Home | सभा-संगत | मानस और महात्मा के बीच रामकथा का सेतुबंध

मानस और महात्मा के बीच रामकथा का सेतुबंध

image

पिछली सदी के महानायक और समय बीतने के साथ अवतार के रूप में स्थापित होते जा रहे महात्मा गांधी भारतीय कथा परंपरा के विषय इतनी जल्दी बन जाएंगे, इसकी कल्पना करना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन ऐसा हो गया. महात्मा गांधी अब भारत की कथा परंपरा में शामिल हो गये हैं. इस दिशा में पहली कोशिश की महात्मा गांधी के सचिव रहे महादेव भाई देसाई के बेटे नारायणभाई देसाई ने की.

नारायण भाई देसाई ने देश में बापू कथा की शुरूआत की. अपने देश में कथा की विषय वस्तु मिथकीय हैं. राम, कृष्ण हमारी संस्कृति के ऐसे मिथकीय चरित्र हैं जो भारत में कथा परंपरा के प्रसिद्ध नायक हैं. रामकथा, श्रीमद्भागवतकथा के बाद बापू कथा को इस देश की कथा परंपरा ने अभी पूरी तरह से स्वीकार भी नहीं किया था कि उसी कथा परंपरा को नया आयाम देनेवाले मोरारी बापू ने इसमें बड़ा हस्तक्षेप कर दिया. मोरारी बापू ने पहली बार 2005 में दांडी में मानस महात्मा नाम से नौ दिन की कथा की. अपनी पहली कथा के नौ दिनों में मोरारी बापू ने गांधी के सात सद्गुणों का उद्भव रामचरित मानस के सात काण्डों में निहित साबित कर दिया. निष्कलंक, सम्यक संयम, तपस्या, मैत्री, मुक्त मन, अजातशत्रु और निर्वाण को मानस के बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अयरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुंदरकाण्ड, लंकाकाण्ड और उत्तरकाण्ड से जोड़कर बापू का लोकस्वरूप निर्धारित किया. महात्मा गांधी मानस के प्रेरित थे या नहीं, यह बाद में. लेकिन मानस के सद्गुण और महात्मा के सद््गुण में साम्यता अद्भुद है.

दुनिया में पश्चिमी संस्कृति के फैलाव ने संभवत: हर संस्कृति को उसके मूल से काटने का काम किया है. इसके कारण दुनिया में जहां जहां भी उपनिवेश रहे हैं या आक्रांता आते रहे हैं वहां संस्कृति विभाजित हो गयी है. भारत भी इससे अछूता नहीं है. सांस्कृतिक परिवर्तन उससे पहले नहीं होते थे ऐसा नहीं है, लेकिन पश्चिमी आक्रांताओं ने भारत में एक नये तरह के मानस को जन्म दे दिया जो पूरी तरह से अभारतीय है. उस अभारतीय मानस की अपनी सोच, अपनी व्यवस्था, अपनी कार्यशैली है. वर्तमान भारत में अगर आप ध्यान से देखें तो वही अभारतीय मानस सोच और व्यवस्था दोनों ही स्तर पर दिखाई देगा. ऐसे में कथा परंपरा और उसके चरित्र हमें हमेशा मिथक और धार्मिक कर्मकाण्ड के विषय बने रहे. लेकिन आश्चर्यजनक रूप से कथा परंपरा आज भी भारत में लोकशिक्षण की सबसे आधारभूत व्यवस्था बनी हुई है. लेकिन उससे भी आश्चर्यजनक तो यह है कि आधुनिकतम भोगवादी व्यवस्था जिस मानवीय विषाद के त्रासदी की पटकथा तैयार कर रही है उससे निजात पाने में भी कथा बहुत प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है. ऐसे वक्त में कथा परंपरा में गांधी का प्रवेश कथा को और समसामयिक बनाता है.

मानस, महात्मा और मोरारी बापू तीनों की अपनी विशिष्टताएं हैं. रामचरित मानस इस देश के लोकमानस का प्रतिनिधि ग्रंथ है तो महात्मा गांधी लोकजीवन के प्रतिनिधि चरित्र बनने की ओर अग्रसर हैं. ऐसे में रामकथा के जरिए मोरारी बापू ने दोनों के बीच सेतुबंध बनाने का सुंदर प्रयास किया है. अपने जीवनकाल में 682 रामकथा कर चुके मोरारी बापू के लिए ही संभव भी था कि लोकजीवन के प्रतिनिधि चरित्र को लोकमानस से जोड़ सकते थे.

