Home | भारत की कहानी | अवध के ग्रामीण महिलाओं की अलख

अवध के ग्रामीण महिलाओं की अलख

image

अमेठी एवं रायबरेली की ग्रामीण महिलाएं अब स्थानीय लोकजीवन में व्याप्त पितृसत्तामक अवधारणा के समक्ष चुनौती बनकर उठ खड़ी हुई हैं और बड़े पैमाने पर उन्होंने श्वेत क्रांति का आगाज किया है। डेयरी व्यावसाय में जुटी इन महिलाओं ने 240 लीटर दूध उत्पादन से काम शुरु किया, जो बढ़कर अब 80,000 लीटर के स्तर तक जा पहुंचा है और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की मदद से यह दूध दिल्ली के बाजार तक पहंुच रहा है। उत्तर प्रदेश के परंपरागत अवधी ग्रामीण जनजीवन मे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है।

भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं ने पहली बार सामाजिक बंदिशों एवं परंपरागत बंधनों की दहलीज से बाहर निकलकर कुछ करने की जब हिम्मत की तो सफलता उनके कदम चूमने लगी। बाद में समाज एवं परिवार का भी भरपूर सहयोग उन्हें मिलने लगा। रायबरेली एवं राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी की ग्रामीण महिलाओं ने बड़े पैमाने पर श्वेत क्रांति का आगाज किया है। 240 लीटर दूध उत्पादन से शुरु हुआ यह सिलसिला आज 80,000 लीटर के उत्पादन स्तर तक जा पहुंचा है और प्रतिदिन उत्पादित होने वाला दूध नेशनल डेयरी डेव्लपमेंट बोर्ड की मार्फत दिल्ली स्थित मदर डेयरी को भेजा जा रहा है।   

रायबरेली के डीह ब्लॉक के गांव दिलावरपुर की फूलकली और उनके परिवार को गरीबी विरासत में मिली थी। फूलकली की मां तो बचपन में ही गुजर चुकी थी और अब बूढ़े हो चले पिता परिवार की जिम्मेदारियां उठाने में असमर्थ थे। एक दिन पिता के कहने पर वे स्वयं सहायता समूह से जुड़ गई और यहीं से तरक्की का रास्ता फूलकली और उनके परिवार को मिल गया। समूह से मिले 10 हजार रुपये के ऋण से उन्होंने भैंस खरीदी और दूध का काम शुरु कर दिया और इससे हुई आमदनी से जल्दी ही कर्ज की राशि वापस कर दी। इसके बाद 15 हजार रुपये का एक और ऋण लेकर उन्होंने दूसरी भैंस खरीद ली। बकौल फूलकली-‘इसी दौरान हमारा स्वयं सहायता समूह एमसीपी (माइक्रो क्रेडिट प्लान) के दायरे में आ गया, जिससे मुझे एक लाख रुपये का कर्ज बैंक से मिल गया। इस पैसे से मैंने एक भैंस एवं दो गायें और खरीद ली, साथ ही पशुओं के लिए शेड का भी निर्माण कराया है।’ शिव स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष फूलकली और उनके परिवार को आज दूध के कारोबार से महीने में 8 हजार रुपये तक आमदनी हो जाती है। फूलकली 3 बेटों एवं 2 बेटियों की मां पढ़ाई-लिखाई का महत्व बखूबी समझती हैं। वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजती हैं।

बहरहाल दिलावरपुर में फूलकली जैसे गरीबों के दिन सदा से ऐसे नहीं थे। दिलावरपुर को गांवों पसरी गरीबी एवं पिछड़ेपन का प्रतीक कहा जा सकता है, जहां जीवन यापन के लिए अधिकतर ग्रामीण मुख्यतः खेती-बाड़ी पर निर्भर थे, तो कुछ लोगों को जमींदारों के खेतों में मजदूरी करके गुजर-बसर करना पड़ता था। जबकि आज भी बहुसंख्य आबादी रोजगार की तलाश में बाहर के शहरों की ओर पलायन कर जाती है, जिसके कारण परंपरागत लोकजीवन एवं संस्कृति का ताना-बाना भी विखंडित हुआ है। इन परिवारों के सामने भोजन एवं कपड़ों के साथ-साथ अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना भी एक बड़ी चुनौती रही है। यही नहीं बीमारी एवं अन्य आपात स्थिति में स्थानीय ग्रामीणों को उससे निपटने का कोई रास्ता नहीं सूझता था और मजबूरन 10 फीसदी की ब्याज दर पर साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता। जिसकी भरपाई न होने पर घर के पुरुषों को साहूकारों के खेत में बंधुआ मजदूर की तरह काम करना पड़ता था। 

