Home | सभा-संगत | अंबेडकर और गांधी : संवाद जारी है

अंबेडकर और गांधी : संवाद जारी है

image

बाबासाहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, दो 'स्कूल' हैं, दो वैचारिक केन्द्र हैं, दो संस्थाएं हैं। दोनों आधुनिक भारत के सर्वाधिक विवादास्पद चरित्रों में हैं। चूंकि दोनों लीक से हटकर चले, इसलिए उन पर उनके समय से लेकर आज तक सवाल उठाए जाते रहे हैं। दोनों की मंजिल एक-दूसरे से जितनी मिलती थी, रास्ते उतने ही जुदा थे।

दोनों के संदर्भ में सर्वाधिक दुखद यह है कि दोनों के अनुयायियों ने दो ऐसे विशाल खेमे बना लिये हैं जो आपस में संवाद की कोई जरूरत नहीं समझते। अम्‍बेडकरवादियों के लिए गांधी दलितविरोधी हैं तो गांधीवादियों के लिए अम्बेडकर देशद्रोही। गांधीवादियों से अम्‍बेडकर को पढने की क्‍या अपेक्षा की जाए, वे गांधी को भी नहीं पढना चाहते। कुछ ऐसी ही स्थिति अंबेडकरवादियों की है। इसका परिणाम यह हुआ कि अंबेडकर और गांधी के मूल्य और उनका संघर्ष कहीं पीछे छूट गया है।

ऐसे समय में अंबेडकर और गांधी में संवाद की बेहद जरूरत है। इसी जरूरत को पूरा करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है अस्मिता थियेटर की नाट्य प्रस्तुति 'अंबेडकर और गांधी'। नाटक का प्रदर्शन 'अस्मिता थियेटर' के 18 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे समारोहों के क्रम में 20 फरवरी की शाम दिल्ली के युरेका (सिंधिया हाउस) में किया गया। यह नाटक हमें अंबेडकर और गांधी के वर्ण, जाति और धर्म विषयक विचारों से परिचित कराता है। नाटक की शुरूआत अंबेडकर के एक महत्वपूर्ण कथन से होती है जिसमें वे भारत में शोषण जारी रखने के लिए अंग्रेजी सरकार की आलोचना करते हैं। संभवतः यह नाटक के लेखक की ओर से अंबेडकर को देशद्रोही कहने वालों के लिए जवाब है। नाटक एक तरफ डा. अंबेडकर की विचारधारा के निर्माण की प्रक्रिया और उससे उपजी संघर्ष की चेतना से परिचित कराता है, दूसरी तरफ 'जनता' द्वारा उनके विचारों को समझ न पाने की वजह से उपजी उनकी चिंता को भी जाहिर करता है।

पूरा नाटक अंबेडकर और गांधी  के बीच लगातार संवाद के माध्यम से असहमति के बिंदुओं  और उनके बीच सहमति के तत्‍वों की तलाश करता दिखता है। कांग्रेस और गांधी के लिए 'अस्पृश्यों की मुक्ति' एक अंदरूनी समस्या थी जबकि अंबेडकर के लिए सर्वाधिक अहम समस्या। जमींदारी प्रथा की तरह जाति प्रथा और अस्पृश्यता का समाधान गांधी हृदय परिवर्तन में खोजते थे। वे वर्णाश्रम को बनाये रखते हुए अस्पृश्यता खत्म करने के पक्षधर थे जबकि अंबेडकर वर्ण और जाति को ही अस्पृश्यता की जड मानते हुए इनका खात्‍मा जरूरी समझते थे। गांधी के 'दयाभाव' के बरक्स अंबेडकर अस्पृश्यों के लिए अधिकारों की मांग करते हैं।

