Home | भारत की कहानी | एक जैविक गांव की ऑडिट रिपोर्ट

एक जैविक गांव की ऑडिट रिपोर्ट

image देवस्थान के चबूतरे पर एकत्र मलगांववासी

दुनिया के बड़े बड़े दादा लोग दुनिया के पर्यावरण को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं. इन कोशिशों से बहुत दूर मध्य प्रदेश के खण्डवा में एक गांव ने पर्यावरण के नाम पर तो नहीं लेकिन लगातार पड़ रहे सूखे और मंहगी होती जिंदगी से पीछा छुड़ाने के लिए प्राकृतिक खेती और नैसर्गिक जीवन को अपना आधार बना लिया. अब मलगांव पर कोई संकट नहीं है. सूखे के बीच उन्होंने प्राकृतिक तरीकों से अपनी जिंदगी तर कर ली है.

मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर छैगांवमाखन विकासखंड में स्थित है जैविक ग्राम मलगांव। 75 वर्षीय वयोवृद्ध दशरथ पटेल ने मलगांव में बदलाव के दौर को अपनी आंखों से देखा है। वे बताते हैं कि-`मलगांव बहुत गिरा हुआ था, यहां कोई आता-जाता नहीं था और फसल भी बेहद कमजोर होती थी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को अपनी उपभोग की जरूरतों को पूरा के लिए भी कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शिक्षा के नाम पर महज एक प्राईमरी स्कूल था, गांव में कोई सड़क नहीं थी। लेकिन जैविक ग्राम का दर्जा हासिल करने के बाद मलगांव में सड़क ही नहीं बनी, बल्कि स्कूल भी मिडिल तक हो गया है। यही नहीं मीडिया के जो लोग कभी मलगांव की दुर्गती से बेपरवाह बने हुए थे, उनका भी आना-जाना यकायक बढ़ गया। जैविक ग्राम मलगांव को कुछ समय पूर्व निर्मल ग्राम अवार्ड से भी नवाजा गया है।

मलगांव की स्थिति हमेशा से ऐसी नहीं थी। अपेक्षाकृत ऊंचाई पर होने के कारण एक ओर जहां मलगांव में बरसाती पानी के ठहरने की समस्या चिरकाल से थी, वहीं अच्छी वर्षा के बावजूद भी भूगर्भीय जमीन पथरीली होने के कारण जलस्तर बहुत तेजी से गिर जाता है। इन बातों का सीधा प्रभाव मलगांव की कृषि और उस पर आश्रित ग्रामीणों के जनजीवन पर पड़ता है। वर्ष 1998 से 2000 के दौरान पड़े सूखे ने मलगांव के ग्रामीणों की कमर तोड़कर रख दी और नौबत फाके करने तक पहुंच गई। कम कृषि उत्पादन से मुश्किल जीवन यापन, उस पर रसायनिक खेती की विषबेल को सींचने का बढ़ता खर्च, सूखे का अभिशाप और खेती में रसायनिक खाद के उपयोग के चलते अधिक सिंचाई की आवश्यकता जैसी विपरीत परिस्थितियों से मलगांव के किसान जूझ रहे थे।

गांव में करीब 505 हेक्टेयर खेती का रकबा है और परती भूमि बिल्कुल नहीं है। एक तरह से देखा जाये तो मलगांव के निवासियों के जीवन यापन का साधन खेती एवं पशुपालन ही है। पानी की समस्या की बात करें तो आसपास ऐसा कोई नाला भी नहीं था, जिसका पानी रोककर जल उपलब्धता में कोई विशेष वृद्धि की जा सके। दूसरी ओर खरीफ में कपास जैसी लंबी अवधि की फसलों एवं रबी के मौसम में गेहूं, चना एवं सब्जियों की पैदावार के लिए अतिरिक्त जल की उपलब्धता एक एक चुनौती बन चुकी थी। क्षेत्र में सिंचाई योग्य कुओं की संख्या उस दौरान 275 थी, लेकिन पर्याप्त जल पुर्नभरण न होने से मात्र 20 कुंओं से सिंचाई होती थी। पूरे परिदृश्य पर गौर करें तो उस दौरान मलगांव में पानी की मांग 347.18 हेक्टेयर मीटर थी, जबकि उसकी तुलना में उपलब्धता सिर्फ 216.03 हेक्टेयर मीटर थी। हालात ऐसे थे कि पीने के पानी के लिए भी त्राहि-त्राहि थी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सूखे के कारण मलगांव के किसानों को कपास, सोयाबीन, ज्वार, मक्का, मूंगफली इत्यादि में 40-50 फीसदी गिरावट का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई। इन सब बातों के कारण बढ़ते असंतोष से गांव में परस्पर वैमनस्य बढ़ रहा था। पूरा गांव दो गुटों मे बंट गया था और करीब 6 वर्षों तक मलगांव में कोई ग्रामसभा नहीं हुई, जिसके कारण गांव की प्रशासनिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न पड़ी थी।

