मैत्री संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अमृत बंसोड के आभार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

दीपक भारतदीप on 14 January, 2010 21:57;01
avatar
बिल्कुल सही विचार है।
दीपक भारतदीप
Thumbs Up Thumbs Down
1
Jeet Bhargava on 21 January, 2010 04:02;24
avatar
Excellent Article. Keep it up.
Thumbs Up Thumbs Down
2
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय स्वदेश किरोडीमल कॉलेज स्नातकोत्तर के बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा। दैनिक हिंदुस्तान, नवभारत टाईम्स, सहारा समय, दैनिक भास्कर में काम. कई पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र लेखन के साथ स्थानीय जनअभियानों से जुड़े हैं। sanjayinmedia@rediffmail.com
Rate this article
5.00
More from सभा-संगत
Previous
image
परिवार के लिए सत्ता का संकल्प
पिछले दो तीन दिनों से मुंबई से प्रकाशित होनेवाले अखबारों के लिए एक अनिवार्य खबर छप रही है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे इस साल दशहरा रैली को संबोधित करेंगे. मुंबई के अखबारों की यह उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि पिछले साल खराब स्वास्थ्य के कारण बाल ठाकरे उस शिवाजी मैदान में दशहरे के दिन नहीं आ पाये थे जहां उनके पिता प्रबोधनकार ठाकरे ने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति को सौंपा था. ...
image
ब्लागरी का बवाल और आचार संहिता का सवाल
वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दो दिवसीय ब्लाग कार्यशाला व सेमीनार से यह बात तो उभर कर सामने आई कि हिंदी ब्लॉगिंग के लिए किसी आचार संहिता या रेगुलेटरी बोर्ड या फिर पंचायत जैसी किसी संस्था के लिए कोई गुंजाईश ही नहीं है। दरअसल यह संभव ही नहीं है। दूसरी बात यह कि अगर कानून है तो हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि भले ही अपराधी हमेशा पुलिस से दो कदम आगे ही होता है लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। इसलिए स्व-नैतिकता ही ब्लॉगिंग में सबसे अनिवार्य तत्व है, यही एक ब्लॉगर की ब्लॉगिंग के लिए आचार संहिता है।...
image
मानवीय मूल्यों की अमानवीय कार्यशाला पर मीडिया की मुहर
इस खबर को लिखने की कोई इच्छा नहीं थी.कारण भी साफ था. उदघाटन और समापन की औपचारिकताओं के अलावा इसमें कुछ दिखा नहीं.. कुछ समूह चर्चा भी हुई थी जिसे समापन की जल्दबाजी में शीघ्रता से समाप्त कर दिया गया। दूसरे दिन के अखबारों में खबर भी छपी. लेकिन तीसरे दिन जब बाकायदा समापन का सचित्र समाचार पढा तो मन हुआ कि अब तो खबर लिखनी ही पडेगी। दो दिन की ‘राष्ट्रीय गोष्ठी’ जो एक दिन में ही समाप्त हो गई, को दो दिन की बताकर मानवीय मूल्यों की चर्चा में मीडिया ने वास्तव में अमानवीय कार्य किया है....
image
माया के आगे बेबस मायानगरी
राजनीति में जाइये तो भी वहीं चिता दिखेगी. नौकरशाही में देखिए वे भी परेशान हैं उसी समस्या से. संत महंत समाज में भी वही एक चिंता है. सामाजिक कार्यकर्ता भी उसी समस्या का रोना रो रहा है. ये तो वास्तविक जीवन को रोजमर्रा की जिंदगी में जीनेवाले लोग हैं. अगर वे रोएं तो तो रोएं पर वे भला क्यों रोएं जो उस समस्या से कल्पना के तौर पर ही सही समाधान खोजकर लाते हैं? फिल्मी समाज के सामने भला वही समस्या कैसे हो सकती है जो समाज के बाकी सक्रिय हिस्से में समाहित है?...