पूना  समझौते से पूर्व दोनों के मतभेद चरम पर थे। पूरे घटनाक्रम को नाटक दर्शकों के समक्ष जीवंत कर देता है। गांधी के अनशन ने अंबेडकर लिए द्वंद्व पैदा कर दिया। एक तरफ दलितों के लिए अधिकारों की लडाई का प्रश्न था, दूसरी तरफ गांधी का जीवन। यहां नाट्य-लेखक राजेश कुमार ने एक दिलचस्प प्रसंग सृजित किया है। अंबेडकर की गृहिणी पत्नी रमाबाई उन्हें इस द्वंद्व से मुक्ति दिलाने में मदद करती हैं। रमाबाई कहती हैं, ''सिद्धांत जान लेने के लिए नहीं, जान बचाने के लिए होते हैं...। आज तक महात्मा, लोगों की जान बचाते आए हैं, आप तो महात्मा की जान बचाने जा रहे हैं।'' अंबेडकर का द्वंद्व समाप्त हो जाता है और वे गांधी से मिलने का फैसला करते हैं। नाटक में रमाबाई से जुड़ा एक और प्रसंग है। रमाबाई गणेशोत्सव देखने जाना चाहती हैं, अम्बेडकर उन्हें रोक लेते हैं। फिर वे रमा के प्रति अपने व्यवहार की आत्मालोचना करते हैं। शिल्पी मरवाहा ने रमा की भूमिका में अपने बेहतर अभिनय से इस दृश्य को और सजीव बना दिया है।इस नाटक का एक और महत्व है- अंबेडकर और गांधी के क्रमशः विकसित होते चरित्र को रेखांकित करना। 1947 के गांधी वे नहीं हैं जो पूना पैक्ट के पहले थे। नाटक अंबेडकर की विचारधारा के निर्माण की प्रक्रिया को जितने बेहतर ढंग से प्रस्तुत करता है, उतना गांधी की विचारधारा के निर्माण को नहीं समझा पाता- यह नाटककार की एक सीमा कही जा सकती है। खास बात यह है कि नाटक अंबेडकर और गांधी को 'मसीहा' छवि से निकालकर मनुष्य के रूप में प्रस्तुत करता है- ऐसे मनुष्य जिनके कुछ अंतर्विरोध भी हैं।

पूरा नाटक अंबेडकर और गांधी के संवाद पर केन्द्रित  है। इसी संवाद से दोनों के विचार, सहमतियां-असहमतियां प्रकट होती हैं। अंबेडकर इसी संवाद में भारतीय धर्म, परंपरा और संस्कृति की तथाकथित महानता की कडी आलोचना कर उस पर प्रश्‍न चिन्ह लगाते हैं। सवर्णों द्वारा अस्पृश्यों की मुक्ति के बारे में उनका निष्कर्ष है- जिसने भोगा है उसकी पीडा वही समझ सकता है। यह निष्कर्ष अंबेडकर का है या नाटककार का- यह शोध का विषय है। इस पर शोध इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह समकालीन हिन्दी दलित विमर्श की सैद्धांतिकी का भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।

नाटक  का महत्व इस दृष्टि से भी है कि यह एक बहुत बडे ऐतिहासिक सत्य का उद्घाटन करता है, वह है- तमाम मतभेदों के बावजूद अंबेडकर और गांधी  एक-दूसरे से घृणा नहीं करते थे। गांधी की हत्या से अंबेडकर आहत होते हैं, वहीं दूसरी तरफ गांधी की इच्छा है कि अगर मेरा दुवारा जन्म हो तो महाशूद्र के रूप में हो। दोनों के मन में एक-दूसरे को अपनी बात न समझा पाने की कसक है। नाटक के अंत में अंबेडकर अपने इस कथन से दर्शकों को एक जिम्‍मेदारी सौंप जाते हैं- 'अस्पृश्यता के सवाल पर हम अपने-अपने ढंग से लड रहे थे, गांधीजी संवाद अधूरा छोडकर चले गए'। अंबेडकरवादियों और गांधीवादियों को अपने-अपने खेमों से निकलकर इस संवाद को जारी रखने की जरूरत है। इस संवाद के अभाव का ही परिणाम है कि आरक्षण आदि मसलों पर अंबेडकरवादी और गांधीवादी कोई सहमति बनाने की बजाय उग्र हो जाते हैं। आज भी दलितों की मुक्ति से हम कोसों दूर हैं।

