Home | भारत की कहानी | दर्द से भरा दर्दपुरा

दर्द से भरा दर्दपुरा

Font size: Decrease font Enlarge font 362
image

आतंकवाद की मार झेल चुके कुपवाड़ा जिले के दर्दपुरा को विधवाओं का गांव कहा जाता है, क्योंकि इस गांव में 200 से भी अधिक विधवा महिलाएं और करीब 400 यतीम बच्चे हैं। कश्मीर में जेहादी आतंकवाद की लड़ाई में दर्दपुरा के अधिकतर पुरुष आतंकवादियों की गोली के शिकार बन गए या फिर वे फौज की गोलियों से मारे गए।

नियन्त्रण रेखा के करीब बर्फ की चादर से ढकी पहाड़ियों के बीच ऊबड़-खाबड़ एवं कीचड़ से सनी ऊंची-नीची पगडण्डियों के मकड़जाल में उलझा दर्दपुरा श्रीनगर से करीब 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दरअसल दर्दपुरा की दास्तान एक विडंबनात्मक घटनाक्रम का हिस्सा कही जा सकती है, जिसका असर आज भी पीछा नहीं छोड़ रहा है।

कश्मीर में आतंकवाद की शुरुआत से लेकर अब तक 20 वर्षों के दौरान एक नई पीढ़ी तैयार हो चुकी है। पिता के साये से महरूम बचपन से लेकर जवानी तक का सफर तय करने वाली इस यतीम पीढ़ी ने अब्बा की याद में अपनी लाचार मां समेत अन्य परिजनों को हर दिन रोते-बिलखते और तिल-तिल कर मरते हुए देखा है। इस पीढ़ी ने देखा है कि हमेशा बुर्के में रहने वाली उनकी अम्मी जो शायद ही कभी कदम घर से बाहर रखती थी, आज उन्हें अपने छोटे-छोटे बच्चों का पेट पालने के लिए भीख मांगने या फिर मजदूरी करने के लिए बीच बाजार तक जाना पड़ता है। सुहागनों के पति, मां और पिता के बेटे, बहनों के भाई तो सैकड़ों बच्चों के पिता इस आतंकवाद की आग में बलि चढ़ गए। 

हसीना बेगम भी उन सैकड़ों बदनसीब विधवाओं में से एक हैं। वे कहती हैं कि-`इन 20 सालों में अब जान का डर तो नहीं रहा लेकिन गुरबत पीछा नहीं छोड़ती। जमीन का टुकड़ा-टुकड़ा बेचकर मुझे घर चलाना पड़ता है।´ चार बच्चों की मां हसीना बेगम ने अपने मासूम बच्चों को किसी तरह पाल-पोषकर बड़ा तो कर दिया, लेकिन अब नई तरह की चुनौतियां उनके आगे आ खड़ी हुई हैं। बड़े बेटे को तो उन्होंने जैसे-तैसे बी.एड. करा दिया, लेकिन उनका दूसरे बेटे अशरफ पर हालातों की ऐसी मार पड़ी कि वह मानसिक बीमारी से ग्रस्त हो चुका है। जबकि बेटी नाज़िया के दोनों गुर्दे खराब हो चुके हैं। गरीबी की मार झेल रही हसीना बेगम के लिए बच्चों का ईलाज कराना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। वे बेधड़क बताती हैं कि उनका पति शेर वली खटाना एक मिलिटेन्ट था, जो 1993 में फौज की गोली से मारा गया। हालांकि हसीना यह भी कहती हैं कि `कोई भी अपनी खुशी से आतंक की इस लड़ाई में शामिल नहीं हुआ था, बल्कि उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया। एक रात सोते समय कुछ लोग घर में आये और बन्दूक की नोकपर जे़हाद की लड़ाई लड़ने या फिर जान से मारने की धमकी देकर मेरे शौहर को ले गए। फिर तो उनकी लाश ही लौटकर घर आई थी।´ हसीना आगे कहती हैं कि `यह एक बीमारी बनकर पूरे दर्दपुरा पर छा गई। शायद हमने कुछगुनाह किये थे, जिसकी हमें ऐसी सजा मिली। अब तो जीने की हसरत ही नहीं बची।´ आतंकवाद के इस दौर में कई ऐसे मामले भी आये जिनमें मिलिटेन्ट समूहों में शामिल होने के बात कुछ लोगों ने अपनी निजी दुश्मनी निकालने के लिए भी लोगों का क़त्ल कर दिया। बेगम जान के शौहर का मामला भी कुछ इसी तरह का है। उनकी बेटी सफीना बताती है कि उसके दो भाई और दो बहनें हैं। बकौल सफीना-`मेरे पिता मिलिटेन्ट नहीं थे, बल्कि कुछ लोग उन्हें उठाकर ले गए और मार दिया।´ 11वीं की छात्रा सफीना का एक भाई 10वीं कक्षा में पढ़ता है तो दूसरा भाई मजदूरी करके घर चलाता है। 

सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा का दर्दपुरा गांव वैसे तो कश्मीर की मनमोहक वादियों में बसे अन्य गांवों की तरह नज़र आता है, लेकिन 1989 में शुरु हुए जेहादी आतंकवाद से मिले ज़ख्मों की टीस 20 साल बाद भी दर्दपुरा की जमीन और लोगों के दिलो-दिमाग़ से मिट नहीं पाई है।
दर्दपुरा के लोगों के जीवन यापन का मुख्य आधार खेती-बाड़ी और मजदूरी है। जब गांव में हमने प्रवेश किया था तो अधिकतर घरों पर सिर्फ बच्चे थे या फिर वे खाली पड़े थे। पूछने पर पता चला कि इस समय सभी मेहनत-मजदूरी करने के लिए बाहर निकल जाते हैं। ऊंचे टीले पर पगडण्डी से गुजरते हुए उचित दर राशन की दुकान पर भीड़ देखकर थोड़ी देर रुककर लोेगों से बातचीत करने पर खाद्य सुरक्षा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे सवालों का पिटारा लोगों ने खोल दिया। मोईदीन खटाना कान में धीरे से कहने लगे कि-`स्टोरकीपर गुलाम मोहम्मद मीर से पूछिये कि लोगों को राशन पूरा क्यों नहीं मिल रहा।´ पूछने पर गुलाम मोहम्मद ने बताया कि हम क्या करें आगे से इतनी ही सप्लाई हो रही है, इसलिए सभी को थोड़ा-थोड़ा करके बांटना पड़ रहा है। इतने में मोईदीन खटाना, रशीद मीर, सिराजदीन पुसवाल, मोहम्मद युसुफ ख़्वाजा और फारुख़ अहमद मीर समेत दर्जनों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बेरोजगारी की दुहाई देते हुए इन लोगों ने कहा कि सरकार की रोजगार गारंटी योजना के तहत जॉब कार्ड तो बने हैं, लेकिन मजदूरी किसी को नहीं मिलती। गुलाम कासिम लोन तो प्रशासनिक अमले पर आरोप लगाते हुए यहां तक कहते हैं कि जॉब कार्ड होने के बावजूद सिर्फ उन्हीं को काम मिलता है, जो पैसा देते हैं।´ सिराजदीन पुसवाल के मुताबिक जब से नई सरकार का गठन हुआ है महंगाई आसमान छू रही है, उस पर बेरोजगारी की मार से दोहरी मार लोगों पर पड़ रही है। कश्मीर में सर्दियों का यह मौसम चिकल्लस कहा जाता है, जिसमें 40 दिनों तक जमीन बर्फ से ढक जाती है। यह वह समय होता है, जब न तो खेती-बाड़ी हो सकती है और न ही किसी तरह की मजदूरी मिल पाती है। पुसवाल जैसे तमाम लोग राशन की दुकान पर राशन नहीं आने से इस चिन्ता में डूबे हैं कि जब सारे रास्ते बर्फ से ढक जायेंगे तो हम खाने का सामान भी बाजार से नहीं ला पायेंगे। रशीद मीर कहते हैं कि बाजार भी दर्दपुरा से करीब 20 किलोमीटर दूर है। 