मलगांव के लोगों ने गांव में पड़े सूखे के कारण ही सही; लेकिन जैविक खेती के महत्व को काफी पहले समझ लिया था। सूखे से निपटने की तैयारियां शुरु हुई तो ग्रामीणों को यह बात भली भांति समझ आ गई कि खेत का पानी खेत व मिट्टी के कणों के आसपास संग्रहित रखने के लिए जीवांश-कम्पोस्ट के ह्युमस की विशेष भूमिका होती है। इस अनिवार्यता को जैविक खेती अपनाकर ही संभव बनाया जा सकता था। इन समस्याओं को ध्यान में रखकर कृषक पाठशाला के माध्यम से जैविक एवं टिकाऊ और जल प्रबंधन कार्यक्रम निर्धारण किया गया। यही नहीं जैविक खेती की पूरी कार्ययोजना का खाका तैयार कर लिया गया। सर्वप्रथम उपलब्ध कचरे-गोबर से कम्पोस्ट बनाने का प्रस्ताव रखा गया। गोबर गैस के उपयोग से उर्जा की आपूर्ति के अलावा उससे प्राप्त अपिशश्ट (स्लरी) का जैविक खाद बनाने में उपयोग, कच्चे एवं पक्के नाडेप और वर्मी कम्पोस्ट को अपनाये जाने की बात पर सबकी सहमती बन गई।

प्रथम चरण में कृषकों ने गांव में बिखरे हुए कचरे को इक्कट्ठा कर उससे कम्पोस्ट बनाने व गोबर के कंडे-उपले का ईंधन के रूप में उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही गांव में बायोगैस संयंत्र लगाने का अभियान छेड़ा गया। फरवरी 2001 में सिर्फ 80 बायोगैस संयंत्र गांव में थे, जो अब बढ़कर 218 हो गए हैं। बाद में बायोगैस संयंत्र के ढांचे में एक नया प्रयोग किया गया। खेती की जमीन एवं पशुओं की अनुपलब्धता के चलते गरीब एवं पिछड़ों के लिए गोबर गैस संयंत्र हेतु गोबर सुलभ नहीं होने की बात को ध्यान में रखकर घर में बने शौचालय से एक इन्पुट लाईन गोबर गैस संयंत्र से जोड़ दी गई। जिसमें गोबर के साथ मानव मल-मूत्र भी बायोगैस निर्माण में उपयोग होने लगा। हालांकि शुरुआती दौर में इस प्रयोग को समुदाय का समर्थन नहीं मिला, लेकिन जब लोगों ने देखा कि इस प्रयोग से किसी तरह की गंदगी नहीं होती और न ही कोई बदबू आती है तो धीरे-धीरे इसे भी गांव में अपनाया जाने लगा। डिग्री लाल भी भूमिहीनों की उसी जमात का हिस्सा हैं जिन्होंने अपने घर में शौचालय से इन्पुट लाईन गोबर गैस संयंत्र मे जोड़ी है। वे रसोई में चूल्हा जलाकर दिखाते हुए कहते हैं कि-`देखिये इससे कोई बदबू नहीं आती और आज पूरे गांव में इस तरह के करीब 110 संयंत्र लगे हुए हैं।´ इस तरह मानव मल-मूत्र प्रदूषण का कारक न बनकर पौध-संरक्षण का सशक्त माध्यम बन गया।

वर्ष 2002 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मलगांव का दौरा किया तो उन्होंने आश्चर्यपूर्वक पूछा कि-`क्या गांव में केबल टी.वी. भी आ गया है, तो उन्हें बताया गया कि गांव में फैला तारों का संजाल केबल टी.वी. का नहीं, बल्कि गोबर गैस संयंत्र की `नलियों´ का है, जिससे घर-घर में ईंधन हेतु गोबर गैस प्रवाहित होती है। बायोगैस के उपयोग से खाना पकाने हेतु लकड़ी, उपले का उपयोग प्राय: बंद हो गया है। इस तरह से जहां एक ओर मलगांव के लोग उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुए, वहीं दूसरी ओर ईंधन पर होने वाले खर्च की बचत भी होने लगी। यह पिछड़े एवं गरीब ग्रामीणों के लिए जहां एक राहत की बात है, वहीं महिलाओं को भी धुंए-धक्कड़ से हमेशा के लिए निजात मिल गया।

आगे पढ़ें.....

Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image उमाशंकर मिश्र विकास को अपनी कलम से आंकते युवा पत्रकार उमाशंकर मिश्र ग्रामीण भारत और परंपरागत उद्योग को समझना चाहते हैं और रिपोर्ट करना चाहते हैं. एक मासिक पत्रिका सोपान स्टेप में कार्यरत है.
Rate this article
5.00
More from भारत की कहानी
Previous
image
अपने होने पर ही हैरान
‘चुप्पी-चुप्पी नहीं नहीं, बोलेंगे अब सभी-सभी’ इन्हीं नारों से दाहोद (गुजरात) का सीनियर रेलवे संस्थान परिसर 31 अक्टूबर को पूरे दिन गूंजता रहा। यहां गुजरात के बड़ोदरा, पंचमहल, सुरत, भड़ूच, डांग, बालसाड और साबरकांठा जिले से लगभग तीन हजार के आस पास विमुक्त एवं घुमंतू समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। मौका था, अधिकार अभियान की घोषणा का। उस समाज के लिए जो इस लोकतांत्रिक देश में अधिकार का अर्थ अभी तक समझ नहीं पाएं हैं। ...
image
जमीन ले लो या गोली मार दो
भारत-पाक सरहद पर बसे किसान इन दिनों खासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि किसान मरने तक को तैयार हैं, लेकिन उनकी समस्या पर न तो नौकरशाह गौर कर रहे हैं और न ही सफेदपोश। दरअसल, लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों के सामने हाल ही में आए एक सरकारी फरमान ने कई दुविधाएं खड़ी कर दी है। इस फरमान के मुताबिक सीमा क्षेत्र में तारबंदी के पार दो फिट से ज्यादा ऊंची फसल पर पाबंदी लगा दी गई है, जबकि किसान सीमा क्षेत्र में जो भी फसल बोते हैं, उनकी ऊंचाई दो फिट से अधिक ही है।...
image
डकैती छोड़ दी, पर पुलिस पीछा नहीं छोड़ती
पुलिस कहती है कि चंबल से डाकुओं का खात्मा हो गया है. इसमें बहुत हद तक सच्चाई भी है लेकिन डाकुओं के खात्मे के बाद भी पुलिस का काम खत्म नहीं हुआ है. जो डाकू डकैती छोड़कर शहरों में मजदूरी करने चले गये या कुछ तो बाकायदा साधु सन्यासी हो गये. पुलिस अभी भी उनके पीछे पड़ी हुई है और खोज खोज कर गिरफ्तार कर रही है. दिनेश शाक्य की रिपोर्ट-...
image
विस्थापन के 33 साल बाद,पूरी तरह बर्बाद
भारत की औद्योगिक प्रगति और शहरी विकास के लिए सबसे आधारभूत जरूरत है जमीन. जहां भी विकास का पहिया पहुंचता है, पहले वहां की जमीन और जमीन के वाशिंदों को रौंदता है. फिर अपनी मर्जी के मुताबिक एक नया साम्राज्य विकसित करता है जो विकास का विस्तार बताकर हमारे सामने प्रस्तुत किया जाता है. लेकिन इस साम्राज्य के विकासक्रम में पीछे छूट गये लोगों की एक दुनिया शेष रह जाती है. सरकार और कंपनियां जिन्हें मुआवजा देकर "अमीर" बनाकर छोड़ देती हैं वे पीछे छूट गये लोग कितने दयनीय होकर रह जाते हैं इसका सटीक उदाहरण है गाजियाबाद का कड़कड़ मॉडल गांव. इस गांव के जरिए विकास और विस्थापन का जायजा ले रहे हैं अनिल पाण्डेय. ...
image
बज गया बस्तर का बैंड
हाल के वर्षों में देश दुनिया बस्तर को सिर्फ इसलिए जानती है कि वहां कब कहां कैसे कितने नक्सली मारे गये या फिर नक्सलियों ने कितने पुलिसवालों को मार गिराया है. लेकिन आदिवासियों की समृद्ध दैवीय परंपरा से एक ऐसा नाद उठ खड़ा हुआ है जो संगीनों की कर्कश आवाज को दबाने के लिए बस्तर से निकल पड़ा है. यह बस्तर बैण्ड है. आदिवासियों की अपनी पहल पर निर्मित हुए बस्तर बैंड देश दुनिया को बस्तर के इस परंपरागत स्वरूप से परिचय करा रहा है जो बस्तर के संगीत में विराजमान दैवीय नाद से श्रोताओं के अनहद को छू रहा है. ...
