Home | भारत की कहानी | जगन्नाथ के रथ से परे

जगन्नाथ के रथ से परे

image महिमा धर्म को वर्तमान विस्तार देनेवाले विश्वनाथ बाबा (दाहिने)

जगन्नाथ मंदिर में कभी पुजारी दलित होते थे. लेकिन वह वक्त भी आया जब दलितों के लिए भगवान जगन्नाथ के कपाट बंद हो गये. इसी समय ऐसे धर्म की शुरूआत होती है

जोरांद का महिमा मंदिरजहां मंदिर तो था लेकिन मूर्ति गायब थी. महिमा धर्म के बारे में सबसे पहले 1882 में एशियाटिक सोसायटी आफ बंगाल ने अपने जर्नल में जिक्र किया था. एशियाटिक सोसायटी ने बताया था कि उड़ीसा के संभलपुर संभाग में एक नव-हिन्दुवादी आंदोलन मुखर हो रहा है जिसकी जड़ें किसी पश्चिमी सुधार आंदोलन नहीं बल्कि भारतीय समाज के अपने अंदर छिपी हुई हैं. इसके बाद 1909 में बंगाल गजेटियर में महिमा धर्म का जिक्र मिलता है और 1911 में बी सी मजुमदार द्वारा सोनपुर के राजा को दी गयी अपनी रिपोर्ट में भी संभलपुर के इस धर्म सुधार आंदोलन का जिक्र आता है. 1880 से 1911 के बीच उत्कल में महिमा धर्म का तेजी से विस्तार हुआ.

जगन्नाथ मंदिर के 1811 के पत्रचार और रिकार्ड में इस बात का जिक्र मिलता है कि कैसे मंदिर में जातीय विद्वेष की जड़ पड़ी उसके कुछ सालों बाद ही महिमा धर्म का उदय होता है. महिमा धर्म की स्थापना करनेवाले आलेख गोस्वामी 1826 में उत्कल आये थे. ऐसा समझा जाता है कि वे हिमालय की ओर से आये थे और यहां कपिला पर्वतमाला के मध्य धेनकनाल में अपना निवास बनाया था. महिमाधर्म में शामिल लोगों का विश्वास है कि आलेख गोस्वामी अर्थात महिमा स्वामी कोई सामान्य पुरूष नहीं थे. वे एक महान चेतना थे जो एक नयी क्रांति का सूत्रपात करने धरती पर आये थे. भक्तों में ऐसी मान्यता है कि स्वयं भगवान जगन्नाथ ने महिमा गोस्वामी को दीक्षित किया था इसके लिए महिमा गोस्वामी ने 12 साल जल पर, और 12 साल केवल फलों पर रहकर कठोर तप किया था. महिमा स्वामी के बारे में जनस्रुतियों से ज्यादा कुछ लिखित जानकारी उपलब्ध नहीं है सिवाय जगन्नाथ मंदिर के कुछ पत्राचार में उनका जिक्र मिलता है जिसमें पता चलता है कि उनकी असली नाम मुकुन्द दास था और वे वैष्णव थे. joranda_sun_b_960046610.jpg

उड़ीसा पहुंचने के 36 साल बाद 1862 में उनके पहले सार्वजनिक उपस्थिति का प्रमाण मिलता है. सार्वजनिक रूप से उपस्थित होने के बाद थोड़े समय तक ही उन्होंने नये धर्म के बारे में लोगों को बताया और उन इलाकों का भी दौरा किया जहां इसाई मिशनरियां दलितों का धर्मांतरण कर रही थीं. महिमा धर्म के माननेवाले भक्तों द्वारा ऐसा कहा जाता है कि रानी विक्टोरिया महिमा स्वामी की हत्या करवाना चाहती थीं लेकिन जब तब उनके दूत महिमा स्वामी तक पहुंचते उन्होंने समाधि के द्वारा प्राणोत्सर्ग कर दिया था. 1976 में महिमा स्वामी के कायोत्सर्ग के बाद इस धर्म ने तेजी से अपना विस्तार किया. जोरांद में महिमा धर्म का मुख्य मंदिर स्थापित हुआ जहां किसी प्रकार की कोई मूर्ति नहीं बल्कि अग्नि की ज्वाला धधकती रहती है. महिमा धर्म के सन्यासियों के लिए महिमा स्वामी ने जो कड़े नियम-कानून बनाये थे आज भी उनका पूरी तरह से पालन होता है. 