फारुख़ अहमद ने बताया कि हम लोग बिल्कुल बेकार बैठे हैं, यहां छ: महीने तो ऐसे होते हैं जब कोई काम नहीं मिलता। दर्दपुरा की पगडण्डियो पर बिजली के खंभों को देख अनायास ही मुंह से निकल पड़ा कि-`बिजली तो रहती ही होगी।´ इतने पर तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे कहने लगे कि चार साल से गांव में बिजली नहीं जली है, जबकि कई लोगों के घर पर बिल की कापियां पहुंच चुकी हैं। कुछ लोग आतंकवाद का कारण गरीबी को बताते हैं। लेकिन इसे विडंबना ही कहा जायेगा कि हजारों जिन्दगियां आतंक की भेंट चढ़ जाने के बावजूद 20 साल बाद भी दर्दपुरा के लोग गरीबी से उबर नहीं पाये हैं। उस पर भी भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं ने लोगों का घर-बार तबाह कर दिया। मजबूर लोगों ने अपनी जमीन गिरवी रख बैंक से कर्ज लेकर घर तो फिर से बना लिया, लेकिन उस घर को कैसे चलाया जाये यह किसी की समझ में नहीं आ रहा। हसीना बेगम का घर भी भूकंप की भेंट चढ़ गया था, उन्हें जमीन गिरवी रखकर जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक से करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज लेकर फिर से घर बनाना पड़ा। जबकि उनकी करीब 7 केनाल जमीन पहले ही बिक चुकी थी।

सैदा बताती हैं कि 1998 में उनके भाई गुलाम रसूल पीर को किसी जमात के लोग उठाकर लेकर गए और हमें उसकी लाश भी फिर नहीं मिली। ज़रीफा के मुताबिक लड़ाई का ऐसा दौर चला कि बेगुनाह लोग भी उसकी भेंट चढ़ गए। 5 बच्चों की मां ज़रीफा बताती हैं कि `सन् 2000 की बात है, शाम को उनके शौहर मोहम्मद अकबर बट्ट नमाज पढ़ने के लिए गए थे और शाम के धुंधलके में फौज ने उन्हें मिलिटेन्ट समझ कर फायरिंग कर दी जिसमें उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा ज़रीफा के ससुर बर्दाश्त नहीं कर सके और हार्टअटैक से उनकी भी मौत हो गई। फिर तो 5 बच्चों समेत पति की चार बहनों के गुजर-बसर का भार भी ज़रीफा के कंधों पर आन पड़ा। बाद में सरकार की ओर से बच्चों की पढ़ाई के खर्च समेत एक लाख रुपये मुआवजा तो ज़रीफा के परिवार को मिल गया, लेकिन अपनों का सहारा उनके सिर से हमेशा के लिए उठ चुका था।

ज़रीफा को तो सरकार की ओर से मुआवजा मिल गया, क्योंकि उनके पति पर किसी आतंकवादी समूह में शामिल होने का आरोप नहीं था। लेकिन इसे विडंबना ही कहा जायेगा कि दर्दपुरा की जिन विधवा महिलाओं के पति और यतीम बच्चों के पिता पर आतंकवादी समूहों में शामिल होने का आरोप लगा था उनके परिवार को किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया गया। सरकार और समाज से उन्हें मिला है तो सिर्फ और सिर्फ तिरस्कार। 

ज़रीफा के पति के तरह खज़र मोहम्मद पीर की मौत भी वर्ष 2000 में फौज की गोली से हुई थी, जब वे रात के नौ बजे नमाज पढ़कर लौट रहे थे। आतंक के उस दौर के कहर का दबाव सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं था, सेना पर भी आतंकवादियों को पकड़ने या फिर उन्हें देखते ही गोली मार देने का सख़्त आदेश था। जिसके चलते हजारों बेगुनाह लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। यही नहीं आतंकवादी समूह में शामिल होने शक पर पकड़े गए कई लोगों की मौत तो रिमाण्ड के दौरान ही हो गई। साज़ा बेगम के पति दिलावर मीर भी ऐसे ही लोगों में से एक थे। साज़ा बेगम को जब गांव में हमारे होने का पता चला तो वे अपनी बेटी हलीमा को लेकर दौड़ी चली आईं। पूछने पर पता चला कि हलीमा भी एक विधवा है। जिसके पास न तो अपना मकान है और न ही खेती की जमीन और मजदूरी करके पेट पालना पड़ता है। साज़ा बेगम की दो बेटियां और दो बेटे हैं। बेटों को मजदूरी से जो समय बचता है तो उसमें वे पढ़ाई भी करते हैं। बकौल साज़ा बेगम-`गुरबत की वजह से मैं बच्चों को ज्यादा पढ़ा नहीं पाई, सरकार की ओर से भी कोई सहारा नहीं मिला। अब तो मेरी एक ही उम्मीद है कि बच्चों को कोई काम मिल जाये।´  सारा बेगम के पति गुलजार शेख़ समेत रावतपुरा की फातिमा बानों के पति की मौत भी फौज की रिमाण्ड के दौरान हो गई थी। सुरक्षा बलों के आम लोगों के साथ रवैये को लेकर जब हमने दर्दपुरा के गुलाम हसन से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि-`फौज भी वैसा ही बर्ताव करती है, जैसा आम लोगों का उनके प्रति होता है। सच तो यह है कि गरीब हर तरफ से मर रहा है और उसकी तरफ कोई तवज्जो नहीं दिया जाता।

