समाज में ही आन्दोलन नहीं हैं तो मीडिया क्या करे?
दिल्ली में यूँ तो रोज़ाना अनेक गोष्ठियां अनेक विषयों पर होती रहती हैं, लेकिन ऐसी गोष्ठियां कभी-कभार ही होती हैं जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी, विशेषज्ञ, पेशेवर, कार्यकर्ता आदि एक साथ किसी एक मुद्दे पर अपना नज़रिया पेश करते हों. शुक्रवार की शाम दक्षिण दिल्ली के हैबिटैट सेंटर में ऐसी ही एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 'अभिव्यक्ति माध्यमों में आम आदमी' विषय पर चर्चा हुई.
वक्ताओं में स्वनामधन्य नामवर सिंह (साहित्य), त्रिपुरारी शर्मा (राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय/रंगमंच), अरविन्द मोहन (पत्रकारिता), अजय ब्रह्मात्मज (फ़िल्म समीक्षक) और अनुराग कश्यप (फिल्मकार) शामिल थे. डेढ़ घंटे चली इस चर्चा को समाचार-साहित्य की हिंदी वेब साईटों - मोहल्ला लाईव एवं जनतंत्र, और पेंग्विन की सहयोगी संस्था- यात्रा बुक्स ने बहसतलब श्रृंखला के तहत आयोजित किया था. यह गोष्ठी इस श्रृंखला की द्वितीय कड़ी थी. पहली गोष्ठी के बारे में आप विस्फोट पर पढ़ चुके हैं.
आयोजकों की तरफ से आमंत्रण में कहा गया था कि अभिव्यक्ति के तमाम माध्यम आज बाज़ार की चाकरी कर रहे हैं और उन्हें आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है जिसकी बुनियाद पर लोकतंत्र की इमारत खड़ी है. उन्होंने सवाल किया था कि क्या इन माध्यमों की सरहद से बाहर जा चुके इस आम आदमी की वापसी हो पायेगी. यह एक अतिवादी धारणा है लेकिन आम आदमी और उसकी चिंताओं को चिंतन और सृजन के केंद्र में लाने तथा माध्यमों की व्यापक जिम्मेदारी को यह धारणा रेखांकित भी करती है. इस लिहाज़ से यह गोष्ठी एक महत्वपूर्ण पहल मानी जानी चाहिए और इसी वज़ह से बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें शिरकत की. लेकिन निराशाजनक पहलू यह है कि वक्ता बिना किसी तैयारी के आए थे और सतही बातों के अलावा कोई समझदारी बनाने वाली बातचीत नहीं हो पाई.
फ़िल्म लेखन और निर्देशन के नए तेवर की बदौलत अपना स्थान बना चुके अनुराग कश्यप फ़िल्म निर्माण, वितरण और प्रदर्शन के अर्थतंत्र की भयावहता को गिना रहे थे और बता रहे थे कि बाज़ार के चंगुल से मुक्ति लगभग असंभव है. उनके अनुसार फ़िल्मकारों पर यह दबाव रहता है कि वह तीन दिनों के भीतर अपनी लागत और मुनाफ़ा बटोर ले क्योंकि चौथे ही दिन लोगों के पास इन्टरनेट या पाईरेटेड सीडी की कृपा से फ़िल्म पहुँच जायेगी. अनुराग कह रहे थे कि हम पाईरेटेड या डाउनलोड कर फ़िल्में देख वैसे फ़िल्मकारों का नुकसान कर रहे हैं जो कुछ अच्छा कर सकते हैं. वैसे जाते जाते उन्होंने यह भी कह दिया कि दर्शकों की रूचि को अभी परिष्कृत होना है- 'यदि एक थियेटर में सामाजिक मुद्दे पर बनी फ़िल्म लगी हो और बगल वाले सिनेमा घर में कैटरीना कैफ़ की फ़िल्म लगी हो तो आम आदमी दूसरे सिनेमा घर जाएगा'. नामवर सिंह यूँ तो बोलने के लिये पिछले कई वर्षों से जाने जाते हैं (माने भी जाते हैं), लेकिन इस गोष्ठी में वे बमुश्किल दो मिनट बोले और बताया कि रचना में आम चरित्र ख़ास हो जाता है और हो जाना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता तो वह कमज़ोर रचना मानी जायेगी. नामवर जी जैसे धाकड़ विद्वान से लगभग बेमतलब की बात सुन कर खीझ सी हुई. इस कैफीयत को परवान दिया वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द मोहन ने. कहने लगे अखबार की लागत बहुत ज्यादा होती है इसीलिए हमारे पास विज्ञापनों पर निर्भरता और उनसे निर्देशित होने के लिये विवश हैं. अनुराग की तरह अपनी कमजोरी का ठीकरा समाज पर फोड़ते गए कि जब समाज में ही आन्दोलन नहीं हैं तो मीडिया क्या करे. हालांकि उन्होंने इतना भलापन (भोलापन!!) ज़रूर दिखाया कि आम आदमी मीडिया के धोखे में नहीं आता.