image
गर्त में गये गांव
2021 तक भारत में महानगरों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा होगी और हर महानगर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग रह रहे होंगे. अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन ऐसा मानता है और वहीं भारत सरकार की जनगणना के मुताबिक भी बीते एक दशक में गांवों से तकरीबन 10 करोड़ लोगों ने पलायन किया है, जबकि निवास स्थान छोड़ने को आधार मानें तो 30 करोड़ लोगों ने अपना निवास स्थान छोड़ा है....
image
बाल अधिकारों के बीस साल बाद
अब से बीस साल पहले 1989 को सयुंक्त राष्ट्र द्वारा पारित बाल-अधिकारों के कन्वेंशन के जरिए बच्चों के लिए एक बेहतर, स्वस्थ्य और सुरक्षित दुनिया का लक्ष्य रखा गया था. मगर समय के दप दशक गुजर जाने के बाद आज बच्चों की यह दुनिया कहीं बदतर, असुरक्षित और बीमार दिखाई देती है....
image
दलित उद्यमियों का बढ़ता दबदबा
पहले दलित उद्यमी गंगाराम कांबले के राज्य महाराष्ट्र में इन दिनों दलित उद्यमशीलता की नई इबारत लिखी जा रही है। कांबले ज्ञात दलित इतिहास में भारत के पहले दलित उद्यमी के तौर पर नजर आते हैं। वे शाहूजी महाराज के समकालीन थे। आज दलित समाज से निकलकर व्यवसाय में पांव जमाने वाले उद्यमियों की संख्या पूरे देश में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन यह गति महाराष्ट्र में थोड़ी तेज है. अब महाराष्ट्र में दलित व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर खड़ा करने के लिए दलित इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) जैसा मंच भी तैयार हो चुका है।...
image
पत्थरों की खदानों से लौटा बचपन
कभी बाल मजदूरी करने वाला महेन्द्र अब बच्चों के अधिकारों से जुड़ी कई लड़ाईयों का नायक है। महेन्द्र के कामों से जाहिर होता है कि छोटी सी उम्र में मिला एक छोटा सा मौका भी किसी बच्चे की जिंदगी को किस हद तक बदल सकता है।...
image
भूख के पेट में भारत के बच्चे
यह बीते साल नंबवर के आखिरी हफ्ते की बात है जब ग्राम-अगासिया, विकासखण्ड-मेघनगर, जिला-झाबुआ, मध्यप्रदेश के अर्जुन ने एक सर्द रात में कुपोषण के सामने दम तोड़ दिया था। उस सर्द समय में इसी आदिवासी इलाके के दर्जनों बच्चे भी मारे गए थे। अर्जुन सबसे कम उम्र के उन बच्चों में से एक ऐसा नाम था जो अपने हमउम्र साथियों के साथ फाइल की सूची में क्रमानुसार दर्ज हो चुका था। इस तरह एक और नाम भूखे भारत की सांख्यिकी में एक बड़े गुणनफल के बीचोंबीच कहीं दूर गुम हो चुका था।...
image
भारत के भूख का अर्थ
पीयूसीएल द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है वह भारत की असली कहानी कहता है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार गोदामों और खुले स्थानों पर अनाज को सड़ने के लिए छोड़ देती है. यह सरकारी बदइंतजामी है और कुछ नहीं. इससे तो अच्छा है कि अनाज गरीबों को मुफ्त में दिया जाए. भारत में सबसे तेजी से बढ़ते आईटी, मोबाइल टेलेफोनी, आटोमोबाइल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईपीएल सेक्टर को बढ़त का सबसे तेज रफ्तारवाला माना जाता है लेकिन भूख की रफ़्तार के आगे ये सारे सेक्टर बहुत पीछे हैं। ...
image
बाढ़ से लथपथ हुआ लद्दाख