महिमा संन्यासी कठोर जीवन जीते हैं. उनकी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा है कि वे किसी एक स्थान पर दो बार सूरज को अस्त होते हुए नहीं देखेंगे. अर्थात महिमा सन्यासी को लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान का भ्रमण करते रहना है. इसी तरह महिमा सन्यासियों के लिए घर के भीतर भोजन करने की मनाही है. किसी प्रकार के पूजा-पाठ की पूरी तरह से मनाही है और सिर्फ उगते-डूबते सूर्य को शारीरिक अर्घ्य देने की छूट है. इसे आप सूर्यप्रणाम भी कह सकते हैं लेकिन वे किसी प्रकार मंत्र आदि की बजाय सिर्फ महिमाधर्म के संस्थापक आलेख गोस्वामी के नाम आलेख का उच्चारण करते हैं.महिमा धर्म को वर्तमान विस्तार देने में विश्वनाथ बाबा का बहुत योगदान है. 13 साल की उम्र में वे महिमा धर्म के अनुयायी बने थे और महिमा धर्म के अधिकांश वर्तमान नियमावलियां विश्वनाथ बाबा की ही देन हैं. भीमा भोई ने महिमा धर्म के बारे में जो काम किया था उससे आगे जाकर विश्वनाथ बाबा ने इसे एक तार्किक आधार दिया और पश्चिमी ज्ञान-विज्ञान की तर्क की कसौटियों पर उसे खरा साबित किया. 

महिमा धर्म के दो संप्रदाय है- बलकानधारी और कुपिनधारी. बलकानधारी संप्रदाय में तिहाई अनुयायी दलित वर्ग और गैर-ब्राह्मण किसान हैं. जबकि कुपिनधारी संप्रदाय में अधिकांश अनुयायी आदिवासी समाज के लोग हैं. महिमा धर्म के आश्रमों को तुंगी कहा जाता है जिनकी देशभर में संख्या 1583 है. बलकानधारी और कुपिनधारी दोनों ही संप्रदायों का मुख्य जोर उड़ीसा में ही है लेकिन उड़ीसा के बाहर आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल और आसाम में भी महिमा धर्म के अनुयायी निवास करते हैं. महिमा धर्म बहुत ही क्रांतिकारी और अपनी जड़ों से जुड़ा सामाजिक-धार्मिक आंदोलन है. ऐसा समझा जाता है कि ब्राह्मण समाज द्वारा जब जगन्नाथ मंदिर पर केवल अपना हक दिखाया जाने लगा तो महिमाधर्म ने इस विचार के साथ काम शुरू किया कि जहां इंसानों में भेद किया जाता हो वहां भगवान जगन्नाथ रह ही नहीं सकते. महिमा धर्म के संन्यासियों का मानना है कि उन्हें भगवान जगन्नाथ का आशिर्वाद प्राप्त है.

कठोर तप और दीन-दुखियों के बीच धर्म को सेवाभाव के साथ संचालित करनेवाले महिमा धर्म के संन्यासी निज सुचिता और पवित्रता पर सबसे अधिक ध्यान देते हैं. ऐसे तपस्वियों के साथ भगवान जगन्नाथ भला क्यों नहीं होंगे? अगर जगन्नाथ हैं तो वे शायद ही किसी रथ पर सवार हों, वे तो ऐसे महिमा संन्यासियों के वेश में हमारे आस-पास ही होते हैं.

Subscribe to comments feed Comments (5 posted):

ranjana on 04 July, 2008 14:24;10
avatar
bahut bahut aabhaar aapka jo itni achchi jaankari aapne dee.
Thumbs Up Thumbs Down
0
tulsisinghbisht@gmail.com on 04 July, 2008 17:14;34
avatar
लेख काफी अच्छा है और महिमा धर्म को वर्तमान विस्तार देने वाले विश्वनाथ बाबा जी के साथ आपकी मुलाकात होती है तो हमारी भी मुलाकात अवश्य करना और इनका भगवान को पाना या भेदभाद के आधार पर जो जवाब है काफी अच्छा है जो आज की परिस्थिति में काफी सटीक बैठता है - जहां इंसानों में भेद किया जाता हो वहां भगवान जगन्नाथ रह ही नहीं सकते.
Thumbs Up Thumbs Down
0
avatar
जानकारियां अनूठी हैं ।
मन्दिर में मूर्ति के स्‍थान पर अग्नि ज्‍वाला अब तक केवल परसियों के मन्दिर में ही होने की सूचना थी । पारसियों के मन्दिरों को 'अज्ञारी' कहा जाता है जहां कोई गैर पारसी प्रवेश नहीं कर सकता ।
इसी प्रकार महिमा संन्‍यासी को एक स्‍थान पर दो सूर्यास्‍त न देखने का प्रावधान, जैन संन्‍यासियों के लिए किए गए प्रावधानों से मेल खाता है । कोई जैन संन्‍यासी , एक ही स्‍थान पर तीन दिन से अधिक नहीं रुक सकता । यदि कोई सन्‍यासी इस नियम का उल्‍लंघन करता है तो श्रावक समुदाय उससे पूछताछ करने का अधिकार रखता है ।