दांडी से शुरू हुई मोरारी बापू की कथा यात्रा साबरमती होते हुए छठे साल में गांधी समाधि राजघाट पर आ गयी. मोरारी बापू कहते हैं" मानस महात्मा को तीन किश्तों में कथा करने की इच्छा थी. और इच्छा यह थी कि आखिरी किश्त बापू की समाधि के सामने गाऊं. थोड़ा वक्त लगा लेकिन आखिरकार मौका मिल गया." बापू की समाधि पर बापू की इस कथा की शुरूआत 30 जनवरी, महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस के मौके पर हुई. अगले नौ दिनों तक मोरारी बापू ने मानस के इर्द-गिर्द महत्मा के स्वभाव का विश्लेषण किया. सवाल सिर्फ तर्क से महात्मा को मानस के करीब ला देने भर का नहीं है. खुद मोरारी बापू ने कथा के छठें दिन इस बात को खारिज कर दिया कि केवल तर्क से कुछ हासिल किया जा सकता है. उनका कहना था कि तर्क में पड़े रहने से सत्य तक नहीं पहुंचा जा सकता. सत्य तक पहुंचने के लिए तर्क से शुरूआत हो सकती है लेकिन सत्य तक पहुंचना नामुमकिन है. इसलिए मोरारी बापू ने कहा कि महात्मा गांधी न तो ज्ञान अवतार थे और न ही कर्म अवतार. वे भक्ति अवतार थे. मोरारी बापू मानते हैं कि महात्मा गांधी में अद्भुद श्रद्धा और भक्ति थी जिसके कारण वे पूरे देश को अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ एकजुट कर सके. जो मोरारी बापू ने नहीं कहा, लेकिन यथार्थ है, वह यह कि जननेता बनने की पहली कसौटी व्यक्ति का भावप्रधान होना जरूरी है. बुद्धि प्रधान व्यक्ति अच्छा रणनीतिकार हो सकता है, अच्छी योजनाएं बना सकता है लेकिन वह जननेता कभी नहीं हो सकता. बुद्धि का संसार तार्किक होता है और इसमें मनुष्य दूसरे मनुष्य से भावनात्मक संबंध नहीं बना सकता. जननेता की विशेषता यह होती है कि वह व्यक्तियों से भावना के स्तर पर संबंध स्थापित करता है. लेकिन गांधी का चरित्र तो इससे भी आगे निकल जाता है.

मोरारी बापू कहते हैं-"गांधी बापू ने अपना एक लोक स्थापित किया. उस लोक में उनकी चरखा रूपी विद्या, सत्य रूपी धर्म और अहिंसा रूपी जीवन दर्शन दिया." यह गांधी लोक संपूर्ण गांधी ब्रह्माण्ड का क्षितिज निर्मित कर देता है जो सिर्फ वाद के दायरे में नहीं समेटा जा सकता. गांधीवाद ने असल में गांधी चरित्र को सीमित करने का ही काम किया है. फिर भी मोरारी बापू का मानना है कि गांधी चरित्र निर्विवाद रूप से पूरी तरह मानस से मेल खाता है. इसलिए जिस तरह से लोक मानस में मानस की महिमा है उसी तरह लोकजीवन में गांधी का चरित्र स्थापित होगा. हो सकता है, आनेवाले कुछ दिनों में यह अवतार की पूर्ण अवधारणा को अंगीकार कर ले और पवित्र भाव से कथा परंपरा में गांधी के प्रवेश पर कर्मकाण्ड का आवरण चढ जाए, फिर भी रामचरित मानस के माध्यम से लोक मानस में महात्मा के इस प्रवेश से गांधी के व्यक्तित्व निर्धारण का एक नया युग शुरू होता है जो अकादमिक और सरकरी जैसी अभारतीय अवधारणाओं से तो बिल्कुल आबद्ध नहीं है.

