Home | सभा-संगत | बिल्डरों, ठेकेदारों और सरकारी अफसरों का 'हिन्दू' समागम

बिल्डरों, ठेकेदारों और सरकारी अफसरों का 'हिन्दू' समागम

image एक बिल्डर द्वारा लगवाई गई होर्डिंग

भाजपा नेता, सरकारी अमला, बिल्डर-ठेकेदार और रसूखदारों के समर्थन-सहयोग से भोपाल में हिन्दू संगम सम्पन्न तो हो गया, लेकिन संघ जैसा चाहता था, वैसा हिन्दू समागम तो तब भी नहीं हुआ। इन सब की भीड़ में संघ और उसके कार्यकर्ता दोनों ही कहीं गुम गये। लेकिन शायद यही नया संघ है, जहां वह दिल से नहीं दिमाग से चलता है। यह संघ अपने स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं से नहीं समर्थकों से चलता है। इस संघ में कार्यकर्ता कम हो गए, नेता बढ़ गए। यह संघ क्लालिटी नहीं, क्वांटिटी चाहता है। भीड़ के लिए वह कुछ भी करेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक का अखिल भारतीय प्रवास चल रहा है। इस अखिल भारतीय दौरे के तहत डॉ. भागवत संघ और समाज के विभिन्न तबकों को संबोधित कर रहे हैं। उनके दौरे में संघ के स्वयंसेवकों का जमावड़ा होता है, वे अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं ताकि संघ प्रमुख के साथ ही समाज भी संघ की हैसियत, ताकत और जूनून को समझ सके। 24-25 को डॉ. भागवत केरल प्रांत के दौरे पद थे। केरल कम्युनिस्ट शासित प्रदेश है। लेकिन वहां दक्षिण के अन्य प्रांन्तों की तरह ही संघ का कैडर अपेक्षाकृत अधिक मजबूत और सुसंगठित है। उल्लेखनीय है कि संघ कार्य पर दक्षिण प्रांतों पर सामाजिक और उत्तरी प्रांतों में राजनीतिक प्रभाव अधिक है। गौर करने लायक बात यह है कि अभी-अभी केरल में आयोजित कार्यक्रम में 92 हजार स्वयंसेवकों ने संघ यूनीफॉर्म में उपस्थित होकर संघ के विराट स्वरूप का प्रदर्शन किया। केरल के तिरूअनंतपुरम और कोल्लम के आयोजन के ठीक दो-तीन दिन बाद भोपाल में भागवत का कार्यक्रम हुआ। चूंकि यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ और मध्यप्रदेश में न सिर्फ भाजपा केरल की तुलना मजबूत है बल्कि यहां भाजपा की सरकार भी है। इसलिए भोपाल में आयोजित संघ के ‘‘सामाजिक सद्भाव बैठक’’ और ‘‘हिन्दू समागम’’ में भाजपा और सरकार का खासा असर दिखा। सद्भावना बैठक में भी भाजपा के नेता या उनके चहेते ही अधिकांश संख्या में उपस्थित थे।

भोपाल में आयोजित संघ के वार्षिक कार्यक्रम, सामाजिक सद्भाव बैठक और हिन्दू समागम कार्यक्रम की शुरुआती तैयारियों में ही भाजपा, सरकार और राजनीति का प्रभाव दिखने लगा था। भोपाल में आमंत्रितों के पंजीयन से लेकर आयोजन समिति के गठन तक में भाजपा का वर्चस्व और राजनीतिक दखल स्पष्ट दिख रहा था। गौरतलब है कि हिन्दू समागम के आयोजन के लिए गठित आयोजन समिति में जिन्हे अध्यक्ष के रूप में रखा गया बाद में उन्हें हटाना पड़ा। जरूरी तैयारी न होने और अपने खास लोगों को आयोजन समिति में फिट करने की जल्दीबाजी के चक्कर में मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और पूर्व डीजीपी श्री एच.एम. जोशी को आयोजन समिति का अध्यक्ष बना दिया गया। आयकर विभाग के छापे में उनके और उनके आइएएस पुत्र-पृत्रवधु के यहां करोड़ों की समपत्ति मिलने के कारण जोशी बन्धु सुर्खियों में आने लगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष का नाम विवादों में आने के कारण आनन-फानन में संघ को दूसरा अध्यक्ष ढूंढना पड़ा। न्यायमूति आरडी शुक्ला को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। संघ के अनेक पुराने कार्यकर्ताओं को छोड़ समाजवादी पृष्ठभूमि के श्री शुक्ला को अध्यक्ष बनाने पर भी दबी जुबान चर्चा हुई।