अब राजीव गांधी महिला विकास परियोजना से गांवों का परिदृश्य ही बदलने लगा है। 18 नवंबर 2005 को शिव स्वयं सहायता समूह का दिलावरपुर में गठन किया गया था। शुरुआती दिनों में तो 16 सदस्यीय इस समूह के प्रत्येक सदस्य को 20 रुपये बचत राशि के रूप में हर महीने जमा करनी होती थी। बाद में इस राशि को बढ़ाकर 40 रुपये प्रति माह कर दिया गया। छः महीने तक स्वयं सहायता समूह के बेहतर क्रियाकलापों, लेन-देन एवं इसकी पहली कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) के आधार पर 25 हजार रुपये का कर्ज स्थानीय ग्रामीण बैंक की शाखा से स्वीकृत हो गया। समूह के सदस्यों ने इस राशि में से अपने स्वयं सहायता समूह से छोटे-छोटे कर्ज जरूरत के आधार पर ले  लिए। शिव स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन तब हुआ जब दिलावरपुर से सटे गांव ‘पुरे सधई मिश्र’ में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की मदद से मिल्क बल्क कूलर (बी.एम.सी.) स्थापित किया गया। शिव स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को इस दूध संग्रहण केन्द्र का लाभ मिल सके इसके लिए राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के प्रतिनिधियों ने दुधारु पशु खरीदने के लिए प्रेरित करना शुरु कर दिया। जिससे कि एनडीडीबी की दूध संग्रहण केन्द्र पर दूध बेचकर वे जीवन यापन कर सकें। शिव स्वयं सहायता समूह के प्रत्येक सदस्य के पास आज कोई-कोई न कोई दुधारु पशु होने से वे सभी डेयरी व्यावसाय से जुड़ चुके हैं और दूध बेचकर उन्हें प्रतिदिन 150 रुपये से 200 रुपये तक की आमदनी हो जाती है। शुरु में शिव स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को आर.जी.एम.वी.पी. के विशेषज्ञों द्वारा डेयरी क्रियाकलापों संबंधी तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे दूध की गुणवत्ता एवं उसमें अपेक्षित वसा की मात्रा कायम रखी जा सके, क्योंकि इसके आधार पर ही दूध का मूल्य भी निर्धारित होता है। 

सूरज की पहली किरण के साथ ही दूध दुहने से लेकर उसके संग्रहण और फिर गांवों से पास के बीएमसी तक दूध पहुंचाने का सिलिसिला शुरु हो जाता है। यही प्रक्रिया शाम को भी दोहराई जाती है। एक सहायक गांव से दूध इकट्ठा करके साईकिल से एनडीडीबी के बीएमसी तक पहंुचाता है। बीएमसी पर दूध का वजन एवं वसाकी जांच करके डाटा कम्पयूटर में दर्ज कर लिया जाता है। दूध की कीमत का निर्धारण उसमें उपस्थित वसा की मात्रा और वजन के आधार पर लिया जाता है। औसतन भैंस के दूध का दाम 16 रुपये प्रति लीटर और गाय के दूध का दाम 14 रुपये प्रति लीटर रहता है। डेयरी व्यावसाय से जुड़ी महिलाओं को समय-समय पर डेयरी प्रबंधन की तकनीकों जैसे पशुओं के रख रखाव और साफ-सफाई, पोषण, भरपूर पानी, स्वच्छ दूध के उत्पादन, पशुओं की नस्लों में सुधार, बछड़ों की देखरेख और टीकाकरण से जुड़ी जानकारियां देने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। बी.एम.