लेकिन एक महत्वपूर्ण सवाल अभी भी अधूरा रह जाता है. क्या वास्तव में महात्मा गांधी रामचरित मानस से प्रेरित थे? मोरारी बापू कई ऐसे प्रसंग बताते हैं जो गांधी के राजा राम को मानस के राजा राम से मिला देता है. फिर भी गांधी जी के राजा राम और मानस के राजा राम के अलावा एक तीसरे राजा राम भी हैं जो भारत के कर्मकाण्डीय धर्म व्यवस्था का हिस्सा है. अयोध्या के राजा राम तुलसीदास और मोरारी बापू दोनों के केन्द्रीय चरित्र हैं. इसी चरित्र को मोरारी बापू महात्मा गांधी से जोड़ते भी हैं और मानस में तुलसीदास के कथनों को आधार बनाकर महात्मा गांधी की समीक्षा करते हैं. लेकिन उनके इस पूरे प्रयास में कहीं से महात्मा गांधी पर अयोध्या के राजा राम को थोपने की कोशिश नहीं है. संभवत: मोरारी बापू जानते हैं कि कालक्रम में रामचरित मानस में कोई विक्षेप आया हो या न आया हो, भारतीय मानस में विक्षेप जरूर आ गया है. गांधी के राम और राजा राम में भी भेद खोज लिए गये हैं. इसका कितना तात्विक अर्थ है यह तो नहीं मालूम लेकिन इसके कारण गांधी की सर्वग्राह्यता बनती है. अगर गांधी इसी रूप में लोकचरित्र का हिस्सा हो जाते हैं तो फिर भला ऐतराज किसे और क्यों होगा? गांधी विराट पुरुष (चेतन आत्मा) थे और जिसकी चेतना जितनी व्यापक होती है वह उतना ही विराट पुरुष बनता चला जाता है. चेतना के स्तर पर गांधी इतने व्यापक तो हैं ही कि मौत के महज तिरसठ साल बाद ही राम और कृष्ण जैसे चरित्र के बराबर आ खड़े हुए है.