जिस दिन से हिन्दू समागम के लिए पंजीयन की शुरुआत हुइ उसी दिन से संघ के पदाधिकारी लाखों परिवारों से संपर्क, पंजीयन और उपस्थिति का दावा कर रहे थे। लेकिन संपर्क से अधिक मीडिया और प्रचार पर अधिक ध्यान दिया गया। आयोजन समिति में भाजपा से सीधे तौर पर जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शामिल किया गया। आयोजन समिति के सचिव के रूप में व्यवसायी दीपक शर्मा को रखा गया। गौरतलब है कि दीपक शर्मा मध्यप्रदेश शासन में मंत्री, सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण शर्मा के पुत्र हैं। हालांकि श्री शर्मा अब जीवित नहीं हैं, लेकिन उनके जिन्दा रहते पूरा परिवार उमा भारती का कट्टर समर्थक रहा। शर्मा परिवार ने उमा के सहारे ही अपनी राजनैति हैसियत और रूतबे का विस्तार किया। उमा भारती के पुराने समर्थक और उनके संरक्षण में राजनैतिक हैसियत बढ़ाने वाले लक्ष्मीनारायण शर्मा के दोनों पुत्रों दीपक शर्मा और शैलेन्द्र  शर्मा ने उनका साथ छोड़ दिया। राजनैतिक रूतबा भले ही कम हो गया हो, लेकिन अर्थ का रूतबा अभी भी बरकरार है। अपनी इसी योग्यता के बल पर वे आज भी भाजपा और संघ के करीबी है और उपयोगी भी। संघ और भाजपा से यह निकटता उनके लिए राजनीतिक और आर्थिक संजीवनी का काम करती है। संघ के इस आयोजन समिति में दीपक शर्मा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने व्यक्तित्व और चरित्र के कारण भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान मंत्री बाबूलाल गौर को संघ भले ही पसंद न करता हो, लेकिन उन्हे भी आयोजन समिति में जगह दी गई। उनकी बहू और भोपाल की महापौर कृष्णा गौर ने महिलाओं का मोर्चा संभाला। महापौर होने के कारण उन्होंने कई सरकारी सहूलियतें भी हिन्दू समागम के लिए उपलब्ध करायी।

अपने होने और करने की कीमत सब वसूलते हैं। कोई आज तो कोई कल। जो न वसूल सके वो तो सबसे बड़ा मूर्ख ही होगा। इसीलिए हिन्दू समागम का प्रचार करते हुए कृष्णा गौर ने अपना भी खूब प्रचार किया। कई ठेकेदार-बिल्डर भी इस समागम की तैयारियों से जुड़े। वे संघ की ताकत और हैसियत से आकर्षित हैं। ऐसे ही एक बिल्डर ने स्थान-स्थान पर सौजन्य से हिन्दू समागम के लिए प्रचार होर्डिग्स लगाए। यह बात जरूर हुई कि उन होर्डिंग्स में हिन्दू समागम के साथ-साथ उस बिल्डर का भी प्रचार हो रहा था। यह जानते हुए भी कि समाचार पढ़कर, बैनर और होर्डिग्स देखकर संघ में आने वालों की तादाद बहुत कम होती है आयोजकों ने भोपाल शहर में सैंकड़ों होर्डिंग्स लगाए। नेता और नारों से देश नहीं चल सकता तो संघ कैसे चलेगा। हिन्दू समागम सम्पन्न हो गया, सफल नहीं। चूंकि तैयारियों में भाजपा के लोग अधिक संख्या में लगे थे, इसलिए दर्शकों में भी अधिकांश राजनैतिक पृष्ठभूमि के ही लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में संघ की इज्जत बचाने लायक स्वयंसेवक भी उपस्थित हो ही गए।

सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत देशभर में घूम रहे हैं। वे अपने संघ को भी देख ही रहे होंगे। संभव है अलग-अलग क्षेत्रों में एक ही संघ का वैविध्य उन्हे दिखता ही होगा। भोपाल का संघ भी उन्होंने देखा-समझा होगा। भागवत को थोड़ा जानने वाले भी इसी बात में यकीन करते हैं कि भागवत भाजपा का संघीकरण तो चाहते हैं, लेकिन संघ का भाजपाकरण कतई नहीं। उत्तर भारतीय प्रांतों में संघ पर भाजपा का प्रभाव है। खासकर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार जैसे प्रांतों में। इसमें कोई गुरेज भी नहीं। लेकिन संघ का राजनीतिकरण अथवा भाजपाइकरण तो नुकसानदेह ही होगा। भोपाल का हिन्दू संगम संघ पर भाजपा के अधिक प्रभाव का दर्शन कराने वाला था। सब मानते हैं भाजपा पर संघ का प्रभाव उसके लिए हितकर है, लेकिन संघ पर भाजपा का प्रभाव अहितकर। देशभर में डॉ. भागवत को लोग तारणहार के रूप में देख रहे हैं। संघ ही समस्याग्रस्त रहा तो देश-समाज की समस्याओं को कैसे दूर कर पायेगा। केरल में 92 हजार और भोपाल में पांच हजार भी नहीं। तो डॉ. भागवत ऐसा नही ंतो कैसा संघ चाहेंगे?