संवाद केन्द्रित व विचारप्रधान  होते हुए नाटक कहीं ऊब पैदा नहीं करता। इसकी वजह राजेश कुमार के सफल लेखन, अरविन्द गौड के सफल निर्देशन और कलाकारों के सफल अभिनय के अलावा दृश्यों के बीच में डाले गए समूह गीत भी हैं। 'हम लडेंगे साथी...', 'रुके ना जो, झुके ना जो...', 'वैष्णव जन तो तेने कहिए...', 'सबसे खतरनाक होता है...', 'उठ जाग मुसाफिर भोर भई...', 'तू जिंदा है, तू जिंदगी की जीत में यकीन कर...', 'सूनी राहों पर कोई कब तक चले...' आदि समूह गीत इसमें शामिल किये गए हैं और संगीता गौड ने नाटक का संगीत-निर्देशन किया है। गीतों का चयन सराहनीय है लेकिन कुछ गीतों की गायन शैली असहजता भी पैदा करती है।

अंबेडकर और गांधी का सफल किरदार क्रमशः बजरंग बली सिंह और वीरेन बसोया ने निभाया है। वीरेन बसोया की आवाज की तेजी गांधी के किरदार से कभी-कभी उन्हें दूर भी कर देती है. राज शर्मा, सौरभ पाल, मलय गर्ग, पंकज राज यादव, शिव चौहान, पूजा प्रधान, पंकज दत्ता, तोषम आचार्य, दिशा अरोडा, सवेरी गौड, काकोली गौड, राहुल खन्ना आदि का अभिनय भी सराहनीय था। नाटक के प्रदर्शन के बाद उस पर संवाद का आयोजन भी किया गया जिसमें दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हुए अपनी जिज्ञासाएं नाटक के निर्देशक अरविन्द गौड के समक्ष रखी।  