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

RAJ SINH on 19 February, 2010 08:48;44
avatar
गांधी के बारे में पूरे देश में उनका सम्पूर्ण विदित लिखित या कथित सत्य पहुँचाना जरूरी है .रामकथा के राम की तरह उनके खुद के शब्दों में ' हिमालय सी भूल ' भी शामिल हो जिसमे . सत्य के पुजारी की आत्मा को उससे शांति ही मिलेगी .
डर है की इसमें गांधी भगवन न बना दिए जाएँ जिसमे गांधी की ही हार होगी .
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from सभा-संगत
Previous
image
परिवार के लिए सत्ता का संकल्प
पिछले दो तीन दिनों से मुंबई से प्रकाशित होनेवाले अखबारों के लिए एक अनिवार्य खबर छप रही है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे इस साल दशहरा रैली को संबोधित करेंगे. मुंबई के अखबारों की यह उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि पिछले साल खराब स्वास्थ्य के कारण बाल ठाकरे उस शिवाजी मैदान में दशहरे के दिन नहीं आ पाये थे जहां उनके पिता प्रबोधनकार ठाकरे ने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति को सौंपा था. ...
image
ब्लागरी का बवाल और आचार संहिता का सवाल
वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दो दिवसीय ब्लाग कार्यशाला व सेमीनार से यह बात तो उभर कर सामने आई कि हिंदी ब्लॉगिंग के लिए किसी आचार संहिता या रेगुलेटरी बोर्ड या फिर पंचायत जैसी किसी संस्था के लिए कोई गुंजाईश ही नहीं है। दरअसल यह संभव ही नहीं है। दूसरी बात यह कि अगर कानून है तो हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि भले ही अपराधी हमेशा पुलिस से दो कदम आगे ही होता है लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। इसलिए स्व-नैतिकता ही ब्लॉगिंग में सबसे अनिवार्य तत्व है, यही एक ब्लॉगर की ब्लॉगिंग के लिए आचार संहिता है।...
image
मानवीय मूल्यों की अमानवीय कार्यशाला पर मीडिया की मुहर
इस खबर को लिखने की कोई इच्छा नहीं थी.कारण भी साफ था. उदघाटन और समापन की औपचारिकताओं के अलावा इसमें कुछ दिखा नहीं.. कुछ समूह चर्चा भी हुई थी जिसे समापन की जल्दबाजी में शीघ्रता से समाप्त कर दिया गया। दूसरे दिन के अखबारों में खबर भी छपी. लेकिन तीसरे दिन जब बाकायदा समापन का सचित्र समाचार पढा तो मन हुआ कि अब तो खबर लिखनी ही पडेगी। दो दिन की ‘राष्ट्रीय गोष्ठी’ जो एक दिन में ही समाप्त हो गई, को दो दिन की बताकर मानवीय मूल्यों की चर्चा में मीडिया ने वास्तव में अमानवीय कार्य किया है....
image
माया के आगे बेबस मायानगरी
राजनीति में जाइये तो भी वहीं चिता दिखेगी. नौकरशाही में देखिए वे भी परेशान हैं उसी समस्या से. संत महंत समाज में भी वही एक चिंता है. सामाजिक कार्यकर्ता भी उसी समस्या का रोना रो रहा है. ये तो वास्तविक जीवन को रोजमर्रा की जिंदगी में जीनेवाले लोग हैं. अगर वे रोएं तो तो रोएं पर वे भला क्यों रोएं जो उस समस्या से कल्पना के तौर पर ही सही समाधान खोजकर लाते हैं? फिल्मी समाज के सामने भला वही समस्या कैसे हो सकती है जो समाज के बाकी सक्रिय हिस्से में समाहित है?...
image
मीडिया खड़ा बाजार में, नहीं किसी की खैर
भौतिकता से दग्ध मानवता को शांति और दिशा देने का काम भारतीय मूल्य और दर्शन ही करेंगे। भारतीय मूल्यों और राष्ट्रीय भावना को संरक्षित करने और प्रसारित करने की जिम्मेदारी मीडिया को निभानी होगी। आज भारतीय मूल्यों और परंंपराओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया भी इसमें शामिल है। मीडिया को मर्यादित होना होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इंडियन मीडिया सेंटर की बैठक में समापन उद्बोधन देते हुए ये बातें कही।...
image
आतंकवाद की राजनीति और मीडिया
क्या आतंकवाद बौद्धिक स्तर पर इतना विकसित हो चुका है कि उसका राजनीतिक धरातल तैयार हो सके? इस जटिल प्रश्न का उत्तर सरल नहीं है. जो लोग अल-कायदा को आतंकी संगठन बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं वे भी शायद इसे इस्लामिक चरमपंथ कहना ज्यादा मुनासिब समझेंगे बनिस्बत कि आतंकवाद के दर्शन में निहित राजनीति को मान्यता प्रदान करें. लेकिन मुस्लिम देशों में आतंकी गतिविधियों के द्वारा दुनियाभर में थरथराहट पैदा करनेवाले इस्लामिक विद्वान इसे उस राजनीति की प्रतिक्रिया मानते हैं जिसके वैचारिक आक्रमण के कारण इस्लाम को खतरा पैदा हो गया है. शायद इसीलिए "जिहाद" जरूरी हो गया था. ...
image
कारपोरेट पत्रकारों की समाजवादी चिंता
11 जुलाई को सुप्रसिद्ध पत्रकार स्वर्गीय उदयन शर्मा का जन्म दिन था। हर साल की तरह इस साल भी 'संवाद 2010' के तहत एक परिचर्चा 'लॉबींयग, पैसे के बदल खबर और समकालीन पत्रकारिता' का आयोजन किया गया था। इस परिचर्चा में देश के कई दिग्गज पत्रकार दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में जुटें और अपने विचार रखे।...
image
घर में बढ़ती विदेशी घुसपैठ
घुसपैठ और सामान्य आवाजाही में फर्क है। दुनियाभर में अपनी आवश्यकताओं के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आबादी की आवाजाही सामान्य बात है। लेकिन घुसपैठ सुनियोजित और रणनीतिक है। अर्थात भारत में घुसपैठ आवश्यकता या परिस्थितियों के कारण नहीं बल्कि किसी खास मकसद का हिस्सा है। इनका आगमन, बसाहट और निवास सब रणनीतिक होता है।...