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

prashant mehrishi on 03 March, 2010 22:37;02
avatar
देशभर में डॉ. भागवत को लोग तारणहार के रूप में देख रहे हैं। ye ek pankti hi pura lekh hai. baki builders ki aapsi pratispardha.
samaj main 80% log chor adhikari, chor thekedar, chor vayvsai hai lekin kabhi ye socha ki kya ye imandari se kam kar sakte hai? pura desh brashtachar main aakanth duba hai use theek karne main sangh ke swayamsevak jo aabadi ka 1% hai lage hai. HINDU samagam tha sabhi hindu aamantrit hote hain usme aap chhatni nahi kar sakte . jaise visfot par bhi anya akhbaro ki tarah kuchh bikau patrakar bhi likh rahe hai .aap unhe kaise pahchanoge? aur meri tareh pehchan bhi lo to kya ker sakte ho.RSS ka kam charitrawan,Rashtrahbhakt naojavano ka nirman karna hai. jaha samaj khada hai vahi to kam kar sakte hai aap. sangh ke jo swayamsevak rajneeti main gaye hai to us maidan ke niyam alag hai. eksath rakhana uchit nahi hai.
Thumbs Up Thumbs Down
0
ghakki on 04 March, 2010 00:04;04
avatar
bhiya lekhak ka naam bhi bata deya karo
ya ise sanjai tiwari ka lekh hi mana karen jinme naam na ho
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from सभा-संगत
Previous
image
परिवार के लिए सत्ता का संकल्प
पिछले दो तीन दिनों से मुंबई से प्रकाशित होनेवाले अखबारों के लिए एक अनिवार्य खबर छप रही है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे इस साल दशहरा रैली को संबोधित करेंगे. मुंबई के अखबारों की यह उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि पिछले साल खराब स्वास्थ्य के कारण बाल ठाकरे उस शिवाजी मैदान में दशहरे के दिन नहीं आ पाये थे जहां उनके पिता प्रबोधनकार ठाकरे ने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति को सौंपा था. ...
image
ब्लागरी का बवाल और आचार संहिता का सवाल
वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दो दिवसीय ब्लाग कार्यशाला व सेमीनार से यह बात तो उभर कर सामने आई कि हिंदी ब्लॉगिंग के लिए किसी आचार संहिता या रेगुलेटरी बोर्ड या फिर पंचायत जैसी किसी संस्था के लिए कोई गुंजाईश ही नहीं है। दरअसल यह संभव ही नहीं है। दूसरी बात यह कि अगर कानून है तो हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि भले ही अपराधी हमेशा पुलिस से दो कदम आगे ही होता है लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। इसलिए स्व-नैतिकता ही ब्लॉगिंग में सबसे अनिवार्य तत्व है, यही एक ब्लॉगर की ब्लॉगिंग के लिए आचार संहिता है।...
image
मानवीय मूल्यों की अमानवीय कार्यशाला पर मीडिया की मुहर
इस खबर को लिखने की कोई इच्छा नहीं थी.कारण भी साफ था. उदघाटन और समापन की औपचारिकताओं के अलावा इसमें कुछ दिखा नहीं.. कुछ समूह चर्चा भी हुई थी जिसे समापन की जल्दबाजी में शीघ्रता से समाप्त कर दिया गया। दूसरे दिन के अखबारों में खबर भी छपी. लेकिन तीसरे दिन जब बाकायदा समापन का सचित्र समाचार पढा तो मन हुआ कि अब तो खबर लिखनी ही पडेगी। दो दिन की ‘राष्ट्रीय गोष्ठी’ जो एक दिन में ही समाप्त हो गई, को दो दिन की बताकर मानवीय मूल्यों की चर्चा में मीडिया ने वास्तव में अमानवीय कार्य किया है....
image
माया के आगे बेबस मायानगरी
राजनीति में जाइये तो भी वहीं चिता दिखेगी. नौकरशाही में देखिए वे भी परेशान हैं उसी समस्या से. संत महंत समाज में भी वही एक चिंता है. सामाजिक कार्यकर्ता भी उसी समस्या का रोना रो रहा है. ये तो वास्तविक जीवन को रोजमर्रा की जिंदगी में जीनेवाले लोग हैं. अगर वे रोएं तो तो रोएं पर वे भला क्यों रोएं जो उस समस्या से कल्पना के तौर पर ही सही समाधान खोजकर लाते हैं? फिल्मी समाज के सामने भला वही समस्या कैसे हो सकती है जो समाज के बाकी सक्रिय हिस्से में समाहित है?...