image
मीडिया खड़ा बाजार में, नहीं किसी की खैर
भौतिकता से दग्ध मानवता को शांति और दिशा देने का काम भारतीय मूल्य और दर्शन ही करेंगे। भारतीय मूल्यों और राष्ट्रीय भावना को संरक्षित करने और प्रसारित करने की जिम्मेदारी मीडिया को निभानी होगी। आज भारतीय मूल्यों और परंंपराओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया भी इसमें शामिल है। मीडिया को मर्यादित होना होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इंडियन मीडिया सेंटर की बैठक में समापन उद्बोधन देते हुए ये बातें कही।...
image
आतंकवाद की राजनीति और मीडिया
क्या आतंकवाद बौद्धिक स्तर पर इतना विकसित हो चुका है कि उसका राजनीतिक धरातल तैयार हो सके? इस जटिल प्रश्न का उत्तर सरल नहीं है. जो लोग अल-कायदा को आतंकी संगठन बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं वे भी शायद इसे इस्लामिक चरमपंथ कहना ज्यादा मुनासिब समझेंगे बनिस्बत कि आतंकवाद के दर्शन में निहित राजनीति को मान्यता प्रदान करें. लेकिन मुस्लिम देशों में आतंकी गतिविधियों के द्वारा दुनियाभर में थरथराहट पैदा करनेवाले इस्लामिक विद्वान इसे उस राजनीति की प्रतिक्रिया मानते हैं जिसके वैचारिक आक्रमण के कारण इस्लाम को खतरा पैदा हो गया है. शायद इसीलिए "जिहाद" जरूरी हो गया था. ...
image
कारपोरेट पत्रकारों की समाजवादी चिंता
11 जुलाई को सुप्रसिद्ध पत्रकार स्वर्गीय उदयन शर्मा का जन्म दिन था। हर साल की तरह इस साल भी 'संवाद 2010' के तहत एक परिचर्चा 'लॉबींयग, पैसे के बदल खबर और समकालीन पत्रकारिता' का आयोजन किया गया था। इस परिचर्चा में देश के कई दिग्गज पत्रकार दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में जुटें और अपने विचार रखे।...
image
घर में बढ़ती विदेशी घुसपैठ
घुसपैठ और सामान्य आवाजाही में फर्क है। दुनियाभर में अपनी आवश्यकताओं के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आबादी की आवाजाही सामान्य बात है। लेकिन घुसपैठ सुनियोजित और रणनीतिक है। अर्थात भारत में घुसपैठ आवश्यकता या परिस्थितियों के कारण नहीं बल्कि किसी खास मकसद का हिस्सा है। इनका आगमन, बसाहट और निवास सब रणनीतिक होता है।...
image
समाज में ही आन्दोलन नहीं हैं तो मीडिया क्या करे?
दिल्ली में यूँ तो रोज़ाना अनेक गोष्ठियां अनेक विषयों पर होती रहती हैं, लेकिन ऐसी गोष्ठियां कभी-कभार ही होती हैं जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी, विशेषज्ञ, पेशेवर, कार्यकर्ता आदि एक साथ किसी एक मुद्दे पर अपना नज़रिया पेश करते हों. शुक्रवार की शाम दक्षिण दिल्ली के हैबिटैट सेंटर में ऐसी ही एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 'अभिव्‍यक्ति माध्‍यमों में आम आदमी' विषय पर चर्चा हुई....
image
पत्रकारिता में साहित्य का होना न होना
वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा के माननेवाले लोगों में काम करने की शैली में वैसे तो कोई खास अंतर नहीं होता लेकिन दोनों के व्यवहार में एक साफ अंतर दिखाई देगा. दोनों ही पहले से निर्धारित निष्कर्ष पर पहुंचते हैं लेकिन तरीका थोड़ा अलग होता है. दक्षिणपंथी विचारधारा का समर्थक संवाद इत्यादि में बहुत कम विश्वास करता है. वह सीधे दिशानिर्देश जारी करता है जबकि वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोग दिखावे के लिए ही सही बहस करते हैं. भले ही बहस में परिवर्तन की किसी भी गुंजाइश को स्वीकार न करें लेकिन कम से कम बहस की गुंजाइश तो रखते ही है. ऐसी ही एक बहस का आयोजन मंगलवार की शाम इंडिया हैबिटेट सेन्टर में ढेर सारे वामपंथी विचारधारा से जुड़े बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हुई. ...