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

केसर on 26 February, 2010 08:39;16
avatar
गांधी के अनशन ने अंबेडकर लिए द्वंद्व पैदा कर दिया। एक तरफ दलितों के लिए अधिकारों की लडाई का प्रश्न था, दूसरी तरफ गांधी का जीवन। यहां नाट्य-लेखक राजेश कुमार ने एक दिलचस्प प्रसंग सृजित किया है। अंबेडकर की गृहिणी पत्नी रमाबाई उन्हें इस द्वंद्व से मुक्ति दिलाने में मदद करती हैं। रमाबाई कहती हैं, ''सिद्धांत जान लेने के लिए नहीं, जान बचाने के लिए होते हैं...। आज तक महात्मा, लोगों की जान बचाते आए हैं, आप तो महात्मा की जान बचाने जा रहे हैं।'' अंबेडकर का द्वंद्व समाप्त हो जाता है और वे गांधी से मिलने का फैसला करते हैं।
यह प्रसंग हमें रुला जाता है। गंगा सहाय मीणा जी आपको बधाई। आशा है आपका लिखा और पढ़ने को मिलता रहेगा।
Thumbs Up Thumbs Down
2
RAJ SINH on 02 March, 2010 15:19;08
avatar
आंबेडकर ,सावरकर और लोहिया तीन अलग विचारधारा लगते हुए भी जाती प्रथा का उन्मूलन चाहते थे . गांधी वर्ण व्यवस्था को हिन्दू धर्म का पाया .समझा जा सकता है की गांधी गलत थे.
Thumbs Up Thumbs Down
2
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from सभा-संगत
Previous
image
परिवार के लिए सत्ता का संकल्प
पिछले दो तीन दिनों से मुंबई से प्रकाशित होनेवाले अखबारों के लिए एक अनिवार्य खबर छप रही है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे इस साल दशहरा रैली को संबोधित करेंगे. मुंबई के अखबारों की यह उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि पिछले साल खराब स्वास्थ्य के कारण बाल ठाकरे उस शिवाजी मैदान में दशहरे के दिन नहीं आ पाये थे जहां उनके पिता प्रबोधनकार ठाकरे ने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति को सौंपा था. ...
image
ब्लागरी का बवाल और आचार संहिता का सवाल
वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दो दिवसीय ब्लाग कार्यशाला व सेमीनार से यह बात तो उभर कर सामने आई कि हिंदी ब्लॉगिंग के लिए किसी आचार संहिता या रेगुलेटरी बोर्ड या फिर पंचायत जैसी किसी संस्था के लिए कोई गुंजाईश ही नहीं है। दरअसल यह संभव ही नहीं है। दूसरी बात यह कि अगर कानून है तो हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि भले ही अपराधी हमेशा पुलिस से दो कदम आगे ही होता है लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। इसलिए स्व-नैतिकता ही ब्लॉगिंग में सबसे अनिवार्य तत्व है, यही एक ब्लॉगर की ब्लॉगिंग के लिए आचार संहिता है।...
image
मानवीय मूल्यों की अमानवीय कार्यशाला पर मीडिया की मुहर
इस खबर को लिखने की कोई इच्छा नहीं थी.कारण भी साफ था. उदघाटन और समापन की औपचारिकताओं के अलावा इसमें कुछ दिखा नहीं.. कुछ समूह चर्चा भी हुई थी जिसे समापन की जल्दबाजी में शीघ्रता से समाप्त कर दिया गया। दूसरे दिन के अखबारों में खबर भी छपी. लेकिन तीसरे दिन जब बाकायदा समापन का सचित्र समाचार पढा तो मन हुआ कि अब तो खबर लिखनी ही पडेगी। दो दिन की ‘राष्ट्रीय गोष्ठी’ जो एक दिन में ही समाप्त हो गई, को दो दिन की बताकर मानवीय मूल्यों की चर्चा में मीडिया ने वास्तव में अमानवीय कार्य किया है....
image
माया के आगे बेबस मायानगरी
राजनीति में जाइये तो भी वहीं चिता दिखेगी. नौकरशाही में देखिए वे भी परेशान हैं उसी समस्या से. संत महंत समाज में भी वही एक चिंता है. सामाजिक कार्यकर्ता भी उसी समस्या का रोना रो रहा है. ये तो वास्तविक जीवन को रोजमर्रा की जिंदगी में जीनेवाले लोग हैं. अगर वे रोएं तो तो रोएं पर वे भला क्यों रोएं जो उस समस्या से कल्पना के तौर पर ही सही समाधान खोजकर लाते हैं? फिल्मी समाज के सामने भला वही समस्या कैसे हो सकती है जो समाज के बाकी सक्रिय हिस्से में समाहित है?...