सी. स्थापित होने से पहले महिलाओं को प्रति लीटर दूध पर 10 रुपये ही मिल पाते थे। बीएमसी प्रबंधक द्वारा दूध का मूल्य स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते में जमा करा दिया जाता है, जहां से समूह की कोषाध्यक्ष जरूरत के समय पैसा निकाल कर सदस्यों में उनके द्वारा की गई दूध आपूर्ति के आधार पर बांट देती है। इस तरह डेयरी संबंधी क्रियाकलाप शुरु होने से गत दो वर्षों से शिव स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जीवन में प्रभावकारी परिवर्तन आये हैं। दूध का यह कारोबार निरंतर बढ़ रहा है और एक छतनार वृक्ष का रूप ले रहा है। पिछले कुछ समय में सुल्तानपुर एवं रायबरेली जिलों के परियोजना क्षेत्र में 2000 लीटर क्षमता के 95 मिल्क बल्क कूलर्स लगाये गए हैं। दुधारु पशुओं के ईलाज के लिए 10 रक्षा वेटरनरी क्लिीनिक भी स्थापित किये गए हैं, जहां पर डेयरी किसानों को एन.डी.डी.बी. की ओर से सस्ती दरों पर दवाईयां उपलब्ध कराई जाती हैं। अब तक 1,686 से भी अधिक महिलाओं को डेयरी गतिविधियों का प्रशिक्षिण परियोजना क्षेत्रों में दियागया है। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर एवं रायबरेली की 20,000 से अधिक ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों की सदस्य बनकर डेयरी व्यावसाय से जुड़ चुकी हैं और अब वे गर्व से गरीबी के दुष्चक्र से निकल कर अपनी जिंदगी में बदलाव की बात स्वीकार करती हैं। आज ये महिलाएं करीब 12 लाख रुपये का कारोबार प्रतिदिन कर रही हैं और इन स्वयं सहायता समूहों की कुल जमा राशि 9 करोड़ 20 लाख रुपये से भी अधिक है, जिस पर 60 करोड़ 10 लाख रुपये की {ण सीमा निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा निर्धारित की गई है। गरीबी उन्मूलन के लिए राजीव गांधी महिला विकास परियोजना (आर.जी.एम.वी.पी) द्वारा संचालित यह अभियान राजीव गांधी चैरीटेबल ट्रस्ट के लैगशिप मिशन का हिस्सा है। विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक पिछड़ेपन से निजात दिलाना इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है, जिससे गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सके। हालांकि गंवई परिवेश एवं परंपरागत जड़तामूलक समाज की महिलाओं के बीच इस तरह का प्रयोग कभी आसान नहीं रहा। वर्ष 2004-05 के दौरान योजना आयोग के 61वें राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की तादात देश में सर्वाधिक पाई गई थी। एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश की करीब 18 करोड़ आबादी के 44 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जिसमें से 80 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के रायबरेली, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ समेत आसपास के अन्य जिलों के गरीब लोगों की जीविका का साधन खेती-बाड़ी एवं इससे जुड़े कार्य रहे हैं। आर.जी.एम.वी.पी. के परियोजना क्षेत्र में शामिल जिलों की करीब 85 फीसदी लोग गरीब एवं सीमांत किसान हैं, जिसमें 55 प्रतिशत किसानों के पास आधे हेक्टेयर से भी कम जमीन है। भूमि में मौजूद लवणीय तत्वों, सिंचाई सुविधाओं के अभाव एवं कम वर्षा के चलते खेती से जैसे-तैसे खाने भर का अनाज मिल पाता है। 

इन तमाम चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें विभिन्न कौशल आधारित व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए आजीविका विकास गतिविधियों का खाका तैयार किया गया। जब इस अभियान पर अमल शुरु हुआ तो धीरे-धीरे महिलाओं का उत्साह जागृत होने लगा और वे स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों में शामिल होने लगी। आर.जी.एम.वी.पी. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सम्पथ कुमार कहते हैं कि-‘शुरु में सामुदायिक जीवन में व्यापत सामंती एवं पितृसत्तात्मक सोच को तोड़ पाना आसान नहीं था। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में दृढ़ इच्छाशक्ति से काम करने वाले प्रोफेशनल लोगों का न मिलना भी एक समस्या थी, लेकिन अब तो समुदाय के लोग ही विभिन्न कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे हैं।’ अभियान को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं एवं एजेंसियों का समावेश भी किया गया है। इस दृष्टिकोण के चलते जब राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से दूध की मार्किटिंग के लिए जिक्र छिड़ा तो बात बन गई और आज सुल्तानपुर एवं रायबरेली के 20 हजार से भी अधिक दूध उत्पादक परिवारों द्वारा उत्पादित दूध को बाजार मिल गया है। इसी तरह बेफ डेव्लपमेंट रिसर्च फांउडेशन (बी.ए.आई.एफ.) की विशेषज्ञता का उपयोग पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान एवं नस्ल सुधार हेतु लिया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों को भी स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। 

डेयरी के साथ साथ पॉल्ट्री, मधुमक्खी पालन, खाद्य प्रसंस्करण, बेंत के फर्नीचर, चमड़े का काम, मूर्ति एवं मिट्टी के खिलौने, मोमबत्ती, सौर उर्जा संचालित स्टडी लाईट और डिटर्जेंट उत्पादों के निर्माण से जुड़ी विभिन्न आय सृजक गतिविधियों में लगे 10,632 स्वयं सहायता समूहों का बैंक लिंकेज कराया गया है। स्वयं सहायता समूहों के संबंध में एक अच्छी बात यह है कि इनकी कर्ज वापसी की दर करीब 97 प्रतिशत है। फिलहाल सिर्फ डेयरी गतिविधियों से ही रायबरेली एवं सुल्तानपुर जिलों के 100,000 से भी अधिक ग्रामीण सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। भविष्य में डेयरी से जुड़े क्रियाकलापों से 500,000 से अधिक परिवारों को जोड़े जाने की योजना है। इन सबसे भी ऊपर इस पूरे अभियान के चलते स्थानीय ग्रामीण महिलाओं मंे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आत्मगौरव एवं आत्मनिर्भरता की ललक पैदा हुई है, जिससे न केवल उन्हें अर्थोपार्जन में मदद मिली है बल्कि समाज में भी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है।

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

सोनू on 04 March, 2010 18:19;11
avatar
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को क्या भैंस की जगह गाय पालने को बढ़ावा नहीं देना चाहिए?
Thumbs Up Thumbs Down
0
shailendra kumar on 05 March, 2010 02:43;12
avatar
राजीव गाँधी की गलती की सजा देश के सारे गाँव भुगत रहे है . कंप्यूटर क्रांति में वो भूल गए की जिस देश की 90% आबादी कंप्यूटर चलाना ही नहीं जानती वहां विकास को सिर्फ और सिर्फ तकनीकी क्रांति की तरफ मोड़ दिया जबकि सभी jante है की कंप्यूटर को khaa नहीं sakte 60 salon के baad agar raibareilly और amethi mein ye baat sabit ho jatee है और ye bhi sabit ho jata है की indira , राजीव , sonia और rahul ne in logon को bewakoof banaya jo ye baat pahle samajh jate to in jilon की halat kuch और hoti kam se kam U.P. के top 5 jilon में to hote .
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image उमाशंकर मिश्र विकास को अपनी कलम से आंकते युवा पत्रकार उमाशंकर मिश्र ग्रामीण भारत और परंपरागत उद्योग को समझना चाहते हैं और रिपोर्ट करना चाहते हैं. एक मासिक पत्रिका सोपान स्टेप में कार्यरत है.