आपका यह आलेख, आपकी अनुमति के बिना कुछ स्‍थानीय अखबारों को भेज रहा हूं ताकि लोग धर्म का मर्म जान सकें । विश्‍वास है, आप इसे अन्‍यथा नहीं लेंगे और भविष्‍य में भी ऐसा करते रहने की अनुमति देंगे ।
Thumbs Up Thumbs Down
0
visfot .com on 05 July, 2008 11:03;20
avatar
यह अग्निज्वाला भी सिर्फ एक मंदिर में जलती है. बाकी मंदिरों में कुछ नहीं है.
महिमा धर्म के बारे में समय-समय पर हम और जानकारी देने की कोशिश करेंगे. इस तरह की जानकारियां को समेटने के लिए विस्फोटन भारत की कहानी नाम से कालम शुरू किया है. अगर पाठकों के पास ऐसी कोई जानकारी है तो हम आशा करते हैं कि वे इसे और लोगों के साथ बांटेंगे.
Thumbs Up Thumbs Down
0
avatar
हिन्दु धर्म की अमरता, का यह भी एक राज़.
खुद के दोष सुधार ले,ऐसा मिला समाज.
ऐसा मिला समाज,जो निन्दक नियरे रखता.
आलोचक की सब बातें सम्मान से सुनता.
यह साधक कवि,चर्चा करता सदा धर्म की.
अमरता का यह राज़ जान ले हिन्दु धर्म की.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 5 | displaying: 1 - 5