image
मीडिया खड़ा बाजार में, नहीं किसी की खैर
भौतिकता से दग्ध मानवता को शांति और दिशा देने का काम भारतीय मूल्य और दर्शन ही करेंगे। भारतीय मूल्यों और राष्ट्रीय भावना को संरक्षित करने और प्रसारित करने की जिम्मेदारी मीडिया को निभानी होगी। आज भारतीय मूल्यों और परंंपराओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया भी इसमें शामिल है। मीडिया को मर्यादित होना होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इंडियन मीडिया सेंटर की बैठक में समापन उद्बोधन देते हुए ये बातें कही।...
image
आतंकवाद की राजनीति और मीडिया
क्या आतंकवाद बौद्धिक स्तर पर इतना विकसित हो चुका है कि उसका राजनीतिक धरातल तैयार हो सके? इस जटिल प्रश्न का उत्तर सरल नहीं है. जो लोग अल-कायदा को आतंकी संगठन बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं वे भी शायद इसे इस्लामिक चरमपंथ कहना ज्यादा मुनासिब समझेंगे बनिस्बत कि आतंकवाद के दर्शन में निहित राजनीति को मान्यता प्रदान करें. लेकिन मुस्लिम देशों में आतंकी गतिविधियों के द्वारा दुनियाभर में थरथराहट पैदा करनेवाले इस्लामिक विद्वान इसे उस राजनीति की प्रतिक्रिया मानते हैं जिसके वैचारिक आक्रमण के कारण इस्लाम को खतरा पैदा हो गया है. शायद इसीलिए "जिहाद" जरूरी हो गया था. ...
image
कारपोरेट पत्रकारों की समाजवादी चिंता
11 जुलाई को सुप्रसिद्ध पत्रकार स्वर्गीय उदयन शर्मा का जन्म दिन था। हर साल की तरह इस साल भी 'संवाद 2010' के तहत एक परिचर्चा 'लॉबींयग, पैसे के बदल खबर और समकालीन पत्रकारिता' का आयोजन किया गया था। इस परिचर्चा में देश के कई दिग्गज पत्रकार दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में जुटें और अपने विचार रखे।...
image
घर में बढ़ती विदेशी घुसपैठ
घुसपैठ और सामान्य आवाजाही में फर्क है। दुनियाभर में अपनी आवश्यकताओं के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आबादी की आवाजाही सामान्य बात है। लेकिन घुसपैठ सुनियोजित और रणनीतिक है। अर्थात भारत में घुसपैठ आवश्यकता या परिस्थितियों के कारण नहीं बल्कि किसी खास मकसद का हिस्सा है। इनका आगमन, बसाहट और निवास सब रणनीतिक होता है।...
image
समाज में ही आन्दोलन नहीं हैं तो मीडिया क्या करे?
दिल्ली में यूँ तो रोज़ाना अनेक गोष्ठियां अनेक विषयों पर होती रहती हैं, लेकिन ऐसी गोष्ठियां कभी-कभार ही होती हैं जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी, विशेषज्ञ, पेशेवर, कार्यकर्ता आदि एक साथ किसी एक मुद्दे पर अपना नज़रिया पेश करते हों. शुक्रवार की शाम दक्षिण दिल्ली के हैबिटैट सेंटर में ऐसी ही एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 'अभिव्‍यक्ति माध्‍यमों में आम आदमी' विषय पर चर्चा हुई....
image
पत्रकारिता में साहित्य का होना न होना
वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा के माननेवाले लोगों में काम करने की शैली में वैसे तो कोई खास अंतर नहीं होता लेकिन दोनों के व्यवहार में एक साफ अंतर दिखाई देगा. दोनों ही पहले से निर्धारित निष्कर्ष पर पहुंचते हैं लेकिन तरीका थोड़ा अलग होता है. दक्षिणपंथी विचारधारा का समर्थक संवाद इत्यादि में बहुत कम विश्वास करता है. वह सीधे दिशानिर्देश जारी करता है जबकि वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोग दिखावे के लिए ही सही बहस करते हैं. भले ही बहस में परिवर्तन की किसी भी गुंजाइश को स्वीकार न करें लेकिन कम से कम बहस की गुंजाइश तो रखते ही है. ऐसी ही एक बहस का आयोजन मंगलवार की शाम इंडिया हैबिटेट सेन्टर में ढेर सारे वामपंथी विचारधारा से जुड़े बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हुई. ...