Rate this article
5.00
More from भारत की कहानी
Previous
image
अपने होने पर ही हैरान
‘चुप्पी-चुप्पी नहीं नहीं, बोलेंगे अब सभी-सभी’ इन्हीं नारों से दाहोद (गुजरात) का सीनियर रेलवे संस्थान परिसर 31 अक्टूबर को पूरे दिन गूंजता रहा। यहां गुजरात के बड़ोदरा, पंचमहल, सुरत, भड़ूच, डांग, बालसाड और साबरकांठा जिले से लगभग तीन हजार के आस पास विमुक्त एवं घुमंतू समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। मौका था, अधिकार अभियान की घोषणा का। उस समाज के लिए जो इस लोकतांत्रिक देश में अधिकार का अर्थ अभी तक समझ नहीं पाएं हैं। ...
image
जमीन ले लो या गोली मार दो
भारत-पाक सरहद पर बसे किसान इन दिनों खासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि किसान मरने तक को तैयार हैं, लेकिन उनकी समस्या पर न तो नौकरशाह गौर कर रहे हैं और न ही सफेदपोश। दरअसल, लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों के सामने हाल ही में आए एक सरकारी फरमान ने कई दुविधाएं खड़ी कर दी है। इस फरमान के मुताबिक सीमा क्षेत्र में तारबंदी के पार दो फिट से ज्यादा ऊंची फसल पर पाबंदी लगा दी गई है, जबकि किसान सीमा क्षेत्र में जो भी फसल बोते हैं, उनकी ऊंचाई दो फिट से अधिक ही है।...
image
डकैती छोड़ दी, पर पुलिस पीछा नहीं छोड़ती
पुलिस कहती है कि चंबल से डाकुओं का खात्मा हो गया है. इसमें बहुत हद तक सच्चाई भी है लेकिन डाकुओं के खात्मे के बाद भी पुलिस का काम खत्म नहीं हुआ है. जो डाकू डकैती छोड़कर शहरों में मजदूरी करने चले गये या कुछ तो बाकायदा साधु सन्यासी हो गये. पुलिस अभी भी उनके पीछे पड़ी हुई है और खोज खोज कर गिरफ्तार कर रही है. दिनेश शाक्य की रिपोर्ट-...
image
विस्थापन के 33 साल बाद,पूरी तरह बर्बाद
भारत की औद्योगिक प्रगति और शहरी विकास के लिए सबसे आधारभूत जरूरत है जमीन. जहां भी विकास का पहिया पहुंचता है, पहले वहां की जमीन और जमीन के वाशिंदों को रौंदता है. फिर अपनी मर्जी के मुताबिक एक नया साम्राज्य विकसित करता है जो विकास का विस्तार बताकर हमारे सामने प्रस्तुत किया जाता है. लेकिन इस साम्राज्य के विकासक्रम में पीछे छूट गये लोगों की एक दुनिया शेष रह जाती है. सरकार और कंपनियां जिन्हें मुआवजा देकर "अमीर" बनाकर छोड़ देती हैं वे पीछे छूट गये लोग कितने दयनीय होकर रह जाते हैं इसका सटीक उदाहरण है गाजियाबाद का कड़कड़ मॉडल गांव. इस गांव के जरिए विकास और विस्थापन का जायजा ले रहे हैं अनिल पाण्डेय. ...
image
बज गया बस्तर का बैंड
हाल के वर्षों में देश दुनिया बस्तर को सिर्फ इसलिए जानती है कि वहां कब कहां कैसे कितने नक्सली मारे गये या फिर नक्सलियों ने कितने पुलिसवालों को मार गिराया है. लेकिन आदिवासियों की समृद्ध दैवीय परंपरा से एक ऐसा नाद उठ खड़ा हुआ है जो संगीनों की कर्कश आवाज को दबाने के लिए बस्तर से निकल पड़ा है. यह बस्तर बैण्ड है. आदिवासियों की अपनी पहल पर निर्मित हुए बस्तर बैंड देश दुनिया को बस्तर के इस परंपरागत स्वरूप से परिचय करा रहा है जो बस्तर के संगीत में विराजमान दैवीय नाद से श्रोताओं के अनहद को छू रहा है. ...
