Home | सभा-संगत | भारतीय पत्रकारिता के महात्मा गांधी

भारतीय पत्रकारिता के महात्मा गांधी

Font size: Decrease font Enlarge font 720
image प्रभाष जोशी निधन के तीसरे दिन जनसत्ता में छपी खबर जिसमें निधन और अंत्येष्टि दोनों खबरें है

किसी को महात्मा गांधी कब कहना चाहिए यह जानने से पहले हमें यह जानना चाहिए कि महात्मा गांधी होने का अर्थ क्या है? मेरी समझ में समकालीन भारतीय संदर्भ में महात्मा गांधी का अर्थ वह सागर है जिसमें सभी धाराएं आकर समाहित हो जाती हैं. इसी अर्थ में प्रभाष जोशी हिन्दी पत्रकारिता के महात्मा गांधी हैं.

गुरुवार को नई दिल्ली के उसी गांधी शांति प्रतिष्ठान में उनकी बड़ी सी फोटो टांगकर उन्हीं के उपर लिखी गयी किताब का विमोचन किया गया जहां अभी थोड़े दिनों पहले ही प्रभाष जोशी जन्मदिन मनाकर आये थे. 15 जुलाई को हाथ में केक काटने का चाकू लिए केक काटकर सबको अपने हाथ से खिलाते रहे. पिछले कुछ जन्मदिन पर मैं उन्हें देखता रहा हूं लेकिन इस बार उनके मन में जैसा उत्साह था वैसा पहले कभी नहीं दिखा. मैंने उस वक्त अनुभव किया था कि वे शिशुवत हो चले हैं. कहते हैं जब अंत नजदीक होता है तो व्यक्ति का व्यवहार शिशुवत हो जाता है. उस वक्त ऐसा आभास नहीं हुआ. गुरुवार को प्रभाष जोशी के नाम पर लेखों के संकलन "हद से अनहद गये" के लोकार्पण के मौके पर भी एकदम आभाष नहीं हुआ कि प्रभाष पाठ बंद हो चुका है. अब सिर्फ संपुट बचे हैं जिन्हें बार बार दोहराया जाता रहेगा.

प्रभाष जी पर लिखी गयी पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर भी संपुट ही दोहराये गये. लेकिन संपुट वाचन करनेवाले ये लोग भी प्रभाष जोशी को महात्मा गांधी बता रहे थे. प्रभाष जोशी के मित्र कुलदीप नैयर के हाथों पुस्तक का लोकार्पण हुआ. यह भी आश्चर्यजनक ही है कि आखिरी बार प्रभाष जी के जन्मदिन पर कुलदीप नैयर और प्रभाष जोशी एक साथ ही थे लेकिन कुलदीप नैयर जन्मदिन वाले कार्यक्रम में नहीं आये थे. आये भी तो ऐसे वक्त में जब प्रभाष जोशी की स्मृति में पुस्तक का लोकार्पण हो रहा था. उनके वक्तव्य में वह अफसोस भी दिख रहा था और यह भी कि वे भी अपनी जिंदगी की सांझ पर खड़े है. कुलदीप नैय्यर और प्रभाष जोशी ने मिलकर खबरों की खरीद बिक्री पर अभियान चलाने का निश्चय किया था जिसका जिक्र भी कुलदीप नैयर ने किया लेकिन उन सबसे अधिक महत्वपूर्ण उनकी वह बात है जिसका जिक्र यहां करना जरूरी है. कुलदीप नैय्यर ने कहा कि प्रभाष जोशी फासीवादी ताकतों से लड़ रहे थे. वे फासीवादी ताकतें कोई और नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है.