image
मीडिया खड़ा बाजार में, नहीं किसी की खैर
भौतिकता से दग्ध मानवता को शांति और दिशा देने का काम भारतीय मूल्य और दर्शन ही करेंगे। भारतीय मूल्यों और राष्ट्रीय भावना को संरक्षित करने और प्रसारित करने की जिम्मेदारी मीडिया को निभानी होगी। आज भारतीय मूल्यों और परंंपराओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया भी इसमें शामिल है। मीडिया को मर्यादित होना होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इंडियन मीडिया सेंटर की बैठक में समापन उद्बोधन देते हुए ये बातें कही।...
image
आतंकवाद की राजनीति और मीडिया
क्या आतंकवाद बौद्धिक स्तर पर इतना विकसित हो चुका है कि उसका राजनीतिक धरातल तैयार हो सके? इस जटिल प्रश्न का उत्तर सरल नहीं है. जो लोग अल-कायदा को आतंकी संगठन बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं वे भी शायद इसे इस्लामिक चरमपंथ कहना ज्यादा मुनासिब समझेंगे बनिस्बत कि आतंकवाद के दर्शन में निहित राजनीति को मान्यता प्रदान करें. लेकिन मुस्लिम देशों में आतंकी गतिविधियों के द्वारा दुनियाभर में थरथराहट पैदा करनेवाले इस्लामिक विद्वान इसे उस राजनीति की प्रतिक्रिया मानते हैं जिसके वैचारिक आक्रमण के कारण इस्लाम को खतरा पैदा हो गया है. शायद इसीलिए "जिहाद" जरूरी हो गया था. ...
image
कारपोरेट पत्रकारों की समाजवादी चिंता
11 जुलाई को सुप्रसिद्ध पत्रकार स्वर्गीय उदयन शर्मा का जन्म दिन था। हर साल की तरह इस साल भी 'संवाद 2010' के तहत एक परिचर्चा 'लॉबींयग, पैसे के बदल खबर और समकालीन पत्रकारिता' का आयोजन किया गया था। इस परिचर्चा में देश के कई दिग्गज पत्रकार दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में जुटें और अपने विचार रखे।...
image
घर में बढ़ती विदेशी घुसपैठ
घुसपैठ और सामान्य आवाजाही में फर्क है। दुनियाभर में अपनी आवश्यकताओं के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आबादी की आवाजाही सामान्य बात है। लेकिन घुसपैठ सुनियोजित और रणनीतिक है। अर्थात भारत में घुसपैठ आवश्यकता या परिस्थितियों के कारण नहीं बल्कि किसी खास मकसद का हिस्सा है। इनका आगमन, बसाहट और निवास सब रणनीतिक होता है।...
image
समाज में ही आन्दोलन नहीं हैं तो मीडिया क्या करे?
दिल्ली में यूँ तो रोज़ाना अनेक गोष्ठियां अनेक विषयों पर होती रहती हैं, लेकिन ऐसी गोष्ठियां कभी-कभार ही होती हैं जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी, विशेषज्ञ, पेशेवर, कार्यकर्ता आदि एक साथ किसी एक मुद्दे पर अपना नज़रिया पेश करते हों. शुक्रवार की शाम दक्षिण दिल्ली के हैबिटैट सेंटर में ऐसी ही एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 'अभिव्‍यक्ति माध्‍यमों में आम आदमी' विषय पर चर्चा हुई....
image
पत्रकारिता में साहित्य का होना न होना
वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा के माननेवाले लोगों में काम करने की शैली में वैसे तो कोई खास अंतर नहीं होता लेकिन दोनों के व्यवहार में एक साफ अंतर दिखाई देगा. दोनों ही पहले से निर्धारित निष्कर्ष पर पहुंचते हैं लेकिन तरीका थोड़ा अलग होता है. दक्षिणपंथी विचारधारा का समर्थक संवाद इत्यादि में बहुत कम विश्वास करता है. वह सीधे दिशानिर्देश जारी करता है जबकि वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोग दिखावे के लिए ही सही बहस करते हैं. भले ही बहस में परिवर्तन की किसी भी गुंजाइश को स्वीकार न करें लेकिन कम से कम बहस की गुंजाइश तो रखते ही है. ऐसी ही एक बहस का आयोजन मंगलवार की शाम इंडिया हैबिटेट सेन्टर में ढेर सारे वामपंथी विचारधारा से जुड़े बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हुई. ...