image
गर्त में गये गांव
2021 तक भारत में महानगरों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा होगी और हर महानगर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग रह रहे होंगे. अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन ऐसा मानता है और वहीं भारत सरकार की जनगणना के मुताबिक भी बीते एक दशक में गांवों से तकरीबन 10 करोड़ लोगों ने पलायन किया है, जबकि निवास स्थान छोड़ने को आधार मानें तो 30 करोड़ लोगों ने अपना निवास स्थान छोड़ा है....
image
बाल अधिकारों के बीस साल बाद
अब से बीस साल पहले 1989 को सयुंक्त राष्ट्र द्वारा पारित बाल-अधिकारों के कन्वेंशन के जरिए बच्चों के लिए एक बेहतर, स्वस्थ्य और सुरक्षित दुनिया का लक्ष्य रखा गया था. मगर समय के दप दशक गुजर जाने के बाद आज बच्चों की यह दुनिया कहीं बदतर, असुरक्षित और बीमार दिखाई देती है....
image
दलित उद्यमियों का बढ़ता दबदबा
पहले दलित उद्यमी गंगाराम कांबले के राज्य महाराष्ट्र में इन दिनों दलित उद्यमशीलता की नई इबारत लिखी जा रही है। कांबले ज्ञात दलित इतिहास में भारत के पहले दलित उद्यमी के तौर पर नजर आते हैं। वे शाहूजी महाराज के समकालीन थे। आज दलित समाज से निकलकर व्यवसाय में पांव जमाने वाले उद्यमियों की संख्या पूरे देश में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन यह गति महाराष्ट्र में थोड़ी तेज है. अब महाराष्ट्र में दलित व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर खड़ा करने के लिए दलित इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) जैसा मंच भी तैयार हो चुका है।...
image
पत्थरों की खदानों से लौटा बचपन
कभी बाल मजदूरी करने वाला महेन्द्र अब बच्चों के अधिकारों से जुड़ी कई लड़ाईयों का नायक है। महेन्द्र के कामों से जाहिर होता है कि छोटी सी उम्र में मिला एक छोटा सा मौका भी किसी बच्चे की जिंदगी को किस हद तक बदल सकता है।...
image
भूख के पेट में भारत के बच्चे
यह बीते साल नंबवर के आखिरी हफ्ते की बात है जब ग्राम-अगासिया, विकासखण्ड-मेघनगर, जिला-झाबुआ, मध्यप्रदेश के अर्जुन ने एक सर्द रात में कुपोषण के सामने दम तोड़ दिया था। उस सर्द समय में इसी आदिवासी इलाके के दर्जनों बच्चे भी मारे गए थे। अर्जुन सबसे कम उम्र के उन बच्चों में से एक ऐसा नाम था जो अपने हमउम्र साथियों के साथ फाइल की सूची में क्रमानुसार दर्ज हो चुका था। इस तरह एक और नाम भूखे भारत की सांख्यिकी में एक बड़े गुणनफल के बीचोंबीच कहीं दूर गुम हो चुका था।...
image
भारत के भूख का अर्थ
पीयूसीएल द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है वह भारत की असली कहानी कहता है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार गोदामों और खुले स्थानों पर अनाज को सड़ने के लिए छोड़ देती है. यह सरकारी बदइंतजामी है और कुछ नहीं. इससे तो अच्छा है कि अनाज गरीबों को मुफ्त में दिया जाए. भारत में सबसे तेजी से बढ़ते आईटी, मोबाइल टेलेफोनी, आटोमोबाइल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईपीएल सेक्टर को बढ़त का सबसे तेज रफ्तारवाला माना जाता है लेकिन भूख की रफ़्तार के आगे ये सारे सेक्टर बहुत पीछे हैं। ...