त्रिपुरारी शर्मा जी ने कहा रंग-कर्म सबसे पुराना माध्यम है और वह बुनियादी रूप से हाशिये के लोगों का माध्यम है. चूँकि थियेटर में बाज़ार-वाणिज्य का वह दखल अभी तक नहीं हो पाया है जैसा कि अन्य माध्यमों में है इसलिए उसके बारे में अन्य माध्यमों की तरह बात नहीं कर सकते. गोष्ठी के अंतिम वक्ता थे फ़िल्म पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज और वही कुछ तैयारी से बोले रहे थे. फ़िल्म-व्यवसाय के बदलते स्वरुप का बयान करते हुए वह बम्बईया सिनेमा के सरोकारों के बदलने का विवरण दे रहे थे. बड़े शहरों और विदेश में रह रहे भारतीयों को केंद्र में रख कर फ़िल्में बनाई जा रही हैं क्योंकि धन की तुरंत वसूली वहीँ से हो रही है. उनके हिसाब से यह एक बड़ा कारण है जिसकी वज़ह से गाँव, क़स्बा और पीछे छूट गया आदमी सिनेमा से दरकिनार है.
वक्ताओं के बोलने के बाद श्रोताओं की बारी थी और उन्होंने कई सवाल पूछे. सबसे ज्यादा सवाल अनुराग के खाते में गए और उनसे कुछ कम अजय जी से पूछे गए. नामवर जी और अरविन्द मोहन से नहीं के बराबर सवाल हुए जिस पर उन्हें सोचना चाहिए. त्रिपुरारी जी से सवाल नहीं पूछे गए क्योंकि ज़्यादातर श्रोता थियेटर की गतिविधियों से परिचित नहीं थे और इसे हम सब को एक चिंता के रूप लेना चाहिए. सिनेमा पर सवालों की बौछार इस बात को एक बार फिर रेखांकित कर गयी कि सिनेमा की लोकप्रियता और उसको लेकर हिंदी लोकवृत्त में रूचि/चिंता काफी गहरी है.
मेरे विचार से आयोजकों को 'आम आदमी' जैसी अवधारणायें स्पष्टता से रखनी चाहिए और वक्ताओं को विषय और बहस के सरोकारों से आगाह कर देना चाहिए. एक सलाह और कि बड़े और भीड़जुटाऊ नामों की जगह ज़रूरी नामों को आमंत्रित किया जाये. बहस का विषय व्यापक रखने से बहस का स्तर निर्धारित नहीं होता. इसके लिये ज़रूरी हैं- गंभीरता, ताज़गी और सरोकार. बहसतलब के दोनों कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी ने हिंदी लोकवृत के न सिर्फ़ जीवंत होने का प्रमाण है, बल्कि उसकी बहस के केंद्र में राजनीति और साहित्य के साथ अन्य क्षेत्रों के आने और जमने की सूचना भी है. बहसतलब के अगले आयोजन का इंतज़ार है.
Title :
Body
- सुदर्शन का (कु) दर्शन
- सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
- सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
- नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
- अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
- अपने होने पर ही हैरान
- भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
- एनसीपी के 'दादा' का दांव
- पीएमओ वाले पृथ्वीराज
- गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?