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image उमाशंकर मिश्र विकास को अपनी कलम से आंकते युवा पत्रकार उमाशंकर मिश्र ग्रामीण भारत और परंपरागत उद्योग को समझना चाहते हैं और रिपोर्ट करना चाहते हैं. एक मासिक पत्रिका सोपान स्टेप में कार्यरत उमाशंकर मिश्र विकासपरक पत्रकारिता के मुद्दे पर विस्फोट.कॉम के मानद एसोसिएट हैं. umashankar19mishra@gmail.com
Rate this article
5.00
More from भारत की कहानी
Previous
image
दस्यु सरगनाओं की शरणस्थली में दलित पुजारी का मंदिर
चंबल की घनघोर घाटियों को आम तौर पर लोग दस्यु दलों की शरणस्थली मानते हैं परंतु इसके साथ ही यह घाटी सामाजिक समरसता का एक ऐसा उदाहरण भी प्रस्तुत करती है जो समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बीमारियां फैलाने वालों पर तमाचा मारती है। लोगों को यह जानकर हैरत होगी कि देश में इटावा जिले के लखना कस्बा में स्थिति मां कालिका देवी मंदिर ऐसा एकमात्र मंदिर है जिसका पुजारी मंदिर निर्माण के समय से लेकर अब तक सिर्फ दलित ही होता है।...
image
नर्मदा के सौंदर्य पर जादू-टोने का अमावस
'भले ही गंगा मैली हो गई हो और यमुना काली, मगर नर्मदा माई की पवित्रता आज भी बरकरार है। निर्मल जलधारा और मनोहर घाट। देखकर रोम-रोम पुलकित हो उठता है।’ अक्सर यह सब सुनता और पढ़ता आया हूं, मगर जब अपनी आंखों से देखा तो महसूस हुआ कि जितना सुना था वह कितना कम था। नर्मदा नदी की तारीफ में गढ़े गए कशीदे उसकी गरिमा और सौंदर्य को व्यक्त करने में कितने अक्षम थे।...
image
भानुमति के पिटारे से फिर निकला कुपोषण का जिन्न
दिल्ली से सटे उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में कुपोषित बच्चों को खोजने के लिए हर गाँव में सर्च आपरेशन करवाया जा रहा है। इसके लिए आगंनबाड़ियों की टीम बनायी गई है, जो घर-घर जाकर कुपोषित बच्चों की तलाश करेंगे। बच्चों के वजन को मापने के लिए प्रशासन ने 850 मशीनों की व्यवस्था दूर के गामीणों अंचलों में करवाया है। आगंनबाड़ी कार्यकर्ता नवजात शिशुओं से लेकर छह साल के बच्चों के स्वास्थ की लगातार निगरानी करते रहेंगे। ...
image
पंजाबी शेर होने लगे ढेर
अपनी कद काठी के लिए सेना में भर्ती के लिए अंग्रेजों की पहली पसंद रहे पंजाबियों के अब न तो वे चौड़े सीने रहे हैं और न ही लंबे कद। नियमित व्यायाम और खान-पान में आए अंतर के साथ-साथ नशे की लत ने उनकी स्थिति ऐसी बना दी कि आज 78 फीसदी पंजाबी सेना में भर्ती होने के लायक ही नहीं रहे।...
image
हम ब्रजवासिनी, विश्व विनोदिनी
इक्कीसवीं सदी की कल्पना वाले भारत में महिला उत्थान के लिये चल रही तमाम योजनाओं के बावजूद उत्तर प्रदेश मूल की ब्रजवासी जाति की महिलायें समाज में उपेक्षित है ही साथ में औरतों व लड़कियों की खरीद-फरोख्त की परम्परा भी इस जाति में बदस्तूर जारी है। इस कारण नाच-गाकर लोगो के मनोंरंजन का साधन बनी ब्रजवासी महिलायें अशिक्षा व रूढ़वादिता की अंधेरी सुरंग में जागरूकता के अभाव के कारण घुट-घुट कर जिन्दा रहने को विवश हैं। आजाद भारत में इस जाति की वेवश महिलाओं की दयनीय स्थिति महिला उत्थान के दावों की पोल खोल रही है।...