image
मिस्टर चिदम्बरम! गो बैक
जिस वक्त चिदम्बरम नक्सलवाद को समाप्त करने के अपने तरीकों के समर्थन में भाषण देने जेएनयू पहुंचे पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था. संभवत: चिदम्बरम जानते थे कि वे उस बौद्धिक गढ़ में नक्सलवाद के सफाये का समर्थन करने जा रहे हैं जहां से बौद्धिक खुराक मिलने का आरोप लगता रहा है. यहां के छात्रों का आरोप है कि जेएनयू में पहुंच बनाने के लिए उन्होंने अपनी बौद्धिक तर्क क्षमता के साथ साथ अपनी प्रशासनिक क्षमता का भी इस्तेमाल किया. ...
image
हिंदी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को रिपोर्ट करनेवाले फिल्म पत्रकार और समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज का कहना है कि हिन्दी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है. यह बात उन्होंने जयपुर में आयोजित एक संवाद में कही. ...
image
बनी रहेगी वैकल्पिक मीडिया की जरूरत
आवारा पूंजी की मीडिया पर पकड़ मजबूत हुई है और इस पकड़ ने खबर को मनोरंजन में बदल दिया है। राहुल महाजन, मल्लिका शेरावत या राखी सावंत जैसे चरित्रों का मीडिया सुर्खियों में होने के कारण भी यही है। मनोरंजन की प्रवृत्ति स्थिर नहीं है। अतः ये चरित्र भी तेजी से बदलते और आते जाते है।...
image
गांधी कथा के महात्मा गांधी
नारायण भाई देसाई के बारे में अनुपम मिश्र द्वारा दिया जाने वाला परिचय सबसे सटीक है. अनुपम मिश्र कहते हैं - "नारायण भाई ऐसे शख्स हैं जिन्हें पहले गांधी जी ने जाना. उन्होंने तो गांधी जी को बाद में जाना." अनुपम मिश्र बिल्कुल सही कह रहे हैं. गांधी के छायारूप सचिव महादेवभाई देसाई के बेटे नारायण भाई देसाई गांधी की गोद में पलकर बड़े हुए हैं....
image
भाषा भी होती है सर्वहारा, दलित और सवर्ण
बड़ोदरा में भाषा अनुसंधान एवं प्रकाशन संस्था ने एक बेहतरिन आयोजन किया। जिसमें भाषा और बोली के सवाल पर देश भर के विद्वान और सामाजिक कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। भाषा के सवाल पर इतने बड़े पैमाने पर विद्वानों के जुटान का शायद यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम था। प्रोफेसर गणेशी देवी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम को बड़ोदरा की स्थानीय मीडिया में तो अच्छी कवरेज मिली लेकिन नहीं कह सकता उसके बाहर वह खबर बनी या नहीं। ...
image
बिल्डरों, ठेकेदारों और सरकारी अफसरों का 'हिन्दू' समागम
भाजपा नेता, सरकारी अमला, बिल्डर-ठेकेदार और रसूखदारों के समर्थन-सहयोग से भोपाल में हिन्दू संगम सम्पन्न तो हो गया, लेकिन संघ जैसा चाहता था, वैसा हिन्दू समागम तो तब भी नहीं हुआ। इन सब की भीड़ में संघ और उसके कार्यकर्ता दोनों ही कहीं गुम गये। लेकिन शायद यही नया संघ है, जहां वह दिल से नहीं दिमाग से चलता है। यह संघ अपने स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं से नहीं समर्थकों से चलता है। इस संघ में कार्यकर्ता कम हो गए, नेता बढ़ गए। यह संघ क्लालिटी नहीं, क्वांटिटी चाहता है। भीड़ के लिए वह कुछ भी करेगा। ...
image
अंबेडकर और गांधी : संवाद जारी है
बाबासाहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, दो 'स्कूल' हैं, दो वैचारिक केन्द्र हैं, दो संस्थाएं हैं। दोनों आधुनिक भारत के सर्वाधिक विवादास्पद चरित्रों में हैं। चूंकि दोनों लीक से हटकर चले, इसलिए उन पर उनके समय से लेकर आज तक सवाल उठाए जाते रहे हैं। दोनों की मंजिल एक-दूसरे से जितनी मिलती थी, रास्ते उतने ही जुदा थे।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2