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from भारत की कहानी
Previous
image
अपने होने पर ही हैरान
‘चुप्पी-चुप्पी नहीं नहीं, बोलेंगे अब सभी-सभी’ इन्हीं नारों से दाहोद (गुजरात) का सीनियर रेलवे संस्थान परिसर 31 अक्टूबर को पूरे दिन गूंजता रहा। यहां गुजरात के बड़ोदरा, पंचमहल, सुरत, भड़ूच, डांग, बालसाड और साबरकांठा जिले से लगभग तीन हजार के आस पास विमुक्त एवं घुमंतू समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। मौका था, अधिकार अभियान की घोषणा का। उस समाज के लिए जो इस लोकतांत्रिक देश में अधिकार का अर्थ अभी तक समझ नहीं पाएं हैं। ...
image
जमीन ले लो या गोली मार दो
भारत-पाक सरहद पर बसे किसान इन दिनों खासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि किसान मरने तक को तैयार हैं, लेकिन उनकी समस्या पर न तो नौकरशाह गौर कर रहे हैं और न ही सफेदपोश। दरअसल, लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों के सामने हाल ही में आए एक सरकारी फरमान ने कई दुविधाएं खड़ी कर दी है। इस फरमान के मुताबिक सीमा क्षेत्र में तारबंदी के पार दो फिट से ज्यादा ऊंची फसल पर पाबंदी लगा दी गई है, जबकि किसान सीमा क्षेत्र में जो भी फसल बोते हैं, उनकी ऊंचाई दो फिट से अधिक ही है।...
image
डकैती छोड़ दी, पर पुलिस पीछा नहीं छोड़ती
पुलिस कहती है कि चंबल से डाकुओं का खात्मा हो गया है. इसमें बहुत हद तक सच्चाई भी है लेकिन डाकुओं के खात्मे के बाद भी पुलिस का काम खत्म नहीं हुआ है. जो डाकू डकैती छोड़कर शहरों में मजदूरी करने चले गये या कुछ तो बाकायदा साधु सन्यासी हो गये. पुलिस अभी भी उनके पीछे पड़ी हुई है और खोज खोज कर गिरफ्तार कर रही है. दिनेश शाक्य की रिपोर्ट-...
image
विस्थापन के 33 साल बाद,पूरी तरह बर्बाद
भारत की औद्योगिक प्रगति और शहरी विकास के लिए सबसे आधारभूत जरूरत है जमीन. जहां भी विकास का पहिया पहुंचता है, पहले वहां की जमीन और जमीन के वाशिंदों को रौंदता है. फिर अपनी मर्जी के मुताबिक एक नया साम्राज्य विकसित करता है जो विकास का विस्तार बताकर हमारे सामने प्रस्तुत किया जाता है. लेकिन इस साम्राज्य के विकासक्रम में पीछे छूट गये लोगों की एक दुनिया शेष रह जाती है. सरकार और कंपनियां जिन्हें मुआवजा देकर "अमीर" बनाकर छोड़ देती हैं वे पीछे छूट गये लोग कितने दयनीय होकर रह जाते हैं इसका सटीक उदाहरण है गाजियाबाद का कड़कड़ मॉडल गांव. इस गांव के जरिए विकास और विस्थापन का जायजा ले रहे हैं अनिल पाण्डेय. ...
image
बज गया बस्तर का बैंड
हाल के वर्षों में देश दुनिया बस्तर को सिर्फ इसलिए जानती है कि वहां कब कहां कैसे कितने नक्सली मारे गये या फिर नक्सलियों ने कितने पुलिसवालों को मार गिराया है. लेकिन आदिवासियों की समृद्ध दैवीय परंपरा से एक ऐसा नाद उठ खड़ा हुआ है जो संगीनों की कर्कश आवाज को दबाने के लिए बस्तर से निकल पड़ा है. यह बस्तर बैण्ड है. आदिवासियों की अपनी पहल पर निर्मित हुए बस्तर बैंड देश दुनिया को बस्तर के इस परंपरागत स्वरूप से परिचय करा रहा है जो बस्तर के संगीत में विराजमान दैवीय नाद से श्रोताओं के अनहद को छू रहा है. ...
image
गर्त में गये गांव
2021 तक भारत में महानगरों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा होगी और हर महानगर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग रह रहे होंगे. अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन ऐसा मानता है और वहीं भारत सरकार की जनगणना के मुताबिक भी बीते एक दशक में गांवों से तकरीबन 10 करोड़ लोगों ने पलायन किया है, जबकि निवास स्थान छोड़ने को आधार मानें तो 30 करोड़ लोगों ने अपना निवास स्थान छोड़ा है....
image
बाल अधिकारों के बीस साल बाद
अब से बीस साल पहले 1989 को सयुंक्त राष्ट्र द्वारा पारित बाल-अधिकारों के कन्वेंशन के जरिए बच्चों के लिए एक बेहतर, स्वस्थ्य और सुरक्षित दुनिया का लक्ष्य रखा गया था. मगर समय के दप दशक गुजर जाने के बाद आज बच्चों की यह दुनिया कहीं बदतर, असुरक्षित और बीमार दिखाई देती है....
image
दलित उद्यमियों का बढ़ता दबदबा
पहले दलित उद्यमी गंगाराम कांबले के राज्य महाराष्ट्र में इन दिनों दलित उद्यमशीलता की नई इबारत लिखी जा रही है। कांबले ज्ञात दलित इतिहास में भारत के पहले दलित उद्यमी के तौर पर नजर आते हैं। वे शाहूजी महाराज के समकालीन थे। आज दलित समाज से निकलकर व्यवसाय में पांव जमाने वाले उद्यमियों की संख्या पूरे देश में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन यह गति महाराष्ट्र में थोड़ी तेज है. अब महाराष्ट्र में दलित व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर खड़ा करने के लिए दलित इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) जैसा मंच भी तैयार हो चुका है।...
image
पत्थरों की खदानों से लौटा बचपन