आगे आनेवाले जितने भी वक्ता आये उसमें अगर प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी को छोड़ दें तो एक बात कहने से कोई नहीं चूका कि वे संघ के फासीवाद से लड़ रहे थे. मंगलेश डबराल ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद प्रभाष जोशी और जनसत्ता दोनों की भूमिका की सराहना की तो प्रभाष जोशी द्वारा तैयार किये गये संपादक ओम थानवी ने थोड़ा और खुलकर संघ संबंध पर प्रकाश डाला. बकौल ओम थानवी, प्रभाष जी इसलिए बड़े आदमी थे क्योंकि "वे संघ के लोगों के बीच जाने का साहस कर लेते थे. मैं जरूर संघ विचारधारा को अपने अखबार में छापता हूं लेकिन मैं आज भी इतना साहस नहीं कर पाता हूं कि उनके बीच जा सकूं. मुझे यह बिल्कुल ही मंजूर नहीं है. लेकिन प्रभाष जोशी ऐसा करके भी सहज रहते थे." ओम थानवी के अध्यक्षीय भाषण से सभा का समापन हो गया लेकिन अनुपम मिश्र को छोड़ दें तो कुलदीप नैय्यर, मंगलेश डबराल, पुष्पराज, पुण्य प्रसून वाजपेयी सभी आरएसएस के विपरीत वामपंथी विचारधारा से आते हैं. प्रभाष जी की याद में शोकसभाओं के आयोजन में भले ही सब धाराएं आकर बैठी हों लेकिन इस पुस्तक लोकार्पण ने प्रभाष जी को धारा विशेष में बांटना शुरू कर दिया है.

इस सभा से पहले एक दो घटनाएं ऐसी हुई हैं जो साबित करती हैं कि प्रभाष जी के वामपंथी समर्थक उनकी एक अलग धारा विकसित करने में लग गये हैं जिसकी पहचान सिर्फ वामपंथी प्रभाष जोशी की होगी. लेकिन उधर दूसरी धारा भी बह रही है. आखिरी वक्त में जो गोविन्दाचार्य उनके साथ थे वे भी चाहते हैं कि प्रभाष जी के चार अधूरे कामों को पूरा किया जाए. इसके लिए उनकी अलग कोशिश है. एक तीसरी धारा फूटी है जो प्रभाष जी के नितांत निजी और पारिवारिक संबंधों से विकसित होती है. इस धारा का वाम-दक्षिण से कुछ लेना देना नहीं है. इस धारा ने एक ट्रस्ट का गठऩ कर दिया है और उनकी कोशिश है कि प्रभाष जी के नाम पर उन अधूरे कामों को हर संभव तरीके से पूरा किया जाए जो वे करना चाहते थे. जाने के तीन महीने के भीतर ही प्रभाष जोशी के नाम पर तीन धाराओं का उद्गम स्पष्ट हो जाना कहीं से आश्चर्यजनक नहीं है. प्रभाष जोशी ऐसे ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे. गांधी भी तो ऐसे ही थे. जिसको जो सुहाया उसने उसी को अपनी थाती बनाकर गांधी से अपने आप को जोड़ लिया. पत्रकारिता में प्रभाष जोशी के साथ भी ऐसा ही होगा. दक्षिण वाम के बौद्धिक बंटवारे में प्रभाष जोशी का जो हिस्सा जिसको अच्छा लगेगा उसे लेकर आगे दौड़ पड़ेगा. यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि प्रभाष जोशी विस्मृत नहीं होंगे और समय के साथ उनकी प्रासंगिकता बढ़ती चली जाएगी. जितना मैंने उन्हें देखा था उसमें समझ लिया था कि यह व्यक्ति पत्रकारिता का महात्मा गांधी है. इनकी किसी बात से आप असहमत हो सकते हैं, लेकिन संपूर्णता में प्रभाष जोशी को खारिज नहीं कर सकते. बिल्कुल ऐसा ही तो महात्मा गांधी के साथ भी है. क्या ऐसा नहीं है?