इस बात पर मौसम वैज्ञानिक बहस करते रहेंगे कि यह कैसी घटना थी जिसमें बादल फटने से किसी गांव या जिले पर विपत्ति नहीं बल्कि लद्दाख जो कि क्षेत्रफल में देश के कुछ छोटे राज्यों के बराबर है, पूरा का पूरा इसकी चपेट में आ गया जिसके कारण लद्दाख से करगिल तक का मार्ग ध्वस्त हो गया. छह पुल उड़ गये और लेह मनाली के मार्ग में दो पुल टूट गये जिसने लेह को सारे देश से काट दिया. वैज्ञानिक कोई भी दलील दें यह बात फिर भी अनुत्तरित ही रहेगी कि आखिर लेह कस्बे को कब्रिस्तान में बदलने के लिए बादल फटने की एक घटना काफी क्यों थी?...
image
सुभागलाल का सपना सच हो गया
वैसे तो देश के असंख्य सुभागलालों का सपना सच नहीं होता है। मगर घोरवाल के सुभागलाल का सपना सच हो गया। उसके गांव के सारे बच्चे अब स्कूल जाते हैं। जब वह छोटा था तब ऐसा कतई नहीं था।...
image
महिलाएं बन गयी विकास की पहरुआ
कहते हैं कि राजनीति की चाबी से हर ताले खुलते हैं, परन्तु बिहार के समाज में महिलाओं को यह चाबी वर्षों से नहीं मिली थी। इक्कीसवीं सदी के पहले दशक के जाते-जाते करिश्मा हुआ। वर्ष 2001 में लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई, ग्राम पंचायत में आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करा दी गई।...
image
गोल की कहानी गोलमोल
मणिशंकर अय्यर ने कामनवेल्थ खेलों पर तल्ख टिप्पणी करके खेल गिरोहों को आंदोलित कर दिया है. गिरोहबाज कह रहे हैं कि अय्यर ने जो टिप्पणी की है वह देशद्रोह से कम नहीं है. लेकिन अय्यर ने ऐसा क्या गलत कहा है? अय्यर कहते हैं कि कामनवेल्थ खेलों के नाम पर दिल्ली में जितना पैसा बरबाद किया जा रहा है उतने पैसे से देश के करोड़ों बच्चों के लिए खेलने का माहौल बनाया जा सकता है. स्वीडन से फुटबाल खेलकर लौटे ईशान्त के उदाहरण को देखें तो मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी उतनी तल्ख नजर नहीं आती....
image
सारण के अंधेरे में उजाले की दस्तक
‘कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता है, जरा तबियत से पत्थर तो उछालो यारों’। इस कथन को सच कर दिखाया है बिहार के सारण जिला में चल रहे सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड (कंपनी) के चार प्रमोटरों ने। योगेन्द्र प्रसाद, जर्नादन प्रसाद, रमेश कुमार और विवेक गुप्ता ने सन् 2006 में मिलकर सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड का गठन किया था, जिनकी एक ही मंशा थी अंधेरे में डूबे हुए सारण जिले के गांवों तक बिजली पहुँचाना।...
image
कुख्यात चंबल घाटी होगी विख्यात
दस्यु संरक्षण के लिए कुख्यात रहीं चंबल की वादी की तस्वीर बदलने के लिए की जा रही कवायद का एक हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकृति की तमाम अद्भुत धरोहरों को अपने आगोश में समाने वाली इन्हीं वादियों के प्रति राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आने वाले देशी व विदेशी सैलानियों के अंतःमन में रम चुकी कुख्यात चंबल घाटी को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात करने का प्रयास मध्य प्रदेश के भिंड जिला प्रशासन ने कर दी है। चंबल चेलेंज नाम से तैयार कराए गए इस प्रोजेक्ट में पर्यटक चंबल की घाटी में संरक्षित दुर्लभ प्रजाति के जलीय जीवों के दीदार तो कर ही सकेंगें अपितु मिट्टी के पहाड़ों पर रोमांचक खेलों का आनंद भी उठा सकेंगें।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2