image
बाढ़ से लथपथ हुआ लद्दाख
इस बात पर मौसम वैज्ञानिक बहस करते रहेंगे कि यह कैसी घटना थी जिसमें बादल फटने से किसी गांव या जिले पर विपत्ति नहीं बल्कि लद्दाख जो कि क्षेत्रफल में देश के कुछ छोटे राज्यों के बराबर है, पूरा का पूरा इसकी चपेट में आ गया जिसके कारण लद्दाख से करगिल तक का मार्ग ध्वस्त हो गया. छह पुल उड़ गये और लेह मनाली के मार्ग में दो पुल टूट गये जिसने लेह को सारे देश से काट दिया. वैज्ञानिक कोई भी दलील दें यह बात फिर भी अनुत्तरित ही रहेगी कि आखिर लेह कस्बे को कब्रिस्तान में बदलने के लिए बादल फटने की एक घटना काफी क्यों थी?...
image
सुभागलाल का सपना सच हो गया
वैसे तो देश के असंख्य सुभागलालों का सपना सच नहीं होता है। मगर घोरवाल के सुभागलाल का सपना सच हो गया। उसके गांव के सारे बच्चे अब स्कूल जाते हैं। जब वह छोटा था तब ऐसा कतई नहीं था।...
image
महिलाएं बन गयी विकास की पहरुआ
कहते हैं कि राजनीति की चाबी से हर ताले खुलते हैं, परन्तु बिहार के समाज में महिलाओं को यह चाबी वर्षों से नहीं मिली थी। इक्कीसवीं सदी के पहले दशक के जाते-जाते करिश्मा हुआ। वर्ष 2001 में लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई, ग्राम पंचायत में आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करा दी गई।...
image
गोल की कहानी गोलमोल
मणिशंकर अय्यर ने कामनवेल्थ खेलों पर तल्ख टिप्पणी करके खेल गिरोहों को आंदोलित कर दिया है. गिरोहबाज कह रहे हैं कि अय्यर ने जो टिप्पणी की है वह देशद्रोह से कम नहीं है. लेकिन अय्यर ने ऐसा क्या गलत कहा है? अय्यर कहते हैं कि कामनवेल्थ खेलों के नाम पर दिल्ली में जितना पैसा बरबाद किया जा रहा है उतने पैसे से देश के करोड़ों बच्चों के लिए खेलने का माहौल बनाया जा सकता है. स्वीडन से फुटबाल खेलकर लौटे ईशान्त के उदाहरण को देखें तो मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी उतनी तल्ख नजर नहीं आती....
image
सारण के अंधेरे में उजाले की दस्तक
‘कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता है, जरा तबियत से पत्थर तो उछालो यारों’। इस कथन को सच कर दिखाया है बिहार के सारण जिला में चल रहे सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड (कंपनी) के चार प्रमोटरों ने। योगेन्द्र प्रसाद, जर्नादन प्रसाद, रमेश कुमार और विवेक गुप्ता ने सन् 2006 में मिलकर सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड का गठन किया था, जिनकी एक ही मंशा थी अंधेरे में डूबे हुए सारण जिले के गांवों तक बिजली पहुँचाना।...
image
कुख्यात चंबल घाटी होगी विख्यात
दस्यु संरक्षण के लिए कुख्यात रहीं चंबल की वादी की तस्वीर बदलने के लिए की जा रही कवायद का एक हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकृति की तमाम अद्भुत धरोहरों को अपने आगोश में समाने वाली इन्हीं वादियों के प्रति राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आने वाले देशी व विदेशी सैलानियों के अंतःमन में रम चुकी कुख्यात चंबल घाटी को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात करने का प्रयास मध्य प्रदेश के भिंड जिला प्रशासन ने कर दी है। चंबल चेलेंज नाम से तैयार कराए गए इस प्रोजेक्ट में पर्यटक चंबल की घाटी में संरक्षित दुर्लभ प्रजाति के जलीय जीवों के दीदार तो कर ही सकेंगें अपितु मिट्टी के पहाड़ों पर रोमांचक खेलों का आनंद भी उठा सकेंगें।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2