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

Ganesh Prasad Jha on 29 January, 2010 22:00;44
avatar
प्रिय भाई संजय जी,
आदरणीय प्रभाष जी के चले जाने के बाद आज जो चंद लोग उनका नाम लेकर कुछ ज्यादा ही सक्रियता दिखा रहे हैं और जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजक बने फिर रहे हैं वो वही लोग हैं जिन्होंने प्रभाष जी को जीते जी काफी दुख पहुंचाया है. आज वे लोग अगुआ बनकर खुद को प्रभाष जी का शुभचिंतक और करीबी साबित करने पर तुले हैं. जिन्हें प्रभाष जी कीचड़ से उठाकर लाए और ससम्मान सिंहासन पर बिठा दिया उन्होंने ही आगे चलकर उन्हें खूब दुख पहुंचाया. आखिरी दिनों तक प्रभाष जी उनका दिया मानसिक दुख झेलते रहे. इन दुष्टों ने प्रभाष जी के साथ-साथ उनके लोगों को भी दुख दिया. मैं यहां किसी का नाम नहीं खोलना चाहता. पर मैं इसका जीता-जागता गवाह हूं.
Thumbs Up Thumbs Down
1
Rajan Pandey on 30 January, 2010 02:17;08
avatar
I am totally agree with Mr Ganesh Prasaa Jha.
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
3.67
More from सभा-संगत
Previous
image
आतंकवाद की राजनीति और मीडिया
क्या आतंकवाद बौद्धिक स्तर पर इतना विकसित हो चुका है कि उसका राजनीतिक धरातल तैयार हो सके? इस जटिल प्रश्न का उत्तर सरल नहीं है. जो लोग अल-कायदा को आतंकी संगठन बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं वे भी शायद इसे इस्लामिक चरमपंथ कहना ज्यादा मुनासिब समझेंगे बनिस्बत कि आतंकवाद के दर्शन में निहित राजनीति को मान्यता प्रदान करें. लेकिन मुस्लिम देशों में आतंकी गतिविधियों के द्वारा दुनियाभर में थरथराहट पैदा करनेवाले इस्लामिक विद्वान इसे उस राजनीति की प्रतिक्रिया मानते हैं जिसके वैचारिक आक्रमण के कारण इस्लाम को खतरा पैदा हो गया है. शायद इसीलिए "जिहाद" जरूरी हो गया था. ...
image
कारपोरेट पत्रकारों की समाजवादी चिंता
11 जुलाई को सुप्रसिद्ध पत्रकार स्वर्गीय उदयन शर्मा का जन्म दिन था। हर साल की तरह इस साल भी 'संवाद 2010' के तहत एक परिचर्चा 'लॉबींयग, पैसे के बदल खबर और समकालीन पत्रकारिता' का आयोजन किया गया था। इस परिचर्चा में देश के कई दिग्गज पत्रकार दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में जुटें और अपने विचार रखे।...
image
घर में बढ़ती विदेशी घुसपैठ
घुसपैठ और सामान्य आवाजाही में फर्क है। दुनियाभर में अपनी आवश्यकताओं के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आबादी की आवाजाही सामान्य बात है। लेकिन घुसपैठ सुनियोजित और रणनीतिक है। अर्थात भारत में घुसपैठ आवश्यकता या परिस्थितियों के कारण नहीं बल्कि किसी खास मकसद का हिस्सा है। इनका आगमन, बसाहट और निवास सब रणनीतिक होता है।...
image
समाज में ही आन्दोलन नहीं हैं तो मीडिया क्या करे?
दिल्ली में यूँ तो रोज़ाना अनेक गोष्ठियां अनेक विषयों पर होती रहती हैं, लेकिन ऐसी गोष्ठियां कभी-कभार ही होती हैं जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी, विशेषज्ञ, पेशेवर, कार्यकर्ता आदि एक साथ किसी एक मुद्दे पर अपना नज़रिया पेश करते हों. शुक्रवार की शाम दक्षिण दिल्ली के हैबिटैट सेंटर में ऐसी ही एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 'अभिव्‍यक्ति माध्‍यमों में आम आदमी' विषय पर चर्चा हुई....
image
पत्रकारिता में साहित्य का होना न होना
वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा के माननेवाले लोगों में काम करने की शैली में वैसे तो कोई खास अंतर नहीं होता लेकिन दोनों के व्यवहार में एक साफ अंतर दिखाई देगा. दोनों ही पहले से निर्धारित निष्कर्ष पर पहुंचते हैं लेकिन तरीका थोड़ा अलग होता है. दक्षिणपंथी विचारधारा का समर्थक संवाद इत्यादि में बहुत कम विश्वास करता है. वह सीधे दिशानिर्देश जारी करता है जबकि वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोग दिखावे के लिए ही सही बहस करते हैं. भले ही बहस में परिवर्तन की किसी भी गुंजाइश को स्वीकार न करें लेकिन कम से कम बहस की गुंजाइश तो रखते ही है. ऐसी ही एक बहस का आयोजन मंगलवार की शाम इंडिया हैबिटेट सेन्टर में ढेर सारे वामपंथी विचारधारा से जुड़े बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हुई. ...
image
मिस्टर चिदम्बरम! गो बैक
जिस वक्त चिदम्बरम नक्सलवाद को समाप्त करने के अपने तरीकों के समर्थन में भाषण देने जेएनयू पहुंचे पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था. संभवत: चिदम्बरम जानते थे कि वे उस बौद्धिक गढ़ में नक्सलवाद के सफाये का समर्थन करने जा रहे हैं जहां से बौद्धिक खुराक मिलने का आरोप लगता रहा है. यहां के छात्रों का आरोप है कि जेएनयू में पहुंच बनाने के लिए उन्होंने अपनी बौद्धिक तर्क क्षमता के साथ साथ अपनी प्रशासनिक क्षमता का भी इस्तेमाल किया. ...
image
हिंदी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को रिपोर्ट करनेवाले फिल्म पत्रकार और समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज का कहना है कि हिन्दी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है. यह बात उन्होंने जयपुर में आयोजित एक संवाद में कही. ...
image
बनी रहेगी वैकल्पिक मीडिया की जरूरत
आवारा पूंजी की मीडिया पर पकड़ मजबूत हुई है और इस पकड़ ने खबर को मनोरंजन में बदल दिया है। राहुल महाजन, मल्लिका शेरावत या राखी सावंत जैसे चरित्रों का मीडिया सुर्खियों में होने के कारण भी यही है। मनोरंजन की प्रवृत्ति स्थिर नहीं है। अतः ये चरित्र भी तेजी से बदलते और आते जाते है।...
image
गांधी कथा के महात्मा गांधी
नारायण भाई देसाई के बारे में अनुपम मिश्र द्वारा दिया जाने वाला परिचय सबसे सटीक है. अनुपम मिश्र कहते हैं - "नारायण भाई ऐसे शख्स हैं जिन्हें पहले गांधी जी ने जाना. उन्होंने तो गांधी जी को बाद में जाना." अनुपम मिश्र बिल्कुल सही कह रहे हैं. गांधी के छायारूप सचिव महादेवभाई देसाई के बेटे नारायण भाई देसाई गांधी की गोद में पलकर बड़े हुए हैं....
image
भाषा भी होती है सर्वहारा, दलित और सवर्ण
बड़ोदरा में भाषा अनुसंधान एवं प्रकाशन संस्था ने एक बेहतरिन आयोजन किया। जिसमें भाषा और बोली के सवाल पर देश भर के विद्वान और सामाजिक कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। भाषा के सवाल पर इतने बड़े पैमाने पर विद्वानों के जुटान का शायद यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम था। प्रोफेसर गणेशी देवी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम को बड़ोदरा की स्थानीय मीडिया में तो अच्छी कवरेज मिली लेकिन नहीं कह सकता उसके बाहर वह खबर बनी या नहीं। ...
image
बिल्डरों, ठेकेदारों और सरकारी अफसरों का 'हिन्दू' समागम