image
पेट्रोल से आग कहां बुझती है?
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम के खिलाफ पुराने डेरा प्रबंधक फकीर चंद की हत्या का मामला दर्ज होने के बाद भावुक हुए डेरा प्रेमियों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन और तोड़-फोड़ की घटनाओं के बाद डेरा प्रबंधन भी सकते में है। जिस प्रकार इस उग्र प्रतिक्रिया का समाज में संदेश गया है उसके चलते जहां समाज के लोगों में सहम है वहीं डेरा सच्चा सौदा के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में भी नकारात्मता का समावेश हुआ है।...
image
बिना बैलों के दौड़ पड़ती है बैलगाड़ी
नागपुर। यह चमत्कार यहां हर साल होता है और पिछले दो सौ साल से हो रहा है. नागपुर से 13 किलोमीटर दूर वाड़ी खड़गांव में स्थित लावा गांव में होली से पांच दिन बाद होनेवाले उत्सव में एक ऐसा चमत्कार होता है जिसे हजारों लोग अपनी आंखों से देखते हैं लेकिन दो सौ साल बाद भी इस चमत्कार के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है. ...
image
अवध के ग्रामीण महिलाओं की अलख
अमेठी एवं रायबरेली की ग्रामीण महिलाएं अब स्थानीय लोकजीवन में व्याप्त पितृसत्तामक अवधारणा के समक्ष चुनौती बनकर उठ खड़ी हुई हैं और बड़े पैमाने पर उन्होंने श्वेत क्रांति का आगाज किया है। डेयरी व्यावसाय में जुटी इन महिलाओं ने 240 लीटर दूध उत्पादन से काम शुरु किया, जो बढ़कर अब 80,000 लीटर के स्तर तक जा पहुंचा है और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की मदद से यह दूध दिल्ली के बाजार तक पहंुच रहा है। उत्तर प्रदेश के परंपरागत अवधी ग्रामीण जनजीवन मे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है। ...
image
फिरंगी राजा, चार्ली विला और भारतीय नौकरशाही
मसूरी की प्रसिद्ध लालबहादुर शास्त्री अकादमी देश के नौकरशाहों को तैयार करती है. यह अकादमी जिस चार्ली विला होटल में संचालित होती है उसका इतिहास जानना हर भारतीय नागरिक के लिए जरूरी है. यह चार्ली विला होटल उस विलसन के बेटे ने बनवाया था जिसने समूचे उत्तराखण्ड को जीभरक लूटा. बाप के लूट की अकूत संपत्ति से ही बेटे ने चार्ली विला होटल बनाया जो आधी सदी बंद रहने के बाद आखिरकार स्वतंत्र भारत के नौकरशाहों का ट्रेनिंग सेन्टर बन गया. ...
image
हर जगह होली सिर्फ होली है
होली का अर्थ होता है ज्वलित और इतहास बड़ा ही रोचक और बदलता हुआ रहा है , पुरातन काल में होली को होलिका के नाम से जाना जाता था और इसे सभी आर्यों द्वारा मनाया जाता था पर पूर्वी भारत में होली का महत्व अधिक था. एक कहानी यह भी है की होली का त्यौहार विवाहित स्त्रियां अपने घर की सुख समृद्धि के लिए मनाती थीं और पूर्णमासी के चाँद की पूजा करती थी. इसका वर्णन आपको जामिनी की अपूर्व मीमांसा सूत्र में मिल जायेगा. आज भी होलिका दहन पूर्णमासी की रात को ही किया जाता है....