image
समाज में ही आन्दोलन नहीं हैं तो मीडिया क्या करे?
दिल्ली में यूँ तो रोज़ाना अनेक गोष्ठियां अनेक विषयों पर होती रहती हैं, लेकिन ऐसी गोष्ठियां कभी-कभार ही होती हैं जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी, विशेषज्ञ, पेशेवर, कार्यकर्ता आदि एक साथ किसी एक मुद्दे पर अपना नज़रिया पेश करते हों. शुक्रवार की शाम दक्षिण दिल्ली के हैबिटैट सेंटर में ऐसी ही एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 'अभिव्‍यक्ति माध्‍यमों में आम आदमी' विषय पर चर्चा हुई....
image
पत्रकारिता में साहित्य का होना न होना
वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा के माननेवाले लोगों में काम करने की शैली में वैसे तो कोई खास अंतर नहीं होता लेकिन दोनों के व्यवहार में एक साफ अंतर दिखाई देगा. दोनों ही पहले से निर्धारित निष्कर्ष पर पहुंचते हैं लेकिन तरीका थोड़ा अलग होता है. दक्षिणपंथी विचारधारा का समर्थक संवाद इत्यादि में बहुत कम विश्वास करता है. वह सीधे दिशानिर्देश जारी करता है जबकि वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोग दिखावे के लिए ही सही बहस करते हैं. भले ही बहस में परिवर्तन की किसी भी गुंजाइश को स्वीकार न करें लेकिन कम से कम बहस की गुंजाइश तो रखते ही है. ऐसी ही एक बहस का आयोजन मंगलवार की शाम इंडिया हैबिटेट सेन्टर में ढेर सारे वामपंथी विचारधारा से जुड़े बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हुई. ...
image
मिस्टर चिदम्बरम! गो बैक
जिस वक्त चिदम्बरम नक्सलवाद को समाप्त करने के अपने तरीकों के समर्थन में भाषण देने जेएनयू पहुंचे पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था. संभवत: चिदम्बरम जानते थे कि वे उस बौद्धिक गढ़ में नक्सलवाद के सफाये का समर्थन करने जा रहे हैं जहां से बौद्धिक खुराक मिलने का आरोप लगता रहा है. यहां के छात्रों का आरोप है कि जेएनयू में पहुंच बनाने के लिए उन्होंने अपनी बौद्धिक तर्क क्षमता के साथ साथ अपनी प्रशासनिक क्षमता का भी इस्तेमाल किया. ...
image
हिंदी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को रिपोर्ट करनेवाले फिल्म पत्रकार और समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज का कहना है कि हिन्दी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है. यह बात उन्होंने जयपुर में आयोजित एक संवाद में कही. ...
image
बनी रहेगी वैकल्पिक मीडिया की जरूरत
आवारा पूंजी की मीडिया पर पकड़ मजबूत हुई है और इस पकड़ ने खबर को मनोरंजन में बदल दिया है। राहुल महाजन, मल्लिका शेरावत या राखी सावंत जैसे चरित्रों का मीडिया सुर्खियों में होने के कारण भी यही है। मनोरंजन की प्रवृत्ति स्थिर नहीं है। अतः ये चरित्र भी तेजी से बदलते और आते जाते है।...
image
गांधी कथा के महात्मा गांधी
नारायण भाई देसाई के बारे में अनुपम मिश्र द्वारा दिया जाने वाला परिचय सबसे सटीक है. अनुपम मिश्र कहते हैं - "नारायण भाई ऐसे शख्स हैं जिन्हें पहले गांधी जी ने जाना. उन्होंने तो गांधी जी को बाद में जाना." अनुपम मिश्र बिल्कुल सही कह रहे हैं. गांधी के छायारूप सचिव महादेवभाई देसाई के बेटे नारायण भाई देसाई गांधी की गोद में पलकर बड़े हुए हैं....
image
भाषा भी होती है सर्वहारा, दलित और सवर्ण
बड़ोदरा में भाषा अनुसंधान एवं प्रकाशन संस्था ने एक बेहतरिन आयोजन किया। जिसमें भाषा और बोली के सवाल पर देश भर के विद्वान और सामाजिक कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। भाषा के सवाल पर इतने बड़े पैमाने पर विद्वानों के जुटान का शायद यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम था। प्रोफेसर गणेशी देवी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम को बड़ोदरा की स्थानीय मीडिया में तो अच्छी कवरेज मिली लेकिन नहीं कह सकता उसके बाहर वह खबर बनी या नहीं। ...
image
बिल्डरों, ठेकेदारों और सरकारी अफसरों का 'हिन्दू' समागम
भाजपा नेता, सरकारी अमला, बिल्डर-ठेकेदार और रसूखदारों के समर्थन-सहयोग से भोपाल में हिन्दू संगम सम्पन्न तो हो गया, लेकिन संघ जैसा चाहता था, वैसा हिन्दू समागम तो तब भी नहीं हुआ। इन सब की भीड़ में संघ और उसके कार्यकर्ता दोनों ही कहीं गुम गये। लेकिन शायद यही नया संघ है, जहां वह दिल से नहीं दिमाग से चलता है। यह संघ अपने स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं से नहीं समर्थकों से चलता है। इस संघ में कार्यकर्ता कम हो गए, नेता बढ़ गए। यह संघ क्लालिटी नहीं, क्वांटिटी चाहता है। भीड़ के लिए वह कुछ भी करेगा। ...
image
अंबेडकर और गांधी : संवाद जारी है
बाबासाहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, दो 'स्कूल' हैं, दो वैचारिक केन्द्र हैं, दो संस्थाएं हैं। दोनों आधुनिक भारत के सर्वाधिक विवादास्पद चरित्रों में हैं। चूंकि दोनों लीक से हटकर चले, इसलिए उन पर उनके समय से लेकर आज तक सवाल उठाए जाते रहे हैं। दोनों की मंजिल एक-दूसरे से जितनी मिलती थी, रास्ते उतने ही जुदा थे।...
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2