भाजपा नेता, सरकारी अमला, बिल्डर-ठेकेदार और रसूखदारों के समर्थन-सहयोग से भोपाल में हिन्दू संगम सम्पन्न तो हो गया, लेकिन संघ जैसा चाहता था, वैसा हिन्दू समागम तो तब भी नहीं हुआ। इन सब की भीड़ में संघ और उसके कार्यकर्ता दोनों ही कहीं गुम गये। लेकिन शायद यही नया संघ है, जहां वह दिल से नहीं दिमाग से चलता है। यह संघ अपने स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं से नहीं समर्थकों से चलता है। इस संघ में कार्यकर्ता कम हो गए, नेता बढ़ गए। यह संघ क्लालिटी नहीं, क्वांटिटी चाहता है। भीड़ के लिए वह कुछ भी करेगा। ...
image
अंबेडकर और गांधी : संवाद जारी है
बाबासाहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, दो 'स्कूल' हैं, दो वैचारिक केन्द्र हैं, दो संस्थाएं हैं। दोनों आधुनिक भारत के सर्वाधिक विवादास्पद चरित्रों में हैं। चूंकि दोनों लीक से हटकर चले, इसलिए उन पर उनके समय से लेकर आज तक सवाल उठाए जाते रहे हैं। दोनों की मंजिल एक-दूसरे से जितनी मिलती थी, रास्ते उतने ही जुदा थे।...
image
मानस और महात्मा के बीच रामकथा का सेतुबंध
पिछली सदी के महानायक और समय बीतने के साथ अवतार के रूप में स्थापित होते जा रहे महात्मा गांधी भारतीय कथा परंपरा के विषय इतनी जल्दी बन जाएंगे, इसकी कल्पना करना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन ऐसा हो गया. महात्मा गांधी अब भारत की कथा परंपरा में शामिल हो गये हैं. इस दिशा में पहली कोशिश की महात्मा गांधी के सचिव रहे महादेव भाई देसाई के बेटे नारायणभाई देसाई ने की....
image
भारतीय पत्रकारिता के महात्मा गांधी
किसी को महात्मा गांधी कब कहना चाहिए यह जानने से पहले हमें यह जानना चाहिए कि महात्मा गांधी होने का अर्थ क्या है? मेरी समझ में समकालीन भारतीय संदर्भ में महात्मा गांधी का अर्थ वह सागर है जिसमें सभी धाराएं आकर समाहित हो जाती हैं. इसी अर्थ में प्रभाष जोशी हिन्दी पत्रकारिता के महात्मा गांधी हैं. ...
image
बीस बरस बाद भी हजार कोस दूर
पूरी कश्मीर घाटी में पिछले दो हफ्ते से जमात-ए-इस्लामी द्वारा गठित हिजबुल मुजाहीदीन जमकर कत्लेआम कर रहा है. राज्य सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला पूरी तरह से नकारा साबित हो चुके हैं. ऐसे ही वक्त में 19 जनवरी 1990 को कश्मीर में बतौर राज्यपाल जगमोहन का प्रवेश होता है. ...
image
मानवता के हित में है तिब्बत की स्वायत्तता
तिब्बत की आजादी का संघर्ष गत पांच दशकों से जारी है। चीन द्वारा अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए तिब्बती नागरिकों का दमन किए जाने के कारण वे निर्वासित होकर भारत में रहने के लिए मजबूर है। किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र पर जबरन आधिपत्य एक गंभीर मानवीय मसला है और पड़ासी देश के नाते भारत के लिए भी यह स्थिति घातक है। ...
image
पुस्तक प्रेम पर भारी पड़ गया बुलडोजर
उधर दिल्ली छोड़कर इधर नागपुर आइये. किताबों को पड़ते पाठकों के अकाल के बीच दिल्ली और देश में भले ही पुस्तक मेलों को प्रोत्साहन दिया जाता हो लेकिन इधर नागपुर में ऐसे पुस्तक मेलों को बुलडोजर लगाकर ढहा दिया जाता है और कहा जाता है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि निगम के इन नियमों का पालन नहीं किया गया. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम कॉपीराइट के सभी प्रकार के दावों और दायरों से मुक्त है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2