image
मिस्टर चिदम्बरम! गो बैक
जिस वक्त चिदम्बरम नक्सलवाद को समाप्त करने के अपने तरीकों के समर्थन में भाषण देने जेएनयू पहुंचे पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था. संभवत: चिदम्बरम जानते थे कि वे उस बौद्धिक गढ़ में नक्सलवाद के सफाये का समर्थन करने जा रहे हैं जहां से बौद्धिक खुराक मिलने का आरोप लगता रहा है. यहां के छात्रों का आरोप है कि जेएनयू में पहुंच बनाने के लिए उन्होंने अपनी बौद्धिक तर्क क्षमता के साथ साथ अपनी प्रशासनिक क्षमता का भी इस्तेमाल किया. ...
image
हिंदी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को रिपोर्ट करनेवाले फिल्म पत्रकार और समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज का कहना है कि हिन्दी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है. यह बात उन्होंने जयपुर में आयोजित एक संवाद में कही. ...
image
बनी रहेगी वैकल्पिक मीडिया की जरूरत
आवारा पूंजी की मीडिया पर पकड़ मजबूत हुई है और इस पकड़ ने खबर को मनोरंजन में बदल दिया है। राहुल महाजन, मल्लिका शेरावत या राखी सावंत जैसे चरित्रों का मीडिया सुर्खियों में होने के कारण भी यही है। मनोरंजन की प्रवृत्ति स्थिर नहीं है। अतः ये चरित्र भी तेजी से बदलते और आते जाते है।...
image
गांधी कथा के महात्मा गांधी
नारायण भाई देसाई के बारे में अनुपम मिश्र द्वारा दिया जाने वाला परिचय सबसे सटीक है. अनुपम मिश्र कहते हैं - "नारायण भाई ऐसे शख्स हैं जिन्हें पहले गांधी जी ने जाना. उन्होंने तो गांधी जी को बाद में जाना." अनुपम मिश्र बिल्कुल सही कह रहे हैं. गांधी के छायारूप सचिव महादेवभाई देसाई के बेटे नारायण भाई देसाई गांधी की गोद में पलकर बड़े हुए हैं....
image
भाषा भी होती है सर्वहारा, दलित और सवर्ण
बड़ोदरा में भाषा अनुसंधान एवं प्रकाशन संस्था ने एक बेहतरिन आयोजन किया। जिसमें भाषा और बोली के सवाल पर देश भर के विद्वान और सामाजिक कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। भाषा के सवाल पर इतने बड़े पैमाने पर विद्वानों के जुटान का शायद यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम था। प्रोफेसर गणेशी देवी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम को बड़ोदरा की स्थानीय मीडिया में तो अच्छी कवरेज मिली लेकिन नहीं कह सकता उसके बाहर वह खबर बनी या नहीं। ...
image
बिल्डरों, ठेकेदारों और सरकारी अफसरों का 'हिन्दू' समागम
भाजपा नेता, सरकारी अमला, बिल्डर-ठेकेदार और रसूखदारों के समर्थन-सहयोग से भोपाल में हिन्दू संगम सम्पन्न तो हो गया, लेकिन संघ जैसा चाहता था, वैसा हिन्दू समागम तो तब भी नहीं हुआ। इन सब की भीड़ में संघ और उसके कार्यकर्ता दोनों ही कहीं गुम गये। लेकिन शायद यही नया संघ है, जहां वह दिल से नहीं दिमाग से चलता है। यह संघ अपने स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं से नहीं समर्थकों से चलता है। इस संघ में कार्यकर्ता कम हो गए, नेता बढ़ गए। यह संघ क्लालिटी नहीं, क्वांटिटी चाहता है। भीड़ के लिए वह कुछ भी करेगा। ...
image
अंबेडकर और गांधी : संवाद जारी है
बाबासाहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, दो 'स्कूल' हैं, दो वैचारिक केन्द्र हैं, दो संस्थाएं हैं। दोनों आधुनिक भारत के सर्वाधिक विवादास्पद चरित्रों में हैं। चूंकि दोनों लीक से हटकर चले, इसलिए उन पर उनके समय से लेकर आज तक सवाल उठाए जाते रहे हैं। दोनों की मंजिल एक-दूसरे से जितनी मिलती थी, रास्ते उतने ही जुदा थे।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2