कभी बाल मजदूरी करने वाला महेन्द्र अब बच्चों के अधिकारों से जुड़ी कई लड़ाईयों का नायक है। महेन्द्र के कामों से जाहिर होता है कि छोटी सी उम्र में मिला एक छोटा सा मौका भी किसी बच्चे की जिंदगी को किस हद तक बदल सकता है।...
image
भूख के पेट में भारत के बच्चे
यह बीते साल नंबवर के आखिरी हफ्ते की बात है जब ग्राम-अगासिया, विकासखण्ड-मेघनगर, जिला-झाबुआ, मध्यप्रदेश के अर्जुन ने एक सर्द रात में कुपोषण के सामने दम तोड़ दिया था। उस सर्द समय में इसी आदिवासी इलाके के दर्जनों बच्चे भी मारे गए थे। अर्जुन सबसे कम उम्र के उन बच्चों में से एक ऐसा नाम था जो अपने हमउम्र साथियों के साथ फाइल की सूची में क्रमानुसार दर्ज हो चुका था। इस तरह एक और नाम भूखे भारत की सांख्यिकी में एक बड़े गुणनफल के बीचोंबीच कहीं दूर गुम हो चुका था।...
image
भारत के भूख का अर्थ
पीयूसीएल द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है वह भारत की असली कहानी कहता है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार गोदामों और खुले स्थानों पर अनाज को सड़ने के लिए छोड़ देती है. यह सरकारी बदइंतजामी है और कुछ नहीं. इससे तो अच्छा है कि अनाज गरीबों को मुफ्त में दिया जाए. भारत में सबसे तेजी से बढ़ते आईटी, मोबाइल टेलेफोनी, आटोमोबाइल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईपीएल सेक्टर को बढ़त का सबसे तेज रफ्तारवाला माना जाता है लेकिन भूख की रफ़्तार के आगे ये सारे सेक्टर बहुत पीछे हैं। ...
image
बाढ़ से लथपथ हुआ लद्दाख
इस बात पर मौसम वैज्ञानिक बहस करते रहेंगे कि यह कैसी घटना थी जिसमें बादल फटने से किसी गांव या जिले पर विपत्ति नहीं बल्कि लद्दाख जो कि क्षेत्रफल में देश के कुछ छोटे राज्यों के बराबर है, पूरा का पूरा इसकी चपेट में आ गया जिसके कारण लद्दाख से करगिल तक का मार्ग ध्वस्त हो गया. छह पुल उड़ गये और लेह मनाली के मार्ग में दो पुल टूट गये जिसने लेह को सारे देश से काट दिया. वैज्ञानिक कोई भी दलील दें यह बात फिर भी अनुत्तरित ही रहेगी कि आखिर लेह कस्बे को कब्रिस्तान में बदलने के लिए बादल फटने की एक घटना काफी क्यों थी?...
image
सुभागलाल का सपना सच हो गया
वैसे तो देश के असंख्य सुभागलालों का सपना सच नहीं होता है। मगर घोरवाल के सुभागलाल का सपना सच हो गया। उसके गांव के सारे बच्चे अब स्कूल जाते हैं। जब वह छोटा था तब ऐसा कतई नहीं था।...
image
महिलाएं बन गयी विकास की पहरुआ
कहते हैं कि राजनीति की चाबी से हर ताले खुलते हैं, परन्तु बिहार के समाज में महिलाओं को यह चाबी वर्षों से नहीं मिली थी। इक्कीसवीं सदी के पहले दशक के जाते-जाते करिश्मा हुआ। वर्ष 2001 में लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई, ग्राम पंचायत में आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करा दी गई।...
image
गोल की कहानी गोलमोल
मणिशंकर अय्यर ने कामनवेल्थ खेलों पर तल्ख टिप्पणी करके खेल गिरोहों को आंदोलित कर दिया है. गिरोहबाज कह रहे हैं कि अय्यर ने जो टिप्पणी की है वह देशद्रोह से कम नहीं है. लेकिन अय्यर ने ऐसा क्या गलत कहा है? अय्यर कहते हैं कि कामनवेल्थ खेलों के नाम पर दिल्ली में जितना पैसा बरबाद किया जा रहा है उतने पैसे से देश के करोड़ों बच्चों के लिए खेलने का माहौल बनाया जा सकता है. स्वीडन से फुटबाल खेलकर लौटे ईशान्त के उदाहरण को देखें तो मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी उतनी तल्ख नजर नहीं आती....
image
सारण के अंधेरे में उजाले की दस्तक
‘कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता है, जरा तबियत से पत्थर तो उछालो यारों’। इस कथन को सच कर दिखाया है बिहार के सारण जिला में चल रहे सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड (कंपनी) के चार प्रमोटरों ने। योगेन्द्र प्रसाद, जर्नादन प्रसाद, रमेश कुमार और विवेक गुप्ता ने सन् 2006 में मिलकर सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड का गठन किया था, जिनकी एक ही मंशा थी अंधेरे में डूबे हुए सारण जिले के गांवों तक बिजली पहुँचाना।...
image
कुख्यात चंबल घाटी होगी विख्यात
दस्यु संरक्षण के लिए कुख्यात रहीं चंबल की वादी की तस्वीर बदलने के लिए की जा रही कवायद का एक हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकृति की तमाम अद्भुत धरोहरों को अपने आगोश में समाने वाली इन्हीं वादियों के प्रति राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आने वाले देशी व विदेशी सैलानियों के अंतःमन में रम चुकी कुख्यात चंबल घाटी को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात करने का प्रयास मध्य प्रदेश के भिंड जिला प्रशासन ने कर दी है। चंबल चेलेंज नाम से तैयार कराए गए इस प्रोजेक्ट में पर्यटक चंबल की घाटी में संरक्षित दुर्लभ प्रजाति के जलीय जीवों के दीदार तो कर ही सकेंगें अपितु मिट्टी के पहाड़ों पर रोमांचक खेलों का आनंद भी उठा सकेंगें।...
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2