image
मैंने देखी, मुकेश अंबानी की मुंबई
हमारे शहर समृद्धि की छलक से नहीं निकले हैं. हमारे शहर गरीबी से उपजे पलायन की पैदाइश हैं. इसलिए जब हम किसी शहर में जाते हैं तो हमें एक ही शहर में कई शहर दिखाई देते हैं. महानगरों में स्थिति और अधिक स्पष्ट है. मुंबई ऐसे ही कई शहरों से अटा एक अटपटा शहर है. ...
image
महामहिम, मुझे मौत की इजाजत चाहिए
यह एक ऐसे किसान की कहानी है जो सोलह साल से भू माफियाओं से अपनी चार एकड़ जमीन को बचाने के लिए सत्ता से संघर्ष कर रहा है और अब वह थक-हार कर आत्महत्या करना चाहता है. लंबे संघर्ष और कोर्ट कचहरी के चक्कर ने न केवल गरीब चंदन सिंह बंजारा की कमर तोड़ दी है बल्कि उसके ऊपर हजारों का कर्ज भी लाद दिया है....
image
दर्द से भरा दर्दपुरा
आतंकवाद की मार झेल चुके कुपवाड़ा जिले के दर्दपुरा को विधवाओं का गांव कहा जाता है, क्योंकि इस गांव में 200 से भी अधिक विधवा महिलाएं और करीब 400 यतीम बच्चे हैं। कश्मीर में जेहादी आतंकवाद की लड़ाई में दर्दपुरा के अधिकतर पुरुष आतंकवादियों की गोली के शिकार बन गए या फिर वे फौज की गोलियों से मारे गए।...
image
विकलांगों की बस्ती में सत्ता की ख़ामोशी
१२ वर्ष का शम्भू कैमरे को देखकर पत्थर उठा लेता है। क्यूँ न उठाये वो पत्थर?सत्ता की शर्मनाक चुप्पी ,प्रशासन की बदनीयती और जनप्रतिनिधियों की कफ़न खसोटी का असर कुछ तो होना था। गनीमत है कि अति नक्सल प्रभावित इस जनपद का रहने वाला अपाहिज शम्भू अभी भी बन्दूक नहीं उठा रहा। सिर्फ शम्भू ही नहीं जिंदगी को घिसट घिसट कर चलना सोनभद्र के उन हजारों स्त्री, पुरुष और की नियति है जिन्हें फ्लोरोसिस का कहर तिल तिल कर मार रहा है।...
image
सूरत में जीरो स्लम आपदा
एक जमाने में विकास के लिए ‘गरीबी हटाओ’ एक घोषित नारा था। मगर आज आलम यह है कि विकास के रास्ते से ‘गरीबों को हटाना’ अघोषित एंजेडा बन चुका है। बतौर एक शहर, सूरत के उदाहरणों से यह समझा जा सकता है कि ‘गरीबी की बजाय गरीबों को हटाने’ का यह व्यंग्यात्मक मुहावरा किस तरह से गंभीर हकीकत में तब्दील हुआ है।...
image
हमारा शहर, उनकी परिवहन व्यवस्था
वी शांताराम और बी राजाराम दोनों नाम सुनने में एक दूसरे के सगे संबंधी जैसे लगते हैं. लेकिन ऐसा है नहीं. वी शांताराम जो सपने देखते थे उसे फिल्म की एक पट्टी पर उतार देते थे और फिर उस सपने का पूरा जहां दीदार करता था. बी राजाराम के साथ ऐसा नहीं है. उन्होंने भी एक सपना देखा था लेकिन उससे हम शायद ही कभी दो चार हो पायें....
image
सड़क के फुटपाथ पर सब ठीक नहीं है
हमारे सभ्य शहरों की असभ्य सड़कों पर केवल मंहगी गाड़ियां ही गरीबों और बेसहारा बच्चों की जिंदगी को नहीं रौंदती है. भारतीय फुटपाथ पर जिंदगी बिताने वाले 55 प्रतिशत से अधिक बच्चे यौन प्रताड़ना का शिकार हैं. यौन शोषित इन बच्चों की उम्र 5 से 12 साल के बीच की है। ...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2