image
मिस्टर चिदम्बरम! गो बैक
जिस वक्त चिदम्बरम नक्सलवाद को समाप्त करने के अपने तरीकों के समर्थन में भाषण देने जेएनयू पहुंचे पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था. संभवत: चिदम्बरम जानते थे कि वे उस बौद्धिक गढ़ में नक्सलवाद के सफाये का समर्थन करने जा रहे हैं जहां से बौद्धिक खुराक मिलने का आरोप लगता रहा है. यहां के छात्रों का आरोप है कि जेएनयू में पहुंच बनाने के लिए उन्होंने अपनी बौद्धिक तर्क क्षमता के साथ साथ अपनी प्रशासनिक क्षमता का भी इस्तेमाल किया. ...
image
हिंदी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को रिपोर्ट करनेवाले फिल्म पत्रकार और समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज का कहना है कि हिन्दी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है. यह बात उन्होंने जयपुर में आयोजित एक संवाद में कही. ...
image
बनी रहेगी वैकल्पिक मीडिया की जरूरत
आवारा पूंजी की मीडिया पर पकड़ मजबूत हुई है और इस पकड़ ने खबर को मनोरंजन में बदल दिया है। राहुल महाजन, मल्लिका शेरावत या राखी सावंत जैसे चरित्रों का मीडिया सुर्खियों में होने के कारण भी यही है। मनोरंजन की प्रवृत्ति स्थिर नहीं है। अतः ये चरित्र भी तेजी से बदलते और आते जाते है।...
image
गांधी कथा के महात्मा गांधी
नारायण भाई देसाई के बारे में अनुपम मिश्र द्वारा दिया जाने वाला परिचय सबसे सटीक है. अनुपम मिश्र कहते हैं - "नारायण भाई ऐसे शख्स हैं जिन्हें पहले गांधी जी ने जाना. उन्होंने तो गांधी जी को बाद में जाना." अनुपम मिश्र बिल्कुल सही कह रहे हैं. गांधी के छायारूप सचिव महादेवभाई देसाई के बेटे नारायण भाई देसाई गांधी की गोद में पलकर बड़े हुए हैं....
image
भाषा भी होती है सर्वहारा, दलित और सवर्ण
बड़ोदरा में भाषा अनुसंधान एवं प्रकाशन संस्था ने एक बेहतरिन आयोजन किया। जिसमें भाषा और बोली के सवाल पर देश भर के विद्वान और सामाजिक कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। भाषा के सवाल पर इतने बड़े पैमाने पर विद्वानों के जुटान का शायद यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम था। प्रोफेसर गणेशी देवी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम को बड़ोदरा की स्थानीय मीडिया में तो अच्छी कवरेज मिली लेकिन नहीं कह सकता उसके बाहर वह खबर बनी या नहीं। ...
image
बिल्डरों, ठेकेदारों और सरकारी अफसरों का 'हिन्दू' समागम
भाजपा नेता, सरकारी अमला, बिल्डर-ठेकेदार और रसूखदारों के समर्थन-सहयोग से भोपाल में हिन्दू संगम सम्पन्न तो हो गया, लेकिन संघ जैसा चाहता था, वैसा हिन्दू समागम तो तब भी नहीं हुआ। इन सब की भीड़ में संघ और उसके कार्यकर्ता दोनों ही कहीं गुम गये। लेकिन शायद यही नया संघ है, जहां वह दिल से नहीं दिमाग से चलता है। यह संघ अपने स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं से नहीं समर्थकों से चलता है। इस संघ में कार्यकर्ता कम हो गए, नेता बढ़ गए। यह संघ क्लालिटी नहीं, क्वांटिटी चाहता है। भीड़ के लिए वह कुछ भी करेगा। ...
image
अंबेडकर और गांधी : संवाद जारी है
बाबासाहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, दो 'स्कूल' हैं, दो वैचारिक केन्द्र हैं, दो संस्थाएं हैं। दोनों आधुनिक भारत के सर्वाधिक विवादास्पद चरित्रों में हैं। चूंकि दोनों लीक से हटकर चले, इसलिए उन पर उनके समय से लेकर आज तक सवाल उठाए जाते रहे हैं। दोनों की मंजिल एक-दूसरे से जितनी मिलती थी, रास्ते उतने ही जुदा थे।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2