del.icio.us
Digg
दैनिक जागरण का स्टिंग कांड थमा नहीं बरेली दैनिक जागरण रिपोर्टर ने नया ठीकरा फोड़ मारा । उस पर जबरन बसूली के आरोप लगाते हुये एक कालेज के मालिक शंकर लाल ने कहा दैनिक जागरण का रिपोर्टर २५००० रूपये की फ़ोन पर डिमांड कर रहा था और उन्हें धमकी दी गयी उसे पैसे नहीं मिले तो कालेज के खिलाफ खबर निकाल देगा । एक बड़े न्यूज चैनल के दूसरे रिपोर्टर का फोन आया। वह कालेज पर गंभीर आरोप लगाने की बात कह रहा था। जब उस न्यूज चैनल वाले युवक को बुलाया गया तो वह अपने पैर सर पर रख कर भाग खड़ा हुआ ।दैनिक जागरण में 14 जून को पेज तीन पर 'कालेज में बनी अश्लील क्लीपिंग' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। खबर के अनुसार एक लड़के और लड़की ने कालेज में आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो क्लीपिंग तैयार की है। आजकल कालेज बंद है फिर यह अश्लील क्लीपिंग' कैसे बना । सूत्रों के अनुसार कालेज के मालिक बकील और बसपा नेता है ।
www.sakshatkar.com
www.sakshatkar-tv.blogspot.com
काले अंग्रेजों के विरुद्ध जारी संघर्ष को आगे बढाने के लिये, यह टिप्पणी प्रदर्शित होती रहे, आपका इतना सहयोग मिल सके तो भी कम नहीं होगा।
============
उक्त शीर्षक पढकर अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन सच में इस देश को कुछ जिन्दा लोगों की तलाश है। सागर की तलाश में हम सिर्फ सिर्फ बूंद मात्र हैं, लेकिन सागर बूंद को नकार नहीं सकता। बूंद के बिना सागर को कोई फर्क नहीं पडता हो, लेकिन बूंद का सागर के बिना कोई अस्तित्व नहीं है।
आग्रह है कि बूंद से सागर में मिलन की दुरूह राह में आप सहित प्रत्येक संवेदनशील व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। यदि यह टिप्पणी प्रदर्शित होगी तो निश्चय ही विचार की यात्रा में आप भी सारथी बन जायेंगे।
हम ऐसे कुछ जिन्दा लोगों की तलाश में हैं, जिनके दिल में भगत सिंह जैसा जज्बा तो हो, लेकिन इस जज्बे की आग से अपने आपको जलने से बचाने की समझ भी हो, क्योंकि जोश में भगत सिंह ने यही नासमझी की थी। जिसका दुःख आने वाली पीढियों को सदैव सताता रहेगा। गौरे अंग्रेजों के खिलाफ भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, असफाकउल्लाह खाँ, चन्द्र शेखर आजाद जैसे असंख्य आजादी के दीवानों की भांति अलख जगाने वाले समर्पित और जिन्दादिल लोगों की आज के काले अंग्रेजों के आतंक के खिलाफ बुद्धिमतापूर्ण तरीके से लडने हेतु तलाश है।
इस देश में कानून का संरक्षण प्राप्त गुण्डों का राज कायम हो चुका है। सरकार द्वारा देश का विकास एवं उत्थान करने व जवाबदेह प्रशासनिक ढांचा खडा करने के लिये, हमसे हजारों तरीकों से टेक्स वूसला जाता है, लेकिन राजनेताओं के साथ-साथ अफसरशाही ने इस देश को खोखला और लोकतन्त्र को पंगु बना दिया गया है।
अफसर, जिन्हें संविधान में लोक सेवक (जनता के नौकर) कहा गया है, हकीकत में जनता के स्वामी बन बैठे हैं। सरकारी धन को डकारना और जनता पर अत्याचार करना इन्होंने कानूनी अधिकार समझ लिया है। कुछ स्वार्थी लोग इनका साथ देकर देश की अस्सी प्रतिशत जनता का कदम-कदम पर शोषण एवं तिरस्कार कर रहे हैं।
अतः हमें समझना होगा कि आज देश में भूख, चोरी, डकैती, मिलावट, जासूसी, नक्सलवाद, कालाबाजारी, मंहगाई आदि जो कुछ भी गैर-कानूनी ताण्डव हो रहा है, उसका सबसे बडा कारण है, भ्रष्ट एवं बेलगाम अफसरशाही द्वारा सत्ता का मनमाना दुरुपयोग करके भी कानून के शिकंजे बच निकलना।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के आदर्शों को सामने रखकर 1993 में स्थापित-भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास)-के 17 राज्यों में सेवारत 4300 से अधिक रजिस्टर्ड आजीवन सदस्यों की ओर से दूसरा सवाल-
सरकारी कुर्सी पर बैठकर, भेदभाव, मनमानी, भ्रष्टाचार, अत्याचार, शोषण और गैर-कानूनी काम करने वाले लोक सेवकों को भारतीय दण्ड विधानों के तहत कठोर सजा नहीं मिलने के कारण आम व्यक्ति की प्रगति में रुकावट एवं देश की एकता, शान्ति, सम्प्रभुता और धर्म-निरपेक्षता को लगातार खतरा पैदा हो रहा है! हम हमारे इन नौकरों (लोक सेवकों) को यों हीं कब तक सहते रहेंगे?
जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से इस जनान्दोलन से जुडना चाहें, उसका स्वागत है और निःशुल्क सदस्यता फार्म प्राप्ति हेतु लिखें :-
डॉ. पुरुषोत्तम मीणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष
भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अन्वेषण संस्थान (बास)
राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यालय
7, तँवर कॉलोनी, खातीपुरा रोड, जयपुर-302006 (राजस्थान)
फोन : 0141-2222225 (सायं : 7 से 8) मो. 098285-02666
E-mail : dr.purushottammeena@yahoo.in
Post your comment